teenager - Amrit Vichar

बाराबंकी में रफ्तार का कहर : सड़क हादसों में किशोर समेत पांच की मौत, दो घायल
बाराबंकी, अमृत विचार।  24 घंटों के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में हरियाणा के डीसीएम चालक व किशोर सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार राज वर्मा (23) और आदर्श (17) निवासी ग्राम इमलिहा थाना फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर से परिजन बिलख उठे। दरियाबाद थाना के इमलिहा गांव निवासी दिव्यांग करुणाकर गौतम (36) अपने साथी के साथ स्कूटी से बाराबंकी शहर जा रहे थे।

सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर जलालपुर गांव के पास स्कूटी असंतुलित होने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके साथी को मामूली चोटें आईं। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मिर्दहनपुरवा गांव निवासी सुनीता देवी (50) शुक्रवार को लोहनदेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। मंदिर के पास ऑटो पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी में उन्हे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हैदरगढ़ क्षेत्र में अमेठी जिले के इन्हौना थाना अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी रमाशंकर रावत (39) गुरुवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। चौबीसी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमाशंकर को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। इसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 23.20 पर एक डीसीएम आगे जा रही गाड़ी में जा टकराई, हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को यूपीडा एंबुलेंस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

दो घायलों की उपचार के दौरान मौत

देवा : देवा क्षेत्र में करीब 14 दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इब्राहिमपुर कला गांव निवासी आशीष यादव (23) की 28 मार्च को सतरिख मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई थी। उन्हें हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में भिटरिया मार्ग पर हुए हादसे में घायल 13 वर्षीय नाज बानो की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पिता मोहम्मद शरीफ की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार दावत से लौट रहा था, तभी गौरा मोड़ पर आगे चल रहे ऑटो के अचानक मुड़ने से उनकी गाड़ी टकरा गई थी।

चालक को थप्पड़ मारने वाला दरोगा लाइन हाजिर

शहर के नाका सतरिख चौराहे पर एक ई रिक्शा चालक को थप्पड़ मारने वाले उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। बताते चलें कि अरविंद गोस्वामी नामक ई रिक्शा चालक गुरुवार की शाम गांव से राशन लेकर पत्नी व बेटे समेत शहर की ओर आ रहा था। नाका सतरिख चौराहा पहुंचते ही जाम लग गया, जिससे अरविंद भी वाहन समेत उस जाम में फंस गया।

इसी बीच वहां पहुंचे उपनिरीक्षक आरएल यादव ने चालक अरविंद को जबरन बाहर घसीटा और उसे थप्पड़ जड़ दिए, यह देख साथ मौजूद बालक रोने लगा, वहीं पत्नी उतरकर दरोगा से भिड़ गई, उसका यही कहना था कि दरोगा ने उसके पति पर हाथ क्यों उठाया। काफी देर तक बहस के बीच यातायात प्रभारी रामयतन यादव पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

मामले की शिकायत एसपी तक पहुंची तो पूरा घटनाक्रम समझा गया। बाद में दरोगा आरएल यादव की ही गल्ती सामने आई। जिस पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।

फतेहपुर : दोस्त की मौत से आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दोस्ती की एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने अपने करीबी दोस्त की सड़क हादसे में मौत का सदमा न सह पाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र में बुधवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र आयुष पुत्र गौरी शंकर की उस समय मौत हो गई थी, जब वह साइकिल से स्कूल जा रहा था और एक स्कूली बस की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

उन्होने बताया कि आयुष का करीबी मित्र मोहम्मद हमजा अपने दोस्त की मौत से गहरे सदमे में था। वह इस दुख को सहन नहीं कर सका और बीती रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब परिजन उसे स्कूल के लिए जगाने पहुंचे तो वह घर के भीतर फंदे पर लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज अजय मिश्रा के निर्देश पर छात्र मोहम्मद हमजा के शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आयुष और मोहम्मद हमजा के बीच गहरी मित्रता थी और दोनों साथ ही स्कूल आते-जाते थे। उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि एक की मौत का सदमा दूसरा भी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।

गोरखपुर में बड़ा हादसा : राप्ती नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, परिजनों में कोहराम
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के राप्ती नदी में डूबे किशोरों के मामले में आज एनडीआरएफ को बड़ी सफलता मिली जब तीन और किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही इस हादसे में डूबे चारों किशोरों के शव अब मिल चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक अप्रैल को शाम करीब 4.30 बजे गोरखपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र के पास राप्ती नदी पर बने पीपा पुल के नजदीक कुछ किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को नदी किनारे चार साइकिल, चप्पल और कपड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका गहराई। सूचना पर तत्काल एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना स्थल पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की।

सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को विवेक निषाद (15) निवासी मालवीय नगर का शव बरामद हुआ था। वहीं आज शनिवार को सुबह एनडीआरएफ ने तीन अन्य किशोरों के शव भी नदी से निकाल लिए। मृतकों की पहचान बीरू उर्फ अमन राजभर (15), अनिकेत यादव (13) निवासी रानीडीहा थाना कैंट और गगन पासवान (15) निवासी जंगल सिकरी थाना खोराबार के रूप में हुयी है।

एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एक अप्रैल से लगातार चल रहा यह सर्च अभियान आज समाप्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व 11वीं एनडीआरएफ ;आरआरसी. गोरखपुर के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने किया।

देवरिया में 'वन स्टॉप सेंटर' से किशोरी के भागने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला
देवरिया। देवरिया जिले के 'वन स्टॉप सेंटर' से एक नाबालिग लड़की के भागने के बाद शुक्रवार को एक महिला उप निरीक्षक और एक महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 'वन स्टॉप सेंटर' महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सरकारी सहायता केंद्र होता है, जहां उन्हें एक ही जगह पर कई प्रकार की मदद दी जाती है।

पुलिस के अनुसार देवरिया में 'वन स्टाप सेंटर' से फरार किशोरी के मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने एक महिला उप निरीक्षक और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आशा ज्योति केन्द्र में नियुक्त महिला उप-निरीक्षक रेखा देवी व महिला आरक्षी सरिता बिन्दु को ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अकर्मण्यता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त तत्समय ड्यूटी पर मौजूद महिला पीआरडी किरन देवी, महिला पीआरडी शीला देवी, महिला पीआरडी मंशा देवी तथा वन स्टाप सेंटर प्रबंधक नीतू भारती के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने के लिए जिलाधिकारी देवरिया को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

तरकुलवा क्षेत्र की एक किशोरी 14 फरवरी से सुरक्षा और काउंसलिंग के उद्देश्य से वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। बुधवार की शाम वह वहां तैनात पीआरडी की एक महिला सिपाही के साथ कुछ सामान लेने के लिए वन स्टॉप सेंटर से बाहर गई थी। लेकिन वह सिपाही को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस और सेंटर के कर्मचारी उसकी तलाश में जुटे हैं।

गाजीपुर में बड़ा हादसा : दाह संस्कार में शामिल होने आये तीन किशोर गंगा नदी में डूबे, तलाश जारी
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रविवार शाम तीन युवक गंगा नदी में डूब गये। बताया जा रहा है कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी महेंद्र जायसवाल के दाह संस्कार में आए तीन नाबालिग युवक गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए।

डूबने वालों में कुंदन (16 वर्ष), आदित्य जायसवाल (17 वर्ष) और हिमांशु मद्धेशिया (16 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।अभी तक युवकों का पता नहीं चल पाया है। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रवीश गुप्ता ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

कानपुर : फंदे से लटकता मिला किशोर, काम पर गया था पिता, बहने मंदिर
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ के वाजिदपुर में 13 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय किशोर अकेला था। पिता काम पर थे और दोनों बहनें मंदिर दर्शन करने गई थीं। लौटने पर भाई का शव फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आत्महत्या का वजह स्पष्ट नहीं है।

मूलरूप से इटावा के अरविंद कुमार राजपूत मौजूदा समय वाजिदपुर जल निगम कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। अरविंद कुमार जल निगम में संविदा कर्मी हैं। परिवार में दो बेटियां रश्मि कुमारी, रुही और 13 वर्षीय एकलौता बेटा शिवा उर्फ गोलू था। पिता ने बताया कि बुधवार सुबह वह काम पर गए थे, दोनों बेटियां महाराजपुर ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन करने गई थीं। घर पर अकेला गोलू ने कुर्सी पर खड़े होकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। बहनें लौटीं तो गेट अंदर से बंद था।

खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो लोगों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर पहुंचते ही भाई का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। पड़ोसियों ने बताया कि दिन में शिवा दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। यह सोचा नहीं था। अरविंद के अनुसार उनकी पहली पत्नी पूनम से तलाक हो गया था। उसके बाद वाजिदपुर की नाहिदा से 2010 में विवाह किया था। वह वह घरेलू विवाद में अलग रहने लगी थी। 2018 में खाने बनाते समय उसकी झुलसकर मौत हो गई थी।

क्रोम हिस्ट्री में पोर्न साइड के मिले 20 से ज्यादा लिंक

शिव का फोन जब पुलिस ने चेक किया तो उसकी क्रोम हिस्ट्री में 20 से ज्यादा पोर्न वीडियो के लिंक मिले। पुलिस ने इस बारे में उसके परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सके। शिवा ने कक्षा तीन तक पढ़ाई की थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता ने बताया कि उनका ई-रिक्शा भी है। बेटा ई-रिक्शा लेकर घूमने निकल जाता था।

पीलीभीत : खेलते वक्त हुई कहासुनी के बाद घर गई किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में हड़कंप
बीसलपुर/पीलीभीत,अमृत विचार। घर के बाहर बच्चों संग खेल रही किशोरी आपस में कहासुनी होने पर गुस्सा होकर घर चली गई। इसके कुछ देर बाद परिवार वाले खेत से वापस घर पहुंचे तो किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर मरौरी निवासी टीकाराम लोधी, उनकी पत्नी अपने खेत पर फसल की देखभाल करने गए हुए थे। उनकी 14 वर्षीय पुत्री सुनीता घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान सुनीता की किसी बात को लेकर आपस में बच्चों से कहासुनी हो गई।बताते हैं कि फिर सुनीता घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद परिवार वाले खेत से घर आ गए।

इस दौरान किशोरी का शव कमरे में छत में लगे कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ये देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी की। परिवार में चीख पुकार मची रही। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज  जांच कर रही है।

मिर्जापुर में किशोरी से गैंगरेप, चचेरे भाई समेत तीन लड़कों पर मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके चचेरे भाई समेत तीन नाबालिग रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गयी है। लड़की को गंभीर अवस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अमर बहादुर सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक किशोर अपनी 13 वर्षीय चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया जहां पर दो लड़के का पहले से इंतजार कर रहे थे। उन तीनों ने बच्ची से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि लड़की की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजन उसकी हालत देखकर उसे मंडलीय अस्पताल ले गये। सिंह ने बताया कि तीनों बाल अपचारियों को पकड़ कर करके उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

लखनऊ में किशोरी से गैंगरेप की घटना पर मायावती ने जताया दुख, सरकार को दी नसीहत
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने लखनऊ जिले में एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार को रविवार को शर्मनाक बताया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजधानी लखनऊ में किशोरी से सामूहिक बलात्कार की घटना अत्यंत दुखद व शर्मनाक है।”

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं के उत्पीड़न, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख्त जरूरत है।”

मायावती ने कहा कि “महिलाओं का सम्मान दूर की बात है, पहले उनकी सुरक्षा अत्यंत जरूरी है।” पुलिस के अनुसार लखनऊ में शनिवार को 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

कृष्णा नगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास कुमार पांडेय ने एक न्यूज एजेंसी  को बताया, “छात्रा और उसका परिचित एक पेट्रोल पंप के पास आम के बाग में बात करने के लिए रुके थे, तभी पांच अज्ञात लोग उनके पास आए। आरोपियों ने छात्रा के परिचित को भगा दिया और किशोरी से दुष्कर्म किया।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस ने कथित बलात्कार के सिलसिले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोग गांव में एक चौकी से भाग निकले, जहां पुलिस दल तैनात था, जबकि उनमें से एक के पैर में गोली लगी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कानपुर में रफ्तार का कहर : सड़क हादसों में किशोर सहित तीन की गई जान
कानपुर, अमृत विचार। बिठूर में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो में फंसकर युवक 20 मीटर तक घिसटता गया। सूचना पर परिजनों ने उसे हैलट में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।  वहीं रेलबाजार और नवाबगंज में हुए हादसे में दो की जान चली गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की।

चौबेपुर के तातियागंज निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र कुशवाहा बिठूर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक थे। परिवार में पत्नी आरती, तीन बच्चे अभी, निशू व छोटू हैं। छोटे भाई अंतराम ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार सुबह वह ऑटो से स्कूल जा रहे थे। नारामऊ के पास सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो पलटते ही चालक कूदकर भाग निकला, जबकि वीरेंद्र करीब 15 से 20 मीटर तक घिसटते गए। शरीर पर गंभीर चोटें आई थी।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी और उन्हें समीप के नर्सिंगहोम ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। वहीं रेलबाजार में रेस्टोरेंट कर्मी की सड़क हादसे में जान चली गई। फिरोजाबाद के टुंडला भक्तीगढ़ी निवासी बनवारीलाल का 32 वर्षीय विजय कुमार रेलबाजार स्थित अमन के रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। रेस्टोरेंट कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को वह स्कूटी से घंटाघर जा रहा था।

घंटाघर पुल के पास किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय को हैलट में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। साथियों ने बताया कि पहले विजय उसी रेस्टोरेंट में काम करता था, लेकिन छोड़कर चला गया था, अभी बीस दिन पहले ही फिर आया था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।

नवाबगंज में तीसरे हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बिठूर के ईश्वरीगंज बैकुंठपुर निवासी कैलाश कुशवाहा का बेटा विकास गुरुवार को किसी काम से नवाबगंज आया था। तभी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पारिवारिक से ही हादसा हुआ है, इसलिए समझौता हो गया। कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

सुलतानपुर : किशोरी के अपहरण व दुराचार का आरोपी दोषी करार, पॉक्सो कोर्ट सुनाएगी सजा
सुलतानपुर, अमृत विचारः जयसिंहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दो साल पूर्व 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने व दुष्कर्म करने के आरोपी वीरू चौहान को पॉक्सो कोर्ट जज नीरज श्रीवास्तव ने दोषी ठहराकर जेल भेज दिया जिसे शुक्रवार को जेल से तलब कर सजा सुनाई जायेगी।

विशेष लोक अभियोजक रमेश चन्द्र सिंह के मुताबिक दो अगस्त 2023  की घटना में दर्ज  हुए केस मे पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था उनकी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को आरोपी ने बहला-फुसलाकर कर अपहरण कर दुराचार जैसी वारदात को अंजाम दिया।

तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ  अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में चार्जशीट दाखिल की।  मुकदमे के दौरान अभियोजन की तरफ से पेश किए  गये सात गवाहों  के साक्ष्यों के आधार पर को कोर्ट ने दोषी वीरू चौहान को अपहरण व दुष्कर्म का दोषी पाते हुए जेल भेज दिया।

अधिशाषी अभियंता हत्याकांड में सुनवाई 28 को

जल निगम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के बहुचर्चित मामले में गुरुवार को एडीजे द्वितीय विशेष एससी-एसटी न्यायालय न्यायाधीश के अवकाश पर होने से सुनवाई टल गई। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले अभियोजन गवाह  तत्कालीन थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी को तलब किया गया है।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कोर्ट ने दरोगा को तलब कर सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तारीख नियत की है।  सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व आरोपी प्रदीप राम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

अभियोजन पक्ष से पीड़ित के वकील अरविंद सिंह राजा ने बताया 17 अगस्त 2024 को अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की उनके घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई संजय कुमार ने सहायक अभियंता समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

कोर्ट ने इंस्पेक्टर को अंतिम अवसर देते हुए किया तलब

महिला आरक्षी से दुष्कर्म के चर्चित मामले में आरोपित इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर गुरुवार को उनके कोर्ट में हाजिर न होने से आरोप तय नहीं हो सके। पीड़िता के वकील संतोष पांडेय ने इस पर आपत्तिज जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने इंस्पेक्टर को अंतिम अवसर देते हुए व्यक्तिगत या जरिये वीडयो कान्फ्रेंसिंग हाजिर रहने का आदेश देते हुए आरोप तय करने के लिए 28 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

गौरतलब है कि 14 जुलाई 2022 को महिला आरक्षी ने इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर हलियापुर थाने में तैनाती के दौरान शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

बलरामपुर: पानी भरे गड्ढे में मिली किशोरी की लाश मिली, गांव में मचा हड़कंप
उतरौला/बलरामपुर, अमृत विचार। यूपी के बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सकड़रिया में उस समय सनसनी फैल गई जब मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव खेत के किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतका सोमवार शाम शौच के लिए घर से निकली थी और रातभर लापता रही।

परिजनों के अनुसार, 17 वर्षीय रेशमी पुत्री हरिहर प्रसाद विश्वकर्मा सोमवार शाम करीब छह बजे घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रातभर की तलाश के बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर रेहरा बाजार पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। घटना से गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किशोरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।