ओडिशा रेल हादसा - Amrit Vichar

पीलीभीत: रेल हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन
पीलीभीत, अमृत विचार। एलायंस क्लब मधुबन मैत्री की सदस्यों ने मेरी लाइफ मेरा शहर अभियान के तहत उपयोगी नया -पुराना सामान नगर पालिका परिषद पीलीभीत के अंतर्गत बनाए गए आरआरआर सेंटर पर जमा किया। इस पर चेयरमैन डॉ.आस्था अग्रवाल ने इसे लेकर सराहना की और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मधु कुमार ,शशि मैनी ,मिथिलेश शर्मा, नीता अग्रवाल ,आकांक्षा अग्रवाल, रुचि सिंघल ,नीतू सिंह  मोनिका अग्रवाल, डॉ. एसके शर्मा आदि मौजूद रहे। उसके बाद उड़ीसा में ट्रेन हादसे में मारे  गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: भारतीय स्टेट बैंक की चेस्ट में निकले नकली नोट, रिपोर्ट दर्ज

ओडिशा रेल हादसा: घायल यात्रियों की देखरेख के लिए ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग का दौरा किया रद्द
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में घायल हुए राज्य के यात्रियों के इलाज तथा पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दार्जिलिंग का अपना चार दिवसीय दौरा रद्द कर किया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख को दार्जिलिंग के दौरे पर जाना था जहां वह इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले इस पहाड़ी क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से मिलने वाली थीं।

सूत्र ने कोरोमंडल एक्सप्रेस के बालासोर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए पश्चिम बंगाल के यात्रियों के इलाज व पुनर्वास पर नजर रखने के लिए वह कोलकाता में ही रहना चाहती हैं। वह बाद में दार्जिलिंग का दौरा करेंगी। गौरतलब है कि ओडिशा में ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। पहले यह आंकड़ा 288 बताया गया था। करीब 1175 लोग घायल हुए हैं। बनर्जी ने हादसे के बाद रेल मंत्रालय द्वारा दिए गए मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके राज्य के 61 लोग मारे गए है और 182 अब भी लापता हैं। सचिवालय नबन्ना में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर एक राज्य के ही 182 लोग लापता हैं और 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है तो यह आंकड़े सही कैसे हो सकते हैं?

ये भी पढे़ं- दिल्ली में आठ वर्ष में विकास की गति मंद नहीं पड़ी लेकिन प्रदूषण जरूर कम हो गया: केजरीवाल

ओडिशा रेल हादसा: दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा अडाणी समूह
नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने रविवार को ओडिशा में हुए रेल हादसे को बेहद विचलित करने वाला बताया और इस घातक दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश की। अडाणी ने एक ट्वीट मे कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करना तथा बच्चों को बेहतर कल देना सभी की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - ओडिशा पुलिस:  ट्रेन हादसे के बहाने सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने वालों को दी चेतावनी

उन्होंने ट्वीट किया, ''उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा।'' उन्होंने आगे लिखा, ''पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।''

गौरतलब है कि ओडिशा में बालासोर के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ पिछले डिब्बों पर पलट गए। इस दुर्घटना में कम से कम 275 यात्रियों की मौत हो गई और 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें - जरूरत पड़ी तो बीजेपी को हराने के लिए बनाएंगे गठबंधन: फारूक अब्दुल्ला

ओडिशा रेल हादसा: पटरियों की मरम्मत के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं दल
बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद बुलडोजर और क्रेन की मदद से शनिवार रातभर में अधिकतर रेल पटरियों से रेलगाड़ियों के क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटा दिया गया और पटरियों की मरम्मत का काम जारी है, ताकि पूर्वी एवं दक्षिणी भारत को जोड़ने वाली मुख्य ट्रंक लाइन पर रेल सेवा बहाल की जा सके। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - तमिलनाडु : ओडिशा रेल हादसे में जीवित बचे यात्री विशेष ट्रेन से पहुंचे चेन्नई

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान टूटी इलेक्ट्रिक लाइन और पटरियों की मरम्मत का काम भी जारी है। केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार तड़के दुर्घटनास्थल का दौरा किया। वैष्णव ने कहा, ‘‘मरम्मत का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है।... एकल लाइन पटरी का काम, सिग्नल प्रणाली का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक पटरी के ऊपर बिजली की तारों की मरम्मत का काम जारी है।

इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।’’ प्रधान ने कहा, ‘‘बचाव काम जारी है... हम प्रभावित लोगों को उनके घर भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि देश के दो अहम हिस्सों को जोड़ने वाले रेलवे लिंक की पटरियों की मरम्मत करना बड़ी चुनौती है। मंत्री ने कहा, ‘‘मंगलवार तक यह काम संभवत: हो जाएगा।’’ रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे दल चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘पटरियों की मरम्मत का काम जारी हैं। हम पटरियों के ऊपर से गुजर रही तारों और खंभों की मरम्मत कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि पटरियों से हटाए गए यात्री डिब्बों की गहन तलाशी ली जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षतिग्रस्त डिब्बों के स्टील के पुर्जों में कोई शव फंसा न रह गया हो।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ियों के टकराने के पलटे सभी 21 डिब्बों को परिचालन से हटा दिया गया है और अब जगह को साफ किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन और डिब्बों और लोकोमोटिव ऊपरी हिस्से को भी परिचालन से हटाया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि रविवार को अपराह्न एक बजे भद्रक से 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस के मार्ग पर एक विशेष ट्रेन चेन्नई तक चलाई जाएगी और यह कटक, भुवनेश्वर एवं उन सभी स्थानों पर रुकेगी जहां 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस को रुकना था।

उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटना के कारण फंसे यात्री और उनके परिजन इस ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, रेल हादसे में मृतक संख्या 288 से बढ़कर 295 हो गई है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हादसे के बाद से महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के बीच यात्रियों एवं सामान का आवागमन बाधित हो गया है। इस हादसे को भारत की अब तक की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है।

बालासोर और अन्य स्थानीय अस्पतालों में शुरू में भर्ती किए गए कई मरीजों को छुट्टी दे दी गई है या उन्हें कटक, भुवनेश्वर और कोलकाता सहित मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में भेज दिया गया है। अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर शवों को भी भुवनेश्वर स्थित एक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए।

कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ पिछले डिब्बों पर पलट गए। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए रेल हादसे की जांचकर्ता मानवीय त्रुटि, सिग्नल फेल होने और अन्य संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बालासोर ट्रेन दुर्घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप

तमिलनाडु : ओडिशा रेल हादसे में जीवित बचे यात्री विशेष ट्रेन से पहुंचे चेन्नई
चेन्नई। ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार क्षेत्र में हुए भीषण रेल हादसे में जीवित बचे राज्य के 137 यात्री रविवार को भद्रक से एक विशेष ट्रेन से चेन्नई पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, उनमें से 36 यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया गया जिनमें तीन यात्रियों को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - बालासोर ट्रेन दुर्घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप

राजस्व मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन और स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यन तथा राज्य के अन्य शीर्ष अधिकारी संबंधित यात्रियों से मिलने डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे। सरकार ने कहा कि 30 मेडिकल टीम तैयार रखी गई हैं तथा आने वाले यात्रियों के लिए 50 टैक्सी और सात बसों का इंतजाम किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने पत्रकारों से कहा कि कुल 294 यात्री विशेष ट्रेन में सवार हुए थे जिनमें से 137 यात्री यहां पहुंचे और अन्य यात्री अलग-अलग गंतव्यों पर उतरे।

ये भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर: 28 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी आयकर विभाग की जांच के दायरे में

ओडिशा रेल हादसा: पटरियों की मरम्मत के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे दल
बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार में हुए भीषण रेल हादसे के दो दिन बाद बुलडोजर और क्रेन की मदद से शनिवार रातभर में अधिकतर रेल पटरियों से रेलगाड़ियों के क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटा दिया गया, ताकि पूर्वी एवं दक्षिणी भारत को जोड़ने वाली मुख्य ट्रंक लाइन पर रेल सेवा बहाल की जा सके। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान टूटी इलेक्ट्रिक लाइन और पटरियों की मरम्मत का काम जारी है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारे दल चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पटरियों से हटाए गए यात्री डिब्बों की गहन तलाशी ली जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षतिग्रस्त डिब्बों के स्टील के पुर्जों में कोई शव फंसा न रह गया हो। सूत्रों के मुताबिक, रेल हादसे में मृतक संख्या 288 से बढ़कर 295 हो गई है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद से महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के बीच यात्रियों एवं सामान का आवागमन बाधित हो गया है। इस हादसे को भारत की अब तक की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- महिला ने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

ओडिशा रेल हादसा: दिल्ली से चिकित्सकों का दल भुवनेश्वर भेजा गया
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और केंद्र सरकार के अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों का एक दल ओडिशा रेल हादसे में घायल हुए लोगों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान से भुवनेश्वर भेजा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह दल दवाइयां और अन्य अहम चिकित्सकीय उपकरण लेकर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ओडिशा में हैं और वह हादसा पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही चिकित्सकीय सहायता का जायजा लेने के लिए रविवार को एम्स भुवनेश्वर और कटक चिकित्सा महाविद्यालय का दौरा करेंगे। इससे पहले, मांडविया ने शनिवार को कहा था कि राहत अभियान में मदद के लिए एम्स भुवनेश्वर के चिकित्सकों को बालासोर में दुर्घटनास्थल के साथ-साथ कटक के उस अस्पताल के लिए रवाना किया गया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गए।

ये भी पढे़ं- ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: एक के बाद एक पटरी से उतरे डिब्बे, कुछ ही मिनट में बदल गया पूरा मंजर

ओडिशा रेल हादसा : तृणमूल ने केंद्र पर यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार की आलोचना की और उस पर यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। टीएमसी ने कहा कि केंद्र सरकार इस त्रासदी की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है।

ये भी पढ़ें - श्रीनगर: पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई अमरनाथ यात्रा

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम हुए हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई। तृणमूल की आलोचना के बाद भाजपा ने उससे इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया। भारतीय रेलवे ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा रेल मंत्रालय की उपेक्षा की जा रही है।

बनर्जी ने शनिवार दोपहर दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, "रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने जो टक्कर रोधी उपकरण लगाने का फैसला किया था, वह नहीं लगा है।" ममता बनर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान दो बार रेल मंत्री रहीं। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं की जासूसी के लिए सॉफ्टवेयर पर करोड़ों रुपये खर्च करती है लेकिन रेल हादसों को रोकने के लिए ट्रेनों में टक्कर रोधी उपकरण लगाने में लापरवाही करती है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों और नव-निर्मित रेलवे स्टेशनों का दावा करती है ताकि "जनता को गुमराह" कर राजनीतिक समर्थन हासिल किया जा सके, लेकिन वह सुरक्षा उपायों को लेकर लापरवाही बरत रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "पिछले नौ वर्षों में रेल मंत्रालय ने क्या किया है? प्रधानमंत्री, वंदे भारत ट्रेनों के बारे में बात करते हैं।

क्या यह यात्रियों की सुरक्षा का एक उदाहरण है? यह किसकी जिम्मेदारी है? केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे की अधिकांश परियोजनाओं का उद्घाटन बिना काम पूरा किए ही किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "जब भी किसी नए ट्रेन का उद्घाटन किया जाता है तो उद्घाटन के लिए वहां प्रधानमंत्री पहुंचते हैं। फिर वह इस घटना की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेंगे? रेल मंत्री जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा क्यों नहीं देंगे?

ये भी पढ़ें - ओडिशा रेल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 288, 1000 से अधिक घायल

ओडिशा रेल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 288, 1000 से अधिक घायल
नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई और 1000 से अधिक घायल हुए हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बालासोर जिले में शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें - ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: प्रभावित यात्रियों के परिजनों को ले जाने के लिए विशेष ट्रेन

अधिकारी ने शनिवार अपराह्न दो बजे तक उपलब्ध रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में 803 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से 56 को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में लगभग दो हजार लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण, लिया स्थिति का जायजा

ओडिशा रेल हादसा: कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा
मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर कम से कम 261 हो गई।

ये भी पढ़ें - ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान करें सांसद: वरुण गांधी

थोराट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार संवेदनशील नहीं है और उन्होंने यह जानने की मांग की कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना रोधी ‘कवच’ प्रणाली का क्या हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा नई रेलगाड़ियों का उद्घाटन किए जाने के मौके पर भी रेल मंत्री कभी नहीं दिखते। उन्हें इस दुखद दुर्घटना के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

राज्य में राजनीतिक मुद्दों को लेकर थोराट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे को उनकी पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है और कांग्रेस के दरवाजे उनके लिए खुले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पंकजा भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं, जिनके पार्टी लाइन से अलग हटकर सभी के साथ अच्छे संबंध थे। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा के विकास में योगदान दिया।

यह दुख की बात है कि उन्हें दरकिनार किया जा रहा है।’’ महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर कांग्रेस की संभावनाओं की समीक्षा के लिए यहां शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के बारे में पूछे जाने पर थोराट ने कहा कि जिला स्तर के पदाधिकारी नेतृत्व को बता रहे हैं कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का आधार अच्छा है।

थोराट ने कहा कि इस ‘फीडबैक’ से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान मदद मिलेगी क्योंकि इसका उद्देश्य गठबंधन के लिए अधिक से अधिक सीट जीतना सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें - श्रम मंत्री लाड के नेतृत्व में कर्नाटक की टीम ओडिशा रेल दुर्घटनास्थल पर पहुंची

ओडिशा रेल हादसा: घायलों के लिए नायक बनकर मदद करने पहुंचे स्थानीय लोग
बालासोर/हावड़ा। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए भयानक रेल हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद करने के लिए तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई।

ये भी पढ़ें - ओडिशा रेल हादसा : एनडीआरएफ के 300 से अधिक कर्मी जुटे बचाव अभियान में

रणजीत गिरि, बिप्रदा बाग, आशा बेहरा और अशोक बेरा घायलों को बचाने के लिए सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से हैं। ये सभी बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन इलाके के निवासी हैं, जहां हादसा हुआ। गिरि ने एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैं शाम करीब सात बजे अपने मित्रों के साथ पास ही चाय की एक दुकान पर था। मैंने अचानक जोरदार आवाज और उसके बाद लोगों के चीखने की आवाज सुनी।

हम घटनास्थल की ओर दौड़े और हमने जो देखा, उसे देखकर हमारे रौंगटे खड़े हो गए। समय बर्बाद किए बिना हम घायलों को बचाने में जुट गए। हमने पुलिस एवं रेलवे अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दी।’’ बाग ने एक अन्य चैनल से कहा, ‘‘हमने कम से कम 50 घायलों को बचाया और यात्रियों को अपने वाहनों से स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में जीवित बचे कुछ लोग अपने प्रियजनों को ढूंढ़ रहे थे, लेकिन बहुत अंधेरा होने के कारण हम उनकी मदद नहीं कर सके।’’

अशोक बेरा (60) रक्तदान करने के लिए अस्पताल गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं रक्तदान करने पहुंचा, लेकिन मेरी आयु के कारण मुझे इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद मैंने अपने बेटों और संबंधियों से अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने को कहा।’’ बेरा को हादसे में जीवित बचे यात्रियों से बात करते और उनकी फोन पर उनके रिश्तेदारों से बात करने में मदद करते देखा गया।

उन्होंने एक हिंदी समाचार चैनल से कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर यात्रियों का मोबाइल खो गया है और वे अपने परिवार को फोन करके अपनी हालत के बारे में नहीं बता सके। मैंने इसमें उनकी हरसंभव मदद की।’’ आशा बेहरा को दो बच्चों की देखभाल करते देखा गया, जिनके माता-पिता का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैंने इस बच्चे को दुर्घटनास्थल से बचाया और उसे अस्पताल लेकर आई। यहां मैं एक लड़की से मिली, जो अपने माता-पिता को नहीं ढूंढ़ पा रही। हम उनके संबंधियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - शासकों को दुरुपयोग का निमंत्रण देता है राजद्रोह कानून : पी चिदंबरम

ओडिशा रेल हादसा : एनडीआरएफ के 300 से अधिक कर्मी जुटे बचाव अभियान में
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 300 से अधिक कर्मी बड़े मेटल कटर, खोजी कुत्तों और अन्य भारी उपकरणों की मदद से ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्यों को अंजाम दे रहे हैं तथा उनके शनिवार शाम तक अपने अभियान को पूरा कर लेने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - शासकों को दुरुपयोग का निमंत्रण देता है राजद्रोह कानून : पी चिदंबरम

एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने शनिवार को बताया कि एनडीआरएफ की पहली टीम शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास बालासोर में घटनास्थल पर पहुंची थी और इस केंद्रीय एजेंसी के कर्मी दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के डिब्बों से अब तक कुल 44 पीड़ितों को जीवित बाहर निकालने और 71 यात्रियों के शव बरामद करने में सफल रहे हैं। करवाल ने दिल्ली में एनडीआरएफ मुख्यालय में कहा, ‘‘नौ टीम में बंटे 300 से अधिक कर्मी दुर्घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।

हमें शनिवार शाम तक तलाश अभियान पूरा कर लेने की उम्मीद है।’’ करवाल ने बताया कि एनडीआरएफ के क्षेत्रीय आपदा प्रतिक्रिया कार्यालय से पहली टीम शुक्रवार शाम हादसे के लगभग पौने दो घंटे बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की बाकी टीम कोलकाता और कटक जिले के मुंदाली से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

एनडीआरएफ महानिदेशक ने कहा कि बल का मुख्य कार्य ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को काटने के बाद उन पीड़ितों की तलाश करना और उन्हें बचाना है, जो जीवित बचे हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ के खोजी कुत्तों के दल और महिला बचाव कर्मियों के अलावा चिकित्सा टीम भी स्ट्रेचर और ‘फर्स्ट-एड किट’ के साथ दुर्घटनास्थल पर मौजूद है।

करवाल ने कहा कि एनडीआरएफ कर्मी राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय में बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के रेल हादसों से निपटने के लिए हमने पिछले एक साल में रेलवे के साथ कम से कम 55 अभ्यास किए हैं।’’

ये भी पढ़ें - सेना की टुकड़ियां ट्रेन दुर्घटना स्थल पर, राहत और बचाव कार्य में जुटे वायुसेना के विमान