बोर्ड परीक्षा - Amrit Vichar

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में अक्षत, 12वीं में गीतिका-सुशीला टॉपर
हल्द्वानी, अमृत विचारः उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (10वीं) में रामनगर के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक (98.0 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान साझा किया।

अल्मोड़ा में 5811 ने दी अंग्रेजी, ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा
अल्मोड़ा, अमृत विचार: जिले के 110 केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं जारी है। सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटरमीडिएट ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 5854 छात्र-छात्राओं में से 5811 ने परीक्षा में दी। जबकि 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 5598 में से 5557 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, 41 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इंटरमीडिएट ड्राइंग एंड पेंटिंग में 256 में से 254 ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बताया कि डायट प्राचार्य के नेतृत्व में सचल दल ने राइंका सत्यों, राबाइंका जलना, राइंका जसकोट व डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राइंका ज्योली और राइंका हवालबाग का निरीक्षण किया।

गणित और समाज शास्त्र में 1,119 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
रामनगर, अमृत विचार: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इंटरमीडिएट की गणित परीक्षा 239 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। जबकि इंटर की समाज शास्त्र परीक्षा में 880 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षाओं में कुल 1,119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बोर्ड कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के आधार पर इंटर गणित परीक्षा में 13203 छात्र परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 12964 ने परीक्षा दी। अभी तक किसी भी केंद्र में कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पाया गया है। इंटर परीक्षा में हरिद्वार जनपद में 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि देहरादून में 20, उत्तरकाशी में 2, टिहरी में 3, पौड़ी में 3, चमोली में 5, रुद्रप्रयाग 1, पिथौरागढ़ 5, चंपावत 1, अल्मोड़ा 6, बागेश्वर 4, नैनीताल में 15 एवं उधमसिंह नगर में सर्वाधिक 39 परीक्षार्थी रहे।

इसी तरह इंटर समाज शास्त्र में 20458 परीक्षार्थियों में से 880 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें हरिद्वार में 471, देहरादून में 50, उत्तरकाशी में 04, टिहरी में 12, पौड़ी में 10, चमोली में 0, रुद्रप्रयाग में 2, पिथौरागढ़ में 3, चम्पावत में 3, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 18, नैनीताल में 32 और ऊधमसिंह नगर में 262 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं, हाईस्कूल गृह विज्ञान बालिका में 35601 परीक्षार्थियों में से 34460 ने परीक्षा दी, जिसमें 1141 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं।

राज्य में इंटर हिंदी प्रश्न पत्र में 2622 परीक्षार्थी अनुपस्थित
हल्द्वानी, अमृत विचार: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।  शहर के 28 परीक्षा केंद्रों सहित जिले में कुल 107 केंद्रों में शुक्रवार को परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ जिसमें जनपद में इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा में कुल 9010 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 8885 ने परीक्षा दी जबकि 125 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट की  कृषि की परीक्षा में कुल 55 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 54 ने परीक्षा दी, जबकि 1 अनुपस्थित रहा। साथ ही, हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत (मैलो. वादन) में मात्र 1 ही विद्यार्थी पंजीकृत था और उसने परीक्षा दी। हिंदी के पेपर के पैटर्न में भी कुछ बदलाव किया गया है। पूर्व में पेपर में प्रार्थना पत्र लिखना होता था, लेकिन अब इसके स्थान पर दिए गए विकल्पों में से किसी एक विषय पर 150 शब्दों की रिपोर्ट तैयार करनी होती है। साथ ही नए पैटर्न में केस स्टडी के प्रश्न भी पूछे गए थे।

जो अधिकांश परीक्षार्थियों को कठिन लगे। साथ ही हिंदी के पेपर में 15 अंकों के सही विकल्प चुनने वाले प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देने के बाद अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। उन्होंने हिंदी के पेपर को आसान बताया।  26 फरवरी को  इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। हिंदी के पेपर को लेकर परीक्षार्थियों से बातचीत की गई जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।

परीक्षार्थियों से बातचीत-
हिंदी का पेपर ओवरऑल आसान था लेकिन भाव सौंदर्य वाला प्रश्न हल करने में दिक्कत हुई। पेपर में संस्कृत वाला भाग सरल लगा। पेपर से पहले कई प्रश्नों को लेकर संशय था, जिसे यूट्यूब की मदद से समझा। मोनिका, इंटरमीडिएट

हिंदी का पेपर आसान लगा। पेपर में दो से तीन प्रश्न गद्यांश से पूछे गए जिसे हल करने में थोड़ा कठिनाई रही। काव्य वाला भाग सरल लगा। पिछले साल की तुलना में पेपर आसान आया था।- अर्चना रॉय, इंटरमीडिएट

बहुत अच्छा रहा। पिछली बार कुछ प्रश्न सिलेबस के बाहर से आए थे, लेकिन इस बार निबंध और सभी प्रश्नोत्तर सिलेबस से ही आए थे। पैटर्न में बदलाव होने के बाद भी पेपर कठिन नहीं लगा।- मयंक बिष्ट, इंटरमीडिएट

पेपर तो आसान था, लेकिन टाइम मैनेजमेंट नहीं होने के कारण सारे प्रश्न हल नहीं हो सके। ऐसा लगा कि कुछ अतिरिक्त समय मिलता तो पूरा पेपर हल किया जा सकता था।- आकाश गुप्ता, इंटरमीडिएट

बोर्ड परीक्षा के दौरान धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास लगाए गए ये प्रतिबंध
अमृत विचार, नैनीताल। उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा-2025 की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाएं दिनांक 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 के मध्य होनी हैं। परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु हल्द्वानी परगना क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केंद्रों के चारों तरफ 100 मीटर की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 163 लागू की गई है।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

1- कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश नहीं करेगा।
2- पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही सभा करेंगे।
3- कोई भी परीक्षार्थी/व्यक्ति किसी भी प्रकार शस्त्र, लाठी, डंडा, आदि लेकर परीक्षा स्थल अथवा उसकी 100 मीटर की परिधि में नहीं आएगा।
4- परीक्षा स्थलों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउडस्पीकर, डी.जे. आदि का प्रयोग वर्जित रहेगा।

उल्लंघन की दशा में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा को लेकर 11 सेक्टरों में बांटा जिला
अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल (शुक्रवार) से 11 मार्च तक होंगी।   सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के बाहर बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है।

कल  से उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसे लेकर शहर के  28 परीक्षा केंद्रों सहित जिले के समस्त 107 परीक्षा केंद्रों में सिटिंग अरैंजमेंट सहित अन्य व्यवस्थाएं जुटाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल में  3904 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट में कुल 3600 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

मुरादाबाद : बोर्ड परीक्षा को लेकर दबाव महसूस न करें विद्यार्थी, अच्छे खानपान के साथ बेहतर दिनचर्या बनाएं
मुरादाबाद, अमृत विचार। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। हालांकि अभी चुनिंदा विषय के विद्यार्थी ही परीक्षा दे रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का भी काउंटडाउन शुरू हो गया है। छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर चिंता है। विशेषज्ञ शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थी परीक्षा का दबाव महसूस न करें। निश्चिंत होकर परीक्षा की तैयारी करें। अच्छे खानपान के साथ बेहतर दिनचर्या बनाएं। साथ ही परीक्षा के दिनों में छह से आठ घंटे की नींद भी अवश्य लें।

केजीके महाविद्यालय की प्रो. ममता शर्मा का कहना है कि छात्रों को किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव को लेकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं करनी चाहिए। अभिभावक भी उनका हौसला बढ़ाएं। छात्र परीक्षा के नतीजों को लेकर सकारात्मक सोच रखें।

उन्होंने कहा कि पाॅजिटिव और शांत रहने के लिए योग को अपनाएं। धीमी गति से गहरी सांस लें और एक से दो सेकेंड के लिए सांस रोक लें। धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस योग से मानसिक और दिमागी तौर पर शांति मिलेगी। विद्यार्थी छह से आठ घंटे की पर्याप्त नींद लें। दिनचर्या नियमित करें। पढ़ाई, खेलकूद, मनोरंजन का टाइम टेबल बनाएं। नियमित पढ़ाई करें। जिस विषय के जो अध्याय अच्छी तरह से तैयार हैं उनका रिवीजन जरूर करें। जो आसानी से नहीं समझ में आते हैं उनके लिए मार्गदर्शन लें। पौष्टिक और संतुलित खानपान शैली अपनाएं। खुद पर ज्यादा दबाव महसूस न करें।

एकाग्रता से करें पढ़ाई
परीक्षा से पहले कभी-कभी विद्यार्थी इतने तनाव में आ जा जाते है कि उनकी एकाग्रता कम होने लगती है। सबसे पहले अपने को शांत रखें और जिस विषय को लेकर बैठे हैं। उसके सरल अध्याय से शुरू करें। धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप आगे बढ़ते जाएंगे।

खान-पान का ध्यान रखें
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए। खाने में हरी सब्जियां, फल, दूध, पनीर व प्रोटीन डायट लें। रात में हल्का खाना खाकर सोएं। जंक फूड व बाहर के खाने से बचें।

अभिभावक न डालें दबाव
अभिभावक अनावश्यक दबाव न दें। कितने परसेंट नंबर लाने हैं। बार-बार इस पर चर्चा न करें। इससे आत्मविश्वास में कमी आने लगती है। इसके बजाय लगातार मोटिवेट करते रहें।

सरल सवालों को पहले हल करें
परीक्षा कक्ष में 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने को मिलते हैं। कुछ सवाल कठिन होंगे, लेकिन इससे घबराएं नहीं। पहले सरल लगने वाले सभी सवालों को हल कर लें। इसके बाद कठिन सवाल को हल करने के लिए दिमाग पर जोर डालें।

इन बातें का भी रखें ध्यान

नियमित प्राणायाम करें

30 से 45 मिनट तक पढ़ने के बाद ब्रेक लें।

कभी-कभी संगीत से ध्यान एकाग्र कर सकते हैं।

पढ़ी हुई चीजों को आंख बंद कर दोहराएं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एमएसएमई में भुगतान की समय सीमा 45 दिन से बढ़ाकर 180 दिन हो, केंद्रीय वित्तमंत्री से मिले सैय्यद जफर इस्लाम

बदायूं: यूपी बोर्ड परीक्षा की एसटीएफ करेगी निगरानी, नकल करते पकड़े जाने पर भेजा जाएगा जेल, खुफिया तंत्र को सौंपी परीक्षा केंद्रों की सूची
बदायूं, अमृत विचार: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन काफी गंभीर रुख अपनाए हुए है। परीक्षा में पहली बार एसटीएफ निगरानी करेगी। परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को जेल जाना पड़ सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी केंद्रों की सूची खुफिया विभाग को सौंपी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं।

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 64166 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कराने के लिए जिले में 99 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इनमें से 35 केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी लगाए गए हैं। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। साथ ही केंद्रों पर पुलिस भी तैनात रही। इन केंद्रों की निगरानी  एसटीएफ करेगी।  जिसकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्थानीय एलआइयू को भी भेज दी गई है।

नकल की तो होगी सीधे जेल : शासन की ओर से प्रशासन को स्पष्ट आदेश दिए गए है कि हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराई जाए। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल पकड़ी गई तो परीक्षार्थी को जेल जाए। तथा जिम्मेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

नकल के लिए बदनाम रहे हैं कई केंद्र: जिले में कई ऐसे कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। जो पूर्व में नकल के लिए बदनाम रहे हैं। इनमें नगर पालिका इंटर कॉलेज, ककराला, गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन, रानी अवंतीबाई लश्करपुर ओईया सहित एक दर्जन से अधिक ऐसे कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जो नकल कराने के लिए बदनाम रहे हैं। इनके खिलाफ कई बार कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे कॉलेजों पर खास तौर पर खुफिया तंत्र की निगरानी रहेगी।

जिले में 99  परीक्षा केंद्रों की निगरानी एसटीएफ द्वारा की जाएगी। जिसकी सूची स्थानीय खुफिया विभाग को भेज दी गई हे। यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। जिसके निर्देश केंद्र व्यवस्थापक और अन्य अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।- डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक

ये भी पढ़ें - Budaun News: दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में फैसला, आरोपी को मिली दस साल की कैद

पीलीभीत: अब रात में भी होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार : इस बार बोर्ड परीक्षा को चुनाव की तर्ज पर कराया जा रहा है। ताकि किसी भी तरह नकल माफिया हावी न हो सके। इस बार बोर्ड ने परीक्षा में नकल व  पेपर लीक की घटना को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए रात में भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर रात्रि कालीन पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों को निरीक्षण के साथ फोटो भी ग्रुप पर अपलोड करना होगा।बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है।  इस बार परीक्षा में  कुल 44780 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 24970 और इंटरमीडिएट 19810 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 76 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।  परीक्षा में  नकल रोकने एवं पेपर लीक की घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने फोकस किया है।

इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के अलावा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल भी  लगाए गए हैं। इससे बाद भी अब पहली बार रात्रिकालीन ड्यूटी रहेगी।   सभी केंद्रों पर रात्रि कालीन पर्यवेक्षण अधिकारी किए गए हैं। तैनात अधिकारियों को रात के समय परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम देखना होगा।

डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि यह व्यवस्था पहली की गई है। ताकि नकल को रोका जा सके। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। जिनमें डीआईओएस कार्यालय के स्टाफ के अलावा राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रशासन की ओर से तहसील स्तर के अफसरों की ड़्यूटी लगाई गई है। जो रात को केंद्रों की निगरानी करने के लिए पहुंचेंगे। बोर्ड परीक्षा का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारी फोटो भी डालना होगा। तभी उसकी उपस्थित भी अनिवार्य होगी।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: मेडिकल कॉलेज में लगा साइन बोर्ड, हेल्प डेस्क से होगा अनाउंसमेंट, सड़क पर प्रसव के साथ ही हुई थी नवजात की मौत

मुरादाबाद : छात्र पढ़ाई के समय फोन रखें दूर, एकांत में करें अध्ययन
मुरादाबाद, अमृत विचार। छात्र बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सभी प्रयास करते हैं। लेकिन इस कोशिश में कई बार विद्यार्थी भ्रमित हो जाते हैं और इसका प्रभाव उनकी तैयारी पर भी पड़ता है। विशेषज्ञ शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थी जिस लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करेंगे, उतने बेहतर नंबर पाएंगे।

आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की शिक्षिका दीक्षा चौधरी ने बताया कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को अच्छी तैयारी की जरूरत होती है। क्योंकि बिना तैयारी के किसी भी परीक्षा को पास नहीं किया जा सकता। परीक्षा के दौरान समय का इस्तेमाल करने के लिए छात्रों को टाइम टेबल जरूर बनाना चाहिए। इससे आपकी तैयारी अच्छी होगी। अपने कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें जो आपको सबसे चुनौतीपूर्ण लगते हैं, क्योंकि इनमें सबसे अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता होती है। कार्यों की सूची बनाएं और उनका निर्धारण समय के अनुसार करें। इससे तैयारी करने में आसानी होगी।

कैलेंडर का करें प्रयोग
परीक्षा के दौरान अपने समय का सदुपयोग करने के लिए कैलेंडर का उपयोग करना चाहिए। कैलेंडर को निश्चित समय के लिए तय करें और उस दौरान पढ़ाई पर ध्यान दें। जब आप तैयारी के दौरान थक जाएं तो ब्रेक लें। क्योंकि इससे आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही आप थकेंगे भी नहीं।

पढ़ाई के समय फोन से दूर रहें
पढ़ाई के दौरान आपका ध्यान न भटके इसलिए फोन सहित अन्य ध्यान भटकाने वाले उपकरणों को बंद रखें। कोशिश करें कि अपने लिए एक ऐसा कमरा या जगह चुने, जहां पर शोर न हो। क्योंकि, अक्सर घर के सदस्य ऊंची आवाज में बात करते हैं तो पढ़ाई से ध्यान हट जाता है।

अच्छी नींद जरूर लें
तैयारी के दौरान अच्छी नींद जरूर लें। हर रात में कम से कम सात घंटे जरूर सोएं। इससे आप ताजा महसूस करेंगे। साथ ही आपका पढ़ने में मन भी लगेगा। अगर आप रात में अच्छी नींद नहीं लेंगे तो पूरा दिन तैयारी में मन नहीं लगेगा।

अनुशासित रहें
किसी भी परीक्षा की तैयारी के दौरान व्यवस्थित और अनुशासित रहें। इससे आपको परीक्षा के दौरान मदद मिलेगी। अपने अध्ययन सामाग्री को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें और सुनिश्चित करें कि अध्ययन शुरू करने से पहले आपके पास वह सब कुछ है जिसकी आपको आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कमला विहार में बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार

बरेली: सात हजार कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में 96 हजार छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
बरेली, अमृत विचार : यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जिले में करीब सात हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। 10 वीं और 12 वीं में 96 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए प्रधानाचार्यों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा है।

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियां चाक चौबंद की जा रही हैं। सभी केंद्रों पर पहले से तैनात शिक्षकों में से आधे से ज्यादा स्टाफ को इधर से उधर किया जाएगा। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों के क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र देने की कवायद पहली बार शुरू की गई है।

परिचय पत्र पर संबंधित कक्ष निरीक्षक का अध्यापन विषय भी अंकित किया जाएगा, ताकि संबंधित विषयों की परीक्षा में उनके स्थान पर दूसरे विषय वाले शिक्षकों से कक्ष निरीक्षक का कार्य कराया जा सके। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक और परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए अध्यापकों, प्रधानाचार्य और अन्य कार्मिकों की ड्यूटी डीआईओएस कार्यालय से लगाई जाएगी। परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब दो हजार शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

नकलविहीन परीक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाए रहे हैं। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- देवकी सिंह, डीआईओएस

ये भी पढ़ें - बरेली: एरियर और गर्म वर्दी न मिलने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा जिले में बोर्ड परीक्षा के 22 केंद्र संवेदनशील
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में वर्ष 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अल्मोड़ा जिले में एक सौ दस परीक्षा केंद्र चिन्हित किए हैं। जिनमें से 22 केंद्रों को संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है।

अल्मोड़ा जिले की बात करें तो यहां वर्तमान में कुल 315 विद्यालय संचालित हैं। जिनमें से 110 विद्यालयों में बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। चयनित परीक्षा केंद्रों में से 22 केंद्रों को संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। चयनित केंद्रों में होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 13025 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

हाईस्कूल संस्थागत में 6780, व्यक्तिगत में 133 कुल 6913, इंटरमीडिएट संस्थागत में 5854, व्यक्तिगत में 258 और कुल 6112 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद से शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा प्रभारियों को केंद्रों में बिजली, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने के विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलौदी ने बताया कि सभी परीक्षा प्रभारियों को सभी तैयारियां तय समय पर पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।