Etawah Theft - Amrit Vichar

इटावा में बदमाशों ने एक घर को बनाया निशाना: गोली मारने की धमकी देकर लाखों का माल लेकर हुए फरार
इटावा, अमृत विचार। चौबिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरा दयालपुर के गांव नगला जगत में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर नगदी समेत लाखों के जेवरात पार कर ले गए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की।

आशा देवी ने बताया कि वह घर के बाहर बने कमरे में अपनी सास रामादेवी के साथ सो रही थी। जबकि थोड़ी दूर पर ही देवर अरविंद कुमार सो रहे थे। बीती रात चोर खेतों के पीछे रास्ते से घर में घुसे और आशा देवी सहित उसकी पुत्रवधू नीशु के लाखों के जेवरात समेत साड़ी चोरी कर ले गए।

आशा देवी के अनुसार बदमाशों ने घर के कमरे में रखी अलमारी व बक्सा के ताला तोड़कर सोने का एक लौग हार, एक कंठी, चार चूड़ी, 11 अंगूठी, दो जंजीर, बच्चों के पांच ओम, वहीं चांदी के चार जोड़ी खड़ुआ, 9 जोड़ी तोड़िया एक करधनी सहित 11 हजार नगद और बहू निशु की साड़ियां बदमाश ले गये।

उसने बताया वह परिवार सहित मकान की वाहर वाले कमरे में सो रही थी बदमाश पीछे के घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी एक अलमारी और तीन बक्से का ताला तोड़ा। ताला तोड़ने की आवाज हुई तो परिवार के लोग जाग गए।

देवर अरविंद कुमार ने अंदर जाकर जब कमरे का गीत खोलना चाहा तो बदमाशों ने पीछे से कुंडी लगा रखी थी जब वह घर से बाहर निकलकर चिल्लाने लगे तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कहा अगर चिल्लाने की कोशिश की तो गोली मार देंगे।

इस पर परिवार के लोग डर गए और बदमाश मोबाइल की टॉर्च जलाकर बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर जेवर सहित नगदी का सामान चोरी कर पीछे खेतों के रास्ते से भाग गये। चोर करीब 10 लाख रुपये का जेवर चोरी कर ले गये।

बदमाशों के भाग जाने पर अरविंद कुमार ने  घटना की जानकारी ग्रामीणों सहित पुलिस को दी। रात में खेतों में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ जाकर देखा तो एक बक्सा घर से 500 मीटर की दूरी पर, दो बक्स, 1 किलोमीटर की दूरी पर खेतों में पड़े मिले। वहीं, भागते समय एक बदमाश के जूते मौके पर ही छूट गये। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें- कानपुर में साइबर ठगों ने SGST के डिप्टी कमिश्नर को बनाया निशाना: सिम एक्टिवेट करने के नाम पर मंगाया OTP, फोन हैक कर खाते से उड़ाये 7.9 लाख रुपये

Etawah Theft: डाॅक्टर के घर से दिनदहाडे़ बीस लाख की चोरी...ड्यूटी पर गए थे दंपति, जांच में जुटी पुलिस
इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर कस्बा में हाइवे से सटे एक डाॅक्टर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दिनदहाड़े उनके घर के ताले तोड़कर जेवर, नगदी समेत करीब बीस लाख का माला पार ले गए। चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। घटना के समय डाॅक्टर दंपति ड्यूटी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में थे।

सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में तैनात डाक्टर बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी डाक्टर इंदु सिंह दोनों  अस्पताल में सुबह नौ बजे ड्यूटी पर आ गए थे, उनका बच्चा स्कूल गया था।

लगभग साढे़ 12 बजे बच्चे को स्कूल से लेकर आए तो उन्होंने अपने घर का ताला खुला देखा। घर के भीतर दाखिल होने पर सारा सामान बिखरा देखा। इस पर उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी।

डाॅक्टर बीरेन्द्र की पत्नी इंदु ने बताया कि इस घटना में लगभग 8 हजार रुपये नगद समेत बीस लाख के जेवरात चोरी हो गए। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। संदिग्धों की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिले पर मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 4 वर्षीय बेटा रोता रहा...मां ने आंखों के सामने लगा लिया मौत को गले, भावुक कर देगी यह खबर...

Etawah Crime: शहर में चोरी लूट की बना रहे थे योजना...पुलिस ने तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, ये माल हुआ बरामद
इटावा, अमृत विचार। शहर में चोरी लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने तीन शातिरों को योजना बनाते दबोच लिया। तीनों के पास से असलाह तथा चोरी करने के उपकरण बरामद हुए। दूसरे मामले एक कुख्यात असलहाधारी पकड़ा गया।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात शहर कोतवाल विक्रम सिंह चौहान फोर्स के साथ शहर में गश्त चेक कर रहे थे, रात दो बजे सटीक सूचना मिली कि रामलीला मैदान में मंच के पीछे तीन शातिर चोरी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इस पर फोर्स के साथ घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया गया, तीनों ने इसी क्षेत्र में लोधी मोहल्ला के विजय राजपूत तथा विशाल राजपूत तथा तीसरे ने मोहल्ला कटरा बल सिंह का शिवम प्रजापति नाम पता बताया,  तीनों से तमंचा, कारतूस, लोहे की  रॉड, पिलास, पेचकस, टार्च, आरी पत्ती आदि चोरी करने के उपकरण बरामद हुए। तीनों शातिर हैं इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

शहर में कुख्यात असलहाधारी हाथ आया

एसएसपी ने बताया शहर कोतवाल फोर्स के साथ रात पौने 10 बजे काजी पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कोकपुरा में रहने वाला कुख्यात बदमाश शिवम गिहार उर्फ चिलम हाथ आ गया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ चोरी लूट व अन्य संगीन मामलों के आठ अभियोग पहले से दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Etawah News: चलती ट्रेन से गिरकर नर्सिंग छात्रा की मौत...टूंडला में मेडिकल काॅलेज में कर रही थी बीएससी नर्सिंग

Etawah News: चोराें ने दो घरों को बनाया निशाना...नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल किया पार, जांच शुरू
इटावा, अमृत विचार। बकेवर थानाक्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो गांवों के दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से अलमारी और बक्सा तोड़कर सोने चांदी के आभूषण बीस हजार रुपये की नगदी समेत ढाई लाख की चोरी कर ली।

वहीं दूसरे घर से जेवरात व बीस हजार रुपये की नगदी समेत ङेढ़ लाख की चोरी कर ली। चोरों ने दोनों स्थानों से करीब चार लाख रुपये की चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओ के मामलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

बकेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने दो गांवों  में दो घरों से जेवरात और नगदी चोरी कर ली।मिलक निवासी राधा देवी पत्नी शिव प्रताप ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद सास रामवती के साथ छत पर ऊपर सोए हुई थी। और ससुर दूसरे घर पर सोए हुए थे।

रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्सा और अलमारी के लॉक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और बीस हजार रुपये की नगदी  रखे थे। शुक्रवार सुबह जब छत से नीचे कमरे में गया तो सामान बिखरा दिख रहा था और सोना चांदी के आभूषण तथा आभूषण समेत मोटरसाइकिल का बीमा पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजात गायब थे। पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की गई ।

वही दूसरी घटना पास के गांव नगला सुंदर की है। नगला सुंदर निवासी श्याम बाबू ने बताया कि खाना खाने के बाद वह छत पर  सोए हुए थे। और बहू रिंकी गर्मी होने के चलते सड़क पर चारपाई डालकर सोए हुई थी। सुबह जब कमरे में गये। तो कमरों का ताला टूटा पड़ा देख होश उड़  गये।

अज्ञात चोरों ने घर के पीछे वाले दरवाजे की कुंडी खोलकर चोर घर के अंदर प्रवेश हुए और कमरो के ताले तोड़कर उसमें रखे चार बक्सा के लॉक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण तथा बहू की डिलीवरी के लिए रखे बीस हजार रुपये समेत चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। श्याम बाबू ने उक्त मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस चोरी की दोनों मामलों की घटनाओं की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Etawah News: चलती ट्रेन से गिरकर नर्सिंग छात्रा की मौत...टूंडला में मेडिकल काॅलेज में कर रही थी बीएससी नर्सिंग

Etawah Theft: चोरों ने अपर संख्या अधिकारी के घर को बनाया निशाना, सूने आवास से लाखों का माल किया पार...
इटावा, अमृत विचार। शहर में सिविल लाइन थानाक्षेत्र में  मनोहर कालोनी में रहने वाले फतेहपुर में तैनात अपर संख्या अधिकारी के सूने आवास के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात तथा पांच लाख नगदी चुरा ले गए। अधिकारी सपरिवार भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने छिबरामऊ गए हुए थे।

चोर आवास के मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे 40 लाख की कीमत के जेवरात व पांच लाख रुपए नगदी पार कर ले गए। घटना की जानकारी इसी कॉलोनी में नीचे रह रहे फिरोजाबाद में तैनात अपर संख्या अधिकारी ने उनके आवास के ताले टूटने देखने पर दी।

जिस पर वे रात में ही आए और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम से नमूने एकत्रित कराकर जांच की। अधिकारी ने चोरी में किसी नजदीकी के हाथ होने की आशंका जताई है, मूलरूप से कन्नौज के गांव विनायकपुर रहने वाले ओमप्रकाश सिंह  फतेहपुर में अपर संख्या अधिकारी के पद पर तैनात है। वह यहां 2010 से 2017 तक रहे, जिसके चलते इस कालोनी में सरकारी आवास में सपरिवार रह रहे हैं।

उन्होंने बताया की 26 फरवरी 2023 में पत्नी का निधन हो गया था। उनके दो बेटे अमिताभ व  हर्ष है जो  बीएचएमएस और आईआईटी की तैयारी दिल्ली से कर रहे है। घर पर भतीजी सविता रहती है। 25 अप्रैल को छिबरामऊ कन्नौज में भतीजे हेम सिंह की शादी समारोह में सपरिवार छिबरामऊ गया था जिससे घर सुना था।

शुक्रवार रात दस बजे फिरोजाबाद में अपर संख्या अधिकारी अरविंद सिंह राजपूत ने फोन पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया की घर में रखा पांच लाख रुपए कैश आवास विकास परिषद में खरीदे प्लाट बनवाने के लिए बैंक से लोन कराया था।

कालोनी में हर समय पहरा फिर भी चोरी

गौरतलब पहलू यह है कि इस सरकारी कालोनी में अफसरों के रहने से हर समय पुलिस का पहरा रहता है। दूसरी ओर कालोनी चारों ओर से सुरक्षित है, इसके बावजूद करीब 45 लाख रुपए के माल की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: कुष्मांडा देवी मंदिर में बने कुएं में गिरी महिला...मौत, परिजन बोले- डिप्रेशन की शिकार थी

Etawah Theft: अंग्रेजी शराब की गोदाम की छत काटकर लाखों की नगदी चोरी...चोर तीन बंदूक लेकर हुए फरार
इटावा, अमृत विचार। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत मंडी के आगे स्थित अंग्रेजी शराब के गोदाम में गुरुवार की रात चोर गोदाम की टीन को काटकर गोदाम में प्रवेश कर गए। चोर गोदाम में रखी सात लाख से अधिक की नगदी के अलावा तीन राइफल व बंदूक लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सबह हुई तो हड़कंप मच गया। चोरी की जानकारी मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस गोदाम के मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने चोरों का पता लगाने के लिए चार टीमों को लगाया है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंडी के आगे पूर्व मंत्री  शिवपाल सिंह यादव के पेट्रोल पंप के सामने अंग्रेजी व बीयर की  गोदाम है। गुरुवार की रात को चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम में ऊपर पडी टीन सेट को तोडकर गोदाम में प्रवेश कर गए। चोर गोदाम में रखी 7 लाख 30 हजार की नगदी और गोदाम में रखी एक राइफल एक डबल बैरल  और सिंगल बैरल बंदूक को लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह नौ बजे हुई जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी  गोदाम मैनेजर मृदुल मिश्रा को दी। मौके पर पहुंचे मैनेजर ने जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखें 7 लाख 30 हजार रूपया नगद और सिक्योरिटी गार्ड की तीन राइफल भी गायब मिली।

इसकी जानकारी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।  फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी । जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

अधिकारियों ने जानकारी की तो पता चला कि चोर छत्त पर रखी टीन को खोलकर गोदाम में उतरे।  जब गोदाम के पीछे जाकर देखा तो एक बेलचा और रस्सी पड़ी मिली। जब सीसीटीवी कैमरा को देखा गया तो गोदाम के पीछे लगा कैमरा चोरों ने घुमा दिया था पुलिस ने तीन घंटे तक हर पहलू की जांच की।

डीएम एसएसपी ने भी किया घटनास्थल का निरीक्षण

अंग्रेजी शराब की गोदाम में चोरी की जानकारी मिलने पर डीएम अवनीश राय व एस एसपी संजय कुमार वर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली थी इस संबंध में पता चला कि शराब के गोदाम में चोरी हो गई है।

जिस संबंध में लगभग आठ लाख नगदी की बात कही थी लेकिन जांच पड़ताल में लगभग साढे चार लाख रुपये सामने आया है और सिक्योरिटी गार्ड की तीन राइफल भी गायब मिली हैउन्होने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए चार टीमों को गठित किया है। हर पहलू को घ्यान में रखकर जांच की जा रही है। सिक्योरिटी गार्ड गोदाम मैनेजर और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है  जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

डीएम ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को देखा

मौके पर पहुंचे डीएम अवनीश राय ने भी गोदाम के लाइसेंस चेक किए हैं और गोदाम की सुरक्षा से इंतजामों को देखा। उन्होंने बताया कि यदि गोदाम में किसी कारण वश अगर आग लग जाती तो उससे संबंधित क्या उपाय सही रहेगा इस मामले में उन्होने  सीएफओ को जांच कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- Kanpur: RBI से 2 हजार की पुरानी करेंसी बदलने का खेल...पुलिस ने रिजर्व बैंक के बाहर से कई लोगों को पकड़ा

Etawah Theft: बदमाशों ने दो घरों में बोला धावा… पांच लाख के जेवर व नगदी लेकर हुए फरार
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली कस्बा में बीती रात एक ही मोहल्ले के दो घरों मे बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने एक घर में कीमती सामान नहीं मिलने पर घर में रखे बिस्तर,चारपाई आदि को आग के हवाले कर दिया। वहीं दूसरे घर में चोरी के दौरान पांच लाख के जेवर, नगदी समेत माल लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

भरथना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बीती रात्रि कस्बा के मुहल्ला कल्यान नगर में आशुतोष तिवारी पुत्र स्व. जमुना प्रसाद तिवारी के सूने पडे घर में बदमाशों ने निशाना बनाते हुए घर में प्रवेश कर सामान, नगदी व आभूषण खंगालने का प्रयास किया। कीमती सामान नहीं मिलने पर बदमाशों ने बक्से आदि में रखे बिस्तर, बैड का सामान, चारपाई आदि को आग के हवाले कर दिया।

गृहस्वामी आशुतोष तिवारी परिवार सहित नोएडा में रहकर नौकरी करते है। घटना की जानकारी उनके भतीजे नवीन तिवारी पुत्र मनोज कुमार ने पुलिस को दी है। वहीं, बदमाशों ने इसी मोहल्ले में रहने वाले दिलीप कुमार पाल पुत्र जगदीश नरायन पाल के सूने घर में धावा बोल दिया और बदमाशों ने घर के सभी कमरों में रखे बक्से, अलमारी के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के नगदी, जेवरात समेत माल लेकर फरार हो गए।

गृहस्वामी दिलीप कुमार परिवार समेत पैतृक गांव कन्धेसी गए थे। पडोसियों से मिली चोरी की सूचना पर गृहस्वामी जैसे ही घर पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। उधर, पुलिस ने चोरी की घटना को संदिग्ध समझते हुए फिंगर प्रिंट  टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच पडताल शुरू की।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: जर्मनी के फेयर में मिले 50 करोड़ की सैडलरी के ऑर्डर... घुड़सवारी से जुड़े उत्पादों के साथ ये भी बनी पसंद

Theft In Etawah: दो घरों से लाखों की चोरी… छत के रास्ते घुसे चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
इटावा, अमृत विचार। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर में दो घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते मकानों में घुसे और उसी रास्ते से बाहर निकल गए। एक घर से तकरीबन 25 हजार नकद सहित पौने दो लाख की संपत्ति चुरा ले गए। दूसरे बंद पड़े घर से क्या चोरी हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी । सूचना पर लवेदी थाना पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची।

ग्राम असदपुर निवासी संतोष पुत्र हीरालाल दोहरे के यहां रविवार की रात्रि चोरों ने छत के रास्ते  घुसकर कमरों के ताले तोड़ दिए। उसमें रखें संदूक के ताले तोड़कर 25 हजार नगद और डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। संतोष कानपुर में रहकर प्राइवेट मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी व मां बच्चों दो छोटी बच्चियों के साथ  गांव में ही रहती हैं। संतोष ने अपने घर के पास ही प्लाट पर नया आवास बनवाया है।

आवास बनकर तैयार हो गया है। उसकी पत्नी मां व बच्चे नए बने आवास में लेटने चली गई थी। समान अभी पुराने ही घर में रखा हुआ था, वह शिफ्ट नहीं किया गया था। उसको शिफ्ट करने की तैयारी में थे। 25 हजार रुपये सबमर्सिबल पंप  लगवाने के लिए रखे हुए थे। सुबह जब संतोष की पत्नी व मां जागकर पुराने वाले घर में पहुंची तो चोरी की वारदात होने की जानकारी हुई।

इसके अलावा संतोष के बगल में ही बने राममिलन के मकान में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। राममिलन परिवार सहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके भाई व उनकी मां गांव में ही  दूसरे मकान में रहते हैं। संतोष के यहां चोरी की वारदात की जानकारी होने पर जब राममिलन की मां चाबी लेकर अपने मकान को भी खोला।

तब उन्हें भी उनके यहां चोरी होने की वारदात की जानकारी हुई राममिलन के यहां से चोर कितने की का माल  चुरा ले गए, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार वालों ने राममिलन को सूचना दे दी है। सूचना मिलने पर लवेदी थाना प्रभारी  इंस्पेक्टर गणेश शंकर दुबे मय फोर्स व  डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी लवेदी इंस्पेक्टर गणेश शंकर दुबे ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: रात के अंधेरे में हो रही थी सड़क खोदाई, महापौर प्रमिला पांडेय ने छापा मारकर रुकवाया काम

Etawah News: चोरों ने पंचायत घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर दो लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
इटावा, अमृत विचार। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मूंज के गांव मूंज में बने अस्थाई पंचायत घर में शुक्रवार की रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए। सुबह चोरी की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्राम पंचायत के सचिव राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया वह नित्य की भांति कल पंचायत घर को बंद करके शाम को घर गए थे। पास में ही प्राथमिक विद्यालय होने से स्कूल के अध्यापक ने उन्हें चोरी की सूचना दी। इस पर वह आज सुबह मौके पर सूचना मिलते ही पंचायत घर में पहुंचे तो चोरों के द्वारा मीटिंग हॉल का ताला तोड़कर सारा सामान चोरी कर लिया।

उन्होंने बताया चोरों द्वारा ऑल इन वन कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, कैमरे की एलइडी टीवी, एक पंखा, एक प्रिंटर, इनवर्टर, बैट्री लुमिनस, मूविंग चेयर सहित ग्राम पंचायत के अभिलेख चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। सुबह चोरी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी पहले गई कई ग्रामीण मौके पर पंचायत घर पर देखने के लिए पहुंचे।

सचिव राधेश्याम ने बताया पंचायत घर से चोरों द्वारा करीब दो  लाख रुपए के सामान  की चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी चौबिया पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना चौबिया पुलिस ने मामले की जानकारी कर पंचायत घर का निरीक्षण किया।

Theft In Etawah: चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नगदी, जेवरात समेत 20 लाख रुपये की चोरी
इटावा, अमृत विचार। बकेवर थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोर घरों में रविवार की रात में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्राम नगला मिलक में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जबकि भिटारा गांव में एक रिटायर्ड इनकम टैक्स  अधिकारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भिटारा गांव में घर की दीवार का जंगला हटाकर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ चोरों ने घर के अंदर लेटे परिजनों के कमरे का गेट बाहर से बंद कर दिया।

जानकारी होने पर बकेवर थाना पुलिस, डायल 112 पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची। सूचना मिलने पर सीओ भरथना विवेक जावला मौके पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम  चोरी के मामले में सुराग लगाने के लिए पुलिस द्वारा बुलाई गई लेकिन खोजी कुत्ता भी कोई सुराग नहीं लगा सका। चोर दोनों गाँवों के चारों घरों से तीन लाख नकद सहित  करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ले गए।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुनैठा ग्राम पंचायत के  मजरा ग्राम भिटारा  में चोरों ने इनकम टैक्स विभाग से रिटायर्ड अधिकारी इलाकेदार सिंह यादव  के घर  चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर के यहां मकान की एक दीवाल में लगे छोटे जंगले  को हटाकर घर में घुसे। मकान गांव के बाहरी किनारे पर है। एक साइड में कोई मकान नही है। बाग बना है।

रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी का बेटा सन्तोष यादव व उसकी पत्नी पूजा मकान के अंदर वाले एक  कमरे में सो रहे  थे। चोरों ने उसके बगल वाले कमरे में का ताला खोलकर उसमें रखी अलमारी व  संदूक खोलकर करीब 12 लाख के जेवरात तथा 45 हजार रुपये  नकद चुरा ले गए। चोरों ने सन्तोष यादव के कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। तथा आंगन के दरवाजे भी कपड़े से बांध दिए।

इलाकेदार सिंह बाहर वाले कमरे में सो रहे थे उनकी पत्नी रेशमा देवी करीब 20 दिन से कानपुर अपनी बेटी के यहाँ गयी हुई है। रात करीब ढाई  बजे सन्तोष  की लघुशंका लगने पर आँख  खुलने पर  बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने पर कमरे का दरवाजा बाहर  से बंद मिला।सन्तोष ने  मकान के बाहर कमरे में लेट अपने पिता को आवाज लगाई आवाज आवाज न सुनने पर संतोष ने अपने पिता को फोन लगाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा।

जब दरवाजा खोलने अब बाहर आए तो आंगन  का दरवाजा कपड़े से अंदर को बंधा  हुआ था काफी प्रयास करने के बाद इलाकेदार सिंह ने दरवाजा खोल लिया। बेटे के कमरे की कुंडी खोली।तब बाहर आई देखा तो कमरे कमरा खुला पड़ा था कमरे में रखी अलमारी व संदूक खुले पड़े थे। चोर उनके घर से जेवरात को डिब्बियों सहित ले गए थे। घर से  करीब दो सौ मीटर दूर नगला मिलक को  जाने वाले रास्ते पर चरी के खेत मे जेवरात की खाली डिब्बियां पड़ी मिली।

इसके अलावा उस गांव से तकरीबन 2 किमी दूर स्थित ग्राम नगला मिलक मैं एक ही मोहल्ले में अगल बगल के तीन घरों में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। नगला मिलक गांव से आनंद कुमार के घर से चोर तकरीबन डेढ़ लाख रुपए की नकदी व चार लाख के जेवरात चोरी कर ले गए आनंद कुमार पुलिस में है तथा वर्तमान में मथुरा जनपद में पुलिस लाइन में तैनात।

उनकी पत्नी शिल्पा घर पर छत पर लेटी हुई थी जबकि आनंद कुमार की मां लॉन्ग श्री घर के बाहर साइड में लेटी हुई थी आनंद कुमार की बहन विजयलक्ष्मी आई हुई थी परंतु 1 दिन पहले किसी दूसरी जगह रिश्तेदारी में चली गई थी चोर आनंद कुमार के घर से पत्नी शिल्पा के ₹50000 नगद वह उनकी सांस लॉन्ग श्री के ₹55 हजार नगद तथा बहन विजयलक्ष्मी के ₹50000 व जेवरात चोरी कर ले गए आनंद कुमार की पत्नी शिल्पा ने बताया कि उनके ₹50000 के साथ साथ तकरीबन 400000 से अधिक मूल्य के सोने चांदी के जेवरात कमरे का ताला खोलकर संदूक का ताला तोड़कर उसमें से निकाल ले गए ग्राम छत पर लेटी हुई थी

सुबह नीचे आने पर घटना की जानकारी हुई वह गिरा चोरों ने उनके युवक घर के बगल से ही रहने वाले नरसिंह के घर के ताले तोड़कर उनके यहां से चोरी की वारदात को अंजाम दिया नर्सिंग जो शटरिंग का काम करते हैं कथा पत्नी आराधना समूह के तहत  बीसी सखी होने के कारण लोगों के ऑनलाइन  रुपए निकालने का  काम करती हैं।

नरसिंह ने बताया कि  उनके घर से चोर  नगद 70 हजार रुपये नकद व  तकरीबन एक लाख के जेवरात चोरी कर ले गए नरसिंह और उनकी पत्नी और घर के अन्य लोग सभी रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। नरसिंह के घर के बगल में ही स्थित रामस्वरूप के घर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया रामस्वरूप उनकी पत्नी तथा रामस्वरूप का साला व भतीजी चारों लोग घर के ऊपर छत पर सो रहे थे चोर उनके घर छत के रास्ते घर में घुसे  चोरों ने उनके घर में नीचे कमरे का ताला खोलकर तथा अलमारी व  अलमारी के ऊपर रखे संदूक का भी ताला तोड़ा चोर उनके घर से 43 हजार रुपये नकद व करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए।

रामस्वरूप ने बताया कि वह महेवा ब्लाक मुख्यालय पर अस्थाई रूप से  काम करते हैं। सुबह जागने पर नीचे आने पर देखा तो घर का  बाहर जाने वाला मुख्य दरवाजा खुला हुआ मिला। सीओ भरथना विवेक जावला ने बताया कि दो गाँवों में  चार घरों में  चोरी की वारदात हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाई की जाएगी।

Etawah Theft : चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के नकदी जेवर किए पार, जांच में जुटी पुलिस
इटावा, अमृत विचार। बकेवर में एक ही रात में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। शास्त्री नगर में नाले के किनारे स्थित मकान में दीवार के सहारे छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर में घुसे चोर 11 हजार की नकदी और 70 हजार के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। दूसरी वारदात इसी घर से करीब सौ कदम की दूरी पर हुई। चोरों ने 20 हजार की नकदी और डेढ़ लाख की कीमत के जेवरात पर कर दिए। पुलिस चोरी की घटनाओं को संदिग्ध बता रही है।

कस्बे के शास्त्री नगर मोहाल निवासी चांदी लाल शंखवार सोमवार को औरैया जिले के अछल्दा स्थित अपने रिश्तेदारी में गये हुए थे।  घर में उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री अनुराधा, पुत्र मुकेश मौजूद थे। रात के समय घर में मौजूद लोग लोग खाना पीना कर के सोने के लिए चले गए। गृहस्वामिनी मुन्नी देवी अपनी पुत्री के साथ बाहर वाले कमरे में और उनका पुत्र मुकेश घर की छत पर सो रहा था।

रात अज्ञात समय चोर अलमारी का लाक तोड़कर उसमे रखें 11 हजार रुपये के अलावा एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और करधनी चोरी करके ले जाने में सफल रहे। इसी प्रकार चोरों ने जय प्रकाश नारायण  के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोर  कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा उठाकर छत पर ले गये। बक्सा का कुंडा तोड़ कर उसमें रखे बीस हजार रुपये के अलावा सोने के टाप्स, ओम, मंगलसूत्र, जोड़ियां सहित तकरीबन डेढ़ लाख कीमत के आभूषण चोरी कर ले गये। '

गृहस्वामी जय प्रकाश नारायण अपने दामाद अभय के साथ घर के बाहर गली में सो रहे थे। उनकी पत्नी राजवती, पुत्री आरती के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। इसी का लाभ चोरों ने उठाया। घटना की सूचना पुलिस मिलने पर कस्बा इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह गौर पुलिस के साथ घटना स्थल पर पंहुचे और बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रणबहादुर सिंह ने  बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जांच में अब तक जो तथ्य सामने आए हैं इससे स्पष्ट हो रहा है कि चोरी की घटनाएं संदिग्ध है।