तहरीर - Amrit Vichar

बनभूलपुरा पथराव : चार नामजद में तीन गिरफ्तार, बाकी फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार : मामूली सी बात को लेकर रविवार रात दो पक्षों के बीच हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुकदमे में नामजद बाकी दो अभी भी फरार हैं। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दे रही है। जबकि अज्ञात की शिनाख्त की जा रही है। मामले में बनभूलपुरा थाने के एसआई मनोज यादव की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 25 मई की रात लाइन नंबर 8 बिलाली मस्जिद के पीछे गांधीनगर में दो समुदायो में विवाद हो गया। सूचना पर एसआई मनोज यादव मौके पर पहुंचे तो पथराव हो रहा था।

पुलिस ने लाठियां भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया। जांच में सामने आया कि मो. शावेज पुत्र मो. कय्यूम निवासी बिलाली मस्जिद के पीछे गली में शराब पीकर दूसरे पक्ष के साथ गाली-गलौच कर रहा था। इस पर दूसरे पक्ष के सिद्धार्थ उर्फ हर्ष पुत्र मोहन लाल निवासी गांधीनगर बनभूलपुरा और यहीं का अमन पुत्र मोहन लाल ने अपने करीब 15 साथियों के साथ शावेज को पीट दिया। इस पर शावेज के पक्ष से सलीम उर्फ भइया पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गांधीनगर वार्ड 22 ने भी अपने करीब 15 साथियों के साथ हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में लाइन नंबर 8 आजादनगर निवासी अजहर खान पुत्र अकरम घायल हो गया। जबकि कुछ अन्य लोगों को भी पत्थराव में चोटें लगीं।

बनभूलपुरा पुलिस ने एसआई मनोज यादव की तहरीर पर मुख्य आरोपी मो. शावेज, सिद्धार्थ उर्फ हर्ष, अमन व सलीम उर्फ भईया सहित करीब 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 125, 191(1), 191(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नामजदों में मो.शावेज, सिद्धार्थ उर्फ हर्ष और सलीम उर्फ भइया को गिरफ्तार कर लिया गया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि फरार अन्य एक नामजद के साथ अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पहले भी इसी स्थान पर आमने-सामने आए थे दोनों समुदाय
हल्द्वानी : पुलिस के मुताबिक पूर्व में भी गांधीनगर लाइन नंबर 8 तथा सफदर का बगीचा, जहां दोनों समुदायों के लोग निवास करते हैं, जिनमें दोनों पक्षों के कुछ अराजक तत्व आपस मे लड़-झगडकर पथराव की घटना को अंजाम देते रहे हैं। जिससे दोनों समुदायों में आपसी तनाव व्याप्त रहता है। पूर्व में भी जब इसी तरह की घटना हुई थी तब आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। पहले मुकदमे में धारा 147, 148, 149, 153ए, 295, 336, 427, 504, 505, 506 और दूसरे में 115, 191(1) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अमरीका की पत्नी और तीन सालों पर हत्या का मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार: विगत सोमवार को ढोलक बस्ती में सालों द्वारा जीजा की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी तीन सालों व मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक अपनी ससुराल में रहकर कबाड़ का काम करता था।

मृतक के पिता मुख्तियार निवासी जैताती कुर्मियं बाराबंकी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अमरिका की पत्नी आशा (पुत्री रज्जन निवासी ढोलक बस्ती हल्द्वानी) बेटे को अपने साथ हल्द्वानी ले आई थी। जिसके बाद अमरिका यहां कबाड़ की फेरी लगाने लगा। आरोप है कि जब भी अमरिका की अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी होती थी तो आशा के भाई संजय, मनोज और देवा उसके बेटे के साथ मारपीट करते थे। इसी तरह बीती 18 मई को भी अमरिका और उसकी पत्नी आशा के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।

उस दिन भी आशा के तीनों भाईयों ने अमरिका को जमकर मारा। घायल होने के बाद वह राजपुरा में अपनी मौसी मुरैली के घर चला गया। 19 मई की सुबह मुरैली ने देखा कि अमरिका की तबीयत बहुत ही खराब है। उसे उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहसील कर्मी ने परिवार को पीटा, बेटी की किताबें फाड़ कर फेंकी
हल्द्वानी, अमृत विचार : तहसील में काम करने वाले एक व्यक्ति से उसकी पत्नी आजिज आ चुकी है। रोजाना शराब पीकर हंगामा और मारपीट करने वाले पति के खिलाफ महिला एक बार फिर तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। इस बार उसने न सिर्फ अपनी पत्नी को पीटा, बल्कि बच्चों की कॉपी-किताबें भी फाड़ कर फेंक दी। पुलिस इस मामले में आरोपी की काउंसिलिंग कर रही है।

तहसील में कार्यरत यह कर्मी परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र में रहता है। शनिवार को कर्मी की पत्नी अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कोतवाली स्थित महिला हेल्पलाइन पहुंची। उसने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब पीता है और शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट करता है। शुक्रवार रात कर्मचारी ने बेटी की किताबें फाड़ दी। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता पहले भी पति की शिकायत कर चुकी है। प्रभारी महिला हेल्पलाइन सुनीता कुंवर ने बताया कि काउंसलिंग की तारीख तय करके दंपति को बुलाया गया है।

पुलिस को मिली तहरीर, नट-बोल्ट चोर की तलाश में जुटी
हल्द्वानी, अमृत विचार : बैली ब्रिज से नट-बोल्ट चोरी होने का मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस इस मामले में पहले जांच करेगी और अगर चोरी के साक्ष्य मिले तो ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि पुलिस को चोरी की संभावना कम ही लग रही है।

गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने काठगोदाम स्थित बैली ब्रिज का निरीक्षण कर ब्रिज के अचानक मरम्मतीकरण को लेकर अधिकारियों से सवाल पूछा था। जवाब मिला कि चोरों ने ब्रिज में लगे करीब 70 नट-बोल्ट व अन्य सामान चोरी कर लिया जिसके चलते ब्रिज कमजोर हुआ और फौरन मरम्मत की जरूरत पड़ी। इस पर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फौरन मामले में मुकदमा दर्ज कराएं। अब इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है, जिसमें ब्रिज से नट-बोल्ट चोरी की बात लिखी है। पुलिस से मांग की है कि ब्रिज के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि अधिशासी अभियंता की तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। बैली ब्रिज के पास ही हाई रेज्युलेशन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि वाहनों के लगातार आवागमन से ब्रिज के नट-बोल्ट ढीले हो जाते हैं। इसी वजह से ब्रिज की लगातार मरम्मत भी होती है।

बैली ब्रिज पर तीसरे दिन भी काम रहा जारी
हल्द्वानी। बैली ब्रिज पर तीसरे दिन काम जारी रहा। पुल के अंदर नट-बोल्ट लगाए जा रहे हैं और साथ ही मजबूती से संबंधित अन्य काम किए जा रहे हैं। इस वजह से शुक्रवार को भी बैली ब्रिज से वन-वे के आधार पर वाहनों को भेजा गया।
बैली ब्रिज की मरम्मत का काम बुधवार को शुरू हो गया था। ब्रिज के अंदर से नट-बोल्ट के अलावा अन्य सामान चोरी हो गया है। इस वजह से पुल को मजबूत किया जा रहा है। ब्रिज में मरम्मत की वजह से काठगोदाम और रानीबाग में लंबा जाम लग रहा है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुवार को पुल का निरीक्षण किया था। उस समय यह बात सामने आई कि पुल पर चोरों की नजर है। इधर आयुक्त रावत ने पुल का मरम्मत का काम रविवार की शाम तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अनुमान है कि सोमवार सुबह तक पुल के ऊपर यातायात शुरू हो जाएगा। इधर, शुक्रवार को भी इस क्षेत्र में लग रहे जाम से लोग परेशान रहे।

रामपुर : मौलवी कक्षा 8 की छात्रा को लेकर फरार, पिता ने थाने में दी तहरीर
रामपुर,अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद में एक मौलवी पिछले करीब छह माह से नमाज पढ़ा रहा था। बताया जाता है कि मौलाना का ढकिया कस्बे के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की एक छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते दो दिन पूर्व रात में मौलाना छात्रा को लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजनों को बेटी के मौलाना के साथ फरार हो जाने का पता लगा तो उन्होंने ढकिया पुलिस चैाकी पहुंचकर मौलाना के खिलाफ बेटी का अपहरण कर ले जाने की पुलिस को तहरीर दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  पुलिस मौलाना के समर्थकों पर लड़की को वापस करने के लिए दबाव बना रही है। इसके अलावा गंज थाना क्षेत्र का एक युवक किशोरी को ले गया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

रिश्तेदारी में गया युवक छत से गिरकर घायल
कस्बा ढकिया निवासी 40 वर्षीय हुकुम सिंह जाटव रविवार को ढकिया चैाकी क्षेत्र के गांव परौता में रिश्तेदारी में गया था। बताया जाता है कि रविवार की रात 8 बजे वह अचानक छत की सीढ़ियों से नीचे गिर गया। छत से सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरा हुकुम सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। रिश्तेदारों द्वारा तत्काल ढकिया लाकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर देख निजी चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी तो परिजन घायल को मुरादाबाद ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढे़ं : रामपुर : आपत्तिजनक टिप्पणी करने में होमगार्ड निलंबित, महाकुंभ में ड्यूटी के दौरान भी हो गए थे अनुपस्थिति

30 लाख नहीं देने पर शादी से किया था इंकार, अब हुआ मुकदमा दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार: कोतवाली काशीपुर इलाके की आदर्श नगर की रहने वाली शिक्षिका ने जम्मू के विजयपुर स्थित एम्स में स्टेनोग्राफर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और साथ रखने की एवज में तीस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार युवक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आदर्श नगर कॉलोनी निवासी एक युवती ने बताया कि उसका पति एम्स विजयपुर जम्मू में स्थित एम्स हॉस्पिटल में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत है और वह एक शिक्षिका भी रह चुकी है। बताया कि 2 जुलाई 2022 में उसकी पहचान सूर्य प्रताप सिंह से हुई और आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 26 अक्टूबर 2023 को धार्मिक स्थल जाकर शादी भी की।

27 अक्टूबर 2023 को जब विवाह रजिस्टर्ड हो गया तो पति सूर्य प्रताप जम्मू साथ ले गया। इसके बाद पति ने अपनी मां सुषमा, बहन मालती, बहनोई विकास के उकसावे में आने के बाद तीस लाख रुपये देने का दबाव बनाया शुरू कर दिया। धमकाने लगा कि पैसा नहीं दिया तो घर से बाहर निकाल दूंगा और धार्मिक स्थल में हुई शादी को वह नहीं मानता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को चपेट में लिया, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इधर बुरी तरह घायल महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छट पूजा स्थल रामपुर रोड निवासी ऋषभ रस्तोगी पुत्र नरेश रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, बीती 2 फरवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपनी माता सपना रस्तोगी के साथ अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह किया मोटर्स शोरूम के पास पहुंचे, ऋषभ को मोबाइल पर कॉल आया। ऋषभ सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। तभी देवलचौड़ की ओर से आए मोटर साइकिल सवार ने सपना को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। सपना को गंभीर चोटें आईं और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सपना को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा बन विधायक अरोरा से मांगे तीन करोड़
रुद्रपुर, अमृत विचार : हैलो विधायक जी, मैं केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा जय शाह बोल रहा हूं। आपका नाम मंत्री पद की सूची में आया है। पापा ने बोला है कि विधायक जी से तीन करोड़ रुपये पार्टी फंड मांगा जाए। यह कॉल कोई वास्तविक नहीं, बल्कि साइबर अपराधियों का नया फंडा है। अपराधियों ने विधायक शिव अरोरा को कॉल कर जाल में फंसाने की साजिश रची। पुलिस ने विधायक के सहयोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय विधायक के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 13 फरवरी की दोपहर को काशीपुर जाते वक्त विधायक शिव अरोरा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा जय शाह बताते हुए विधायक का नाम मंत्री की सूची में आने पर बधाई दी और केंद्रीय गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लेकर पार्टी फंड के नाम पर तीन करोड़ रुपये का सहयोग मांगा।

जब विधायक को संदेह हुआ तो कॉलर ने फोन काट दिया। इसके बाद विधायक शिव अरोरा के कहने पर सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने साइबर ठगी के प्रयास की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी से तीन दिन पहले मुकरा दूल्हा, दुल्हन के भाई ने सौंपी तहरीर
अमृत विचार, काशीपुर। शादी से तीन दिन पहले ही दूल्हे ने रिश्ते से मुकरते हुए रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मिस्सरवाला निवासी एक युवक ने तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन का रिश्ता धीमरखेड़ा निवासी एक युवक से तय हुआ था। 12 सितंबर, 2024 को युवक के परिजन घर आकर उसकी बेटी को अपना गए।

उन्होंने भी युवक के घर जाकर अपनाने की रस्म की। जिसमें कपड़े व उपहारों पर डेढ़ लाख रुपये खर्च किए। दोनों पक्षों की सहमति से 19 फरवरी, 2025 को शादी होना तय हुई। 15 फरवरी, 2025 को युवक के परिजन शादी का कार्ड लेकर उनके घर आए।

जहां उन्होंने दहेज में घरेलू सामान, बाइक और एक लाख रुपए नकद देने की मांग की। बाइक और नकदी नहीं देने पर उन्होंने बारात लाने से इंकार कर दिया। युवती के भाई का कहना है कि उन्होंने अपने परिचितों को कार्ड बांट दिए हैं। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उसका कहना है कि वह गरीब आदमी है, अभी उसकी दो और बहनें अविवाहित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बनभूलपुरा से किशोरी लापता, स्विच ऑफ हुआ मोबाइल
हल्द्वानी, अमृत विचार : लोगों के घरों में काम कर परिवार का हाथ बंटाने वाली किशोरी लापता हो गई। वह घर से काम करने के लिए निकली थी और फिर लौट कर नहीं आई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। परिजनों को अनहोनी का डर है। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी है। गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 बनभूलपुरा निवासी पीड़िता की मां गोपा पत्नी कालीचरण का कहना है कि 16 फरवरी दोपहर को उनकी नाबालिग लड़की शाम करीब तीन बजे घर से झाड़ू, बर्तन का काम करने निकली थी।

तब से वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। वह अपने साथ मोबाइल भी ले गई थी, जो स्विच ऑफ है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि नाबालिग की तलाश की जा रही है।

हल्द्वानी में डॉक्टर को दिखाने गई नाबालिग हुई लापता
हल्द्वानी, अमृत विचार: 15 साल की एक किशोरी ने घरवालों को बताया कि वह दांतों के डॉक्टर को दिखाने जा रही लेकिन किशोरी घर वापस नहीं आई। खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परेशान परिजनों ने पुलिस में उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस के अनुसार बजूनियाहल्दू निवासी एक महिला ने तहरीर देकर कहा कि उनकी 15 साल की बेटी ने बताया कि वह दांत के डॉक्टर को दिखाने जा रही है और वह सुबह घर से निकली लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने नाबालिग बेटी को काफी तलाश किया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि नाबालिग की खोजबीन की जा रही है।

मुख्य नगर आयुक्त का सिम हैक, उठाए 1.84 लाख रुपये
रुद्रपुर, अमृत विचार: साइबर अपराध का ग्राफ इतना बढ़ता जा रहा है कि इसकी चपेट में आम आदमी नहीं, बल्कि अधिकारी भी आने लगे हैं। ऐसे ही रुद्रपुर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त का मोबाइल एक्सेस हैक कर खाते से लाखों की नगदी उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि 7 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत तरीके से मोबाइल का एक्सेस हैक कर पहले आईसी आईसीआई खाते से 29 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। फिर केनरा बैंक के खाते से सात फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक 1.55 लाख का भुगतान कर लिया। जबकि मोबाइल पर किसी भी प्रकार का भुगतान मैसेज नहीं आया और मोबाइल का नेटवर्क भी बंद हो गया।

यहां तक कि मोबाइल पूर्णतया हैक हो चुका था। संदेह होने पर खातों की पड़ताल की तो पाया कि दो खातों से 1.84 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी हो चुकी है। एमएनए नरेश चंद्र दुर्गापाल ने आशंका जताई कि साइबर ठगों ने सिम क्रोम सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी हो अंजाम दिया होगा। साइबर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

7 फरवरी को बंद हो गया था मोबाइल
रुद्रपुर। एमएनए नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि 8 फरवरी को मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था, लेकिन मोबाइल का एक्सेस 7 फरवरी को हैक हो गया था। कारण 7 फरवरी को मोबाइल का नेटवर्क गायब हो चुका था। व्यस्तता के कारण ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि खातों से 1.84 लाख रुपये 7 फरवरी से 9 फरवरी में हुए और 8 फरवरी की शाम को नेटवर्क आया।

तीन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई रकम
रुद्रपुर। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि 7 फरवरी से खातों से पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर होने लगा था। एमएनए के खातों से गायब हुई रकम महाराष्ट्र, बंधन एवं उत्कर्ष बैंक खातों में गई है। जिसको साइबर थाना पुलिस द्वारा फ्रिज कर दिया है। पड़ताल में यह भी पता चला है कि तीनों खातों में गई रकम अभी दूसरे खातों में जा सकती थी, लेकिन समय रहते फ्रिज कर दिया गया।

जानकारी-सावधानी ही है महज समाधान
रुद्रपुर। साइबर क्राइम प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मुख्य नगर आयुक्त के खातों से निकाली गयी लाखों की रकम ई-सिम के माध्यम से निकाली गई है। यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है। जिसका इस्तेमाल साइबर हैकर कर रहे हैं। अपने मोबाइल के एक्सेस की जानकारी व सावधानी ही साइबर ठगी को रोक सकता है। ठगी होने पर तत्काल साइबर पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते खातों को फ्रीज किया जा सकें।