सीसीटीवी फुटेज - Amrit Vichar

हल्द्वानीः किराएदार बनकर जीता भरोसा, मौका मिलते ही बक्सा लेकर फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक शातिर चोर ने आईजी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बद्रीपुरा वार्ड संख्या 11 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को झांसे में रखकर चोर दिनदहाड़े घर से गहनों और नकदी से भरा भारी-भरकम बक्सा लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बद्रीपुरा निवासी दया नेगी घर में अकेली रहती हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और कमरा किराए पर लेने की बात कही। शातिर चोर ने बुजुर्ग महिला को अपना परिचय अल्मोड़ा निवासी के रूप में दिया और बताया कि उसकी बहन पास ही कुसुमखेड़ा में रहती है। दया नेगी उसे मकान की पहली मंजिल दिखाने ले गईं, जबकि वह खुद ऊपर वाली मंजिल पर रहती हैं।

पड़ोसियों के पास जाते ही मारा हाथ
कमरा देखने के बाद आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही अपने परिवार और सामान के साथ यहां रहने आ जाएगा। इसी बीच जैसे ही महिला कुछ पल के लिए पड़ोसियों से बात करने घर से बाहर निकलीं, चोर चुपके से घर के भीतर घुस गया। वह अंदर रखा एक भारी बक्सा उठाकर रफूचक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि उस बक्से में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, महंगी साड़ियां, नकदी और घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।  सीसीटीवी में कैद हुई वारदात चोरी का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने तत्काल घटना की सूचना एसएसपी मंजुनाथ टीसी को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजय मेहता और एसएसआई रोहतास सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें आरोपी चोर कंधे पर भारी-भरकम बक्सा लादकर भागता हुआ साफ दिखाई दिया।

पुलिस की जांच जारी
आईजी कार्यालय के इतने करीब हुई इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय गैंग ने खंगाला था हल्द्वानी का राधिका ज्वैलर्स
कार्यालय संवाददाता, हल्द्वानी

अमृत विचार: मुखानी थानाक्षेत्र में लगभग 15 दिन पहले राधिका ज्वैलर्स में हुई सवा करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सेंधमारी की इस वारदात को नेपाल और झारखंड के दो गैंग ने मिलकर अंजाम दिया था। नेपाल समेत भारत के आधा दर्जन से अधिक राज्यों में दबिश के बाद दोनों के चार शातिरों को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड गैंग का सरगना भी है। जबकि नेपाली सरगना की अभी भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 22 लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले में खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मुखानी थानाक्षेत्र के कुसुमखेड़ा में ईको टाउन निवासी नवनीत शर्मा की राधिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीती 19 दिसंबर की रात ज्वैलरी शॉप में सेंधमारी कर चोरों ने 25 किग्रा चांदी और 400 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इस वारदात को अंजाम पड़ोस की दुकान किराए पर लेने वाले नेपाल मूल के जनक राज जोशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। शातिरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों के साथ एसओजी और एसाआईटी भी गठित की गई थी। टीमों नेपाल के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और झारखंड में भेजा गया। जांच में सामने आया है कि वारदात में 8 से अधिक लोग शामिल थे। सीसीटीवी से कड़ियां जोड़ी तो घटना में नेपाल के साथ झारखंड गैंग का नाम भी सामने आया, जिसने गुजरात के सूरत और झारखंड में इसी तर्ज पर कई वारदातों को अंजाम दिया था। सीसीटीवी की ही मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल सभी चेहरों को चिह्नित कर लिया।

घटना में फरारी के लिए एक बोलेरो का भी इस्तेमाल किया गया था। तलाश में जुटी टीमों ने 4 जनवरी की सुबह वारदात में शामिल चार आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के पास चम्पावत जिले के बनबसा से धर दबोचा। आरोपियों के पास से 54 ग्राम सोना औ 7.245 किग्रा चांदी के जेवर के साथ उस बोलेरो को भी जब्त किया है, जिसका घटना में भागने के लिए इस्तेमाल किया गया था। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

इन शातिरों को किया गया गिरफ्तार
- झारखंड गैंग का सरगना मकसूद शेख पुत्र अकबर निवासी डियारा, पोस्ट पियारपुर, थाना उधवा राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड।
- बसंत सिंह खत्री पुत्र चंद्र खत्री निवासी दैइजी, थाना दैइजी महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर नेपाल।
- तनवीर अहमद पुत्र अकबर कुरैशी निवासी गुलबर्गा कुरला ईस्ट, थाना चुनाभट्टी मुंबई।
- इमरान शेख पुत्र मजबूर शेख निवासी अजुल टोला, थाना राधानगर, जिला साहिबगंज, झारखंड।

कहीं भी छिपे हों, छोड़ेंगे नहीं
हल्द्वानी : एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी का कहना है कि यह प्रथम चरण की कार्रवाई है और अभी इस मामले में कई गिरफ्तारियां बाकी हैं। अभी नेपाल गैंग के सरगना जनक राज जोशी व वारदात में शामिल अन्य फरार हैं। इस सभी की तलाश में टीमें लगी हैं। एसएसपी का कहना है कि शातिर भारत के अंदर हो या फिर नेपाल में छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा। शातिरों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें नेपाल पुलिस के साथ महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड पुलिस के संपर्क में भी हैं। हमारी टीम ने झारखंड गैंग के जिस सरगना मकसूद को गिरफ्तार किया है, उस पर रांची और सूरत में चोरी के कई मामले में दर्ज हैं, जो ठीक उसी तर्ज पर अंजाम दी गईं, जैसे हल्द्वानी की घटना।

हल्द्वानी शहर में ऑटो चोर निकले तीन भाई
हल्द्वानी, अमृत विचार : घर के बाहर खड़ा ऑटो सगे भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कर लिया। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुलिस को घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया है।

वैलेजली लॉज भोटियापड़ाव निवासी रिंकू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक ऑटो रिक्शा था, जिसका नंबर यूके 04 टीए 6081 है। आरोप है कि बीती 30 जनवरी को उसने अपना ऑटो मल्ला ब्यूरा काठगोदाम निवासी पुनीत कुमार के घर के बाहर खड़ा किया था। अगली सुबह करीब 5 बजे पता लगा कि उसका ऑटो घर के बाहर से गायब है। उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी को जांच तो चार से पांच लोग उसका ऑटो ले जाते दिखाई दिए।

पीड़ित ने काठगोदाम निवासी सगे तीन भाई सोनू चौहान, राजू चौहान और दीपक चौहान समेत नहार अली और अनिल बिष्ट पर ऑटो को चोरी करने के आरोप लगा हुए पुलिस को तहरीर दी। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Moradabad News : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने गोली मारकर की आत्महत्या, स्टोर रूम में मिला शव...तीन महीने से डिप्रेशन में थे
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव (डीपी यादव) ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार स्थित उनके घर पर हुई। इस अनहोनी से घर में कोहराम मचा है। उनका शव आवास के निचले तल पर बने कमरे में मिला है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अवाक हैं। घटना सुबह सवा आठ से 8.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोपहर तक घटना के कारण की जांच करते रहे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने गोली मारकर आत्महत्या क्यों की, इसका कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। डीपी यादव की मौत की खबर ने महानगर के लोगों में शोक है। पता चलते ही डीपी के परिजन व रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। बाहर गली से लेकर घर के अंदर तक भारी भीड़ जमा थी। वह अभी लोकसभा चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए थे। बताया गया कि पार्टी हाईकमान से भी असंतुष्ट चल रहे थे।

फिलहाल, एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे थाना प्रभारी मझोला को सूचना मिली थी कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड कर लिया है। तत्काल मौके पर पहले थानाध्यक्ष कमलेश कांत वर्मा और फिर एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार व सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर रूम में पूर्व जिलाध्यक्ष ने दाएं हाथ से दाईं कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की है। डीपी यादव के पास तीन शस्त्र लाइसेंस हैं। इसमें एक शस्त्र इनकी पत्नी के नाम पर था, जो इन्हीं के पास था। दो अन्य शस्त्र चुनाव आचार संहिता के कारण जमा थे।

तीन महीने से डीपी डिप्रेशन में थे : एसएसपी
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर की तरह का छोटा रूम है। इसी में बैग रखा है, जिसमें से रिवॉल्वर निकाला गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने दाएं हाथ से दाईं कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली । एसएसपी ने बताया, डीपी यादव के पास तीन शस्त्र हैं। इसमें एक इनकी पत्नी के नाम पर था, जो इन्हीं के पास था। अन्य दो शस्त्र चुनाव आचार संहिता के कारण जमा थे।परिवारजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि पिछले तीन महीने से वह डिप्रेशन में थे, इन्हें फिजिकल भी दिक्कत थी।

31 मई से दिल्ली में साइकोलॉजिस्ट से उनका इलाज चल रहा था। किसी बात को लेकर उनके दिमाग में कुछ हो जाता था जिससे वह परेशान हो जाते थे। इसी वजह से डीपी यादव को और अधिक दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल वाले मकान में डीपी यादव का बेडरूम ऊपरी तल पर है। ग्राउंड फ्लोर पर स्टडी रूम है। इसी के बगल के रूम में घटना हुई है। यह रूम अंदर से बंद था। परिजनों ने धक्का मारकर खोला है। एसएसपी ने कहा, जांच में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच कर रहे हैं, जो भी सामने आएगा उसी क्रम कार्रवाई करेंगे। वैसे अभी तक परिजन की तरफ से घटना में कोई संदेह नहीं जताया गया है।

लोकसभा चुनाव में जिलाध्यक्ष पद से हुए थे मुक्त
पंचायत चुनाव के दौरान कमेटी भंग चल रही थी। इसके बाद उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विधानसभा चुनाव-2022 में जिले में पांच विधायक चुने जाने के बाद उन्हें पुरस्कार स्वरूप दोबारा जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ. एसटी हसन के बजाय रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाए जाने की बात का उन्होंने भी विरोध किया था और चुनाव प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे। इसकी शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक से हुई थी तो उन्होंने डीपी यादव को जिलाध्यक्ष पद से मुक्त कर उनके साले जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया था। पद से हटाए जाने से डीपी यादव व्यथित थे और पार्टी हाईकमान से बेहद नाराज चल रहे थे। इसी के बाद से उन्होंने घर से निकलना भी बिल्कुल बंद ही कर दिया था। चुनाव के दौरान भी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई और वह स्वयं भी प्रचार में भी दिखाई नहीं दिए।

तीन भाइयों में बड़े थे, सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता है बेटी
पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाइयों में मदन पाल सिंह व वीर पाल सिंह हैं, जो गांव पर रहते हैं। मदन पाल गन्ना विभाग में कर्मचारी हैं, जबकि वीरपाल खेती-किसानी देखते हैं। इनकी दो बहनें रेखा व रेनू हैं, जो विवाहित हैं। वह काफी समय पहले मुरादाबाद आकर बस गए थे और यहीं से उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। उनके परिवार में पत्नी सविता यादव, बेटी अंजली और बेटा अंकित यादव हैं। बिटिया अंजलि सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने के साथ ही अपनी संस्था चलाती हैं, जो पीड़ित लड़कियों को न्यायिक मदद दिलाने का कार्य करती हैं। बेटे अंकित भी अधिवक्ता हैं।

इन लोगों ने घर पहुंचकर जताई सहानुभूति
नौगवां विधायक समर पाल सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व मंत्री जुगुल किशोर वाल्मीकि, पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव, पूर्व राज्य सभा सांसद वीर सिंह, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अनीशुल रहमान सैफी, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, पूर्व विधायक राजीव चन्ना, रालोद के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, जिला महासचिव मुदस्सिर खान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, सपा नेता सुशील चौधरी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हल्द्वानी: पुलिस से बोला चोर, एक-दो को साथ लेकर मरूंगा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक चोर ने सोमवार को कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। उसकी चोरी पकड़ी गई तो उसने ड्रामा शुरू किया और स्मैक पिलाने की मांग करने लगा। पुलिस ने स्मैक पिलाने से इंकार किया तो शीशे पर सिर मार कर फोड़ने की कोशिश की। बोला कि आज मैं मरूंगा तो एक-दो को साथ लेकर जाऊंगा। करीब एक घंटे चले ड्रामे के बाद बमुश्किल स्मैक का लती ऑटो चालक चोर काबू में आया।

दरअसल, आरोपी पेशे से ऑटो चालक है और स्मैक का लती है। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त टकोरा पिथौरागढ़ निवासी नवीन चंद्र जोशी 14 मई को हल्द्वानी कैंटीन से सामान लेने आए थे। सामान लेकर वह ऑटो में सवार हुए। बस अड्डे पर वह ऑटो से सामान उतार ही रहे थे कि तभी ऑटो चालक फरार हो गया।

उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। ऑटो चालक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा गया। नवीन चंद्र जोशी ने उसकी पहचान भी कर ली, लेकिन ऑटो चालक गुनाह कुबूल नहीं कर रहा था। उसे बहुउद्देशीय भवन में सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। चोरी पकड़ी तो वह हंगामा करने लगा। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के शीशे पर उसने सिर पटक दिया। बमुश्किल उसे कोतवाली लाया गया तो यहां भी हंगामा शुरू कर दिया।

वह स्मैक की मांग करने लगा। पुलिस ने इंकार किया तो बोला कि वह खुद भी मरेगा और एक-दो को साथ लेकर मरेगा। सख्ती पर वह एक घंटे बाद काबू में आया तो जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि वह काठगोदाम क्षेत्र में रहता है। स्मैक के लिए वह सामान लेकर भागा था। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि चोर बहुत शातिर है। वह अपना नाम और घर का पता नहीं बता रहा है। कहा कि मुकदमा लिखा जा रहा है।

स्मैक दे दो साहब, सुबह से नहीं पी है
ऑटो चालक स्मैक पीने का आदी है। वह बार-बार पुलिस से पीने के लिए स्मैक मांग रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह गौलापार​ स्थित एक घर से स्मैक खरीदता है। कहा कि अ​धिकांश लोग उससे ही स्मैक खरीदते हैं। वह कमरे से बाहर नहीं निकलता है। 500 रुपये लेकर ​खिड़की से स्मैक पकड़ा देता है।

काशीपुर: मां 'सौतेली' थी...नहीं आया उसे तरस और उतार दिया बेटी को मौत के घाट
काशीपुर, अमृत विचार। एक सौतेली मां ने नवरात्र की नवमी को आठ वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी और उसका शव एक निर्माणाधीन मकान के भरान में दबा दिया। खोजबीन के दौरान पुलिस ने दबाया गया शव बरामद कर लिया। पुलिस ने  महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आईटीआई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी ने बताया कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू प्रजापति बिजली फिटिंग का काम करता है। पांच वर्ष पूर्व प्रवीन सिंह कोश्यारी की पत्नी रीना देवी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके दो पुत्रियां सोनी व तनु हैं। तनु अपनी बुआ के घर रहती है। चार वर्ष पूर्व मोनू ने ग्राम फजलपुर, थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी लक्ष्मी देवी से दूसरा विवाह कर लिया। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है।

लक्ष्मी अपनी सौतेली पुत्री सोनी के साथ अक्सर मारपीट करती थी। 16 अप्रैल को मोनू अपने ममेरे भाई की लगन सगाई में बिजनौर के ग्राम गल्लाखेड़ी गया था।

17 अप्रैल को सोनी को कन्या पूजन के लिए तैयार कर उसकी दादी संतोष देवी भी चली गई। उसी दिन शाम के समय लक्ष्मी ने अपने पति की फोन कर सोनी के लापता होने की सूचना दी। मोनू ने घर पहुंचकर बेटी की तलाश की और 112 नंबर पर आईटीआई पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करना शुरू की।

अगले दिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एक फुटेज में लक्ष्मी अपनी सौतेली बेटी सोनी को बैग में दबाकर सामने स्थित निर्माणाधीन मकान में जाती दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लक्ष्मी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

मुरादाबाद : सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद
मुरादाबाद। मुगलपुरा में मिलन शादी हॉल की पार्किंग से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यही नहीं, सीसीटीवी फुटेज से बाइक चोरी करने वाले की हुई पहचान के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले फैजान को धर दबोचा। इसके बाद उसके अन्य दो साथियों मोहम्मद कैफ व बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास पुलिस ने कुल पांच बाइकें और तमंचा-कारतूस भी बरामद किया है।

इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ कोतवाली अपेक्षा निबांडिया ने बताया कि आरोपी अभियुक्त जिस बाइक को मिलन शादी हॉल की पॉर्किंग से चोरी किया था, उसकी नंबर प्लेट बदलकर मुरादाबाद परिवहन आइडी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखे थे। जबकि वह संबंधित बाइक उत्तराखंड के काशीपुर के व्यक्ति की थी। उधर, मुगलपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त फैजान पुत्र नासिर कटघर थाना क्षेत्र के सिहमन हजारी का रहने वाला है।

इसकी गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इसके साथी मोहम्मद कैफ पुत्र खलील और चामुंडा वाली गली के निवासी आरोपी बाबू पुत्र मकबूल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बरामद हुई बाइकों में दो बाइकें उत्तराखंड के काशीपुर जिले के नंबर वाली हैं, जबकि एक बाइक मुरादाबाद और एक अन्य बाइक हरियाणा की है। एक बाइक उधम सिंह नगर जिले की है। इसके साथ ही इन आरोपियों के पास के तमंचा-कारतूस भी मिले हैं। इन्हें दरोगा सत्येंद्र मलिक, हेड कांस्टेबल शेखर कुमार, कांस्टेबल अंशुल कुमार, मुकेश और लोकेंद्र सिंह ने गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके विरुद्ध पूर्व से दर्ज मामलों की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मुगलपुरा क्षेत्र में जामा मस्जिद के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह लोग चोरी की बाइकों को बेचकर अपना खर्च चलाते हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रेलकर्मियों का आंदोलन सोमवार से, भूख हड़ताल का किया ऐलान

हल्द्वानी: साढ़ू के बाप को मारना था, अंधेरे में मार डाला साढ़ू
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के बाहर हुए ब्लाइंड अमित हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्या करने वाला कोई नहीं बल्कि अमित का ही साढ़ू अरुण था। अरुण, अमित के पिता सुमेर की हत्या करना चाहता था, लेकिन अंधेरे में उसने अपने ही साढ़ू अमित को पाटल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। 26 नवंबर से फरार चल रहे अरुण को पुलिस ने मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि कत्था फैक्ट्री के पास रहने वाले सुमेर कश्यप कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने का ठेला लगाते थे। घटना के रोज वह बेटे अमित (30 वर्ष) को ठेले की जिम्मेदारी सौंप कर किसी काम से चले गए थे। तभी अचानक बिजली चली गई और पीछे से आए एक व्यक्ति ने अमित के सिर, चेहरे और गर्दन पर पाटल से कई वारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि घटना के रोज ही अमित के घर के पास देवबंधु विहार कत्था फैक्ट्री में किराए पर रहने वाला अरुण कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप गायब है, लेकिन घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में भागते दिख रहे आरोपी की अरुण से पहचान नहीं हो सकी। तलाश में जुटी उत्तराखंड में कई जिलों की खाक छानी। अंत में मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरुण को डी क्लास तल्ली हल्द्वानी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पाटल भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में हत्यारोपी अरुण ने बताया कि वह मृतक अमित के पिता सुमेर से बदला लेना चाहता था। वह उसे अपने पिता के लापता होने और भाई की मौत का जिम्मेदार मानता है। आरोपी की पत्नी मृतक की सगी साली है और उसकी पत्नी का मृतक के घर आना जाना है। वह अपनी पत्नी और मृतक पर शक भी करता था। आरोपी को डर था कि मृतक का पिता उसकी हत्या कर सकता है। इसलिये आरोपी ने सुमेर को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। योजना के तहत उसने घटना को अंजाम भी दे डाला, लेकिन अंधेरे की वजह से सुमेर के बजाय सुमेर के बेटे और अपने साढ़ू अमित की हत्या कर दी।

गुडवर्क करने वाली टीम को मिला इनाम
हल्द्वानी : एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी, मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी, राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह, एसआई बबिता, कां.तारा सिंह, नवीन राणा, बंशीधर जोशी, धनश्याम रौतेला, टेक्निकल टीम में हे.कां.इसरार नबी, राजेश सिंह व अनिल टम्टा थे।

तीन दिन पता लगा, गलत आदमी मार दिया
हल्द्वानी : घटना को अंजाम देने के बाद अरुण निशान शोरूम के बगल वाली उसी गली में भागा, जहां वो पत्नी के साथ किराए पर रहता था, लेकिन वह घर नहीं गया। मोबाइल स्विच ऑफ करने के बाद जंगल के रास्ते वह अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच गया। वह किच्छा में भी एक रिश्तेदार के घर गया। चूंकि मोबाइल बंद था तो उसे कुछ पता नहीं लगा। रिश्तेदार ने अमित की हत्या की बात अरुण को बताई तो वह सन्न रह गया। उसे अफसोस हुआ कि जिसे मारने के लिए वह गया था, उसकी बजाय उसके बेटे की हत्या कर दी।

मंगलपड़ाव से 250 में खरीदा था पाटल
हल्द्वानी : अरुण को लगता था कि साढ़ू के पिता सुमेर की वजह से उसका अपना परिवार खत्म हो गया और दांपत्य जीवन भी खराब हो गया। इसी खुन्नस में वह सुमेर को मार डालना चाहता था। बताया जाता है कि 26 नवंबर की सुबह ही अरुण ने अचानक हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाने में जुट गया। वह मंगलपड़ाव पहुंचा और 250 रुपये का नया पाटल खरीद लाया। पाटल खरीदते हुए मिली सीसीटीवी फुटेज को पुलिस अहम सुबूत मान रही है। उसने सुबह से शराब पीनी शुरू की और शाम ढलते ही हत्या कर दी।

मुरादाबाद : तीनों ओर से घेर कर मारी गोलियां, मौत सुनिश्चित होने पर ही भागे हमलावर...हत्या का Video आया सामने
मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या हमलावरों ने तीनों ओर से घेर कर की। हमलावर तब तक भाजपा नेता पर गोलियां बरसाते रहे जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। मौत की पुष्टि होने के बाद ही हमलावर वहां से वाइक पर सवार हो गए भाग गए।

BJP नेता पर बीच सड़क पर गोलियां दागते रहे हमलावर, हत्या का Video आया सामने#amritvicharnews @Comm_Moradabad @BJP4UP @moradabadpolice pic.twitter.com/8PwEDlO394

— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 11, 2023

भाजपा नेता पर हमले की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। हमलावर सोसाइटी की सड़क पर टहल रहे भाजपा नेता पर बगल में आते ही गोलियों की बौछार कर देते हैं और तीनों ओर से घेर कर तब तक गोलियां बरसाते रहते हैं जब तक कि उनकी मौत नहीं हो जाती। बाद में हमलावार बेखौफ होकर सोसाइटी के दूसरे गेट से फरार हो जाते हैं। यहां मौजूद सुरक्षाकर्मी जब तक कुछ समझ पाता तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अनुज चौधरी का साथी पुनीत चौधरी हमलावरों से बचने को वहां खड़ी एक कार की आड़ ले लेते हैं। लेकिन हमले में वह भी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: तीन बहनों में इकलौता भाई था अनुज, दहाड़ मार रोया परिवार

चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतक के ममेरे भाई संदीप सिंह ने अनुज की हत्या में चार के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है। इसमें संभल जिले के थाना एंचोड़ा कंबोह के भवालपुर गांव का अमित कुमार, पुष्पेंद्र, अनिकेत पुत्र प्रभाकर और मझोला थाना क्षेत्र मुरादाबाद के कई अज्ञात भी शामिल हैं।

साथ में नहीं थे सुरक्षाकर्मी
परिजनों के मुताबिक, मृतक अनुज चौधरी 2021 में संभल जिले के असमोली ब्लाक प्रमुख के लिए भी चुनाव लड़ा था लेकिन, प्रभाकर चौधरी से हार गया था। इसी के बाद से प्रभाकर के एक सहयोगी से उसका विवाद भी हुआ था। इसी चक्कर में उसकी मांग पर उसे दो सरकारी गनर मिले थे। अनुज को ब्लाक प्रमुख प्रभाकर चौधरी के निकट सहयोगी से लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। वर्तमान में अनुज के साथ सुरक्षा में एक सरकारी गनर सत्येंद्र शर्मा था। घटना के दौरान गनर सत्येंद्र शर्मा अनुज चौधरी के फ्लैट में था। अनुज कई अपने निजी गनर भी रखे हुए था लेकिन, घटना के वक्त कोई गनर उसके साथ नहीं था।

भाकियू नेता भी मौके पर पहुंचे
घटना के बाद कटघर, मझोला व पाकबड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी पाकर किसान यूनियन के डॉ.नव सिंह, शुभम राठी समेत कई किसान नेता भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

थाना मझोला क्षेत्र में गुरुवार शाम पांच-साढ़े पांच बजे के बीच बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अनुज चौधरी नाम के व्यक्ति को गोली मारी है। घटना के दौरान अनुज पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में टहल रहे थे। जानकारी मिली है कि 315 और 132 बोर की पिस्टल से गोली मारी गई है। घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। परिजनों से तहरीर और जानकारी भी मिली है। इसमें अमित चौधरी और अनिकेत के विरुद्ध नामजद और कुछ अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी और पाकबड़ा व मझोला थानाध्यक्ष एवं सीओ हाईवे व सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में कुल पांच टीमें गठित की गई हैं।- हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी के अंदर भाजपा नेता को गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

किच्छा: चोरी की दो बाइक के साथ पुलिस ने पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज बने मददगार
किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस की टीम ने क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइक को बरामद करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोटर साइकिल बरामद करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है।

पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से यूपी के जिला बरेली का निवासी है। जानकारी के अनुसार विगत 30 मई को वार्ड नंबर 40, सतीपुर, थाना बारादरी, जिला बरेली निवासी पुष्पेंद्र मौर्या पुत्र मदन लाल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि अज्ञात चोरों ने किच्छा स्थित सरकारी अस्पताल से उनकी प्लैटिना बाइक को चोरी कर लिया तथा विगत 28 जुलाई को वार्ड नंबर 16, विकास कॉलोनी, किच्छा निवासी राजू शर्मा पुत्र मुन्ना लाल की  स्प्लेंडर बाइक पर अज्ञात चोरों ने घर के सामने से हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित बाइक स्वामी की शिकायत पर किच्छा पुलिस ने दोनों अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी। कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा  के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया और घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मूल रूप से ग्राम मबई काजियान, थाना शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश तथा वर्तमान में नई सुनहरी, किच्छा निवासी सतीश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सतीश की  निशानदेही पर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र से चोरी हुई प्लैटिना तथा स्प्लेंडर बाइक को बरामद कर कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी जांच में कांस्टेबल दीपक बोरा का विशेष रुप से सराहनीय योगदान रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के साथ उप निरीक्षक राजेंद्र पंत, कांस्टेबल दीपक बोरा एवं जगमोहन सिंह शामिल रहे।

संभल : पत्नी दोस्तों के साथ गई नैनीताल तो पति ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर कर दी वायरल, जानिए फिर क्या हुआ?
संभल,अमृत विचार। मायके में आई महिला अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गई तो दिल्ली के रहने वाले महिला के पति ने फजीहत कर दी। पति नैनीताल पहुंचा और होटल से पत्नी व उसके दोस्तों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर वायरल कर दी। इतना ही नहीं पति ने पत्नी के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किये जाने का भी आरोप लगाया है।

संभल की रहने वाली महिला दिल्ली में अपनी ससुराल से पिछले दिनों मायके में संभल आई तो अपने पुरुष दोस्तों के साथ कार में सवार होकर नैनीताल घूमने लगी गई। महिला के दोस्तों के साथ नैनीताल में घुमने और उनके साथ होटल में रुकने की जानकारी पति को लगी तो पति मामले की तह तक जाने के लिए नैनीताल जा पहुंचा और वहां से पत्नी के उसके दोस्तों के साथ होटल में ठहरने व आने जाने के सीसीटीवी वीडियो हासिल कर लिये। इसके बाद यह वीडियो वायरल कर दिये गये। इतना ही नहीं पति ने नैनीताल के होटल में उसे दोस्तों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के थाने में तहरीर दे दी।

पति व आरोपी की आडियो भी वायरल
संभल। इस मामले को लेकर महिला के पति व उसे नैनीताल लेकर जाने वाले युवक की मोबाइल पर बातचीत का एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में आरोपी युवक महिला के पति से कह रहा है कि जब तेरी पत्नी को कोई शिकायत नहीं है तो फिर तू क्यों यह सब कर रहा है। वहीं युवक यह भी कह रहा है कि वह 20 साल का हो चुका है। यह सब वह कर सकता है।

कहीं ब्लैकमेल करने का खेल तो नहीं
संभल। महिला द्वारा अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जाने और अब महिला के पति द्वारा कार्रवाई के लिए तहरीर दिया जाना कहीं ब्लैकमेलिंग के खेल का हिस्सा तो नहीं,यह चर्चा शहर के लोग कर रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि आखिर पति को कैसे पता चला कि युवक उसकी पत्नी को नैनीताल के कौन से होटल में ले गये थे। जिन युवकों पर आरोप लगा है उनमें से एक हलीम बिरयानी विक्रेता का बेटा जबकि दूसरा अस्पताल संचालक है। तीसरा युवक भी सरायतरीन के सम्पन्न परिवार से है।

ये भी पढ़ें : संभल: कार ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को रौंदा, मौत

US : स्कूल में गोलीबारी का सामने आया CCTV फुटेज, 3 बच्चों समेत 6 लोगों की हुई मौत
नैशविल। अमेरिका के नैशविल में सोमवार को एक स्कूल में एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। इस हमले में कम-से-कम 3 स्कूली बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हमले को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया है कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी मार गिराया गया।

Firing in America's Tennessee school, 6 people including 3 children killed, victims also killed#TennesseeNashville #Tennessee #America #CovenantChristianSchool #CovenantSchool @Sanjubolbam @Iamprembhardwaj #firingschol pic.twitter.com/dWzmVFmFLt

— Shekhar Pujari (@ShekharPujari2) March 28, 2023

मामला टेनेसी राज्य के एक स्कूल है जहां एक लड़की शूटर ने हमला किया है। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया गया है। संदिग्ध ने एक साइड दरवाजे से प्रवेश द्वार के माध्यम से इमारत में प्रवेश किया था।  अधिकारियों ने कहा कि नैशविले के एक निजी ईसाई स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में संदिग्ध की मौत हो गई है। वहीं नैशविले अग्निशमन विभाग ने ट्विटर पर कहा कि कई मरीज हैं लेकिन उनकी स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं है।

इससे पहले अमेरिका के आर्कन्सास राज्य की पुलिस ने कहा कि रविवार रात को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी तथा पांच लोग घयल हो गए। लिटल रॉक पुलिस विभाग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि आपात सेवाओं को रात नौ बजकर 25 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिली।

घटना में दो लोगों को चोटें आयीं, लेकिन वो जानलेवा नहीं थीं। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद नजदीकी इलाके में गोलीबारी की दूसरी घटना हुई, जिसमें पांच अन्य लोगों को गोली मारी गई। इनमें से दो लोगों की मौत हो गयी। गोलीबारी की दोनों घटनाएं एशर एवेन्यू के पास स्थित इलाकों में हुईं, लेकिन पुलिस ने अभी इनके आपस में जुड़े होने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।

अमेरिका में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और अब सोमवार को नैशविल में एक निजी क्रिश्चियन स्कूल में एक महिला ने नौ साल के तीन छात्रों तथा तीन वरिष्ठ नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध महिला को मार गिराया। उसके पास असॉल्ट स्टाइल की तीन राइफल और एक पिस्तौल थी। ऐसा माना जा रहा है कि वह नैशविल में द कोवेनेंट स्कूल की भूतपूर्व छात्रा थी, जहां यह गोलीबारी हुई। मृतकों की शिनाख्त नौ वर्षीय एवलिन डिकहॉस, हेली स्क्रग्स और विलियम किने तथा सिंथिया पीक (61), कैथरीन कूंस (60) और माइक हिल (61) के रूप में की गयी है।

स्कूल की वेबसाइट पर कैथरीन कूंस को स्कूल की प्रमुख बताया गया है। द कोवेनेंट स्कूल पर यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब देश स्कूलों में हिंसा की घटनाओं से जूझ रहा है। इस स्कूल में करीब 200 छात्र और 50 कर्मचारी हैं। बहरहाल, अभी संदिग्ध की पहचान तथा घटना के पीछे के उद्देश्य की जानकारी नहीं दी गयी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक अन्य कार्यक्रम में इस गोलीबारी को किसी परिवार का सबसे खराब दुस्वप्न बताया और संसद से कुछ अर्द्ध-स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध लगाने का फिर से अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें : America : कैलिफोर्निया के एक गुरुद्वारे में गोलीबारी, दो लोगों की मौत...पुलिस का हेट क्राइम से इनकार