नुकसान - Amrit Vichar

काशीपुर: दिल्ली में प्रवेश न मिलने से रोडवेज को प्रतिदिन हो रहा छह लाख का नुकसान
काशीपुर, अमृत विचार। बीते कई दिनों से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार कम हो रही है। ऐसे में प्रदूषण की मात्रा कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने बीएस-3 व बीएस-4 बसों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया है। दिल्ली में प्रवेश बंदी से पूर्व काशीपुर रोडवेज से 12 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा था, जबकि अब केवल दो ही बसों को संचालन किया जा रहा है।

बसों का संचालन कम होने से रोडवेज निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
काशीपुर रोडवेज से प्रतिदिन 12 बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इससे निगम को प्रतिदिन चार से पांच लाख रुपये की आय होती है, लेकिन दिल्ली में प्रवेश बंदी के बाद काशीपुर से केवल दो बसों का संचालन हो रहा है। वहीं बसों का संचालन घटने से निगम को प्रतिदिन तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं रामनगर डिपो को भी करीब तीन लाख रुपये प्रतिदिन नुकसान हो रहा है।

रामनगर से 14 बसों को कम हुआ संचालन
रामनगर रोडवेज के एआरएम से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर रोडवेज में बंदी से पूर्व 26 बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता था। बताया कि बंदी के बाद रामनगर से केवल 12 बसों का संचालन ही दिल्ली के लिए किया जा रहा है। बताया कि बसों का संचालन घटने से रामनगर डिपो को प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

एक्यूआई बढ़ने से बंद हुआ दिल्ली में बसों का संचालन
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार घट रही है। बीते दिनों दिल्ली का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 से अधिक पहुंचने से दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिहाज से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम में अधिकतर बसें बीएस-3 व बीएस-4 की शामिल हैं। जिसके चलते नुकसान झेलना पड़ रहा है।

दिल्ली में प्रवेश बंदी के बाद रामनगर से 14 व काशीपुर से 12 बसों का संचालन घटा है। इसके चलते प्रतिदिन निगम को छह से सात लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।
-आनंद प्रकाश, एआरएम, रामनगर रोडवेज डिपो व प्रभारी काशीपुर डिपो

यह भी पढ़ें - काशीपुर: अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

किच्छा: सांवरिया फूड इंडस्ट्रीज में लगी आग...लाखों का नुकसान
किच्छा, अमृत विचार। पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक फ्लोर मिल में आग लग गई। घटना में लाखों रुपए का अनाज तथा मशीनरी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद किच्छा, रुद्रपुर, सितारगंज से चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार नगर के बरेली मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 74 किनारे सिरौली कला क्षेत्र स्थित सांवरिया फूड इंडस्ट्रीज में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने  विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर किच्छा निवासी फ्लोर मिल स्वामी सचिन अग्रवाल पुत्र ईश्वर चंद्र अग्रवाल मौके पर पहुंच गए।

मिल स्वामी सचिन अग्रवाल की सूचना पर दमकल टीम प्रभारी प्रकाश चंद पांडे, मदन सिंह रावत, धीरज सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग के विकराल रूप धारण करने के चलते रुद्रपुर एवं सितारगंज से भी दमकल वाहन को बुलाया गया। चार दमकल वाहनों की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में फ्लोर मिल परिसर तथा गोदाम में रखा लाखों रुपए कीमत का गेहूं - आटा एवं अन्य अनाज जलकर खाक हो गया।

हल्द्वानी: आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दैवीय आपदा में तुरंत भेजें प्रस्ताव
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडलायुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं सरकारी विभागों के अध्यक्षों को दैवीय आपदा मद में मरम्मत के लिए बजट मांगने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि संज्ञान में आया है कि नैनीताल शहर के कुछ होटल व स्कूलों ने बारिश का पानी पाइप के जरिए छतों से सीधे सीवर लाईनों से जोड़ा है। इस वजह से सीवर उफान मारकर सड़क पर आ रहा है, बाद में गंदगी नैनी झील में समा रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग को ऐसे होटल व स्कूलों को चिन्हित कर नोटिस देने और दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नदियों से भू-कटाव व बरसाती नालों में मलबा आने से आबादी क्षेत्रों में जलभराव से नुकसान होता है। इस नुकसान की मरम्मत के लिए आपदा मद में एस्टीमेट बनाकर बजट मांगा जाए, ताकि तुरंत राहत दी जा सके। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में आपदा के मद्देनजर राहत शिविरों को चालू रखें और उनमें बिजली, पानी, राशन की सभी सुविधाएं होनी चाहिए।

मंडलायुक्त दीपक रावत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों से कहा कि नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को चिन्हित कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। बारिश में खतरनाक हो जाने वाले नालों और रपटों पर पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आपदा से जो प्रभावित हो रहे हैं  उनको तत्काल धनराशि दी जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में 1300, नैनीताल में 224, चम्पावत में 2000 परिवारों को राहत राशि दी गई है।

बाकी परिवारों का सर्वे जारी है, जल्द ही धनराशि दी जाएगी। वहीं, कुमाऊं में मोहान-भतरौजखान राज्य मार्ग बंद होने पर नाराजगी जताई। इस पर संबंधित विभाग ने बताया कि 27 जुलाई तक राज्यमार्ग सुचारू कर दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने कहा कि आपदा की वजह से कुमाऊं मंडल में जो भी जिला, ग्रामीण मार्ग बंद हैं उन्हें जल्द से जल्द खोला जाए और भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर कार्यदायी एजेंसियां जेसीबी, पोकलैंड वगैरह रखें, ताकि मार्ग बंद नहीं हों।

ऐसे स्थानों पर क्रश बैरियर, स्लाइड बैरियर और साइनेज बोर्ड्स लगाया जाएं। इस दौरान नैनीताल डीएम वंदना, ऊधमसिंह नगर डीएम उदय राज सिंह, बागेश्वर डीएम अनुराधा पाल, पिथौरागढ़ डीएम रेनू जोशी, अल्मोड़ा डीएम विनीत तोमर, चम्पावत डीएम नवनीत पांडे आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी: बारिश से सड़कों को दो करोड़ का नुकसान
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश की वजह से सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के प्रारंभिक आंकलन में सामने आया है कि दोनों को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के चलते नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, पंचायत घर से गोरापड़ाव, गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू को जाने वाली सड़क को नुकसान हुआ।

सड़कों का डामर उखड़कर बह गया है। इसी तरह चकलुवा में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। लोनिवि के अ​धिशासी अ​भियंता अशोक कुमार ने बताया कि प्रारं​भिक आंकलन में चार दिन की बारिश में 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश से नगर निगम की सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ है।

नगर निगम के एई नवल नौटियाल ने बताया कि करीब 50 लाख रुपये की सड़क खराब हुई है। दोनों विभाग नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। अनुमान है कि नुकसान की धनराशि बढ़ सकती है।

हैड़ाखान मार्ग पर लोग ने खुद उठाए बोल्डर
हैड़ाखान मोटर मार्ग में लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। सोमवार को एक वाहन के आगे बोल्डर गिर गए। जिसे लोगों ने खुद हटाया। काठगोदाम से मात्र तीन किलोमीटर दूर हैड़ाखान मार्ग में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने रास्ता खोल दिया था। सोमवार को हुई भारी बारिश में फिर से पहाड़ से बोल्डर गिरने लगे। हैड़ाखान की ओर से आ रहे एक मैक्स वाहन के आगे ही भूस्खलन हो गया।

वाहन में बैठी सवारियों और चालक ने बोल्डर हटाकर रास्ते साफ किया। इस मार्ग पर पसौली में सड़क पर बड़ा पत्थर आने से रास्ता बंद हो गया है, लेकिन दोपहिया वाहन निकल जा रहे हैं।

रुद्रपुर: कबाड़ गोदाम-झोपड़ियों में धधकी आग से करोड़ों का नुकसान
रुद्रपुर, अमृत विचार। बगवाड़ा मंडी इलाके के लोगों में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब वहां मौजूद कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आग और धुएं की लपटों से आसमान में धुआं ही धुआं छाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का कार्य शुरू हुआ। भीषण अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार बगवाड़ा मंडी इलाके की आबादी के पीछे स्थित भूखंड में पहाड़गंज निवासी जफीर अहमद, सलीम अहमद, बगवाड़ा निवासी रंजीत सिंह संधू, एहसान हसन, भूत बंगला निवासी इमरान खान के अलावा वाहिद अली का कबाड़ का गोदाम है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब अचानक कबाड़ के ढेर में आग लग गई। जब तक कबाड़ गोदाम संचालक कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर स्थानीय लोगों में भगदड़ और चीख पुकार का मचने लगी।

इस बीच सूचना मिलते ही सीएफओ निशांत कटारिया, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर निहारिका तोमर भारी पुलिस बल व अग्निशमन टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग को काबू करने की कोशिश शुरू की। बावजूद आग की लपटें और धुआं इलाके में फैलता गया। जिससे आसमान में धुएं के काले बादल छाने लगे। इस दौरान सिडकुल, किच्छा, गदरपुर, रुद्रपुर के अलावा दमकल की गाडियां बुलाकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग की चपेट में आने से वहां मौजूद गीता देवी, जामिया देवी और प्रदीप कुमार की झोपड़ियां भी जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड से तकरीबन तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। क्षति के सही आकलन के लिए दमकल विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

चलती रही हवा, बढ़ती रही आग

बगवाड़ा मंडी इलाके के कबाड़ गोदामों में लगी को बुझाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसका कारण यह था कि जिस वक्त अग्निकांड घटना घटित हुई। उसी दौरान उतर दिशा की ओर हवा का रुख बहुत ही तेज था। जिस कारण आग को काबू करने के बजाय आग लगातार गोदामों के अलावा आवासीय इलाकों की ओर बढ़ने लगी। जिसे देखकर दमकल विभाग के हाथ पांव फूलने लगे और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बढ़ने से रोका।

संकरी गलियों से बढ़ी मुश्किलें

बगवाड़ा मंडी में हुए अग्निकांड हादसे के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत उस वक्त आई। जब अग्निकांड स्थल गोदाम के नजदीक जाने के लिए दमकल विभाग को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कारण गोदाम के नजदीक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था। प्रवेश मार्ग इतना सकरा व छोटा था कि गाड़ियां मौके तक पहुंच ही नहीं पायी। जिस कारण दमकल कर्मियों को पाइप को जोड़कर ही आग बुझाना पड़ा।

12 गाड़ियों ने लगाए 36 चक्कर

बगवाड़ा इलाके में हुआ भीषण अग्निकांड इतना बढ़ा था कि आग की लपटों में दमकल की गाड़ियों की पानी की बौछार कम पड़ने लगी। महज चंद मिनटों में ही गाड़ियों का पानी समाप्त हो रहा था। जिसके लिए दमकल की 12 गाड़ियों ने पानी भरने के लिए 36 चक्कर लगाए और अग्निशमन विभाग ने चारों ओर से घेराबंदी कर आग पर बौछार मारनी लगातार जारी रखी। इसके बाद ही आग पर काबू पाया गया।

नेता-अधिकारियों ने लगाई दौड़

बगवाड़ा मंडी स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग की सूचना मिलते ही नेताओं और अधिकारियों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी और यातायात के अलावा भीड़ को नियंत्रित किया। सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर निहारिका तोमर, थाना अध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, थाना प्रभारी भारत सिंह के अलावा आसपास की चौकी का फोर्स और राजस्व विभाग की टीम पहुंची और क्षति आकलन, यातायात व्यवस्था को सुचारू और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।

काशीपुर: बढ़ते तापमान से टमाटर की फसल को नुकसान
काशीपुर, अमृत विचार। तराई क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी ने जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। वहीं सब्जियों को इससे नुकसान होने लगा है। बढ़ते तापमान से सब्जियों के पौधे मुरझाने लगे हैं। तापमान अधिक होने के कारण टमाटर में फंगस लगने लगा है। इससे टमाटर की फसल को नुकसान की संभावना है।

काशीपुर के बरखेड़ी में 10 से 12 हेक्टेयर में लगे किसानों के खेत में टमाटर में फंगस लगने लगा है। इससे करीब एक हेक्टेयर टमाटर की फसल ख़राब हो गई है और पैदावार पर इसका असर दिखने लगा है। वहां के पौधे मुरझाने लगे हैं। इसको लेकर किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।

एक पीड़ित किसान उमेश सिंह ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ में टमाटर लगा रखे हैं। इस बार गर्मी के बढ़ते ही करीब तीन बीघा खेत में टमाटर में फंगस लगा गई है। इससे पेड़ मुरझा रहे हैं। साथ ही टमाटर भी खराब होने लगे हैं। इससे उनको दो से ढाई लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना है।

उद्यान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक जेसी तिवारी ने बताया कि ग्राम बरखेड़ी में उमेश सिंह व प्रेम सिंह के खेतों में स्टीमरॉड नामक बीमारी लगी हुई है। यह बीमारी करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में लगी हुई है। इसमे पौधे सूखने लगते हैं और फसल खराब हो जाती है। टमाटर की फसल में यह बीमारी गर्मी में तापमान बढ़ने से लगती है। बताया कि बीमारी से निदान के लिए कुछ आवश्यक दवाओं का छिड़काव करने को किसानों को बोला गया है।

काशीपुर: फैक्ट्री के दूषित जल से धान की पौध को नुकसान
काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम हरियावाला में एक फैक्ट्री की ओर से गंदा व केमिकल युक्त पानी पास की नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी के पानी से सिंचाई करने वाले किसान की धान की 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम से शिकायत कर फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम हरियावाला थाना कुंडा निवासी रवि कुमार पुत्र दौलत राम ने एसडीएम को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसका खेत ग्राम हरियावाला में है। खेत से ही अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह खेत के साथ बहने वाली पछाना नदी से ही अपने खेत में सिंचाई का कार्य भी करता है। इस समय उसने अपने खेत में तीन एकड़ में धान की फसल बो रखी है।

नदी में पास में स्थित एक फैक्ट्री द्वारा गंदा व विषैला पानी छोड़ा जा रहा है। जिसमें मिले केमिकल से उसकी फसल को भारी नुकसान हुआ है। धान के खेत में पल्प जमा होने से 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। जिससे उसे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। बताया कि इससे पूर्व में भी कई बार पल्प माद की वजह से फसल बर्बाद हुई है।

पीड़ित ने कहा कि फैक्ट्री द्वारा छोड़े जा रहे गंदे पानी से उसके फसल के साथ-साथ जलीय जीव जंतुओं का जीवन  भी संकट में है और पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। पीड़ित किसान ने फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर निरीक्षण कर जांच के आदेश दिये हैं।

रुद्रपुर: पेंट की दुकान में धधकी आग, डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान
रुद्रपुर, अमृत विचार। मंगलवार की देर रात गांव भमरौला स्थित पेंट एंड सेनेटरी की दुकान में धधकी आग से करोड़ों का नुकसान होने की संभावना है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन उससे पहले आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव भमरौला निवासी शोमान रहमान की किच्छा हाईवे भमरौला में रहमान पेंट एवं सेनेटरी की बड़ी दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब दुकान स्वामी ने रोजमर्रा की भांति दुकान को बंद किया और घर चला गया। साढ़े दस बजे के करीब पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता देख। इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। जब तक दुकान स्वामी घटनास्थल पर पहुंचता। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी।

सूचना मिलते ही सीएफओ निशांत कटारिया दमकल की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन आग का विकराल रूप देखने के बाद तत्काल रुद्रपुर, किच्छा और सिडकुल से दमकल की गाड़ियां रवाना करने का आदेश जारी कर दिया। घटनास्थल पर पांच गाड़ियां पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश तेज कर दी। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग ने दुकान में रखा करोड़ों का सामान जलाकर खाक कर दिया।

इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पीड़ित को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उधर, दुकान स्वामी शोमान रहमान ने बताया कि दुकान के अंदर 25 से 30 हजार के कूपन, आठ हजार की नगदी के अलावा पेंट व सेनेटरी का सारा सामान भरा हुआ था।

इस अग्निकांड से डेढ़ करोड़ के करीब आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। सीएफओ निशांत कटारिया ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दुकान स्वामी को क्षति का सही आकलन करने का नोटिस भेजा है। उसके बाद ही नुकसान का सही आकलन सामने आएगा और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।

झाड़ियों में धधकी आग से घबराए दुकानदार

काशीपुर हाईवे स्थित झाड़ियों में आग का विकराल रूप देखकर आसपास के दुकानदार घबरा गए और आनन-फानन में अग्निकांड की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की देर शाम काशीपुर हाईवे स्थित स्वीट्स की दुकान के समीप स्थित झांडियों में अचानक लग गई।

आग इतनी भयावह थी कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें दुकानों व आसपास की आबादी इलाकों की ओर बढ़ने लगी। जिसे देखकर ग्रामीण व दुकानदार घबरा गए और उन्होंने घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार मारकर आग को शांत किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

रुद्रपुर: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में धधकी आग, लाखों का हुआ नुकसान
रुद्रपुर, अमृत विचार। बुधवार की देर रात इलेक्ट्रॉनिक दुकान में धधकी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं विधायक ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर दुकान स्वामी को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार भदईपुरा वार्ड-चार निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की घर के नजदीक ही बांके बिहारी इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। रोजमर्रा की भांति बुधवार की शाम को दुकान स्वामी ने दुकान बंद की और घर चला गया। रात ढाई बजे अचानक दुकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दुकान स्वामी को दी। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया।

आग इतनी विकराल थी कि चंद मिनटों के अंदर दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान स्वामी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। दुकान में रखी 30 एलईडी टीवी, 15 बूफर, 70 कॉपर तार के बंडल, सात नये टीवी, कई खराब व सही मोटर के अलावा बिजली फिटिंग का सामान जल गया।

अग्निकांड से करीब 10 से 15 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। गुरुवार को अग्नि कांड की खबर मिलते ही विधायक शिव अरोरा घटनास्थल पर पहुंचे और दुकान स्वामी को ढांढस बंधाते हुए सीएम से वार्ता कर आर्थिक क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।

रुद्रपुर: बारिश से तराई में 15 से 20 फीसदी गेहूं के नुकसान का अनुमान
रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिवस सुबह से हुई रूक-रूककर हुई बारिश और देर रात में तेज बारिश के साथ आंधी चलने से किसानों की गेहूं की फसल खेतों में लेट गयी है। इससे करीब 15 से 20 फीसदी तक फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा सरसों को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। वहीं कृषि विभाग ने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।

यहां बता दें कि शनिवार को और रविवार की सुबह तराई में रूक-रूक कर बारिश हो रही थी। लेकिन विगत देर रात बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में तैयार गेहूं की फसल लेट गयी है। एक मोटे अनुमान के अनुसार तराई में करीब 15 से 20 फीसदी तक गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार तेज हवा से 60 से 70 फीसदी तक फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बारिश और हवा से किसानों को फसल का कितना फीसदी नुकसान पहुंचा है। यह कृषि विभाग की टीम के सर्वे के बाद ही पता चला पाएगा। कारण नुकसान का अनुमान लगाने के लिए कृषि विभाग ने तहसीलदार के नेतृत्व में कृषि विभाग, उद्यान विभाग और अन्य को इसके आकलन के लिए लगा दिया है। यहां बता दें कि ऊधमसिंह नगर जनपद में करीब एक लाख हेक्टेयर में गेहूं का उत्पादन होता है। करीब एक लाख 29 हजार गेहूं की बुवाई करते हैं।

तेज हवा के साथ बारिश से फसल को 60 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। सरकार को मौके पर नुकसान का जायजा लेकर मुआवजा देना चाहिए। ताकि किसानों को नुकसान की भरपाई हो सके।

-विजेंद्र यादव, प्रगतिशील किसान

बारिश और तेज हवा के कारण किसानों की फसल को 70 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है। इससे प्रति एकड़ पांच कुंतल पैदावार कम होगी। इससे किसान की लागत बढ़ेगी और आर्थिक नुकसान होगा। सरकार किसानों की फसल का सर्वे कर उचित मुआवजा दे।

-विक्रम जीत सिंह विर्क, किसान

विगत रात्रि आयी बारिश और तेज हवा से जनपद में करीब 15 से 20 फीसदी तक गेहूं के फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सर्वे के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है जो नुकसान का आकलन करेगी। इसके बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा। किसान फसल को बचाने के लिए खेतों से पानी की निकासी का उचित प्रबंध करें। ताकि कम से कम नुकसान हो।

-एके वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी, ऊधमसिंह नगर

नैनीताल: शुष्क मौसम के चलते वनों को आग से नुकसान का अंदेशा
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल, अमृत विचार। इस बार अब तक शीतकालीन वर्षा व बर्फबारी नहीं होने के कारण अभी से सूखे की स्थिति बन चुकी है। इस बार इसका असर पहाड़ के वनों में पड़ने  की पूरी आशंका बन गई है। नैनीताल सहित पर्वतीय क्षेत्रों के चीड़ वनों में नमी भी समाप्त हो रही है। कई स्थानों से जंगल की आग की घटनाओं की सूचनाएं मिलने लगी हैं।

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी वन विभाग की भी चिंता बढ़ा रही है। 71 प्रतिशत वन क्षेत्र वाले प्रदेश में चीड़ के जंगलों मे आग का खतरा भी अधिक रहता है। वर्षा कम होने के कारण इस बार चुनौती और बड़ी होने की आशंका है।

वन विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस वर्ष पर्याप्त बर्फबारी नहीं होने से चीड़ जंगलों में नमी की कमी होने लगी है। वनों को आग से बचाने के लिए कंट्रोल वर्निंग व फायर ड्रिल का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाने, कंट्रोल रुम भी स्थापित करने व अतिरिक्त कर्मी तैनात करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। मालूम हो कि 2016 में पर्वतीय क्षेत्र के सर्वाधिक 4470 हेक्टेयर वनों में भीषण आग से भारी नुकसान हो गया था। 2022 में जंगल की आग की 22 सौ घटनाएं हुईं।

जिनमें करीब 35 सौ हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा, जबकि वर्ष 2021 में करीब 2800 घटनाएं हुई थीं। मालूम हो कि बीते वर्ष समय-समय पर हो रही वर्षा के कारण वन अफसरों को इंद्रदेव से राहत मिल रही थी। वही इस बार 2016 की पुनरावृत्ति होने की आशंका बनी हुई है। जंगलों में नमी नही होने के कारण आग और अधिक भयानक होती है। पहाड़ों में चीड़ के जंगलों में भारी पतझड़ होने के बाद आग की घटनाएं शुरू होती है। मार्च माह से शुरू होने पतझड़ तक वन विभाग को पूरी तैयारी करनी पड़ती है।

आग के दायरे में आते हैं प्रदेश के 23 हजार हेक्टेयर जंगल
नैनीताल। मिली रिपोर्टों के मुताबिक प्रदेश के 23 हजार हेक्टेयर जंगल आग के दायरे में आते है। रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली व पौड़ी जिला के वन सवाधिक संवेदनशील है। पहाड़ों के चीड़ जंगलों में गर्मियों में आग लगना आम बात है। लेकिन सूखे व सरकारी मशीनरी की उदासीनता के कारण यह आग भीषण रूप रख लेती है। जंगलों में नमी नही होने के कारण आग और अधिक भयानक होती है। पहाड़ों में चीड़ के जंगलों में भारी पतझड़ होने के बाद आग की घटनाएं शुरू होती है। मार्च माह से शुरू होने पतझड़ तक वन विभाग को पूरी तैयारी करनी पड़ती है।

जंगलों की आग को लेकर हाई कोर्ट के हैं कड़े निर्देश
नैनीताल। वर्ष 2016 में उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में भीषण आग का मामला उत्तराखंड हाई कोर्ट में पहुंच गया था। इस मामले हाई कोर्ट ने गम्भीर रूख आख्तियार कर लिया था। इसके साथ ही कड़े निर्देश भी जारी कर दिये। कोर्ट ने शासन को जहां एसडीआरएफ, एनडीआरएफ फोर्स तैनात करने के निर्देश दिये थे। वहीं 24 घंटे आग नहीं बुझने पर डीएफओ, 48 घंटे में वन संरक्षक व 72 घंटे जंगल की आग नहीं बुझने पर प्रमुख वन संरक्षक को सस्पेंड करने तक के कड़े आदेश जारी किये थे। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सस्पेंड मामले पर स्टे दिया था। लेकिन अफसरों को अन्य आग को रोकने संबंधित आदेशों का पालन करने को लेकर इस बार भी डर बना हुआ है।

जंगलों को आग से बचाने के लिए कंट्रोल वर्निंग का कार्य शुरू : बीजू लाल
नैनीताल। दक्षिणी कुमाऊं वृत नैनीताल बीजू लाल का कहना है कि लम्बे समय तक वर्षा नहीं होने से चीड़ वनों में नमी की कमी हो जाती है, लिहाजा गर्मियों में आग लगने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए कंट्रोल वर्निग व फायर ड्रील का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाने, कन्ट्रोल रूम भी स्थापित करने, फायर वाचर व अतिरिक्त कर्मी तैनात करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए विभाग से अतिरिक्त बजट देने का प्रावधान है।

नैनीताल: अवैध होटलों पर चलेगा पालिका का डंडा, टैक्स नहीं मिलने पर हो रहा है लाखों रुपये का नुकसान
नैनीताल,अमृत विचार। नगर में अवैध रूप से चल रहे होटल,गेस्ट हाउसों से पालिका को टैक्स नही मिल रहा है तो वही सुरक्षा के मद्देनजर भी होटल, गेस्ट हाउस हमेशा चुनौती बने रहते हैं। लेकिन अब पालिका इन सभी को चिह्नित कर टैक्स वसूली करने जा रही है।

नगर पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि पालिका को माली हालत से उबारने के लिए वसूली में तेजी लाई जा रही है, जिसके लिए नगर पालिका के बकायेदारों को नोटिस जारी कर आरसी काटी जा रही है। वहीं नगर में अवैध रूप से चल रहे होटलों व गैस्ट हाउसों का चिह्नित कर उनसे भी टैक्स वसूले जाने पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जिससे पालिका के राजस्व में लाखों की बढ़ोतरी होगी। कहा कि पर्यटन विभाग की सूची के अनुसार नगर में केवल 300 होटल व 100 होम स्टे रजिस्टर हैं जबकि इससे कई गुना अधिक होटल व गेस्ट हाउसों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। इन  होटलों व गेस्ट हाउसों को चिह्नित कर टैक्स वसूला जायेगा।