Milak police station area - Amrit Vichar

रामपुर : वाहन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत
मिलक, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। घने कोहरे के चलते आए दिन हाईवे पर हादसे हो रहे हैं।

नगर के मोहल्ला साहूजी नगर निवासी सेवा निवृत्त जितेंद्र सक्सेना के 28 वर्षीय बेटा हर्षित सक्सेना पेशे से अधिवक्ता थे। वह गुरुवार रात को किसी काम से पटवाई गए थे। देर रात वापस घर लौटते समय पटवाई मार्ग पर स्थित ग्राम कुंदनपुर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ने एंबुलेंस से घायल अधिवक्ता को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब  अधिवक्ता  के शव को देखा ,तो रोना पीटना मचा दिया। उसके बाद सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अधिवक्ता के शव को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम तक उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा। घने कोहरे के चलते  हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

घर का  इकलौता चिराग थे हर्षित
हर्षित की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक घर में दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे। बताया कि सेवानिवृत्त अमीन जितेंद्र सक्सेना और उनकी पत्नी ने बड़े प्यार से पाला था। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिवक्ता की मौत की जानकारी मिलने के बाद बार सभागार में शोक सभा हुई। बार अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने बताया कि अधिवक्ता की मौत की जानकारी के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।

रामपुर : मंदिर के पास कूड़ा डालने के विवाद में ग्रामीण की पीटकर हत्या
मिलक, अमृत विचार: मिलक के गांव क्योरार में बुधवार को मंदिर के आगे कूड़ा डालने के विरोध में ग्रामीण की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राम रक्षपाल, राजकुमार और युवती विशम्बरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

क्योरार गांव निवासी 50 वर्षीय राम सिंह रोजाना की तरह बुधवार सुबह 6 बजे मंदिर के बाहर झांड़ू लगा रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले राम रक्षपाल ने मंदिर के पास कूड़ा डाल दिया। जिसका विरोध राम सिंह ने कर दिया। उसके बाद पूरा परिवार लाठी डंडे लेकर आ गया। राम सिंह से गाली-गलौज कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसको लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों को आता देखकर आरोपी मौका फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस आ गई। गंभीर हालत में ग्रामीण को लोग अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के बेटे की ओर से पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो सगे भाई राम रक्षपाल, राजकुमार और उनकी बहन  विशम्बरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले  की जांच कर रही है। मिलक कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच जारी है।

दिनदहाड़े हत्या से दहले लोग
दिनदहाड़े ग्रामीण की पीट पीटकर हुई हत्या से लोग सहम गए। काफी समय तक मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र रही। पुलिस ने भीड़ को आकर हटाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। राम सिंह ने अपने पीछे दो लड़के और दो लड़कियों को छोड़ा है। हालांकि चारों की शादी हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

रामपुर: शादी में डीजे पर डांस करने के विवाद में युवक पर झोंक दिया फायर
मिलक, अमृत विचार। डीजे पर डांस को लेकर हुए झगड़े में युवकों के पक्ष आमने-सामने आ गए। आसपास के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। बाद में आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोक कर कर गोली मार दी। उसका अस्पताल में इलाज हो रहा है।

थाना मिलकखानम स्थित शादीनगर हजीरा निवासी रिंकू सागर ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि उसका तहेरा भाई गुरमीत सिंह मंगलवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिलक आया था। वहां स्थित एक मंडप में डीजे पर डांस करने के दौरान नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी योगेंद्र गंगवार और उसके दो साथियों ने उसके भाई के साथ झगड़ा किया। वहां मौजूद व्यक्तियों ने बीच बचाव करके उन्हें बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद योगेंद्र गंगवार अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। जैसे ही उसका भाई मंडप से बाहर निकाला जान से मारने की नियत से तमंचे से भाई को गोली मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी में आए अन्य लोगों की मदद से उसने गोली मारने वाले युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर तमंचे के साथ आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। गोली लगने से घायल उसके भाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों में झगड़ा हो गया था। एक युवक के द्वारा दूसरे युवक पर फायर कर दिया गया। जिससे एक युवक घायल हो गया। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी योगेश गंगवार को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें - रामपुर: पति को चाय में दिया नशा...होश आया तो प्रेमी के साथ भाग चुकी थी पत्नी

रामपुर : ट्रेन की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत
मिलक, अमृत विचार। मिलक में शनिवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। दो बेटियों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहा निवासी देव कुमार कश्यप अपनी बड़ी बेटी 8 वर्षीय आकांक्षा का एक विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए मेहंदी नगर निवासी अपने ससुर राजू कश्यप के यहां आए हुए थे। ससुर के मकान के सामने 20 कदम की दूरी पर रेल की पटरियां हैं। शनिवार की शाम 4 बजे उनकी पत्नी उपासना सूखी लकड़ियां लेने के लिए रेल की पटरियां पार करके जा रही थी। मां को जाता देख पीछे-पीछे सबसे छोटी बेटी पीहू उम्र 2 वर्ष पटरियों पर जा पहुंची। इसी दौरान बरेली दिशा से आ रही अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन को आता देख मझली बेटी जाह्नवी उम्र 4 वर्ष पटरियों को पार कर रही छोटी बहन को बचाने के लिए पटरियों की ओर दौड़ पड़ी। छोटी बहन की जान बचाने के प्रयास में मझली बहन भी ट्रेन की चपेट में गई। ट्रेन से कटकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उनके टुकड़ों में बदल चुके अंगों को एकत्र किया। सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। परिजनों ने उनके शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के लाख समझाने पर भी परिजन तैयार नहीं हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर दो बहनों की मृत्यु हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। लिखित कार्रवाई के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए। दो बेटियों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की खबर सुनकर मौके की ओर दौड़े लोग
मां के पीछे दौड़ी दोनों बहनें चंद मिनटों में ट्रेन की चपेट में आने से मर गईं। यह खबर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओरदौड़ पड़े। मां अपनी दोनों  बेटियों की स्थिति देखकर सकते में आ गई। कुछ ही देर में चारों ओर लोग ही लोग नजर आने लगे। परिवार की खुशियां चंद मिनटों में मातम  में तब्दील हो गईं।   चारों ओर चीख पुकार की आवाजें आ रही थीं।

रामपुर : रिश्ता तय होने के बाद युवक ने भाई के साथ मिलकर युवती से की छेड़खानी
रामपुर, अमृत विचार। युवती का छह माह पहले मिलक निवासी एक युवक  से रिश्ता तय हो गया। युवक ने मौका पाकर युवती से छेड़खानी कर दी। साथ ही युवक का भाई भी छेड़खानी करने लगा। दोनों अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। काफी परेशान होने के बाद युवती ने थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का कहना है कि छह माह पहले उसका रिश्ता मिलक निवासी अमन से हुआ था। युवती परिवार चलाने के लिए चौराहे पर रेडीमेड कपड़ों को बेचने का काम करती है। शादी तय हो जाने के बाद अमन युवती से फोन पर बातें किया करता था। उसके बाद अमन ने कपड़ों का काम करने से युवती को मना कर दिया,लेकिन युवती ने कपड़े बेचने बंद नहीं किया, तो युवक  इसी बात से उससे चिढ़ने लगा। आरोप है कि  युवक अमन ने उसको रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी कर दी थी। उसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो बनाकर युवती के मोबाइल में भेजने लगा। अमन और उसका भाई विपिन रास्ते में रोककर युवती से छेड़खानी करने लगे थे। बदनाम करने की लगातार धमकी दे रहे थे।अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते रहे। काफी परेशान हो जाने के बाद युवती ने मिलक थाने में  25 दिसंबर को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - रामपुर : महंत को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए साधु-संतों में रोष

रामपुर: जुदाई का गम नहीं हुआ बर्दाश्त, प्रेमी युगल ने किया आत्महत्या का प्रयास
मिलक, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग में अचानक जुदाई की दीवार खड़ी हुई तो एक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने घर से दूर जाकर जहर का सेवन कर लिया। एक दूसरे को गले लगाकर जमीन पर गिर गए। गंभीर हालत में प्रेमी जोड़े को मिलक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्रेमी जोड़े का इलाज हो रहा है।

घटना मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक युवक का पड़ोस की युवती से करीब 6 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को जब प्रेम प्रसंग की बात पता चली तो उन्होंने युवती को बहुत समझाया लेकिन, वह प्रेमी से शादी करने को अड़ी रही। परिजनों ने युवती का विवाह किसी अन्य युवक के साथ तय कर दिया। प्रेम प्रसंग में दोनों एक दूसरे की जुदाई नहीं सह सके। गुरुवार को दोनों ने एक साथ मरने की योजना बना ली। दोनों सुबह 5 बजे घर से निकल गए और रास्ते मे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पटवाई रोड स्थित रेलवे फाटक के पास दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर जमीन पर गिर गए। राहगीरों ने जब दोनों को जमीन पर गिरा देखा तब राहगीरों ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को मिलक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज हो रहा है। पुलिस और नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

रविवार को युवती की होती गोदभराई की रस्म
परिजनों ने बताया कि युवती का रिश्ता तय कर दिया गया था। रविवार को युवती की गोदभराई की रस्म की तैयारी चल रही थी लेकिन, युवती शादी से खुश नहीं थी। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पिता ने युवती का इलाज कराने से किया इंकार
युवती के पिता ने जब दोनों को बेहोशी की हालत में देखा तो उसने अपनी पुत्री का इलाज कराने से इन्कार कर दिया। गांव वालों व रिश्तेदारों के समझाने के बाद युवती का पिता अपनी पुत्री को युवक के साथ अस्पताल ले गया। इलाज के लिए उसने अस्पताल में 21 हजार रुपये जमा कर दिए। जब अस्पताल में भी युवती-युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही, तब गुस्साए पिता ने अस्पताल से 21 हजार रुपये वापस ले लिए। अपनी पुत्री को घर ले जाने की जिद करने लगा लेकिन, पुलिस ने उसकी फटकार लगा दी। जिस कारण वह परिवार सहित घर लौट गया।

अस्पताल में साथ जीने मरने की कसम खाता रहा प्रेमीयुगल
जहर का सेवन करने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को पास वाले बैड पर भर्ती कराया गया।दोनों के बैड के बीच में पर्दा लगा दिया। जैसे ही दोनों को होश आए,तो एक दूसरे का नाम लेकर पुकारने लगे। पर्दे में से एक दूसरे को निहारने लगे। पर्दा हटते ही दोनों की आंखों में आंसू आ गए। फिर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे।

ये भी पढ़ें - रामपुर: जिला पंचायत सदस्य के बेटे का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

रामपुर: महिला नेत्री के साथ मिलकर सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी का बैंककर्मी से कर दिया सौदा, जानिए क्या थी वजह?
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी सौतेली पुत्री का सौदा बैंक कर्मी से कर दिया। परेशान नाबालिग ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई तो मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। क्षेत्र में तरह-तरह की बातें हो रही है।

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का कहना है, उसके सौतेला होने के कारण परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। घरवालों से तंग आकर नाबालिग कुछ साल पहले रोजी रोटी की तलाश में गांव के ही एक युवक के साथ हिमाचल चली गई थी। पिता ने गांव के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।

पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पिता के साथ घर भेज दिया। करीब डेढ़ माह पूर्व नाबालिग के पिता ने एक महिला नेता की मदद से एक बैंक कर्मी के हाथों सौदा कर दिया। बैंककर्मी एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा नाबालिग को तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं तथा घर का सारा काम कराना शुरूकर दिया।

विरोध करने पर उसे खरीदे जाने में ताने दिए जाने लगे। किसी तरह नाबालिग बैंक कर्मी के घर से निकल आई। पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के पिता और बैंक कर्मी को कोतवाली बुला लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण कराकर नाबालिग को बैंक कर्मी के चंगुल से छुड़ाकर उसके पिता के घर भेज दिया है।

पिता पुत्री का आपसी झगड़ा था। दोनों की काउंसलिंग की गई। पुत्री को उसके पिता की जिम्मेदारी के साथ घर भेज दिया गया है। - साधना खरे, प्रभारी, महिला थाना परामर्श केंद्र।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: नफरती भाषण में आजम खां को दो साल की सजा, ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया