भारत-पाक - Amrit Vichar

नैनीताल के पर्यटन कारोबार को 50 करोड़ का नुकसान
नैनीताल, अमृत विचार: पहलगाम हमले व भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर दिखने लगा है। मई माह में पर्यटकों की आमद से गुलजार रहने वाली सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों पर्यटक न के बराबर है। पर्यटन कारोबार को करीब 50 करोड़ का नुकसान हुआ है।
होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते नैनीताल के पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। आने वाले समय में भी पर्यटन सीजन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इधर, वीकेंड के मौके पर नैनीताल के पर्यटक स्थलों में पहले की अपेक्षा में कुछ भीड़ भाड़ नजर आई। इससे पर्यटन कारोबारियों को कुछ राहत मिली है। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन, हिमालय दर्शन, रोपवे, नैनीताल जू, केव गार्डन समेत आसपास के पर्यटक स्थलों का आनंद लिया।

पर्यटन उद्योग को भारी झटका
नैनीताल का पर्यटन उद्योग जो गर्मियों में अपने चरम पर होता है, इस वर्ष उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। आमतौर पर अप्रैल से जून तक की अवधि में लाखों की संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी संचालक, दुकानदार और अन्य व्यवसायी आर्थिक रूप से लाभांवित होते हैं, परंतु इस बार स्थिति पूरी तरह से विपरीत है। होटल एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल में अब तक करीब 95% बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। जो पर्यटक पहले से बुकिंग कर चुके थे, उन्होंने भी सुरक्षा कारणों और अनिश्चितता के चलते अपने प्लान रद्द कर दिए हैं। होटल मालिकों का कहना है कि 10 में से 9 होटल लगभग खाली पड़े हैं। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाना मुश्किल होगा। उनका सुझाव है कि सरकार को सक्रिय पहल करनी चाहिए, ताकि सुरक्षा को लेकर भरोसा बहाल किया जा सके और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों की छवि सुरक्षित और आकर्षक बनी रहे।

स्थानीय व्यवसायी परेशान
नैनीताल के मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्रों में होटल और दुकान चलाने वाले व्यवसायी संकट में हैं। अलका होटल के मालिक वेद शाह बताते हैं पिछले 25 वर्षों से होटल चला रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मई-जून में तो कमरा खाली मिलना मुश्किल होता था। इस बार पूरा होटल खाली पड़ा है। कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो गया है। टैक्सी चालकों, फोटोग्राफरों, नाविकों और खाने-पीने की दुकानों का भी यही हाल है। इन सबका जीवन पर्यटकों पर निर्भर होता है।

सरकार से उम्मीद
होटल एसोसिएशन और अन्य पर्यटन संगठनों ने सरकार से अपील की है कि वह इस बार आर्थिक राहत पैकेज दे। दिग्विजय बिष्ट का कहना है कि अगर यही हालात रहे हैं, तो आने वाले दिनों में हम जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग को ज्ञापन सौंपकर होटल व्यवसायियों को टैक्स में छूट व बिजली बिल में राहत की मांग करेंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि वह प्रचार-प्रसार के माध्यम से यह स्पष्ट करे कि नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित है और यहां पर्यटकों के लिए कोई खतरा नहीं है।

समाधान और आगे की राह
पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि नैनीताल को एक बार फिर पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने को राज्य सरकार को एक विशेष अभियान चलाना चाहिए। डिजिटल प्रचार, सोशल मीडिया कैंपेन और यात्रा ब्लॉगर्स की मदद से नैनीताल की सकारात्मक छवि को फिर से स्थापित किया जा सकता है।

भारत- पाक टी 20 विश्व कप मैच के अनारक्षित टिकट आईसीसी ने किए जारी
दुबई।  अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को एमसीजी पर होने वाले टी 20 विश्व कप के मैच के अनारक्षित (स्टैंडिंग) टिकट जारी कर दिये हैं। इस मैच के आम टिकट फरवरी में पांच मिनट के भीतर ही बिक गए थे।

इसके 4000 से अधिक अनारक्षित टिकट 30 आस्ट्रेलियाई डॉलर में उपलब्ध हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचे जायेंगे। आईसीसी ने कहा कि इन टिकटों से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक प्रशंसक इस मैच को देख सके। आईसीसी हास्पिटेलिटी और आईसीसी टैवल एंड टूर्स कार्यक्रम के जरिये सीमित संख्या में पैकेज भी उपलब्ध हैं।

आयोजक 16 अक्टूबर को पहले मैच से पूर्व पुन: बिक्री का प्लेटफॉर्म भी शुय करेंगे। आईसीसी ने कहा कि जो प्रशंसक पहले टिकट बुक करने से चूक गए हैं, वे अभी भी टिकट ले सकते हैं। बच्चों की टिकट पांच डॉलर से और बड़ों की 20 डॉलर से उपलब्ध है ।

यह भी पढ़ें:-आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के लिये बोल्ट न्यूजीलैंड टीम में शामिल

भारत-पाक मैच को एक आम क्रिकेट मुकाबले की तरह लें : अकरम
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप टी 20 क्रिकेट मैच पर सभी की नजरें हैं लेकिन पाकिस्तान के महान पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों से इसे महज एक क्रिकेट मैच की तरह लेने का आग्रह किया है। एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होगा और अगले दिन खिताब की प्रबल दावेदार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। अकरम ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सभी की नजरें इसी मैच पर लगी है क्योंकि लोगों को इन दोनों टीमों को आपस में खेलते देखने की आदत नहीं है लिहाजा उन्हें इस मैच का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि इसे सिर्फ एक क्रिकेट मैच की तरह ही लें जिसमें एक टीम हारेगी और एक जीतेगी ।

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर बनने वाली हाइप से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि मैं खिलाड़ियों से यही कहूंगा कि अपने खेल पर फोकस रखें और सोशल मीडिया हाइप से दूर रहें। अकरम ने कहा कि पिछले साल टी 20 विश्व कप में भारत को हराने के बाद से पाकिस्तान टीम का कायाकल्प हो गया है और वह नये आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल टी 20 विश्व कप में भारत को हराकर पाकिस्तान के हौसले बुलंद हुए हैं। यह युवा टीम है लेकिन लगातार अच्छा खेल रही है । मध्यक्रम कमजोर कड़ी हो सकता है जिसमें इफ्तिखार अहमद के अलावा किसी के पास अनुभव नहीं है । उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के लिये इस मैच में जीत की कुंजी मानसिकता होगी।

एशिया कप में दोनों टीमों के लिये यह सबसे अहम मुकाबला भी है। उन्होंने स्वीकार किया कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के चोट के कारण बाहर होने से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि शाहीन की कमी पाकिस्तान को बहुत खलेगी क्योंकि वह नयी गेंद से विकेट लेने में माहिर है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और दुनिया के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में से है । लेकिन उसे घुटने में चोट लगी है और ठीक होने में समय लगेगा ।

शास्त्री ने भी उनसे सहमति जताते हुए कहा कि भारत को बायें हाथ के तेज गेंदबाजों ने हमेशा परेशान किया है । बायें हाथ के तेज गेंदबाज काफी अहम होते हैं क्योंकि वे दो तीन ओवरों में मैच का पासा पलट सकते हैं जैसे 1992 विश्व कप फाइनल में वसीम अकरम ने किया था। भारतीय टीम शुरूआती मैचों में कोच राहुल द्रविड़ के बिना ही उतरेगी जो कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल दुबई नहीं जा सकेंगे । शास्त्री ने हालांकि कहा कि इससे बहुत फर्क नहीं पड़ेगा । उन्होंने कहा कि पहले तो मैं यह कहूंगा कि अब इसे कोरोना मत कहो, यह एक फ्लू ही रह गया है । दवाई खाकर वह ठीक हो जायेगा और उम्मीद है कि भारत व पाकिस्तान मैच से पहले टीम के साथ होगा।

टीम संयोजन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हालात को देखने के बाद ही अंतिम एकादश चुनी जा सकती है। एक सप्ताह पहले कयास लगाना बेमानी है। उन्होंने हार्दिक पंड्या को भारत के लिये सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि वह टीम को संतुलन देता है। हमें पिछले साल विश्व कप में इसकी कमी खली जब वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहा था। मेरा मानना है कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक जैसे खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन को लेकर काफी सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि विश्व कप से पहले उन्हें चोटों से सुरक्षित रखा जा सके।

वहीं सूर्यकुमार यादव को भारत का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताते हुए अकरम ने कहा कि भारत के पास रोहित शर्मा, केएल राहुल , विराट कोहली जैसे कई दिग्गज हैं लेकिन मेरी नजर में सबसे खतरनाक इस समय सूर्यकुमार यादव है जिसके पास 360 डिग्री शॉट्स हैं और लय में होने पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बात करें तो बाबर और रिजवान अहम होंगे जो तकनीकी रूप से इतने मजबूत हैं कि ज्यादा मौके नहीं देते । इनके बल्लों पर अंकुश लगाना चुनौतीपूर्ण होगा। दोनों ने कहा कि प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए कोई कयास लगाना मुश्किल है और यह अब तक का सबसे मजबूत एशिया कप होगा ।

शास्त्री ने कहा कि टीमों के प्रदर्शन में अंतर इतना कम है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है । भारत और पाकिस्तान प्रबल दावेदार होंगे लेकिन बाकी टीमों को भी कमतर नहीं आंका जा सकता। अकरम ने कहा कि हमारे दौर में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की ही बात होती थी लेकिन अफगानिस्तान भी बेहद खतरनाक टीम है । उसके पास राशिद खान जैसे मैच विनर हैं और कई बेखौफ बल्लेबाज हैं । श्रीलंका हमेशा से खतरनाक टीम रही है जबकि बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है । दोनों ने यह भी कहा कि ओस की भूमिका को कम करने के उपाय किये जाने चाहिये ताकि टॉस जीतने वाली टीम को गैर जरूरी फायदा नहीं मिले।

ये भी पढ़ें:-एफआईएच ने की आगामी सत्र के लिए प्रो लीग मुकाबलों के स्थलों की घोषणा, राउरकेला भी शामिल

भारत-पाक और बांग्लादेश को फिर से जोड़ना जरूरी: राजनाथ शर्मा
बाराबंकी। गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने शनिवार को कहा कि ‘भारत-पाक महांसघ‘ का विचार विभाजन के साथ शुरू हुआ। महात्मा गांधी और डॉ. राममनोहर लोहिया ने इसे कृत्रिम विभाजन करार दिया। उनका मनाना था कि किसी भी तरह हिन्दुस्तान और पाकिस्तान को जोड़ने का सिलसिला शुरू करना होगा। क्योंकि जब हिन्दुस्तान और पाकिस्तान का बंटवारा एक बार हो चुका है, वह हमेशा के लिए नहीं हुआ। वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने ‘राजनीति और नीति‘ पुस्तक में महासंघ पर मेरे प्रयास को सराहा है।

राजनाथ शर्मा शनिवार को गांधी भवन में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश का महासंघ बनाओ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने करते कहा कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की नस्ल एक है, धर्म अलग है। उनके बीच एक सीमा की दीवार है, लेकिन उनकी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत एक ही है। जब जर्मन में बर्लिन की दीवार को तोड़ा जा सकता है, तो हम अपने देश की रक्षा स्थिति को बनाए रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में एक महासंघ बनाकर काम क्यों नहीं कर सकते?

उन्होंने आगे कहा कि हमारे पड़ोसी देशों में अच्छी चिकित्सा सुविधाएं और शैक्षिक अवसर नहीं हैं। भारत भी इस क्षेत्र में उनका नेतृत्व कर सकता है और हम व्यापार के माध्यम से देशों के बीच कई चीजों को सुगम बना सकते हैं। तोनों देशों का महासंघ बनाकर न केवल शिक्षा, स्वास्थ्य और लोक कल्याण कार्यों को बढ़ावा दिया जा सकता है, बल्कि अपने देश की रक्षा स्थिति को बनाए रखते हुए विश्व शक्ति को एक मजबूत विकल्प हो सकता है।

वरिष्ठ समाजसेवी हाजी सलाहउद्दीन किदवई ने कहा कि हिन्दुस्तान और पाकिस्तान का बंटवारा दिलों का बंटवारा है। दिलों का बंटवारा ज्यादा दिनों तक नही चलता है। वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने कहा कि भारत विभाजन ऐतिहासिक भूल थी। जिसमें लाखों लोगों को बेघर होना पड़ा और जान गंवानी पड़ी।

सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह, तारिक जीलानी, वीरेन्द्र सिंह, तौकीर कर्रार, मृत्युंजय शर्मा, शोएब अनवर, फैज़ खुमार, भागीरथ गौतम, अताउर्रहमान कुरैशी, पत्रकार मो. उमैर, धनंजय शर्मा, साकेत मौर्य, राजेश यादव, तौफीक अहमद, कपिल सिंह यादव, सत्यवान वर्मा, अशोक शुक्ला, अजीज अहमद, संतोष शुक्ला, अनिल यादव, अशोक जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-जम्मू: भारत-पाकिस्तान की सीमा पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, बीएसएफ के जवानों ने 10 मिनट तक बरसाई गोलियां

भारत-पाक सीमा के पास सुरक्षा बल के जवानों ने दो घुसपैठिये मार गिराए
फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के साथ लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर अमरकोट थेहकेलन बीओपी में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो पाक घुसपैठिये मार गिराए। बीएसफ की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कल रात बीओपी इलाके में तैनात जवानों ने कुछ हलचल देखी और घुसपैठिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

हलचल होने पर जवानों ने उन्हें रूकने को ललकारा लेकिन उन्होंने आगे बढ़ते हुये सीमा पर लगी बाड़ को पार करने की कोशिश की । जब घुसपैठिये वापस नहीं लौटे तो जवानों ने गोलियां चलायीं जिसमें दो घुसपैठिये मारे गये ।

बरेली: पुष्पांजलि समारोह में 1971 भारत पाक युद्ध के विजेताओं को किया नमन
अमृत विचार,बरेली। स्वर्णिम विजय मशाल के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रमों की एक शृंखला में 1971 में भारत-पाक युद्ध के 50 वर्षों के प्रतीक के रूप में सोमवार को पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठतम एसएम और बरेली स्टेशन कमांडर ने पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में बड़ी संख्या में सेवारत सेना के व्यक्तियों और दिग्गजों ने भाग लिया। सबसे वरिष्ठ सिपाही वरिष्ठतम एसएम और बरेली स्टेशन कमांडर की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सेना मेडल, चीफ ऑफ स्टाफ, हेड क्वार्टर, उत्तर भारत क्षेत्र मेजर जनरल राजीव चिब्बर ने उत्तर भारत क्षेत्र की ओर से माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद जाट रेजिमेंटल सेंटर में विजय ज्वाला को विश्राम दिया गया। समारोह में मौजूद सभी लोगों को याद करने के लिए जाट रेजिमेंटल सेंटर में संग्रहालय देखने का अवसर दिया गया। सेवा कर्मियों और दिग्गजों ने संयुक्त रूप से राष्ट्र द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया और मातृभूमि की सेवा में खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लिया।

भारतीय सशस्त्र बलों की शानदार जीत का प्रदर्शन करने के लिए इस तरह के अधिक आयोजनों की योजना बनाई जा रही है और इसे नागरिक आबादी और सेवारत कर्मियों द्वारा देखा जाएगा। बता दें कि 16 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली की अनन्त लपटों से स्वर्ण विजय मशाल जलाई। 1971 की लड़ाई के परमवीर चक्र और महावीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के गांव सहित विभिन्न छावनियों में लौ से चार विजय ज्वालाएं जलाकर देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जा रहा है। यह ज्वाला बरेली में 19 दिसंबर को पहुंची जो यहां से 29 दिसंबर को रवाना होगी।

विश्व बैंक ने भारत-पाक जल बंटवारा समझौते में मध्यस्थता से किया इनकार
इस्लामाबाद। विश्व बैंक ने भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे समझौते को सुलझाने के लिए मध्यस्थता से इनकार कर दिया है। बैंक ने सुझाव दिया है कि दोनों देश आपसी सहमति के साथ विकल्प चुन सकते हैं। समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार विश्व बैंक के पाकिस्तान में पूर्व निदेशक पच्चमुथु इलंगोवन ने कहा कि दोनों देशों को आगे बढ़ने के लिये आपसी सहमति के साथ सोचना चाहिए।

पाकिस्तान ने वर्ष 2016 में विश्व बैंक से शिकायत की थी और इस मामले पर फैसला करने के लिए स्थाई मध्यस्थता न्यायालय (सीओए) नियुक्त करने की गुजारिश की थी जबकि भारत ने मतभेदों को सुलझाने के लिए एक तटस्थ विशेषज्ञ की मांग की थी। इलंगोवन ने स्पष्ट किया कि सिंधु जल संधि 1960 के समझौते के तहत विश्व बैंक के लिए एकतरफा निर्णय लेने का कोई प्रावधान मौजूद नहीं है।