अतिक्रमण - Amrit Vichar

हल्द्वानीः सिंचाई नहरों से हटाया जाएगा अतिक्रमण
हल्द्वानी, अमृत विचार: सिंचाई नहरों पर अतिक्रमण से आमजन के साथ ही सिंचाई विभाग भी परेशान है। अब नहरों के ऊपर से अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है। बाद में इन अतिक्रमणों को हटाया जाएगा।

गौला बैराज से निकलने वाली सिंचाई नहरों से हल्द्वानी व उसके आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई होती है। यहां भूजल स्तर काफी नीचे होने की वजह से क्षेत्र के अधिकांश काश्तकार सिंचाई के लिए नहरों पर ही निर्भर हैं। हालांकि अब देखते ही देखते सिंचाई नहरों पर अतिक्रमण कर दिया गया है। जिस वजह से पानी की बर्बादी होती है और साथ ही नहरें भी कमजोर हो रहीं हैं और साथ ही नहरों को सुधारने में भी दिक्क्त आती है।

अब सिंचाई नहरों के ऊपर से अतिक्रमण को हटाने के लिए काम करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सबसे पहले चिन्हिकरण किया जा रहा है। जहां अतिक्रमण है वहां की लिस्ट बनाई जाएगी और बाद में कार्यवाही की जाएगी। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने बताया कि नहर की भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गूलों और नहरों में डाल रहे कूड़ा
हल्द्वानी। सिंचाई नहरों और गूलों में कूड़ा भी डाला जा रहा है। इस वजह से काश्तकारों के खेतों में पानी के साथ ही कूड़ा भी पहुंच जा रहा है। खेतों में कूड़ा आने से जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है और साथ ही फसल के उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। सिंचाई विभाग कई बार लोगों को कूड़ा डालने से मना कर चुका है लेकिन कोई बड़ा असर होता नहीं दिख रहा है।

अतिक्रमण व गंदगी पर सख्त कार्रवाई, किया 18 हजार का चालान
हल्द्वानी, अमृत विचार: नगर निगम अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कर रहा है।  नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सोमवार को बरेली रोड से तीनपानी तक निरीक्षण किया। उन्होंने बरेली रोड स्थित पैठपड़ाव में पोस्ट ऑफिस के बाहर और मुखानी क्रियाशाला रोड पर अतिक्रमण हटाया। नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि पोस्ट ऑफिस के बाहर ठेले-फड़ वालों ने अतिक्रमण किया है, जिससे पोस्ट ऑफिस में आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही थी।

जिस पर उन्होंने इसके बाहर लगे ठेले-फड़ वालों को हटाया। इसके बाद वह मंडी पहुंची, जहां दुकानदारों ने  नालों पर पटाल लगाकर पक्का अतिक्रमण किया था। नगर आयुक्त ने इन दुकानदारों को चेतावनी देते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वह शीघ्र पटाल तोड़कर नालों के ऊपर जाल लगा लें, अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।  साथ ही मंडी स्थित कुछ दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 7 हजार रुपये का चालान किया गा। साथ ही  दुकानों में गंदगी फैलाने पर 10 हजार और कूड़ा जमा करने पर 1 हजार रुपये का चालान किया गया। मंडी के पास कबाड़ वाले ने कबाड़ इकट्ठा  किया था और वह कूड़ा जलाता था। जिस पर उसे चालान कर चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि क्रियाशाला के पास फल व सब्जी के ठेले वाले महिलाओं से बदतमीजी करते हैं और शाम के समय यहां लोग खुले में शराब पीते हैं। उन्होंने इसे लेकर दुकानदारों को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान फलों के ठेलों के नीचे से कबाड़ जमा मिला, जिसे हटवाया गया।

मिठाई की दुकान में भिनभिना रही थी मक्खियां, चालान
मंडी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में मक्खियां भिनभिना रही थी और दुकान के आसपास गंदगी फैली थी। जिस पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गंदगी पर दुकान का चालान किया और खाद्य संरक्षा विभाग को भी इसकी सूचना दी।

पॉश कालोनी हीरा नगर में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
हल्द्वानी, अमृत विचार : शहर की पॉश कॉलोनी हीरानगर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं होगी। सड़क पर किए अतिक्रमण पर सरकारी बुलडोजर चलेगा। तीन महकमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही हीरा नगर में सड़कों पर अवैध कब्जे चिन्हित किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, हीरा नगर में सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली थीं। जिस पर आला अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कराई तो पता चला कि सड़कों पर अवैध कब्जे किए गए हैं।

इसके बाद राजस्व, नगर निगम और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने हीरा नगर में एक-एक घर के बाहर सड़क की पैमाइश की। नापजोख में सामने आया कि दस्तावेजों के अनुसार सड़कें 60 फिट चौड़ी हैं लेकिन सफेदपोशों व रसूखदारों ने सड़क पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया। किसी ने घर की बगिया बना दी तो किसी ने पार्किंग बना ली। किसी ने घर की बाउंड्री बनाकर सड़क तक आंगन बना लिया। इस वजह से सड़कें कहीं-कहीं 30 फिट ही रह गईं। गुरुवार को सड़कों पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया है टीम ने 16 अतिक्रमण चिन्हित किए। अब तक कुल 31 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, इसको ध्वस्त किया जाएगा। संभावना है कि होली के बाद अतिक्रमण ध्वस्त किया जा सकता है।

हल्द्वानी में नहर पर अतिक्रमण, हाईकोर्ट ने मांगी सरकार से रिपोर्ट
नैनीताल, अमृत विचार: हल्द्वानी में काठगोदाम से लेकर दमुवाढुंगा तक नहर पर हुए अतिक्रमण के मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर एवं न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने सुनवाई की। खंडपीठ ने राज्य सरकार को 3 मार्च तक शपथपत्र के माध्यम से रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अतिक्रमण को चुनौती देने वाली कुछ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई की। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं। उन्होंने स्वीकार किया कि नहर पर अतिक्रमण हुआ है। कुल 14 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने नहरों की सर्वे रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की। उन्होंने यह भी बताया कि नहरों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है।

मरम्मत का कार्य छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी। दायर जनहित याचिकाओं में कहा गया कि काठगोदाम से दमुवाढुंगा तक नहरों पर अतिक्रमण कर आवास या दुकानों का निर्माण किया गया है। अतिक्रमण के चलते बरसात में क्षेत्र में जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़कों पर जलभराव से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अतिक्रमण को हटाने की मांग की गयी।

गजराज पहुंचे बुलडोजर लेकर बनभूलपुरा, बनाना चाहते हैं अतिक्रमण मुक्त हल्द्वानी
अमृत विचार, हल्द्वानी। नगर निगम ने पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। आज हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट खुद जेसीबी लेकर लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा में पहुंचे। मौके पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह भी पहुंची। साथ ही पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद रही। मेयर गजराज बिष्ट का कहना है कि अतिक्रमण हल्द्वानी नगर निगम में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे हल्द्वानी शहर में हो या फिर बनभूलपुरा।

मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है की लाइन नंबर 8 में आज मैं खुद गया। वहां पूरा अतिक्रमण किया गया था। नालियों के ऊपर दुकानें बनाई गई हैं। जिसे आज नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। मेयर गजराज का आगे कहना है कि मैं अतिक्रमण मुक्त हल्द्वानी बनाना चाहता हूं। मैं बेहतर हल्द्वानी बनाना चाहता हूं। मैं अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

मुरादाबाद : स्थायी अतिक्रमण हटाने में गंभीरता नहीं दिखा रहा निगम का प्रवर्तन दल, भारी जुर्माना लगाने का आदेश भी अभी बेअसर
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में स्थायी अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम प्रशासन सख्त नहीं है। केवल फुटपाथ और रेहड़ी पटरी वालों की दुकानें अभियान में हटाकर रस्म अदायगी की जा रही है। जीएमडी रोड, रेलवे स्टेशन, दिल्ली रोड पर स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर नहीं गरज रहा है। एक फरवरी से अतिक्रमण की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराकर भारी जुर्माना लगाने का आदेश भी अभी बेअसर है। क्योंकि एक भी चालान नहीं किया गया।

नगर निगम प्रशासन सड़क की पटरी, सार्वजनिक उपयोग की जमीन, नाले पर अतिक्रमण स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती न कर प्रवर्तन दल केवल रेहड़ी पटरी, फुटपाथ पर कारोबार कर अपनी आजीविका चलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। जीएमडी रोड, इम्पीरियल, रेलवे स्टेशन रोड, हैलेट रोड पर व्यापारियों के विरोध को देखते हुए मोहलत देने के बाद जेसीबी नहीं पहुंची। केवल उन क्षेत्रों में प्रवर्तन दल के सदस्य पहुंचकर दुकानदारों को हटवाने में जुटे हैं जहां रेहड़ी पटरी, फुटपाथ पर सामान लगाकर कारोबार किया जा रहा है। सख्त तेवर दिखाने के लिए निगम प्रशासन ने एक फरवरी से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराकर पहली बार अतिक्रमण करने वालों पर 10 हजार व दूसरी बार पर ऐसा करने वालों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने व सामान जब्त कर प्रतिष्ठान सील करने का आदेश जारी किया था।

वहीं दो दिन पूर्व मंडलायुक्त ने भी ई-बाइक से महानगर के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया था। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती करने का निर्देश दिया था। फिर भी भारी जुर्माना लगाने के आदेश का पालन एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं हुआा। किसी का चालान इसके अनुसार नहीं किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार का कहना है कि सार्वजनिक स्थान व सड़क व नाले पर से अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराकर चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : नाम बदला मगर पीलीकोठी चौराहा की पहचान अब भी पुरानी, राष्ट्रीय एकता चौक के नाम से किया गया था नामकरण

मुरादाबाद : मंडलायुक्त ने ई-बाइक से देखीं सड़कें, बोले-फुटपाथ से हटवाएं अतिक्रमण
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने बुधवार की देर शाम सिविल लाइंस स्थित अपने आवास से ई बाइक से स्मार्ट सिटी के एसीईओ अतुल कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ महानगर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने बाजारों में फुटपाथ व स्मार्ट सिटी के परियोजना के कार्यस्थलों के आसपास अतिक्रमण देखकर नाराजगी जताई। कहा कि हर हाल में फुटपाथ और नाले पर से अतिक्रमण हटवाएं। जिस व्यापारी का सामान अतिक्रमण के दायरे में मिले उसका चालान काटकर सामान जब्त कर लें।

मंडलायुक्त ने अपने आवास से निकलकर सिविल लाइंस स्थित अटल पथ होते हुए महिला थाना-पीलीकोठी होकर गुरहट्टी चौराहा, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड, बुध बाजार चौक, इम्पीरियल तिराहा, चड्ढा सिनेमा, गलशहीद चौक, जामा मस्जिद होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज आदि बाजारों में भ्रमण किया। उन्होंने रास्ते में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर निगम के द्वारा बनाए गए फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। कहा कि दुकानदार तय शटर की लाइन तक की सामान रखें। स्मार्ट सिटी व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी फुटपाथ व नाले पर अतिक्रमण कर सामान रखा गया हो उसे जब्त कर अतिक्रमण करने वाले का चालान काटें। पहले चेतावनी दें, फिर सामान जब्त कर चालान काटने के बाद तीसरे चरण में फिर ऐसा करने वाले दुकानों को सील कर उनके खिलाफ अन्य कार्रवाई भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने जीआईसी गलशहीद चौक और मुगलपुरा चौक का सौंदर्यीकरण कार्य कराने का नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जहां भी खुले में ट्रांसफार्मर मिला उसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग कराने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रथम व स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एसीईओ अतुल कुमार, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक तकनीकी अनिल कुमार मित्तल, अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे, जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: एसटीएफ टीम ने लग्जरी कार से पकड़ा एक करोड़ का गांजा

मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने बुध बाजार क्षेत्र में सड़क की पटरियों पर से हटवाया अतिक्रमण, व्यापारियों ने की नोकझोंक
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को बुध बाजार क्षेत्र में सड़क की पटरियों पर से अतिक्रमण हटवाया। टीम में शामिल अधिकारियों से कुछ व्यापारियों ने नोकझोंक भी की। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाकर काम में बाधा न डालने की चेतावनी दी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रथम व स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एसीईओ अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त द्वितीय व अतिक्रमण हटाने के अभियान के नोडल अजीत कुमार व प्रवर्तन दल के प्रभारी एसके शाही आदि टीम के साथ बुध बाजार क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने सुपर बाजार व आसपास के क्षेत्र से फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो कई व्यापारियों ने नोकझोंक भी किया।

अधिकारियों ने दो टूक कहा कि पहले पर्याप्त समय दिया जा चुका है। अब मनमानी नहीं चलेगी। हर हाल में फुटपाथ खाली करना होगा। इसके बाद टीम में शामिल नगर निगम के कर्मचारियों व प्रवर्तन दल ने सड़क पर खड़े वाहनों और फुटपाथ पर फास्ट फूड आदि के स्टालों को उठाकर नगर निगम के वाहनों में लादना शुरू कर दिया। इस पर अफरा तफरी मच गई। लोग अपने दोपहिया व चार पहिया वाहन हटाने और सामान समेटने में जुट गए। टीम ने सड़क पर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों को उठवाकर कर निगम के वाहन पर लाद लिया।

अपर नगर आयुक्त प्रथम अतुल कुमार ने कहा कि बुध बाजार क्षेत्र में स्मार्ट सिटी की ओर से फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। इस पर भी व्यापारियों ने अतिक्रमण कर सामान रखकर और स्टाल लगातार आवागमन बाधित कर दिया है। जिसे नागरिकों और व्यापारियों को भी असुविधा होती है। जिस पर मंडलायुक्त ने भी नाराजगी जताकर फुटपाथ खाली कराने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में कारवाई की जा रही है।

व्यापारियों को पहले भी समझाया गया था कि वह सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें इसे हर हाल में हटा लें। जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया है उनका सामान जब्त कर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। व्यापारियों व अन्य लोगों से अपील की है कि वह अतिक्रमण न करें अन्यथा नगर निगम प्रशासन और कड़ी कारवाई करेगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

मुरादाबाद : टाउनहॉल क्षेत्र में जेसीबी लेकर पहुंची नगर निगम की टीम, हटवा रही अतिक्रमण...दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
मुरादाबाद। नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम मंगलवार को टाउनहॉल क्षेत्र में जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार जल्दी जल्दी दुकानों के आगे निकले टिन के छज्जे निकालने में जुट गए। वहीं रेहड़ी पटरी दुकानदार सामान लेकर भागने लगे।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम महानगर के प्रमुख बाजारों व सड़कों से अतिक्रमण हटवा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को टीम जेसीबी मशीन लेकर टाउनहाल क्षेत्र में बाजार में पहुंची। दुकानों के आगे टिनशेड लगाकर छज्जा आदि को टीम ने हटवाना शुरू किया तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। टिनशेड के छज्जे आदि को निकालना शुरू कर दिया। वहीं ठेले पर सामान बेचने वालों को भी टीम ने भगाया।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सभी प्रमुख क्षेत्रों में चिह्नित अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही घोषणा कराई जा चुकी है। जो दुकानदार इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं उनका अतिक्रमण जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया जाएगा। फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को भी हटाया जाएगा।

ये भी पढे़ं : Moradabad : दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे AIMIM के जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी व महानगर अध्यक्ष वकी रशीद

मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने फुटपाथ व बाजार से हटवाया अतिक्रमण, चालान काटकर वसूला जुर्माना
मुरादाबाद। नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने गुरुवार को गागन बाजार क्षेत्र में सड़क की पटरियों व बाजार में दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों पर कारवाई की। अतिक्रमण करने वालों का चालान कर जुर्माना भी वसूला।

अतिक्रमण करने वालों को माइक से चेतावनी देते नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, साथ में प्रवर्तन दल के सदस्य।

कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व प्रवर्तन दल की टीम ने बाजार में दुकानदारों को माइक से चेतावनी दी कि वह अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद न हटाने वालों पर कारवाई करते हुए उनका चालान काटकर जुर्माना वसूला। चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर और कड़ी कारवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...केक काटकर मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

मुरादाबाद : GMD रोड पर अतिक्रमण तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम से व्यापारियों की नोकझोंक, दो दिन की मिली मोहलत
मुरादाबाद। महानगर के जीएमडी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व प्रवर्तन दल की टीम जेसीबी मशीन व दलबल के साथ पहुंची। लेकिन वहां काफी देर तक व्यापारियों ने टीम पर मनमानी कर उत्पीड़न न करने को लेकर नोकझोंक की। कहा कि निगम प्रशासन व्यापारियों के हितों के बारे में भी सोचे। जिस पर अपर नगर आयुक्त प्रथम व स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एसीईओ अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त द्वितीय व अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अजीत कुमार आदि ने व्यापारियों को समझाया।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से इस क्षेत्र में नाले की सफाई आदि व्यवस्था में सहूलियत होगी। जो दुकानदार चिह्नित जगह से अवैध रूप से निर्माण किए हैं उतना ही हिस्सा हटाने की बात कर रहे हैं। कई बार पहले भी मोहलत देकर व्यापारियों को स्वयं ही अतिक्रमण के दायरे में चिह्नित निर्माण को हटाने का अवसर दिया गया लेकिन महीनों बीतने के बाद भी स्थिति पहले जैसी है। निगम प्रशासन शासन के नियमों के अनुसार ही काम कर रहा है। किसी के उत्पीड़न का सवाल नहीं है। इस दौरान व्यापारी अपनी बात रटते रहे।

आखिर में अधिकारियों ने व्यापारियों के अनुरोध पर कल शाम तक अंतिम अवसर देते हुए खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा और इसके बाद टीम लौटी। अपर नगर आयुक्त प्रथम अतुल कुमार ने बताया कि कल शाम तक स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद निगम की ओर से चिह्नित दायरे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य अभियंता एके मित्तल आदि भी इस दौरान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ईंट भट्ठे के लिए प्रदूषण विभाग से एनओसी दिलाने के नाम पर 6 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

संभल : एसडीएम की दुकानदारों को दो टूक, कहा-खुद अतिक्रमण तोड़ लें नहीं तो बुलडोजर चलेगा
संभल, अमृत विचार। संभल में कोतवाली के सामने मस्जिद के गेट पर बने प्राचीन अकर्म मोचन कूप से सटी एक दुकान को बुलडोजर से तोड़ने के बाद अब प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर मस्जिद से सटी सभी दुकानों को अतिक्रमण मानकर तोड़़ने का फैसला लिया है। एसडीएम ने दुकानदारों को दो टूक कहा कि खुद अतिक्रमण तोड़ लें नहीं तो बुलडोजर चलेगा।

संभल के 68 तीर्थ व 19 प्राचीन कूप को खोजने में जुटे जिला प्रशासन को पता चला कि कोतवाली के सामने मस्जिद के गेट पर 19 कूपों में से एक अकर्म मोचन कूप था जिसे पाट दिया गया है। हालात देखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया खुद मौके पर पहुंचे थे। जब पटा कूप नजर आया तो डीएम के आदेश पर उसकी खोदाई का काम शुरू कराया गया था।

शनिवार शाम को ही कूप से सटी एक दुकान को अतिक्रमण मानते हुए बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया था। रविवार को प्रशासन ने मस्जिद की जमीन की नापजोख कराई तो पता चला कि सड़़क किनारे मस्जिद से सटाकर बनाई गई दुकानें अवैध हैं और सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। इसके बाद प्रशासन ने यहां बनी 12 दुकानों के मालिकों से बातचीत शुरु की। एसडीएम वंदना मिश्रा कोतवाली पहुंचीं और इन दुकानदारों को बुलाकर दुकानों के दस्तावेज दिखाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि काफी समय पहले से इन दुकानदारों से कहा जा रहा है कि वह अपनी दुकानों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिखायें। पालिका व प्रशासन ने इसे लेकर नोटिस भी दिये लेकिन किसी के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं है जिससे यह माना जाये कि वह दुकान का स्वामी है।

इसके अलावा स्वामित्व को लेकर कोई दूसरा भी अपना दस्तावेज नहीं दिखा पाया। साफ है कि यह सड़क पर किया गया अतिक्रमण है जिसे हटाने की कवायद की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जो दुकानें अतिक्रमण के रूप में काफी पहले चिह्नित की जा चुकी हैं उनमें कारोबार करने वाले दुकानदारों को बुलाकर अंतिम चेतावनी दी गई है कि वह खुद अतिक्रमण हटा लें नहीं तो पालिका और प्रशासन कार्रवाई करेगा। एसडीएम ने बताया कि 12 में से 11 दुकानदारों ने बताया है कि उनकी दुकान की मालिक मस्जिद कमेटी है और वह मस्जिद को ही किराया देते आये हैं।

ये भी पढे़ं : संभल: न्यूड वीडियो का डर दिखाकर युवक से ठग लिए 92,500 रुपये