India Alliance - Amrit Vichar

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन की राहुल गांधी को सलाह, अखिलेश पर भरोसा करना पड़ेगा महंगा
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इंडिया गंठबंधन के हुजूम से मुसलमान गायब था। उन्होंने राहुल गांधी को भी सलाह देते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

सांप्रदायिकता का मुद्दा भूला इंडिया गठबंधन
दरअसल दिल्ली में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की प्रेस कॉन्फ्रेंस चर्चा का विषय बनी है। जिस पर मौलाना शहाबुद्दीन ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने अपनी किसी बातचीत में इस शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया। सांप्रदायिकता का मुद्दा इंडिया गठबंधन भूल चुका है। जबकि आज भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है।

सपा के कारण तीन राज्यों में हारी कांग्रेस
मौलाना ने यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे सपा के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल में खड़े किए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो कांग्रेस को नुकसान नहीं उठाना पड़ता। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बनती।

अखिलेश यादव भरोसे के लायक नहीं
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस आलाकमान को इस पर विचार करना होगा, कि इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नहीं निभाया। मौलाना ने आगामी 2027  यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राहुल गांधी को उनकी सलाह है कि अखिलेश यादव भरोसे के लायक व्यक्ति नहीं हैं। चुनाव के वक्त जब सीटों के बंटवारे की बारी आयेगी तो अखिलेश यादव अपना रंग बदलते नजर आयेंगे।

UP News : पंकज चौधरी का विपक्षी एकता पर तंज, कहा- आने वाले दिनों में बिखर जाएगा 'इंडी' गठबंधन
लखनऊ। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की सोमवार को दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को कहा कि आने वाले दिनों में यह गठबंधन 'बिखर' जाएगा।

पंकज चौधरी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, '' 'इंडिया' गठबंधन क्या बैठक करेगा... द्रमुक ने जो बयान दिया है, उससे पता चलता है कि कांग्रेस ने 40 साल पुराने गठबंधन के साथ किस तरह धोखा किया है। आप देखेंगे कि 'इंडी' गठबंधन धीरे-धीरे बिखर जाएगा।''

'इंडिया' गठबंधन की बैठक का DMK ने किया है बहिष्कार

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सोमवार आठ जून को दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बहिष्कार का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद उसके साथ गठबंधन तोड़ते हुए सरकार बनाने के लिये 'तमिलगा वेत्री कषगम' (टीवीके) को समर्थन देने की घोषणा करके उसे धोखा दिया और द्रमुक कार्यकर्ता इससे बहुत आहत हैं।

बाराबंकी में नारी शक्ति सम्मेलन में बोले राज्यमंत्री, विरोध का खामियाजा भुगतेंगे विपक्षी दल
बाराबंकी, अमृत विचार। विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत ब्लॉक दरियाबाद परिसर में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं की भारी भागीदारी देखने तो मिली। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री सतीश शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बन रही है।

केंद्र सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने संसद में महिला आरक्षण के विरोध में मतदान कर मातृशक्ति के अधिकारों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के विरोध के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका, जो महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है, जबकि विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन दलों को महिलाओं के विरोध का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने महिला आरक्षण अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चेयरमैन जगदीश गुप्ता, संदीप त्रिपाठी, पवन वर्मा, पूर्व प्रमुख देवानंद पांडेय, वंदना दास, अनीता वर्मा, मालती देवी सहित हजारों महिलाएं मौजूद रहीं।

सनातन संस्कृति के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सतीश शर्मा

क्षेत्र के कोटवाधाम में शनिवार को भेलसर-फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एमएलसी अंगद कुमार सिंह के साथ किया। इस परियोजना पर कुल 9186.76 लाख रुपये की लागत आएगी। संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार सनातन संस्कृति के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का तेजी से विकास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोटवाधाम के विकास के लिए सरकार द्वारा तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

कोटवाधाम विकास को मिली रफ्तार

उन्होंने कहा कि 27 किलोमीटर लंबा यह सड़क मार्ग भेलसर, टिकैतनगर, रामनगर और फतेहपुर क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करेगा। यह सड़क बाराबंकी के विकास की रीढ़ साबित होगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी।

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिले और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। यह परियोजना उसी सोच का हिस्सा है।

भेलसर-फतेहपुर मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं समय-समय पर कार्य की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम में टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, महंत निलेन्द्र बक्स दास (नीरज भैया), पूर्व ब्लाक प्रमुख देवानंद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :

बाराबंकी में तेज धूप, लू का डबल अटैक, बाजार से गायब हुई रौनक, पसरा सन्नाटा

विधेयक को पारित नहीं होने देना कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता: CM योगी
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' के पारित नहीं हो पाने पर विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए कहा कि नारी शक्ति के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित न होने देना कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार मध्यरात्रि को अपने आधिकारिक 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया।''

उन्होंने कहा, ''विपक्ष द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित न होने देना 'भारत माता' के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है।'' योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडी गठबंधन' ने अपनी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।''

उन्होंने कहा, ''देश की नारी शक्ति सब देख और समझ रही है। वह इस छल एवं अन्याय को याद रखेगी तथा समय आने पर इसका उत्तर भी देगी।'' इसी पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।''

अखिलेश यादव बोले- 'बिहार में बदलाव तय, भाजपा ने बिहार को किया बरबाद'
पटना/लखनऊ। इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में आयोजित चुनावी जनसभाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और भाजपा की हार निश्चित है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश और बिहार दोनों को 'महंगाई, बेरोजगारी और पलायन' के रास्ते पर धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'प्रधानमंत्री उद्योगपतियों के हित में काम कर रहे हैं, गरीबों और किसानों की चिंता उन्हें नहीं है। गैस सिलेंडर, डीजल- पेट्रोल और जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर उन्होंने आम जनता का जीवन मुश्किल बना दिया है।'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में अपने करीबी उद्योगपतियों को बैंकों से जनता का पैसा दिलाकर बहुत आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 'जनता अब भाजपा के झूठ और धोखे को समझ चुकी है। बिहार में बदलाव की हवा चल रही है।' इंडिया गठबंधन की नीतियों की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनती है तो 'हर घर को नौकरी मिलेगी, माताओं- बहनों को 2500 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी, गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।'

उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद मेधावी छात्रों को लैपटॉप देंगे, जैसा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में किया था। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री अगर उद्योगपतियों को बैंकों से पैसा दिलाकर उनके उद्योग लगा सकते हैं तो तेजस्वी यादव भी सरकारी योजनाओं से गरीबों और युवाओं को रोजगार दे सकते हैं।'

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण बिहार का नौजवान पलायन करने को मजबूर है, लेकिन तेजस्वी की सरकार आने पर युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिलेगा। किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 'भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, डीएपी और कीटनाशक महंगे हो गए हैं, और खाद की बोरियों में भी चोरी हो रही है।'

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की मदद करेगी और उनके हितों की रक्षा करेगी। भाजपा पर व्यंग्य करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 'भाजपा बिहार में झूठा प्रचार कर रही है। अब उनकी ए टीम, बी टीम, सी टीम और पी टीम सक्रिय हैं, लेकिन जनता को सावधान रहना होगा।' उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को अयोध्या और अवध में हराया था, 'भगवान श्रीराम ने समाजवादियों को आशीर्वाद दिया।'

उन्होंने दावा किया कि 11 नवम्बर को दूसरे चरण के मतदान के बाद 'भाजपा बिहार से नौ- दो- ग्यारह हो जायेगी।' अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव नई पीढ़ी के नेता हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर नया बिहार बनाएंगे। वहीं, उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि 'वे सिर्फ भाजपा के चुनावी दूल्हा हैं। भाजपा पहले इस्तेमाल करती है, फिर बरबाद कर देती है। बिहार की जनता इस बार भाजपा से 30 साल का हिसाब मांगेगी। यह चुनाव सौहार्द, भाईचारे, सद्भाव और न्याय की जीत का चुनाव होगा।'

Bihar Elections 2025 : बिहार में तेजस्वी को INDIA गठबंधन ने बनाया CM फेस, अशोक गहलोत ने किया ऐलान
पटना। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।

विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि यह निर्णय उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति से लिया गया है।

गहलोत ने यह भी बताया कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की सरकार बनती है तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी एक उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि सहनी के साथ पिछड़े वर्ग से आने वाले एक अन्य नेता को भी उपमुख्यमंत्री पद दिया जाएगा।

तेजस्वी के नाम की घोषणा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम अमित शाह जी और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है? यह हमारी मांग इसलिए है क्योंकि हमने देखा कि महाराष्ट्र चुनाव तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन बाद में हमें पता चला कि किसी और को मुख्यमंत्री चुन लिया गया।

बीजेपी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज

पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी की फोटो होने पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि फोटो से राहुल गांधी और बाकि नेताओं को डिलीट कर दिया गया है। राहुल और कांग्रेस को डिलीट करके उनकी हैसियत दिखा दी है। कांग्रेस का सम्मान चोरी हो चुका है।

क्या राजद राहुल गांधी को बोझ समझता है? कल तक पप्पू यादव दावा कर रहे थे कि राहुल गांधी ही महागठबंधन का चेहरा हैं। कल तक कांग्रेस खुद को बड़ा भाई बता रही थी, लेकिन अब वो कहीं नजर नहीं आ रही। महागठबंधन का न कोई मिशन है, न कोई विज़न, बस फूट है, भ्रम है।

Vice Presidential Election: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
लखनऊ, अमृत विचारः उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को सुबह लखनऊ पहुंचे। लखनऊ हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ-साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लखनऊ में रेड्डी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। सपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों दलों के सभी सांसदों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बी. सुदर्शन रेड्डी एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

देश में लोकतंत्र पर खतरा, संविधान को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

विपक्ष के उप राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्य कमजोर हो रहे हैं और संविधान को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संविधान की रक्षा और उसे और सशक्त बनाने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।

रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका नाम उम्मीदवारी के लिए कैसे चुना गया। साथ ही, संविधान की प्रस्तावना में शामिल 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्दों पर चल रही चर्चा पर अपनी राय रखी। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उन पर नक्सलवाद समर्थक होने के आरोपों का भी उन्होंने जवाब दिया।

यह भी पढ़ेंः Ganesh Chaturthi:15 हजार वर्ग फीट के वातानुकूलित पंडाल में विराजमान होंगे बप्पा, राजधानी का सबसे बड़ा गणेश महोत्सव 27 से

बिहार में 'इंडिया’ गठबंधन तय करेगा मुख्यमंत्री का चेहरा : धर्मेन्द्र यादव
बलिया। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन तय करेगा। धर्मेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि प्रमुख दल होने के नाते वहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दावा बनता है।

सपा सांसद यादव ने रविवार रात संवाददाताओं से कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, तो यादव ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन के लोग निर्णय लेंगे।’’

धर्मेन्द्र यादव ने यह भी कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि बिहार में मुख्य दल कौन है और मुख्य दल के नेता कौन हैं। स्वाभाविक है कि राजद मुख्य दल है और उनका दावा बनता है। हालांकि, अंतिम फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा ही लिया जाएगा।’’

बी. सुदर्शन रेड्डी बने उपराष्ट्रपति पद के दूसरे उम्मीदवार... खड़गे ने किया ऐलान
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को घोषणा की कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं। साथ ही उन्होंने देश के दूसरे सबसे बड़े पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव को एक ‘‘वैचारिक लड़ाई’’ बताया। रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त हैं। वह हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं। वह 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

खरगे ने कहा, ‘‘ ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों ने एक साझा उम्मीदवार चुनने का फैसला किया है, यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक नाम पर सहमत हुए। यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भी लोकतंत्र और संविधान पर हमला होता है, विपक्षी दल एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं। इसलिए हमने इस चुनाव में एक अच्छे उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है।’’

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि रेड्डी भारत के सबसे ‘‘प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों’’ में से एक हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उनका कानूनी करियर लंबा और प्रतिष्ठित रहा है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में, वह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के निरंतर और साहसी समर्थक रहे हैं।’’ खरगे ने कहा, ‘‘वह गरीबों के पक्षधर हैं और अपने कई फैसलों में... उन्होंने गरीबों का पक्ष लिया और संविधान तथा मौलिक अधिकारों की रक्षा भी की।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव एक ‘‘वैचारिक लड़ाई’’ है और इसीलिए सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। रेड्डी के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वह उन मूल्यों को पूरी तरह से दर्शाते हैं जिन्होंने हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन को इतनी गहराई से बचाया और जिन मूल्यों पर हमारे देश का संविधान और लोकतंत्र टिका हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी मूल्यों पर हमला हो रहा है, और इसलिए यह चुनाव लड़ना हमारा सामूहिक और दृढ़ संकल्प है।’’

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन के अनुसार, हाल ही में ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन से अलग हुई आम आदमी पार्टी (आप) भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रेड्डी का समर्थन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले तमिलनाडु के एक अनुभवी भाजपा नेता हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कर्मचारियों की भारी कमी... आरटीआई की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

India Block VP Candidate: इंडिया गठबंधन आज घोषित करेगा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? इन तीन नामों पर मंथन
नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, लेकिन विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की ओर से अभी अपने प्रत्याशी का ऐलान होना बाकी है। सूत्रों के अनुसार, इंडिया गठबंधन आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में एक साझा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

इसी सिलसिले में मंगलवार यानी की आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर विपक्षी दलों की अहम बैठक होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

किन चेहरों पर हो रही है चर्चा?

सूत्रों की मानें तो इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता कई प्रमुख नामों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इनमें चंद्रयान-1 मिशन के नेतृत्वकर्ता और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई का नाम प्रमुखता से उभर रहा है। विपक्ष इस चुनाव को लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई के रूप में पेश करने की रणनीति बना रहा है। इसके अलावा, तमिलनाडु से डीएमके के सांसद तिरुचि सिवा का नाम भी चर्चा में है।

साथ ही, महात्मा गांधी के परपोते और इतिहासकार तुषार गांधी का नाम भी शुरुआती विचार-विमर्श में सामने आया है, ताकि इस चुनाव को बीजेपी के खिलाफ वैचारिक टकराव के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र से एक दलित बुद्धिजीवी के नाम पर भी इंडिया गठबंधन विचार कर रहा है।

राधाकृष्णन की पीएम मोदी से मुलाकात

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिल्ली पहुंचने के बाद राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

यह भी पढ़ेंः ट्रंप ने की पुतिन-जेलेंस्की मुलाकात की पूरी तैयारी: यूक्रेन-रूस युद्ध के समाधान को लेकर नया कदम

VP Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए क्या है INDIA गठबंधन की रणनीति, जानें क्या बोले अखिलेश यादव
लखनऊ, अमृत विचारः 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA), जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) कर रही है, ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन को इस पद के लिए चुना गया है। अब सबकी नजरें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन पर हैं कि वे किसे अपना उम्मीदवार बनाएंगे। इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कन्नौज से सांसद अखिलेश ने संसद परिसर में कहा, "उपराष्ट्रपति का पद खाली है, तो नया उम्मीदवार चुनना स्वाभाविक है। पुराने उपराष्ट्रपति कहां हैं? नए बन जाएंगे, यह अच्छी बात है। हमारा फैसला क्या होगा, यह बाद में तय होगा।"

वहीं, सपा नेता अनुराग भदौरिया ने NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के चयन पर कहा, "उन्होंने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब INDIA गठबंधन भी अपनी अगली रणनीति और उम्मीदवार के चयन के लिए बैठक करेगा। जल्द ही इसकी जानकारी साझा की जाएगी।"

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

67 वर्षीय चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन, जो NDA और बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं, ने किशोरावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जनसंघ के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। 1990 के दशक में वे कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद चुने गए। उनके समर्थक उन्हें 'तमिलनाडु का मोदी' कहते हैं। राधाकृष्णन ने 1998 और 1999 में कोयंबटूर लोकसभा सीट जीती, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार तीन बार इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

तमिलनाडु में सभी राजनीतिक दलों के बीच उनकी सम्मानजनक छवि है, यही कारण है कि बीजेपी ने उन्हें कई बार राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी। एक ओबीसी नेता के रूप में उनकी उम्मीदवारी विपक्ष के एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दे को कमजोर करने की रणनीति भी दर्शाती है। उन्होंने 31 जुलाई, 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले, वे लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे और इस दौरान तेलंगाना के राज्यपाल व पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

राज्यपाल के रूप में विभिन्न राज्यों में सेवा देने के बावजूद, वे तमिलनाडु से गहरा जुड़ाव रखते हैं और नियमित रूप से वहां का दौरा करते हैं। हाल ही में तमिलनाडु दौरे के दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना... कहा- 'उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त नहीं, महामाफिया...'

संसद परिसर में विपक्ष का SIR के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के नेतृत्व में लगे 'वोट चोरी बंद करो' के नारे
नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के घटक दलों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में, विपक्षी दलों के सदस्यों ने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ और ‘‘वोट चोरी बंद करो’’ के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने ‘‘वोट चोरी’’ लिखा एक बड़ा बैनर हाथों में पकड़ा हुआ था और पोस्टर लिए हुए थे जिस पर ‘‘एसआईआर को रोको’’ लिखा था।

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राजद, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों के नेता संसद के मकर द्वार के ठीक बाहर पोस्टर और बैनर लिए देखे गए। विपक्ष द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार किए जाने की अटकलों के बीच, कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए हर लोकतांत्रिक तरीका अपनाएंगे कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ‘निष्पक्ष’ रहें।

विपक्ष संसद के दोनों सदनों में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि निर्वाचन आयोग की इस कवायद का उद्देश्य इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले ‘‘मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना है।’’ विपक्षी सदस्य दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई को शुरू होने के बाद से, दोनों सदनों में बहुत कम कामकाज हुआ है, क्योंकि एसआईआर के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही है।

यह भी पढ़ेंः