ऐंठ - Amrit Vichar

हल्द्वानी: महिला को 25 दिन तक ठगते रहे ठग, ऐंठ लिए साढ़े 12 लाख रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। कम समय में ज्यादा कमाई के लालच ने महिला को न सिर्फ कंगाल बना दिया, बल्कि वह रिश्तेदारों की कर्जदार भी हो गई। इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देख महिला ठगों के चंगुल में फंस गई। ठग शेयर मार्केट ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिखाकर उसे 25 दिनों तक ठगते रहे और महिला ने साढ़े 12 लाख से अधिक रुपये गंवा दिए। मुखानी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महादेव कॉलोनी फेज-वन मुखानी निवासी जया धामी ने इस मामले की शिकायत साइबर थाना रुद्रपुर में की थी। जहां से जांच मुखानी थाने को ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस को दी तहरीर में जया ने लिखा कि 23 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देख उन्होंने क्लिक कर दिया था। कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जिसके जरिये वह टेलीग्राम ग्रुप पर जुड़ गई। यहां महिला को शेयर मार्केट ट्रेडिंग में मुनाफे का सब्जबाग दिखाया गया और भरोसा जीतने के लिए शुरू में उसे मुनाफा दिया भी गया।

फिर जया को एक दूसरे एकाउंट में जोड़ दिया गया। जया ने खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन हुए नहीं। उन्हें बताया गया कि आपके द्वारा गलत जानकारी देने की वजह से ट्रांसफर पर रोक लगाई गई है। इसके बाद शुरू हुआ ठगी का सिलसिला। फंसी रकम निकालने के लिए ठग महिला से खाते में पैसे डलवाते रहे। 24 जुलाई से 18 अगस्त तक 25 दिन में जया ने 12,61,630 रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

हल्द्वानी: पंप से पेट्रोल का रिसाव, धमाके के साथ नाली में लगी आग
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल पंप के बाहर नाली में लगी आग ने सुबह काठगोदाम के लोगों की सांस हलक में अटका दी। खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। पेट्रोल पंप के रिस रहा पेट्रोल नगर निगम की नाली तक पहुंच गया और फिर धमाके के साथ नाली में आग लग गई। लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। भारत पेट्रोलियम की ओर से आए अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

काठगोदाम कॉल टैक्स तिराहे के पास चेतन बल्यूटिया का भारत पेट्रोलियम कंपनी का पंप है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे पंप के बाहर से गुजरी नगर निगम की नाली में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। उस वक्त सड़क व्यस्त थी और पेट्रोल पंप के आस-पास तमाम लोग व दुकानदार जमा थे। धमाका और आग देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

पंप में भारी मात्रा में पेट्रोल होने और के पंप तक पहुंचने की शंका को देखते हुए आनन-फानन में लोग राहत कार्य में जुट गए। जिसके बाद पंप के मैनेजर आशुतोष रावत ने चेतन को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। लोग आग बुझाने में जुटे थे। इसी बीच अग्निशमन कर्मियों ने फोम डालकर आग को पूरी तरह रोक दिया।

आग बुझने के बाद पता लगा कि पंप में एक पुरानी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन है, जो पंप के बाहर नाली से मिलती है। इसी पाइप लाइन के जरिये पेट्रोल की बूंदें नाली में गिर रही थीं, आग की वजह बनीं। घटना के बाद पुलिस ने पेट्रोप पंप बंद करा दिया। कुछ देर बाद भारत पेट्रोलियम के टेक्नीशियन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंप की मशीनों को खोलकर जांच की। हालांकि अभी तक पेट्रोल रिसाव की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल, जांच तक पंप को बंद रखा जाएगा।

आग किन कारणों से लगी है, अभी इसका पता नहीं लगा है। हालांकि इतना साफ है कि पंप से गुजरी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से पेट्रोल रिस रहा था। अधिकारी रिसाव के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
- चेतन बल्यूटिया, पंप मालिक

सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा नालियों में आग न फैले इसके लिए फोम फायर एक्सस्टिंग्यूशर का छिडकाव किया गया।
- प्रमोद पाठक, एसओ काठगोदाम

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये

हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अधिकारी के घर काम करने वाली नौकरानी की मौत हो गई और नौकरानी का पति उसकी मौत को कैश करने में जुट गया। पति ने अपनी ही पत्नी के अवैध संबंध का आरोप सरकारी अधिकारी पर लगा दिया। उसे बदनाम करने और नौकरी खा जाने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली कर ली। अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बसंत विहार मुखानी निवासी हरीशचन्द्र पुत्र भगराम ने मुखानी पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग कार्यरत हैं और वर्ष 2016 में उनके घर संतोष कुमारी नाम की महिला काम करती थी। बीमारी से वर्ष 2022 में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद खुद को संतोष का पति बताते हुए दमुवाढूंगा निवासी मुन्ना लाल शुक्ला पुत्र मुकुल बिहारी शुक्ला हरीशचंद्र के दफ्तर पहुंच गया।

आरोप है कि मुन्ना ने बंदूक दिखाई और कहा कि उसने संतोष कुमारी को जहर देकर मारा है। इसके एवज में 14 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो वह संतोष के कत्ल की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। हरीश और संतोष के बीच नाजायज सम्बंध थे, ये बात फैला दूंगा।

डर कर हरीश चंद्र ने मुन्ना को 5 लाख रुपये दे दिए। बाकी के रुपयों के लिए मुन्ना साथियों के साथ नशे में हरीश चंद्र के घर पहुंच गया और बंदूक दिखाकर बकाया न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने जबरन तीन ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। मुखानी पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: काशीपुर: घनी आबादी के बीच मृत मिला तेंदुए का शावक