Shri Ram - Amrit Vichar

लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर भाजपा विधायक ने दी सफाई , कहा- जय श्री राम, जय सनातन, जय भाजपा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कुशीनगर से भाजपा विधायक पी एन पाठक के सरकारी आवास पर ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर उठे विवाद पर अब स्वयं विधायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया के जरिए दिए गए बयान से एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा विधायक पंचानंद पाठक ने 'एक्स' पर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि ब्राह्मण समाज को जोड़ने का कार्य करता है, न कि विभाजन का।

उन्होंने लिखा, "जय श्री राम, जय सनातन, जय भाजपा। सनातन परंपरा में ब्राह्मण को समाज का मार्गदर्शक, विचारक और संतुलनकर्ता माना गया है। जहां ब्राह्मण एकत्र होता है, वहां ज्ञान, विवेक और चिंतन का मंथन होता है, जो हिंदू अस्मिता को सशक्त बनाता है। उसका धर्म समाज को जोड़ना है, विभाजन नहीं।"

गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ में हुई इस बैठक के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठनात्मक अनुशासन से जोड़ते हुए नाराजगी जाहिर की थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक में शामिल विधायकों को नसीहत देते हुए सख्त चेतावनी भी दी थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंचानंद पाठक का यह बयान पार्टी अध्यक्ष की चेतावनी के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ब्राह्मण विधायकों की बैठक और उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरणों और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है।

Ayodhya News: श्रद्धालु सात घंटे नहीं कर पाएंगे रामलला का दर्शन-पूजन, 25 नवंबर को ध्वजारोहण के बाद ही कर सकेंगे दर्शन
अयोध्या, अमृत विचार: राममंदिर में 25 नवंबर को पहली पाली में सात घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन पर रोक रहेगी। राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद ही भक्त रामलला के दर्शन कर पाएंगे। वहीं 21 नवंबर से प्रारंभ हो रहे ध्वजारोहण अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन करते हुए इस उत्सव में शामिल हों, इस पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंथन कर रहा है।

ट्रस्ट के मुताबिक 25 नवंबर को राम मंदिर परिसर में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार समेत प्रयागराज व वाराणसी के प्रमुख जगद्गुरु और शंकराचार्य समेत अन्य वीवीआईपी का आगमन होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र के मुताबिक अगले 10 दिन में सभी कार्य लगभग पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिसर में लैंडस्कैपिंग के कार्य को लगभग पूरा किया जा चुका है। सप्त मंडप, शेषावतार मंदिर और अनेक प्रमुख कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि परकोटे का कार्य भी अंतिम चरण में है। जिसे 10 नवंबर तक हर हाल पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन को लेकर मंथन किया जा रहा है। जिसमें आयोजन को संपन्न कराने के साथ दर्शन की व्यवस्था भी अत्यधिक बाधित न हो। इसके लिए विशेषज्ञों से भी राय ली जा रही है।

मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 28 से

अयोध्या के लिए नवंबर माह बहुत ही खास बन गया है। मंदिर निर्माण के लिए 9 नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष नवंबर माह में ही मंदिर के संपूर्ण निर्माण का कार्य भी पूरा हो जायेगा। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 25 नवंबर को किया जाएगा। इसको लेकर राम जन्मभूमि परिसर में तैयारियां शुरू हो गई है। पूरे परिसर में 8000 से अधिक अतिथियों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही एक विशाल मंच भी बनेगा। वहीं दूसरी मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण को पूर्ण करने के लिए कार्यों की गति को तेज कर दिया गया। मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 28 और 29 अक्टूबर को होगी। इसके लिए निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सोमवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं।

अयोध्या में पर्यटन मंत्री ने रामायण काल की जीवंत झांकियों को जय श्रीराम का ध्वज लहराकर किया रवाना, देखें मनमोहक photos
अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के तहत रविवार को रामायण काल की झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ढोल नगाड़े बजाकर साकेत महाविद्यालय परिसर से झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर रवाना किया, पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इन झांकियों के रामपथ पर पहुंचते ही लगा मानो त्रेता युग का वैभव और मर्यादा वर्तमान में लौट आई हो।

अयोध्या सांस्कृतिक शोभायात्रा के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 से लगातार भगवान राम की पावन धरती पर दीपोत्सव का कार्यक्रम दिव्यता, भव्यता, अलौकिकता के साथ मनाया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में हर बार हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस बार तीन नए कीर्तिमान बनेंगे। दिए की संख्या का रिकॉर्ड बनेगा तो 1100 ड्रोन एक साथ करतब दिखाएंगे। 2100 से ज्यादा विद्वान एक साथ सरयू जी की आरती करेंगे।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारा देश राम राज्य की संकल्पना को साकार कर विश्व की अगुवाई करेगा और विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की धरती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार दीपोत्सव के नवें संस्करण का आयोजन दिव्यता, भव्यता के साथ कर रही है।

झांकियों की भी अलौकिकता और दिव्यता यहां दिखाई देगी। पर्यटन मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से सभी देशवासियों और पूरे विश्व में सनातन को मानने वाले लोगों को इस दीपोत्सव के पवित्र अवसर पर बधाई दी।

रामकथा पार्क के लिए रवाना हुईं भव्य झांकियां

सूचना विभाग, अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी और पर्यटन-संस्कृति विभाग की कुल मिलाकर 22 झांकियां जैसे ही रामपथ से गुजरीं, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सजीव पात्रों और आधुनिक तकनीक से सजी इन झांकियों ने श्रीराम के जीवन और रामायण के सातों कांडों बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किन्धाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड को साकार कर दिया। हर झांकी अपनी कथा कहती नजर आई,

कहीं राम जन्म का उल्लास था, तो कहीं लंका विजय का पराक्रम। कलाकारों ने संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से त्रेता युग की मर्यादा, भक्ति और आदर्शों को जीवंत कर दिया।

विकसित उत्तर प्रदेश और सांस्कृतिक विरासत की झलक

सूचना विभाग की झांकियों में योगी सरकार की उपलब्धियों का चित्रण किया गया। प्रयागराज महाकुंभ, काशी कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर नारी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान कैशलेस जैसी योजनाओं की झलक देखने को मिली।

इन झांकियों ने विकास और संस्कृति के अनोखे संगम को प्रदर्शित किया। जहां आधुनिक उत्तर प्रदेश, राम राज्य की भावना के अनुरूप आगे बढ़ता दिखाई दिया।

रामपथ पर पुष्पवर्षा, आरती और लोकनृत्यों का अद्भुत संगम

जैसे-जैसे झांकियां रामपथ से गुजरीं, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की, दीप जलाए और आरती उतारी। कलाकारों के समूह रास्ते भर ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्यों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बनाते रहे। हरियाणा का फाग, केरल का कथककली, राजस्थान का झूमर, पंजाब का भांगड़ा, ओडिशा का संबलपुरी, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की लोक कलाओं ने आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप दे दिया। पूरा मार्ग भक्ति, संगीत और उल्लास से थिरक उठा।

शोभा यात्रा के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक चंद्रभानु पासवान व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

भक्ति, विकास और संस्कृति का संगम बनी रामनगरी

दीपोत्सव 2025 के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि अयोध्या केवल तीर्थ नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का हृदय है। लाखों दीपों की रोशनी और झांकियों की भव्यता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब आस्था और विकास साथ चलते हैं, तो परिणाम राम राज्य की झलक जैसा होता है।

यह भी पढ़ेंः Breaking News: फतेहपुर पटाखा बाजार में भीषण आग, 65 दुकानें राख, विस्फोट से कई झुलसे

डेढ़ लाख सिक्कों से बनाई श्रीराम की 18 फीट ऊंची प्रतिमा, Asia Book of Records और India Book of World Records में दर्ज किया नाम
लखनऊ, अमृत विचार: फन रिपब्लिक मॉल में डेढ़ लाख सिक्कों से बनी 18 फीट ऊंची मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा लगाई गई है। मंगलवार को इसका अनावरण उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले श्रीराम का आगमन हुआ है तो जाहिर है कि समृद्धि का भी आगमन होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर ही चलना चाहिए। उन्होंने मॉल के जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह हमारा से कार्यक्रम दिवाली तक चलता रहेगा। आने वाले दिनों में कंटेम्प्रेरी रामायण का आयोजन, शॉप एंड विन प्रतियोगिता होंगी। इन प्रतियोगिता के शॉपर को एक ग्राम सोने का सिक्का दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी।

मॉल के जनरल मैनेजर ने बताया कि प्रतिमा एक, पांच और 10 रुपये के डेढ़ लाख सिक्कों से बनाई गई है। प्रतिमा लखनऊ, गोरखपुर एवं कोलकाता के 25 कारीगरों ने तैयार की है। इसे बनाने में 20 दिन का समय लगा। आस्था और कला के इस संगम को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। निर्णायक प्रमिल द्विवेदी ने इसका प्रमाण पत्र और मेडल भी सौंपा।

Hanuman Janmotsav 2025:आखिर क्यों चढ़ाते हैं हनुमान को लाल सिंदूर, क्या है इसके पीछे की वजह जाने
अमृत विचार। हनुमान जयंती इसी शनिवार 12 अप्रैल को मनाई जाएगी। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथ को हमारे बजरंगबली का जन्म हुआ था। इसीलिए हर साल इसी दिन हनुमान का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन हनुमान की आराधना करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की पूजा में अक्सर आपने देखा होगा सिंदूर चढ़ाने की प्रथा होती है। तो आखिर हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने की मान्यता क्या है हम आज जानेगें।

बताते है कि एक बार माता सीता अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थी। उसी समय वहां हनुमान जी आ जाते है और माता सीता को सिंदूर लगाता देख बड़ी ही हैरानी से उन्हें देखने लगते हैं। हनुमान माता सीता से सवाल करते हैं कि आखिर वो अपनी मांग में सिंदूर क्यों भर रही हैं। इसके जवाब में माता सीता मुस्कुराते हुए बोलती हैं कि सिंदूर लगाने से उनके पति यानि श्रीराम की उम्र लंबी होती है।

भगवान हनुमान को ये बात बड़ी ही पसंद आती है और वे भी अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाने लग जाते हैं। जब श्रीराम बजरंगबली को पूरा सिंदूर में नहाया हुआ देखते हैं उनसे पूछने लगते हैं कि आखिर क्यों उन्होंने खुद को इस प्रकार सिंदूर में रंगा हुआ है। तब बजरंगबली कहते है कि 'हे प्रभु माता सीता आपकी दीर्घायु के लिए अपनी मांग में सिंदूर लगाया है। मैं भी आपकी दीर्घायु के लिए इसे अपने पूरे शरीर पर लगा लिया है।

हनुमान जी की इस भक्ति और समर्पण को देख प्रभु श्रीराम उनसे प्रसन्न होते है। और उनको ये आशीर्वाद देते हैं कि जो भी सच्चे मन से तुम्हें सिंदूर चढ़ाएगा उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होगी और मेरा आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। उसी दिन से हनुमान को लाल सिंदूर चढ़ाने की प्रथा चली आ रही है और हनुमान जी को जो भी सच्चे मन से सिंदूर अर्पित करता हैं उसे बजरंगबली का आशीर्वाद और श्रीराम जी की कृपा भी प्राप्त होती है।

ये भी पढ़े : आखिर इस भोजपुरी गाने पर क्यों मचा बवाल? सिंगर पर भी उठ रही कार्यवाही की मांग

अयोध्या: बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लाखों दीपों से जगमग हुई रामनगरी
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में बुधवार को सांध्यकालीन अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय...कल्पनातीत सौंदर्य दिखा, जब लाखों दीपों से जगमगाती रामनगरी को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। प्रभु श्रीराम की नगरी के वासी हों या भारत के सुदूर कोने-कोने से आए श्रद्धालु, सभी अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में अपने राम की छवि को हृदय में बसाए थे। राम, जय जय श्रीराम हर ओर गुंजायमान रहा। अवधपुरी में बुधवार को दीपोत्सव का आयोजन अद्वितीय हो गया। हर श्रद्धालु के मन में इस बार अलग ही उमंग, उत्साह व उल्लास रहा, क्योंकि 500 वर्ष पश्चात 22 जनवरी 2024 को अपने दिव्य-भव्य महल में विराजमान होने के उपरांत प्रभु के चरणों में 'समूचा भारत' दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मना रहा है। इतना ही नहीं 25 लाख,12 हजार 585 दीयों के प्रज्वलन से नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

'प्रभु की मौजूदगी' में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पहली बार प्रभु की मौजूदगी में अयोध्या दीपोत्सव में आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप जले। आनन्द के साथ आत्मीयता के भावों को संजोए हुए आराध्य प्रभु के प्रति आस्था निवेदित करते हुए सरयू तीरे जल रहे  25,12,585 दीपों के बीच निहाल श्रद्धालुओं का हर्ष, उमंग और अनुभूति हर कोई महसूस कर रहा था। सहज भाव से हो रहे 'राम राम जय राजा राम' 'जय सिया राम' 'सियावर रामचन्द्र की जय' जयघोष के साथ सरयू की लहरों में उठती तरंगें देख ऐसा लगा कि मानो सरयू मैया भी 'अपने राम' की जयकार कर रही हों। दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर तो आकर्षक लाइटिंग की गई थी, महल में विराजमान होने के बाद अपने राम के लिए नगरवासियों ने भी घरों में दीप जलाए।

रामनगरी में 35 लाख से अधिक व 55 घाटों पर जले 25,12,585 दीप

बुधवार को रामनगरी अयोध्या के घर-घर, मठ-मंदिर, आश्रम हर जगह दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पूरी रामनगरी मे 35 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हुए तो वहीं राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 25,12,585 दीप जलाए गए। इसके लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय, महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों व स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े 30 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने दीप लगाए, उसमें तेल बाती डालकर दीप प्रज्ज्वलन में महती भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के नेतृत्व व नोडल अधिकारी संत शरण मिश्र, मीडिया प्रभारी विजयेंदु चतुर्वेदी की देखरेख में वॉलंटियर्स ने कार्य संपादित किया।

मुख्यमंत्री ने किया पूजन व राज्याभिषेक, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य-ब्रजेश पाठक आदि ने रामकथा पार्क अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम- मां सीता , भैया लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न संकटमोचन हनुमान व ऋषि-मुनियों की आरती उतारी और टीका लगाकर श्रद्धा निवेदित की। यहां राम परिवार व ऋषि-मुनियों का पूजन भी किया गया। इस दौरान 'राम आए अवध नगरिया, दीपावली मनाओ सखी, चलो दीप से दीप जलाएं कि मंगल गाओ सखी...' गीत बजे रहे थे।  मंच पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, मुख्यमंत्री ने खींचा रथ

अवधपुरी में पुष्पक विमान से 'राम-लक्ष्मण व मां सीता' उतरीं तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने रथ भी खींचा। अयोध्या वाली दीपावली में अपने सिरमौर के प्रति श्रद्धा का यह नजारा देख विह्वल आंखों से खुशी की अश्रुधारा बह निकली।  हर साधु-संत, सनातन धर्मावलंबियों व आमजनमानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। सीएम संग केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, सतीश चंद शर्मा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय समेत जनप्रतिनिधियों व साधु-संतों ने भी पूजन किया।

यह भी पढ़ें: भगवान रामलला के मंदिर में मुख्यमंत्री ने जलाए श्रद्धा के दीप

बरेली: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई श्री राम की राखी से सजेगी...
बरेली, अमृत विचार : रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में राखियों पर श्रीराम का रंग चढ़ गया है। श्रीराम और अयोध्या मंदिर से संबंधित राखियों की मांग ज्यादा है। इसके अलावा अलग-अलग तरह की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।
बड़ा बाजार, कुतुबखाना, डीडीपुरम, सिविल लाइंस समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानों पर राखियां सज गई हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार श्रीराम से संबंधित राखियों की बिक्री में 30-40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। सिविल लाइंस के दुकानदार अवधेश शर्मा ने बताया कि इस साल खासतौर पर राम से संबंधित राखियों का बड़ा स्टॉक रखा है। ग्राहक विशेष रूप से राम की तस्वीर वाली राखियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लोग धार्मिक भावनाओं के साथ राखी खरीद रहे हैं। बड़ा बाजार में दुकानदार मोहन कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में श्रीराम से संबंधित राखियों को ग्राहक अधिक पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि वे इस बार राखी पर राम के प्रतीक को अपने भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व को जोड़ना चाहते हैं। इस वर्ष बाजार में राम से संबंधित राखियों की विविधता भी बढ़ गई है। बाजार में 10 से 250 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं। कुछ राखियों पर श्रीराम की छवि के साथ-साथ उनकी वाणियों और संदेशों को भी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। चाहबाई के पंकज पटवा ने बताया कि इस बार राम के चित्र, रामायण के श्लोक और धार्मिक प्रतीक वाली राखियां तैयार की हैं। ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

दुकानदारों को अच्छे व्यापार की आस

दुकानदार विपिन के मुताबिक इस बार बाजार में ग्राहकों की ओर से श्रीराम से संबंधित राखियां मांगी जा रही है। पहले राधे-श्याम, खाटू श्याम की राखियों को ही प्राथमिकता दी जाती थी। वहीं अमन ने बताया कि रक्षाबंधन पर पहले खरीददारी तीन दिन पहले ही होती थी लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से भी लोग बाजार आकर खरीदारी कर रहे हैं। यह त्योहार अच्छा जाने की उम्मीद है।

UP Budget: कई बार हुआ ‘श्री राम’ और ‘रामराज्य’ का जिक्र, सीएम योगी बोले- प्रभु श्रीराम को समर्पित है बजट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये प्रस्तुत बजट भाषण में प्रभु श्री राम और रामराज्य केन्द्र में रहा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बजट को ‘श्री राम’ को समर्पित किया।

बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने राम राज्य का जिक्र किया और कहा, ''अगर हम किसी समाज और संस्कृति में उच्चतम आदर्शों की कल्पना करें तो रामराज्य की संकल्पना के बाहर नहीं जाया जा सकता है। समाज में परस्पर सहयोग एवं विश्वास और न्याय आधारित सुशासन को रामराज्य की प्रमुख विशेषताओं के तौर पर निरूपित किया जा सकता है।''

उन्होंने कहा, ''अगर कहा जाए कि आज हमारे प्रदेश का शासन कहीं न कहीं रामराज्य की अवधारणा से अनुप्रेरित है और यह सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर है, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी।''

खन्ना ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा, ''मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन हजारों वर्षों से भारत और विश्व को महत्तर जीवन आदर्शों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता रहा है। श्री राम के भव्य मंदिर का अयोध्या में निर्माण होने से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिला है। अयोध्या विश्व का बहुत बड़ा पर्यटन केन्द्र बन गया है।''

सरकार ने बजट में अयोध्या के लिये करोड़ों रुपये की योजनाओं का प्रावधान भी किया है। सरकार ने वार्षिक बजट 2024-25 में अयोध्या धाम समेत पूरे मंडल के विकास का जो खाका खींचा है उसके केंद्र में अयोध्या को जोड़ने वाले मार्गों के विस्तार व सौंदर्यीकरण, पर्यटकों और जनता के लिए सुविधाओं के विकास समेत महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तार जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

बजट में अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना एवं विस्तार के लिये 150 करोड़ रुपये और अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिये आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को 100 करोड़ रुपये के आवंटन की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के लिये बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

'मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना' के तहत उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है। इस सिलसिले में अयोध्या मंडल के जनपदों में भी धार्मिक व पर्यटन क्षेत्रों के समेकित विकास को सुनिश्चित करने का खाका खींचा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पेश किये जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इस बजट को प्रभु श्री राम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बजट के प्रारम्भ में, उसके बीच में और अंत में प्रभु श्री राम का जिक्र है और प्रभु राम लोक कल्याण के पर्याय हैं, इसलिये वह इस बजट को ‘श्री राम’ को समर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भव्य मन्दिर का अयोध्या में निर्माण होने से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिला है। अयोध्या विश्व का बहुत बड़ा पर्यटन केन्द्र बन गया है, यहां पर भारत और विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-महाकुम्भ-2025 के लिये 2600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान, अयोध्या के विकास के लिये भी सरकार ने खोला खजाना

संभल से अयोध्या को रवाना हुए 5000 भाजपा कार्यकर्ता, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
संभल,अमृत विचार। अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन को संभल जनपद से सौ  बसों में सवार होकर 5000 भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए रवाना हुए।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को अयोध्या भ्रमण करा कर भगवान श्री राम के दर्शन कराने की मुहिम के तहत शनिवार को जनपद संभल के भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या रवाना हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाने के लिए संभल,चंदौसी ,बहजोई , बबराला, गुन्नौर आदि कस्बों के साथ ही तमाम गांव में भी बसें भेजी गई थीं।

सुबह 8:00 बजे भाजपा कार्यकर्ता बसों में सवार होकर अयोध्या के सफर पर निकले। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद संभल से 100 बसों में 5000 कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- संभल: महिला को लेकर अदालत के बाहर मारपीट, 20 मिनट तक रही हंगामे की स्थिति

रामपुर: श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली ध्वज यात्रा, हुई जमकर आतिशबाजी
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। अयोध्या धाम में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों समेत सरकारी भवनों को भव्य रुप से रंगीन झालरों से सजाने के साथ ही श्री राम ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जमकर आतिशबाजी की।राम भक्तों के जय श्री राम के उदघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

सोमवार को अयोध्या नगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के मोहल्ला खास स्वार में बड़ा शिव मंदिर व प्रचीन देवी मंदिर, मोहल्ला चक स्वार शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी गीता मंदिर, वाल्मीकि बस्ती वाल्मीकि मंदिर आदि समेत तहसील मुख्यालय, ब्लाक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कोतवाली आदि सरकारी भवनों को भव्य रुप से रंगीन झालर व फूलों से विशेष रुप से सजाया गया। मंदिरों पर हवन पूजन के साथ रामायण रामचरित मानस का पाठ,सुंदर कांड समेत जमकर भजन कीर्तन हुए।

जगह जगह राम भक्तों ने अयोध्या धाम से एलइडी पर प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण देखा। नगर के मोहल्ला खास स्वार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से श्री राम ध्वज यात्रा हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। ध्वज यात्रा घास मंडी, सब्जी मंडी, गंगादास की पुलिया,सैनी मोहल्ला, बिलासपुर तिराहा, बाजपुर रामपुर मार्ग होते हुए नगर की साप्ताहिक बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड मे समाप्त हुई। डीजे पर श्रीरामलला के मधुर भजन बज रहे थे।

यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। राम भक्तों के जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।ध्वज यात्रा जिधर से भी गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर अर्जुन शर्मा, लक्ष्मीकांत सैनी, राजेश शर्मा,जगदीश सरन गुप्ता, डाक्टर कृष्णलाल चंद्रा, प्रशांत शर्मा, गगन सचदेवा, शिव ओतार सक्सेना, अजेंद्र राठौर, राजीव गुप्ता, पंकज सैनी, नितिन सक्सेना, मुनीश सैनी, हिमांशु शर्मा, अजय शर्मा, रमेश राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के मौहल्ला चक स्वार स्थित शिवकुमारी गुप्ता के आवास से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मोहल्लों से होते हुए देवी मंदिर पर समाप्त हुई। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल संदीप त्यागी क्षेत्र मे भ्रमण करते रहे।

ये भी पढ़ें:- भारत के साथ-साथ संपूर्ण विश्व ही राम में रम चुका : सांसद

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा रामपुर, जगह-जगह हुआ सुंदरकांड का पाठ और कीर्तन
रामपुर, अमृत विचार। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के चलते रामपुर भी भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा रहा। पूरे दिन मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ होता रहा, तो जगह-जगह भजन कीर्तन होते रहे। इस दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई भगवान राम की आराधना में डूबा रहा। शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ कृष्णा मंदिर में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए।उन्होंने भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा। इस बीच लगातार भगवान श्री राम के उदघोष होते रहे।

अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। लिहाजा, हर किसी को 22 जनवरी का इंतजार था। सोमवार को जब वह दिन आया, तो रामपुर भी भगवान श्री राम की भक्ति में डूब गया। जगह-जगह मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए,तो आवास विकास कालोनी में सुंदरकांड का पाठ हुआ। दोपहर को जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ, तो रामपुर के सभी मंदिरों में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से उसका लाइव प्रसारण हुआ। शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम राजस्व एवं वित्त हेम सिंह, नगर पालिका परिषद रामपुर के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी कृष्णा मंदिर पहुंचे और अयोध्या में हुई भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा।

इस बीच जब भगवान राम अपने घर में प्रतिष्ठित हो गए, तो पूरे मंदिर में जय श्री राम के उदघोष हुए। यहां से विधायक सिविल लाइंस आवास विकास में चल रहे सुंदरकांड में शामिल हुए, जिसके बाद भगवान श्री राम की आरती हुई।फिर वह राजद्वारा,मिस्टन गंज, सर्राफा बाजार, चंपा कुंवरि धर्मशाला गए। विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। रामभक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवा भी पूरे जोश के साथ भगवान राम की भक्ति में रमे रहे।सड़कें जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठीं। जगह-जगह भंडारे गए और लोगों ने भंडारों में प्रसाद का स्वाद चखा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही गूंजे जय श्रीराम के नारे

रामपुर : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही गूंजे जय श्रीराम के नारे
रामपुर, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा जिला में जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामभक्तों ने जुलूस निकालने शुरू कर दिए।अधिकारियों और नेताओं सहित सभी जन प्रतिनिधियों ने एलसीडी के माध्यम से अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के बाद रामभक्तों में काफी जोश है।

अयोध्या में दोपहर 12 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरु हो गया था। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने पूजा अर्चना करानी शुरू कर दी थी।जिसके बाद सभी मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर इस कार्यक्रम  को लोगों ने एलसीडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होते ही राम भक्तों ने जय श्रीराम के  नारे लगाते हुए जुलूस निकालना शुरू कर दिया। जिले भर में ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और अन्य अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित श्रीहरि मंदिर में  प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

गांधी समाधि पर भी लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसके अलावा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने  कार्यकर्ताओं के साथ सांवरिया  फार्म पर कार्यक्रम को लाइव देखा। इसके अलावा शहर विधायक ने ज्वालानगर में  कार्यालय पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  देखा। इस दौरान भक्तों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। दूसरी ओर राम भक्तों ने शहर में जुलूस निकालकर जय श्रीराम के जोरदार नारे लगाए और पूरे दिन आतिशबाजी होती रही।

चौराहों पर लगी रही भीड़
भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को जिले भर में लाइव दिखाने के लिए कुछ दिन पहले ही मुख्य चौराहों पर एलसीडी लगाने का कार्यक्रम लगाने का काम चल रहा था। दोपहर 12 बजे जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो गया। चौराहों पर चल रहे रामभक्त और अन्य राहगीर भी वहां पर रुककर कार्यक्रम को देखने लगे। इसके अलावा जिले की हर तहसील पर भी  लगी एलसीडी से लोगों ने इस कार्यक्रम को लाइव देखा,जय श्रीराम के नारे लगते रहें है।  सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।

चौराहों पर लोगों को बांटा गया प्रसाद
कई प्रकार के हिन्दू संगठनो की ओर से मुख्य चौराहों पर राहगीरों को प्रसाद भी बांटा गया।अयोध्या में भगवान  श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में शहर के हर मुख्य चौराहे पर राम भक्तों के  द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद राहगीरों का प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा युवा पूरे दिन राम भजनों की धुन पर  नाचते रहे।

बच्चों ने और बड़ो ने जमकर छोड़ी आतिशबाजी
रामपुर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने शाम को घरों में दिए जलाए। उसके बाद जमकर आतिशबाजी। जिससे पूरा शहर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से  चमक उठा। इसके अलावा महिलाओं ने घरों में पूजा अर्चना की।मंदिरों में जमकर भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी हुए।

सोमवार दोपहर को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शाम होते ही लोगों ने अपने घरों में भगवान राम के अयोध्या में विराजमान हो जाने की खुशी में घरों के चारों ओर दीप जलाए। इसके अलावा घरों को  रंग बिरंगी लाइटों से साजाया गया था। शाम होते ही रामभक्तों ने जमकर आतिशबाजी भी।आतिशबाजी छोड़ने में बच्चे भी पीछे नहीं रहे।

बच्चों ने जमकर पेंसिलें और  रंग-बिरंगे अनार जलाए।आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। देर  रात तक आतिशबाजी छोड़ने का सिलसिला चलता है। युवाओं ने चौराहों पर भी जमकर  अनार जलाए। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोगों ने पहले ही कई प्रकार के बम और अनार खरीदकर रख लिए थे,जबकि बहुत से लोगों ने सोमवार दोपहर को भी जाकर आतिशबाजी खरीदी। शाम तक दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ रही।

जिले भर में मिट्टी के दियों की हुई खूब बिक्री
जिले भर में मिट्टी के दियों की खूब बिक्री हुई। शहर के व्यस्तम बाजार मिस्टन गंज में दीपक बेच रहे राजा राम ने बताया कि ठेला भरकर दिए थे अब थोड़े से बचे हैं। उन्होंने बतया कि 100 रुपये सैकड़ा की दर से दीपक बेचे हैं। कहा कि दिवाली के बाद पहली बार दियों की इतनी मांग बढ़ी है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या में विराजे राम, पीतलनगरी में मनी दिवाली...हर ओर मेरे घर राम आए हैं का जयघोष