धोनी - Amrit Vichar

धोनी की जगह लेना आसान नहीं! फ्लेमिंग बोले- रुतुराज को कप्तान बनने में समय लगेगा
चेन्नईः चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि कप्तान के रूप में रुतुराज गायकवाड़ को अब भी काफी सुधार करने की जरूरत है। सीएसके की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को सनराइजर्स हैदराबाद से पांच विकेट की हार के कारण करारा झटका लगा है। उसकी टीम अब अगर मगर की कठिन डगर में फंस गई है। सीएसके को अब गुरुवार को न सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतना होगा बल्कि अन्य मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

फ्लेमिंग ने पिछले तीन सत्र से सीएसके के कप्तान 29 वर्षीय गायकवाड़ के बारे में कहा,''रुतुराज बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक (महेंद्र सिंह धोनी) से कमान संभाली है। इसलिए इसमें थोड़ा समय लगेगा।'' उन्होंने कहा, ''वह अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहा है और खिलाड़ियों की बीच भी उसके लिए काफी सम्मान है। वह लगातार सीख रहा है और उस पर अच्छी तरह से अमल भी कर रहा है। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह भविष्य में फ्रेंचाइजी का बेहतरीन कप्तान साबित होगा।'' गायकवाड इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनका औसत 29 है। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों में केवल दो अर्धशतक ही लगाए हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, ''हमने टीम में काफी बदलाव किए और हम सत्र की शुरुआत से ही जानते थे कि हम अन्य टीमों की तुलना में थोड़ा पीछे हैं। अच्छी शुरुआत करना बहुत अच्छा होता, लेकिन हमारी शुरुआत खराब रही। लेकिन बाद में हमने अच्छी वापसी की जो वास्तव में संतोषजनक है।''

फ्लेमिंग ने कहा कि पिंडली की चोट के कारण धोनी के एक भी मैच में न खेलने के बावजूद डगआउट में उनकी उपस्थिति प्रेरणादायी रही है। उन्होंने कहा, ''मैं जानता हूं कि धोनी के खेलने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लेकिन उन्होंने इस साल टीम के साथ काफी समय बिताया जो टीम के लिए और युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इस तरह से उन्होंने बड़ा योगदान दिया है। भले ही उन्होंने कोई मैच नहीं खेला लेकिन टीम पर उनका काफी प्रभाव रहा है।''

नैनीताल: उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी खोलने का करूंगा प्रयास: धोनी
नैनीताल, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने रविवार को यहां मां नयना देवी मंदिर में जाकर मत्था टेका और मां नयना देवी से भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने की कामना की। महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार संग नैनीताल प्रवास पर हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाने नैनीताल पहुचे हैं। उन्होंने यहां होटल में केक काटकर पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया।

मीडिया से बातचीत करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि वर्ष 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीता था जिसके बाद कुछ कमियों के चलते वो विश्वकप नहीं जीत सके। इस बार भारतीय टीम विश्व की सबसे बेहतरीन टीम है। उन्हें उम्मीद है कि आस्टेलिया को हराकर भारत तीसरी बार विश्वकप जीतेगा।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने कहा कि देश भर के साथ-साथ उत्तराखंड के युवाओं में भी क्रिकेट को लेकर जुनून और प्रतिभा है। पहाड़ की प्रतिभाओं को तरासने की जरूरत है। उनका प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी शुरू की जाए या फिर यहां के होनहार खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण दिया जाए।

नैनीताल: जब जाम में फंसे धोनी तो फैंस के आए मजे...धोनी को कहना पड़ा जाने दो...
नैनीताल, अमृत विचार। बीते मंगलवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी व उनकी पत्नी साक्षी धोनी निजी दौरे पर नैनीताल पहुंचे और बुधवार सुबह वे अपने पैतृक गांव जैंती ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे थे जहां पर उन्होंने भूमिया मंदिर सहित गांव के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की थी। जिसके बाद वे नैनीताल वापस लौट आए, हालांकि उनके दौरे को गुप्त रखा गया है। लेकिन फिर भी उनके प्रसंशक उनको ढूंढ ही ले रहे हैं।

शुक्रवार को उन्होंने राजभवन की सैर की जिसके बाद दोपहर को सफेद रंग की ओडी कार में सवार महेंद्र सिंह धोनी पर जैसे ही तल्लीताल में लोगो की नजर पड़ी तो उनके प्रशंसको का हुजूम उनकी गाड़ी के आगे पीछे चलने लगा। तल्लीताल से मल्लीताल तक लगे लंबे जाम के चलते उनकी गाड़ी भी काफी देर तक जाम में फंसी रही, जिसके चलते लोगो ने गाड़ी के बाहर से ही धोनी की फ़ोटो खींचनी शुरू कर दी।

पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद उनकी गाड़ी को जाम से बाहर निकाला। इस दौरान धोनी ने मास्क भी लगाया था फिर भी लोगों ने उनको पहचान लिया।गाड़ियों के जाम से जहां धोनी परेशान दिखे तो वहीं लोगों ने आराम से गाड़ी के बाहर से ही उनके साथ जमकर सैल्फी भी ली। जिसके बाद उन्होंने सुखाताल कफीचिनो में कॉफी पी और फिर पंगोट की ओर रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों  तक अभी वे नैनीताल में ही रहने वाले हैं तथा कैंची धाम में भी दर्शन करेंगे। वहीं रविवार को उनकी पत्नी साक्षी का जन्म दिन भी वे इस बार नैनीताल में ही मनाएंगे। साथ ही विश्वकप के फाइनल आनंद भी वे इस बार फील्ड से नही बल्कि नैनीताल की वादियो में टीवी के जरिये उठाएंगे।

बता दें कि बुधवार को धोनी ने अपने पैतृक घर की देहली पर बैठकर फ़ोटो खिंचवाई तथा ग्रामीणों के सात मुलाकात कर उनके साथ काफी देर तक बातचीत की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि धोनी व साक्षी ने काफी देर तक गांव में समय बिताया,और अपने क्रिकेट के अनुभव भी शेयर किए और भट्ट की दाल के डूबके चावल व मूली की टपकी का आनंद लिया और जल्द ही दोबारा आने का वादा भी किया।

IPL से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए धोनी ने कहा- प्रशंसकों के प्यार की वजह से अगले साल फिर खेलूंगा
अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिये वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे । इस सत्र की शुरूआत से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि यह धोनी का आखिरी सत्र होगा । हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया , उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी ।

गुजरात टाइटंस पर फाइनल में पांच विकेट से जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है, उन्होंने कहा , अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।

उन्होंने कहा , शरीर को साथ देना होगा । चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं । उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये । धोनी ने कहा , यह मेरे कैरियर का आखिरी दौर है । यहीं से शुरूआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था । ऐसा चेन्नई में भी हुआ था लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा ।

ये भी पढे़ं- पुलिस हिरासत से रिहा हुए पहलवान जल्द करेंगे अगले कदम पर विचार

धोनी, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी के PAN डिटेल्स से साइबर जालसाजों ने बनवाए क्रेडिट कार्ड
नई दिल्ली। साइबर धोखाधड़ी के एक विचित्र मामले में जालसाजों के एक समूह ने कथित तौर पर कई बॉलीवुड अभिनेताओं और क्रिकेटरों के जीएसटी पहचान नंबर यानी जीएसटीआईएन (जो ऑनलाइन उपलब्ध हैं) से उनके पैन विवरण प्राप्त किए और पुणे आधारित फिनटेक स्टार्टअप वन कार्ड से उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवाए।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित मीणा ने बताया कि धोखाधड़ी करने वालों ने अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, इमरान हाशमी और महेंद्र सिंह धोनी के नाम और उनके विवरण का इस्तेमाल किया। मीणा ने कहा, मामले की जांच जारी है, इसलिए हम इस पर और टिप्पणी नहीं कर सकते।

कंपनी को बाद में धोखाधड़ी का पता चला, लेकिन इससे पहले ही जालसाजों ने इनमें से कुछ कार्ड का इस्तेमाल कर 21.32 लाख रुपये के उत्पादों की खरीदारी कर ली थी। इसके बाद, कंपनी ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसने कार्रवाई करते हुए मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पांचों आरोपियों की पहचान पुनीत, मोहम्मद आसिफ, सुनील कुमार, पंकज मिश्रा और विश्व भास्कर शर्मा के तौर पर हुई है।

इन्होंने बेहद असामान्य तरीके से कंपनी को धोखा देने के लिए मिलकर काम किया। एक सूत्र ने कहा, गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि कैसे इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने गूगल पर मौजूद मशहूर हस्तियों के जीएसटी विवरण का इस्तेमाल किया। उन्हें यह बात पता थी जीएसटीआईएन के पहले दो अंक राज्य का कोड और उसके बाद के 10 अंक पैन नंबर हैं।

सूत्र ने कहा, इन हस्तियों की जन्मतिथि भी गूगल पर मौजूद थी... पैन नंबर और जन्मतिथि मिलने से उन्हें पैन संबंधी आवश्यक विवरण हासिल हो गया। उन्होंने धोखे से पैन कार्ड को फिर से बनवाया और उस पर अपनी तस्वीर लगा दी, ताकि वीडियो सत्यापन के दौरान उनका चेहरा पैन/आधार कार्ड पर उपलब्ध तस्वीर से मेल खाए। सूत्र ने बताया कि उदाहरण के लिए अभिषेक बच्चन के पैन कार्ड में उनका पैन नंबर और जन्मतिथि थी, लेकिन आरोपियों में से एक की तस्वीर लगी थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह संदेह है कि आरोपियों ने अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों से क्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए भी यही तरीका अपनाया होगा। पुणे स्थित कंपनी ने पुलिस में दर्ज कराई की शिकायत में कहा है, एफपीएल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड वन कार्ड जारी करती है, जो एक संपर्क रहित क्रेडिट कार्ड है।

साथ ही वन कार्ड और वन स्कोर एप के जरिये ऑनलाइन सेवाएं भी मुहैया कराई जाती हैं, ताकि ग्राहक इसे किसी वेबसाइट या एप पर ऑनलाइन लेन-देन या खरीदारी के लिए इस्तेमाल कर सकें। कंपनी ने आरोप लगाया कि इन जालसाजों ने अपने नाम पर जारी किए गए क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए पैन और आधार संख्या जैसे विवरण अपलोड करके एप के माध्यम से कंपनी से संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें : मेघालय में सरकार बनाने के लिए NPP का BJP से समर्थन मांगना विरोधाभास : कांग्रेस

धोनी की कप्तानी को लेकर बोले डुप्लेसी, कहां- माही की कप्तानी में खेलना सौभाग्य की बात
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की अगुआई करने को लेकर रोमांचित है क्योंकि टीम में उनकी मदद के लिये विराट कोहली जैसा खिलाड़ी है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में वह ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी की अगुआई में खेले थे। आरसीबी ने डुप्लेसी को सात करोड़ रूपये में खरीदा था और इससे पहले वह धोनी की अगुआई वाली चार बार की आईपीएल चैम्पियन में 2012 से अहम सदस्य रहे थे।

सैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल वेबसाइट से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली रहा कि मैं काफी लंबे समय तक एमएस धोनी के नेतृत्व में खेला। ’’ कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आगामी चरण के शुरूआती मुकाबले से पहले धोनी ने गुरूवार को सीएसके की कमान करिश्माई भारतीय आल राउंडर रविंद्र जडेजा को सौंप दी। विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए डुप्लेसी ने कहा, ‘‘मुझे उन्हें काफी करीब से टीम की अगुआई करते हुए देखने का मौका मिला कि वह किस तरह से काम करते थे।

वह किस तरह से कप्तानी करते थे, जिसके लिये मैं काफी भाग्यशाली रहा। ’’ डुप्लेसी को उम्मीदों के बोझ से कोई परेशानी नहीं है और उन्होंने कहा कि उन्हें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के कोर ‘नेतृत्व समूह’ से फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विराट काफी लंबे समय तक इस देश का कप्तान था। भारतीय क्रिकेट और आरसीबी के लिये बहुत अच्छे कप्तान थे, इसलिये वो अनुभव, जानकारी और ज्ञान किसी से कम नहीं है। ’’ डुप्लेसी ने कहा, ‘‘साथ ही मैक्सी (ग्लेन मैक्सवेल)। उन्होंने काफी मैचों में कप्तानी की है, विशेषकर टी20 क्रिकेट में। इसलिये उनकी रणनीति बनाने का तरीका और आइडिया बहुत ही अहम हैं और साथ ही दिनेश कार्तिक के भी। ’’

धोनी ने रचा इतिहास, आईपीएल के फाइनल मुकाबले में उतरते ही बनाया ये खास रिकार्ड
दुबई। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस के लिये उतरते ही एक विशिष्ट रिकार्ड अपने नाम पर जोड़ा। वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में 300 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। धोनी ने 2006 में टी20 में पदार्पण किया और 2007 से वह भारत तथा आईपीएल में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

उन्होंने आईपीएल फाइनल से पहले जिन 299 मैचों में कप्तानी की उनमें उन्होंने 176 में जीत दर्ज की जबकि 118 मैच में उन्हें हार मिली। दो मैच टाई समाप्त हुए और तीन मैचों का परिणाम नहीं निकला। भारत ने धोनी की अगुवाई में ही 2007 में पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 72 मैच खेले जिनमें से उसे 41 में जीत और 28 में हार मिली। एक मैच टाई छूटा जबकि दो मैचों का परिणाम नहीं निकला।

इसके अलावा उन्होंने विभिन्न अभ्यास मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की। धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की 190 मैचों और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की 14 मैचों में कप्तानी की है। चेन्नई ने उनके नेतृत्व में फाइनल से पहले तक 115 मैच जीते और 73 में उसे हार मिली जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला है।

उन्होंने अपने करियर में केवल 47 मैच कप्तान के रूप में नहीं खेले। धोनी के बाद सर्वाधिक टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में डेरेन सैमी (208), विराट कोहली (185), गौतम गंभीर (170) और रोहित शर्मा (153) शामिल हैं।

IPL 2021: धोनी के आगे विराट पड़े फीके, चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को 6 विकेट से दी मात
शारजाह। आईपीएल के मुकाबले में धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने विराट कोहली की टीम आरसीबी को 6 विकेट से हार से स्वाद चखाया। कप्तान विराट कोहली (53) और युवा देवदत्त पडीक्कल (70) ने पहले विकेट के लिये 111 रन की साझेदारी की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में छह विकेट पर 156 रन पर रोकने में सफल रही। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 90 रन बनाये जबकि अगले 10 ओवर में टीम ने छह विकेट गंवाये और केवल 66 रन जोड़े।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट झटके जिसमें ग्लेन मैक्सवेल (11) और हर्षल पटेल (03) का विकेट शामिल था। शारदुल ठाकुर ने भी 29 रन देकर दो विकेट हासिल किये। दीपक चाहर शुरू में महंगे रहे लेकिन एक विकेट लेने में सफल रहे। पावरप्ले में आक्रमण की रणनीति से उतरे कोहली ने मैदान पर उतरते ही दीपक चाहर पर लगातार दो चौके लगाकर शुरुआत की जिससे पहले ओवर में 13 रन जुड़े। चौथे ओवर में पडीक्कल ने जोश हेजलवुड की गेंद को लांग आफ में छक्के के लिये भेजा।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फिर दीपक चाहर की जगह शारदुल ठाकुर को गेंदबाजी पर लगाया। आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने किसी भी गेंद को बरबाद नहीं किया और मौका मिलने पर उस पर चौके-छक्के लगाये। पांचवें ओवर में कोहली ने शारदुल ठाकुर पर डीप मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का जड़ा जिससे टीम ने 5.3 ओवर में अपने 50 रन पूरे किये।

पावरप्ले के अंतिम ओवर में कोहली ने अपना चौथा चौका लगाया जिससे छह ओवर में टीम ने 55 रन बनाये। दोनों ने विकेटों के बीच में एक एक रन तथा चौके-छक्के से 10 ओवर में 90 रन बनाने में मदद की। पडीक्कल ने चौके साथ 35 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे टीम ने भी अपने 100 रन पूरे किये। कोहली ने भी जल्द ही 36 गेंद में छह चौके और एक छक्के से अर्धशतक जमाया। पर ड्वेन ब्रावो ने पहले विकेट की 111 रन की भागीदारी का अंत किया।

कोहली ने छक्का लगाने की कोशिश में ऊंचा शॉट लगाया लेकिन यह इतना दमदार नहीं था और बाउंड्री लाइन पर खड़े रविंद्र जडेजा ने इसे लपकने में जरा गलती नहीं की। 17वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर एबी डिविलियर्स (12) के बाद पडीक्कल पवेलियन पहुंचे। इसके बाद टीम ने टिम डेविड, मैक्सवेल और हर्षल पटेल के विकेट गंवाये।

IPL 2021: यूएई में छाया चेन्नई सुपरकिंग्स का जादू, मुंबई इंडियंस को हरा धोनी सेना ने दर्ज की जीत
दुबई। कोरोना के कारण आईपीएल का निलंबित किया गया सत्र एक बार फिर से यूएई में शुरू हुआ। यहां चेन्नई और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 20 रनों से हरा दिया।

सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद अर्धशतक के अलावा ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मई में आईपीएल के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के बाद भारत में सत्र को निलंबित किए जाने के बाद सत्र बहाल होने पर यूएई में पहला मुकाबला है।

गायकवाड़ ने आईपीएल करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी दौरान 58 गेंद का सामना करते हुए चार छक्कों और नौ चौकों की मदद से नाबाद 88 रन की पारी खेली। उन्होंने रविंद्र जडेजा (26) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और ब्रावो (आठ गेंद में 23, तीन छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई की टीम अंतिम नौ ओवर में 109 रन जोड़ने में सफल रही। मुंबई की ओर से एडम मिल्ने ने 21, जसप्रीत बुमराह ने 33 और ट्रेंट बोल्ट ने 35 रन देकर दो दो विकेट चटकाए। सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नहीं हुआ। बोल्ट ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही फाफ डुप्लेसिस (00) को थर्ड मैन पर मिल्ने के हाथों कैच करा दिया।

मोईन अली भी अगले ओवर में खाता खोले बिना मिल्ने की गेंद पर कवर प्वाइंट पर सौरभ तिवारी को कैच दे बैठे। इसी ओवर की अंतिम गेंद अंबाती रायुडू की कोहनी पर लगी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। सुरेश रैना (04) ने तीसरे ओवर में बोल्ट पर पारी का पहला चौका जड़ा लेकिन इसी ओवर में प्वाइंट पर राहुल चाहर को कैच दे बैठे। इस शॉट के दौरान रैना का बल्ला भी टूट गया। गायकवाड़ ने मिल्ने पर दो जबकि बोल्ट पर एक चौका जड़ा। मिल्ने ने हालांकि पावर प्ले की अंतिम गेंद पर धोनी (03) को पवेलियन भेजकर सुपरकिंग्स का स्कोर चार विकेट पर 24 रन किया।

गायकवाड़ और जडेजा ने विकटों के पतन पर विराम लगाया लेकिन पावर प्ले के बाद 11वें ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। गायकवाड़ ने 12वें ओवर में कृणाल पंड्या पर छक्के के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया और टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। इसी ओवर में जडेजा ने भी चौका मारा। गायकवाड़ और जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 13वें ओवर में पूरी हुई। गायकवाड़ ने मुंबई के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड पर चौके के साथ 41 गेंद में छठा आईपीएल अर्धशतक पूरा किया।

गायकवाड़ ने बुमराह पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने जडेजा को पोलार्ड के हाथों कैच कराके 81 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। ड्वेन ब्रावो ने आते ही तूफानी तेवर दिखाए। उन्होंने मिल्ने पर छक्का जड़ने के बाद 19वें ओवर में बोल्ट पर तीन छक्के से 24 रन बटोरे। बुमराह ने अंतिम ओवर में ब्रावो को पवेलियन भेजा लेकिन गायकवाड़ ने चौका और फिर अंतिम गेंद पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें-

बायो-बबल का खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा ‘बुरा असर’, इससे बचने के लिए संतुलन जरूरी: विशेषज्ञ

भारत को टी20 विश्व कप जिताने में धोनी निभाएंगे अहम भूमिका, बीसीसीआई ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी गयी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) नियुक्त करके सभी को हैरान कर दिया। धोनी (40 वर्ष) ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिये अंतिम मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे जिसमें टीम न्यूजीलैंड से हार गयी थी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये टीम की घोषणा करने के लिये प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) होंगे।” उन्होंने कहा, ”मैंने उनसे दुबई में बात की थी। उन्होंने केवल विश्व कप टी20 के लिये मेंटोर बनने पर सहमति दी थी और मैंने अपने सभी साथियों से इस संबंध में चर्चा की और सभी इस पर सहमत हैं। मैंने कप्तान (विराट कोहली) और उप कप्तान (रोहित शर्मा) से बात की और सभी सहमत हैं।”

माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के उनके अनुभव को देखते हुए इस भूमिका के लिये चुना गया है। वह जानते हैं कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के लिये किस तरह से योजना बनायी जा सकती है जबकि कोहली अभी तक आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को कोई भी ट्राफी नहीं दिला सके हैं।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप – जीते हैं। धोनी इस समय अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं और संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होने वाली टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हैं। पिछले साल 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट पर धोनी के संन्यास की घोषणा ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था और इसके बाद से उन्होंने एक बार भी इसके बारे में बात नहीं की है।

धोनी ने भारत के लिये 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 4876, 10773 और 1617 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने खुद को अपनी निजी प्रतिबद्धताओं तक सीमित रखा है। उनका पूरा ध्यान अपनी आईपीएल की प्रतिबद्धताओं और रांची में अपने घर में आर्गेनिक खेती पर लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें-

कोहली का लंबे समय तक खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा: वार्न

डब्ल्यूटीसी फाइनल में धोनी का रिकार्ड तोड़ेंगे कोहली, जीत पर पीछे छोड़ देंगे लायड को
नई दिल्ली। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उतरते ही सर्वाधिक टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई करने वाले कप्तान बन जाएंगे और इस मैच में जीत पर दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की सूची में चौथे नंबर पर काबिज हो जाएंगे। कोहली ने अब तक 60 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया है और वह महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के साउथम्पटन में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में उतरते ही भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड कोहली के नाम पर दर्ज हो जाएगा।

कोहली इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान ही यह रिकार्ड अपने नाम कर देते लेकिन वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। इन मैचों में अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुवाई की थी।पहली बार 2014 में टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले कोहली अब तक जिन 60 मैचों में कप्तान रहे हैं उनमें से 36 में भारत ने जीत दर्ज की है जो भारतीय रिकार्ड है।

धोनी 60 मैचों में 27 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।भारतीय टीम दो जून को साढ़े तीन महीने के ब्रिटिश दौरे पर रवाना होगी जिसमें वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी खेलेगी। इस दौरान एक जीत से कोहली सर्वाधिक मैचों में जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लायड को पीछे छोड़ देंगे।लॉयड की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 74 मैच खेले जिनमें से 36 में उसने जीत हासिल की थी।

कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैचों में जीत का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (109 मैचों में 53 जीत) के नाम पर है। उनके बाद आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (77 मैचों में 48 जीत) और स्टीव वॉ (57 मैचों में 41 जीत) का नंबर आता है।ग्रीम स्मिथ के नाम पर सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड भी है। उनके बाद आस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर (93 मैच), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (80), पोंटिंग (77), लायड (74), धोनी और कोहली का नंबर आता है।

IPL 2021: धोनी के आगे कोहली के तेवरे पड़े फीके, चेन्नई ने बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त
मुंबई। आलराउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 62 , 13 रन पर तीन विकेट और एक रन आउट) के कमाल के हरफनमौला खेल की बदौलत बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 69 रन से हरा दिया और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और बेंगलुरु को 20 ओवर में नौ विकेट पर 122 रन पर रोककर बेंगलुरु को पांच मैचों में पहली हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

जडेजा ने पारी के आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की गेंदों पर पांच छक्के समेत 37 रन ठोके और एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के क्रिस गेल के 2011 के रिकॉर्ड की बराबरी की। जडेजा ने फिर गेंदबाजी में अपने हाथ दिखाते हुए वाशिंगटन सूंदर (7) को ऋतुराज गायकवाड के हाथों कैच कराया और फिर ग्लेन मैक्सवेल (22) और एबी डिविलियर्स (4) को बोल्ड कर दिया। जडेजा ने डेनियल क्रिस्टियन (1) को रन आउट कर दिया।