Simona Halep - Amrit Vichar

सिमोना हालेप ने टेनिस को कहा अलविदा, बोलीं-इस फैसले से मुझे शांति मिली
बुखारेस्ट (रोमानिया)। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिमोना हालेप ने मंगलवार को अपने गृह देश रोमानिया में एक टूर्नामेंट के पहले दौर में हार के बाद 33 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास की घोषणा की।

हालेप ने रोमानिया के क्लुज में ट्रांसिल्वेनिया ओपन में लूसिया ब्रॉन्ज़ेटी से 6-1, 6-1 की हार के बाद दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं नहीं जानती कि मैं दुख के साथ या खुशी के साथ यह घोषणा कर रही हूं। मुझे लगता है कि मैं दोनों को महसूस कर रही हूं लेकिन इस फैसले से मुझे शांति मिली है। मैं हमेशा यथार्थवादी रही हूं। उन्होंने कहा, मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा। भले ही मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन मैं आपके सामने खेलकर टेनिस को अलविदा कहना चाहती थी।

हालेप 2017 में पहली बार विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी लेकिन अभी वह 870वें स्थान पर हैं। उन्हें रोमानिया में इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था। अपने करियर में चोटों से जूझने और डोपिंग के कारण निलंबन झेलने वाली हालेप एक समय महिला टेनिस में शीर्ष पर थीं। उन्होंने 2019 में विंबलडन में फाइनल में सेरेना विलियम्स को और 2018 में फ्रेंच ओपन में स्लोएन स्टीफंस को फाइनल में हराकर ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते थे।

ये भी पढे़ं : मैग्नस कार्लसन ने फिडे प्रमुख Arkady Dvorkovich पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप, की इस्तीफे की मांग

US Open 2022 : अमेरिकी ओपन चैम्पियन डेनिल मेदवेदेव और एंडी मर्रे जीते, सिमोना हालेप हुईं उलटफेर का शिकार
न्यूयॉर्क। पिछले चैम्पियन दानिल मेदवेदेव ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में स्टीफन कोजलोव को 6 . 2, 6 . 4, 6 . 0 से हराया। वहीं दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप को यूक्रेन की डारिया स्निगुर ने 6 . 2, 0 . 6, 6 . 4 से हराकर उलटफेर कर दिया। जीत के बाद स्निगुर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी क्योंकि उनके परिवार और रूस के हमले से जूझ रहे देश के लिये यह जीत काफी मायने रखती हैं। डेनिल मेदवेदेव का सामना अब फ्रांस के आर्थर रिंडरनेश से होगा।

एंडी मर्रे ने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कारूनडोलो को 7 . 5, 6 . 3, 6 . 3 से हराया । चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास को क्वालीफायर डेनियल इलाही गालान ने 6 . 0, 6 . 1, 3 . 6, 7 . 5 से हराया। वहीं 2020 के चैम्पियन डोमिनिक थीम चार सेटों में पाब्लो कारेनो बस्टा से हार गए । 2016 के विजेता स्टान वावरिंका को चोट के कारण कोरेंटिन मूटेट के खिलाफ मुकाबला दूसरे सेट के टाइब्रेकर में हारने के बाद छोड़ना पड़ा। बियांका आंद्रिस्कू ने फ्रांस की हारमनी टैन को तीन सेटों में मात दी।

दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल ने बर्नाबी जापाटा मिरालेस को 4 . 6, 6 . 3, 2 . 6, 6 . 0, 7 . 5 से हराया। वहीं अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा ने फाकुंडो बागनिस को चार सेटों में हराया। अमेरिका के जेजे वोल्फ ने 16वीं वरीयता वाले रॉबर्टो बातिस्ता एगुट को सीधे सेटों में हराया।

चीन के वू यिबिंग पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन मैच जीतने वाले पहले चीनी खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 31वीं रैंकिंग वाले निकोलोज बासिलाश्विली को 6 . 3, 6 . 4, 6 . 0 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी ने विम्बलडन सेमीफाइनल खेल चुकी ततयाना मारिया को तीन सेटों में हराया जबकि 17वीं रैंकिंग वाली कैरोलिन गार्शिया भी दूसरे दौर में पहुंच गई।

ये भी पढ़ें : FIFAe Nations Cup 2022 : दीप ग्रेस इक्का ने कहा- नेशंस कप जीतकर एफआईएच प्रो लीग में जगह बनाने पर नजरें

Wimbledon Tennis tournament : विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिमोना हालेप, अमांडा अनिसिमोवा से होगा अगला मुकाबला
विंबलडन। रोमानिया की सिमोना हालेप ने एकतरफा मुकाबले में चौथी वरीय पाउला बाडोसा को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सोलहवीं वरीय हालेप ने बाडोसा को 6-1, 6-2 से हराकर आल इंग्लैंड क्लब पर लगातार 11वां मैच जीता और पांचवीं बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

हालेप ने 2019 में विंबलडन खिताब जीता था जबकि इसके अगले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को रद कर दिया गया। रोमानिया की यह खिलाड़ी बाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण पिछले साल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाई थी। सोमवार को बाडोसा के खिलाफ हालेप ने पूरी तरह से दबदबा बनाया और अपनी सर्विस पर सिर्फ आठ अंक गंवाए और इस दौरान अपनी सर्विस पर एकमात्र ब्रेक प्वाइंट भी बचाया। रोमानिया की इस खिलाड़ी ने बाडोसा की सर्विस पर भी 55 में से 30 अंक जीते। हालेप अगले दौर में अमांडा अनिसिमोवा से भिड़ेंगी।

अमेरिका की 20वीं वरीय अमांडा ने पदार्पण कर रही फ्रांस की हार्मोनी टेन को 6-2, 6-3 से हराया। हार्मोनी ने पहले दौर में सेरेना विलियम्स को हराया था। सोमवार को ही अजला टोमलानोविच ने एलिज कोर्नेट को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया। वह अगले दौर में एलेना रिबाकिना से भिड़ेंगी। सत्रहवीं वरीय रिबाकिना ने पेट्रा मार्टिच को 7-5, 6-3 से हराया।

ये भी पढ़ें : Malaysia Masters : मलेशिया मास्टर्स में लय जारी रखना चाहेंगे पीवी सिंधु-एचएस प्रणय

French Open : सिमोना हालेप को मैच के दौरान आया Panic attack, झेंग किनवेन से हारीं
नई दिल्ली। पूर्व विश्व नंबर एक सिमोना हालेप गुरुवार को फ्रेंच ओपन से बाहर हो गईं। वह चीनी की युवा खिलाड़ी झेंग किनवेन के आक्रामक खेल के सामने टिक नहीं पाईं और दूसरे दौर में 2-6, 6-2, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि झेंग किनवेन के खिलाफ मुकाबले में सांस लेने में कठिनाई महसूस करने लगी थीं। उन्हें ट्रेनर को बुलाना पड़ा। आखिर में वे मैच 2-6 6-2 6-1 से मैच गंवा बैठीं। जब हलेफ को पेनिक अटैक आया तब वे सेट और ब्रेक से लीड कर रहीं थी।

वहीं विमेंस वर्ल्ड नंबर वन इगा स्विटेक फ्रेंच ओपन में 30वीं जीत के साथ ही तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। वहीं, मैंस सिंगल्स में स्टेफानोस सितसिपास और डेनियल मेदवेदेव भी अपने-अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम पदार्पण करने के बाद केवल अपना दूसरा मेजर खेल रही झेंग अगली बार स्थानीय आशा अलिजे कॉर्नेट और लातविया की पूर्व चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको के बीच मैच के विजेता से भिड़ेंगी।

दो बार की ग्रैंड स्लैंम चैंपियन हलेप ने कहा कि,”मुझे नहीं पता था कि इसे कैसे संभालना है, क्योंकि मुझे यह अक्सर नहीं होता है।” “मैं वास्तव में नहीं जानती कि ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि मैं मैच को लीड कर रही थी। मैं अच्छा खेल रही थी। मैं ध्यान फोकस नहीं कर सकी और और मैं हार गई। मैच के बाद, (यह) काफी कठिन था। लेकिन अब मैं अच्छी हूं। मैं ठीक हो गई, और मैं इस घटना से सीखूंगी।”

झेंग किनवेन ने  एक इंटरव्यू में कहा, “मैं वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हूं, और यह वास्तव में अच्छा था, यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। मैं आज खुश हूं।” हालेप को भी तीसरे सेट के दौरान सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और कोर्ट पर उनकी नब्ज और ब्लड प्रेशर की जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि उनको पैनिक अटैक आया है।

ये भी पढ़ें : सविता पूनिया ने कहा- एशियाई खेलों के स्थगित होने से हमें सुधार करने का अधिक समय मिलेगा

शीर्ष वरीयता प्राप्त हालेप और कोंटावीट आसान जीत से अगले दौर में
क्लूज नापोका/रोमानिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने हमवतन रोमानियाई खिलाड़ी इलेना गैब्रियला रूज को 6-1, 6-2 से हराकर ट्रांसिल्वेनिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। रूज रोमानिया की उन युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो हालेप से प्रभावित हैं। उन्होंने जुलाई में हैम्बर्ग में अपने करियर का पहला खिताब जीता था और फिर पालेर्मो में फाइनल में पहुंची थी।

उसी महीने उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनायी थी। अब तक रोमानियाई खिलाड़ियों के खिलाफ प्रत्येक मैच जीतने वाली हालेप का अगला मुकाबला रूस की वारवरा ग्रेचेवा से होगा। दूसरी वरीयता प्राप्त एनेट कोंटावीट ने सर्बियाई क्वालीफायर अलेक्सांद्रा क्रूनिच को 6-3, 7-5 इंडोर टूर्नामेंटों में लगातार 11वीं जीत दर्ज की। इस बीच उक्रेन की लेसिया सुरेंको ने रूस की अनस्तेसिया गासनोवा को 6-2, 7-5 से और रोमानिया की जैकलिन क्रिस्टियन ने अजला टोमजानोविच को 7-6 (5), 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़े-

वेस्ट हैम ने मैनचेस्टर सिटी को हराया, चार साल की बादशाहत खत्म

इलिस मर्टेंस को हराकर हालेप ने जीता प्राग ओपन खिताब
प्राग। टॉप सीड सिमोना हालेप ने शानदार प्रदर्शन करेत हुए रविवार को प्राग ओपन खिताब जीत लिया। हालेप ने खिताबी मुकाबले में इलिस मर्टेंस को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराया। यह मैच एक घंटे 33 मिनट चला।

हालेप लॉकडाउन के बाद कोई खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। अहम बात यह है कि वर्ल्ड नम्बर-2 हालेप ने फरवरी में लॉकडाउन से पहले दुबई ओपन खिताब भी जीता था।

यह हालेप का 21वां डब्ल्यूटीए खिताब है। सक्रिय खिलाड़ियों में हालेप से अधिक डब्ल्यूटीए खिताब सिर्फ सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स, किम क्लाइस्टर्स और पेट्रा क्वीतोवा ने जीते हैं।