riot - Amrit Vichar

Bareilly : तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 9 को होगी सुनवाई
विधि संवाददाता, बरेली। शहर में 26 सितंबर को हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित करवाकर उपद्रव करवाने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने एक बार फिर बढ़ा दी है।

मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका पाण्डे की अदालत में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से तौकीर की पेशी हुई। तौकीर की सभी 12 मुकदमों में संबंधित न्यायालय में पेशी हुई। वहीं तौकीर के करीबी नदीम, डॉ. नफीस, फरहान, अनीस सकलैनी समेत 44 लोगों की जिला जेल से वीड़ियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। कोर्ट ने सभी की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए सुनवाई को 9 दिसंबर की तिथि नियत की है।

बरेली बवाल : इस्लामिया पास लूटी थी सिपाही से एंटी रायट गन, दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। शहर में तौकीर के प्रदर्शन के आह्वान के दौरान उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस की एंटी रायट गन छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गोली लगी है।

बीते शुक्रवार इस्लामिया के पास हुए बवाल के दौरान उपद्रवियों ने एक सिपाही की सरकारी एंटी रायट गन छीन ली थी। गंभीर धाराओं में मुकदमा कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया था। बुधवार को थाना सीबीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान बण्डिया नहर हाइवे पुलिया के पास बाइस सवार बदमाशों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। लिहाजा पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

जिसमें इदरीश निवासी इस्लामनगर पंखाखेडा थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर को दाहिने पैर और इकबाल निवासी गढ़ी उमौरा थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर को बाएं पैर में गोली लगी। घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल भेजा गया। इदरीस और  इकबाल दोनों पर पहले से अलग-अलग जनपदों के थानों में दर्जनों गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।

Moradabad : बीच रास्ते से स्कूटी हटाने पर बवाल, दबंगों ने छात्रों को पीटा
पाकबड़ा, अमृत विचार। बीच रास्ते से स्कूटी हटाने को कहने पर गुरुवार रात जमकर बवाल हो गया। दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से छात्रों पर हमला कर दिया।

कस्बे के मोहल्ला छतरी वाले कुएं निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भतीजा श्याम गुप्ता और लखन गुप्ता रात करीब आठ बजे जिम करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शनिवार का बाजार में जमा मस्जिद के पास पहुंचे, वहां मोईन और आकिब ने स्कूटी बीच रास्ते में खड़ी कर रखी थी। छात्रों ने स्कूटी हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि तभी मोईन और आकिब ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया और शोर मचाकर तीन-चार साथी और बुला लिए। हमलावरों ने आते ही छात्रों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में श्याम गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों का कहना है कि आरोपियों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी और तब उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लखीमपुर खीरी : मुड़िया हेमसिंह बवाल में एक और आरोपी गिरफ्तार
बिजुआ, अमृत विचार: थाना भीरा क्षेत्र के गांव मुड़िया हेमसिंह में मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब अत इस मामले में पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से तमाम लोग घरों से भूमिगत हो गए हैं। उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

बकरीद से करीब 15 दिन पहले गांव मुड़िया हेमसिंह निवासी इमाम मोहम्मद कयूम और गांव के ही एक युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर आरोपी युवक ने इमाम को काफी अपशब्द कहे थे। चौकी बिजुआ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सावर्जनिक तरीके से बेइज्जत किए जाने से नाराज इमाम ने इस्तीफा दे दिया था। इससे दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष बकरीद की नमाज इमाम के पढ़ाने के पक्ष तो दूसरा विरोध में खड़ा था। इसको लेकर बकरीद के एक दिन पहले देर शाम गांव में पंचायत बुलाई गई थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और उनमें जमकर मारपीट, पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई थी। गोलियां की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा था।

सीओ की फटकार के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे पक्ष के 21 लोगों को नामजद कर कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक पक्ष के मुनौवर हुसैन और दूसरे पक्ष के रहीफुल को दूसरे दिन गिरफतार कर एक राइफल व एक बंदूक बरामद की थी। दोनों को गिरफ्तार कर चालान भेजा था। दो दिन पहले पुलिस ने गांव के ही गुड्डू उर्फ जुल्फिकार और जमाल को एक-एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुवार को पुलिस ने मटरू उर्फ सालिम को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है। अब तक उस मामले में पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। उधर पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। तमाम ग्रामीणों को गिरफ्तारी होने का खतरा सताने लगा है। इससे वह लोग भूमिगत हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : पराली जलाते समय भड़की आग से 13 बीघा गन्ने की फसल जली

लखीमपुर खीरी : नमाज पढ़ाने का लेकर मुड़िया हेम सिंह में बवाल, तड़तड़ाईं गोलियां, हुआ पथराव
बिजुआ, अमृत विचार। नमाज पढ़ाने के लिए मौलाना को लेकर गांव मुड़िया हेम सिंह में चल रही पंचायत में शुक्रवार की रात भारी बवाल हो गया। दो पक्षों के आमने-सामने आने के बाद उनमें विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग होने लगी। कई राउंड गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालातों पर काबू पाया। त्योहार को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शनिवार की सुबह नए इमाम ने बकरीद की नमाज अता कराई। इसमें एक पक्ष के लोग शामिल नहीं हुए।

मुड़िया हेम सिंह गांव की मस्जिद में मोहम्मद कयूम आठ साल से इमाम थे। वह गांव में ही घर बनाकर रह रहे थे। बताया जाता है कि 15 दिन पहले इमाम से गांव के ही एक युवक ने अभद्रता व गाली गलौज की थी। इसको लेकर मस्जिद के सदर अब्बुल हसन ने बिजुआ पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही अपने साथ हुई अभद्रता से नाराज होकर इमाम मोहम्मद कयूम ने मस्जिद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से गांव के लोगों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश फैल गया था। इस घटना के बाद से इमाम को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष नए इमाम की तैनाती की मांग कर रहा था तो दूसरा पक्ष मोहम्मद कयूम को ही इमाम बनाए रखने पर अड़ा था।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तलवारें खिंची हुई थी। ऐसे नहीं था कि पुलिस को इस विवाद की जानकारी नहीं थी, लेकिन पुलिस ने इसे काफी हल्के में लिया। शनिवार को होने वाली बकरीद की नमाज को लेकर शुक्रवार को एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इमाम पर पंचायत को फैसला लेना था। बैठक में जब इमाम का मुद्दा उठाया गया तो गांव के एक पक्ष ने पंचायत के सामने बात रखी कि इमाम से विवाद करने वाला युवक सबके सामने माफी मांगे। इसके बाद इमाम बकरीद की नमाज कराएंगे, जबकि दूसरा पक्ष इमाम को हटाकर नए की तैनाती की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर बैठक में ही विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग होने लगी। कई राउंड फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पंचायत में शामिल होने आए लोग अपने घरों में दुबक गए। बताते हैं कि करीब पौन घंटे तक बवाल चलता रहा। सूचना पर एसओ सुनील मलिका, चौकी प्रभारी बिजुआ समेत भारी पुुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराकर स्थिति को बेकाबू होने से बचा लिया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : साथियों के साथ शारदा नदी में नहाने गया किशोर डूबा, लापता

लखीमपुर खीरी : नीमगांव में दो समुदायों के बीच जमकर बवाल, मारपीट व तोड़फोड़, छह घायल
बेहजम, अमृत विचार। थाना व कस्बा नीमगांव में शनिवार की शाम भारी बवाल हो गई। किसी बात को लेकर फल विक्रेता शकील और कस्बे के ही अनूप के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। गुस्साए लोगों ने फल विक्रेता की दुकान तोड़फोड़ डाली। बवाल में अनूप समेत छह लोग घायल हुए हैं।  दोनों के बीच मारपीट के दौरान पैदल गश्त करते दो दरोगाओं के साथ निकली पुलिस टीम मूकदर्शक बनी खड़ी रही। गनीमत रही कि इसी बीच सूचना पाकर सीओ और एसओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। सीओ में जांच-फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। घटना के बाद से कस्बे में तनाव व्याप्त है। कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शनिवार की शाम करीब सात बजे कस्बे के ही अनूप फल विक्रेता शकील की दुकान पर गए थे, जहां उनकी फल विक्रेता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि उनमें मारपीट होने लगी। बताते हैं कि मारपीट के दौरान दो एसआई पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। विवाद को शांत कराने की कोशिश तक नहीं की। घटना के बाद तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पाकर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते उन भी जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। बवाल के दौरान जमकर तोड़फोड़ शुरू हो गई। कुछ लोगों ने फल विक्रेता की दुकान में रखा सामान फेंक दिया और दुकान में तोड़फोड़ की। हालात बेकाबू होने पर बाजार में भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी ने बवाल होने की सूचना सीओ शमशेर बहादुर सिंह और एसओ सुनीता कुशवाहा को दी। मौके पर थाना मितौली प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे, बेहजम और सिकंदराबाद चौकी पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। सीओ ने सख्ती करते हुए घटनास्थल पर एकत्र लोगों को खदेड़ कर हालात बिगड़ने से रोक लिया। इससे बड़ा बवाल होने से टल गया। सूचना पर एएसपी नेपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घायल अनूप समेत दोनों पक्षों के छह लोगों को अस्पताल भेजा गया है।  घटना के बाद कस्बे में सुरक्षा के लिहाज से एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था कायम है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव कस्बे में तनाव का माहौल है।

मारपीट होती रही मोबाइल देखते रहे दरोगा जी, वीडियो वायरल
कस्बा नीमगांव में फल विक्रेता शकील और कसबे के अनूप के बीच विवाद के बाद जब मारपीट होने लगी। तभी एसआई शशीकांत दुबे समेत दो दरोगा कई सिपाहियों के साथ पैदल गश्त करते मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने विवाद को काफी हल्के में लिया और तमाशबीनों की तरह दूर खड़ी रही। दरोगा शशीकांत दुबे मोबाइल चलाने में व्यवस्त रहे। तभी किसी ने उनका और मौके पर खड़े पुलिस बल का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। माना जा रहा है कि पैदल गश्त कर रही पुलिस टीम ने त्वरित हस्तक्षेप करती तो शायद बड़ा बवाल नहीं होता और मामला शांत हो सकता था।  एएसपी नेपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े - लखीमपुर खीरी: दूसरे दिन भी नहीं मिला मनोज का शव, तलाश में जुटी पुलिस

1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र में रखा सरकार का पक्ष
अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपनी बातें रखते हुए विपक्ष को आईना दिखाया। मुख्यमंत्री ने एनसीआरबी डेटा के आंकड़ों के मुताबिक बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है। 2017 से अब तक यूपी में दंगे नहीं हुए हैं, जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक प्रदेश में 815 सांप्रदायिक दंगे और 192 लोगों की मौत हुई। 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई।

कब तक जनता को गुमराह करेंगे, जयश्रीराम सांप्रदायिक संबोधन नहीं
सीएम योगी ने कहाकि आखिर तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे। संभल में माननीय न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा था। जयश्रीराम सांप्रदायिक संबोधन नहीं है। राम के बिना हमारा कोई काम ही नहीं है। यदि जयश्रीराम बोलने पर उत्तेजना से नीयत सभी लोग समझ सकते हैं।

कुंदरकी की जीत को वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान
सीएम ने कहा कि कुंदरकी की जीत वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान है। वहां सपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। आज डिजिटल मीडिया का समय है। वहां का पठान और शेख कह रहा है कि हमारे पूर्वज हिंदू थे। आपके पूर्वज भी हिंदू थे। यह देशी-विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है, जो वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चल रही है। सपा पर हमलावर योगी ने कहा कि सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपा नहीं सकता, सत्य जल्द सामने आएगा।

पुराण कहता है श्री हरिविष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा
सीएम ने नेता प्रतिपश्र के बयान पर कहा कि बाबर नामा भी कहता है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया। पुराण भी कहता है कि श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा। माननीय न्यायालय के निर्देश पर डीएम व एसपी शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे को संपन्न कराते हैं। 19 नवंबर, 21 नवंबर व 24 नवंबर को सर्वे कार्य चल रहा था। सर्वे के दौरान पहले दो दिन शांतिभंग नहीं हुई। 23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और दौरान जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं, उसके बाद माहौल खराब हुआ, उसके बाद की स्थितियां सबके सामने हैं। हमारी सरकार ने पहले ही कहा है कि हम ज्यूडिशियल एक्ट बनाएंगे, जो एक्ट के अंदर बना है। सदन में उसकी रिपोर्ट आएगी, तब दूध का दूध, पानी का पानी होगा।

संभल में 1947 से लगातार माहौल खराब किया गया
सीएम ने कहाकि संभल में माहौल खराब किया गया। 1947 से अनवरत दंगे प्रारंभ हुए। 1947 में एक मौत और 1948 में छह लोग मारे जाते हैं। 1958-1962 में दंगा, 1976 में पांच लोगों की मौत हुई थी। 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया था। अनवरत कई महीनों तक कर्फ्यू लगा। 1980-1982 में दंगा और एक-एक की मौत हुई। 1986 में चार लोग मारे गए।1990-1992 में पांच, 1996 में दो मौत हुई। लगातार यह सिलसिला चलता रहा।

निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द तक इनके मुंह से नहीं निकले
सीएम ने कहा कि 1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या हुई और एक भी बार निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे। घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग निर्दोष हिंदुओं केबारे में दो शब्द नहीं कहे। 1978 में जो दंगा हुआ, एक वैश्य ने सबको पैसा उधार दे रखा था। दंगा होने केबाद हिंदू उनके घर में एकत्र होते हैं, उन्हें घेर लिया जाता है और उनसे कहा जाता है कि इन हाथों से पैसा मांगोगे, इसलिए पहले हाथ, फिर पैर, फिर गला काट दिया जाता है।  सौहार्द की बात करने पर इन्हें शर्म नहीं आती है।

पत्थरबाजी व माहौल खराब करने वालों में से एक भी बचने वाला नहीं
सीएम ने कहा कि बजरंग बली का जो मंदिर आज निकल रहा है। 1978 से उस मंदिर को इन लोगों ने खुलने नहीं दिया। 22 कुएं किसने बंद किए थे। इन लोगों ने तनावपूर्ण माहौल बनाया। पत्थरबाजी की होगी, माहौल खराब किया होगा, उसमें से एक भी बचने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें: Live UP Assembly Session: विधानसभा में बोले सीएम योगी- यूपी में 2017 के बाद एक भी दंगे नहीं हुए

बहराइच हिंसा: दंगाइयों के नए चेहरे आए सामने, नफरत का जहर घोल, आगजनी और तोड़फोड़ को दिये थे आंजाम
महसी/बहराइच, अमृत विचार। यूपी बहरराइच के हरदी थाने की पुलिस ने हिंसा, आगजनी और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दोनों पक्ष के दो-दो लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी लोगों न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर हिंसा हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 केस दर्ज किया है। अब इस केस में वीडियो और फोटो के द्वारा अपराधियों की पहचान कर गिरफ़्तारी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक हरदी थाना कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को वाहन में तोड़फोड़ करने वाले दो लोगों की पहचान की गई।

उन्होंने बताया कि राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी मारूफ पुत्र मेंहदी हसन और ननकउ पुत्र नानमून को देवरायपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। जबकि महराजगंज में आगजनी करने वाले सुशील कुमार द्विवेदी पुत्र कृष्ण कुमार और मन्नू पुत्र हरिद्वारी प्रसाद को किसानगंज चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने आगजनी और घर में लूट की थी।

यह भी पढ़ें:-Ishan Kishan: क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय JDU में हुए शामिल

Bareilly: रामलीला मेले में अश्लील डांस के बाद बवाल, युवक को पीट-पीटकर मार डाला, भारी पुलिस बल तैनात
बरेली, अमृत विचार : शाही थाना क्षेत्र के जुनहाई गांव में रामलीला के मेले में हुए विवाद के बाद देर रात हथियारों से लैश 10 से 12 अज्ञात लोगों ने आकर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मेला बंद करा दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात की गई है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव जुनहाई में शुक्रवार की रात रामलीला मेले का विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। जिसे देखने गांव कुडका व बाहर के लोग भी पहुंचे थे। रामलीला में अश्लील नृत्य भी चल रहा था। आरोप है कि मेले में आई रामलीला कंपनी के कुडका के लोग परिचित थे। शाम के वक्त कलाकार जहां ड्रेस बदल रहे थे, वहीं गांव कुडका के युवक बैठ गए। इसका मेला कमेटी ने विरोध किया। जिस पर विवाद हो गया।

कमेटी व गांव जुनहाई के लोगों ने युवकों को जनता के बीच बैठने को कहा। इस पर दोबारा से विवाद हो गया। जिस पर युवक वहां से चले गए। देर रात मेला ग्राउंड में गांव जुनहाई निवासी रवि सिंह, गांव के ही सोनू, दीपक और गौरव बैठे हुए थे। आरोप है कि 10 से 12 लोगों ने आकर हमला कर दिया। इस हमले में रवि सिंह (26) के सिर में रॉड लगने से मौके पर ही मौत हो गआई। जबकि, अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामलीला के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है- अमित कुमार बालियान, थानाध्यक्ष शाही।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सरसों तेल और रिफाइंड में गड़बड़ी, एक्टिव हैं मिलावटखोर...आप भी जाएं सतर्क

बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव ने फिर उठाया सवाल, BJP पर लगाया दंगा कराने का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में बीते दिनों हुए सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा वहां जो कुछ हुआ वह बीजेपी के जरिए प्लान किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं और बीजेपी के पास किन्हीं सवालों का जवाब नहीं और इसलिए यह हिंसा करवाई गई है। अखिलेश यादव ने शासन प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम थे तो अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती क्यों नहीं की गई?

अखिलेश यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने घटना की सच्चाई सामने लाने का काम किया, और सच्चाई यह है कि भाजपा ने जानबूझकर दंगा कराया है। क्योंकि उनको पता है कि चुनाव आ गया है और वह किसी भी सवाल का जवाब जनता में नहीं दे सकते हैं। इसीलिए जानबूझकर लाभ पहुंचाने के लिए कराया।

उन्होंने कहा कि अगर आप जीरो टोलिरेंस पॉलिसी की बात करते हैं, तो सही मात्रा में पुलिस बल तैनात क्यों नहीं था। मुझे उम्मीद है कि न्यायालय से न्याय मिलेगा।  बता दें, एक धार्मिक जुलूस के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दुकानों, वाहनों और एक अस्पताल में आग लगा दी।

मुरादाबाद:बच्चों का झगड़ा बन गया दो समुदायों का विवाद, जमकर हुआ पथराव
मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बच्चों की लड़ाई ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर पथराव हुआ। पथराव में एक व्यक्ति जख्मी हो गया, जबकि मौके पर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को दौड़ाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। एक समुदाय की ओर से घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी स्थित वीरशाह हजारी में शनिवार की देर रात अलग-अलग समुदाय के बच्चे किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे थे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद बवाल हो गया। एक समुदाय का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके घरों पर और वाहनों पर रेलवे लाइन से पत्थर उठाकर पथराव किया। पथराव में एक युवक जख्मी हो गया, जबकि घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलने पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बवाल कर रहे लोगों को लाठी चलाकर दौड़ाया। पुलिस के पहुंचने पर एक समुदाय ने दूसरे समुदाय पर उनके घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। आरोप लगाने वाले सभी लोग कटघर थाने पहुंचे और दूसरे समुदाय के खिलाफ तहरीर दी। मामला दो समुदाय का होने के कारण मौके पर भारी पुलिस फोर्स बल तैनात कर दिया गया है।इंस्पेक्टर कटघर संजय कुमार ने बताया कि दो समुदायों के बच्चों के बीच विवाद के बाद बड़े लोगों में मारपीट हो गई थी। स्थिति नियंत्रण में है। एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। विवाद में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रिटेन में तीन चौथाई मुस्लिम महिलाएं दंगों के बाद सुरक्षा को लेकर चिंतित
लंदन। ब्रिटेन में साउथपोर्ट शहर में बच्चों पर हमले के बाद देश में व्यापक तौर पर दंगो के बाद करीब 75 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय महिलायें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। स्काई न्यूज ने रविवार को ‘मुस्लिम महिला नेटवर्क यूके चैरिटी ’के एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह खबर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, दंगों से पहले सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से केवल 16 प्रतिशत को अपनी जान का डर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग एक-पांचवें उत्तरदाताओं ने कहा कि हमले के बाद उन्होंने शत्रुतापूर्ण रवैये का अनुभव किया है।
जुलाई के अंत में साउथपोर्ट के एक डांस स्टूडियो में 17 वर्षीय किशोर द्वारा बच्चों पर चाकू से हमला करने के बाद ब्रिटेन के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। तीन बच्चों की मौत हो गई, कई अन्य बच्चों और दो वयस्कों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

हमलावर के शरणार्थी होने की अफवाह के बाद विरोध प्रदर्शन पुलिस के साथ झड़प और दंगों में बदल गया। बाद में पता चला कि हमलावर का जन्म ब्रिटेन में रवांडा के प्रवासियों के यहां हुआ था। धुर दक्षिणपंथी समूहों के समर्थकों द्वारा आयोजित दंगों के दौरान सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया और दर्जनों पुलिस अधिकारी घायल हुए।

यह भी पढ़ें:-मेरी जिंदगी का आखिरी खत...सुसाइड से पहले बालू कारोबारी ने मां के लिखा खत- I love you mummy, ना मैं लालची हूं और ना ही...