Vinesh Phogat - Amrit Vichar

विनेश फोगाट को पक्षपात की आशंका : WFI ने दिया सुरक्षा का आश्वासन लेकिन आयोजन स्थल बदलने से इनकार
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को जोर देकर कहा कि गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट का स्थल नहीं बदला जाएगा और उन्होंने विनेश फोगाट की सुरक्षा की 'व्यक्तिगत गारंटी' दी। उनका यह आश्वासन तब दिया गया, जब इस दिग्गज पहलवान की सुरक्षा और पक्षपात को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं।

विनेश ने रविवार को चेतावनी दी कि गोंडा में आगामी राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान उनके या उनकी टीम के सदस्यों के साथ कुछ भी अप्रिय घटना होने पर भारत सरकार जिम्मेदार होगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में ''पक्षपातपूर्ण फैसलों'' की आशंका भी जताई। विनेश ने लगभग 18 महीनों के बाद वापसी करने से पहले एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े स्थल पर होने वाली प्रतियोगिता के परिणामों पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख के करीबी लोग प्रभाव डाल सकते हैं।

संजय सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ''अगर विनेश को अपनी सुरक्षा की चिंता है तो मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं इसकी व्यक्तिगत गारंटी ले रहा हूं। इसके साथ ही हमारे पास 'यूडब्ल्यूडब्ल्यू' द्वारा अनुमोदित रेफरी हैं, जो मुकाबलों का संचालन करते हैं और सभी ट्रायल मुकाबलों की रिकॉर्डिंग की जाती है, इसलिए पक्षपात की कोई संभावना नहीं है।"

उन्होंने कहा, ''मैं यह भी कहना चाहता हूं कि यह एक ओपन टूर्नामेंट है, जो अनिवार्य नहीं है। इसमें प्रतिस्पर्धा करने का उनका अपना विकल्प है। हम आयोजन स्थल नहीं बदलेंगे।" राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक आयोजित होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत पुरुषों के फ्रीस्टाइल ट्रायल से होगी, जिसके बाद ग्रीको-रोमन (11 मई) और महिलाओं की स्पर्धा (12 मई) होगी। विनेश इस प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगी।

उन्होंने दिन में पहले अपनी चिंता व्यक्त की थी। विनेश ने कहा, ''प्रतियोगिता के दौरान अगर मेरे, मेरी टीम या समर्थकों के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी।" उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मीडिया और खेल समुदाय से आयोजन स्थल पर उपस्थित रहने का आग्रह किया।

विनेश ने कहा, ''यह टूर्नामेंट ऐसी जगह आयोजित किया जा रहा है, जहां उनका (बृज का) काफी प्रभाव है। किसी मुकाबले में कौन रेफरी होगा, कितने अंक दिए जाएंगे, मैट चेयरमैन कौन होगा—सब कुछ उनके और उनके लोगों के नियंत्रण में है।" डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा, ''क्या आपको लगता है कि लगभग 1400 पहलवानों के टूर्नामेंट में भाग लेने और यात्रा एवं आवास की व्यवस्था करने के बाद आयोजन स्थल को बदलना और पूरे कार्यक्रम को बाधित करना उचित है?

डब्ल्यूएफआई को ऐसा क्यों करना चाहिए और भाग लेने वाले पहलवानों को असुविधा में क्यों डालना चाहिए?" पिछले कुछ महीनों से अभ्यास कर रही इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह ''ईमानदारी से'' कुश्ती में वापसी करना चाहती हैं और देश के लिए फिर से पदक जीतना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को लेकर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ''मुझे किसी तरह का विशेषाधिकार या विशेष व्यवहार नहीं चाहिए। मैं बस इतना चाहती हूं कि परिणाम प्रदर्शन के अनुरूप हों।"

गौरतलब है कि विनेश अब राजनीतिज्ञ भी हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में कांग्रेस के टिकट पर जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव जीता था। विनेश ने एक ऐसे माहौल में प्रतिस्पर्धा करने के मानसिक दबाव पर भी चिंता व्यक्त की, जिसे उन्होंने शत्रुतापूर्ण करार दिया, क्योंकि वह सिंह के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में एक शिकायतकर्ता हैं।

विनेश ने पीड़ितों की पहचान और गरिमा को लेकर उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि परिस्थितियों के कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा, ''मैं उन छह महिला पहलवानों में से एक हूं, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। मामला अभी अदालत में है और गवाहों से पूछताछ चल रही है। उससे जुड़े किसी स्थान पर प्रतिस्पर्धा करना, जहां अधिकतर लोग उससे संबंधित हो सकते हैं, मुझ पर अत्यधिक मानसिक दबाव डालता है।"

विनेश ने कहा, ''मुझे संदेह है कि मैं उस माहौल में अपना शत-प्रतिशत दे पाऊंगी।" उन्होंने अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और खेल मंत्रालय ''तमाशबीन की तरह देख रहे थे'' और उन्होंने सिंह को ''पूरी छूट'' दे दी थी। विनेश गोंडा में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

इससे पहले वह 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर चुकी हैं। विनेश ने 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों में अधिक वजन के कारण फाइनल से अयोग्य घोषित होने के बाद से किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है। उससे पहले सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रमुख पहलवानों और डब्ल्यूएफआई के बीच लंबे समय तक गतिरोध बना रहा था।

भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा साल 2024, पेरिस ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का दिल
नई दिल्ली। कहते हैं कि खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए लेकिन भारतीय कुश्ती में तो 2024 में खेलों की राजनीति ही हावी रही। एक समय ओलंपिक में सफलता की गारंटी माने जाने वाले इस खेल में प्रशासनिक उठापठक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही और पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का तय लग रहा पदक चले जाने से एक और निराशा हाथ लगी।

ठीक एक साल पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव से बेंगलुरू में हाल ही में हुई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप तक भारतीय कुश्ती दिशाहीन जहाज लग रही थी। एक समय था जब कुश्ती को ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीदों में गिना जाता था लेकिन पेरिस ओलंपिक में अमन सहरावत के कांस्य पदक के अलावा इस खेल में भारत की झोली खाली रही। बदकिस्मती से विनेश का स्वर्ण पदक बिल्कुल करीब आकर निकल गया। ओलंपिक के लिये उनके पसंदीदा भारवर्ग में जगह नहीं बनने से विनेश ने निचले वर्ग में किस्मत आजमाई।

उन्होंने पेरिस ओलंपिक में पहले दौर में जापान की महान पहलवान युइ सुसाकी को हराया लेकिन फाइनल के दिन सुबह 100 ग्राम वजन अधिक पाये जाने के कारण अयोग्य करार दी गई। एक दिन बाद विनेश ने खेल को अलविदा कह दिया । घर लौटने के बाद उनका नायिकाओं की तरह स्वागत किया गया । विनेश ने राजनीतिक पारी शुरू करके कांग्रेस का दामन थामा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से जीत दर्ज करके विधायक बन गई । बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन उनकी किस्मत विनेश जैसी नहीं रही। अभ्यास शिविरों के दौरान डोप टेस्ट के लिये नमूने देने में नाकाम रहने के कारण उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा। इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई भी नहीं कर सके थे।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनका कैरियर ग्राफ इस साल बिल्कुल नीचे चला गया। विनेश और बजरंग लगातार कहते रहे कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर उनकी लड़ाई राजनीतिक नहीं है । लेकिन उनके कांग्रेस से जुड़ने के बाद उनकी साथी पहलवान और रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपनी किताब में लिखा कि दोनों ने लालच ने उनके प्रदर्शन की हवा निकाल दी। अगली पीढी के पहलवानों अंशु मलिक और अमित पंघाल ने पेरिस में निराश किया लेकिन अमन ने छत्रसाल स्टेडियम की परंपरा को आगे बढाकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलो कुश्ती में कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में 2020 तोक्यो खेलों में रवि दहिया ने रहत पदक जीता था। लेकिन चोटों और खराब फॉर्म ने दहिया को हाशिये पर धकेल दिया।

टोक्यो में भारत को कुश्ती में दो पदक मिले थे लेकिन पिछले एक साल के घटनाक्रम ने भारतीय कुश्ती को काफी पीछे खिसका दिया। ऐसा नहीं है कि संभावनायें या प्रतिभायें नहीं है। भारत की अंडर 17 महिला टीम ने सितंबर में जोर्डन के अम्मान में विश्व चैम्पियनशिप जीती। भारत ने संभावित दस पदकों में से पांच स्वर्ण समेत आठ पदक जीते । जापान और कजाखस्तान जैसे दिग्गजों को पछाड़ना बड़ी उपलब्धि है। संजय सिंह की अगुवाई में भारतीय कुश्ती महासंघ के नये प्रशासन को अभी भी खेल मंत्रालय से निलंबन हटने का इंतजार है।

निलंबन इसलिये लगाया गया क्योंकि दिसंबर 2023 में 15 दिन का नोटिस दिए बिना राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आयोजन का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन अगर डब्ल्यूएफआई नोटिस अवधि तक रूकता तो पहलवानों को एक साल गंवाना पड़ता क्योंकि 15 दिन पूरे होने तक 2024 शुरू हो जाता। साक्षी और उनके पति पहलवान सत्यव्रत कादियान की याचिका के कारण डब्ल्यूएफआई को सीनियर विश्व चैम्पियनशिप से टीम वापिस लेनी पड़ी थी। सरकार के दखल के बाद टीम भेजी जा सकी। पिछले दो साल में कोचिंग शिविर नहीं लगे हैं और प्रो कुश्ती लीग फिर शुरू करने की योजना ठंडे बस्ते में है। अनुदान और प्रायोजन रूके हुए हैं और कोई विदेशी या निजी कोच नहीं है। भारतीय कुश्ती की दशा और दिशा दोनों इस समय तय नहीं है।

ये भी पढे़ं : Year End 2024 : 2025 में बॉलीवुड की ये फिल्में धूम मचाने को तैयार, दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार

Vinesh Phogat: किसान, जवान और खिलाड़ियों को लेकर विनेश फोगाट ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा...
चंडीगढ़। पहलवान और हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने मंगलवार को कहा कि वह जब तक जिंदा हैं, किसान, जवान और खिलाड़ियों के लिए लड़ती रहेंगी। विनेश ने यहाँ मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों के लिए जब वह राजनीति में नहीं थीं, तब भी आवाज उठाई थी।

उन्होंने कहा कि किसान, जवान और खिलाड़ी देश की नींव हैं और उनके लिए वह सदा लड़ेंगी। राजनीति में आने और विधायक बनने के बाद उन पर आयी जिम्मेदारी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तो तब भी उनके ऊपर रहती थी जब वह देश के लिए खेलती थीं। अब विधायक बनने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की तो आस है ही, देश की नजर उन पर है।

उन्होंने कहा, “मैं विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि हमने जो लड़ाई लड़ी थी, वह हर उस बहन-बेटी की लड़ाई है जो लड़ना जानती है, जो लड़ना चाहती है उसकी लड़ाई लड़ने का काम हम करेंगे।” साक्षी मलिक के इस बयान कि लड़ाई कमजोर हो गई है, विनेश ने कहा कि लड़ाई कमजोर नहीं हुई है, जब तक वह कमजोर नहीं होते, लड़ाई कमजोर नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जब तक साक्षी, बजरंग और विनेश जिंदा हैं, लड़ाई कमजोर नहीं हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और और डटकर मैदान में रहना चाहिए, संघर्ष करना चाहिए, जिसके लिए वह तैयार हैं।

साक्षी मलिक ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- WFI अध्यक्ष बनना चाहती थीं बबीता फोगाट इसलिए पहलवानों को उकसाया
नई दिल्ली। ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने बीजेपी नेता बबीता फोगाट पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह खुद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) का अध्यक्ष बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाया।

साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ मिलकर पिछले साल WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। तीनों पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर कई दूसरे पहलवानों के साथ धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाकर जांच की मांग की थी।

अब साक्षी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि ये प्रदर्शन बबीता के कहने पर ही हुआ था। क्योंकि वो बृजभूषण सिंह को हटाकर WFI की अध्यक्ष बनना चाहती थीं। साक्षी ने ये भी दावा किया पहलवानों के प्रदर्शन में कांग्रेस ने नहीं बल्कि बीजेपी हरियाणा नेता तिरथ राणा और बबीता ने हमें प्रोटेस्ट की परमिशन दिलाई थी।बबीता ने हमें अप्रोच किया था। बबीता के मन में लालच था कि वो बृजभूषण की जगह WFI की प्रेसिडेंट बने। बबीता ने कई पहलवानों के साथ एक मीटिंग रखी थी। उन्होंने सारे रेसलर्स को बुलाया था।

साक्षी ने आगे कहा, यह आंदोलन पूरी तरह बबीता के कहने पर ही हुआ था। हमें भी फेडरेशन के अंदर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की जानकारी थी। हमें भी यही लगता था कि अगर फेडरेशन की चीफ एक महिला खिलाड़ी होगी तो इससे काफी बदलाव आएगा। हमें लगा कि वो एक अच्छी खिलाड़ी रही है, तो वो हमारे संघर्ष को समझेंगी। लेकिन, हमें नहीं पता था कि वह इस तरह हमारे साथ खेल कर जाएंगी। हमें तो लगा था कि वो हमारे साथ प्रोटेस्ट में बैठेंगी और एक रेसलर के तौर पर आवाज उठाएंगी।

ये भी पढ़ें : 'मैं अभी दौड़ से बाहर नहीं हूं', ऑस्ट्रेलिया सिरीज में अभी समय: मोहम्मद शमी

विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस का किया सत्यानाश
गोंडा, अमृत विचार। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधायक चुनी गयी अंतर्राष्ट्रीय रेसलर विनेश फोगाट पर पूर्व सांसद व डब्लूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसा है‌। पूर्व अध्यक्ष ने विनेश फोगाट को पनौती बताते हुए कहा कि वह जहां जाती हैं वहां सत्यानाश ही होता है। पहले दो साल तक उन्होंने कुश्ती का सत्यानाश किया और अब हरियाणा में कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया।

विनेश की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा नाम लेकर अगर वह (विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई, लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया...अब राहुल बाबा का क्या होगा? हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी का जो नाम है, काम है, भाजपा की जो नीति है उस पर मोहर लगाने का काम वहां की जनता ने किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है लेकिन फोगाट अपनी सीट से चुनाव जीत गयी हैं। विनेश की जीत पर डब्लूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि विनेश उनका नाम लेकर ही चुनाव में जीती हैं।‌ खुद को महान बताते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कम से कम उनके नाम में इतना दम तो है लेकिन उन्होंने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया।

विनेश को पनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि वह जहां जाती हैं वहां सत्यानाश ही करती हैं। पहले कुश्ती का किया और जब कांग्रेस का। जब राहुल बाबा का क्या होगा? भाजपा की जीत पर पूर्व सांसद ने कहा कि "हरियाणा की जनता को बधाई"। किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन इसके बाद भी हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। सभी लोग बधाई के पात्र हैं। पूर्व सांसद ने अपने धुर विरोधी भूपेंद्र हुड्डा को भी जीत की बधाई दी। कहा कि भूपेंद्र हुड्डा बड़े नेता है, कोई वैसे नेता थोड़ी है, जीते हैं बधाई है।

ये भी पढ़ें- गोंडा में बड़ा हादसा: डिप्टी रेंजर ने दो सगी बहनों समेत चार को कार से रौंदा, 2 की मौत, अन्य गंभीर

Haryana Election Results: रुझानों में बड़ा उल्टफेर, भाजपा ने तेजी से बनायी बढ़त, 48 सीट पर आगे, विनेश फोगाट भी पीछे
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 48 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 33 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है।

टीवी चैनलों पर उपलब्ध शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भाजपा से आगे दिखाया गया था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने बाद में तेजी से बढ़त बना ली। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 48 सीट पर और कांग्रेस 34 सीट पर आगे है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। राज्य के 22 जिलों में 93 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 10 साल बाद सत्ता में लौटने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध शुरुआती रुझानों के अनुसार, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और निर्दलीय प्रत्याशी एक-एक सीट पर आगे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पहले उपलब्ध रुझानों में कांग्रेस 18 सीट पर जबकि भाजपा 14 सीट पर आगे थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट से 732 मतों से आगे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में अपनी गढ़ी सांपला-किलोई सीट से 11,099 मतों के अंतर से आगे हैं।

कांग्रेस की विनेश फोगाट जींद की जुलाना सीट से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के योगेश कुमार से 2,128 मतों से पीछे हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। अग्रवाल ने सोमवार को बताया था कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी। कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है। राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बहरहाल, भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी।

कांग्रेस की विनेश फोगाट जुलाना सीट से पिछड़ीं

हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने के बाद अब पिछड़ती दिख रही हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली। फोगाट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार से 3,641 मतों के अंतर से पीछे हैं।

यह भी पढ़ें:-Haryana-JK Election Results: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मतगणना शुरू, जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे

Haryana Elections: विनेश फोगाट के लिए प्रियंका गांधी ने मांगा वोट, BJP पर साधा निशाना कहा- यह लड़ाई अन्याय और दुष्टों के खिलाफ है
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को हरियाणा के लोगों से पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया और कहा कि यह ‘‘दुष्टों, अन्याय और असत्य’’ के खिलाफ लड़ाई है। प्रियंका ने हरियाणा के जुलाना में अपनी पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट के पक्ष में प्रचार करने के दौरान एक रैली को संबोधित किया।

रोजगार, अग्निवीर सैन्य भर्ती योजना और किसानों के कल्याण सहित अन्य मुद्दों को लेकर राज्य की भाजपा नीत सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने हर स्तर पर लोगों को ‘‘धोखा’’ दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुरुक्षेत्र की लड़ाई और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई जैसा मौका फिर आ गया है। आज ये आपकी लड़ाई है, जो अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। आपको खड़ा होना होगा, अपने अंदर झांकना होगा और देखना होगा कि क्या हो रहा है।’’

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार केवल मुट्ठी भर उद्योगपतियों के लाभ के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार रोजगार के अवसर पैदा करने में असमर्थ है, क्योंकि इसने ‘‘सब कुछ अंबानी और अदाणी को दे दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी बंदरगाह, भूमि, उद्योग, हवाई अड्डे बड़े उद्योगपतियों को दे दिए गए हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज छोटे व्यवसायों और कृषि क्षेत्र से रोजगार के कोई अवसर पैदा नहीं हो सकते। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह (भाजपा सरकार) रोजगार देने का काम नहीं कर सकती, क्योंकि इसकी नीतियां इसके (रोजगार सृजन) खिलाफ हैं।’’ अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि अग्निवीरों को कोई पेंशन नहीं मिलेगी और चार साल की सेवा के बाद उन्हें फिर से रोजगार की तलाश करनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ये वो है, जो मोदीजी ने आपको दिया है।’’ प्रियंका गांधी ने ‘परिवार पहचान पत्र’ योजना को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को कई मुश्किलें हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपको 10 साल तक गुमराह किया गया। आप 10 साल से किसानों, जवानों, पहलवानों और महिलाओं के साथ अन्याय देख रहे हैं।’’ अब निरस्त हो चुके तीन कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कृषक समुदाय के साथ अन्याय हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी ने दिल्ली की सीमाओं पर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने के लिए पांच मिनट भी बाहर आने की जहमत नहीं उठाई।’’ प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘वह (मोदी) ऐसे कृषि कानून लाने जा रहे थे, जिनका आप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। वह जानते थे कि उन कृषि कानूनों से केवल बड़े उद्योगपतियों को ही फायदा होगा। किसानों को कोई फायदा नहीं होता। आपने कई महीनों तक संघर्ष किया और आपको पीटा गया, 750 किसानों की जान चली गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव आने पर ही नरमी दिखाई।’’

24 फसलों पर एमएसपी देने के भाजपा सरकार के दावे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनमें से 10 तो हरियाणा में उगाई ही नहीं जातीं। गांधी ने कहा, ‘‘वे किसे बेवकूफ बना रहे हैं? पूरा देश देख रहा है।’’ उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘इस सरकार को बदलो। भाजपा को उखाड़ फेंको।’’

यह भी पढ़ें:-बहराइच: BJP जिलाध्यक्ष बोले- हिंदी के साथ संस्कृत भाषा को भी दे महत्व: जिलाध्यक्ष

आज भी महिलाओं और पुरूषों की बराबरी सिर्फ नाम की, हरियाणा को नहीं मिला कोई महिला मुख्यमंत्री
गुरुग्राम/रेवाड़ी, अमृत विचारः हरियाणा चुनाव में अभी तक पुरुषों का ही दबदबा कायम रहा है और इस बार भी विधानसभा चुनाव में सिर्फ 51 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों ने जिन महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है, उनमें से अधिकतर का या तो राजनीतिक परिवार से नाता है या फिर वे कोई चर्चित चेहरा हैं।

अब तक सिर्फ 87 महिलाएं उतरी मैदान में
हरियाणा के 1966 में पंजाब से अलग होकर राज्य बनने के बाद से विधानसभा में अभी तक केवल 87 महिलाएं चुनकर पहुंची हैं। हरियाणा अपने खराब लैंगिक अनुपात के लिए हमेशा चर्चा में रहा है और यहां अभी तक कभी कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी है। उम्मीदवारों की सूची पर गौर करने से पता चलता है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसके बाद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (Indian National Lok Dal) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संयुक्त रूप से 11 महिला उम्मीदवारों, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 10 महिला उम्मीदवारों का टिकट दिया है। जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) का गठबंधन 85 सीट पर चुनाव लड़ रहा है और केवल आठ पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की 90 उम्मीदवारों की सूची में 10 महिलाएं शामिल हैं।

पांच को मतदान, 8 को रिजल्ट
हरियाणा विधानसभा के रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2000 से अभी तक हुए पांच विधानसभा चुनाव में कुल 47 महिलाएं राज्य में विधायक चुनी गईं। राज्य अपने विषम लैंगिक अनुमात के लिए बदनाम है, वर्ष 2023 में यहां प्रति 1,000 लड़कों पर 916 लड़कियां थीं। वर्ष 2019 के चुनाव में 104 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में सबसे अधिक 116 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें से 13 ने जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में यह संख्या घटकर नौ रह गई। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

महिलाओं के साथ हमेशा भेदभाव
इस बार के चुनावी मुकाबले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव भी मैदान में हैं, जो भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। इस साल की शुरुआत में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की पोती श्रुति चौधरी तोशम से चुनाव लड़ रही हैं। चार बार के कांग्रेस विधायक और राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने ‘PTI-भाषा’ से कहा कि कांग्रेस ने अन्य दलों की तुलना में सबसे अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा, ‘‘संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की अनुमति देने वाला विधेयक पारित हो गया, लेकिन इसे लागू 2029 में किया जाएगा जो महिलाओं के साथ मजाक ही है।’’ भुक्कल झज्जर से चुनाव लड़ रही हैं।

विनेश फोगाट भी उतरी मैदान में
जींद जिले के जुलाना में कांग्रेस की ओर से कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट मैदान में हैं। यौन उत्पीड़न विरोधी प्रदर्शन का चेहरा बन चुकी फोगाट ने पेरिस 2024 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक के अभियान से चूकने के बाद खेल से संन्यास ले लिया था। फोगाट का मुकाबला ‘आप’ की कविता दलाल से है, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। चुनाव का सबसे चर्चित चेहरा एशिया की सबसे अमीर एवं ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (74) हैं। जिंदल को भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वह हरियाणा के मंत्री और हिसार के मौजूदा विधायक कमल गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विश्वासपात्र निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद अंबाला छावनी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के अनिल विज और कांग्रेस के परविंदर सिंह परी से है। ‘आप’ की राबिया किदवई मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र नूंह से पहली महिला उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ेः सुभाष हॉस्टल में छात्रों ने किया जमकर हंगामा, असिस्टेंट प्रवोस्ट पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Haryana Elections: AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की एक और सूची, विनेश फोगट के खिलाफ इस महिला रेसलर को उतारा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी की, जिसमें जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की यह चौथी सूची है।

आप ने अंबाला छावनी सीट से राज कौर गिल को मैदान में उतारा है, जबकि करनाल से सुनील बिंदल मैदान में हैं। निशांत आनंद गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो जाने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है।

कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, जबकि पंजाब में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आप को हरियाणा में एक सीट दी थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 के हरियाणा चुनाव में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।

ये भी पढ़ें- 'देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है', आरक्षण वाले बयान पर अमित शाह का पलटवार

हरियाणा चुनाव: BJP ने 21 उम्मीदवारों की सूची की जारी, विनेश फोगाट के खिलाफ इस नेता को उतारा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ युवा नेता कैप्टन योगेश कुमार बैरागी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में दो मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट देने की घोषणा की गई है।

भाजपा ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐजाज खान को चुनावी मैदान में उतारा है। सिरसा के डबवाली विधानसभा सीट से पार्टी ने सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना को उम्मीदवार बनाया है। यहां से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दिग्विजय चौटाला चुनावी मैदान में हैं। यह चौटाला परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। दिग्विजय जजपा के महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई हैं। पार्टी ने ऐलनाबाद सीट से अमीर चंद मेहता को उम्मीदवार बनाया है। यह विधानसभा क्षेत्र सिरसा लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह सीट भी चौटाला परिवार का गढ़ मानी जाती है।

साल 2000 में हुए चुनाव के बाद इस सीट पर इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) का कब्जा रहा है। साल 2021 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला ने जीत हासिल की थी। खेल से राजनीति में आईं कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना में भाजपा ने युवा नेता और एयर इंडिया की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले कैप्टन योगेश कुमार बैरागी पर दांव खेला है। सफीदों निवासी योगेश इस समय भाजपा युवा मोर्चा की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष हैं। भाजपा ने बुधवार को जारी अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल से मौजूदा विधायक नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से मैदान में उतारा गया है। भाजपा की नजर हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने पर है, लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस राज्य में सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी को 'बिच्छू' कहने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने थरूर के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही पर लगाई रोक

हरियाणा चुनाव: विनेश फोगाट ने की प्रचार अभियान की शुरुआत, कहा- जनता के आशीर्वाद से हर लड़ाई जीतेंगे
चंडीगढ़। कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए रविवार को कहा कि उन्हें लोगों के आशीर्वाद से हर लड़ाई जीतने की उम्मीद है। फोगाट (30) को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। जुलाना पहुंचने पर फोगाट का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा बुजुर्गों, महिलाओं और विभिन्न खापों के सदस्यों समेत उनके समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया तथा आशीर्वाद दिया।

कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें उनका नाम भी पार्टी उम्मीदवारों में शामिल था। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध में सबसे आगे रहने वाले ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। खुली छत वाली कार में खड़ी फोगाट ने लोगों का आशीर्वाद लिया। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उनके वाहन के चारों ओर खड़े थे। ढोल की थाप के बीच उनके समर्थकों ने ‘विनेश फोगाट जिंदाबाद’ के नारे लगाये।

बृजभूषण शरण सिंह पर एक सवाल का जवाब देते हुए फोगाट ने कहा, ‘‘बृजभूषण देश नहीं हैं। मेरा देश मेरे साथ खड़ा है। मेरे प्रियजन मेरे साथ खड़े हैं और वे मेरे लिए मायने रखते हैं।’’ बृजभूषण ने शनिवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने डब्ल्यूएफआई पर नियंत्रण और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमले की अपनी “साजिश” में पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को “मोहरे” के तौर पर इस्तेमाल किया। एक सवाल के जवाब में फोगाट ने कहा, ‘‘मेरे चाहने वालों ने मेरा साथ दिया। जैसे उन्होंने कुश्ती में (उनके खेल करियर के दौरान) जीत सुनिश्चित की, वैसे ही वे यहां (चुनावी मुकाबले में) भी अपना आशीर्वाद जारी रखेंगे और उनके आशीर्वाद से हम हर लड़ाई जीतेंगे।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक न मिलने का दर्द उसी दिन कम हो गया था, जब देश के नागरिकों ने हवाई अड्डे पर उतरते ही उन पर अपना प्यार बरसाया था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनका (लोगों का) दर्द कम करना है और यह मेरी जिम्मेदारी है।’’ फोगाट ने कहा, ‘‘मैं 30 साल की हूं और मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है। जब लोग आपके साथ हों तो आप किसी भी चुनौती से पार पा सकते हैं।’’ चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गये एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करुंगी।’’

पूनिया तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। हालांकि, उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की। विनेश फोगाट चरखी दादरी जिले के बलाली से हैं, जबकि उनकी ससुराल जुलाना में है। जुलाना में बख्ता खेड़ा गांव उनके पति सोमवीर राठी का पैतृक गांव है। बाद में बख्ता खेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए फोगाट ने कहा, ‘‘जींद की धरती ऐतिहासिक है, यहां के लोग बहुत बहादुर हैं।’’

उन्होंने चुनावी लड़ाई के लिए लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा और वादा किया कि वह गांव में ही रहेंगी और हमेशा उनके बीच रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं चुनाव जीतती हूं या हारती हूं। यहां हमारा घर है और मैं यहीं रहूंगी।’’ उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने के लिए कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद दिया। फोगाट ने कहा कि जब वे दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने उनका समर्थन किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय हमें लगा था कि हममें हिम्मत नहीं है और हमें देश छोड़ देना चाहिए। हम अपमानित महसूस कर रहे थे। लेकिन प्रियंका जी ने मुझसे कहा कि हिम्मत मत हारो और कुश्ती के जरिए जवाब दो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राहुल गांधी जी की प्रशंसक हूं। मैं देख रही हूं कि वह पिछले दो-तीन वर्षों से लोगों से मिल रहे हैं और उनका दर्द समझने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी धन्यवाद दिया और कहा कि वह उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा, ‘‘आपका सम्मान हमेशा हर चीज से ऊपर रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है और कुश्ती ने भी। आज मैं जो कुछ भी हूं, इस खेल की वजह से हूं।’’ उन्होंने लोगों से अपनी बेटियों को उनके सपने पूरे करने में सहयोग करने को कहा।

आपके प्यार से हर जंग फतेह करेंगे। 🙏

जिस तरह मैंने दंगल में हर चुनौती का सामना किया, वैसे ही इस मेरे अपनों के आशीर्वाद से नई जंग को भी पार कर लूंगी। मेरे लिए अब सबसे बड़ा मेडल मेरे हल्के और मेरे अपने लोगों की जिम्मेदारी निभाना है। वो दर्द तो उसी दिन पीछे छूट गया, जिस दिन मैंने… pic.twitter.com/rv3NqvI8vD

— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) September 8, 2024

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें लिस्ट

कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए..., Bajrang Punia को Whatsapp पर मिली जान से मारने के धमकी
सोनीपत। कांग्रेस में हाल में शामिल हुए ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पूनिया को विदेशी नंबर से सोशल मीडिया मंच ‘व्हाट्सऐप’ पर धमकी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, बजरंग को दी गई धमकी में लिखा है कि “बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है।”

बजरंग ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिला पुलिस प्रवक्ता रविंदर सिंह ने बताया, “ पुलिस को शिकायत मिली है और हम जांच कर रहे हैं।” हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का राजनीति में प्रवेश हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें लिस्ट