विनेश फोगाट - Amrit Vichar

भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा साल 2024, पेरिस ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का दिल
नई दिल्ली। कहते हैं कि खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए लेकिन भारतीय कुश्ती में तो 2024 में खेलों की राजनीति ही हावी रही। एक समय ओलंपिक में सफलता की गारंटी माने जाने वाले इस खेल में प्रशासनिक उठापठक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही और पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का तय लग रहा पदक चले जाने से एक और निराशा हाथ लगी।

ठीक एक साल पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव से बेंगलुरू में हाल ही में हुई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप तक भारतीय कुश्ती दिशाहीन जहाज लग रही थी। एक समय था जब कुश्ती को ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीदों में गिना जाता था लेकिन पेरिस ओलंपिक में अमन सहरावत के कांस्य पदक के अलावा इस खेल में भारत की झोली खाली रही। बदकिस्मती से विनेश का स्वर्ण पदक बिल्कुल करीब आकर निकल गया। ओलंपिक के लिये उनके पसंदीदा भारवर्ग में जगह नहीं बनने से विनेश ने निचले वर्ग में किस्मत आजमाई।

उन्होंने पेरिस ओलंपिक में पहले दौर में जापान की महान पहलवान युइ सुसाकी को हराया लेकिन फाइनल के दिन सुबह 100 ग्राम वजन अधिक पाये जाने के कारण अयोग्य करार दी गई। एक दिन बाद विनेश ने खेल को अलविदा कह दिया । घर लौटने के बाद उनका नायिकाओं की तरह स्वागत किया गया । विनेश ने राजनीतिक पारी शुरू करके कांग्रेस का दामन थामा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से जीत दर्ज करके विधायक बन गई । बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन उनकी किस्मत विनेश जैसी नहीं रही। अभ्यास शिविरों के दौरान डोप टेस्ट के लिये नमूने देने में नाकाम रहने के कारण उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा। इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई भी नहीं कर सके थे।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनका कैरियर ग्राफ इस साल बिल्कुल नीचे चला गया। विनेश और बजरंग लगातार कहते रहे कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर उनकी लड़ाई राजनीतिक नहीं है । लेकिन उनके कांग्रेस से जुड़ने के बाद उनकी साथी पहलवान और रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपनी किताब में लिखा कि दोनों ने लालच ने उनके प्रदर्शन की हवा निकाल दी। अगली पीढी के पहलवानों अंशु मलिक और अमित पंघाल ने पेरिस में निराश किया लेकिन अमन ने छत्रसाल स्टेडियम की परंपरा को आगे बढाकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलो कुश्ती में कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में 2020 तोक्यो खेलों में रवि दहिया ने रहत पदक जीता था। लेकिन चोटों और खराब फॉर्म ने दहिया को हाशिये पर धकेल दिया।

टोक्यो में भारत को कुश्ती में दो पदक मिले थे लेकिन पिछले एक साल के घटनाक्रम ने भारतीय कुश्ती को काफी पीछे खिसका दिया। ऐसा नहीं है कि संभावनायें या प्रतिभायें नहीं है। भारत की अंडर 17 महिला टीम ने सितंबर में जोर्डन के अम्मान में विश्व चैम्पियनशिप जीती। भारत ने संभावित दस पदकों में से पांच स्वर्ण समेत आठ पदक जीते । जापान और कजाखस्तान जैसे दिग्गजों को पछाड़ना बड़ी उपलब्धि है। संजय सिंह की अगुवाई में भारतीय कुश्ती महासंघ के नये प्रशासन को अभी भी खेल मंत्रालय से निलंबन हटने का इंतजार है।

निलंबन इसलिये लगाया गया क्योंकि दिसंबर 2023 में 15 दिन का नोटिस दिए बिना राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आयोजन का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन अगर डब्ल्यूएफआई नोटिस अवधि तक रूकता तो पहलवानों को एक साल गंवाना पड़ता क्योंकि 15 दिन पूरे होने तक 2024 शुरू हो जाता। साक्षी और उनके पति पहलवान सत्यव्रत कादियान की याचिका के कारण डब्ल्यूएफआई को सीनियर विश्व चैम्पियनशिप से टीम वापिस लेनी पड़ी थी। सरकार के दखल के बाद टीम भेजी जा सकी। पिछले दो साल में कोचिंग शिविर नहीं लगे हैं और प्रो कुश्ती लीग फिर शुरू करने की योजना ठंडे बस्ते में है। अनुदान और प्रायोजन रूके हुए हैं और कोई विदेशी या निजी कोच नहीं है। भारतीय कुश्ती की दशा और दिशा दोनों इस समय तय नहीं है।

ये भी पढे़ं : Year End 2024 : 2025 में बॉलीवुड की ये फिल्में धूम मचाने को तैयार, दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार

भारत लौटने के बाद विनेश फोगाट बोलीं- हमारी लड़ाई जारी रहेगी, सच्चाई की जीत होगी
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक से स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत से अभिभूत पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि भारतीय कुश्ती की बेहतरी के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी और सच्चाई की जीत होगी। ओलंपिक में 50 किग्रा फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित की गईं विनेश का शनिवार को यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विनेश ने अपनी अयोग्यता के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की थी लेकिन उसके तदर्थ प्रभाग ने उसे खारिज कर दिया था।

विनेश ने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा, हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। लड़ाई जारी रहेगी और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सच्चाई की जीत होगी। विनेश और उनके साथी ओलंपियन बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और उसके पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक साल से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विनेश सहित छह पहलवान पिछले साल डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे।

विनेश ने यह भी कहा कि उनका जिस तरह से शानदार स्वागत किया गया उससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। इस 29 वर्षीय पहलवान ने कहा, मुझे अपने देशवासियों, मेरे गांव और परिवार के सदस्यों से जो प्यार मिला उससे मुझे इस झटके से उबरने में मदद मिलेगी। मैं वापस कुश्ती में लौट सकती हूं। उन्होंने कहा, ओलंपिक पदक से चूकना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका है। मैं नहीं जानती कि मुझे इससे उबरने में कितना समय लगेगा। मैं नहीं जानती कि मैं कुश्ती में वापसी करूंगी या नहीं लेकिन आज मुझे जो साहस मिला है उसका मैं सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहती हूं।

ये भी पढ़ें : Vinesh Phogat India Reutrns : सभी का शुक्रिया! वतन वापसी पर इमोशनल हुईं पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग और साक्षी भी स्वागत के लिए पहुंचे

पूरा भारत आपके साथ है, आप चैंपियन हो...विनेश फोगाट की अपील खारिज होने पर खेल जगत ने कहा
नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत ने खेल पंचाट द्वारा पहलवान विनेश फोगाट की अपील खारिज करने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस खिलाड़ी के साथ है और उनके लिए वह चैंपियन है। खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग ने पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश की अपील को बुधवार को खारिज कर दिया। इससे रजत पदक हासिल करने की उम्मीद खत्म हो गई।

पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम को लगातार दूसरे ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने के बाद संन्यास लेने वाले हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है लेकिन हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि विनेश से पदक छीन लिया गया। बजरंग ने एक्स पर पोस्ट किया,माना पदक छीना गया तुम्हारा इस अंधकार में, हीरे की तरह चमक रही हो आज पूरे संसार में।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाकर विनेश और साक्षी मलिक के साथ लंबे समय तक धरना प्रदर्शन करने वाले बजरंग ने कहा,‘‘ विश्व विजेता हिंदुस्तान की आन बान शान , रूस्तम ए हिंद विनेश फौगाट आप देश की कोहिनूर हैं। पूरे विश्व में विनेश फौगाट विनेश फौगाट हो रहा है। जिनको पदक चाहिए, खरीद लेना 15-15 रुपए में।’’ खेल पंचाट के फैसले पर हॉकी खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘यह दुखद खबर है लेकिन हम क्या कह सकते हैं। एक खिलाड़ी बहुत मेहनत करता है और अगर किसी के साथ ऐसा कुछ होता है तो दुख होता है। हमारे लिए विनेश एक स्टार हैं और हमेशा रहेंगी।’’

उनकी टीम के साथी अमित रोहिदास ने कहा, ‘‘पूरा भारत उनके साथ है। उन्हें अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए। वह हमारे और देश के लिए एक चैंपियन है।’’ राष्ट्रीय कुश्ती कोच वीरेंद्र दहिया ने खेल पंचाट के फैसले को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण‘‘ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और करारा झटका है। हमें पूरी उम्मीद थी कि फैसला हमारे पक्ष में होगा। लेकिन यह भारतीय कुश्ती और देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।‘‘ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी इस फैसले पर निराशा व्यक्त की।

ओलंपिक संघ ने विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के अमानवीय नियमों की भी आलोचना की, जो खिलाड़ियों पर पड़ने वाले शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दबाव को समझने में नाकाम रहा। एक बयान में आईओए अध्यक्ष उषा ने कहा, पहलवान विनेश फोगाट की युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के खिलाफ दायर अपील पर खेल पंचाट के एकमात्र पंच के फैसले से स्तब्ध और निराश हूं । उन्होंने कहा ,‘‘ पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में साझा रजत पदक दिए जाने के विनेश के आवेदन को खारिज करने वाले 14 अगस्त के फैसले का प्रभावी हिस्सा विशेष रूप से उनके लिए और बड़े पैमाने पर खेल समुदाय के लिए महत्वपूर्ण निहितार्थ रखता है।

आईओए ने विनेश के मामले में मदद के लिए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और विदुषपत सिंघानिया को शामिल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा करनी होगी, हमें देखना होगा कि वहां क्या लिखा है और उसके अनुसार ही हम भविष्य की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लेंगे।‘‘ विनेश के शनिवार को स्वदेश लौटने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Paris Olympic 2024 : विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा रजत पदक, क्या CAS के फैसले को देंगी चुनौती?

Paris Olympic 2024 : अमन सेहरावत का भी बढ़ गया था वजन, 10 घंटे में घटाया 4.6 किलो वेट...फिर जीता कांस्य पदक
पेरिस। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है और पेरिस ओलंपिक में भारत को कुश्ती का कांस्य पदक दिलाने वाले अमन सेहरावत को 4.6 किलो वजन खोना पड़ा। सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से हारने के बाद अमन का वजन 61 . 5 किलो आया था। अब कांस्य पदक के प्लेआफ के लिये मैट पर उतरने से पहले उनके सामने वजन कम करने की चुनौती थी। ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी अमन ने दस घंटे के भीतर 4 . 6 किलो वजन कम किया क्योंकि उन्हें 57 किलोवर्ग के मुकाबले में उतरना था।

Thank you Manu Bhaker
Glad to join medal team 🥉 https://t.co/wqa8baOnOp

— Aman Sehrawat 🧢 (@AmanSehrawat57) August 10, 2024

दूसरे दिन सुबह वजन किया गया तो कोच जगमंदर सिंह और वीरेंदर दहिया ने राहत की सांस ली क्योंकि अमन का वजन निर्धारित सीमा के भीतर आया। कुछ दिन पहले ही विनेश फोगाट सौ ग्राम वजन अधिक पाये जाने के कारण फाइनल से अयोग्य करार दी गई थी । अमन ने ‘मिशन ’ की शुरूआत डेढ घंटे अपने दो सीनियर कोचों के साथ मैट पर अभ्यास करने के साथ की। इसके बाद एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया। चूंकि पसीने से भी वजन कम होता है तो आधा घंटे के ब्रेक के बाद पांच पांच मिनट के पांच ‘सौना बाथ’ सत्र हुए।

BRONZE MEDAL IT IS!!!
Our 6th medal at @paris2024 after a comfortable win for Aman Sherawat in the Bronze Medal match! 👏🏽👏🏽#JeetKaJashn | #Cheer4Bharat pic.twitter.com/jgdYKxCSBi

— Team India (@WeAreTeamIndia) August 9, 2024

आखिरी सत्र के बाद अमन का वजन 900 ग्राम अधिक था तो उनकी मालिश की गई और कोचों ने उसे हल्की जॉगिंग करने के लिये कहा । इसके बाद 15 मिनट दौड़ लगाई। सुबह 4 . 30 तक उसका वजन 56 . 9 किलो आ गया । इस दौरान उसे गर्म पानी के साथ नींबू और शहद और थोड़ी कॉफी दी गई। अमन उसके बाद सो ही नहीं सका।

An Olympic Medal in his first Olympic appearance! Incredible from Aman Sehrawat clinching our 6th medal @paris2024 with a dominating performance today 👏🏽👏🏽#JeetKaJashn | #Cheer4Bharat pic.twitter.com/ASfWvb9lF5

— Team India (@WeAreTeamIndia) August 9, 2024

उसने कहा, मैंने कुश्ती के मुकाबलों के वीडियो पूरी रात देखे। कोच ने कहा, हम हर घंटे उसका वजन जांचते रहे। पूरी रात और दिन भर भी नहीं सोये। विनेश के साथ जो हुआ, उसके बाद तनाव था। वैसे वजन कम करना रूटीन का हिस्सा होता है लेकिन इस बार हम एक और पदक यूं नहीं गंवाना चाहते थे। अमन ने पुएर्तो रिको के डारियन क्रूज को हराकर कांस्य पदक जीता।

ये भी पढे़ं : Paris Olympics: अमन सहरावत ने कुश्ती में भारत को दिलाया कांस्य पदक, मोदी ने दी बधाई

Paris Olympic 2024 : सचिन तेंदुलकर बोले- विनेश फोगाट रजत पदक की हकदार, हमें फैसले का इंतजार
नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन के कारण विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने की आलोचना करते हुए इस पहलवान को रजत पदक का हकदार बताया। विनेश को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग की स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन मापने के दौरान 100 ग्राम अधिक पाया गया जिससे उन्हें अयोग्य करार दिया गया। विनश ने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया है। तेंदुलकर ने कहा कि खेलों में नियमों पर समय-समय पर गौर किया जाना चाहिये।

उन्होंने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हर खेल के कुछ नियम होते हैं और उन नियमों को संदर्भ में देखने की जरूरत है, शायद कभी-कभी उन पर दोबारा गौर भी किया जाना चाहिये।’’ उन्होंने  लिखा, ‘‘ विनेश फोगाट ने निष्पक्षता से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वजन के आधार पर उसकी अयोग्यता फाइनल से पहले हुई थी और ऐसे में उससे रजत पदक छीन लिया जाना तर्क और खेल की समझ से परे है।’’ मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि अगर खिलाड़ी अनैतिक चीजों का इस्तेमाल करे तो उसे अयोग्य करना जायज है लेकिन विनेश के मामले में ऐसा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ में आता अगर किसी एथलीट को प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग जैसे नैतिक उल्लंघनों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता। उस स्थिति में, किसी भी पदक से सम्मानित न किया जाना और अंतिम स्थान पर रखा जाना उचित होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘विनेश ने शीर्ष दो में पहुंचने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। वह निश्चित रूप से रजत पदक की हकदार है।’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हम सभी खेल पंचाट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद और प्रार्थना करें कि विनेश को वह पहचान मिले जिसकी वह हकदार है।

ये भी पढ़ें : Paris Olympic 2024 : पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से की फोन पर बात, पूछा हाल-चाल...मां की भी सराहना की

विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के ऐलान से दुखी हुए धर्मेंद्र, बोले- आप बहादुर साहसी बेटी हैं
मुंबई।  विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिएअयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के ऐलान से बेहद दुखी हैं।

https://www.instagram.com/p/C-ZX7_ToFbA/

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है, प्यारी बेटी विनेश, हम यह खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। आप इस मिट्टी की एक बहादुर साहसी बेटी हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं। अपने परिवार और अपने प्रियजनों के लिए खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।

Emotionally I hope an appeal is accepted & Vinesh is awarded the Silver but I also feel it’s unfair on every other athlete who’s been disqualified earlier under the same circumstances. I’m deciding to accept it and move on but it’s not really about how I feel. This must be… pic.twitter.com/679wzTnxAX

— “SuperGullu” (@gulshandevaiah) August 8, 2024

गुलशन देवैया ने की सिल्वर मेडल की मांग
एक्टर गुलशन देवैया ने विनेश फोगाट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भावनात्मक रूप से मैं उम्मीद करता हूं कि अपील स्वीकार कर ली जाएगी और विनेश को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन, मुझे यह भी लगता है कि यह हर दूसरे एथलीट के साथ अन्याय है, जो पहले ही इन परिस्थितियों में अयोग्य घोषित कर लिए जाते हैं। मैं इसे स्वीकार करके आगे बढ़ने का फैसला करता हूं, लेकिन वास्तव में यह इस बारे में है ही नहीं कि मैं कैसा महसूस करता हूं।'

ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 : 'आप हारी नहीं, हराया गया है...', विनेश फोगाट के संन्यास के बाद दुखी बजरंग पूनिया ने किया ट्वीट

मुरादाबाद : विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जताया विरोध, उठाई जांच की मांग
मुरादाबाद। विनेश फोगाट के समर्थन में गुरुवार को कांग्रेस ने विरोध जताया। विनेश को ओलंपिक से बाहर किए जाने को राजनीतिक साजिश बताते हुए कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से व्यापक जांच कराए जाने की मांग की।

कांग्रेसियों ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को फाइनल से ठीक पहले बाहर कर दिया जाना पूरे देश के खेल प्रेमियों के साथ ही साथ राजनीतिक दलों को हजम नहीं हो पा रहा। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि उनके लिए कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा के बाहुबली से टकराना भारी पड़ गया। किसान आंदोलन का समर्थन सरकार को नाराज कर गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब फोगाट क्यूबाई पहलवान को हराकर फाइनल में पंहुच गई थी तब तक तो उसका वजन सही था। लेकिन फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम बढ़ जाना खुलेआम साजिश का सबूत दे रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी कर मामले की जांच कराए जाने की मांग। प्रदर्शन में अनूप दुबे, अमीरुल हसन जाफरी, प्रवक्ता सुधीर पाठक, अफजल साबरी, विवेक गुप्ता, अकरम खा, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेन्द्र वाल्मीकि, श्यामसरण, इरशाद हुसैन, गौरव त्रिवेदी, अलताफ मसूदी, फिरासत हुसैन बब्बन, महबूब अली, विवेक कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई, माफ करना..,विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

Paris Olympics 2024 : इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं की थी, विनेश को अयोग्य ठहराए जाने पर बोलीं अमेरिकी महिला पहलवान Sarah Hildebrandt
पेरिस। विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण 50 किग्रा में अयोग्य ठहराए जाने के बाद उस भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी महिला पहलवान सारा  हिल्डेब्रांट (Sarah Hildebrandt) ने कहा कि वह खिताबी मुकाबले के दिन सुबह अफरातफरी के लिए तैयार थीं लेकिन उन्होंने भारतीय खिलाड़ी के इर्द-गिर्द हुई घटना की उम्मीद नहीं की थी। विनेश को अयोग्य ठहराया गया और ओलंपिक फाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज ने उनकी जगह ली।

29 वर्षीय विनेश ने सेमीफाइनल में लोपेज को हराया था और स्वर्ण के लिए उन्हें हिल्डेब्रांट का सामना करना था लेकिन बुधवार की सुबह वजन करने की प्रक्रिया के दौरान उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। फाइनल में लोपेज को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली हिल्डेब्रांट ने कहा, ‘‘मैं अफरातफरी के लिए तैयार थी लेकिन इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं की थी।’’ टोक्यो खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली 30 वर्षीय हिल्डेब्रांट ने कहा कि उन्होंने वजन मापने के समय विनेश को नहीं देखा और कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि भारतीय खिलाड़ी मुकाबले से हट गई है।

हिल्डेब्रांट ने फाइनल के बाद याद करते हुए कहा, ‘‘(विनेश) वजन मापने के समय नहीं थी इसलिए मेरे दिमाग में चल रहा था, ‘हे भगवान, यह एक संभावना हो सकती है।’ फिर, हमें खबर मिली कि उसने वजन नहीं मापा और हमें लगा कि वह मुकाबले से हट गई है। इसलिए बहुत जश्न मनाया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अजीब था, जैसे ‘हे ​​भगवान, मैंने अभी-अभी ओलंपिक जीता है।’ फिर एक घंटे बाद वे कहने लगे, ‘तुमने ओलंपिक नहीं जीता।’ मैं सोचने लगी, ‘ओह, यह बहुत अजीब है।’ इसलिए रीसेट करना पड़ा। मैंने झपकी ली, जागी और यह सपने जैसा था।’’

ओलंपिक में खेलने के लिए इस साल की शुरुआत में वजन गिराकर 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली विनेश ने फाइनल से पहले वजन घटाने के लिए कई कदम उठाए जिसमें जिसमें भूखे रहना, तरल पदार्थों से परहेज करना और पूरी रात जागकर पसीना बहाना शामिल है। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और विनेश फिर भी अपने वजन को अपनी स्पर्धा के भार वर्ग के दायरे में नहीं ला पाई और अंत में उनके शरीर में पानी की इतनी कमी हो गई कि उसे खेल गांव के एक पॉली क्लिनिक में भर्ती कराना पड़ा।

हिल्डेब्रांट ने भी 55 किग्रा से वजन घटाकर 50 किग्रा में प्रतिस्पर्धा का फैसला किया था लेकिन उन्होंने ऐसा दो साल पहले किया था। उन्होंने कहा, ‘‘वजन घटाने के लिए बहुत सोची समझी शिक्षा और अनुशासन की जरूरत पड़ती है।" हिल्डेब्रांट ने कहा, ‘‘मैंने असल में 2022 के अंत में इन खेलों के लिए वजन कम करना शुरू कर दिया था। मैं सोचती थी, ‘अब से मैं जो कुछ भी करूंगी, उसका असर (पेरिस) 2024 पर पड़ेगा। इसलिए 2023 में यह असहज होने वाला है।

ये भी पढ़ें :Paris Olympics 2024 : 'आप हारी नहीं, हराया गया है...', विनेश फोगाट के संन्यास के बाद दुखी बजरंग पूनिया ने किया ट्वीट

पेरिस ओलंपिक जाने वाले पहलवानों को पूरा सहयोग देगा IOA- WFI, विनेश फोगाट का अनुरोध किया स्वीकार
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पेरिस ओलंपिक जाने वाले देश के छह पहलवानों को पूर्ण सहायता प्रदान करेगा तथा राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) ने शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट की ट्रेनिंग के लिए और अधिक मदद के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया है।

छह भारतीय पहलवानों में महिला वर्ग में विनेश फोगाट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा) और रीतिका हुड्डा (76 किग्रा) तथा पुरुष वर्ग में अमन सहरावत (57 किग्रा) ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालाीफाई किया है। आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस कदम का उद्देश्य पहलवानों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे पहलवानों को सर्वश्रेष्ठ संसाधन की मदद मिले जिससे वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। यह फैसला हमारी ऐसे माहौल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है जिसमें खिलाड़ी आगे बढ़ सकें।  आईओए और डब्ल्यूएफआई पहलवानों के लिए ओलंपिक तक एक ऐसी सहयोगी टीम बनाने की योजना बना रहे हैं जिसमें कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, पोषण विशेषज्ञ, मेंटल कंडिशनिंग कोच और अन्य जरूरी स्टाफ शामिल हों।

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश को पेरिस ओलंपिक की ट्रेनिंग के लिए और सहयोगी स्टाफ मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने कहा, हम सुनिश्चित करेंगे कि विनेश और हमारे अन्य सभी पहलवानों को अच्छा प्रदर्शन करने और भारत का तिरंगा ऊंचा रखने के लिए जरूरी सहयोगी स्टाफ मिले।

ये भी पढ़ें : सुमित नागल एटीपी रैंकिंग में 77वें स्थान पर, पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

ओलंपिक कोटा हासिल कर विनेश फोगाट बोलीं- अगले चार महीनों में वजन प्रबंधन करना चुनौती होगी
बिश्केश (किर्गिस्तान)। ओलंपिक कोटा हासिल कर राहत महसूस कर रही विनेश फोगाट का मानना है कि पेरिस खेलों की तैयारी के लिए 50 किग्रा के सबसे निचले वर्ग में अपना वजन बनाये रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। विनेश ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने बिना अंक गंवाये अपना लगातार तीसरा ओलंपिक कोटा पक्का कर लिया।

विनेश भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के विरोध के कारण लगभग डेढ़ साल तक नियमित अभ्यास और खेल से दूर रही। इस दौरान अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा वर्ग में कोटा स्थान हासिल कर लिया। विनेश लंबे समय से इसी भार वर्ग में चुनौती पेश करते रही है। देश की सबसे सफल महिला पहलवान के पास ओलंपिक कोटा सुनिश्चित करने के लिए वजन वर्ग बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

विनेश ने 50 किग्रा वर्ग में कोटा सुनिश्चित करने के बाद कहा,  मुझे अपने वजन को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना होगा। मैंने इतने लंबे समय के बाद अपने वजन को कम कर 50 किलो तक किया है इसलिए मैं इसे जितना संभव हो उतना बनाए रखने की कोशिश करूंगी। इस 29 साल की पहलवान ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू की वेबसाइट से कहा,  मेरी मांसपेशियां मजबूत हैं, इससे मेरा वजन जल्दी बढ़ जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी फिट हूं, फिर भी मेरा वजन बढ़ता है। मैं सिर्फ अपना वजन नियंत्रित करना चाहती हूं। मेरे पास चार महीने बचे हैं और हर दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

विनेश ने कहा, मैंने वजन में बदलाव इसलिए किया क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मैंने अपनी खुशी से ऐसा नहीं किया। मैंने 50 किग्रा वर्ग में अपने देश के लिए कोटा जीता। मुझे खुशी है कि मैं ओलंपिक में जा सकती हूं। मैं 50 किग्रा वर्ग में जाऊंगा या 53 किग्रा वर्ग में, यह ट्रायल में तय होगा, लेकिन जो भी हो, मैंने अपने देश के लिए कोटा जीता है। विनेश को इससे पहले रियो और तोक्यो ओलंपिक में निराशा का सामना करना पड़ा है। लेकिन वह अब हर हाल में ओलंपिक पदक के सपने को पूरा करना चाहती है। उन्होंने कहा,  मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहती हूं। मुझे कुश्ती करते हुए 20 साल हो गए हैं। मुझे बस ओलंपिक पदक चाहिए। हर कोई इसके लिए काम कर रहा है।

विनेश ने दावा किया था कि वह अवसाद से जूझ रही थीं और यहां तक कि वह कोविड-19 की चपेट में भी आ गई थीं और तत्कालीन डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ लंबे समय तक विरोध और कानूनी लड़ाई के कारण मानसिक दबाव काफी बढ़ गया था। इन सब के बावजूद वह बिश्केक में कोटा जीतने में सफल रही। उन्होंने कहा,  यह कठिन था लेकिन जब आप जीतते हैं तो हर चीज सार्थक हो जाती है। मैं अगले चार पांच दिन शांति के साथ रह सकती हूं। मेरा मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। मैं वह करने की कोशिश करूंगी जो पिछले दो ओलंपिक में नहीं कर सकी। मैं इस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हूं।

ये भी पढ़ें : हॉकी इंडिया ने ओलंपिक से पहले पुरुष शिविर के लिए की 28 सदस्यीय कोर संभावित ग्रुप की घोषणा

पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर विनेश फोगाट, ये खिलाड़ी एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में
बिश्केक (किर्गिस्तान)। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर हैं जबकि अंशु मलिक और अंडर 23 चैम्पियन रीतिका ने भी यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विनेश ने महिलाओं के 50 किलो में कोरियाई प्रतिद्वंद्वी मिरान चियोन को एक मिनट 39 सेकंड तक चले मुकाबले में हराया। उनकी मजबूत पकड़ का विरोधी के पास कोई जवाब नहीं था। अगले मुकाबले में उन्होंने 67 सेकंड में कंबोडिया की एसमानांग डिट को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में पहुंचने वाले पहलवानों को अपने देश के लिये कोटा मिलेगा। चयन ट्रायल जीतने के बाद विनेश 50 किलोवर्ग में खेल रही है। वह अगर चूक भी जाती है तो 53 किलो वर्ग में दावेदार होंगे जिसमें अंतिम पंघाल ने कोटा जीता है। अंतिम को एक और ट्रायल में उतरने के लिये कहा जा सकता है। विश्व चैम्पियनशिप 2021 रजत पदक विजेता अंशु को क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला जिसमें उसने किर्गिस्तान की कलमीरा बिलिम्बेकोवा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। अंडर 23 विश्व चैम्पियन रीतिका (76 किलो) ने युंजू हवांग को हराया। पहला दौर उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता पर जीता।

इसके बाद मंगोलिया की दावानासान एंख एमार को भी इसी तरह से मात दी। चीन की जुआंग वांग के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में उन्होंने 8 . 2 से जीत दर्ज की। मानसी अहलावत (62 किलो) भी अंतिम चार में पहुंच गई। उन्होंने कजाखस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को 6 . 4 से हराया। निशा दहिया (68 किलो) सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। उन्होंने पहले दौर में उत्तर कोरिया की सोल गुम पाक को 8 . 3 से हराया। इसके बाद किर्गिस्तान की मीरिम जुमानाजारोवा से हार गई। तीसरे दौर में किर्गिस्तान की येलेना शालिगिना ने उन्हें हराया। पेरिस ओलंपिक का आखिरी विश्व क्वालीफायर तुर्की में नौ मई से खेला जायेगा।

ये भी पढ़ें : KKR vs RCB, IPL 2024 : खराब फॉर्म से जूझ रही आरसीबी के सामने केकेआर की कठिन चुनौती

भारतीय पहलवानों के सामने ओलंपिक कोटा हासिल करने की चुनौती, नजरें विनेश फोगाट के प्रदर्शन पर
बिश्केक (किर्गिस्तान)। भारत के 17 पहलवान शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे एशिया ओलंपिक क्वालीफायर के जरिये पेरिस खेलों का कोटा हासिल करने के लिए जब चुनौती पेश करेंगे तो सबसे ज्यादा नजरें दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट पर होगी। इस प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको-रोमन में कुल 36 कोटा स्थान दांव पर होंगे ।

भारतीय पहलवान सिर्फ एक स्पर्धा को छोड़कर सभी भार वर्ग में कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे। उन्नीस साल की अंतिम पंघाल ने सर्बिया के बेलग्रेड में 2023 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर भारत के लिए महिलाओं के 53 किग्रा में पहले ही कोटा स्थान पक्का कर लिया है। महिला वर्ग में अब विनेश (50 किग्रा), रीतिका हुड्डा (76 किग्रा), मौजूदा अंडर-23 विश्व चैंपियन अंशु (57 किग्रा), मानसी (62 किग्रा) और निशा (68 किग्रा) के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का समय आ गया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष  बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों के विरोध का प्रमुख चेहरा रही विनेश के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। पिछले कुछ समय से गलत कारणों से चर्चा में रहने वाली 29 वर्षीय खिलाड़ी ने मार्च में 50 किग्रा में राष्ट्रीय चयन ट्रायल जीता था। उन्होंने पटियाला में हुए इस चयन ट्रायल में अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद 53 किग्रा वर्ग में भी प्रतिस्पर्धा की थी, लेकिन वह सेमीफाइनल में हार गईं थी। विनेश ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके निजी कोच और फिजियो को एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए एक्रिडिटेशन (मान्यता) नहीं मिला। वह इन विवादों को पीछे छोड़कर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी।

पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग में, अमन सहरावत (57 किग्रा) राष्ट्रीय ट्रायल में तोक्यो ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया को पछाड़कर अपनी जगह बनाने के बाद सुर्खियों बटोरी थी। वह अच्छी लय में भी हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में जगरेब ओपन में स्वर्ण पदक जीता था। उनके अलावा सुजीत पर भी नजर रहेगी क्योंकि वह तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की विफलता के बाद 65 किग्रा वर्ग में चुनौती का नेतृत्व कर रहे हैं। तोक्यो में पदक जीतने से चूके दीपक पूनिया (86 किग्रा) से यहां कोटा तय करने के मजबूत दावेदार है तो वहीं जयदीप (74 किग्रा), दीपक (97 किग्रा) और सुमित (125 किग्रा) भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा कर भारत के लिए कोटा हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ा चाहेंगे।

महाद्वीपीय क्वालीफायर में स्वर्ण पदक, रेपेचेज या कांस्य पदक के लिए मुकाबला नहीं होगा। प्रत्येक ओलंपिक भार वर्ग में दोनों सेमीफाइनल के विजेता पेरिस खेलों के लिए अपने देशों के लिए कोटा अर्जित करेंगे। ग्रीको-रोमन में सुमित (60 किग्रा), आशु (67 किग्रा), विकास (77 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), नितेश (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) पर देश के लिए कोटा हासिल करने का दारोमदार होगा।

ये भी पढ़ें : आईपीएल के इंपैक्ट खिलाड़ी नियम से भारतीय हरफनमौलाओं के विकास पर लगेगी रोक : रोहित शर्मा