साहब - Amrit Vichar

हल्द्वानी: सिटी मजिस्ट्रेट साहब...दुकान तोड़ी तो जान दे दूंगा
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर अतिक्रमण ढहाने पहुंची प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ एक व्यापारी दो मंजिला दुकान की छत पर चढ़ गया। बोला कि सिटी मजिस्ट्रेट साहब अगर दुकान तोड़ी तो जहर खाकर जान दे दूंगा। पुलिस ने जब व्यापारी पर काबू पाया तब कहीं जाकर लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई शुरू की।

मंगल पड़ाव लेकर रोडवेज बस स्टेशन तक नैनीताल रोड को चौड़ा किया जाना है। अतिक्रमण ग्रस्त क्षेत्र बेहद संकरा होने की वजह से इसका नाम बॉटल नेक पड़ गया है। कालू सिद्ध तिराहे से सरस मार्केट के बीच में चार दुकानें ऐसी हैं, जिनका एक बड़ा हिस्सा ढहाया जा चुका है, लेकिन आवश्यकता के अनुरूप इन चार दुकानों को डेढ़ मीटर तोड़ने के लिए रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, लोनिवि के अ​धिशासी अ​भियंता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारी दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए कह दिया था, लेकिन व्यापारियों ने दुकानें खाली नहीं की।

रविवार को कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से उलझ गया। वह प्रशासन को कार्रवाई के लिए रोक रहा था, लेकिन जब प्रशासन नहीं माना तो व्यापारी दोमंजिला पर स्थित दुकान की छत पर चढ़ गया और अतिक्रमण ढहाने पर जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगा।

वह नहीं माना तो प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। बमुश्किल पुलिस ने व्यापारी को छत से नीचे उतारा, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने ध्वस्तीकरण शुरू कर किया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि 23 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई है। उस दिन अंतिम फैसला आ जाएगा। जिसके बाद प्रशासन एक सिरे से अतिक्रमण तोड़ना शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें - टनकपुर पुलिस ने 48 घंटे में बीएसएनएल टावर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार: केंद्रीय विद्यालय के गरीब प्रिंसिंपल साहब संविदा कर्मियों से हर माह कर रहे थे वसूली
हरिद्वार, अमृत विचार। सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय भेल (हरिद्वार) के प्रधानाचार्य को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी संविदा कर्मचारियों से प्रतिमाह के हिसाब से रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने आरोपी के घर और दफ्तर की तलाशी भी ली, जिसमें कई दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत के संबंध में अरविंद कुमार ने शिकायत की थी। अरविंद दिल्ली की फर्म की ओर से स्कूल में नियुक्त है। उसके अलावा यहां पर अन्य लोग भी माली, गार्ड, सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। अरविंद कुमार पिछले 10 सालों से कार्यरत है और वह संविदा कर्मचारियों के सुपरवाइजर का कार्य भी कर रहा है। आरोप है कि बीते काफी समय से स्कूल का प्रधानाचार्य राजेश कुमार उसे धमका रहा था। प्रधानाचार्य द्वारा प्रत्येक माली, गार्ड और सफाई कर्मचारी के वेतन से कुछ हिस्से की मांग की जा रही थी, ऐसा न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी।

प्रधानाचार्य ने अरविंद कुमार से सभी संविदा कर्मियों से प्रतिमाह 10 हजार रुपये इकट्ठा कर 80 हजार रुपये की मांग की। अरविंद 50 हजार देने पर सहमत हो गया, लेकिन प्रधानाचार्य नहीं माना। तब अरविंद ने सीबीआई से प्रधानाचार्य की शिकायत कर दी। सीबीआई ने ट्रैप टीम बनाकर केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार भेज दी। स्कूल में अरविंद ने जैसे ही प्रधानाचार्य राजेश कुमार को 30 हजार रुपये दिए ट्रैप टीम ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद टीम ने राजेश कुमार के ऑफिस व घर की भी तलाशी ली।

हल्द्वानी: प्रदेश के जंगल आग से धधक रहें और साहब एसी में बैठ सिर्फ दूरगामी योजना गिना रहे हैं - ब्लयूटिया
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्लयूटिया  ने सरकार और वन विभाग के कार्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य के जंगल आग से राख हो गए और इधर सरकार और अधिकारी दोनों भविष्य की योजनाएं गिना रहे हैं। जबकि इस वक्त आग से काबू पाने को विभाग के पास न तो संसाधन हैं न ही कोई ठोस प्लान।

चीड़ की पिरूल को जंगलों में आग लगने की वजह बता उससे ईधन तैयार करने की बात कही जा रही है पर इस वक्त आग पर कैसे काबू करें इस पर कोई ध्यान नहीं है। जंगली जानवरों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है वे आबादी की ओर बढ़ रहे हैं पर शासन-प्रशासन एसी कमरों में बैठ चाय-पानी का आनंद लेते हुए दूरगामी योजनाओं की जानकारी मीडिया को दे रहे हैं।

सरकार और प्रशासन को आम जनता की पानी-बिजली से संबंधित तमाम दिक्कतों से कोई सरोकार है नहीं न उन्हें इस बात की ही कोई चिंता है कि प्राकृतिक संसाधनों को कैसे बचाया जाए।   जंगलों की आग को काबू करने को लेकर कोई ठोस रणनीति अभी तक नजर नहीं आई बस एक कमरे में बैठ आग से राख हुए जंगलों का आंकडा तैयार किया जा रहा है।

प्रदेश के मुखिया चुनावों में मस्त हैं। एक तरफ पर्यटक सीजन शुरू हो गया है पर पर्यटक आग के खौफ के चलते सुरम्य वादियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदेश के हिल स्टेशनों में धुंए-आग की खबर के चलते होटल-रिसार्ट की बुकिंग कैंसल होने लगी हैं, प्रदेश के जंगलों में फैली आग और उससे संबंधित दुर्घटनाओं की खबर पढ़-सुन पर्यटकों में खौफ छा गया है जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे बुझ गए हैं। परंतु प्रदेश सरकार के पास कोई ठोस प्लान ही नहीं है, प्रदेश में जंगलों में आग लगने का सिलसिला हमेशा से रहा है पर सरकार ने आज तक समय रहते इससे निपटने को कोई ठोस प्रबंधन तैयार नहीं किया है।

हल्द्वानी: साहब भाई की जमीन A श्रेणी में कर दी मेरी B में...एक ही जगह पर दो अलग Category कैसे..?
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडलायुक्त  दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम रोड स्थित कैंप कार्यालय में जन समस्याओं पर सुनवाई की। भूमि विवाद के कई प्रकरण मौके पर ही सुलझाए।

जनसुनवाई में मंडलायुक्त रावत को जमरानी बांध डूब के दायरे में आ रहे क्षेत्रवासियों ने बताया कि उनकी भूमि ए श्रेणी में आती है लेकिन बी या सी श्रेणी में दर्शा दिया है। एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी भाई की भूमि ए श्रेणी में सूचीबद्ध की जबकि उसी स्थान पर उसकी भूमि को बी श्रेणी में दिखा दिया।

इस पर मंडलायुक्त ने एडीएम और प्रोजेक्ट अधिकारियों से वार्ता कर प्रत्येक ग्रामीण की समस्या निस्तारित की जाएगी। आनसिंह रामड़ी निवासी कविता ने बताया कि भवन में बिजली विभाग ने घरेलू मीटर लगाया है, मीटर की रीडिंग 6 माह से नहीं की गई। बिल बिना रीडिंग के दिया जा रहा है, जो कि खपत से अधिक है। मंडलायुक्त ने बिजली ईई को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान किया। पिछली जनसुनवाई में राम सिंह ने बताया था कि ठेकेदार जगदीश सिंह सिंगवाल ने उनकी 3 माह 15 दिन की मजदूरी का भुगतान नहीं किया है।

शनिवार को दोनो पक्षों को तलब कर ठेकेदार से मौके पर ही श्रमिक का भुगतान दिलाया। इस पर फरियादी ने मंडलायुक्त का धन्यवाद किया।  ऐशबाग कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी के नाले पर अतिक्रमण कर स्लैब बना दिए गए हैं। इस अतिक्रमण को ध्वस्त करने की मांग की। इस पर रावत ने नगर निगम के अभिंयता को स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित करने व एक सप्ताह के भीतर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बीमा कंपनियों के ठगी के मामलों में सुनवाई की।

बिना नक्शा स्वीकृत कराए प्लॉटिंग की तो खैर नहीं
इस अवसर पर अवैध कॉलोनियां बसाने के भी कई मामले सामने आए। इस पर मंडलायुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि जिला विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराए बिना कोई प्लॉटिंग नहीं की जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

बाहरी लोगों का सत्यापन करें पुलिस
जनसुनवाई में शहरवासियों ने बताया कि पिछले कुछ समय में हल्द्वानी शहर में बाहरी लोगों की आमद बढ़ी है। ये लोग फेरी, फड़, रेहड़ी लगा रहे हैं। इनका पुलिस सत्यापन भी नहीं हुआ है ऐसे में आपराधिक घटनाओं के अंजाम देने का भी खतरा बना हुआ है। इस पर मंडलायुक्त ने पुलिस को बाहरी लोगों का नियमित सत्यापन करने को कहा।

हल्द्वानी: साहब को सैल्यूट, फिर भी नहीं गल रही जुगाड़बाजों की दाल
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के एसएसपी बनने के बाद प्रह्लाद नारायण मीणा ने उनकी कुर्सी भी हिलाई जो लंबे समय से एक ही थाने और चौकियों में डटे थे। उन्हें भी अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा जो पूर्व एसएसपी के सबसे भरोसेमंद हुआ करते थे। ताबड़तोड़ तबादलों के बीच पुरानी ठौर तलाशने के लिए अब जुगाड़बाज साहब को सैल्यूट कर रहे हैं। राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल भी कर रहे हैं, लेकिन जुगाड़बाजों की दाल नहीं गल रही। सबसे ज्यादा सिफारिशें एसओजी के लिए लगाई जा रही हैं।

रिवर व्यू रिसॉर्ट के कैसीनो कांड के कुछ दिन बाद एसओजी को भंग कर दिया गया। एसओजी प्रभारी रहे एसआई राजवीर नेगी को काठगोदाम थाना भेज दिया और सिपाहियों को जिले के विभिन्न थानों से अटैच कर दिया गया। काफी दिन तक यह कुर्सी खाली रही और फिर अचानक एसआई विजय पाल को एसओजी का इंचार्ज बना दिया गया, लेकिन टीम नहीं दी गई।

कहा गया कि वह प्लान तैयार करें और कुछ करके दिखाएं। लगभग एक माह बाद अचानक विजय से भी चार्ज छीन लिया गया और उन्हें हल्द्वानी कोतवाली से अटैच कर दिया गया। इसके बाद बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद को एसओजी का प्रभारी बना दिया गया, लेकिन टीम उन्हें भी अभी तक नहीं दी गई है।

जाहिर है कि एसओजी में टीम तैयार की जाएगी और इस टीम का हिस्सा बनने के लिए लोग बेताब हैं। सूत्रों का कहना है कि टीम में रह चुके कुछ पुराने लोग कई बार साहब के सामने सैल्यूट ठोंक चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी। सिफारिशें राजनीतिक व्यक्तियों से भी लगाई जा रही है, लेकिन सिफारिशों से भी दाल गलती नजर नहीं आ रही है। बता दें कि एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो काम करेगा वो ही चार्ज पर रहेगा।

साहब कहते थे तुम आओगे या मैं आऊं
हल्द्वानी : प्रह्लाद के राज के लोगों को सुधरने का मौका दिया गया और बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर खुद को साबित करने का मौका भी मिला, लेकिन आदत है कि छूटी नहीं। सूत्रों का कहना है कि मौका मिलते ही ये साहब खुद ही लोगों को फोन कर बुलाने लगे। कहने लगे कि तुम आओगे या फिर मैं आऊं। इसी के बाद मौका हाथ से निकल गया और कुर्सी भी।

आधी रात में नहीं चलता कोई जोर-जुगाड़
हल्द्वानी : पुलिस महकमे में इस वक्त हलचल मची है और तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली बात चल रही है। हालांकि बात सिर्फ कप्तान की ही चल रही है। कप्तान को भी ये पता है कि लोग जोर-जुगाड़ में लगे और ये जोर-जुगाड़ न चले इसलिए गोपनीय तरीके से तबादले हो रहे हैं। अभी तक जो भी तबादले हुए वो लगभग आधी रात हुए। ऐसे में जुगाड़ नहीं चल पाया।

हल्द्वानी: साहब! एजेंसी नहीं दे रही गैस कनेक्शन, कर्मचारी लगवा रहे चक्कर
हल्द्वानी, अमृत विचार। तहसील दिवस में मंगलवार को पहुंचे फरियादियों ने एसडीएम पारितोष वर्मा के सामने भारत गैस एजेंसी पर गरीब परिवारों को उजाला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन न देने का आरोप लगाया। कहा कि एजेंसी के कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और बार-बार एजेंसी के चक्कर लगवा रहे हैं।

पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में आई महिलाओं ने विधवा पेंशन और विकलांगों ने दिव्यांग पेंशन न आने की शिकायत भी एसडीएम से की। उन्होंने कहा कि कई माह से पेंशन नहीं आ रही है। समाज कल्याण विभाग से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। शकील सलमानी ने कहा कि इंदिरानगर वार्ड 32 में कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं। वह कई बार नगर निगम को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक लाइटें ठीक नहीं हो पाई हैं। कहा कि क्षेत्र की छोटी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, जिससे आये दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने जल्द सड़क दुरूस्त करने, टूटे जाल ठीक करने और नालों की सफाई करने की मांग की।

इसके अलावा वृद्धों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के बीपीएल राशन कार्ड बनाने की भी मांग की। एसडीएम वर्मा ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। साथ ही अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अनस सलमानी, इलियास अहमद, भगवती देवी, सुधा देवी, फिरदौस, शाहजहां, शहनाज जहां, यासमीन जहां, रोशन आरा, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं।

इधर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत साहू ने तहसील दिवस पर राजपुरा में सीवर लाइन का निर्माण करने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, दूषित पानी से निजात दिलाने के लिए नई पेयजल लाईन बिछाने की मांग रखी। साहू ने सरकारी दफ्तरों में जनता से वसूली जा रही पार्किंग शुल्क में भी रोक लगाने की मांग उठाई। इस दौरान प्रीति आर्या, सचिन राठौर, कमलेश आर्य, बबीता देवी, शाहनवाज मलिक मौजूद रहे।

गैरहाजिर अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई
तहसील दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। पूर्व सभासद शकील सलमानी ने कहा कि लोग बड़ी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में समस्या लेकर आते हैं, लेकिन अधिकारियों के न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने एसडीएम से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और वेतन काटने की भी मांग की। जिस पर एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

रामनगर: साहब जंगली जानवरों से बचाओ...लोगों का चढ़ा पारा, अधिकारियों का किया घेराव
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड जन अधिकार संगठन और किसान संघर्ष समिति ने बढ़ते हुए जंगली जानवरों के खतरे से निजात दिलाने की मांग के चलते संयुक्त रूप से ग्रामीण सीटीआर कार्यालय में आ धमके। उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड देहरादून को कॉर्बेट वार्डन अमित ग्वासकोटी के माध्यम से ज्ञापन देते हुए तुरंत समस्या के समाधान की मांग की।

बता दें कि कानिया और उसके आसपास गांव में बाघ के आतंक को देखते हुए गांव वालों में रोष व्याप्त है। कुछ दिन पहले बाघ नई बस्ती में एक गाय का बछड़े को गोठ से उठा ले गया वहीं बीती रात ललित की गोठ में घुसकर दो गायों को बाघ द्वारा मार दिया गया। जिससे ग्रामीणों के अंदर भय का माहौल पैदा हो गया है।

लोग कॉर्बेट प्रशासन के विरोध में नारे लगाने लगे और कॉर्बेट प्रशासन से बाघ को पकड़ने की मांग करने लगे। उत्तराखंड जन अधिकार संगठन और किसान संघर्ष समिति द्वारा मांग की गई है कि जानवर द्वारा किसी भी व्यक्ति को घायल किए जाने पर उसके समूचे इलाज एवं प्राइवेट अस्पताल का बिल भुगतान की जिम्मेदारी कॉर्बेट प्रशासन/ उत्तराखंड सरकार द्वारा उठाई जाए।

घायलों को पांच लाख तथा गंभीर घायलों को 10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग के अलावा जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर मृतक परिवारों के आश्रितों को मुआवजे  की राशि 6 लाख रुपए से बढ़कर 25 लाख देने की मांग उठाई। इस दौरान पीसी जोशी ,आनंद सिंह नेगी ,महेश जोशी ,प्रमोद  उप्रेती ,राजेंद्र ,संजय मेहता ,दीपचंद पांडे ,महेश मतपाल ,दीपचंद जोशी ,धनवंतरी गिरी ,पनीराम , जीवंती आर्य ललित उप्रेती , विधायक प्रतिनिधि जगमोहन बिष्ट, भाजपा नगर अद्यक्ष मदन जोशी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

हल्द्वानी: साहब...जमरानी बांध के डूब क्षेत्र में हैं, बी से ए श्रेणी में करवा दीजिए
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडलायुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम रोड स्थित कैंप कार्यालय में जन समस्याओं पर सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

जन सुनवाई में ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की शिक्षिका रेबेका ने दो माह का वेतन नहीं देने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि स्कूल ने जून और सितंबर माह का 22 दिनों का वेतन नहीं दिया। इसके बाद शिक्षिका ने स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया। नियमानुसार शिक्षिका का वेतन 52 हजार रुपया बनता है।

मंडलायुक्त के निर्देशों के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को बुधवार तक 52 हजार रुपये देने की बात की। जमरानी बांध की जद में आ रहे सिमली गांव के बाशिंदों ने डूब क्षेत्र में आ रहे परिवारों को बी से ए श्रेणी में करने की मांग की। उन्होंने बताया की उनका आवास डूब क्षेत्र में आता है। इन सभी के दो जगह घर होने के बावजूद भी ए श्रेणी से वंचित किया है। इसको लेकर उन्होंने डीएम से भी आपत्ति की है।

मयंक वोरा निवासी पनियाबोर ने कहा कि वह वर्ष 2015 से 2022 तक अपनी कैंसर पीड़ित मां सरस्वती देवी के इलाज के लिए दिल्ली एम्स थे। वर्ष 2022 में उनकी मृत्यु भी हो गई है। उनका पैतृक घर डूब क्षेत्र में है किंतु उनको ए श्रेणी में शामिल नहीं किया है। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी आपत्तियां दर्ज हैं, इन आपत्तियों का जिला अधिकारी स्तर पर समाधान नहीं होने पर मंडलायुक्त स्तर पर भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बनभनपुलरा से आए किन्नरों ने आपसी विवाद की समस्या रखी। इस पर मंडलायुक्त ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किन्नरों को इलाकों को लेकर झगड़ा है, भरण पोषण और आजीविका पर सबका अधिकार है। उनसे स्पष्ट कहा गया है कि वे एक सप्ताह में खुद ही आपसी वार्ता कर समाधान कर लें वरना प्रशासनिक हस्तक्षेप से निपटारा किया जाएगा।

गरमपानी: रोड टैक्स देते हैं साहब ! सड़क की हालत तो देख लो....
गरमपानी, अमृत विचार। तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग पर गांव के बाशिंदे जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। कई बार मोटर मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है‌। वाहन चालकों ने आरोप लगाया है की टैक्स अदायगी के बावजूद खतरनाक सड़क पर वाहन चलाना नियति बन चुका है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द मोटर मार्ग दुरुस्त नहीं किया गया तो जनआंदोलन शुरु किया जाएगा।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से लोहाली, आटावृता, आटाखास, धारी, उल्गौर, छियोडी, धूरा समेत गांवों के बाशिंदे लोहाली - चमड़ियां मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं। मोटर मार्ग पर बड़ी बड़ी झाड़ियां व गड्डे दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। रात के वक्त जोखिम बढ़ जा रहा है। मोटर मार्ग पर झाड़ियां होने से मोड़ पर विपरित दिशा से आ रहे वाहन तक दिखाई नहीं दे रहे‌। पैदल आवाजाही करने वाले स्कूली नौनिहालों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है।

बावजूद अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कई बार मोटर मार्ग पर गड्डे पाटने तथा झाड़ी कटान की मांग की जा चुकी है। बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों ने भी गहरी नाराजगी जताई है। साफ कहा की प्रत्येक तीन माह में रोड टैक्स देने के बावजूद बदहाल मोटर मार्ग पर आवाजाही नियति बन चुकी है।

बदहाल सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। यात्री वाहन चालक हरीश गैंडा़, कुंदन सिंह, नैन सिंह, मनोहर सिंह, झूंगर सिंह, ललित बिष्ट, पान सिंह आदि ने मोटर मार्ग को तत्काल दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग दोहराई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

हल्द्वानी: सपेरा बोला, साहब माही ने ऐसे मारा था अंकित को
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने मंगलवार की शाम सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार किया, तब पूरी घटना का खुलासा किया। जिसके बाद बुधवार को पुलिस सपेरे को लेकर माही के शांतिनगर स्थित घर पहुंची और हत्याकांड के सीन को री-क्रिएट कराया। यहां सपेरा एक बार फिर तोते की तरह बोला और बताया कि कैसे-कैसे अंकित की हत्या की गई।

पुलिस के साथ यहां फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट भी पहुंचे थे। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने माही के घर में अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने घर का कोना-कोना खंगाला और इस दौरान पुलिस के हाथ अंकित का कुछ सामान लगा, जो हत्यारोपियों के खिलाफ अहम सुबूत माना जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने अंकित की कार से पहले ही लार, खून और फिंगरप्रिंट के नमूने लिए थे और बुधवार को फिर टीम ने घर के हर संभावित स्थान से फिंगरप्रिंट जुटाए। इन फिंगरप्रिंट का बाद में सभी हत्यारोपियों से मिलान कराया जाएगा।

इस बीच पुलिस सपेरे के साथ माही के बेडरूम तक पहुंची। जिस पर एक लाल रंग का कंबल था। सपेरे से क्राइम सीन री-क्रिएट कराया गया। सपेरे ने पुलिस को बताया कि अंकित को पहले शराब पिलाई गई और उसी शराब में नशीली गोलियां मिलाकर उसे बेहोश किया गया। जिसके बाद उसे औंधे मुंह बेड पर लिटा दिया। उसके शरीर में हरकत थी, जिसके चलते माही उसकी गर्दन पर चढ़कर बैठी व अन्य लोगों ने उसे हाथ और पैर से दबोचा। जिसके बाद सपेरे ने उसे कोबरा से डसवाया।

शरीर में हरकत हुई तो फिर डसवाया था कोबरा से
हल्द्वानी : कोबरा से पहली बार डसवाने के बाद भी जब अंकित के शरीर में हरकत बंद नहीं हुई तो माही को लगा कि अंकित बच जाएगा। जिसके बाद माही के ही कहने पर अंकित के दूसरे पैर में भी कोबरा से डसवाया गया और यहीं हत्यारोपियों से चूक हो गई। हत्यारोपियों ने पहले पैर में जिस स्थान पर कोबरा से डसवाया, ठीक उसी स्थान पर दूसरे पैर में डसवाया और सांप के डसने के समान निशानों ने शक पैदा कर दिया।

25 दिन पहले ही माही ने बंद कर दिया था सीसीटीवी
हल्द्वानी : माही के आलीशान घर में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया था। माही ने अपने घर के बाहर दो सीसीटीवी लगाए थे। इन सीसीटीवी से घर से दोनों ओर से आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सकती थी, लेकिन माही कई महीनों से अंकित को मारने की प्लानिंग कर रही थी। ऐसे में उसने करीब 25 दिन पहले ही घर में लगे सीसीटीवी बंद कर दिए थे। घटना के बाद जब प्लान फ्लॉप हुआ और भागने की नौबत आई तो माही सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गई।

1165 स्क्वायर फीट में बने मकान में है सभी सुविधाएं
हल्द्वानी : माही शांतिनगर में रहती है और इसे हाई-फाई सोसाइटी माना जाता है। इस सोसाइटी में रहने वाले अधिकांश लोग या तो सेवानिवृत या सेवारत सरकारी कर्मचारी हैं। यहां की जमीन का रेट 2000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा है और माही ने अपना घर 1165 स्क्वायर फीट में बनवाया है। इस लिहाज से 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की तो सिर्फ जमीन है। जबकि भवन के निर्माण में भी तकरीबन 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। करीब-करीब 50 लाख रुपये की कीमत वाला यह मकान सभी सुविधाओं से लैस है।

24 घंटे पुलिस की निगरानी में रहेगा माही का घर
हल्द्वानी : सपेरे की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने माही के घर को अपनी निगरानी में ले लिया है। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर दो सिपाहियों की ड्यूटी माही के घर के बाहर लगा दी गई है। समय-समय पर ड्यूटी जरूर बदली जाएगी, लेकिन निगरानी 24 घंटे की जाएगी। इसके अलावा पुलिस को इस बात की भी हिदायत की गई है कि माही के घर की ओर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाए। यदि इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उससे पूछताछ की जाए और जरुरत पड़ने पर हिरासत में लिया जाए।

हल्द्वानी: साहब! सूख गए हलक, ट्यूबवैल फूंका, टैंकर तो भिजवा दो...
हल्द्वानी, अमृत विचार। जून माह के पहले मंगलवार को हल्द्वानी तहसील में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में इंदिरा नगर के लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और पेंशन की समस्याएं दर्ज कराईं। एसडीएम मनीष सिंह ने लोगों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मंगलवार को पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे लोगों ने एसडीएम को बताया कि नई बस्ती आजाद नगर का ट्यूबवेल फूंका पड़ा है। इससे करीब 15 से 20 हजार परिवार पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने जब तक ट्यूबवेल ठीक नहीं होता, तब तक दो पालियों में टैंकर से बस्ती में पानी भेजने की मांग की।

शकील सलमानी ने बताया कि इंदिरा नगर बरसाती नाला कूड़ा व मलबे से पटा पड़ा है। जिससे बिना बारिश के नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। उन्होंने नाले की सफाई कराने की मांग उठाई। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में उर्दू अध्यापक की नियुक्ति करने तथा क्षेत्र में नगर निगम की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों भी ठीक करने की मांग की।

क्षेत्र की सुगंधा देवी व सेवा राम ने रूकी पेंशन जल्द से जल्द चालू करने तथा वकील अहमद, शब्बीर अहमद ने इंदिरानगर की खस्ताहाल बड़ी सड़क का शीघ्र निर्माण करने की मांग की। इस दौरान असलम, मसरूर, इल्यास, साहिल सलमानी, शाहजहां, कमर जहां, यासमीन आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी: जब नशेड़ी बोला, पेट दर्द की वजह से दूर तक नहीं भाग सका साहब...
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस ने नशेड़ी को नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा। नशेड़ी की निशानदेही पर पुलिस मेडिकल स्टोर पर छापा मारने पहुंची, लेकिन उससे पहले ही मेडिकल स्टोर मालिक ताला लगाकर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक बीती 27 मई को एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल परवेज अली और जगदीश आर्य गश्त करते हुए इंद्रानगर नूरी मस्जिद के पास पहुंचे थे। यहां टीम ने एक संदिग्ध को रोका, लेकिन वह भाग खड़ा हुआ। जब पकड़ा गया तो बोला कि साहब पेट में दर्द हो गया था, इसी वजह से भाग नहीं सका।

पुलिस ने आरोपी के पास से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 7 इंजेक्शन बरामद किए। उसने बताया कि वह इंजेक्शन नरी मस्जिद के पास स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाया है। पुलिस ने आनन-फानन में मेडिकल स्टोर पर छापा मार दिया, लेकिन मालिक उससे पहले ही फरार हो गया। गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना नाम बद्रीपुरा निवासी मो.इकरार पुत्र मो.बुंदो बताया।