Kanpur Traffic News - Amrit Vichar

कानपुर में यातायात सिपाही, होमगार्ड के भरोसे यातायात, ट्रैफिक सिग्नल खराब: टीआई, टीएसआई चालान में व्यस्त, जनता जाम से त्रस्त...
कानपुर, अमृत विचार। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, यातायात में व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने तमाम योजनाएं बनाई, ट्रैफिक सिग्नल लगाए, कंट्रोल रुम बनाकर चालान किये जा रहे हैं लेकिन शहर का यातायात संभलने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में लगाए गए ज्यादातर ट्रैफिक सिग्नल  खराब हैं और यातायात ट्रैफिक सिपाहियों, होमगार्ड के भरोसे चल रहा है।

टाटमिल चौराहा की हालत ये है कि जब रेड या ग्रीन सिग्नल होता है तो वाहन सवार को पता ही नहीं है कि कितने सेकंड के लिए ये संकेतक रहेंगे। दूसरी ओर मूलगंज चौराहे पर लगा सिग्नल धूल खा रहा है, यहां सिग्नल का कोई काम नहीं है। यहां इलाकाई पुलिस और ट्रैफिक सिपाही मैनुअल ट्रैफिक चलाते रहते है।

डिप्टी पड़ाव के आगे चंद्रिका देवी चौराहा, संगीत सिनेमा के ठीक सामने, श्यामनगर, किदवई नगर समेत शहर के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सिग्नल सफेद हाथी से ज्यादा कुछ नहीं हैं क्योंकि कोई देखता तक नहीं है कि यहां सिग्नल भी लगे हैं।

दरअसल ज्यादातर टीआई, टीएसआई वाहनों के चालान करने का काम करते हैं जबकि सारी व्यवस्था ट्रैफिक सिपाही, होमगार्ड के भरोसे रहती है। वहीं, कई प्रमुख चौराहों पर जाम लगने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जूही खलवा में भी सिग्नल बेमानी

जूही खलवा में परमपुरवा मोड़ पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं लेकिन इस सिग्नल का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि यहां जूही थाना की पुलिस ने बेरीकेडिंग कर रखा है और ट्रैफिक के सिपाही, होमगार्ड ही मैनुअल तरीके से ट्रैफिक संभालते हैं।

कंट्रोल रुम से ही नहीं जुड़े

शहर में दर्जनों बेजान चौराहे हैं लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरे व ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं लेकिन यह सिग्नल कंट्रोल रुम से नहीं जुड़े हैं, यही कारण है कि यहां से गुजरने वाले वाहन लाल सिग्नल पर भी नहीं रुकते हैं।

ये भी पढ़ें- हैंडपंप खराब, बरात आएगी तो कहां पिलाएं पानी; कानपुर DM से मिलकर महिला ने बताई समस्या, बोली- एक साल से केवल मिस्त्री आते...

Kanpur: सिनेमाघरों में दिखाए जाएंगे यातायात नियम, ट्रैफिक मित्र बताएंगे आंखों देखा हाल, एडीजी ने दिए ये निर्देश
कानपुर, अमृत विचार। सड़क हादसों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। सिनेमाघरों में अब फिल्म शुरू होने के पहले नशा मुक्ति के साथ ही यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। यह कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक यातायात डॉ बी डी पालसन ने पुलिस व ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके सड़क हादसों और जाम में कमी लाने पर चर्चा की।

लगातार होने वाले सड़क हादसों और उसमें हो रहे जानमाल के नुकसान पर सरकार और शासन बेहद संजीदा है। इस अहम और आमजनमानस से जुड़े मुद्दे पर अपर पुलिस महानिदेशक यातायात डॉ बी डी पालसन ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉ आर के स्वर्णकार, संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय क्राइम नीलाब्जा चौधरी, सभी डीसीपी, ट्रैफिक एसीपी, सभी टीआई, टीएसआई उपस्थित रहे।

ये निर्देश दिए एडीजी ने

जहां यातायात की ज्यादा दिक्कत है अधिक हादसे और जाम की स्थिति होती है, वहां का गहन सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करें ताकि हर हाल में पिछले साल की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाएं कम की जा सकें। तेज मोड़ और दुर्घटना बाहुल्य जोन में ब्लिंकर लगाए जाएं ताकि लोग पहले से सतर्क रहें। ओवर लोडिंग पर कार्रवाई और तेज की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाईवे और सड़क किनारे ढाबों और पेट्रोल पंप पर कोई भी वाहन सड़क पर न खड़े हो पाएं। यह हर वक्त चाहे दिन हो रात, खतरे का सबब बनते आए हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर लाइसेंस निरस्त किया जाए।

ट्रैफिक मित्र बताएंगे आंखों देखा हाल

पुलिस कमिश्नर डॉ आर के स्वर्णकार ने कहा कि चौराहों और भीड़ भाड़ वाले स्थान की सही सूचना के लिए ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक मित्र बनाएं। इससे लोगों में पुलिस से जुड़ाव बढ़ेगा और ट्रैफिक के हाल की आंखों देखी स्थिति विभाग को पता रहेगी। यह ट्रैफिक मित्र उन स्थानों पर दुकान करने वाले और रहने वाले लोग ही होंगे जो सूचना का बड़ा जरिया बनेगें। जब कभी भी ट्रैफिक मित्र के द्वारा यातायात संबधी सूचना दी जाए तो उस पर कारवाई करके स्थिति नियंत्रित की जाए। इसके लिए ट्रैफिक विभाग रिजर्व में फोर्स का प्रबंध रखे। यह फोर्स क्यूआरटी की तरह ही काम करेगा।

ये भी दिए गए निर्देश

- ब्रीथ एनलाइजर चेकिंग को बढ़ाया जाए।
- 2डी यानि ड्रिंक और ड्राइव पर लगाम लगाई जाए।
- शराब पिलाने वाले ढाबों और रेस्टोरेंट पर हो कार्रवाई।
- ओवरस्पीड चलने वालों पर करें सख्ती ताकि सबक मिले।
- साइन बोर्ड की संख्या और अधिक बढाई जाए।
- नशे में हादसा करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।
- लाइट जंप करने वालों पर भी हो सख्त कार्रवाई।
- पीकआवर में कहां-कहां पर लगता है जाम इसकी रिपोर्ट बनाएं।
- डायवर्जन वाली सड़कों को दुरुस्त रखने पर भी नजर रखें।

Kanpur News: शहर में 80 स्थानों पर वाहन पार्किंग की जरूरत, यातायात विभाग ने सर्वे कर शासन को भेजा प्रस्ताव
कानपुर, अमृत विचार। शहर में बढ़ते ट्रैफिक के बोझ के कारण रोजाना लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कर्रही, गोविंद नगर, किदवई नगर, लाल बंगला, गुमटी, पी रोड जैसी प्रमुख बाजारो में भी पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों का बाजारों में पैदल चलना भी दुश्वार बना रहता है।

इसके साथ ही कालपी व जीटी रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इन समस्याओं को देखते हुए यातायात विभाग ने शहर के 80 स्थानों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के लिए सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजा है।

शहर में पार्किंग के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग व्यवस्था ना होने से दुपहिया-चार पहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसका मुख्य कारण वाहनों को नो पार्किंग में पार्क करना है।

बाजारों में दुकानों के आगे दुकानदारों के वाहन तो पार्क रहते ही हैं साथी ही रेहड़ी दुकानदार भी खड़े रहते हैं। शहर में सैकड़ों की तादात में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बने हुए हैं, लेकिन अधिकांश कॉपलेक्स में पार्किंग की सुविधा नहीं है। शहर में बढ़ते यातायात व पार्किंग के स्थानों की कमी को देखते हुए यातायात विभाग ने सर्वे कर शहर के 80 स्थानों को पार्किंग व्यवस्था कराए जाने के लिए चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा है।

त्योहारों में पांव रखने की भी नहीं मिलती जगह

शहर में पार्किंग के अभाव में लोग मजबूरन बाजारों में वाहन खड़े करते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रही रहती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। त्योहारी सीजन के दौरान तो बाजारों में पांव रखने तक की जगह नहीं बचती। पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने ने यातायात विभाग ने एक पहल की है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

पार्किंग व्यवस्था के लिए चिन्हित किए गए प्रमुख स्थान

- एक्सप्रेस रोड
- माल रोड
- जरीब चौकी
- गुमटी नंबर पांच
- हालसी रोड
- रेलवे रोड
- कालपी रोड
- हमीरपुर रोड
- गोविंद नगर
- किदवई नगर

शहर में पार्किंग की व्यवस्था को सुधारने और नई पार्किंग बनाने के लिए अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।- अंकिता शर्मा, एडीसीपी ट्रैफिक