Maha Kumbh Mela - Amrit Vichar

महाकुंभ: अब भी आकर्षण का केंद्र बना है संगम क्षेत्र, श्रद्धालुओं का आना जारी, कुछ सुविधाएं स्थायी रखने का निर्णय
प्रयागराज। महाकुंभ मेला भले ही समाप्त हो गया हो और साधु सन्यासी यहां से प्रस्थान कर गए हों, लेकिन शाम को दूधिया रोशनी में नहाए संगम क्षेत्र का मनमोहक दृश्य अब भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई ऐसे लोग हैं जो भीड़ के कारण महाकुंभ में संगम स्नान के लिए नहीं आ सके थे, वो अब आ रहे हैं। दिल्ली की डॉक्टर दीक्षा इनमें से एक हैं।

डॉक्टर दीक्षा ने बताया, “महाकुंभ में भीड़ के बारे में सुनकर हम आने की हिम्मत नहीं जुटा सके। अब यहां आए हैं और संगम में डुबकी लगाई है। बहुत अच्छा लग रहा है। एक ही कमी है कि हम नागा साधु के दर्शन नहीं कर सके।” उन्होंने कहा कि सरकार ने संगम क्षेत्र के साथ ही प्रयागराज को बहुत खूबसूरती से सजाया संवारा है।

प्रयागराज के कर्नलगंज मोहल्ले से संगम क्षेत्र घूमने आए नीरज केसरवानी का कहना है, “हम लोग भीड़ के कारण महाकुंभ में नहीं आ सके, इसका हमें मलाल है, लेकिन अभी शाम का मौसम खुशगवार होने और संगम क्षेत्र में एलईडी लाइट लगी होने से यहां का नजारा किसी मेले से कम नहीं है।” महाकुंभ मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूर त्रिवेणी संगम क्षेत्र, अरैल घाट और झूंसी में फैले अस्थाई शहर को समेटने में लगे हुए दिखे।

मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया, “महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को देखते हुए संगम क्षेत्र में कुछ सुविधाएं वर्ष पर्यंत जारी रखने का निर्णय किया गया है। इनमें ‘चकर्ड प्लेट्स’, लाइट, ‘चेंजिंग रूम’, घाटों की व्यवस्था साल भर रहेंगी।” उन्होंने बताया कि अगले एक पखवाड़े में सारे तंबू उखड़ जाएंगे और जहां तक पांटून पुलों का संबंध है, माघ मेला के लिए पांटून रिजर्व करके बाकी पांटून अन्य जिलों को भेज दिए जाएंगे।

पांटून पुलों के बारे में मेलाधिकारी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 30 पांटून (पीपा) पुल बनाए गए थे जिसमें 3,600 पांटून (पीपा) का उपयोग किया गया था। अधीक्षण अभियंता (महाकुंभ) मनोज गुप्ता ने बताया कि महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अद्भुत अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में आठ करोड़ रुपये की लागत से 485 डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पूरे मेले क्षेत्र में 40 हजार से अधिक रिचार्जेबल लाइट्स (रिचार्जेबल बल्ब), लगभग 48,000 एलईडी लाइट स्थापित की गई थीं। उनके मुताबिक, मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 400 केवी के 85 सब स्टेशन, 250 केवी के 14 सब स्टेशन, और 100 केवी के 128 सब स्टेशन स्थापित किए गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में बसे महाकुंभ नगर में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित महाकुंभ मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष और विदेशी नागरिक शामिल थे।

उन्होंने बताया कि इस मेले के लिए रेलवे ने करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर 21 से अधिक फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कराया और 16,000 से अधिक ट्रेनें चलाकर करीब पांच करोड़ यात्रियों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई थीं। वहीं, रोडवेज ने 8,850 रोडवेज बसों का संचालन किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मेले में डेढ़ लाख से अधिक अस्थायी शौचालयों की साफ सफाई के लिए 15,000 से अधिक ‘स्वच्छता मित्रों’ और घाटों की सफाई के लिए लगभग 2000 गंगा ‘सेवा दूतों’ को लगाया गया था। उनके अनुसार, पूरे मेला क्षेत्र में वाहनों के सुगम आवागमन के लिए 651 किलोमीटर क्षेत्र में ‘चकर्ड प्लेटें’ बिछाई गई थीं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 37,000 पुलिसकर्मी, 14,000 होमगार्ड के जवान तैनात रहे।

इसके अलावा, तीन जल पुलिस थाने, 18 जल पुलिस नियंत्रण कक्ष और 50 निगरानी टावर स्थापित किए गए थे। स्नान के लिए 12 किलोमीटर का घाट बनाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि एक दिसंबर, 2024 से अस्तित्व में आया प्रदेश का 76वां जिला 31 मार्च 2025 तक अस्तित्व में रहेगा। इस जिले के लिए एक जिलाधिकारी, तीन अपर जिलाधिकारी, 28 उप जिलाधिकारी, एक तहसीलदार और 24 नायब तहसीलदार नियुक्ति किए गए थे। सुरक्षा के लिए इस पूरे जिले में 56 थाने, 155 पुलिस चौकियां, एक साइबर सेल थाना, एक महिला थाना और तीन जल पुलिस थाने स्थापित किए गए थे।

यह भी पढ़ें:-Crime News: ससुर बना असुर! बहू संग किया रेप, पोती से की अश्लील हरकत, विरोध पर पीटा

खुशखबरी: सीएम योगी का ऐलान- स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस
महाकुंभनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में कार्यरत रहे स्वच्छता कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी सौगात देते प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार रुपए की धनराशि प्रदान करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को उपहार के साथ ही स्वच्छ कुम्भ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया और साथ ही मंच से ऐलान किया कि जो भी स्वच्छता कर्मी और स्वास्थ्यकर्मी महाकुंभ के महा आयोजन में सहभागी बने, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अप्रैल से प्रदेश सरकार एक कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है, जिसके माध्यम से हर स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और उन सभी कर्मियों को जिन्हें न्यूनतम मानदेय नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान करेगी। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही यह भी कहा कि हर स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से पांच लाख रूपए की स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुए इस भव्य और दिव्य आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच में है। इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। हमारी सरकार आपसे वादा करती है कि आपके वेलफेयर के लिए हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ जब कोई कार्य होता है तो उसके परिणाम ऐसे ही होते हैं जैसे प्रयागराज महाकुंभ में आज हमको देखने को मिल रहे हैं। आज आप सबने साबित कर दिया कि अगर थोड़ी भी इच्छा शक्ति हो और सही सपोर्ट मिले तो परिणाम कुछ भी लाया जा सकता है। सीएम योगी ने सभी स्वच्छता कर्मियों से अपील की कि स्वच्छता कार्यक्रम को अब नए सिरे से प्रस्तुत करना है।

स्वच्छता का विशेष अभियान चलाना होगा। आज हमने इसकी शुरुआत की है। अब सभी अधिकारी, कर्मचारी भी इस अभियान में जुटें। मां गंगा के प्रति हमारी कृतज्ञता ज्ञापित होनी चाहिए। योगी ने कहा कि आपको सम्मानित करते हुए और आपके साथ सहभोज में हिस्सा बनते हुए हमारा मंत्रिमंडल अभिभूत है।

लखीमपुर खीरी: महाकुंभ से आ रहे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, छह घायल
बेहजम, अमृत विचार। महाकुंभ मेला प्रयागराज से वापस आ रहे नानकमत्ता (उत्तराखंड) के श्रद्धालुओं की कार शनिवार की देर रात अचानक अनियंत्रित होकर थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के कस्बा व थाना नानकमत्ता निवासी साजन सिंह (74) अपने परिवार के साथ कार से स्नान करने प्रयागराज कुंभ गए थे। शनिवार की रात वापस आते समय उनकी कार गोला सिकंद्राबाद मार्ग पर थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव निजामपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार साजन सिंह मोटी देवी (66), चंपा देवी (70) पत्नी मोहन सिंह,  वीरेंद्र सिंह (40),  काश देवी (97) पत्नी वीरेंद्र सिंह,  प्रीत (12) पुत्र वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस की पीआरबी 2883 के हेड कांस्टेबल कौशलेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल तबरेज खान और चालक सुशील कुमार शुक्ला ने सभी घायलों को सीएचसी गोला में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पुलिस ने घायलों के परिवार वालों को दी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: डिनर में नहीं मिली मछली तो पत्नी को पीटा... बचाने आई साली को ही उतारा मौत के घाट

अखिलेश यादव ने कहा- महाकुंभ की तैयारी की बजाय खुद के प्रचार पर है भाजपा सरकार का ध्यान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महाकुंभ की समुचित तैयारी की बजाय अपने प्रचार के लिये इवेन्ट मैनेजमेंट की कम्पनियों के जरिये बड़े-बड़े चेहरों को बुलाया। इसका परिणाम यह हुआ कि बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु संगम पहुंचे।

उन्होने कहा कि सरकार ने सौ करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का इंतजाम का दावा किया लेकिन कुंभ की ठीक ढंग से तैयारी नहीं की। डाक्यूमेंटेड हिस्ट्री बताती है कि कुंभ सम्राट हर्षवर्धन के समय से हो रहा है। हालांकि कुंभ पौराणिक है, इसका आयोजन सदियों से हो रहा है। लेकिन भाजपा बता रही है कि कुंभ का यह आयोजन पहली बार हो रहा है। पहले कुंभ होता ही नहीं था।

144 साल वाला जो गणित बता रहे हैं, कोई भी वैज्ञानिक और जो लोग ज्योतिष को समझते हैं। ग्रह, नक्षत्रों को समझते हैं वह जानते हैं कि कुंभ हर 12 साल में आता है लेकिन इन्होंने जो 144 साल का गणित बताया है वह किस वर्ष से नापा है, किस कारण नापा है कोई नहीं जानता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भोली-भाली है। आस्थावान है। उनकी बात में आ गयी। भाजपा सरकार कुंभ में आये श्रद्धालुओं की गिनती कम बता रही है। वह जानबूझकर गिनती छिपा रही है। अभी तक कुंभ में 65-70 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के महा आयोजन में अभी बुजुर्ग लोग स्नान नहीं कर पाये हैं। कुंभ के आयोजन का समय और बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे सभी लोगों को स्नान का मौका मिले।

प्रयागराज महाकुंभ और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौतों को दुःखद बताते हुए उन्होने कहा कि सरकार संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या की गिनती कर ले रही है लेकिन मृतकों की सही संख्या नहीं गिन पायी। न तो मृतकों की सही संख्या आयी और न खोये लोगों की जानकारी मिल पा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बड़े पैमाने पर जान गयी है। यह सरकार की नाकामी है। भाजपा सरकार चाहे जितना छिपाने का प्रयास करे लेकिन छिपा नहीं पायेगी। उन्होंने दोहराया कि यह डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। न लखनऊ की सरकार व्यवस्था संभाल पा रही है और न दिल्ली की सरकार व्यवस्था देख पा रही है। भाजपा सरकार कारोबार नहीं बढ़ाना चाहती है। अपना बाजार दूसरे लोगों को दे रही है।

सपा प्रमुख यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करा रहे है। वह कुंभ पर ध्यान नहीं दे रहे है। आज कल वह सोशल मीडिया पर समय गुजार रहे है। सुनने में आ रहा है कि रील्स देख रहे हैं। लोग उनको दिखाते हैं कि क्या लिखा जा रहा है और कहते है कि सरकार की बुराई हो रही है जबकि सच्चाई यह है कि समाजवादी लोग सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं। विपक्ष का काम ही होता है कि सकारात्मक विरोध करना, जानकारी देना।

उन्होने कहा कि सरकार पांच ट्रिलियन इकोनॉमी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा कर रही है लेकिन गरीबों के आने-जाने, खाने-पीने और स्नान की व्यवस्था नहीं कर पायी। यह सरकार की नाकामी है। धार्मिक आयोजन मुनाफा के लिए नहीं होते हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि महाकुंभ से दो लाख करोड़ रूपये का व्यापार होगा। लेकिन वहां व्यापारी घाटे में चले गये हैं। जिन्होंने दुकाने ली उनका नुकसान हुआ। व्यापार नहीं हुआ। सामान नहीं बिका। भाजपा सरकार ने कुंभ का प्रयोग खुद को चमकाने के लिए किया।

ह भी पढ़ें:-सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पर लगा जमीन हड़पने का आरोप, धरने पर बैठा दलित समाज, समर्थन में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष, देखें वीडियो

महाकुंभ में फिर लगी आग, दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
महाकुंभ नगर। महाकुंभ में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों में आग लग गई जिस पर दमकलकर्मियों ने त्वरित काबू पा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह श्री कपि मानस मंडल शिविर के दो तंबू में अचानक आग लग गई जिसके बारे में सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और उस पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इसी तरह, सोमवार अपराह्न सेक्टर-आठ में उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में भी आग लग गई जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया।

शर्मा ने बताया कि आग लगने की दोनों घटनाओं पर दमकल केंद्र कोटेश्वर महादेव के प्रभारी एफएस भारद्वाज अपनी इकाई के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें:-Gonda News: डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, खराब प्रगति पर रोका एक्सईएएन का वेतन

लखीमपुर खीरी: महाकुंभ में गया अधेड़ लापता, मैलानी पुलिस नहीं लिख रही गुमशुदगी
मैलानी, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम राजामंडी से महाकुंभ के मेले में अमृत स्नान करने गया अधेड़ लापता हो गया है। परिवार वालों की मैलानी पुलिस ने तहरीर लेने से भी मना कर दिया, जिससे परिजन परेशान हैं।

थाना मैलानी क्षेत्र ग्राम राजामंडी के जयसिंह (50) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ मेले में गए थे। मेले में परिवार को खड़ा करके प्रसाद लेने के लिए कुंभ के मेले में चले गए। कुछ देर बाद जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। परिवार वालों ने वहां पर उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया फिर भी कहीं पता नहीं चला। परिजन निराश होकर घर आ गए। थाना मैलानी में तहरीर देने गए तो पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। प्रशासनिक अधिकारियों से भी फोन पर संपर्क किया गया उसके बाद भी कहीं पता नहीं चला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की व्यथा सुनने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी भी तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: लापता वसूली एजेंट की तलाश में पुलिस ने उड़ाया ड्रोन, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं

ओम बिरला ने संगम में लगाई डुबकी, कहा- भारत की आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है महाकुंभ
महाकुम्भ नगर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को महाकुम्भ में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति और धर्म का महोत्सव है। यहां संतों की वाणी, उनका प्रभाव और भक्तों की अपार श्रद्धा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए।

ओम बिरला ने महाकुम्भ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेद-पुराणों में इसका विशेष उल्लेख है। यह आयोजन समभाव और समरसता का प्रतीक है, जहां जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ आस्था के संगम में डुबकी लगाते हैं। महाकुम्भ न केवल आंतरिक ऊर्जा और चेतना को जाग्रत करता है, बल्कि आत्मा और मन की शुद्धता भी प्रदान करता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने आस्था को जीवन का सबसे बड़ा सामर्थ्य बताते हुए कहा कि यह पर्व राजनीति से परे, सामाजिक और आध्यात्मिक समरसता का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत से, गांव-गांव और शहर-शहर से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं, जो इस आयोजन की विशालता और पवित्रता को दर्शाता है।

महाकुम्भ के प्रति अपने विश्वास को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि समाज को जोड़ने का भी कार्य करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और महाकुम्भ में उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखकर इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत उदाहरण बताया।

महाकुंभ मेले में फिर लगी आग, मची अफरातफरी, 4 टेंट जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
महाकुंभ नगर। प्रयागराज महाकुंभ मेले में एक  बार फिर आग लग गई। जानकारी के मुताबिक यह रिजर्व पुलिस लाइन में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। नागवासुकी थानान्तर्गत इस शिविर में आग लगने के बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई।

आग के चलते 4 टेंट और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि समय रहते राहत और बचाव कार्य की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा- 'क्या रेल मंत्री 3000 स्पेशल ट्रेन चलाने का वादा साल 2169 महाकुंभ के लिए था'
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में हो रही असुविधा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि क्या रेल मंत्री ने तीन हजार विशेष ट्रेन चलाने का वादा 144 साल बाद वाले महाकुंभ के लिए किया था?

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भाजपाई जुमलों की मारी जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार के रेल मंत्री जी ने तीन हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का वादा इसी महाकुंभ के लिए किया था या साल 2169 मतलब 144 साल बाद के लिए?’’

उन्होंने इस पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है जिसमें भोपाल रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी परेशानी को देखा जा सकता है। उन्होंने एक अन्य वीडियो के साथ पोस्ट में प्रयागराज में पेट्रोल संकट को दिखाते हुए कहा, ‘‘हम कई दिनों से चेता रहे थे कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत परेशानी की वजह बनेगी लेकिन सरकार सुन ही नहीं रही है।’’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘अब तो ऐसे वीडियो सार्वजनिक हो गए हैं, जो कह रहे हैं कि सरकार उनकी (लोगों की) सुनवाई नहीं कर रही है। महाकुंभ के पूर्वानुमान व प्रबंधन में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी गलती स्वीकार कर ले तो शायद कुछ समाधान संभव है।’’

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी का वाशिंगटन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत, अब व्हाइट हाउस में ट्रंप से होगी बात

महाकुंभ के चलते रीवा में लगा भीषण जाम, सीएम मोहन यादव ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील
भोपाल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के चलते मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले रीवा में जाम में फंसने के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

डॉ. मोहन यादव ने कल देर रात अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र अंतर्गत सभी जिला प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया है कि तुरन्त श्रद्धालुओं सहित सभी प्रभावित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, ठहरने की समुचित व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, साथ ही इस क्षेत्र अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:-KBC: 'कौन बनेगा करोड़पति' के हॉट सीट पर बैठ आरव ने बढ़ाया बहराइच का मान, एसपी ने किया सम्मानित

महाकुंभ: राष्ट्रपति मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना
प्रयागराज। महाकुंभ नगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के त्रिवेण संगम में सोमवार को डुबकी लगाई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया।

अधिकारियों के अनुसार नाव से संगम घाट जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी। नाव से घाट जाते समय राष्ट्रपति ने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला। संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।

डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।

महाकुंभ में लगा महाजाम, प्रयागराज से लेकर एमपी बॉर्डर तक फंसे श्रद्धालु, कई घंटों से रेंग रही गाड़ियां
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां दुनिया की सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन गया है। वहीं, इस महाकुंभ में कई और रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। ऐसे ही महाकुंभ ने महाजाम का रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि प्रयागराज इन दिनों दुनिया के सबसे ज्यादा जाम वाले शहरों में एक बन गया है। जहां 1-2 घंटे नहीं, बल्कि पिछले 72 घंटे से चारों तरफ भीषण जाम देखने को मिल रहा है।

यही नहीं मध्य प्रदेश के सतना और कटनी बॉर्डर से लेकर 300 किलोमीटर प्रयागराज तक महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के रेला जारी है। जहां भीषण जाम को देखते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खास अपील की है। इसके बाद भी चारों तरफ जाम लगा हुआ है।

श्रद्धालुओं के लिए किया जाए तुरंत इंतजाम

बता दें कि 2 दिन पहले ही प्रयागराज संगम में आस्था की डुबकी लगाने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर श्रद्धालुओं से एक अपील की है। सीएम ने लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेश के श्रद्धालुओं का चाकघाट रीवा से लेकर जबलपुर, कटनी और शिवनी जिले तक मार्ग अवरोध हो गया है।

उन्होंने लिखा कि वाहनों में ज्यादातर महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे हैं। इन जिलों के प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया है कि तुरंत श्रद्धालुओं सहित सभी प्रभावित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं जैसी भोजन, पानी, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाए। वहीं, मोहन यादव ने श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से प्रशासन व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

जानें कैसा है जाम का मंजर

महाकुंभ 2025 प्रयागराज के स्थानीय लोग तो जीवन भर याद रखेंगे। वहीं, देश के कौन-कौन से आने वाले श्रद्धालु भी जाम को कभी भूल नहीं पाएंगे। क्योंकि ना तो प्रयागराज के स्थानीय लोग स्कूल अस्पताल या जरूरी सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं। इसके साथ ही ना तो यहां आने वाले श्रद्धालु समय से प्रयागराज संगम पहुंच पा रहे हैं। वहीं, 2 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में भी नहीं तय हो पा रही है।

प्रयागराज महाकुंभ का आलम यह है कि यहां आने वाले श्रद्धालु अब वापस लौटने लगे हैं। क्योंकि इधर दिल्ली और कानपुर की तरफ से आने वाली सड़क भी 30 किलोमीटर पहले से ही जाम में फंसी हुई थी। वहीं, मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाली सड़क पर तो गाड़ी जाम से निकलने का नाम तक नहीं ले रही है। यही हाल बनारस की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं का है। ऐसे में प्रयागराज महाकुंभ आने वाले सभी रास्तों पर जाम लगा हुआ है।