नीट परीक्षा - Amrit Vichar

NEET- UG 2023 परीक्षा के तारीखों की घोषणा NTA जल्द करेगी, जानिए कैसे करें आवेदन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2023 ) की परीक्षा तिथि की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द जारी करेगी। परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट पाने के लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट www.neet.nic.in चेक करते रहें।

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक उम्मीद है कि NEET UG 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च, 2023 में शुरू हो जाएगी। NEET प्रवेश परीक्षा के जरिए आप भारत के किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।

इस साल, नीट की परीक्षा 17 जुलाई को हुई। जिसमें करीब 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( NEET- UG ) कुल 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

NEET UG 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट www.neet.nic.in (http://www.neet.nic.in/) पर जाएं।

होमपेज पर ओपन होने के बाद नीट यूजी 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

जिसके बाद आवेदन पत्र भरें।

आवेदन पत्र ठीक से भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।

जिसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : MPBSE: आ गई मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की एग्जाम डेट, जानें तारीख

रामपुर : नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली दो सगी बहनों को एसडीएम ने किया सम्मानित
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली दोनो सगी बहनों एवं उनके माता पिता को एसडीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सम्मान पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। तहसील क्षेत्र के गांव असालतपुर लाड़पुर निवासी जावेद अली व शन्नो की दोनो बेटी मुस्कान ने 645 अंक एवं निशा परवीन ने 590 अंक लेकर नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने गांव सहित तहसील का नाम रोशन किया था।

सोमवार को एसडीएम सचिन राजपूत ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली दोनो सगी बहनों मुस्कान एवं निशा परवीन समेत उनके पिता जावेद अली माता शन्नो को तहसील में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिससे माता पिता समेत दोनो बहनों का खुशी का ठिकाना नही रहा। दोनों सगी बहनों के पिता टीवी रेडियो मैकेनिक है। बेटियों को सम्मानित होता देख परिजनों के चेहरे खिल उठे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : फूड प्वाइजनिंग से परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम नीट परसेंटाइल को दी चुनौती, HC ने किया खारिज
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट (delhi high court) ने शुक्रवार को परास्नातक (पीजी) चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनिवार्य आवश्यकता के रूप में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तय करने के नियम को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि चिकित्सकों की गुणवत्ता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसमें मानव जीवन के लिए जोखिम शामिल है।

वहीं, मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस प्रावधान को केवल इसलिए रद्द नहीं किया जा सकता कि सीट खाली पड़ी हैं और अदालत के लिए यह अनुचित होगा कि वह चिकित्सा शिक्षा मानकों के मामले में हस्तक्षेप करे जिसे विधिवत और पूरी सूझबूझ के साथ सरकार के अधिकारियों ने निर्धारित किया है। अदालत ने कहा कि यह जीवन और मौत से जुड़ा मामला है।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की सदस्यता वाली पीठ ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के मानकों को कम करने से समाज पर कहर टूट सकता है। अदालत ने कहा कि वह अधिकारियों को सीट भरने का निर्देश नहीं दे सकती, खासकर तब जब संबंधित व्यक्तियों ने न्यूनतम परसेंटाइल नहीं प्राप्त किया हो।

याचिकाकर्ताओं, पीजी में दाखिले के इच्छुक तीन चिकित्सक, ने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2000 के विनियमन 9 (3) को रद्द करने के निर्देश के लिए जनहित याचिका दायर की थी, जो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के नीट-पीजी में प्रवेश के लिए न्यूनतम 50 परसेंटाइल की जरूरी शर्त लगाता है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana : जल्द ही मोदी सरकार अन्नदाताओं को देने वाली है ये खुशखबरी

बहराइच: नीरज ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान, परिवार के साथ ग्रमीमों ने किया स्वागत
बहराइच। मुस्तफाबाद निवासी नीरज ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आने पर परिवार के साथ गांव के लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। “पंख ही काफी नहीं है आसमानों के लिए,,हौसला भी चाहिए ऊँची उड़ानों के लिए” उपरोक्त पंक्तियां जरवल के मुस्तफाबाद निवासी नीरज वर्मा पर सटीक बैठती है। जिसने बिना किसी बड़ी कोचिंग संस्थान के नीट के तहत एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए अपने जुनून को कम नहीं होने दिया।

नतीजन नीरज को नीट परीक्षा के बाद एमबीबीएस के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया। मुस्तफाबाद निवासी 21 वर्षीय नीरज कुमार वर्मा पुत्र करुणेश वर्मा का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना रहा है। इसके लिए वह बिना कोचिंग के तैयारी कर रहे थे। नीरज ने नीट परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर परिवार का नाम बढ़ाया है। नीट परीक्षा के बाद नीरज को प्रतापगढ़ स्तिथ सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिला है।

नीरज एक सामान्य परिवार के रहने वाले हैं। इनके पिता शिक्षा मित्र तथा माता ग्रहणी है। नीरज ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। नीरज ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बहराइच से उत्तीर्ण की है। नीरज के नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर लोगों ने मिठाई खिला व फूल माला लादकर बधाई दी हैं। इस दौरान रूद्र सेन चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम चन्द्र वर्मा, जगन्नाथ, करुणेश वर्मा, सहित काफी लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ का गाना ‘ मन अटक गया’ हुआ रिलीज

उप्र: सीएम योगी ने किया नीट परीक्षा की मेधावी छात्रा का सम्मान
लखनऊ। नीट परीक्षा में पूर्णांक हासिल कर देश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली कुशीनगर की मेधावी छात्रा आकांक्षा सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। आकांक्षा और उसका परिवार बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मेहमान बन कर पहुंचा था।

योगी ने उत्तर प्रदेश का नाम देश में राेशन करने वाली छात्रा, उसके माता पिता और छोटे भाई का इस्तकबाल गर्मजोशी से किया। उन्होने आकांक्षा और उनके छोटे भाई अमृतांश को टैबलेट तथा माता-पिता को शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होने घोषणा की प्रदेश सरकार आकांक्षा की एमबीबीएस की पढ़ाई का पूरा खर्च उठायेगी और छात्रा के गांव को जोड़ने वाली सड़क का नाम उसके नाम पर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अति पिछड़े जिले से होने के बावजूद आकांक्षा ने सफलता का जो कीर्तिमान रचा है, वह उनकी मेहनत, लगन और जुनून का सबूत है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिये प्रेरणा का श्रोत है। बहू-बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए सरकार की मिशन शक्ति योजना का आकांक्षा रोल माडल है।

योगी ने कहा कि मेधावी छात्रा ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे बुलंद हो तो कठिन परिश्रम के बूते मनचाही मंजिल पायी जा सकता है। आकांक्षा बालिकाओं के लिए रोल मॉडल हैं और उन परिवारों के लिए भी जो बालिकाओं को पढ़ाने में कोताही बरतते हैं। थोड़ा भी हम ध्यान दे दें तो बालिकाएं भी बालकों से कम नहीं हैं। इस मौके पर मुख्य सचिव आर के तिवारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे।

योगी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि आकांक्षा की यूजी कोर्स की पूरी फीस और हॉस्टल के खर्चे का पूरा विवरण परिवार से लेकर उसका एक मुश्त भुगतान कर दिया जाए, ताकि बाद में परिवार को भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री से मिले सम्मान से गदगद मेधावी ने कहा कि उसके लिये यह लम्हा जीवन का सपना पूरा होने जैसा है। छात्रा ने नारी सशक्तीकरण को लेकर शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

बरेली: समय ज्यादा होने के कारण आधे घण्टे तक अभ्यर्थियों ने नहीं लिया प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। नीट परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय 11 बजे था और 2 बजे से परीक्षा शुरू होनी है। प्रवेश का समय ज्यादा होने की वजह से अधिकांश केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने करीब आधे घण्टे तक प्रवेश नहीं लिया। केंद्रों पर बार बार अनाउंस करने के बाद अभ्यर्थी आगे बढ़े।

उनका कहना था कि अभी इतनी जल्दी प्रवेश लेकर अंदर क्या करेंगे। बाहर कम से कम कुछ जरूरी टॉपिक्स पर नज़र तो मार लेंगे। आज जिले के 31 केंद्रों पर 14000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई ने सभी केंद्रों को एंट्री के समय की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आदेश दिए है।

बरेली: कोरोना के लक्षण दिखे तो आइसोलेशन कक्ष में देनी होगी नीट परीक्षा
बरेली,अमृत विचार। बीएड और जेईई की परीक्षा के बाद अब 13 सितंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा होनी है। इसके लिए कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर एक आईसोलेशन कक्ष भी तैयार किया गया है। परीक्षा के दौरान कोई भी लक्षण मिलता है तो उस अभ्यर्थी की परीक्षा आइसोलेशन कक्ष में ही दिलाई जाएगी।

रविवार को होने वाली नीट की परीक्षा में कोरोना के चलते इस बार कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि इस बार 14000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन अभ्यर्थियों के शरीर का तापमान 99.6 फारेनहाइट से अधिक मिलता है या फिर उनमें कोरोना का कोई और लक्षण मिलता है तो उन्हें आईसोलेशन कक्ष में ही बैठकर परीक्षा देनी होगी।

साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश एक साथ न देकर अलग-अलग समय पर दिया जाएगा। हर अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर अलग-अलग समय लिखा गया है। जो समय प्रवेश पत्र पर लिखा है उसी समय पर अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा। यह फैसला लिया लिया गया ताकि केंद्र पर भीड़ न लगे। सबसे पहले अभ्यर्थी का प्रवेश 11 बजे होगा और आखिरी अभ्यर्थी का 1:30 बजे। इसके बाद आने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दो बजे से परीक्षा शुरू होकर पांच बजे तक चलेगी।

इस बार बनेगा काउंटर, जहां होगी पूछताछ

वीके मिश्रा ने बताया कि कोरोना के चलते गाइड लाइन के अनुसार इस बार केंद्र के प्रवेश द्वार पर भीड़ नहीं लगवानी है। 100 मीटर दूर ही अभिभावकों को रोक दिया जाएगा। वहां से अभ्यर्थियों को पैदल चलकर आना होगा। मुख्य द्वार पर परीक्षा कक्ष की सूची चस्पा नहीं की जाएगी। केंद्र के अंदर एक रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया जाएगा। उस पर जाकर ही परीक्षार्थी को अपना कक्ष पूछना होगा। साथ ही वहीं पर उनसे भी पूछताछ हो जाएगी।

जेईई और नीट परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई ने शुरू की भूख हड़ताल
नई दिल्ली। जेईई मेन और नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान इन परीक्षाओं को टालने की मांग की जा रही है। इसी तर्ज पर एनएसयूआई ने बुधवार को अनिश्चितकाल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। एनएसयूआई की मांग है कि वर्तमान समय मे इन परीक्षाओं का होना सही नहीं है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ये विरोध हो रहा है, वहीं एनएसयूआई के कई अन्य कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में दिल्ली स्थित शास्त्री भवन पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का कहना है, वर्तमान समय में नीट, जेईई परीक्षा के लिए सही नही है। क्योंकि कोरोना के मामले प्रतिदिन हजारों की तादाद में बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्रों का एक राज्य से दूसरे राज्य सफर करना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा, छात्रों के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए एनएसयूआई ने आज अनिश्चितकाल सत्याग्रह शुरू किया है। और जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती हम पीछे नही हटेंगे।

दरअसल परीक्षा में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और सुप्रीम कोर्ट ने भी जेईई मेन और नीट परीक्षा आयोजित कराने के लिए अनुमति दे दी है। जबकि छात्र कोरोना संकट के कारण परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।

स्वामी का मोदी को पत्र: नीट परीक्षा स्थगित करवाएं, वरना छात्र आत्महत्या कर लेंगे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को दिवाली तक स्थगित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो विद्यार्थी आत्महत्या का रास्ता अपनाएंगे।

मोदी को लिखे अपने पत्र में स्वामी ने कहा, “मेरी राय में परीक्षा आयोजित करने से देश भर के युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में आत्महत्याएं किए जा सकती हैं।” उन्होंने सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने का हवाला भी दिया।

स्वामी ने मुंबई का एक उदाहरण देते हुए दावा किया, “कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं है और लोगों को अन्य क्षेत्रों से आना पड़ता है, अक्सर 20 से 30 किलोमीटर दूर से।” उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई स्थानों पर लागू प्रतिबंधों के कारण ऐसी स्थिति है।

इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वामी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल से भी परीक्षाएं स्थगित करने का आग्रह किया था। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए पत्र में कहा कि दिवाली तक परीक्षाएं स्थगित करने के सुझाव के प्रति पोखरियाल को भी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसे प्रधानमंत्री की सहमति की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोरोना वायरस प्रकोप का हवाला देते हुए दोनों प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा कि वायरस के प्रकोप के बावजूद जीवन गुजर रहा है और सितंबर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फैसले में दखल देकर वह छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकता है।

कोरोना वायरस के चलते नीट और जेईई मेन परीक्षाओं को दो बार स्थगित किया जा चुका है। पहले ये परीक्षाएं मई में होनी थीं, जिन्हें बाद में जुलाई में करवाने का फैसला किया गया। हालांकि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नीट और जेईई मेन की परीक्षाएं सितंबर में कराने का फैसला किया गया। अब जेईई मेन की परीक्षाएं एक से छह सितंबर और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जानी है।