Laura Wolvaardt - Amrit Vichar

ICC Rankings: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास पहली बार टी20 बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1, वोल्वार्ड्ट ने वनडे बैटिंग टॉप फिर छीना
दुबई। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने करियर में पहली बार आईसीसी महिला टी20 बॉलिंग रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने ताजा साप्ताहिक अपडेट के बाद आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान फिर से हासिल कर लिया है।

विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले टी 20 में शर्मा का 20 रन देकर एक विकेट लेना ऑफ-स्पिनर के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को पछाड़कर 737 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए काफी था। दूसरी ओर, वोल्वार्ड्ट ने आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में लगातार शतक जड़े - 124 और 100 रन नाबाद - जिससे उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर नौ अंकों की बढ़त बना ली और करियर के सर्वश्रेष्ठ 820 रेटिंग अंक हासिल किए। विशाखापत्तनम में भारत की प्लेयर ऑफ द मैच जेमिमा रोड्रिग्स 44 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाने के बाद टी20 बल्लेबाजों में पांच स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं और श्रीलंका की सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने 39 रन बनाने के बाद छह स्थान ऊपर चढ़कर 64वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

टी20 बॉलिंग रैंकिंग में भारत की अरुंधति रेड्डी (पांच स्थान ऊपर चढ़कर 36वें स्थान पर) और श्री चरणी (19 स्थान ऊपर चढ़कर 69वें स्थान पर) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वनडे रैंकिंग में, आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस 45 और 64 रन की पारियों के बाद चार स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं और उनकी टीम की साथी एमी हंटर 31वें से 28वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि सुने लुस (सात स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर) और डेन वैन नीकर्क (24 स्थान ऊपर चढ़कर 95वें स्थान पर) दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रगति की है। बॉलिंग रैंकिंग में आयरलैंड की सीम गेंदबाज अर्लीन केली 32वें से 27वें स्थान पर और दक्षिण अफ्रीका की तुमी सेखुखुने 78वें से 67वें स्थान पर पहुंच गई हैं, क्योंकि दोनों ने पिछले सप्ताह दो मैचों में तीन-तीन विकेट लिए थे।

WPL 2026 की सबसे महंगी नीलामी कल! दीप्ति, क्रांति-चरणी बनेंगी WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी?
नई दिल्ली। भारत की विश्व कप विजेता स्टार दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी को गुरुवार को यहां होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की पहली मेगा नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद है, जबकि विदेशी दिग्गज लॉरा वोलवार्ट और सोफी एक्लेस्टोन पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है। कुल 277 खिलाड़ी (194 भारतीय और 83 विदेशी) पहली बार होने वाली इस मेगा नीलामी का हिस्सा होंगे। पांच टीमें अधिकतम 73 स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी, जिनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

मार्की खिलाड़ियों में भारत की दीप्ति और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड की प्रमुख स्पिनर एक्लेस्टोन, आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग तथा दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट शामिल हैं। वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी।

टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज़ कर दिया था। क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है। इनके अलावा पहले तीन सत्र में गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी बल्लेबाज हरलीन देओल और ऑलराउंडर स्नेह राणा भी दौड़ में हैं।

विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली वोलवार्ट और नादिन डी क्लार्क, फोबे लिचफील्ड और अलाना किंग के साथ-साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लैनिंग जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी आकर्षक सौदे मिलने की उम्मीद है। सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने के बाद यूपी वॉरियर्स के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि (14.5 करोड़ रुपए) है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि (5.70 करोड़) है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास कोई राइट टू मैच विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। एसोसिएट देशों की चार खिलाड़ी तीर्था सतीश और ईशा ओज़ा (दोनों यूएई), तारा नॉरिस (अमेरिका) और थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड) भी नीलामी सूची में शामिल हैं। टूर्नामेंट सात जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।

ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना को इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने किया रिप्लेस, बनीं विश्व की नंबर एक महिला वनडे बल्लेबाज
दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एक दिवसीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई है, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स नौ स्थान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गईं। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट नवीनतम सूची में दो स्थान ऊपर चढ़कर पहले स्थान पर पहुंच गई हैं।

सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक जड़ने के अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन के बाद वोल्वार्ड्ट ने मंधाना को पीछे छोड़ दिया। वोल्वार्ड्ट ने टूर्नामेंट में 571 रन बनाए, जो किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड है। इससे वह अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग 814 हासिल करने में सफल रही। भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

नवी मुंबई में सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली रोड्रिग्स ने अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्ष 10 में प्रवेश किया, जबकि फोबे लिचफील्ड ने उसी मैच में शतक की बदौलत 13 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग (637) हासिल की। आस्ट्रेलिया की एलिस पेरी सातवें स्थान पर पहुंच गईं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के साथ संयुक्त सातवां स्थान हासिल किया। डिवाइन पहले ही वनडे से संन्यास लेने की घोषणा कर चुकी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी चार स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गयीं।

गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने काप अब सोफी एक्लेस्टोन को शीर्ष स्थान से हटाने के करीब पहुंच गई हैं। उनके अब 712 रेटिंग अंक हो गए हैं। भारत की दीप्ति शर्मा विश्व कप फाइनल में 58 रन बनाने के अलावा पांच विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑलराउंडर की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

IND-W vs SA-W WC Final: शेफाली और दीप्ति के अर्धशतक, भारत ने बनाए सात विकेट पर 298 रन
नई मुंबई। भारत ने शेफाली वर्मा (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) के अर्धशतक की बदौलत रविवार को यहां महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 298 रन बनाए। शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाये। दीप्ति ने 58 गेंद में तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 34 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने तीन जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लर्क और चोले ट्रॉयोन ने एक एक विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने महिला वनडे विश्व कप फाइनल मैच में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दोनो टीमें ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले बारिश के कारण टॉस में लगभग दो घंटे का विलंब हुआ लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गयी। दोपहर लगभग 12 बजे से शाम चार बजे तक रूक-रूक कर बारिश होती रही।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे लेकिन यहां तेज बारिश हुई। डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदानकर्मियों ने पिच और गेंदबाजी के दोनों छोर को बाउंड्री तक ढक रखा है लेकिन मैदान के बाकी हिस्सा खुला है जिसे बारिश रूकने के बाद ‘सुपरसॉपर’ की मदद से सुखाया गया।

यह महिला विश्व कप टूर्नामेंट का 13 सत्र है और दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने मैदान में उतरेंगी। यह पहली बार है जब महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है। भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रोमांच से भरे दूसरे सेमीफाइनल में पांच विकेट से हराया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में इंग्लैंड को 125 रनों से रौंदा था।

भारतीय टीम का स्क्वाड

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री।

साउथ अफ्रीका टीम स्क्वाड

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे, काराबो मेसो।

ICC ODI Ranking: स्मृति मंधाना को मिला दमदार प्रदर्शन का फायदा, रैंकिंग मं मिला दूसरा स्थान
दुबई। श्रीलंका में हाल में संपन्न त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं जिससे उनकी नजरें एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल करने पर टिकी हैं। पिछली बार 2019 में नंबर एक एकदिवसीय बल्लेबाजी बनीं मंधाना ने श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में संपन्न श्रृंखला की पांच पारियों में 264 रन बनाए और श्रृंखला की दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 101 गेंद में 116 रन की पारी खेलने वाली मंधाना शीर्ष पर चल रही दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट से सिर्फ 11 रेटिंग अंक पीछे हैं। वोलवार्ट त्रिकोणीय श्रृंखला में सिर्फ 86 रन बना पाईं।

श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने शीर्ष स्थान में अपनी जगह मजबूत की। वह त्रिकोणीय श्रृंखला में 139 रन बनाने के बाद दो स्थान के फायदे से सातवें पायदान पर पहुंच गई हैं। भारत की जेमिमा रोड्रिग्स (पांच स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्राइओन (नौ स्थान के फायदे से 18वें पायदान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई भारतीय स्पिनर स्नेह राणा को गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है जिसमें इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर चल रही हैं। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज नेदिन डि क्लर्क एक स्थान के फायदा से 24वें स्थान पर है।

त्रिकोणीय श्रृंखला में सिर्फ 14 की औसत से 15 विकेट चटकाने वाली स्नेह चार स्थान आगे बढ़कर 34वें पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ऐशले गार्डनर एकदिवसीय ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। भारतीय की दीप्ति शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें स्थान पर हैं। ट्राइओन (तीन स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर) और डि क्लर्क (चार स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर) को भी फायदा हुआ है।

यह भी पढ़ेः IPL में वापस लौटेंगे आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी? WTC और आईपीएल में हो रहा क्लैश, क्रिकेट बोर्ड ने छोड़ा खिलाड़ियों पर फैसला

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, Laura Wolvaardt करेंगी कप्तानी
जोहानिसबर्ग। सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट भारत के खिलाफ पांच जुलाई से चेन्नई में खेली जाने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करेंगी। पीठ की चोट से उबरने के बाद क्लोई ट्रायोन की टीम में वापसी हुई है। वह एकदिवसीय श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थी। हरफनमौला डेल्मी टकर और नोंडुमिसो शंगासे एकदिवसीय और  एकमात्र टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाऐंगी। इस टेस्ट मैच में टीम को सोमवार को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका का सफाया किया था।

Cricket South Africa (CSA) has today confirmed the Proteas Women’s 15-player squad for the upcoming T20 International (T20I) series against India, with all matches taking place at the M.A Chidambaram Stadium in Chennai from 05 - 09 July.

DP World Lion’s Chloé Tryon is the only… pic.twitter.com/dgDJ6h4YBf

— Proteas Women (@ProteasWomenCSA) July 1, 2024

टीम के मुख्य कोच डिलन डु प्रीज ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा जारी एक बयान में कहा, हम टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चुनी गई 15 खिलाड़ियों की टीम से उत्साहित हैं। चोट से उबरने के बाद हमारी टीम में क्लोई भी वापस आ गई है। उन्होंने कहा,  वह अनुभवी खिलाड़ी है और हमें उसके मैदान पर वापसी करने का इंतजार है। पहला टी20 मैच पांच जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद दो अन्य मैचों को सात और नौ जुलाई को खेला जायेगा। सभी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होंगे।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम:  लौरा वोल्वार्ट   (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर (विकेट कीपर), सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), मारिजाने कप्प, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्ज, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने,  क्लोई ट्रायोन।

ये भी पढ़ें: Paris Olympic 2024 : वर्तमान में रहें और खुले दिमाग से खेलें, अभिनव बिंद्रा की भारतीय खिलाड़ियों को सलाह

लौरा वोल्वार्ट ICC महिला टी-20 बल्लेबाजी की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग के करीब, Tahlia McGrath शीर्ष स्थान पर
दुबई। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी संभालने के बाद सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट (Laura Wolvaardt) बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला टी-20 बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ रैकिंग के करीब पहुंच गई हैं। वोल्वार्ड्ट ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम की कमान संभाली है, लेकिन इस अतिरिक्त जिम्मेदारी ने उनकी बल्लेबाजी को प्रभावित नहीं होने दिया।

दक्षिण अफ्रीकी 24 वर्षीय खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो टी-20 में 53 और 24 रन बनाए और कुछ समय के लिए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 712 अंक हासिल कर ली, जबकि बारिश से प्रभावित श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर रही थी। जिससे लौरा वोल्वार्ट अपने सर्वश्रेष्ठ 712 रेटिंग से 710 पर वापस आ गई हैं, लेकिन टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग के नवीनतम अपडेट में अभी भी एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर है।

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दाएं हाथ की बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरिम कप्तान बनने के बाद से पांच टी-20 पारियों में 46.8 की औसत और 123.2 की स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 70 और 61 रनों की पारी के बाद तीन पायदान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं इस युवा खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला।

A new career-high rating on the @MRFWorldwide ICC Women's T20I Batting Rankings for South Africa's star batter as she closes in on top spot 👀

Details 👇https://t.co/HHAU6LeqRA

— ICC (@ICC) October 17, 2023

ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला खिलाड़ी ताहलिया मैकग्राथ 794 रेटिंग अंकों के साथ टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं और दूसरे स्थान पर टीम की साथी बेथ मूनी से 30 अंक आगे हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेक म्लाबा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। जो कि एक्लेस्टोन से 27 अंक पीछे हैं। एक्लेस्टोन 765 अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड की अनुभवी ली ताहुहू ने पांचवें टी-20 में लौरा वोल्वार्ट और तज़मिन ब्रिट्स के बेशकीमती विकेटों सहित 2/20 लेकर अपने मौके का भरपूर फायदा मिला है।

न्यूलीलैंड की 33 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में चार ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गयी है।हालांकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम 20 ओवर के प्रारूप पर ध्यान केंद्रित कर रही थीं। एकदिवसीय ऑलराउंडर रैंकिंग में एशले गार्डनर से मैरिज़ेन कप्प ने शीर्ष स्थान छीन लिया है। ऑस्ट्रेलिया की डायनेमो को 14 अंक का नुकसान हुआ और वह ऑलराउंडर रैंकिंग में एक स्थान गिरकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। इंग्लैंड की स्पिनर एक्लेस्टोन ने सफेद गेंद की रैंकिंग में अपना दबदबा कायम रखा है और आईसीसी महिला एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में अभी भी शीर्ष स्थान पर है।

ये भी पढ़ें : श्रीलंका ने Danushka Gunathilaka पर लगा प्रतिबंध हटाया, राष्ट्रीय टीम में वापसी का मार्ग प्रशस्त