Pakistan attack - Amrit Vichar

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अस्पताल बना शमशान... 400 लोगों की मौत
काबुल (अफगानिस्तान): अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के सरकारी उप प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने जिस अस्पताल पर हमला किया है वहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था।

उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। हमले में 400 लोग मारे गए हैं, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने इससे पहले इस बात से इनकार किया था कि उसने अस्पताल पर हमला किया है और कहा था कि सोमवार को काबुल में और पूर्वी अफगानिस्तान में हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया।

अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल के उस अस्पताल को हवाई हमले में निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। तब देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस आरोप को खारिज किया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमले में नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बरपाया कहर! रातभर चले अभियान में 58 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 25 चौकियों पर कब्जा
पेशावर। अफगानिस्तान ने रविवार को कहा कि उसने रात भर सीमा पर चलाए गए अभियान में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। अफगानिस्तान का कहना है कि उसने यह कार्रवाई अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र में बार-बार हो रहे उल्लंघन के जवाब में की। इस हफ्ते की शुरुआत में अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर राजधानी काबुल और देश के पूर्वी हिस्से में एक बाजार को निशाना बनाकर बमबारी करने का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान बलों ने 25 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है, 58 सैनिक मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं।

पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को किया था हमला

पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी नेता नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया। विदेश मंत्री मुत्तकी ने कहा कि अफगानों के साहस को परखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बेहतर संबंधों की इच्छा जताई, लेकिन इसे एकतरफा नहीं मानने की बात कही।

Asia Cup: तिलक ने ली पाकिस्तान की चुटकी, कहा- पाक खिलाड़ियों की छींटाकशी का दिया सबसे सही जवाब
हैदराबादः एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के नायक रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छींटाकशी और आक्रामकता का सबसे अच्छा जवाब खिताब जीतना था, और उन्होंने शुरुआती दबाव को सहजता से पार किया। तिलक की नाबाद 69 रनों की पारी की बदौलत भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में पांच विकेट से जीत हासिल की।

हैदराबाद पहुंचने के बाद तिलक ने कहा, “शुरुआत में कुछ दबाव और तनाव था, लेकिन मैंने अपने देश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मैं देश के लिए जीतना चाहता था। मुझे पता था कि अगर मैं दबाव के आगे झुक गया, तो खुद को और देश की 140 करोड़ जनता को निराश करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बेसिक्स पर भरोसा रखा, जो मैंने अपने कोचों से शुरुआती दिनों में सीखा था। उनका जवाब देने का सबसे अच्छा तरीका यही था कि हम एशिया कप जीतें, और हमने ऐसा ही किया।”

तिलक ने माना कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैच में जमकर छींटाकशी की, लेकिन उन्होंने चुप रहना बेहतर समझा। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद वे हमारे खिलाफ काफी आक्रामक हो गए थे। हमने उन्हें खेल के सही तरीके से जवाब दिया।”

उन्होंने बताया, “हमने जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे, और माहौल तनावपूर्ण हो गया था। मैं जल्दी बल्लेबाजी के लिए आया, लेकिन मैंने न तो कुछ कहा और न ही कोई गलत शॉट खेलकर टीम या देश को निराश किया।”

तिलक ने कहा कि भारत की जीत के बाद उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जवाब दिया। “मैच के दौरान मेरा ध्यान बेसिक्स पर था, और मैं उन्हें जवाब नहीं देना चाहता था। जो कहना था, वह मैंने मैच के बाद कहा। भारत-पाकिस्तान के मैचों में ऐसा होता है, लेकिन हमारा ध्यान जीत पर था।”

आखिरी ओवर में भारत को 10 रनों की जरूरत थी, और तिलक ने कहा कि तब तक वे दबाव से ऊपर उठ चुके थे। “आखिरी ओवर में मुझ पर दबाव नहीं था। मुझे यकीन था कि मैं मैच जिता दूंगा। मैं सिर्फ अपने देश के बारे में सोच रहा था और गेंद-दर-गेंद रणनीति बना रहा था। मुझे गर्व है कि मैं यह कर सका।”

तिलक ने इस पारी को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया। “मैं इसे अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक मानता हूं। इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में नाबाद 72 रन की पारी भी शानदार थी। लेकिन एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव में फाइनल खेलना और जीतना अविश्वसनीय अनुभव था।”

उन्होंने कहा कि भारत की जीत की वजह कठिन पिच पर अच्छी साझेदारियां थीं। “मैं सूर्या भाई के बयान से सहमत हूं कि पाकिस्तान हमसे मुकाबला नहीं कर सकता, लेकिन यह खेल है। हमें पता था कि वे फाइनल में पूरी तैयारी के साथ आएंगे। हम इसके लिए तैयार थे। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन हमने अच्छी साझेदारियों के साथ जीत हासिल की।”

तिलक की तुलना विराट कोहली से भी की गई, लेकिन 22 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, “विराट भाई जैसे दिग्गज के साथ नाम जुड़ना गर्व की बात है, लेकिन मेरा ध्यान सिर्फ देश के लिए मैच जीतने पर है। मुझे खुशी है कि मैं भारत को एशिया कप जिता सका। मेरा अगला लक्ष्य टी20 विश्व कप है, और विश्व कप जीतने के बाद ही मैं चैन की नींद सो पाऊंगा।”

यह भी पढ़ेंः मुझे शर्म आती है... एशिया कप में भारत की जीत के बाद आखिर क्यों गुस्साए पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी

Operation Sindoor : दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बढ़ाई गई सुरक्षा
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर अर्धसैनिक बलों के कर्मियों समेत अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था में यह बढ़ोतरी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सशस्त्र संघर्ष के बीच की गई है।

पाकिस्तानी सेना ने कल रात अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की। इन कोशिशों को नाकाम कर दिया गया और लाहौर में पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी जोन के विशेष आयुक्त सभी 15 जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया, ‘‘सभी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने (सहायक पुलिस आयुक्तों) एसीपी और थाना प्रभारियों जैसे अपने अधिकारियों को पहले ही सभी जरूरी बातें बता दी हैं। डीसीपी व्यक्तिगत रूप से अपने क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉल, बाजार, मेट्रो स्टेशन, होटल, आवासीय कॉलोनियों, हवाईअड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

शहर में, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस जांच बढ़ा दी गई है तथा दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। शिमला से प्राप्त समाचार के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर समेत पंजाब की सीमा से लगे जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक सरकारी प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बाबा बालक नाथ, मां चिंतपूर्णी और मां नैना देवी जैसे प्रसिद्ध मंदिर हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में स्थित हैं, इसलिए पुलिस ने वहां सुरक्षा जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर और उनके आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, जबकि श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों समेत अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। अमरावती से प्राप्त खबर के अनुसार आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरीश कुमार गुप्ता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बृहस्पतिवार को राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा कड़ी कर दी। डीजीपी ने वीआईपी सुरक्षा के अलावा आम जनजीवन और संस्थानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की सुरक्षा की भी समीक्षा की। एक सरकारी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता, खुफिया प्रमुख महेश चंद्र लड्ढा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति और आवश्यक कार्रवाई की समीक्षा की। डीजीपी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा के संबंध में सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए।’

’ जब अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उनकी सुरक्षा में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आवश्यक सुरक्षा उपाय इस तरह लागू करें कि आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को असुविधा न हो। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जवानों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला में की गोलाबारी, भारतीय सेना का करारा जवाब

जानिए और समझिए चुटकीभर सिंदूर की कीमत...इनसे जुड़ा है इतिहास
कानपुर, (शैलेश अवस्थी)। "आपरेशन सिंदूर" के बाद सिंदूर एक बार फिर चौतरफ़ा चर्चा में है l भारत में सुहागिन महिलाओं के प्रेम, सम्मान, सौंदर्य और समर्पण के प्रतीक इस सिंदूर का हर कालखंड में महत्व रहा है l इसका ऐतिहासिक, पौराणिक, अध्यात्मिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है।

दास्तावेज और पुस्तकों के मुताबिक हड़प्पाकालीन और मोहनजोदड़ो सभ्यता के दौरान हज़ारों साल पहले खुदाई में जो कुछ मूर्तियां मिलीं थीं, उनमें महिलाओं के श्रंगार की वस्तुएँ पाई गईं l इसमें सिंदूरदानी भी थी l चूड़ी, कँगन, बिंदी और मालाएं भी मिलीं l इससे पता लगता है कि हज़ारों साल पहले भी महिलाएं सिंदूर लगाती थीं l

शिवपुराण के मुताबिक माता पार्वती ने सुहाग चिन्ह के रूप में सिंदूर को अपनाया है l मां दुर्गा का सिंदूर शक्ति का प्रतीक है l इसलिए उन्हें सिंदूर अर्पण किया जाता है l बिना सिंदूर उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है l ऋगु और अथर्वेद में भी सिंदूर का ज़िक्र बताया जाता है l माता सीता की मांग में सिंदूर देखकर ही हनुमानजी ने अपने पूरे बदन में सिंदूर का लेप कर लिया था l यह सीता और हनुमानजी के भगवान राम के प्रेम का प्रतीक है l

महाभारत की कथा के अनुसार अपमान से आहत द्रौपदी ने अपने बाल खोल कर प्रण किया था कि दुर्योधन की मौत के बाद ही वह बाल बांधेगी, लेकिन उसने अपना सिंदूर नहीं पोछा था l स्त्रियों के सोलह श्रंगार में यूं तो मंगलसूत्र, चूड़ी और बिछिया भी है, लेकिन सिंदूर का ज्यादा महत्त्व है l सिंधु घाटी सभ्यता में भी इसका जिक्र बताया जाता है l

खासतौर पर हिंदू विवाहित महिलाओं की पहचान, स्वाभिमान और सम्मान है सिंदूर l यही कारण है जब पहलगाम में जब धर्म पूछकर महिलाओं के सामने उनका सुहाग उजाड़ा गया, तब हर भारतवासी का खून खौल उठा और चौतरफ़ा आवाज़ गूंजने लगी बदला.. बदला.. बदला l और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को तबाह करने की कार्रवाई को नाम दिया "आपरेशन सिंदूर".. I

सिंदूर का वैज्ञानिक महत्व

सिंदूर में पारा धातु भी होती है जो शरीर की विद्युत ऊर्जा नियंत्रित करती है l यह धुष्प्रभाव की ढाल की तरह काम करता है l सिंदूर में फिटकरी, हल्दी और हल्के चूने का भी मिश्रण होता है l प्राकृतिक सिंदूर तो कमीले के पौधे के फल के बीज सुखाकर उसके पाउडर से बनाया जाता है l

ये भी पढ़ें- Mock Drills across India: मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी, 15 मिनट का होगा ब्लैकआउट... बजेगा सायरन, सड़कों पर आने-जाने पर लगेगा प्रतिबंध

पाकिस्तान में पैसेंजर वैन पर आतंकी हमला, 50 लोगों की मौत, हमले में इस समुदाय के लोग गये मारे
नई दिल्ली, अमृत विचार। पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ है। जिसमें करीब 50 लोगों की जान चली गई है। वहीं इस हमले में पुलिस अधिकारी समेत दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

पाकिस्तान के लोअर कुर्रम स्थित ओचुट काली और मंदुरी के करीब जा रही एक पैसेंजर वैन पर पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अभी तक 50 लोगों की जान जा चुकी है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्य सचिव नदीम असलम ने बताया है कि पैसेंजर वैन पर हमला पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित कबाइली इलाके में हुआ है। कई बंदूकधारियों ने पैसेंजर वैन पर गोलीबारी की है। इस हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 29 लोग घायल हो गये हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

दो समुदाय में चल रहा लंबे समय से विवाद

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में आये दिन हमले होते रहते हैं। यह विवाद दो समुदायों सिया और सुन्नी के बीच होता रहता है। दशकों से दोनों समुदाय के सशस्त्र लोग एक दुसरे पर हमला भी करते हैं,हालांकि यह अभी तक सामने नहीं आया है कि किसी समुदाय के सशस्त्र लोगों ने यह हमला किया है, वहीं इस हमले की किसी आतंकी समूह ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। इतना ही नहीं जिन 50 लोगों की मौत इस आतंकी हमले में हुई है वह सभी शिया सुमदाय के बताये जा रहे हैं। बता दें कि इस हमले में एक बच्ची समेत कई महिलाओं की जान भी चली गई है।

ये भी पढ़ें- 'गौतम अडानी को मोदी का संरक्षण इसलिए नहीं होते गिरफ्तार', राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत... नौ आतंकवादी ढेर
कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने तीन समन्वित हमले किए, जिनमें चार अधिकारी और दो नागरिक मारे गए। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें नौ आतंकवादी ढेर हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन हमलों में से एक हमला उच्च सुरक्षा वाली जेल पर भी किया गया। उन्होंने बताया कि ये हमले सोमवार को प्रांतीय राजधानी क्वेटा से करीब 70 किलोमीटर दूर माच शहर में हुए। मंगलवार रात ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 29 और 30 जनवरी की रात को, आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों ने बलूचिस्तान में माच और कोलपुर परिसरों पर हमला किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, हमलों का कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में नौ आतंकवादी मारे गए और तीन घायल हो गए जिन्हें सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। आतंकवादियों ने उच्च सुरक्षा वाली केंद्रीय माच जेल में घुसने की कोशिश की, जहां कुछ खतरनाक आतंकवादी और ऐसे कैदी हैं जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। आईएसपीआर ने सोमवार रात से चार सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल तुरंत तैनात हो गए हैं और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। बयान में कहा गया, ‘‘तीन आत्मघाती हमलावरों सहित नौ आतंकवादियों को मार दिया गया है, जबकि तीन घायल हुए हैं।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि केंद्रीय माच जेल पर कम से कम 15 रॉकेट दागे गए। प्रतिबंधित अलगाववादी समूह ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए), मजीद समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। हमलों के बाद, सुरक्षा बलों और पहाड़ों में पीछे हटने की कोशिश कर रहे हमलावरों के बीच कई घंटे भारी गोलीबारी हुई। बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि माच में अंतिम निकासी अभियान अभी भी जारी है। अचकजई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘क्षेत्र में स्थिति काबू में है।’’

सुरक्षा बलों पर सोमवार रात का हमला इस साल आतंकवादियों द्वारा किया गया सबसे घातक हमला है। पिछले साल नवंबर में बंदरगाह शहर ग्वादर में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 14 सैनिक मारे गए थे। यह हमला पाकिस्तानी हमलों का स्पष्ट प्रतिशोध था, जिसे देश ने जनवरी की शुरुआत में ईरान में विद्रोहियों के ठिकाने बताया था। बीएलए ने 18 जनवरी को ईरान में उनके शिविरों पर पाकिस्तान के हमलों के बाद बलूचिस्तान और अन्य जगहों पर सुरक्षा बलों पर हमले शुरू करने की धमकी दी थी।

ईरान में बीएलए के शिविरों पर हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गए थे। ये हमले पाकिस्तान में ईरानी हमले के जवाब में किए गए थे। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत, साथ ही ईरान के पड़ोसी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में दो दशकों से अधिक समय से बलूच राष्ट्रवादियों का विद्रोह जारी है। सरकार उग्रवाद को ख़त्म करने का दावा करती है, लेकिन प्रांत में हिंसा जारी है। ईरान और पाकिस्तान 900 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसके पार तस्कर और आतंकवादी खुलेआम आते-जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- मंगोलिया में गैस टैंक विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई पांच, चार की हालत अब भी गंभीर

पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले में तीन सैनिक घायल, पुलिस ने दी जानकारी
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में सेना के कम से कम तीन सैनिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार को प्रांत के खैबर जिले में हुई जब हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार से सरोजाई स्थित जांच चौकी को टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा, ''हमले में तीन सैनिक घायल हुए हैं जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'' इसके बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

ये भी पढ़ें:- चीन के विदेश मंत्री की वाशिंगटन यात्रा से अमेरिका को संबंधों में तनाव कम करने की उम्मीद