Shashi Tharoor - Amrit Vichar

Budget Session: बजट को लेकर शशि थरूर का सरकार पर तंज, दिल के खुश रखने को 'गालिब' खयाल अच्छा है
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में बेरोजगारी को नजरअंदाज किया गया, रहन-सहन पर खर्च और असमानता की अनदेखी की गई और आम आदमी की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने सदन में केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा की शुरूआत करते हुए मिर्जा गालिब के एक मशहूर शेर का उल्लेख करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया कि ''हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है।''

कांग्रेस नेता कहा कि इस साल के बजट को देखकर प्रतीत होता है कि कार में एयर बैग को 'रीअरेंज' कर दिया गया है ताकि उसमें बैठे यात्री सुरक्षित महसूस करें। थरूर ने दावा किया, ''बजट में बेरोजगारी को नजरअंदाज किया गया, रहन-सहन पर खर्च और असमानता की अनदेखी की गई है। आम आदमी के संघर्ष पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।''

उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले बजट में 53 बड़ी कल्याणकारी योजनाओं के लिए पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया लेकिन वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में केवल 41 प्रतिशत ही खर्च किया गया। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित राशि का बड़ा हिस्सा खर्च नहीं किये जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''यह शासन नहीं, हेडलाइन मैनेजमेंट है।''

थरूर ने कृषि क्षेत्र पर बजट में ध्यान नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''हमारे किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आपसे पूरा तो हो नहीं पाया, कम से कम उनकी 'सम्मान निधि' तो बढ़ा दीजिए। पिछले छह साल से यह (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) केवल छह हजार रूपये पर अटकी हुई है।'' उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के लक्ष्य को सराहनीय बताया, हालांकि इस दिशा में बजट में किसी विश्वसनीय पथ पर आगे नहीं बढ़ने का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ''बेरोजगारी का बढ़ना जारी है। नौकरियां कम हो गई हैं। राहत पाने के लिए पहले से जद्दोजहद कर रहे छोटे कारोबार नियमों के अनुपालन के विभिन्न चरण में फंस गए हैं। अनौपचारिक श्रमिकों और गिग वर्कर को अनिश्चिता एवं असुरक्षा की स्थिति में धकेल दिया गया है।''

कांग्रेस सांसद ने कहा, ''गिग वर्कर हमारी नयी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। लेकिन बजट में उनका कोई जिक्र नहीं है।'' थरूर ने कहा कि डेढ़ लाख से अधिक स्कूलों में बिजली आपूर्ति नहीं है। उन्होंने कहा, ''असल में विकसित भारत नारों, भाषणों या प्रतीकों से नहीं बनेगा, बल्कि भारत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से बनेगा।''

'नाराजगी' के बीच संसद भवन में खरगे और राहुल गांधी से मिले शशि थरूर, कहा- हम साथ-साथ हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नाराजगी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की तथा कहा कि सब कुछ ठीक है और सब एक साथ हैं। खरगे के संसद भवन स्थित कार्यालय में यह मुलाकात हुई। थरूर ने इस मुलाकात को बहुत अच्छी, सार्थक और सकारात्मक करार दिया।

कांग्रेस नेतृत्व ने केरल के अपने इस वरिष्ठ नेता की नाराजगी दूर करने का प्रयास ऐसे वक्त किया है, जब कुछ महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होना है, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। केरल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है। पार्टी 2016 से राज्य में विपक्ष की भूमिका में है।

कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात के बाद थरूर ने संवाददाताओं से कहा, ''अपनी पार्टी के दो नेताओं- नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) और कांग्रेस अध्यक्ष (खरगे)- के साथ बात की। हमारी बातचीत बहुत अच्छी, सार्थक, सकारात्मक रही। सब ठीक है और हम सब एक साथ हैं।'' यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुश हैं और अब चुनाव प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा, ''मैंने हमेशा पार्टी के लिए प्रचार किया है, मैंने कहां प्रचार नहीं किया है?''

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर तिरुवनंपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ''नहीं, उस बारे में कभी बात नहीं हुई। मुझे किसी भी चीज के लिए उम्मीदवार बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। पहले से ही मैं सांसद हूं और मेरे ऊपर तिरुवनंतपुरम के अपने मतदाताओं का विश्वास है तथा मुझे संसद में उनके हितों का ध्यान रखना है, यही मेरा काम है।''

बाद में थरूर ने 'एक्स' पर राहुल गांधी और खरगे के साथ एक तस्वीर साझा की और कहा, ''आज कई विषयों पर गर्मजोशी से चर्चा हुई और सार्थक चर्चा के लिए खरगे जी तथा राहुल गांधी जी का धन्यवाद। भारत के लोगों की सेवा के लिए हम सब एकसाथ हैं।''

थरूर पिछले कुछ समय से नाराज थे और इसके चलते बीते 23 जनवरी को केरल से संबंधित बैठक में शामिल नहीं हुए थे। थरूर के करीबी सूत्रों ने कहा था कि वह बैठक में शामिल नहीं हुए, क्योंकि वह इस बात से ''आहत'' थे कि राहुल गांधी ने हाल में कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके मौजूद होने के बावजूद उनके नाम का उल्लेख नहीं किया और राज्य के नेताओं द्वारा बार-बार उन्हें ''दरकिनार'' करने की कोशिश की जा रही है।

थरूर के बयानों और लेखों की हाल के दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी आलोचना की थी। पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष और पहलगाम हमले के बाद राजनयिक संपर्क के प्रयासों को लेकर उनकी टिप्पणियों पर विवाद खड़ा हो गया था। उनकी टिप्पणियां कांग्रेस के रुख से भिन्न थीं और पार्टी के कई नेताओं ने उनके इरादों पर सवाल उठाते हुए उन पर कटाक्ष किया था। हालांकि, थरूर ने कहा है कि विदेश नीति पर रुख में कोई भिन्नता नहीं है।

कांग्रेस स्थापना दिवस : दिग्विजय सिंह के विचारों का शशि थरूर ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए
नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को आयोजित पार्टी के 140वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने अपने पार्टी सहयोगी दिग्विजय सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान थरूर, पार्टी के इंदिरा भवन मुख्यालय में दिग्विजय सिंह के बगल में बैठे थे।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को उस समय राजनीतिक हलचल मचा दी थी, जब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक ताकत की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि किस तरह एक जमीनी कार्यकर्ता अपने नेताओं के चरणों में बैठकर सीखता हुआ मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना।

उन्होंने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबले और उसे सत्ता से हटाने के लिए यह बेहद जरूरी है। सिंह की इस टिप्पणी के एक दिन बाद जब थरूर से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘‘संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

जब उनसे दिग्विजय सिंह के बगल में बैठने और दोनों के बीच इस विषय पर चर्चा होने के बारे में पूछा गया तो थरूर ने कहा, ‘‘हम आपस में बात करते रहते हैं, हम मित्र हैं और एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘आज कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस है। यह पार्टी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। यह वह दिन है जब हम अपने गौरवशाली इतिहास और देश के लिए पार्टी के योगदान को याद करते हैं।’’

थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की 140वीं वर्षगांठ है। यह वही संगठन है जिसने ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का नेतृत्व करने में निर्णायक भूमिका निभाई।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘वर्ष 1885 में अपने पहले अधिवेशन से लेकर आज तक, कांग्रेस पार्टी देश की लोकतांत्रिक यात्रा और राजनीतिक विकास की एक मजबूत आधारशिला बनी हुई है। आज इंदिरा भवन में यह अवसर गंभीरता और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया।’’

कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है : राहुल

कांग्रेस के रविवार को 140वें स्थापना दिवस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जो हर कमजोर, वंचित और मेहनतकश के साथ खड़ी रही है। उन्होंने यहां पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित 140वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, “संकल्प है कि नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ेंगे।” उन्होंने कहा, “आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हर कांग्रेसजन को हार्दिक शुभकामनाएं। हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया।”

जनता के फैसले का हो सम्मान... तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को शशि थरूर ने बताया "लोकतंत्र की सुंदरता"
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ की जीत की सराहना करते हुए, अपने तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उसे बधाई दी और इसे "लोकतंत्र की सुंदरता" बताया। थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह यूडीएफ के पक्ष में हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में।

कांग्रेस नेता ने कहा, "केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में आज के नतीजे वाकई चौंकाने वाले हैं। जनादेश स्पष्ट है, और राज्य की लोकतांत्रिक भावना स्पष्ट रूप से झलकती है।" थरूर ने कहा, "स्थानीय निकायों में शानदार जीत के लिए यूडीएफ को हार्दिक बधाई! यह एक बड़ा समर्थन है और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक मजबूत संकेत है।

कड़ी मेहनत, सशक्त संदेश और सत्ता विरोधी लहर का स्पष्ट रूप से फल मिला है, जिससे 2020 की तुलना में कहीं बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं।" कांग्रेस नेता ने तिरुवनंतपुरम में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उसे नगर निगम में महत्वपूर्ण जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक मजबूत प्रदर्शन है जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव का प्रतीक है।"

थरूर ने कहा कि उन्होंने एलडीएफ के 45 वर्षों के "कुशासन" से बदलाव के लिए अभियान चलाया था, लेकिन मतदाताओं ने अंततः एक अन्य पार्टी को इनाम दिया है जिसने शासन में स्पष्ट बदलाव की मांग की थी। उन्होंने कहा, "यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह यूडीएफ के पक्ष में हो या मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में।"

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, "हम केरल की बेहतरी के लिए काम करना जारी रखेंगे, लोगों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे और सुशासन के सिद्धांतों को कायम रखेंगे।" तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शानदार जीत हासिल की। राजग ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ को शिकस्त देकर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया।

विश्लेषकों का मानना है कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली जीत से 2026 के विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से राज्य की राजधानी में भाजपा की संभावनाओं को काफी बल मिलेगा। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से भाजपा को 50 में, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 29 में, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 19 में और दो निर्दलीय को जीत मिली है।

राहुल के आरोपों पर थरूर का बयान, कहा- गंभीर सवाल है... निर्वाचन आयोग तुरंत कार्रवाई करें
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि ये गंभीर मुद्दे हैं, जिनका निर्वाचन आयोग को तत्काल समाधान करना चाहिए। लंबे समय बाद थरूर ने पार्टी में मतभेदों के बावजूद राहुल गांधी के रुख का इस तरह खुलकर समर्थन किया है।

थरूर ने कांग्रेस के एक पोस्ट को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “ये महत्वपूर्ण सवाल हैं, जिनका सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं के हित में गंभीरता से जवाब देना जरूरी है। हमारा लोकतंत्र इतना कीमती है कि इसे लापरवाही, अक्षमता या जानबूझकर हस्तक्षेप से कमजोर नहीं होने देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “निर्वाचन आयोग को तुरंत कदम उठाने चाहिए और आयोग के प्रवक्ता को इस मामले में देश को लगातार जानकारी देनी चाहिए।”

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/1953628737221931425

राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 वोटों की चोरी हुई, जबकि यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 32,707 वोटों के अंतर से जीती थी। इस दावे के समर्थन में महादेवपुरा की मतदाता सूची के आंकड़ों को संवाददाताओं के सामने प्रस्तुत किया गया था।

यह भी पढ़ेंः SIR ‘संस्थागत चोरी’ है... राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप, कहा- भाजपा के साथ है साठगांठ

शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर थरूर ने दी बधाई, किंग खाना ने भी दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली। अपने भाषायी कौशल के कारण शब्दों के जादूगर माने जाने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर शाहरुख खान को जब अपने चिर परिचित अंदाज के बजाय सरल भाषा में बधाई दी तो अभिनेता ने एक मजेदार जवाब देकर कांग्रेस नेता को धन्यवाद दिया।

थरूर ने शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रीय रत्न ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। शाहरुख खान, बधाई हो।’’ अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाने वाले शाहरुख ने थरूर के बधाई संदेश के जवाब में क्लिष्ट अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘सरल शब्दों में प्रशंसा करने के लिए शुक्रिया, श्री थरूर।... वरना अधिक ‘मैग्निलक्वंट’ (अलंकृत शब्द) और ‘सेसक्विपेडेलियन’ (लंबे शब्द) शब्द मेरी समझ में नहीं आते।...’’

शाहरुख को शुक्रवार को आयोजित 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में एटली कुमार निर्देशित फिल्म ‘जवान’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उनके साथ यह पुरस्कार ‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को भी मिला। शाहरुख ने कई अन्य लोगों के बधाई संदेशों के भी दिलचस्प जवाब दिए।

जब शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपने पसंदीदा कलाकारों - रानी मुखर्जी, करण जौहर और शाहरुख - को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बधाई दी थी तब अभिनेता ने इसके जवाब में कहा, ‘‘आज रात जब हम रात्रि भोजन करेंगे, कृपया तब मुझसे मेरी तारीफ करें... फिल्म का निर्माण करने के लिए धन्यवाद।’’ मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला। करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित किया गया।

शाहरुख ने अपनी दशकों पुरानी मित्र जूही चावला के बधाई संदेश के जवाब में लिखा, ‘‘शुक्रिया जूही, मैंने बेहतरीन लोगों से सीखा है। आप मेरे सफर का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। ढेर सारा प्यार।’’ उन्होंने अपने दोस्त विवेक वासवानी के बधाई संदेश के जवाब में लिखा, ‘‘यह शुरुआत आपसे हुई थी। राजू आखिरकार बन गया जेंटलमैन।’’

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने थरूर के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही पर बढ़ाई रोक
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कथित ‘शिवलिंग पर बिच्छू’ वाली टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर लगी रोक शुक्रवार को बढ़ा दी। न्यायालय ने रोक बढ़ाते हुए शिकायतकर्ता के वकील से यह भी कहा कि ‘‘इतना भावुक क्यों हो रहे हैं’’।

न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने थरूर के वकील के अनुरोध पर मामले की सुनवाई स्थगित करने के बाद यह आदेश पारित किया। शिकायतकर्ता, भाजपा नेता राजीव बब्बर की ओर से पेश हुए वकील ने मुख्य कार्यवाही दिवस पर सुनवाई की मांग की।

पीठ ने मामले की सुनवाई 15 सितंबर के लिए निर्धारित करते हुए कहा, ‘‘क्या विशेष कार्यवाही दिवस? आप इस सब को लेकर इतने भावुक क्यों हैं? चलिए, इसे बंद कर देते हैं।’’ थरूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 29 अगस्त, 2024 के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया। उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने से इनकार करते हुए उन्हें 10 सितंबर को निचली अदालत में पेश होने को कहा था।

थरूर के वकील ने पहले तर्क दिया था कि न तो शिकायतकर्ता और न ही राजनीतिक दल के सदस्यों को पीड़ित पक्ष कहा जा सकता है। वकील ने यह भी कहा कि थरूर की टिप्पणी मानहानि कानून के छूट वाले खंड के तहत संरक्षित है, जो यह निर्धारित करता है कि ‘सद्भावना’ से दिया गया कोई भी बयान आपराधिक नहीं है।

इसमें कहा गया कि थरूर ने छह साल पहले कारवां पत्रिका में प्रकाशित एक लेख का संदर्भ मात्र दिया था। शीर्ष अदालत ने आश्चर्य व्यक्त किया था कि 2012 में, जब लेख मूल रूप से प्रकाशित हुआ था, बयान को मानहानिकारक नहीं माना गया था। न्यायमूर्ति रॉय ने पहले कहा था, ‘‘आखिरकार, यह एक रूपक है। मैंने समझने की कोशिश की है। यह उस व्यक्ति (मोदी) की अपराजेयता को दर्शाता है जिसका जिक्र किया गया है। मुझे नहीं पता कि किसी ने इस पर आपत्ति क्यों जताई है।’’

थरूर के खिलाफ कार्यवाही रद्द करने से इनकार करते हुए, उच्च न्यायालय ने कहा था कि प्रथम दृष्टया, प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘शिवलिंग पर बिच्छू’ जैसे आरोप ‘घृणित और निंदनीय’ हैं। न्यायालय ने कहा कि प्रथम दृष्टया, इस टिप्पणी ने प्रधानमंत्री, भाजपा के साथ-साथ उसके पदाधिकारियों और सदस्यों की मानहानि की है। उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष थरूर को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत तलब करने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अक्टूबर 2018 में, थरूर ने कथित तौर पर दावा किया था कि एक अनाम आरएसएस नेता ने मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’ से की थी। कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर कहा कि यह एक ‘असाधारण रूपक’ है।

पाकिस्तान को बेनकाब कर विदेश से लौटे डेलिगेशन से मिले पीएम मोदी, सदस्यों ने साझा किए अनुभव
नई दिल्ली। आतंकवाद पर दुनिया को भारत का संदेश और दृष्टिकोण स्पष्ट करने के बाद स्वदेश लौटे सभी सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न देशों में अपनी बैठकों और वार्ता के बारे में बताया। पीएम मोदी ने विभिन्न देशों की यात्रा पर गए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मेजबानी की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न देशों में राजनीतिक नेतृत्व, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, संगठनों, थिंक टैंक, मीडिया और भारतीय समुदाय के साथ अपनी बैठकों और बातचीत से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है। इससे पहले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात कर उन्हें भी इस बारे में जानकारी दी थी।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने आतंकवाद पर दुनिया के समक्ष भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए 30 से भी अधिक देशों में सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को भेजा था।

विभिन्न दलों के सांसदों, पूर्व सांसदों और प्रतिष्ठित राजनयिकों से युक्त प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों की अपनी यात्राओं के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और विश्व शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

राहुल ने देश और सशस्त्र बलों के साथ किया विश्वास घात... बोले असम के सीएम हिमंत, जानिए क्यों की ओवैसी और थरूर तारीफ?
गुवाहाटी। असम के हिमंत बिस्वा सरमा ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर विदेशी धरती पर भारत का पक्ष रखने के लिए शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी और सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेताओं की सोमवार को प्रशंसा की, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश और सशस्त्र बलों के साथ ‘‘विश्वासघात’’ करने का आरोप लगाया।

राज्य विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारत को हुए नुकसान के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन कभी यह नहीं जानना चाहा कि सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं, विशेषकर शशि थरूर का आभारी हूं, जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत का पक्ष दृढ़ता से रखा है। न केवल उन्होंने, बल्कि असदुद्दीन ओवैसी और सुप्रिया सुले जैसे नेताओं ने भी विदेशी धरती पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्र का पक्ष रखा।’’

भाजपा नेता शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘वे सभी भारत के लिए खड़े थे। लेकिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया है।’’ उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ सशस्त्र संघर्ष में भारत के नुकसान पर कथित तौर पर सवाल उठाने के लिए गांधी की आलोचना की।

गांधी पर हमला करते हुए शर्मा ने दावा किया, ‘‘सैन्य संघर्ष के बाद नुकसान के बारे में पूछना एक अलग बात है, लेकिन उन्होंने उस समय भारत के नुकसान के बारे में पूछा, जब यह लड़ाई चल रही थी। हालांकि, उन्होंने कभी पाकिस्तान के नुकसान के बारे में नहीं पूछा।’’

यह भी पढ़ेः 'सच्चाई सामने आ गई...', मंत्री लालू बोले- मेघालय की छवि खराब करने की हो रही कोशिश, राजा की मां ने कहा- दोषियों को हो फांसी की सजा

शशि थरूर की दो टूक: आतंकवाद विरोधी UNSC समितियों में पाकिस्तान को पद मिलने का व्यावहारिक परिणाम नहीं निकलेगा
वाशिंगटन। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत मित्रहीन नहीं है और पाकिस्तान को सुरक्षा परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष बनाया जाना तथा आतंकवाद विरोधी समिति का उपाध्यक्ष बनाए जाने का कोई व्यावहारिक परिणाम नहीं निकलने वाला है।

थरूर भारत द्वारा सामना किए जा रहे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खतरे और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प के बारे में प्रमुख वार्ताकारों को जानकारी देने के लिए अमेरिका में एक बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

थरूर ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय दूतावास में बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ये सभी समितियां आम सहमति पर काम करती हैं और किसी अध्यक्ष के लिए अकेले दम पर कुछ ऐसा करवा पाना संभव नहीं है जिसका अन्य विरोध करते हैं या किसी विशेष विचारधारा को आगे बढ़ाते हैं जिसका अन्य देश समर्थन नहीं करते हैं।’’

पाकिस्तान, 2025-26 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है और वह 2025 के लिए परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता करेगा तथा 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद विरोधी समिति का उपाध्यक्ष होगा। गुयाना और रूस ‘1988 तालिबान प्रतिबंध समिति’ के उपाध्यक्ष होंगे। अल्जीरिया ‘1373 आतंकवाद-रोधी समिति’ की अध्यक्षता करेगा जबकि फ्रांस और रूस अन्य उपाध्यक्ष होंगे।

पाकिस्तान ‘दस्तावेजीकरण और अन्य प्रक्रियात्मक प्रश्नों एवं सामान्य यूएनएससी प्रतिबंध मुद्दों पर अनौपचारिक कार्य समूहों’ का सह-अध्यक्ष भी होगा। भारत ने लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय का इस बात की ओर ध्यान आकृष्ट किया है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित अधिकतर आतंकवादियों और संगठनों को पाकिस्तान में पनाह मिली है।

अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन कई वर्षों तक पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा रहा और मई 2011 में अमेरिकी नौसेना के जवानों के एक अभियान में मारा गया। दूतावास में कई ‘थिंक टैंक’ समूहों और युवा पेशेवरों के साथ संसदीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के दौरान थरूर से पाकिस्तान द्वारा यूएनएससी की दो प्रतिबंध समितियों की अध्यक्षता करने के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यूएनएससी की छह आतंकवाद निरोधक समितियां हैं।

उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य बारी-बारी से ऐसी संस्थाओं की अध्यक्षता करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जब तक पाकिस्तान सुरक्षा परिषद में है, तब तक इस तरह का ‘‘विशेषाधिकार’’ उसे मिल सकता है... सुरक्षा परिषद में हम बिल्कुल मित्रहीन नहीं हैं, इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि इस पद का कोई व्यावहारिक परिणाम नहीं निकलने वाला है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन इस पर सावधानीपूर्वक नजर रखेगा। बुधवार को दूतावास में प्रेस वार्ता के दौरान पाकिस्तान को दो समितियों का प्रभार दिए जाने के बारे में ‘पीटीआई-भाषा’ के एक सवाल का जवाब देते हुए थरूर ने कहा, ‘‘एक तो तालिबान समिति है जिसका जिम्मा उन्हें (पाकिस्तान को) मिला है। मुझे नहीं पता कि इस बारे में अफगानों की क्या भावनाएं हैं।’’

थरूर ने कहा कि यूएनएससी सदस्यों को हर महीने बारी बारी से परिषद की अध्यक्षता मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य लोग बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम सुरक्षा परिषद में और इसकी समितियों में बिल्कुल मित्रहीन नहीं हैं।’’ प्रतिनिधिमंडल 24 मई को भारत से न्यूयॉर्क पहुंचा। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा कर चुका है और मंगलवार दोपहर को दौरे के अंतिम चरण के लिए वाशिंगटन पहुंचा।

थरूर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय नहीं गया। थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में सरफराज अहमद (झारखंड मुक्ति मोर्चा), गंटी हरीश मधुर बालयोगी (तेलुगु देशम पार्टी), शशांक मणि त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी), भुवनेश्वर कलिता (भारतीय जनता पार्टी), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (भारतीय जनता पार्टी) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत संधू शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। थरूर ने इस मुलाकात को ‘‘सार्थक’’ बताया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तान का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल भी उसी समय अमेरिका पहुंचा, जब थरूर के नेतृत्व में भारत का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा था।

भुट्टो ने भारत के साथ सैन्य संघर्ष और कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय बनाने के पाकिस्तान के प्रयास के तहत अपने प्रतिनिधिमंडल सहित सुरक्षा परिषद के राजदूतों के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की। त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए स्थायी सीट को लेकर समर्थन व्यक्त किया।

संधू ने कहा कि यह इस बात पर प्रकाश डालता है कि पाकिस्तान को जो ‘‘जिम्मेदारी भरा पद’’ दिया गया है, उस पर रहते हुए वह आतंकवाद को कितनी गंभीरता से लेगा और यह इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि पाकिस्तानी ‘‘जनरल या फील्ड मार्शल’’ ने भुट्टो के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को कितना अधिकार और शक्ति दी है।

भारत को किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बोले शशि थरूर, पाकिस्तान को भी दिया कड़ा संदेश
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत एवं पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष विराम में अपनी भूमिका को लेकर बार-बार किए जा रहे दावों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत, अमेरिकी राष्ट्रपति पद का सम्मान करता है लेकिन नयी दिल्ली ने ‘‘कभी नहीं चाहा कि वह किसी से मध्यस्थता करने के लिए कहे’’ और किसी को हमें यह बताने की जरूरत नहीं कि हमें ‘‘रुकना’’ है।

सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के नेता थरूर मंगलवार दोपहर यहां पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अमेरिकी सांसदों एवं सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। थरूर ने कहा, ‘‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम अमेरिका के राष्ट्रपति के पद और अमेरिकी राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करते हैं। हम अपने लिए बस इतना ही कह सकते हैं कि हमने कभी किसी से मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहना चाहा।’’

उन्होंने बुधवार को यहां ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में कहा कि भारत को पाकिस्तानियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक वे आतंकवाद की भाषा का इस्तेमाल करते रहेंगे, हम बल की भाषा का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है।’’ विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में सरफराज अहमद (झारखंड मुक्ति मोर्चा), जी. हरीश बालयोगी (तेलुगु देशम पार्टी), शशांक मणि त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी), भुवनेश्वर कलिता (भारतीय जनता पार्टी), मिलिंद देवरा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (भारतीय जनता पार्टी) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत संधू शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 24 मई को भारत से न्यूयॉर्क पहुंचा था और फिर यह गुयाना, पनामा, कोलंबिया एवं ब्राजील की यात्रा करके वॉशिंगटन आया।

थरूर ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को खत्म कर दे तो ‘‘हम उनसे बात कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे यह दिखाने के लिए गंभीर कदम उठाते हैं कि वे हमारे साथ सामान्य संबंध बहाल करना चाहते हैं तो हम किसी मध्यस्थ की आवश्यकता के बिना उनसे निश्चित रूप से फिर से बात कर सकते हैं।’’

थरूर ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा, इस संघर्ष के दौरान किसी भी स्थिति में भारत को इस बात की जरूरत नहीं थी कि कोई उसे रुकने के लिए कहे। किसी को भी हमें ‘‘रुकने’’ के लिए कहने की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि हम उनसे कह रहे थे कि जैसे ही पाकिस्तान रुकेगा, हम रुकने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यदि उन्होंने पाकिस्तानियों से कहा कि ‘आप रुक जाइए क्योंकि भारतीय रुकने को तैयार हैं’ और उन्होंने ऐसा ही किया तो यह पाकिस्तान को लेकर उनकी ओर से एक अच्छा कदम था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बस इतना ही कह सकते हैं कि हमारी बातचीत में इनमें से कुछ बातें सामने नहीं आईं।’’

थरूर ने कहा कि वह यह बात ‘‘रचनात्मक भावना’’ से कह रहे हैं। उन्हेांने कहा, ‘‘हमारे मन में अमेरिका के लिए बहुत सम्मान है, और वाशिंगटन के साथ हमारी बहुत महत्वपूर्ण, मूल्यवान रणनीतिक साझेदारी है जिसे हम किसी छोटी सी बात के कारण जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे। हम इस समय सहयोग के कई क्षेत्रों के बारे में बात कर रहे हैं, हम उन सभी को बढ़ाने में रुचि रखते हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातें हो सकती हैं लेकिन हम कल पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।’’

थरूर से ट्रंप द्वारा लगातार किए जा रहे इस दावे पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में सवाल पूछा गया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता की। थरूर ने इसी सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या यह ऐसा सवाल है जो कांग्रेस भारत में पूछती रहती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप का फोन आने के बाद “आत्मसमर्पण” कर दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य देवरा ने कहा, ‘‘जहां तक ​​राजनीतिक सवाल की बात है, तो मैं थरूर की प्रशंसा करना चाहूंगा। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। वह पार्टी से पहले हमेशा देश को प्राथमिकता देते हैं।’’

सूर्या ने देवरा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘बिल्कुल।’’ भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता को प्रोत्साहित करने में अमेरिका की क्या भूमिका है, इस सवाल के जवाब में थरूर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिका को यह समझ में आ गया है कि भारत का रुख बहुत स्पष्ट है कि हमारे सिर पर बंदूक तानकर कोई बातचीत नहीं होगी। ऐसा नहीं है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं कर सकते।’’

थरूर ने कहा, ‘‘भारत वे सभी भाषाएं बोल सकता है जो पाकिस्तानी बोलते हैं। समस्या यह है कि हम उन लोगों से बातचीत नहीं करेंगे जो हमारे सिर पर बंदूक तान रहे हैं। आप उन लोगों से बात नहीं करेंगे जो आपकी कनपटी पर बंदूक तान रहे हैं। ऐसा नहीं होगा।’’ थरूर ने भारतीय दूतावास में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि जब भी कोई पूछता है कि क्या भारत पाकिस्तान से बात करेगा या क्या मध्यस्थता से बातचीत को बढ़ावा मिलेगा तो ‘‘हमारा जवाब बहुत स्पष्ट है। हम उन लोगों से बात नहीं कर सकते जो हमारे सिर पर बंदूक तान रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपका पड़ोसी अपने हमलावर कुत्तों के साथ आपके बच्चों पर हमला करता है और फिर कहता है, ‘चलो बात करते हैं’, तो क्या आप उनसे तब तक बात कर सकते हैं जब तक वह हमलावर कुत्तों को दूर नहीं कर देता?’’ 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था तथा 7 मई की सुबह भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए। 10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाई को रोकने की सहमति बनी।

भारत तभी पाकिस्तान के साथ बातचीत कर सकता है जब वह हर आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे: ब्राजील में बोले थरूर
ब्रासीलिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में समस्या भाषा नहीं है, बल्कि सभ्यता और शांति के लिए एक साझा दृष्टिकोण खोजने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर पाकिस्तान देश में मौजूद हर आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ उल्लेखनीय कार्रवाई करता है, तो भारत उसके साथ बातचीत कर सकता है।

ब्राजील में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थरूर ने यह भी कहा कि उनकी टीम ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संदेश को लातिन अमेरिकी देशों तक सफलतापूर्वक पहुंचाया, जिनमें वे देश भी शामिल हैं जिन्हें कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

थरूर ने कहा, ‘‘हम अपने वार्ताकारों से यही कहते हैं कि अगर पाकिस्तान इतना ही निर्दोष है जितना वह दावा करता है, तो वह वांछित आतंकवादियों को पनाह क्यों देता है?... आखिर (आतंकवादी) वे (पाकिस्तान में) सुकून से रहने, प्रशिक्षण शिविर चलाने... और लोगों को कट्टरपंथी बनाने, हथियारों से लैस करने तथा लोगों को अपने हथियारों और कलाश्निकोव (राइफल) का अभ्यास करने के लिए प्रेरित कैसे कर पाते हैं...?’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में समस्या भाषा नहीं है, बल्कि सभ्यता और शांति के लिए एक साझा दृष्टिकोण खोजने की जरूरत है। थरूर ने कहा, ‘‘आप आतंकवाद के बुनियादी ढांचे पर नकेल कसें जो आपके देश में हर जगह दिखाई देता है। फिर निश्चित रूप से हम बातचीत कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनसे हिंदुस्तानी में बात कर सकते हैं। हम उनसे पंजाबी में बात कर सकते हैं। हम उनसे अंग्रेजी में बात कर सकते हैं। पाकिस्तान के साथ साझा आधार तलाशने में कोई समस्या नहीं है। समस्या सभ्यता और शांति के लिए साझा दृष्टिकोण तलाशने की है। हम शांति चाहते हैं, विकास करना चाहते हैं। वे हमें अकेला नहीं छोड़ना चाहते। वे हमें परेशान करना चाहते हैं। वे हमें कमजोर करना चाहते हैं।’’

थरूर ने कहा, ‘‘वे भारत को हजारों जख्म देकर खत्म करना चाहते हैं। वे इतनी आसानी से खत्म नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा कि वे इस विचार को भूल जाएं।’’ ‘ब्रिक्स’, पांच अग्रणी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

ब्राजील 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी कर रहा है। इस प्रश्न पर कि क्या भारत को उम्मीद है कि ब्राजील भारतीय नागरिकों के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल पर एक बयान जारी कर सकता है, थरूर ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि ब्रिक्स का एक अलग एजेंडा है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे एकजुटता व्यक्त नहीं करना चाहते हैं।... मुझे नहीं पता और मुझे यह भी नहीं पता कि यह उस मसौदे में है या नहीं जिस पर वे पहले से काम कर रहे हैं’’।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ​​अन्य मुद्दों का सवाल है, तो आप जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारा ध्यान नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो हमारा ध्यान पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों और पाकिस्तान में आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने में उसकी पूरी तरह विफलता पर है।’’

इस सवाल पर कि क्या देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को मान्यता दे रहे हैं, थरूर ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल अब तक चार देशों - गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा कर चुका है और ‘‘हम जिन देशों में गए हैं, वहां यह बात बहुत स्पष्ट रही है।’’

उन्होंने कोलंबिया का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘और मैं कहूंगा कि सभी चार देशों में हमें बहुत स्पष्ट सफलता मिली है, अगर यही शब्द है, तो मैं सफलता का बखान करना पसंद नहीं करता। इसका फैसला दूसरों को करना है। लेकिन हमने अपना संदेश बहुत स्पष्ट रूप से पहुंचा दिया है, यहां तक ​​कि उन तक भी जिन्हें कुछ गलतफहमी हो सकती है।’’

इससे पहले, थरूर ने कहा था कि कोलंबिया ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत के सैन्य हमलों के बाद जानमाल के नुकसान पर पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘और अपना संदेश पहुंचाने के परिणामस्वरूप, मेरे विचार से, हम यह महसूस करते हुए वापस आ पाए हैं कि ये देश हमारी स्थिति को बेहतर ढंग से समझते हैं तथा आतंकवाद के खिलाफ हमारे संघर्ष के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हैं, जो हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।’’

थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल ब्राजील से अमेरिका जाएगा। वाशिंगटन डीसी की यात्रा से प्रतिनिधिमंडल की अपेक्षाओं के बारे में पूछे गए एक प्रश्न पर थरूर ने कहा, ‘‘मेरी अपेक्षाएं हैं कि यह एक चुनौतीपूर्ण यात्रा होगी। हमारे समक्ष विभिन्न प्रकार के दर्शक होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चारों ओर फैली कुछ सूचनाओं को देखते हुए, हमें कुछ दिलचस्प और संभवतः चुनौतीपूर्ण प्रश्न मिले हैं, जिनका उत्तर देने में हमें बहुत खुशी होगी।’’ थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील में गहन बैठकें कीं, जिससे ‘‘हमें प्रसन्नता के लिए बहुत कुछ मिला - सरकार के उच्चतम स्तरों और विधायिका दोनों से, सभी स्तरों पर भारत के लिए एकजुटता और सद्भावना की पुष्टि हुई।’’

प्रतिनिधिमंडल ने भारत-ब्राजील मैत्री मोर्चे के अध्यक्ष और सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर नेल्सिन्हो ट्रैड के साथ एक शानदार और अत्यधिक सार्थक बैठक की। थरूर ने कहा, ‘‘हाल की घटनाओं पर भारत के दृष्टिकोण की उनकी गहन समझ और मजबूत समर्थन के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं। इस तरह की एकजुटता हमारे लोकतंत्रों, ब्राजील और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करती है।’’

प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील में भारत के नए राजदूत दिनेश भाटिया से भी मुलाकात की। थरूर ने कहा, ‘‘राजदूत द्वारा दिए गए भोज के दौरान मुझे दो प्रतिष्ठित अकादमिक दंपतियों से मिलकर बहुत खुशी हुई, जिन्होंने आधी सदी से भी अधिक समय से ब्राजील की राजधानी में भारत का झंडा बुलंद रखा है: प्रोफेसर विजयेंद्र कुमार और उनकी पत्नी देवी, जिन्होंने स्वयं ब्राजील के लोगों को हिंदी पढ़ाई है; और प्रोफेसर हरिदास तथा उनकी पत्नी पद्मजा, जो पलक्कड़ जिले से हैं और कोलेनगोड़े की यात्रा के दौरान मेरे पैतृक घर को देख चुके हैं!’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रोफेसर कुमार ने बताया कि राजनयिकों के अलावा, ब्रासीलिया की 40 लाख की आबादी में केवल पांच भारतीय परिवार हैं, जिस पर मुझे विश्वास करना असंभव लगता है!’’