Karwa Chauth fast - Amrit Vichar

युवक ने पहना लहंगा... किया 16 श्रृंगार, दोस्त की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत
भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने दोस्त की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। युवक ने न केवल महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार किया, बल्कि लहंगा पहनकर बाजार में पूजा सामग्री भी खरीदी। सदर बाजार में दुल्हन के लिबास में मोटरसाइकिल से निकले युवक को देखकर लोग हैरान रह गए। शुरू में लोगों को लगा कि कोई दुल्हन जा रही है, लेकिन पास जाकर पता चला कि वह युवक विनोद शर्मा है, जो अपने सबसे करीबी दोस्त गिरीश शर्मा की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहा है।

विनोद ने कहा कि उसने दोस्त की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा है। वह पत्नी धर्म निभाते हुए पूजा-अर्चना करेगा और करवा से जल अर्पित करने के बाद व्रत तोड़ेगा। हालांकि इस घटना को लेकर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।

विनोद शर्मा का कहना है कि "दोस्ती या प्यार में कोई जेंडर या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावना और समर्पण का प्रतीक है। लहंगा पहनना और छलनी से उसका चेहरा देखना मेरे लिए भावनात्मक पल है। यह पूरा आइडिया गिरीश का ही था ताकि इस दोस्ती को हमेशा यादगार बनाया जा सके।"

उन्नाव में है अद्भुत परम्परा...यहां करवा चौथ के दूसरे दिन पति रखते पत्नी पंचमी का व्रत
उन्नाव, अमृत विचार। सनातन संस्कृति में करवाचौथ पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास व सामंजस्य का प्रतीक माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं इसके विपरीत पत्नी के अच्छे, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन और स्नेह की डोर को और मजबूत करने लिए करवा चौथ के अगले दिन यानि पंचमी को क्षेत्र के पुरुष पत्नी पंचमी का व्रत रखते हैं।

हालांकि शास्त्र में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है लेकिन, सफीपुर तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर, न्यामतपुर सहित कई गांव के कुछ लोगों ने साहित्यकार डॉ. प्रमोद कुशवाहा के मार्गदर्शन में बीते कई वर्षों से करवा चौथ के दूसरे दिन पंचमी को पत्नी पंचमी के रूप में व्रत रखकर अपनी पत्नियों के स्वस्थ व दीघ्र जीवन की कामना करते हैं।

पंचमी को पति सूर्योदय से सूर्यास्त तक व्रत रखते हैं फिर पत्नी के हाथों जल ग्रहण कर उसका परायण करते हैं। शुरुआती वर्षों में तो इसे मजाक समझा गया लेकिन, प्रति वर्ष इस व्रत को रखने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पत्नी पंचमी के रूप में रखा जाने वाला यह व्रत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कैसे रखते हैं पत्नी पंचमी का व्रत

करवा चौथ के दूसरे दिन पंचमी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक व्रत होता है। व्रत का परायण सूर्यास्त के बाद होता है। इसके बाद पत्नी द्वारा मिष्ठान व जल ग्रहण कर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दिया जाता है। पत्नी पंचमी पर व्रत रख जीवन साथी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की जाती है।

कहां-कहां और किसने-किसने रखा व्रत

पत्नी पंचमी का व्रत रखने वालों में साहित्यकार डॉ. प्रमोद कुशवाहा मिर्जापुर, कमलेश सोनी औरास,  शिक्षक नेता उमेश मौर्य देवगनमऊ, सुमन सिंह, बालकृष्ण शर्मा मिर्जापुर, गौतम प्रजापति जमाल नगर,  विमलेश कुशवाहा न्यामतपुर, सुधीर मौर्या राजेपुर पतारी, फार्मासिस्ट पवन राठौर आदि ने व्रत रखकर जीवन साथी के प्रति अटूट स्नेह का धागा मजबूत किया। विकासखंड सफीपुर के मिर्जापुर व न्यामतपुर गांव से करवाचौथ के बाद पंचमी को पत्नी पंचमी का व्रत रखने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे अब यह जिले के कई स्थानों पर मनाया जाने लगा है।

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दीपावली और छठ पर 130 विशेष ट्रेनें चलेंगी, वंदेभारत, तेजस जैसी वीआईपी ट्रेनों का अतिरिक्त फेरा

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ आज, पार्लर फुल, डिजाइनर मेहंदी के लिए कतार...व्रत रख चांद का दीदार करेंगी महिलाएं
लखनऊ, अमृत विचारः करवा चौथ की खरीदारी और मेहंदी लगवाने के लिए शनिवार को बाजारों में भीड़ रही। महिलाओं ने मनपसंद लहंगे-साड़ियां, मैचिंग की चूड़ियां-कंगन के अलावा श्रंगार सामग्री के अलावा करवा और पूजा सामग्री की खरीददारी की। हथेलियों से लेकर पूरे हाथ में मेहंदी लगवाई। किसी ने पति का नाम लिखवाया तो किसी ने चंद्रमा बनवाया। आज महिलाएं सोलह शृंगार कर चांद का दीदार करेंगी।

करवाचौथ के लिए ज्यादातर महिलाओं और खासतौर पर नवविवाहिताओं ने लहंगे खरीदे। कारोबारी उत्तम कपूर और प्रभू जालान ने बताया कि ज्यादातर नवविवाहिताओं ने डिजाइन फाइनल कर कल दोपहर तक हर हाल में लहंगा देने की मांग की है। अमीनाबाद, हजरतगंज, चौक, यहियागंज, टिकैतगंज, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत विभिन्न बाजारों में चूड़ी की दुकानों पर साड़ियों की मैचिंग के चूड़ी, कंगन पसंद किए। डिजाइनर चूड़ियों की ज्यादा मांग रही।

खूब भायी करवा चौथ लिखी चलनी
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने सुन्दर आकृति उकेरी करवा को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इसी के साथ ही महिलाओं ने सींक भी खरीदी। बाजारों में चलनी का भी क्रेज दिखा। कई तरह की चलनी जिस पर करवाचौथ लिखा था महिलाओं ने खरीदा। खील, गट्टे, चूरा की भी खरीदारी की।

8000 रुपये तक ब्यूटी पार्लर में पैकेज
ब्यूटी पार्लरों में भी भीड़ रही। दोपहर से महिलाएं फेसियल और मेहंदी लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। राजाजीपुरम स्थित हिना ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूनम ने बताया कि महिलाओं में करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह है। महिलाओं ने बुकिंग करा रखी थी। महिलाएं फेसियल, मेहंदी व अन्य मेकअप करा रही हैं। हमारे यहां 500 रुपये से 8 हजार रुपये तक का पैकेज है।

3000 तक का मेहंदी का पैकेज
अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग, चौक, भूतनाथ, गोमती नगर आदि जगहों बाजारों में महिलाएं देर रात तक मेहंदी लगवाती रहीं। डिजाइनर मेहंदी लगवाने की होड़ लगी रही। भूतनाथ बाजार में मेहंदी लगाने वाले सूरज ने बताया कि दो दिन पहले से ही महिलाएं आने लगीं थीं। देर रात तक दूर-दूर से महिलाएं आती हैं। मेहंदी का पैकेज 500 रुपये से 3 हजार रुपये तक है।

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत कल, नकारात्मकता दूर कर, करता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार
प्रयागराज। नकारात्मकता को दूर कर मानसिक और आध्यात्मिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं निराहार रहकर अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए रविवार को करेंगी। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व पति के प्रति समर्पण की भावना को प्रकट करता है।

यह पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और रिश्ते की ऊष्मा को दमकाता है और आधुनिकता भी इस परंपरा को डिगा नहीं सका है। इसमें और ज्यादा संवेदनशीलता, समर्पण और प्रेम की अभिव्यक्ति परिलक्षित हो रही है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पूरे दिन निराहार रहकर अपने सौभाग्य के लिए मां गौरी का व्रत करती हैं और पूजन के पश्चात पति के हाथ से पानी का घूंट पीकर व्रत खोलती हैं।

प्रयागराज वन अनुसंधान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ कुमुद दुबे ने बताया कि वह वैज्ञानिक बाद में है पहले एक भारतीय महिला हैं, जितना हो सकता है परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करती हैं। हमें अपने प्राचीन परंपराओं और संस्कार को मजबूती से पकडे रहना चाहिए। यदि हम आधुनिकता के नाम पर इससे दूरी बनाते हैं तब हम अपने जड़ से कट जाएंगे और हमारा वजूद ही खत्म हो जाएगा। पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भागने वाली आधुनिकता का लिबास ओढ़े कुछ भारतीय महिलाएं पुरानी परंपराओं को रूढ़िवादिता का नाम देकर भुला रही हैं।

उन्होने बताया कि बदलते परिवेश में करवा चौथ व्रत का भी ग्लोबलाइजेशन हो गया है। अब यह पर्व देश में ही नहीं बल्कि विकसित देशों अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर से लेकर दुबई के साथ अन्य स्थानों पर जहां भारतीय रहते हैं धूमधाम से मनाया जाता है। यह भारत के जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत तमाम अन्य राज्यों में भी ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाएं सभी भारतीय परंपरा के इस व्रत को करती हैं। उन्होंने बताया कि लंदन में रहने वाली उनकी भाभी अपनी सहेलियों के साथ इस व्रत को बडी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करती हैं।

डॉ दुबे ने बताया कि करवा चौथ व्रत का पहले इतना प्रचार प्रसार नहीं था। इसे बड़े सादगी ढंग से मनाया जाता रहा है। आधुनिक दौर में सिनेमा और टीवी सीरियल ने इस व्रत को और अधिक बढ़ावा दिया। कुछ महिलाएं तो टीवी सीरियल देखकर इस व्रत को अपना रही है। हालांकि यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए होता है लेकिन आजकल कुछ कुंवारी लडकियां भी मनचाहा वर पाने की चाहत से यह व्रत करती हैं।

उन्होंने बताया कि यह व्रत पति-पत्नी के बीच विश्वास, प्रेम और पवित्रता की डोर से बंधा एक ईश्वरीय बंधन है। यह बंधन, सुखद, अपनेपन और सुरक्षा का अहसास दिलाता है। करवा चौथ इसी बंधन को अटूट रखने की कामना के साथ किया जाता है। यह आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूती प्रदान करता है।

बदलते परिवेश में पत्नी के साथ पति भी अपने सफल दाम्पत्य जीवन के लिए करवा चौथ व्रत का पालन करने लगे है। आधुनिकता के बावजूद इस व्रत को करने में महिलाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आई बल्कि और आकर्षण बढ़ा है। टीवी धारावाहिकों और फिल्मों से इसको अधिक बल मिला है। करवा चौथ भावना के अलावा रचनात्मकता और आधुनिकता का भी पर्याय बन चुका है।

डा. दुबे ने बताया कि करवा चौथ व्रत हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है। अगर नवविवाहिता यह व्रत करती है तब उन्हें पारंपरिक पुरानी रीति रिवाजों काे समझने का अवसर मिलता। यह व्रत उनमें मानसिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।यह व्रत आध्यात्मिक और भावनात्मक मजबूती भी प्रदान करता है। यह ईश्वर के नज़दीक लाता है और आंतरिक शांति का अनुभव कराता है। व्रत के दौरान ध्यान और प्रार्थना करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा, यह परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता को भी बढ़ाता है। महिलाएं इस दिन एक साथ बैठकर व्रत की तैयारी करती हैं जो पारिवारिक बंधनों को मजबूत करने और सामूहिकता का अनुभव कराता है।

डॉ. दुबे ने बताया कि यदि एक बौद्धिक स्तर पर विचार किया जाए तो किसी समाज की सांस्कृतिक विरासत उसके मूल्यों, परंपराओं और साझा अनुभवों की परिणति है, जो एकता और उद्देश्य की भावना को बढ़ावा देती है। भारत की एकता इसकी संस्कृति में गहराई से निहित है। भारतीय संस्कृति का केंद्र हिंदू धर्म है, जो सिर्फ एक धर्म नहीं बल्कि एक व्यापक जीवन शैली है। भारतीय संस्कृति का लोकाचार हिंदू धर्म के सिद्धांतों और इसके सह-अस्तित्व और वसुधैव कुटुंबकम के मूल दर्शन के साथ जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें- इस दिन मनाया जाएगा दीपावली का पर्व, ये है शुभ मुहूर्त, जानें- कैसे करें माता लक्ष्मी की पूजा

Karwa Chauth : हाथों में मेहंदी लगवा रहीं सुहागिनें, कल रखेंगी निर्जला व्रत - Video
लखनऊ, अमृत विचार। करवा चौथ का पर्व हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। करवा चौथ के व्रत को लेकर सुहागने कई तरह की तैयारी करती हैं। इस त्यौहार पर पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।

करवा चौथ के त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। हाथों में मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार कल पति के लंबी आयु की कामना भी करती हैं।आज के दिन सुहागने अपने पति के नाम की मेहंदी लगवाना ज्यादा पसंद करती हैं। राजधानी लखनऊ में ऐसे कई स्थान है जहां पर मेहंदी आर्टिस्ट सुहागिनों के हाथों में मेहंदी लगाकर उनको करवा चौथ के त्योहार पर तैयार करती हैं।

मेहंदी आर्टिस्ट नाजिया लंबे वक्त से मेहंदी लगाने का काम कर रही हैं और हर साल सुहागिन महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए कुछ नया बनाने का प्रयास करती हैं। उन्होंने बताया कि आजकल महिलाएं  करवा चौथ स्पेशल मेहंदी लगवा रही हैं। इसमें जो आर्ट बनाई जाती है, उसमे कपल्स और दूल्हा दुल्हन को दिखाया जाता है। इस दौरान नाजिया ने मेहंदी के कई प्रकार के बारे में भी बताया।

इस दौरान मेहंदी लगवाने पहुंची महिलाओं ने अमृत विचार के साथ आज के इस पर्व को लेकर अपनी बात रखी है। साथ ही मेहंदी को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए।

ये भी पढ़ें -बरेली: करवाचौथ पर लहंगे और नेट वाली साड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद