समाजसेवी - Amrit Vichar

बरेली: घरेलू हिंसा केस में कोर्ट का आदेश निदा को साथ रखें शीरान, मुकदमा दायरा की तारीख से प्रतिमाह 15 हजार देने का आदेश
बरेली, अमृत विचार। घरेलू हिंसा मामले में सिविल कोर्ट ने बुधवार को निदा खान के पक्ष में फैसला दिया है, जिसमें पति शीरान को मुकदमा पेश करने की तिथि 30 जुलाई 2016 से प्रति माह 15 हजार रुपये देने, एकमुश्त तीन लाख रुपये अदा किए जाने और दहेज वापस करने के साथ निदा को साथ रखने का आदेश दिया है।

दरअसल, समाजसेवी निदा खान ने पति शीरान के विरुद्ध अदालत में वर्ष 2016 में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। भरण पोषण की रकम दिलाने के साथ ही साझी गृहस्थी में रहने का आदेश देने की भी मांग की थी। उनके वकील भूपेंद्र भड़ाना ने बताया कि निदा का निकाह आला हजरत खानदान के शीरान रजा खां के साथ 18 फरवरी 2015 को हुआ था। दहेज में कार की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले उनको प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 16 जुलाई 2015 को ससुराल से निकाल दिया था। पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत से गुहार लगाई थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: बीजेपी में आए स्मैक तस्कर के दामाद ने कहा- सम्मान के वादे पर आया हूं

कासगंज: मुफलिसी जिंदगी को मिला समाजसेवियों का सहारा
कासगंज, अमृत विचार। कल को बेहतर बनाने की खुशी में वह काट रहा जिंदगी मुफलिसी में। पिता की मृत्यु हो चुकी है भाई जेल में है। एक बहन की बीमारी से मृत्यु हो गई। घर में बड़ी बहन और विधवा मां है।

गुजर बसर का कोई सहारा नहीं है, लेकिन 11 साल के इस नाबालिग में कुछ कर गुजरने का हौसला जरूर है। वह परिवार का पालन पोषण  करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पॉलीथिन बेचता है और पढ़ाई भी कर रहा है। पॉलीथिन बेचकर घर का गुजारा बन रहा है तो पढ़ लिखकर कलेक्टर बनना चाहता है।

रेलवे स्टेशन पर कुछ समाज सेवियों ने पॉलीथिन बेच रहे ओम कश्यप नाम के 11 वर्षीय बालक से जानना चाहा कि वह पढ़ाई लिखाई की इस उम्र में पॉलीथिन क्यों बेच रहा है। समाजसेवियों ने उससे बातचीत का एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में समाजसेवी पूछ रहे है कि पॉलीथिन क्यो बेच रहे हो। बालक ओम कश्यप कह रहा है कि मजबूरी है। पिता की मौत हो गई। बड़ी बहन भी बीमारी से मर गई। एक बहन और मां घर पर रहती है। मेरी उम्र 11 साल है और सबसे छोटा हूं। बहन और मां का जिम्मा मुझ पर ही है। यह कहते कहते उसकी आंख भर आयी।

उससे पूछा गया कि पढ़ाई करते हो तो बोला कक्षा छह में पढ़ता हूं। पढ़ लिखकर क्या बनोगे तो कहता है कि कलेक्टर बनूंगा। बड़ा भाई जेल में है उसे भी बाहर निकालना है। हालांकि बड़ा भाई जेल में क्यों है इसका कोई जिक्र नहीं हुआ है।

दीपक शर्मा नाम के समाजसेवी ने यह वीडियो वायरल किया तो फिर क्या था और भी समाजसेवी नाबालिग की मदद को आगे आ गए। सबसे पहले तो यह समाज सेवी इस बालक को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे। कलेक्ट्रेट में डीएम सुधा वर्मा ने बालक से बातचीत की। फिर सरकारी मदद की पत्रावली तैयार करा ली। विधवा को लाभ देने के लिए आवेदन करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। वहीं बालक को सरकारी राहत पहुंचाने के लिए भी आवेदन कराया।

एक वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद कुछ लोग मेरे पास बालक को लेकर आए। मां-बेटे के फार्म भरवा लिए गए है। जो भी सरकारी मदद होगी उसका लाभ मां बेटे को पहुंचाया जाएगा। - सुधा वर्मा, डीएम

ये भी पढे़ं- कासगंज में महसूस किए गए भूकंप के झटके, मची खलबली

बरेली: बेटी को विदाई और समयुन को दुआएं
बरेली, अमृत विचार। तान्या आखिर विदा होकर अपनी ससुराल चली गई और उसके पिता संतोष और मां पारो के सिर से बड़ा बोझ उतर गया। तान्या को विदा करते वक्त संतोष और पारो की आंखों में आंसू थे और जुबान से समाजसेवी समयुन खान के लिए दुआएं फूट रही थीं। तंगहाली के दौर से गुजर रहे संतोष ने तान्या की शादी तो तय कर दी थी लेकिन इंतजाम करने लायक पैसा पास नहीं था। यह जिम्मेदारी समयुन ने अपने ऊपर ली और तान्या का कन्यादान भी खुद ही किया।

नेकपुर की पाल कॉलोनी में रहेन वाले चार बेटियों के पिता संतोष को बड़ी बेटी तान्या की शादी के लिए राज्य सरकार की कन्या सुमंगला योजना से आस थी, इसी भरोसे में उन्होंने तान्या का लखीमपुर खीरी में रिश्ता पक्का कर दिया था। वह दौड़भाग करते रहे मगर सुमंगला के तहत अनुदान पाने के लिए आवेदन तक नहीं कर पाए और शादी की तारीख नजदीक आ गई। संतोष के आग्रह पर समयुन ने पता किया तो मालूम हुआ कि सुमंगला के फार्म ही नहीं मिल रहे हैं। इस पर समयुन ने खुद तान्या की शादी का इंतजाम करने का फैसला लिया।

रविवार रात सादगी के माहौल में तान्या और प्रेम की शादी हो गई। मंडप में बैठकर समयुन ने उसका कन्यादान किया तो लोग हैरान रह गए। सुबह तान्या की मां पारो ने आंखों में आंसू भरकर बेटी को विदाई दी लेकिन जुबान से समयुन खान के लिए दुआएं फूटती रहीं। विदाई के बाद वह इतना भावुक हुईं कि समयुन खान के गले लगकर रोने लगीं। समयुन खान सामाजिक संस्था आस चलाती हैं। संतोष ढाई महीने पहले उनके संपर्क में आए थे।

ये भी पढे़ं- बरेली: नगर निगम में दो कर निर्धारण अधिकारी सहित 12 अफसर पांच साल से ज्यादा समय से तैनात

अयोध्या: समाजसेवी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल व राशन
कार्यालय संवाददाता, अयोध्या, अमृत विचार। जिले के प्रमुख समाजसेवी की ओर से अयोध्या में वृद्धा आश्रम में कम्बल वितरण के साथ जरूरतमंदों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। असहायों की सेवा के लिए उन्होंने सभी से अपील भी की है। समाजसेवी राजन पांडेय ने अपने परिवार को अयोध्या भेजकर माईवाड़ा वृद्धा आश्रम में कम्बल, खाद्यान्न वितरण के साथ आर्थिक मदद भी प्रदान की। करीब 50 बेसहारा महिलाओं को कंबल प्रदान किया।

इसके बाद उनके  परिवार के लोगों ने अयोध्या की गलियों मे घूम घूम कर 200 से ज्यादा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। समाजसेवी श्री पांडेय ने बताया कि इस बार अयोध्या में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अयोध्या में बहुत से ऐसे वृद्धआश्रम हैं जहां पर गरीब असहाय तबके के लोग रहते हैं।

गरीब असहाय लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म मानता है। पिछले 20 सालों से उनके द्वारा ठंड में कंबल वितरण और भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस बार 10 हजार कंबल का वितरण घर घर जाकर किया जा रहा है। जिसमें से 6 हजार से अधिक कंबल का वितरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री आवास के लिए अयोध्या से पदयात्रा पर निकली समाजसेवी को पुलिस ने रोका, जानें मामला
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था व एक डॉक्टर के अभद्र व्यवहार से आहत समाजसेवी ने कई दिनों तक शांतिपूर्वक धरना देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन जिले स्तर पर कोई कार्रवाई न होता देख वह मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल पड़ी। मुख्यमंत्री आवास के लिए पदयात्रा कर निकली समाजसेवी को रौनाही पुलिस ने टोल प्लाज़ा के पास रोक लिया।

समाजसेवी अर्चना तिवारी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लिया है, उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाते तक तक वह धरना देंगी। समाजसेवी अर्चना तिवारी का कहना है कि जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर निशी सिंह का मरीज के साथ अभद्र व्यवहार और महिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर वह कई दिनों से शांतिपूर्वक धरना दे रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अर्चना तिवारी का कहना है कि जन मानस के हित के लिए वह लगातार संघर्ष कर रही हैं और गांधी पार्क में धरने पर बैठी थी। जिला महिला अस्पताल में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किए ना रहे उनके धरने का समर्थन भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने किया। उनका आरोप है कि 26 अक्टूबर तक उनकी समस्याओं का जिला स्तर पर जब कोई समाधान नहीं निकला तो वह मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल पड़ी।

समाजसेवी अर्चना तिवारी कहना है कि जब तक डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो जाती व महिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक मरीज को दिखाने के दौरान डॉ. निशी सिंह ने मरीज के साथ अभद्र व्यवहार कर मरीज का पर्चा फाड़ कर फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

मथुरा: मकान की छत गिरने से घायल हुए परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, 10 हजार रुपये की दी धनराशि
कोसीकलां, अमृत विचार। जिले में लगातार तीन दिन तक हुई बारिश ने गरीब, मजदूर एवं किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बारिश से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी आगे आने लगे हैं। बैंक कालोनी में मकान की छत गिरने से घायल हुए परिवार से मिलने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण सेठ अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता अनीता पत्नी स्व. भीम सिंह का हाल-चाल जाना।

ये भी पढ़ें- मथुरा: नगर निगम के संभव दिवस में आईं 10 शिकायतें, चार का निस्तारण

साथ ही पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की धनराशि दी। साथ ही तहसीलदार विवेकशील यादव को फोन करके सरकारी सहायता तत्काल देने को कहा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों के इलाज में आने वाले खर्चे में भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष हुकम चंद अग्रवाल, छोटेलाल सैनी, महेश जांबिया, कृष्णा, लेखन, आनंद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मथुरा: खाद्य विभाग की टीम ने सरसों तेल और मसालों के कारखाने का किया औचक निरीक्षण

बरेली: आईएमए करेगा गांधी जयंती पर समाज के 12 लोगों को सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। गांधी जयंती पर आईएमए शहर के 12 समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट समाज सेवा के कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे।

मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि सलोना कुशवाह, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, पूर्व महापौर आईएस तोमर रहेंगे। जिन वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मनित किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ डॉ एसएल भसीन, डॉ सर्वेश चंद्रा, डॉ अरुण चंद्रा, डॉ पीके बॉस, डॉ साफिया, एकेसी गुप्ता, पूर्व महापौर सुभाष पटेल, देवेंद्र देव वीरेंद्र पटेल आदि को समान्नित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: मादक पदार्थों की तस्करी में चार अभियुक्त गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को बनाते थे शिकार

सालभर बाद हल्द्वानी में मिला खोया बेटा तो आंध्र प्रदेश से दौड़े चले आए मां-बाप
हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी भी मां-बाप के लिए उसकी औलाद बड़े मायने रखती है। ऐसे में अगर जवान बेटा घर से लापता हो जाए तो मां बाप और परिवार की मनोदशा और पीड़ा को समझा जा सकता है। पुत्र वियोग की ऐसी ही पीड़ा से आंध्रप्रदेश के गांव अनाकापल्ली जिला चित्तूर निवासी चामुंडी और रतनमा का सामना हुआ। लेकिन साल भर बाद आज हल्द्वानी में जब खोया बेटा शेखर सकुशल मिला तो आंध्रप्रदेश निवासी पिता चामुंडी और मां रतनमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
शेखर और उसके माता पिता के साथ समाजसेवी योगेश जोशी।
दरअसल करीब आठ महीने पहले हल्द्वानी के समाजसेवी योगेश जोशी को काठगोदाम क्षेत्र में सड़क किनारे विक्षिप्त अवस्था में एक युवक बैठा दिखा था। युवक की दाड़ी बड़ी हुई थी और कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। ऐसे में योगेश ने सामाजिक फर्ज निभाते हुए युवक को सेवा केंद्र में भर्ती कराया। जहां वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. गणेश मेवाड़ी की देखरेख में उपचार के बाद युवक की हालत में कुछ सुधार हुआ। जिसके बाद युवक ने पूछताछ में अपने और परिवार की जानकारी दी। जिसके बाद हल्द्वानी पुलिस ने आंध्रप्रदेश पुलिस से संपर्क कर युवक के माता पिता को खोज निकाला। आज हल्द्वानी में करीब एक साल से खोए हुए बैठे को पाकर माता पिता और भाई की आंखें खुशी से भर उठीं। इस दौरान हर किसी से समाजसेवी के प्रयासों की सराहना की।

बरेली: समाजसेवियों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
बरेली, अमृत विचार। सावन के पवित्र महीने में हर कोई भ‍गवान भोले की भक्ति में लीन होकर भाव-विभोर हो रहा है। ऐसे में भोले के भक्त पूजा-पाठ, दान-त्याग और धर्म-पुण्य आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं सावन महीने के सोमवार के दिन तो लोग वैसे ही पुण्य के कार्यों में पीछे नहीं रहना चाहते हैं। ऐसे में सावन के पहले सोमवार को बरेली में कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में स्थित टीवी टॉवर के पास बदायूं रोड पर समाजसेवियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।

यहां कछला से गंगा नदी से जल लेकर नाथनगरी जाने वाले सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए और स्थानीय लोगों ने भंडारे में हलुआ और पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे के आयोजन में समाजसेवी मनोज पंडित, आरेंद्र, महेश और अतुल गुप्ता समेत उनके तमाम सहयोग रहा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के धर्म-कर्म के कार्यों को वह आगे भी करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: परीक्षा हुई स्थगित तो गन्ना उत्पादक डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स ने जमकर काटा हंगामा

हल्द्वानी: अरुणोदय धर्मशाला में वृद्धजन सम्मान से नवाजे गए समाजसेवी, निर्धन विद्यार्थियों मिले छात्रवृत्ति के चेक
हल्द्वानी, अमृत विचार। नवाबी रोड स्थित अरुणोदय संस्था का वार्षिकोत्सव आज यहां अरुणोदय धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्था एवं समाज के लिए सराहनीय योगदान करने वाले लोगों को ‘वृद्धजन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
अरुणोदय संस्था के वार्षिकोत्सव में ‘वृद्धजन सम्मान’ से सम्मानित होते समाजसेवी।
सम्मानित होने वालों में गोपाल दत्त सती, आनन्द प्रसाद चौधरी, शंकर दत्त कांडपाल, महादेव बिनवाल, भवानी ठठोला , बहादुर सिंह मेहता, मुन्नी पाण्डे शामिल रहे। अरुणोदय के पूर्व प्रबंधक पीताम्बर दत्त तिवारी को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अरुणोदय ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पत्रिका का विमोचन भी किया गया जिसमें अरुणोदय के जन्म से विकास का संक्षिप्त परिचय अंकित है। विभिन्न विद्यालयों के चार निर्धन-मेधावी बच्चों रोहित सिंह, दिया तिवारी, उमा मेलकानी तथा रोहित दिवाकर को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए। डॉ. गुंजन जोशी के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रोफेसर पीसी बाराकोटी, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस कृष्णा आर्या, अरुणोदय अध्यक्ष आरसी पन्त, न्यास अध्यक्ष जितेंद्र रौतेला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुष्पलता जोशी, गंगा सिंह चम्याल, डीके पलड़िया, मोहन बल्लभ जोशी, रोहित केसरवानी, नवीन तिवारी, राजकुमार केसरवानी, जीवन सिंह रावत, अखिल ज्योति वर्मा, नारायण दत्त जोशी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बिपिन चन्द्र पाण्डे ने किया।

हल्द्वानी: गंगा दशहरा पर आगे आए समाजसेवी, भीषण गर्मी में राहगीरों को छककर पिलाया शरबत
हल्द्वानी, अमृत विचार। गंगा दशहरा को अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शीतल जल और शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों ने छककर शर्बत पीकर अपनी प्यास बुझाई। कुसुमखेड़ा गैस गोदाम रोड स्थित भूमिया विहार पीतांबरा धाम मंदिर समिति की ओर से शर्बत और जल वितरण किया गया।

हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष गिरीश चंद्र कांडपाल ने कहा कि सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। इस दिन धरती पर मां गंगा अवतरित हुई थी। शरबत वितरण जैसे आयोजन से नई पीढ़ी को समाजसेवा और संस्कृति के बारे में सीखने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर रमेश चंद्र सुयाल, बीसी कांडपाल, बृजेश पाल नेगी, रवि मोहन जोशी, सुनील जोशी, सौरभ जोशी आदि मौजूद रहे।
कोतवाली के पास शरबत वितरित करते वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सदस्य।
इधर, वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने कोतवाली मंदिर के समीप राहगीरों को शरबत पिलाया। शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने किया। मेयर ने नगर के समाजसेवियों से भीषण गर्मी में जल वितरण जैसे पुनीत कार्य के लिए आगे आने की अपील की।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर चन्द्र पाण्डे, महामंत्री पदमा दत्त पांडे, डीके बल्यूटिया, आनन्द सिंह भाकुनी, दिनेश पंतोला, डीके पांडे, एचपी जोसेफ, प्रताप सिंह जंतवाल, एके जोशी, शंकर दत्त तिवारी, भैरव दत्त जोशी, इन्द्र सिंह निगल्टिया, विपिन चन्द्र विष्ट, एनबी गुणवंत, सुशील अग्रवाल पप्पी, एमके शर्मा, गुरवचन सिंह, हीरा सिंह बोरा, नवीन सिंह जलाल, भगवती बिष्ट, एलडी पाण्डे सहित आदि रहे।

बताते चलें कि हर साल ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना का विधान है। इस दिन घर के मुख्य दरवाजे में द्वार पत्र लगाने की भी परंपरा है। मान्यता है कि द्वार पत्र लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख शांति का वास होता है।

बरेली: पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों के कटान पर जताई चिंता, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अमृत विचार, बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले पर्यावरण प्रेमियों ने बरेली कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को पेड़ों के लगातार हो रहे कटान पर चिंता जाहिर करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी और बरेली कॉलेज में विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कई पर्यावरण प्रेमियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी में विकास और सौंदर्यीकरण के नाम पर पहले पेड़ों को काटा जा रहा है, उसके बाद हर कच्ची भूमि को सीमेंट कंक्रीट और टाइल्स लगाकर पक्का किया जा रहा है।

जिससे शहर में पाकड़, पीपल, बरगद और नीम जैसे तमाम देसी और छायादार पेड़ों को लगाने की संभावाओं को भी खत्म किया जा रहा है। पर्यावरण प्रेमियों ने ज्ञापन में चिंता जताते हुए कहा दशमलव जीरो एक फीसदी वन क्षेत्र वाले बरेली महानगर में छायादार पेड़ों को उजाड़कर 6-7 फीट चौड़े डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, जब इस भूमि को ऐसे ही बर्बाद करना था, तो पेड़ों का काटा जाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई आज भी जारी है, लेकिन उनके ट्रांसलोकेट की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, पेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी तैयार पेड़ों का संरक्षण करना है।

साथ ही भू-गर्भ जल विभाग की रिपोर्ट के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि शहर को अति दोहित श्रेणी में रखा गया है। शहर में तेजी से नीचे जा रहे भू-गर्भीय जल स्तर की स्थिति भयानक बनी हुई है। जिसकी वजह से बरेली के 4 विकास खंड क्षेत्र पहले से डार्क जोन घोषित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही गैर कानूनी तरीके से शहर के सीवर और गंदे नालों के पानी से शहर से गुजरने वाली किला और नकटिया नदियों का भी जीवन खतरे से बाहर नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण को महज कागजों और कार्यालयों में ही नहीं मनाया जाना चाहिए, बल्कि धरातल पर पेड़ों को लगाकर और उनके संरक्षण के साथ मनाना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम, एसएसपी ने लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की