Chhattisgarh - Amrit Vichar

छत्तीसगढ़: अभद्र व्यवहार के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निलंबन अवधि में शिक्षक ताराचंद पटेल को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पुसौर में संलग्न किया गया है। साथ ही पीड़िता की शिकायत पर खरसिया थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया।

सूत्रों ने बताया कि सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल की ड्यूटी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति कार्य में लगायी गयी थी। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी ने सहायक शिक्षक पटेल पर अभद्र व्यवहार और अश्लील वॉट्सएप चैट के माध्यम से परेशान करने का आरोप लगाया।
महिला कर्मचारी की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेय गोयल ने प्रारंभिक जांच के बाद शुक्रवार को शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही खरसिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना के बाद से शिक्षक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया: जयराम रमेश

'हम दो साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे', अमित शाह
कोरबा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं। तो हम दो साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे। अमित शाह ने कोरबा जिले के कटघोरा में कोरबा लोकसभा की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इस आशय की बात कही। उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा देने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया। पर, प्रदेश में जबसे विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी भाजपा की सरकार बनी तो केवल चार महीनों में 95 नक्सली मारे गए जबकि 350 लोग गिरफ्तार हुए और कई लोगों ने आत्मसमर्पण किया।

अमित शाह ने कहा,“मैं कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ने पांच साल में बिहार, झारखंड व मध्य प्रदेश से नक्सलवाद खत्म कर दिया। छत्तीसगढ़ रह गया था क्योंकि यहां भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाओ और हम दो साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे।” शाह ने जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है। उसे सिर्फ अल्पसंख्यकों से मतलब है। उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने उसे भी ठुकरा दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक ही मंत्र है, झूठ बोलो, बार- बार बोलो। अब कांग्रेस कहती है कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे। दस साल पूर्ण बहुमत की सरकार थी। जिसमें हमने खत्म की अनुच्छेद-370, आतंकवाद और नक्सलवाद। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है आरक्षण खत्म नहीं होने देगा। श्री शाह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था कि हमारी सरकार दलित, गरीब आदिवासी की होगी। दस वर्ष में ढेर सारे काम किए, हर गरीब को घर, नल, गैस सिलेंडर, पांच लाख तक बीमा, हर व्यक्ति को पांच किलो हर माह राशन दिया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब गरीब के कल्याण की चिंता करना और जनजातियों के सम्मान की चिंता करना है।

कांग्रेस संसद में नहीं रहती और यहां भी नहीं रहती। हमें नहीं मालूम कहां रहती है। उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास की जिम्मेदारी मोदी पर छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की झूठ बोलने की नियति बन गई है। फेक वीडियो बनाकर प्रचारित किया जा रहा है। बहुमत होने के बाद भी हमने आरक्षण नहीं हटाया। इसका उपयोग हमने राम मंदिर बनाने, नोटबंदी व ट्रिपल तलाक को हटाने में किया। शाह ने कहा हम अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) समेत अन्य आरक्षण नहीं हटाएंगे, बल्कि कांग्रेस को भी नहीं हटाने देंगे। कांग्रेस कार्यकाल में आदिवासी के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। बिरसा मुंडा की जयंती मना कर आदिवासी वर्ग को सम्मान दिया। मोदी ने आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बना कर आदिवासियों का सम्मान किया।

अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि खड़गे कहते हैं कि मोदी आएंगे तो गरीब को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि मोदी की पहल से ही 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। इसके अलावा 12 करोड़ शौचालय से फायदा हुआ अथवा नहीं। चौदह करोड़ को नल से जल दिया, फायदा मिला की नहीं। वहीं 60 करोड़ लोगों को पांच लाख तक स्वास्थ्य लाभ के लिए राशि दिया। यह फायदा है अथवा नहीं। अमित शाह ने कहा कि खड़गे एक परिवार के लिए क्यों झूठ बोल रहे हैं। चार जून के बाद ठीकरा आपके सिर पर फूटने वाला है। ये (कांग्रेस परिवार) किसी की नहीं होती है, बड़ी लंबी सूची है। इसमें आप भी शामिल हो जाएंगे। आपके पद की भी बलि चढ़ने वाली है।

ये भी पढे़ं- भाजपा की विचारधारा बंगाल के लोगों से मेल नहीं खाती: ममता बनर्जी

By Vikas Babu

IND vs SA: कोहली ने लगाया ऐतिहासिक शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से रौंदा
कोलकाता। अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी करने वाले विराट कोहली, पांच विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा और बाकी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने ‘फाइनल की ड्रेस रिहर्सल’ माने जा रहे मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर विश्व कप में लगातार आठवीं एकतरफा जीत दर्ज की ।

शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में कोहली (नाबाद 101) और श्रेयस अय्यर (77) के बीच 134 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाये । श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 302 रन से मिली जीत में शतक से 12 रन से चूके कोहली ने आखिरकार यहां अपने 289वें मैच में 277वीं पारी में 49वां शतक जमाया ।

ईडन गार्डन पर जमा करीब 65000 दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए कोहली ने यह यादगार पारी खेली । जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई। इस जीत के बाद भारत आठ मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है और उसे आखिरी लीग मैच बेंगलुरू में 12 नवंबर को नीदरलैंड से खेलना है। दक्षिण अफ्रीका इतने ही मैचों में 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है और दोनों टीमों के विश्व कप फाइनल में भिड़ने की संभावना जताई जा रही है।

पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए दिग्गज बल्लेबाजों से भरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक स्कूली टीम की तरह उन्नीस साबित कर दिया । टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक (इस मैच से पहले 545) रन बना चुके क्विंटोन डिकॉक (पांच) दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए और इस झटके से दक्षिण अफ्रीकी टीम उबर ही नहीं सकी ।

उसके लिये सर्वाधिक 14 रन सातवें नंबर पर उतरे मार्को जेनसन ने बनाये । टूर्नामेंट में अब तक रन उगल रहा उसका शीर्ष क्रम मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का सामना नहीं कर सका । रविंद्र जडेजा ने विकेट से मिल रही टर्न का फायदा उठाकर मध्यक्रम की नींव हिला दी । जडेजा ने नौ ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिये । भारतीय पारी का आकर्षण 35वां जन्मदिन मना रहे विराट का शतक रहा ।

तेंदुलकर ने 463 वनडे की 452 पारियों में 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाये थे हालांकि उस समय खेल के नियम अलग थे । सचिन के नाम सौ अंतरराष्ट्रीय शतक हैं जबकि कोहली का यह 79वां अंतरराष्ट्रीय शतक है जिन्होंने टेस्ट में 29 और टी20 में भी एक शतक बनाया है । कोहली ने श्रेयस अय्यर (77 रन) के साथ तीसरे विकेट की साझेदारी में 134 रन बनाकर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी ।

शीर्ष दो टीमों के इस मुकाबले में केशव महाराज को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका का कोई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों खासकर कोहली पर अंकुश नहीं लगा सका । कोहली ने पारी के 49वें ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर एक रन लेकर तिहरा अंक छुआ तो पूरा ईडन गार्डन उनके नाम से गूंज उठा ।

उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्शकों और ड्रेसिंग रूम का अभिवादन स्वीकार किया और आसमान की ओर देखा । भारत की शुरूआत काफी आक्रामक रही और इसी मैदान पर नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दर्शनीय शॉट लगाये ।

उन्होंने पहले ही ओवर में लुंगी एंगिडि को चौका लगाया और गेंदबाज के अगले ओवर में उन्होंने दो तथा शुभमन गिल ने एक चौका जड़कर रनगति को बढाया । रोहित ने चौथे ओवर में मार्को जेनसन को दो चौके लगाये । एंगिडि को एक बार फिर नसीहत देते हुए उसके अगले ओवर में मिडविकेट पर चौका और फिर स्क्वेयर लेग पर दो छक्के समेत 18 रन निकाले । नयी गेंद के अपने दोनों गेंदबाजों को कामयाबी नहीं मिलती देख दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने छठे ओवर में कैगिसो रबाडा को गेंद सौंपी जिन्होंने अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित करके खतरनाक होते दिख रहे रोहित को पवेलियन भेजा ।

रोहित ने मिडआफ पर काफी तेज शॉट खेला लेकिन बावुमा ने अपने पीछे की ओर झुकते हुए अपने सीने पर शानदार कैच लपका । रोहित ने 24 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाये । रोहित के जाने के बाद मैदान पर उतरे कोहली का दर्शकों ने तेज शोर के साथ स्वागत किया ।

कोहली ने रबाडा को चौका लगाकर खाता खोला । दूसरे छोर पर गिल ने जेनसन को मिड आन के ऊपर से छक्का लगाया । रबाडा के डाले दसवें ओवर में कोहली ने मिड आफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच से चौका निकाला । इसके बाद स्ट्रेट में चौका जड़ा । इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के सबसे कामयाब स्पिनर केशव महाराज 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और गिल को बोल्ड कर दिया ।

गिल इतने हैरान थे कि डीआरएस ले डाला लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा । भारत का दूसरा विकेट 93 के स्कोर पर गिरा । भारत के 100 रन 13 . 1 ओवर में बने । इस बीच महाराज का साथ देने दूसरे छोर से भी स्पिनर तबरेज शम्सी उतरे और दोनों ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधने की कोशिश की । इस बीच कोहली जब 37 रन पर थे तब महाराज ने विकेट के पीछे लपके जाने की अपील की जिसे मैदानी अंपायर ने खारिज कर दिया ।

बावुमा से बात करने के बाद डीआरएस लिया गया लेकिन रिप्ले से साफ था कि गेंद कोहली के बल्ले को छूकर नहीं गई थी और टीवी अंपायर ने कोहली को नॉट आउट करार दिया । कोहली और श्रेयस ने ढीली गेंदों को नसीहत देते हुए रन बनाने का सिलसिला जारी रखा । इस बीच महाराज के दस ओवर का कोटा पूरा हो गया जिन्होंने सिर्फ 30 रन देकर एक विकेट लिया ।

श्रेयस ने 30वें ओवर में शम्सी को दो चौके जड़े और एडेन मार्कराम को 34वें ओवर में छक्का लगाया । शतक की ओर बढते दिख रहे श्रेयस हालांकि एंगिडि की गेंद पर हवाई शॉट खेलकर गलती कर गए और मार्कराम ने उनका कैच लपककर 134 रन की इस साझेदारी का अंत कर दिया । श्रेयस ने अपनी पारी में 87 गेंद खेलकर सात चौके और दो छक्के लगाये ।भारत का तीसरा विकेट 227 के स्कोर पर गिरा ।

केएल राहुल ज्यादा देर टिक नहीं सके और आठ रन बनाकर जेनसन की गेंद पर रासी वान डेर डुसेन को कैच देकर लौटे । इसके बाद कोहली और सूर्यकुमार यादव (19 गेंद में 22 रन) ने तेजी से रन बंटोरे । यादव को 46वें ओवर में शम्सी ने विकेट के पीछे क्विंटोन डिकॉक के हाथों लपकवाया । रविंद्र जडेजा 15 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे ।

आज का मैच बहुत रोमांचक होने वाला है, क्योंकि आज का मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। आज का मुकाबला कोलकाता के  ईडन गार्डन्स में हो रहा है। इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...

भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का टारगेट दिया है.

किंग कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर ऐतिहासिक शतक लगा दिया है। कोहली ने अब सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

भारत को 5वां झटका लगा, सूर्यकुमार यादव को तबरेज शम्सी ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट किया। विराट कोहली शतक के करीब

केएल राहुल ने एक बार फिर से निराश किया। राहुल 8 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं। सूर्यकुमार क्रज पर मौजूद

श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं वहीं कोहली शतक के करीब है। श्रेयस ने 87 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।

अय्यर ने भी फिफ्टी जड़ दी है. भारत की रन गति में भी तेजी देखने को मिली है. 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 188 रन है.

भारत को लगा दूसरा झटका गिल 23 रन बनाकर हुए आउट, 11 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 94 रन है। विराट का साथ देने अय्यर क्रीज पर आए.

भारत का पहला विकेट गिर चुका है. कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर आउट हुए, अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी.

🚨 Toss and Team Update 🚨#TeamIndia win the toss and elect to bat first in Kolkata 👌

Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/gvh49Yl6gi

— BCCI (@BCCI) November 5, 2023