Jammu Kashmir Accident - Amrit Vichar

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त, 396 सड़कें बंद, 'येलो' अलर्ट जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। यहां 396 सड़कें बाधित हैं, अनेक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वाहन बह गए हैं और शिमला की कई पंचायतों से संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

बुधवार रात से कंडाघाट में 100 मिमी, जत्तन बैराज में 87 मिमी, ऊना में 85.4 मिमी, सोलन में 81.4 मिमी, ओलिंडा में 76 मिमी, शिलारू में 73 मिमी, शिमला में 69 मिमी, कुफरी में 66 मिमी, जुब्बरहट्टी में 65.2 मिमी, कसौली में 62 मिमी, कोठी में 61.2, मुराई देवी में 51.8 और धर्मपुर में 50.2 मिमी बारिश हुई है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने 20 अगस्त तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम को शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिलों में कई स्थानों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ आने की घटनाएं हुईं।

बुधवार रात को कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में श्रीखंड पहाड़ी पर, बंजार उपमंडल में तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी पर तथा शिमला के रामपुर क्षेत्र में नंती में बादल फटने की घटना हुई। अधिकारियों ने कहा, श्रीखंड पहाड़ी पर बादल फटने के कारण कुर्पन घाटी में बाढ़ आ गई और प्रशासन ने बागीपुल बाजार को तुरंत खाली करा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थन नदी के किनारे बनी कुछ झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ वाहन बह गए। कुल्लू की उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि प्रशासन की एक टीम को नुकसान का आकलन करने का काम सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और वाहन बह गए हैं लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, शिमला में तीन ग्राम पंचायतों गानवी, किआओ, कूट, किन्फी, कुटरू, सुरू, रूपनी, खनिधार और खेउंचा का सड़क संपर्क टूट गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गानवी क्षेत्र में 26 लोगों की झोपड़ियों, मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक पुलिस चौकी और बिजली विभाग का एक गोदाम भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कई जगहों पर कारें मलबे में दब गईं।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बारिश और भूस्खलन के कारण शिमला के जुब्बल उप-मंडल में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। भूस्खलन और पेड़ उखड़ने के कारण इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज (आईजीएमसी) जाने वाली सड़क बंद हो गई।

शिमला शहर के कुछ अन्य हिस्सों से भी पेड़ उखड़ने की खबरें आईं। लाहौल और स्पीति में, मयाड़ घाटी के करपट, चांगुत और उदगोस नाला अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हुए। सेना ने बुधवार शाम को किन्नौर जिले में ऋषि डोगरी घाटी के ऊंचे इलाकों में अचानक आई बाढ़ के बाद एक घायल सहित चार लोगों को बचाया।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 (औट-सैंज मार्ग) सहित कुल 396 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। इनमें से 173 सड़कें मंडी जिले में और 71 कुल्लू जिले में हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य में 1,593 बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर और 178 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को हिमाचल प्रदेश में मानसून आने से लेकर 13 अगस्त तक राज्य को 2,031 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 126 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लापता हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 63 अचानक बाढ़ की घटनाएं, 31 बादल फटने की घटनाएं और 57 बड़े भूस्खलन हुए हैं।

Cloud Burst: जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटने से 12 लोगों की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह को स्थिति से कराया अवगत, रेस्क्यू जारी
किश्तवाड़। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में  मचैल माता मंदिर के मार्ग पर गुरुवार को बदल फटने की घटना सामने आई। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं भारी नुकसान की भी आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बदल फटने के बाद इलाके में बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह बादल चशोती में फटा जो मंदिर के मार्ग पर स्थित ऐसा अंतिम गांव है जहां किसी वाहन से पहुंचा जा सकता है।

सीएम उमर ने अमित शाह को स्थिति से कराया अवगत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बादल फटने की भीषण घटना के बाद की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सटीक व सत्यापित जानकारी आने में देरी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहब से बात की और उन्हें जम्मू के किश्तवाड़ क्षेत्र में स्थिति के बारे में जानकारी दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना गंभीर है और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से सटीक व सत्यापित जानकारी आने में देरी हो रही है। बचाव कार्यों के प्रबंधन के लिए जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर से सभी संभव संसाधन जुटाए जा रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह चैनलों या समाचार एजेंसियों से बात नहीं करेंगे। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘सरकार जब भी संभव होगा, जानकारी साझा करेगी।’’

प्रशासन ने स्थापित किया नियंत्रण कक्ष और सहायता डेस्क

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद लोगों और तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए बृहस्पतिवार को एक नियंत्रण कक्ष एवं सहायता डेस्क स्थापित किया। पद्दार में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो चशोती गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर है, जहां यह आपदा आई।

नियंत्रण कक्ष के लिए पांच अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोग 9858223125, 6006701934, 9797504078, 8492886895, 8493801381, और 7006463710 पर संपर्क कर सकते हैं। इनके अलावा, जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 01995-259555 और 9484217492 हैं, तथा किश्तवाड़ के पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर 9906154100 है।

12 शव बरामद, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बता दें कि चशोती में दोपहर 12 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच उस समय बादल फटा जब बड़ी संख्या में लोग मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए एकत्र हुए थे। चशोती से मंदिर तक की 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू होती है। अधिकारियों ने बताया कि 12 शव बरामद किए गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। चशोती किश्तवाड़ से लगभग 90 किलोमीटर दूर 9,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। श्रद्धालुओं के लिए आयोजित लंगर को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से इस संबंध में बात की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चशोती क्षेत्र में बादल फटने की एक बड़ी घटना हुई है, जिससे भारी जनहानि होने की आशंका है। प्रशासन कार्रवाई में तुरंत जुट गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद मंदिर की वार्षिक यात्रा स्थगित कर दी गई है तथा प्राधिकारी सभी संसाधन जुटाने और बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाने के लिए घटनास्थल रवाना हो गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दो दल उधमपुर से किश्तवाड़ भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह भी बचाव अभियान की निगरानी के लिए प्रभावित क्षेत्र रवाना हो गए हैं। उपायुक्त ने कहा, ‘‘इलाके में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।’’ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। असैन्य, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को और तेज करने तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।’’

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी की तलहटी में बसी घनी बस्ती में अचानक आई बाढ़ ने कई घरों को प्रभावित किया है। विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें बादल फटने की बड़ी घटना होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि फिलहाल किसी के पास सटीक आंकड़े हैं, लेकिन आशंका है कि इलाके में भारी नुकसान हुआ है।’’ शर्मा ने कहा कि वहां भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा जारी रहने के कारण इलाके में काफी भीड़ है।’’

यह भी पढ़ें:-सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष... अखिलेश ने विधानसभा में 'सोते मंत्री’ का उड़ाया मजाक, जानिए क्या बोले स्वतंत्र देव सिंह

जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा: खाई में गिरी वाहन, तीन की मौत, 10 घायल
जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टेंपो के चालक ने पोंडा के निकट डोडा-भर्थ मार्ग के एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

जम्मू कश्मीर: रामबन में 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, तीन जवान हुए शहीद
रामबन/जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में भारतीय सेना के तीन जवानों शहीद हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। सेना और प्रशासन दोनों ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह हादसा बैटरी चश्मा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन सैनिकों की शहादत हो गई, जिनकी पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई है।

सैनिकों की शहादत पर खरगे-राहुल ने जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के रामबाण में वाहन दुर्घटना में सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

खरगे ने कहा, "जम्मू- कश्मीर के रामबन में हुई भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जहाँ एक वाहन दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। हम राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारे बहादुरों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ। यह देखते हुए कि इस वर्ष मार्च में इसी घाटी में नागरिकों से जुड़ी एक ऐसी ही घातक घटना हुई थी, हम अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत उचित और पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने का आग्रह करते हैं।"

राहुल गांधी ने कहा, "जम्मू- कश्मीर के रामबन में सेना की वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है।शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।"

यह भी पढ़े:-Pahalgam Attack: पाकिस्तान से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात, खास मसलों पर हुई चर्चा

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत, दो लापता
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पद्दार इलाके में हुई दुर्घटना के बाद चालक समेत दो लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। उधमपुर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में सवार चार यात्री मृत पाए गए हैं। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’

मंत्री ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त राजेश कुमार शवन से संपर्क किया। उन्होंने कहा, ‘‘बचाव दल काम कर रहा है। मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।’’

ये भी पढ़ें- पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश...तीन लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर में एक कार के खाई में गिरने से 10 माह के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक कार के फिसलकर गहरी खाई में गिरने से 10 महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना चस्साना के पास चमालू मोड़ पर हुई और माना जा रहा है कि ये एक ही परिवार के सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि कार रियासी से चस्साना की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे यह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को तीन लोग मौके पर मृत मिले। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से कांपा झारखंड, मची अफरातफरी...जानें कितनी रही तीव्रता

जम्मू कश्मीर के राजौरी में मिनी बस खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत,15 अन्य घायल
राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कैंची मोड़ पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे तब हुई, जब कोटरंका से राजौरी जा रही इस मिनी बस का चालक एक तीक्ष्ण मोड़ के पास वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के तत्काल बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और 18 लोगों को बाहर निकालकर सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध राजौरी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया ।

चिकित्सा अधीक्षक महमूद एच बाजर ने बताया कि 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अब्दुल रशीद (34), मोहम्मद शब्बीर (40) और मोहम्मद आजम (32) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि चार वर्षीय एक बच्ची समेत पांच घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री गहलोत ने सरदारपुरा से किया नामांकन दाखिल