तीनपानी - Amrit Vichar

दूल्हा लेने जा रहे बग्गी वाले को तीनपानी में ट्रक ने कुचला
हल्द्वानी, अमृत विचार : एक बैंक्वेट हॉल में दूल्हे को लेने जा रहे बग्गी वाले को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक बग्गी चालक के दोनों पैरों पर चढ़ गया। राहगीरों ने लहूलुहान घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जटपुरा, अजीबनगर रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी शाहिद (55 वर्ष) पुत्र अब्दुल नवी शादी और धार्मिक जुलूस आदि में घोड़ा बग्गी चलाता है।

एक महीना पहले शाहिद घोड़ा बग्गी लेकर रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था। वह बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक बगीचे में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीनपानी के पास से मिलन बैंक्वेट हाल में एक शादी थी। शाहिद को यहां बुकिंग मिली थी। उसे आठ बजे बग्गी लेकर दूल्हे को लेने जाना था। तीनपानी पर पहुंचते ही वह बग्गी मोड़ने लगा। इस बीच लालकुआं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

बग्गी चालक को लोगों ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव रामपुर ले गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक वाहन समेत फरार है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बंद कमरे में खून से लतपथ मिली महिला, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश
हल्द्वानी, अमृत विचार : अभी गोली कांड पुलिस के गले की फांस ही बनी थी कि हत्या की एक और गलत खबर ने पुलिस को सकते में डाल दिया। घटना बरेली रोड स्थित खन्ना फार्म में हुई। जहां एक बंद कमरे में महिला की खून से लतपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। महिला परिवार से अलग किराए के कमरे में अकेले रहती थी। पुलिस ने हत्या की आशंका को सिरे से खारिज किया है।

चौधरी तालाब 210, थाना किला, बरेली उत्तर प्रदेश निवासी रामप्यारी (56 वर्ष) बरेली रोड के तीनपानी स्थित खन्ना फार्म डी क्लास में शंकर दत्त बेलवाल के घर में किराए पर पिछले एक साल से अकेले रहती थी। उनके पति रामदास शर्मा सरकारी कर्मी थे और कुछ वर्षों पहले उनकी मौत हो गई थी। रामप्यारी के बच्चे भी हैं और वह बरेली में रहते हैं। बताया जाता है कि रामप्यारी रोजना सुबह जल्दी उठती थीं, लेकिन सोमवार को उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मकान मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर रामप्यारी का खून से लतपथ शव पड़ा था। हालांकि शव पर किसी भी तरह से मारने या चोट के अन्य निशान नही थे। मृतका के बेटे ने बताया कि रविवार रात मां से उसकी फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही बरेली आएंगी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के बच्चे शहर पहुंच गए हैं। पता लगा है कि महिला को ब्लड प्रेशर और शुगर समेत अन्य बीमारियां थी। आशंका है कि ब्रेन हैमरेज की वजह से मौत हुई हो।

फंदे पर लटका मिला काश्तकार का शव
हल्द्वानी : चोरगलिया में रहने वाले काश्तकार का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रतापपुर दौलतपुर चोरगलिया निवासी 55 वर्षीय मोहन सिंह बिष्ट पुत्र जयराम काश्तकार थे। रविवार को उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।

हल्द्वानी: वन भूमि का हस्तांतरण नहीं हुआ, अभी भी अधर में तीनपानी आईएसबीटी
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड तीनपानी में आईएसबीटी का प्रस्ताव अधर में लटका हुआ है। यहां 10 एकड़ भूमि पर आईएसबीटी का निर्माण होना है। लंबे समय से इसको बनाने की कवायद चल रही है लेकिन वन भूमि होने के कारण मामला लटका हुआ है। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव गया हुआ है।

वहां से वन भूमि पर निर्माण की अनुमति मिलने पर प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाई जायेगी। 10 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले आईएसबीटी में कई सुविधायें होंगी। गौलापार में बनने वाले पुराने प्रोजेक्ट के अनुसार इसमें भी कामर्शियल  कांपलेक्स, रोडवेज बसों के साथ ही प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों के लिये बड़ी पार्किंग शामिल होंगी।

साल दर साल बीतने पर प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ना तय माना जा रहा है। 6 साल पहले गौलापार में 8 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले आईएसबीटी की लागत 75 करोड़ रुपये थी। तीनपानी में 10 हेक्टेयर भूमि है।  इसमें नहर को कवर करने के साथ ही बरेली रोड में सड़क चौड़ीकरण भी किया जाना है जिससे प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ने का अनुमान है।

आईएसबीटी वर्तमान में शहर की जरूरत बन गया है। हल्द्वानी बस स्टेशन 50 साल से अधिक पुराना है। यहां कम जगह होने के कारण जाम लग जाता है और बसें कई देर तक अपने गंतव्य को रवाना नहीं हो पाती जिससे यात्रियों के साथ ही चालक और परिचालकों को भी दिक्कतें होती हैं। आईएसबीटी का सपना साकार हो जाने पर ये दिक्कतें दूर हो जाती।

गौलापार में 2015 में 75 करोड़ रुपये की लागत से आठ हेक्टेयर भूमि पर आईएसबीटी के निर्माण को मंजूरी मिली थी। वनभूमि हस्तांतरण होने के बाद काम भी शुरू हो गया था लेकिन 2017 में नई सरकार के आने के बाद इसका काम रुक गया। इसके बाद तीनपानी पर उपयुक्त जगह मिलने की बात हुई। 6 साल बीतने पर भी आज तक मामला लटका हुआ है। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार से वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलनी है। मंजूरी मिलने के बाद ही डीपीआर बनाई जायेगी।

वित्तीय स्वीकृति न मिलने पर हिल डिपो का प्रस्ताव भी लटका
काठगोदाम में रोडवेज की 3.5 एकड़ की भूमि पर हिल डिपो बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। पूर्व में 60 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी जिसमें संशोधन के लिये शासन ने वापस भेजा था। 1 साल से अधिक बीतने पर हिल डिपो का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। हिल डिपो बनने पर हल्द्वानी से पर्वतीय मार्गों पर जाने वाली रोडवेस बसों का संचालन यहीं से किया जाता।

पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत सहित अन्य पर्वतीय मार्ग पर जाने वाले यात्रियों के साथ ही केमू और टैक्सियों के जरिये पहाड़ से मैदानी मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को भी सीधे रोडवेज बस की सुविधा मिलती।   परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने पूर्व में बताया था कि परिवहन विभाग ने हिल डिपो की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू किया जायेगा।

इस तरह से होगी नई व्यवस्था
हल्द्वानी। भविष्य में हल्द्वानी में सार्वजनिक परिवहन को लेकर नई तरह की व्यवस्था होगी। काठगोदाम के हिलडिपो से पहाड़ को बसें जाएंगी। हिलडिपो में पहाड़ की बसों का ठहराव किया जाएगा। पुराना बस अड्डा शहर में बसों के लिए केवल स्टॉपेज का काम करेगा। यहां बसों का ठहराव नहीं होगा। तीनपानी आईएसबीटी से मैदानी क्षेत्रों की बसें भेजी जाएंगी। यहां केवल मैदानी क्षेत्र की बसों का ठहराव होगा। परिवहन विभाग के अनुसार काठगोदाम में हिलडिपो को भी आईएसबीटी की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा।