सुराग - Amrit Vichar

टनकपुर: दूसरे दिन भी नहीं लगा नाले में बहे नौ वर्षीय बच्चे का सुराग
टनकपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को पूर्णागिरि मार्ग के उफनाए किरोड़ा लाने में मैक्स वाहन के साथ बहे 9 वर्षीय मंगल सिंह का सुराग दूसरे दिन भी नहीं लग पाया। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ, पुलिस एवं फायर विभाग के जवान रेसक्यू में जुटे हुए हैं। शुक्रवार की रात में भी सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया है। शनिवार को एसएसबी के गोताखोरों को भी सर्च आपरेशन में लगाया गया है।

मालूम हो कि शुक्रवार सुबह टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर उफान में आए किरोड़ा नाले में एक मैक्स वाहन बह गया था। वाहन में नौ लोग सवार थे, जो मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस घटना में बलविंदर कौर 14 पुत्री सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर पकडिय़ा, खटीमा तथा सोना कौर 24 पुत्री मक्खन सिंह, निवासी, रघुलिया खटीमा की मौत हो गई थी। जबकि नौ वर्षीय मंगल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर पकडिय़ा, खटीमा लापता हो गया था। लापता बच्चे का सुराग शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं लग पाया है।

वाहन में सवार छह यात्रियों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती करने के बाद रेफर कर दिया गया। बच्चे की तलाश में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। शनिवार को सर्च टीम ने किरोड़ा नाले से लेकर करीब दो किलोमीटर दूर शारदा बैराज तक खोजबीन की। इधर सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मंगल सिंह की तलाश लगातार जारी है। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद अब एसपी अजय गणपति के निर्देश पर ककरालीगेट एवं किरोड़ा नाले के पास पुलिस तैनात कर दी गई है।

नानकमत्ता: मगरमच्छ का शिकार हुए किशोर का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
नानकमत्ता, अमृत विचार। मगरमच्छ का शिकार हुए किशोर का 36 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। लेकिन वन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें का लगातार सर्च अभियान जारी है। बता दें कल बृहस्पति बार सुबहान दलजीत सिंह 16 बर्ष अपने पिता बलकार सिंह और बड़ा भाई गुरदेव सिंह के साथ मवेशियों के लिये चारा लेने देवहा नदी के पार गया था।

जिसे मगरमच्छ ने दलजीत सिंह को अपने जबड़े में ले लिया।

सूचना पर जौलासाल,रनसाली, बाराकोली वन रेन्जर के अधिकारी एनडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू आपरेशन चलाया लेकिन आज 36 घंटे के बाद भी 16 वर्षीय किशोर का देवहा नदी में पता नहीं लगा है।

वन क्षेत्र अधिकारी केआर टम्टा ने बताया देर रात होने और पानी का बहाव ज्यादा होने से रात को रेस्क्यू रोक दिया था लेकिन प्रातः फिर रेस्क्यू आपरेशन चलाया है फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

घटना स्थल पर क्षेत्रिय विधायक गोपाल सिंह राणा, जैल सिंह,पूर्व विधायक प्रेमसिंह राणा, रवि ग्रहवाल, ग्राम प्रधान जागीर सिंह ने घटना पर दुख व्याक्ति किया साथ ही दर्जनों ग्रामीण किशोर की खोज में लगे हैं।

रुद्रपुर: 16 दिन बाद भी हमजा का नहीं मिला सुराग, चार टीमें ढूंढ रहीं
रुद्रपुर, अमृत विचार। दो जुलाई की शाम से लापता 13 वर्षीय हमजा बेग का आखिरकार पुलिस की चार टीमें भी कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं। यूपी-नैनीताल की खाक छानने के बाद 16वें दिन भी पुलिस हमजा के गायब होने का राज नहीं जान पाई है।

दो जुलाई को आदर्श कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय हमजा बेग घर से नाराज होकर शाम साढ़े छह बजे चला गया था और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। तीन जुलाई को तहरीर सौंपने के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला कि साढ़े सात बजे के करीब हमजा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है।

उसके बाद से ही हमजा का 16वें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर निहारिका तोमर के आदेश पर पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। लापता होने के नौवें दिन ही पुलिस की टीम रामपुर, मुरादाबाद और नैनीताल के लिए रवाना हो गई।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के अलावा हर उस संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जहां किशोर हमजा जा सकता है। बावजूद पुलिस को अभी तक हमजा का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि हमजा की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा भूरारानी गांव से गायब एक किशोरी व किशोर को पुलिस ने दो दिन बाद ही बरामद कर लिया था, लेकिन हमजा का कोई सुराग नहीं लगा। बावजूद पुलिस किशोर को जल्द बरामद करेगी।

हल्द्वानी: लापता छात्राओं का सुराग नहीं, तलाश में भेजी चौथी टीम
हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को भारी हंगामे के बाद बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग छात्राओं की तलास में तेजी तो आई, लेकिन चौथे दिन भी पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनकी तलाश में पुलिस की चौथी टीम भी लगा दी गई है और अब उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ जीआरपी, आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प लाइन को भी तलाश में लगा दिया गया है। रविवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में छात्राओं की बरामदगी का भरोसा दिया था।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर की रहने वाली छात्राओं में एक 9वीं और दूसरी 11वीं में पढ़ने वाली है। 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा के घर दूसरी छात्रा किराएदार है। आरोप है कि इलाके में ही रहने वाला एक नाबालिग लड़का बीते गुरुवार छात्राओं को लेकर गया है।

बदायूं में छात्राओं की आखिरी मोबाइल लोकेशन मिली थी, जिसके बाद से मोबाइल बंद हैं। गुरुवार से सर्विलांस के भरोसे बैठी पुलिस ने रविवार को तमाम संगठनों के हंगामे की बाद पुलिस को सक्रिय किया और मैन्युअल पुलिस शुरू कराई। अब मामले में पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी हैं। मुखबिरों की मदद ली जा रही है और मैप बनाकर सीसीटीवी सर्विलांस टीम छात्राओं की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस से भी छात्राओं की फोटो भेजकर मदद मांगी गई है। आरपीएफ, जीआरपी और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की चाइल्ड हेल्प लाइन से भी मदद की अपील की गई है।

छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए प्रभावी तौर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। टीमें यूपी रवाना कर दी गई हैं, जल्द ही छात्राओं को वापस लाया जाएगा।
- नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

विधायक सुमित ने जाना हाल, परिजनों को अनहोनी की आशंका
विधायक सुमित हृदयेश सोमवार को छात्राओं के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों को बेटियों के बिन रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को डर है कि छात्राओं के साथ कहीं कुछ गलत न हो और उम्मीद की है कि पुलिस ने सकुशल बरामद कर ले आएगी।

परिजनों का हर कॉल पर नजर, आधा दर्जन से हो रही पूछताछ
छात्राएं और उन्हें ले जाने वाला नाबालिग लड़का मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा और न ही एटीएम का, जिसकी वजह से तलाश में देरी हो रही है। पुलिस का अनुमान है कि वह किसी दूसरे के नंबर से परिजनों से संपर्क कर सकते हैं। जिसके चलते पुलिस परिजनों के फोन पर आने वाले हर कॉल पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हल्द्वानी: न चोर मिले न सुराग, सॉरी बोलकर चोरी करने वाले भी लापता
हल्द्वानी, अमृत विचार। चोर पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। पिछले साल की कई चोरियां हैं, जिनके न तो चोर मिले और न ही सुराग। इस साल की भी एक चर्चित चोरी हुई, जिसमें चोर चोरी की और फिर माफी भी मांगी। इस मामले का खुलासा भी अभी तक नहीं हो सका।

पिछले साल नवंबर की दो चोरियां हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हो सका। पहला मामला हल्द्वानी कोतवाली और दूसरा हल्द्वानी कोतवाली की टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है। टीपीनगर के देवलचौड़ छड़ायल चौराहा स्थित राजारानी विहार निवासी सेवानिवृत्त सीएमएस डॉ. मंजू पांडे्य 17 नवंबर 2023 को अपनी बड़ी बेटी के पास अमेरिका गई थीं।

चोर यहां से लाखों रुपये के जेवर, नगदी और कीमती सामान ले गए। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के रिवर वैली गेट नंबर दो निवासी वन विभाग के सेवानिवृत्त रेंजर हरीश चंद्र जोशी भी पिछले वर्ष 27 नवंबर को बेटी से मिलने अमेरिका गए थे। इस चोरी का पता भी आठ दिन बाद तब लगा जब पड़ोसी की नजर पड़ी। चोर यहां से भी लाखों का माल ले गए।

अब इस साल की सबसे चर्चित की बात करते हैं। लोहरियासाल मल्ला गली नंबर एक ऊंचापुल निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रकाश चंद्र बहुगुणा 11 अप्रैल 2024 को अपने परिवार के अपने गांव पिथौरागढ़ गए थे। 13 अप्रैल की सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली। चोरों को सोना-चांदी नहीं मिला, बस कुछ हजार की नगदी हाथ आई। जाते-जाते चोर यहां अलमीरा व अन्य स्थानों पर संदेश लिख गए। लिखा, चोरी के लिए माफ करना। वह सोना चोरी करने आए थे, लेकिन सोना नहीं मिला। इन सभी चोरियों के खुलासे होने अभी बाकी है। वहीं एसपी सिटी प्रकाश चंद का कहना है कि खुलासे के लिए टीमें लगी हैं और जल्द ही मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।

हल्द्वानी: आलाकत्ल मिला न कातिल, दफन हो गया कत्ल का सुराग...कई चर्चित हत्याकांड का राज फाश नहीं कर सकी पुलिस
सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। मौतें हुईं और लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। किसी को धारदार हथियार से काटा गया तो किसी को चाकुओं से गोद कर जंगल में फेंक दिया गया। बुजुर्ग का गलाघोंट कर दीवान बेड में दफना दिया गया तो किसी की लाश एक माह बाद खाई से बरामद की गई।

हल्द्वानी हत्याओं की ऐसी कहानियों से भरा पड़ा है। ऐसी कहानियां जिसमें हत्या तो हुई, लेकिन हत्यारे कभी नहीं पकड़े गए। ये चर्चित हत्याकांड आज भी गाहे-बगाहे लोगों की जुबान पर आ जाते हैं, लेकिन पुलिस की फाइलों में हत्या के राज के साथ दफन हो चुके हैं।

जंगल से अरुण और टंकी के नीचे दफन हुआ चंदन की मौत का राज
हल्द्वानी : 24 फरवरी 2019 की रात पश्चिमी खेड़ा गौलापार निवासी चंदन सिंह बजवाल (67) की गला घोंट कर हत्या की गई। उनकी लाश घर के नजदीक नलकूप की टंकी के नीचे मिली थी। पुलिस ने मौके से खाना, कपड़े, खून आदि साक्ष्यों को जांच के लिए देहरादून और रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। कुछ संदिग्धों के मोबाइल भी फारेंसिक लैब भेजे गए। सात लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट हुए, लेकिन इस टेस्ट से भी कुछ नहीं मिला।

आखिरकार में फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी। वर्ष 2015, 24 नवंबर की रात कालाढूंगी रोड स्थित कैनाल कालोनी में रहने वाले 28 वर्षीय सफाई कर्मचारी अरुण पाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 25 नवंबर की सुबह मुखानी के उदयलालपुर गांव से सटे जंगल में उसका शव मिला। पुलिस ने कई बिंदुओं पर पड़ताल की और कुछ को संदेह के आधार पर हिरासत में भी लिया गया, लेकिन कातिल नहीं पकड़े गए। अंत में हारकर पुलिस ने इस मामले में भी फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद कर दिया।

दीवान बेड से बाहर नही निकला नीरू की मौत का राज
आरटीओ रोड रेशमबाग निवासी करोड़पति बुजुर्ग नीरू शाह की 15 मई 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। पुलिस बुजुर्ग के मर्डर से पर्दा नहीं उठा सकी। आरटीओ रोड रेशमबाग निवासी नीर नाथ साह उर्फ नीरू (74) अपनी बड़ी बहन 85 वर्षीय माहेश्वरी साह के साथ रहते थे। 15 मई की शाम नीरू का शव घर में दीवान बेड के अंदर मिला था। गले में साड़ी का फंदा लगा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की हत्या की पुष्टि हुई। संघर्ष के चलते उनके नाखूनों पर चोट लगी थी। पुलिस ने नैनीताल, बनभूलपुरा में रहने वाले नीरूनाथ के करीबियों से काफी पूछताछ की है, लेकिन रंजिश के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। घटना की साक्षी सिर्फ नीरू नाथ की बुजुर्ग बहन थी और उनसे अधिक पूछताछ करना मुश्किल था। कॉल डिटेल से भी पुलिस को ऐसी लाइन नहीं मिली, जिसके आधार पर कातिलों की गर्दन पकड़ी जा सके। मामले में कुछ लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट हुए, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ।

घर से दूर खाई में मिला था पवन कन्याल
16 अगस्त 2021 की शाम पांच बजे सुभाष नगर निवासी ट्रांसपोर्टर पवन कन्याल पुत्र किशन कन्याल टीपीनगर में जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन लौटा नहीं। 17 अगस्त को पुलिस ने भुजियाघाट में सड़क किनारे से पवन की कार बरामद की थी। पास में एक कैंटिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में पवन अंतिम बार तीन युवकों के साथ दिखाई दिया था।

पवन के घर से लेकर भुजियाघाट और टीपीनगर तक पुलिस ने डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। दोस्तों और करीबियों को उठाकर कड़ी पूछताछ कर ली, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। इसके ठीक एक महीने बाद 17 सितंबर को उसी जगह पर खाई में पवन का शव मिला, जहां उसे तीन लोगों के साथ सीसीटीवी में देखा गया था।

जबकि पुलिस यहां पहले ही सर्च अभियान चला चुकी थी। इस मामले में जमकर हंगामा हुआ और मामला दून में मुख्यमंत्री तक पहुंचा। पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें लगाईं, लेकिन न तो पुलिस हत्यारे तक पहुंच पाई और न ही कोई सुबूत जुटा सकी। अंत में मामले में एफआर लगाकर जांच बंद कर दी गई।

पूनम को मिली दर्दनाक मौत, नहीं मिला कातिल
हल्द्वानी : 26 अगस्त 2018 को गोरापड़ाव के चर्चित पूनम पांडे हत्याकांड को पुलिस तो भूल चुकी है, लेकिन लोग नहीं भूले। गोरापड़ाव निवासी ट्रांसपोर्टर लक्ष्मी दत्त पांडे के घर में घुसकर बेरहमी से उनकी पत्नी पूनम की हत्या की और बेटी अर्शी को अधमरा छोड़ गए। हाई कोर्ट के आदेश पर एसआइटी का गठित हुई। दून से एसटीएफ पहुंची। जांच में 25 टीमें लगीं। अर्शी समेत तीन लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हुआ। दून से आए आला अफसर पहुंचे और तीन दिन में खुलासे का दावा किया।

पीड़ित के घर से चोरी स्कूटी रोडवेज से बरामद भी कर ली गई। दो संदिग्ध सीसीटीवी में नजर भी आए। रोडवेज बस से निकले दोनों को रामपुर बस अड्डे तक ट्रैस भी किया गया। शहर की नामी हस्तियों से लेकर चालक-परिचालक, पूनम व अर्शी के दोस्तों व फेसबुक फ्रेंड रडार पर आए, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। अंतत: पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी।

टनकपुर: लापता बच्चे का दूसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग
टनकपुर, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि धाम में माता-पिता के साथ दर्शन के लिए आए मासूम बच्चे का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। चार वर्षीय अनमोल के लापता होने की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गंगापुर के संजू अपनी पत्नी और नन्हें बच्चों के साथ शुक्रवार को मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए आए थे।

मां पूर्णागिरि धाम के नजदीक टेड़ी पुलिया की एक धर्मशाला से अनमोल गायब हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब मासूम का अता-पता नहीं लगा तो उन्होंने टनकपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। भैरव मंदिर में तैनात पुलिस कर्मी सुभाष पांडे ने बच्चे के बिछुड़ने की ठुलीगाड़ पुलिस चौकी को जानकारी दी है।

चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता पुलिस की टीम के अलावा मंदिर समिति के सदस्यों के साथ खोजबीन में जुटे हैं। इधर दो दिन बाद भी मासूम अनमोल का कोई सुराग ना लगने से परिजन खासे परेशान हैं। पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने कहा कि बच्चों की खोजबीन के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

दिनेशपुर: लापता नाबालिक छात्रा का 21 दिन बाद भी सुराग नहीं
दिनेशपुर, अमृत विचार। नगर से लापता 10वीं की छात्रा का 21 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंप पुत्री का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।

छात्रों के परिजनों ने 26 जुलाई को थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 22 जुलाई को घर से बिन बताए कहीं चली गई है। रिश्तेदारों व आसपास ढूंढने के बाद उसका पता न चलने पर उन्होंने 26 जुलाई को थाने में तहरीर दी। परिजनों ने अपने ही वार्ड के एक युवक पर उनकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

आरोप लगाया कि पुलिस उनकी पुत्री को ढूंढने में मदद नहीं कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की विवेचना एसआई मनोज कुमार कर रहे हैं। छात्रा का पता लगाने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

हल्द्वानी: नंदी हत्याकांड - शून्य में सुराग तलाश रही पुलिस को मिला बीड़ी का बंडल
हल्द्वानी, अमृत विचार। शून्य में सुराग तलाश रही पुलिस को नंदी हत्याकांड में नया सुराग मिला है। पता लगा है कि नंदी की उसकी हत्या से पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसमें उसकी एक पड़ोसी महिला भी शामिल है। जबकि एक और अहम लीड बीड़ी का बंडल है। इस बीड़ी के बंडल को लेकर भी नंदी का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि इस हत्याकांड की उलझी गुत्थी किस डोर से सुलझेगी।

हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी 48 वर्षीय नंदी की लाश बीते गुरुवार को उसी के बाथरूम में मिली थी। इस निर्मम हत्याकांड का सबसे अहम सुराग फिलहाल पुलिस घटना स्थल से मिले टिफिन को मान रही है, लेकिन टिफिन किसका है यह अभी तक साफ नहीं है। बेटे की दुश्मनी के एंगल को भी पुलिस टटोल रही है। सूत्रों की मानें तो अब ताजा छानबीन में पुलिस को दो अहम लीड मिली है।

जानकारी मिली है कि हत्या से पहले नंदी का अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से विवाद हुआ था। इस महिला से पुलिस ने पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कत्ल की बात सामने नहीं आई है। इसके बाद पता लगा कि मौत से दो दिन पहले नंदी का एक और व्यक्ति से विवाद हुआ था।

बताया जाता है कि मजदूर दिखने वाला यह व्यक्ति नंदी की दुकान से बीड़ी खरीदने आया था और उधारी को देकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई थी। इस व्यक्ति ने जाने से पहले नंदी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि धमकी देने वाले इस व्यक्ति का चेहरा अभी तक साफ नहीं है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि टीमें लगातार हत्याकांड के खुलासे को लेकर काम कर रही है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर देगी।

हल्दूचौड़: पति ने फोन कर बुलाया अस्पताल पर वो हो गई लापता...नहीं हाथ लगा कोई सुराग
हल्दूचौड़, अमृत विचार। खड़कपुर गांव से अस्पताल गई एक विवाहिता लापता हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः 8 बजे खड़कपुर गांव निवासी रेखा टम्टा (23) पुत्री नंद राम उपचार कराने के लिए महिला चिकित्सालय हल्द्वानी गई थी और लगभग 2 बजे वह घर पहुंच गई। इसके उपरांत लगभग सवा दो बजे पति ने फोन कर पुनः उसे अस्पताल आने को कहा।

इसके बाद वह पुनः अस्पताल चली गई तब से उसका कोई पता नहीं है। परिजन कोतवाली लालकुआं पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रेखा के पिता नंद राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में रेखा के पति पर उसके साथ आए दिन मारपीट करने व दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हल्दूचौड़ चौकी के प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा मामले की जांच शुरू करते हुए रेखा के पति से पूछताछ की जा रही है।

किच्छा: हफ्ता बीत गया पर नहीं लगा लापता किशोरियों का सुराग, जनता में रोष
किच्छा, अमृत विचार। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से गायब हुई दो किशोरियों की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व कोतवाली पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी, लेकिन अभी तक दोनों किशोरियों का सुराग नहीं लग पाया है।

नगर के आजादनगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र के लोग आवास विकास स्थित भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचे। उन्होंने गायब किशोरियों को जल्द बरामद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि 8 फरवरी को बंगाली कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले इटावा (उत्तर प्रदेश) निवासी किराएदार युवक स्थानीय निवासी 13 तथा 17 वर्षीय दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि मकान स्वामी की ओर से किराएदार युवकों का पुलिस सत्यापन ना कराए जाने के चलते युवकों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त कर कहा कि एक सप्ताह पूर्व गायब किशोरियों के बारे में पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक लापता किशोरियों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। पूर्व विधायक शुक्ला ने कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार से फोन पर वार्ता कर बिना किसी सत्यापन के किराए पर मकान देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोपी युवकों का पुलिस सत्यापन ना कराने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर हीरा सरकार, उत्तम मजूमदार, राजकुमार, गोविंद, राम पाल गंगवार, नेम पाल, टीकाराम, निर्मल ढाली, तारक मंडल, अतुल, बाबू मिस्त्री, सोमपाल, संजीव, सुशांत मंडल, नीतू मंडल आदि मौजूद रहे।

अयोध्या : लापता महंत के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस को क्लू की तलाश
अमृत विचार, अयोध्या। स्वामित्व विवाद को लेकर बीते तीन वर्ष से चर्चित रामनगरी के रायगंज स्थित नरसिंह मंदिर के महंत को लापता हुए दस दिन बीत गए, लेकिन पुलिस अभी तक लापता महंत का कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। हाल तो यह है कि सर्विलांस, सीसीटीवी फेल होने के बाद हर मौके पर तारणहार बनने वाला मुखबिर भी पुलिस के काम नहीं आ रहा।

इस हाई प्रोफ़ाइल मामले में पुलिस को अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाने तथा महंत के लापता होने को लेकर उपजे तमाम सवालों का जवाब देने के लिए अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए एक अदद क्लू की तलाश है, जिससे वह आगे बढ़कर लापता महंत तक पहुंच सके।

गौरतलब है कि आमतौर पर रामनगरी के अन्य मठ-मंदिरों की तरह उत्तराधिकार अर्थात मंदिर और उससे जुडी जमीन तथा अन्य संपत्तियों के मालिकान हक़ को हासिल करने की कवायद के तहत बीते 3 साल से रामनगरी के साधुशाही के बीच भीतरखाने चर्चा में नरसिंह मंदिर का मामला रहा है। 18 अगस्त 2022 की सुबह मंदिर के प्रथम तल पर दो धमाकों के बाद मामला बहुचर्चित हुआ था। जिसमें 90 वर्षीय मंदिर के महंथ राम शरण दास ने अपने ही शिष्य और मंदिर के कथित पुजारी राम शंकर दास उर्फ़ प्रेमदास को कटघरे में खड़ा किया था, लेकिन रामनगरी के नामचीन साधुओं के कोतवाली घेराव के बाद मामला उल्टा हो गया था।

रामवल्ल्भाकुञ्ज के अधिकारी पद को लेकर चर्चित रहे देवराम दास वेदांती और उनके शिष्यों तथा दो पत्रकारों समेत कुल सात के खिलाफ पुजारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप यह भी है कि देवरामदास ने कागजात पर दस्तखत भी करा लिया है। आनन-फानन में पुलिस ने धमाका पटाखा से होने की बात कह सिर्फ देवराम के शिष्य मोहनदास और विवेकदास का चालान तो कर दिया लेकिन केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

सुरक्षा व निगरानी में लगे जवान भी नहीं बता पाए कुछ

10 जनवरी की शाम नरसिंह मंदिर के वयोवृद्ध महंत शाम 4 बजे अकेले ही मंदिर से निकले और लापता हो गए, ऐसा पुजारी तथा अन्य का कहना है। साधुओं की धड़ेबंदी को लेकर मामला गरमाया तो पुलिस ने तहकीकात शुरू की और गुमशुदगी दर्ज की। अंदेशा जताया कि माघ मेले में प्रयाग चले गए होंगे। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास किया तो पता चला कि कैमरे तो खराब पड़े है। सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाए गए दोनों पुलिस जवान भी कुछ बता रहे। पुलिस ने लापता महंत के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो वह स्विच आफ मिला।

जिसके चलते लापता महंत तक पहुंचने का सारा क्लू बंद हो गया। आम तौर पर सबकुछ पुलिस को बताने वाले मुखबिर ने भी हाथ खड़ा कर दिया। फिलहाल पुलिस अभी हवा में हाथ-पैर मार रही है और उसको अंजाम तक पहुंचने के लिए किसी क्लू की तलाश है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि लापता महंत की तलाश के लिए चार टीमों को लगाया गया है। अभी फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टीमें तमाम तथ्यों और परिस्थितियों का बारीकी से जाँच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : पति का साया उठा अब पारिवारिक पेंशन के भी लाले