Chitrakoot Suicide News - Amrit Vichar

चित्रकूट में किसान ने फांसी लगाकर दी जान: परिजन बोले- कर्ज और आर्थिक तंगी से था परेशान, शव देखते ही चीख पड़ी पत्नी
चित्रकूट, अमृत विचार। भरतकूप थानांतर्गत भैसौंधा गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों और पुलिस के मुताबिक, वह कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था। जानकारी के मुताबिक, भैसौंधा निवासी किसान श्याम बाबू (48) पुत्र स्व. चंद्रशेखर गौतम ने शनिवार देर रात घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब पत्नी सुमन देवी की नींद खुली तो पंखे से लटके पति के शव को देख चीख पड़ी।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, श्याम बाबू खेती कर किसी तरह परिवार का पेट पाल रहा था। प्रकृति की मार से आर्थिक रूप से टूटे श्याम बाबू ने साहूकारों और बैंकों से कर्ज ले रखा था,  जिसकी किस्तें चुकाना मुश्किल होता जा रहा था। पत्नी ने बताया कि वह शनिवार देर शाम खेत से कतराई कराकर लौटे थे। खाने के बाद देर तक चुपचाप बैठे रहे। वह दूसरे कमरे में सो गई थी। सुबह जब उठी तो देखा कि वह पंखे से लटक रहे थे।

भरतकूप थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- LIVE कानपुर पहुंचे CM Yogi, पनकी पावर प्लांट का किया निरीक्षण, Metro स्टेशन का किया सफर...

Chitrakoot में किसान की आत्महत्या पर गहराई राजनीति, सपाई बोले- खाद न मिलने से क्षुब्ध होकर उठाया कदम
चित्रकूट, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत कंठीपुर गांव निवासी किसान ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का यह मामला तब सुर्खियों में आ गया, जब यह आरोप लगने लगा कि किसान खाद न मिलने से क्षुब्ध था और इस वजह से उसने जान दे दी।

सपाइयों ने भाजपाइयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कालाबाजारी की बात कही। हालांकि प्रशासन ने इस बात से इंकार किया कि किसान ने खाद न मिलने से परेशान होकर जान दी। उसका कहना है कि जांच में सामने आया है कि किसान ने व्यक्तिगत कारणों से खुदकुशी की है।

कंठीपुर निवासी अमीन बख्श उर्फ छोटू उर्फ छोटुवा खान (50) पुत्र भोंदू ने सोमवार रात पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह उसका शव लोगों ने पेड़ से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। छोटुवा की मौत से कई तरह की बातें उठने लगीं। यह कहा जाने लगा कि जिला मुख्यालय की मंडी समिति में खाद न मिलने से किसान क्षुब्ध था।

मृतक के कई परिजनों और साथ में सपाइयों ने यह कहकर मामले को गंभीर बना दिया कि छोटू ने खाद न मिलने की वजह से फांसी लगाई है। मामले ने तूल पकड़ा तो जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने इसका संज्ञान लिया। आननफानन में इसकी जांच कराई गई।

जिलाधिकारी ने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि प्रकरण का संज्ञान लिया गया है। तहसीलदार कर्वी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जांच कराई गई। ग्रामीणों से बयान लिया गया। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उप जिलाधिकारी पूजा साहू ने भी कंठीपुर जाकर गांववालों से बात की।

ये भी पढ़ें- इटावा में बंदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या: पॉक्सो एक्ट के आरोप में जेल में था बंद, मचा हड़कंप

Chitrakoot News: शोहदों से परेशान, पुलिस से निराश किशोरी ने दे दी जान...थाने पहुंचे मां-पिता से मारपीट का आरोप
चित्रकूट, अमृत विचार। शोहदों से परेशान होकर किशोरी और उसके परिजनों ने कई बार पुलिस से गुहार लगाई, तहरीर भी दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आरोपियों, जो आपस में सगे भाई हैं, की हरकतें और बढ़ गईं।

वे किशोरी को आतेजाते छेड़ने लगे। मायूस और क्षुब्ध होकर किशोरी ने रविवार शाम मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि थाने पहुंचे मां-बाप से भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। एसओ ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिले के थानों की पुलिसिया कार्यशैली को उजागर करती यह घटना मऊ थानांतर्गत एक गांव की है। यहां की निवासी निषाद समुदाय की महिला ने बताया कि उसकी सोलह वर्षीया बेटी कक्षा दस की छात्रा थी। वह कमलाकर इंटरमीडिएट कालेज शंकरगढ़ (प्रयागराज) में पढ़ती थी। वह साइकिल से गांव से लगभग दस किमी दूर कालेज पढ़ने जाती थी।

आरोप लगाया कि उसके सजातीय रंगीलाल और मुन्नीलाल पुत्रगण द्वारिका प्रसाद उसकी बेटी से छेड़खानी करते थे। दोनों भाई उसे कालेज आते जाते समय भी परेशान करते थे। इसकी उसने कई बार थाने में शिकायत भी की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिसिया कार्रवाई से मायूस और शोहदों की हरकतों से क्षुब्ध होकर 23 जून की शाम उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गुहार की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी रंगी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

परिजनों से मारपीट के आरोप

इस पूरे मामले में मऊ पुलिस पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। मृतका की मां ने बताया कि फरवरी में परिजनों ने शोहदों की शिकायत की थी। मार्च में भी प्रार्थना पत्र दिया था। थाने में सुनवाई नहीं हुई तो इन लोगों ने डाक से एसपी को भी शिकायती पत्र भेजा था। तब भी कुछ नहीं हुआ और शोहदों की हरकतें बढ़ गईं।

आरोप है कि बेटी के आत्महत्या करने के बाद जब परिजन थाने पहुंचे तो वहां पुलिसकर्मियों ने इनसे अभद्रता की और मारापीटा। पुराने प्रार्थनापत्रों को भी फाड़ दिया। मनमानी एफआईआर दर्ज कर उनको थमा दी। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां ने रोते हुए बताया कि जब वे लोग रिपोर्ट करने थाने गए तो वहां दरोगा जोर से डांटा कि मारकर के आए हो यहां रिपोर्ट करने।

जब उसने कहा कि कोई अपनी बिटिया को मार डालेगा तो कहिस कि न लिखी जइ रिपोर्ट विपोर्ट। बताया कि वह किसी का फोन आने पर बात करने लगी तो वीडियो कालिंग का स्विच दब गया। इस पर यह कहकर उसे और उसके पति को मारापीटा गया कि वीडियो बना रही हो।

ये भी पढ़ें- LIVE Murder: Kanpur के VIP रोड में सींचपाल को कार से कुचलकर मार डाला; दिलदहला देने वाला Video वायरल, Unnao से आरोपी गिरफ्तार

Chitrakoot: दो मासूम बेटों के साथ कुएं में कूदी मां...तीनों की मौत, गृह कलह के चलते आत्महत्या की बात आ रही सामने
चित्रकूट, अमृत विचार। मानिकपुर थानांतर्गत ऊंचाडीह गांव के मजरे झलमल कालोनी में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जब तक निकाला जाता, तीनों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटे। मामले के पीछे गृह कलह की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार झलमल कालोनी निवासी महिला अंजू पत्नी सबित लाल ने सोमवार सुबह 11 बजे के करीब घर के पास में कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया जाता है कि कुएं में छलांग लगाने से पहले उसने अपने दो बेटों सुदीप और सुधीर, जिनकी आयु दो से छह साल के बीच बताई जा रही है, को कुएं में फेंक दिया।

आसपास के लोगों ने जब आवाज सुनी तो दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। जब तक तीनों को निकाला जाता, मौत हो चुकी थी। घटना की वजह गृह कलह बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP: 42 साल की महिला ने इंस्टाग्राम पर लगाई ऐसी तस्वीर, 23 साल का युवक हो गया दीवाना, मिलने पहुंचा तो दोनों के बीच हुआ कुछ ऐसा...

Chitrakoot: विवाहिता ने खुद को गोली से उड़ाया… मौत, पति की मौत के बाद से रहती थी परेशान
चित्रकूट, अमृत विचार। एक विवाहिता ने गले में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि पति की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

घटना कोतवाली कर्वी अंतर्गत गोकुलपुरी शंकर बाजार निवासी गुड़िया देवी (40) ने सोमवार अपराह्न लगभग ढाई बजे अपने घर में गले में तमंचे से गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कई साल पहले पति रज्जू उर्फ सतीश चंद्र तिवारी की मौत हो गई थी और इसके बाद से गुड़िया मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

आशंका है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को मौके से अवैध असलहा (तमंचा) भी मिला है। कोतवाली प्रभारी एके पांडेय ने बताया कि बड़े बेटे ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

अपने पीछे दो बेटे छोड़ गई

गुड़िया अपने पीछे दो बेटे हर्ष (20) और अमन (18) को छोड़ गई। पिता की पहले मौत होने से दोनों अनाथ हो गए। दोनों अभी अविवाहित हैं। मूल रूप से ऐंचवारा निवासी परिवार की वहां पर खेती है।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में सरकार ने किसानों का रखा विशेष ख्याल… पेंशन की बात सुनकर झूम उठे किसान

Live Suicide: Chitrakoot में बहन को वीडियो कॉल कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले ये
चित्रकूट, अमृत विचार। एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो काल की और फिर देखते देखते फांसी लगा ली। इससे घर में रोनापीटना मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामला कोतवाली अंतर्गत भैरोंपागा मुहल्ले का है। यहां मछली मंडी में रहने वाले अनमोल (23) पुत्र राधेश्याम निषाद ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि इसके पूर्व उसने अपनी बुआ को फोन और बहन को वीडियो काल की थी और इसमें उसने आत्महत्या करने की बात भी कही थी।

इसके बाद वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया और इसे अंदर से बंद कर लिया। वहां फंदे के सहारे फांसी लगा ली। लगभग एक घंटे बाद उसका भाई जब कमरे में पहुंचा तो उसे फांसी से लटका देख चिल्ला पड़ा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है कि वह किसी बात से परेशान था। बहन अर्चना ने बताया कि उसने उसे वीडियो कालिंग की और देखते देखते फांसी लगा ली। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के पहले फोन या वीडियो काल करने की जानकारी उनको नहीं है। जांच की जा रही है।

हमें क्या पता था कि सच में जान देगा

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की बुआ राजकुमारी ने रोते हुए बताया कि वह लगभग रोज उसे फोन करता था। अक्सर ऐसी बात कहता था कि फांसी लगा लेगा। तो उसे लगता था कि हंसी-मजाक करता है। उसे क्या पता था कि सच में वह जान दे देगा। मृतक के पिता ने बताया कि वह कटनी में अपनी बुआ के यहां निमंत्रण करके आया था और वहां से लौटने के बाद उसने जान दे दी।

ये भी पढ़ें- Kanpur में हुई हृदय विदारक घटना, इंजन में फंसा शाल, महिला का सिर कट कर गिरा दूर... मौत, शव देखते ही बिलखने लगा परिवार

Chitrakoot News: ब्लाॅक कार्यालय में सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, CCTV में कैद हुई घटना
चित्रकूट, अमृत विचार। विकास खंड कार्यालय में एक सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो बीडीओ चैंबर के सामने शव लटका देख सकते में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिसर में लगे सीसीटीवी में उसके फांसी लगाने का घटनाक्रम भी कैद हो गया।

कर्वी निवासी निवासी राजू (45) पुत्र सुंदरलाल मौजूदा समय मे डिलौरा गांव में सफाईकर्मी था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी 1995 में प्रयागराज के बर्रा थाने के करैला नाला इलाके में हुई थी। लगभग 15 साल बाद उसका राजू का तलाक हो गया। राजू के बड़े भाई की बहू ने बताया कि तलाक के बाद वह सास सुमित्रा के साथ रहने लगा था।

सुमित्रा के पति का निधन हो चुका है। उसने बताया कि राजू ही पूरे परिवार का पालन पोषण करता था। बताया कि राजू की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी और शराब का आदी हो गया था। उसने यह भी बताया कि वह वेतन न मिलने से परेशान रहता था और अधिकारियों पर परेशान करने का भी आरोप लगाता था। हालांकि उसने यह भी बताया कि वह काम में भी कम जाता था।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह राजू विकास भवन भी गया था, जहां अंटशंट बोल रहा था। इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। शुक्रवार को छुट्टी भी थी। पता नहीं क्या हुआ कि राजू ने वहां जाकर फांसी लगा ली। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि यह सफाईकर्मी आयेदिन ब्लाक में शराब के नशे में गालीगलौज करने आता था।

कई बार यह काम पर भी नहीं जाता था फिर भी वेतन दिया गया। बताया कि  एक बार बीडीओ ने डीपीआरओ से इसका स्थानांतरण अन्य ब्लाक में करने को भी कहा था। शुक्रवार को उसने लगभग साढ़े ग्यारह बजे ब्लाक परिसर के गेट पर अपनी ही साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने का फुटेज भी ब्लाक परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: एयरशो में जवानों ने दिखाई जाबांजी, 9 हजार फिट से छलांग लगाकर किए करतब, देखें- तस्वीरें