Gurpatwant Singh Pannu - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: आतंकी पन्नू की धमकी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के सरगना आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कुंभ मेले में हमले की धमकी के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार की देर शाम सीओ निघासन महक शर्मा कोतवाल तिकुनिया के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पहुंची। उन्होंने कवच आउट पोस्ट का भी निरीक्षण किया। एसएसबी जवानों के साथ सीमा पर पैदल गश्त की।

गुरदासपुर की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमला करने वाले तीन आतंकियों की पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई थी। पीलीभीत और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आतंकी मार गिराए गए थे। आतंकियों के मारे जाने के बाद कनाडा में बैठा आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का सरगना गुरपतवंत ने वीडियो जारी कर एनकाउंटर का बदला महाकुंभ मेला 2025 में लेने की धमकी दे डाली। जिसमें उसने तीन तारीख भी बदला लेने के लिए भी कही है। इस वीडियो में उसने 14 जनवरी, 29 जनवरी और तीन फरवरी तीन तारीखें भी बोली हैं। बार-बार ये कह रहा है कि इन तारीखों का याद रखना है। इसको लेकर पीलीभीत के साइबर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। इसके बाद से लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। धमकी का वीडियो सामने आने के बाद कोतवाल तिकुनिया अमित सिंह भदौरिया ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग तेज कर दी है।

रविवार की देर शाम सीओ महक शर्मा कोतवाल तिकुनिया अमित सिंह भदौरिया के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पहुंची। उन्होंने एसएसबी के साथ सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। सीमा के मध्य बह रही मोहाना नदी के खकरौला घाट, गुलरिया घाट आदि का  निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की और संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कवच आउट पोस्ट का निरीक्षण कर सीमा की निगरानी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कोतवाल तिकुनिया ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस एसएसबी के साथ सीमा की निगरानी कर रही है।

एनकाउंटर का बदला महाकुंभ में लेंगे...आतंकी पन्नू की धमकी के बाद पीलीभीत साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत पुलिस ने पंजाब पुलिस टीम के साथ मिलकर तीन खालिस्तानी आतंकियों को सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। इससे बौखलाए खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के  गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एनकाउंटर का बदला महाकुंभ 2025 में लेने की धमकी दी। उसने तीन तारीखें भी बताईं। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जनपद के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पूरनपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह पीलीभीत और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकवादी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसनप्रीत सिंह को ढेर कर दिया था। आतंकियों के एनकाउंटर के बाद प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने पीलीभीत एनकाउंटर का बदला प्रयागराज के महाकुंभ में लेने की बात कही है। इस वीडियो में उसने तीन तारीखें 14 जनवरी, 29 जनवरी और तीन फरवरी बताईं। बार-बार कह रहा है कि इन तारीखों को याद रखना है। उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए आपत्तिजनक शब्द भी कहे। एक्स पर विभिन्न हैंडल्स के माध्यम से वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीलीभीत पुलिस छानबीन में जुट गई है। साइबर थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीलीभीत पुलिस को भी धमकी मिलने की चर्चा होती रही। हालांकि अधिकारिक स्तर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

आतंकियों के परिजनों को पांच-पांच लाख देने का ऐलान
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू वीडियो में पीलीभीत में मारे गए तीनों आतंकवादियों को नौजवान के साथ ही शहीद कहता दिखा। मारे गए आतंकियों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। उसने पीलीभीत में 1991 में मारे गए 11 लोगों का भी जिक्र किया है। इसके अलावा हिंदू धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

पंजाब और पीलीभीत पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इसी संबंध में एक व्यक्ति द्वारा एक्स हैंडल पर एक वीडियो भेजा गया है जिसमें हमारे माननीय राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों, कुंभ मेले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए साइबर थाने पर एफआईआर पंजीकृत की गई है। इस वीडियो की जानकारी की जा रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी पीलीभीत

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: मुठभेड़ में ढेर आतंकी गुरविंदर ने मां से की थी बात..फिर तीनों के मोबाइल हो गए स्विच ऑफ

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी गीदड़भभकी, बोला- संसद की बुनियाद हिला डालेंगे
नई दिल्ली। अमेरिका में मौजूद खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर ‘‘संसद की नींव को हिला देने’’ की धमकी वाला एक वीडियो संदेश जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है। शीतकालीन सत्र के दौरान 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संसद और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, ''किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।'' अधिकारी ने कहा, ‘‘संसद का सत्र जारी रहने पर हम सतर्क रहते हैं। हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

" उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने उसे मारने की कोशिश की और उसने इसका जबाव 13 दिसंबर को देने की धमकी दी। वीडियो में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तस्वीर भी थी। पन्नू ने दावा किया कि उसकी प्रतिक्रिया ‘‘भारतीय संसद की नींव’’ हिला देगी।

ये भी पढे़ं- खालिस्तानी आतंकवादी रोडे का सहयोगी पंजाब में गिरफ्तार