मूसलाधार बारिश - Amrit Vichar
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारी बाढ़ की चेतावनी, दो लोगों की मौत...संपत्तियों को हुआ नुकसान
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फिर से मूसलाधार बारिश के कारण भारी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने शनिवार को क्वींसलैंड राज्य में उत्तरी उष्णकटिबंधीय तट क्षेत्र में तट से 300 किमी दूर के शहरों के लिए व्यापक और छोटी बाढ़ की चेतावनी जारी की। बीओएम ने गंभीर मौसम चेतावनी में कहा कि शनिवार और रविवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान से क्षेत्र में जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली बाढ़ आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र एक फरवरी से विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है, जिसमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और संपत्तियों और अवसंरचनाओं को बहुत नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने आज क्वींसलैंड प्रीमियर डेविड क्रिसफुल्ली के हवाले से कहा कि यह प्रणाली लगातार जारी है।उसने कि कहा हालांकि व्यापक बाढ़ का खतरा कम हो गया है लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों के लबालब होने के कारण अचानक बाढ़ आने का अनुमान है। बीओएम के अनुसार, क्षेत्र के कई हिस्सों ने पहले ही फरवरी महीने में अपने सर्वकालिक वर्षा रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ब्यूरो ने चेतावनी में कहा है कि शनिवार को छह घंटे में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के 9न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों की सहायता करने के लिए पूरे देश से सहायता एवं बचाव दल को क्षेत्र में तैनात किया गया है। एक प्रमुख राजमार्ग जहां पर एक पुल ढह गया था और कई कस्बों से कट गया था, उसे अस्थायी रूप से बना लिया गया है, जिससे आपातकालीन सेवाओं और आपूर्ति को फिर से सड़क मार्ग से प्रवेश करना संभव हो गया है। संघीय सरकार ने आज व्यक्तिगत कठिनाई भुगतान के लिए पात्रता सीमा को बढ़ा दिया है। क्षेत्र के प्रभावित परिवार आपातकालीन आवश्यक वस्तुओं की लागत को कवर करने के लिए 900 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (564.4 अमेरिकी डॉलर) तक प्राप्त करने के पात्र हैं। सोमवार तक बारिश कम होने की उम्मीद है।
ये भी पढे़ं :पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने कहा-चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराना वास्तविक चुनौती
अल्मोड़ा: जागेश्वर में मूसलाधार बारिश, जटागंगा में बना पैदल पुल भी बहा...जीवन अस्त व्यस्त
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जागेश्वर क्षेत्र में बुधवार को मूसलाधार बारिश के चलते लोग दहशत में आ गए। पूरे क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। जबकि जटागंगा में बना पैदल पुल भी बह गया है। वहीं, बारिश के चलते एहतियातन धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर यातायात भी रोकना पड़ा।
बुधवार को जागेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हुई। बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह सड़कें मलबे से पट गई। जागेश्वर मेला क्षेत्र में भी लोग दहशत में दिखे। वहीं जटागंगा उफान पर आ गई।
लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जिसमें लोग कहते हुए सुने जा रहे हैं कि भंडारा स्थल को जाने वाली पुल बह गई है। जबकि बारिश के चलते म्यूजियम के सामने वाली पार्किंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आरतोला जागेश्वर मार्ग में जो सड़क क्षतिग्रस्त‌ हुई थी उसे फिर नुकसान पहुंचा है। इधर, यह तेज बारिश धौलछीना और आसपास के क्षेत्रों तक हुई है, इसलिए एहतियातन धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर यातायात भी रोकना पड़ा है।
पनुवानौला मोटर मार्ग भी प्रभावित
जागेश्वर में देर शाम मूसलाधार बारिश से पनुवानौला मोटर मार्ग में बारिश मात्रा में मलबा आ गया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने मार्ग दुरुस्त करने का काम किया। लेकिन देर शाम तक मार्ग को नहीं खोला जा सका। इधर, जिला मुख्यालय में भी देर शाम झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ा राहत मिली।
मुरादाबाद : कोसी नदी के तटबंध का साइफन क्षतिग्रस्त, किसानों को बड़े नुकसान का डर
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे के अगापुर से मंडौली के छह किलोमीटर मार्ग पिछले साल हुई मूसलाधार बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के एक साल बाद उस पर काम शुरू किया गया है। इस रास्ते के खराब होने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। मूंढापांडे के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के 20 हजार लोगों को आवाजाही में दिक्कत आ रही थी।
सोमवार को मूंढापांडे के अगापुर से मंडौली के लगभग छह किलोमीटर के रास्ते को सिंचाई विभाग की तरफ से सही कराया जा रहा है। हालांकि अभी भी काम अधूरा है। सिंचाई विभाग जल्द काम को पूरा करने का दावा कर रहा है। जबकि मानसून की दस्तक से सड़क निर्माण का काम रुकने से क्षेत्रवासियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। उधर मूंढापांडे के मानपुर पट्टी के कोसी नदी के तटबंध पर बने साइफन क्षतिग्रस्त होने से किसानों की फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।
पिछले वर्ष अधिक वर्षा होने से साइफन के आसपास से बरसात का पानी भर जाने से किसानों की कई सो बीघा बर्बाद हो गई थी। इस बार भी साइफन के क्षतिग्रस्त होने से बरसात में कोसी नदी का पानी ओवर फ्लो होने का किसानों को डर सता रहा है। अगर ऐसा हुआ तो लगभग आधा दर्जन किसानों की लगभग पांच सो से छह से बीघा फसल बर्बाद हो जाएगी।
पिछले साल ज्यादा बारिश होने व साइफन के क्षतिग्रस्त होने की वजह से किसानों के खेतों में पानी भर गया था। जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। इस बार भी साइफन क्षतिग्रस्त है अगर बरसात ज्यादा हुई तो पिछले साल की तरह इस बार भी आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की पांच सौ बीघा से अधिक फसल बर्बाद हो जाएगी। संबंधित विभाग से पत्राचार व समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।-धर्मेश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मूंढापांडे भाकियू (टिकैत)
अगापुर से मंडौली के मार्ग पर काम कराया जा रहा है। लंबा रास्ता होने की वजह से अभी काम पूरा होने में चार से पांच दिन का समय और लगेगा।-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड
ये भी पढ़ें : Moradabad News : खराब गुणवत्ता से धंसी सड़कें, अब लोगों को सता रही हादसे की आशंका
हल्द्वानी: मूसलाधार बारिश से रकसिया बना राहु तो कलसिया बना केतु
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार को देर शाम बिजली की गड़गड़ाहट के साथ आई मूसलाधार बारिश हर तरफ आफत बनकर बरसी। बारिश इतनी तेज थी कि महज तीन से चार घंटों में हल्द्वानी डूब गई। आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी में 254 एमएम बारिश हुई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमा अनुसार मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। सोमवार की रात शुरू हुई भीषण बारिश मंगलवार तड़के तक जारी रही। इसके बाद अचानक मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। शाम को मौसम ने फिर करवट ली और छह बजे के बाद बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश भीषण हो गई।
कुछ ही देर की बारिश से टेड़ी पुलिया वॉक वे मॉल के पास नाला उफान पर आ गया और नैनीताल राजमार्ग में पानी भर गया। वहीं बारिश के कारण काठगोदाम में कलसिया नाले के उफान पर आने से नाले के किनारे कई घरों में दरारें आ गईं। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने एसडीआरएफ टीम के साथ इलाकों में सतर्कता की मुनादी कराई। जिसके बाद कई लोगों ने स्वयं ही अपने घर खाली कर दिये।
इधर, बारिश के कारण कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड, तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज स्टेशन, कालाढूंगी चौराहा में जलभराव की स्थिति रही।
कालाढूंगी रोड में जलभराव के कारण कई वाहन बारिश के दौरान पानी में डूबे रहे। बारिश से वार्ड-59 गौजाजाली उत्तर के आम का बगीचा कॉलोनी की सड़क भी जलमग्न हो गई। टीपीनगर स्थित सतवाल पेट्रोल पंप के बगल में खेत पूरी तरह पानी में डूब गया।
सोमवार रात एसटीएच से फायर स्टेशन को जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार नहर में पानी बढ़ने से ढह गई। इसके अलावा शहर व आसपास के इलाकों की कई कॉलोनियों की सड़कों में भी पानी भर गया।
जिले में जमकर बरसे बदरा
हल्द्वानी। जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक जिले में मंगलवार सुबह 8 बजे तक करीब 59.1 एमएम बारिश हुई है। इसमें नैनीताल में 33 एमएम, हल्द्वानी में 254 एमएम, धारी में 5, बेतालघाट में 22, रामनगर में 31, कालाढूंगी में 68 तथा मुक्तेश्वर में 3.1 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। वहीं बारिश से गौला का जलस्तर 2298 क्यूसेक पहुंच गया है। इसके अलावा कोसी का 3973 तथा नंधौर का 7546 क्यूसेक रिकार्ड किया गया।
रकसिया नाला भी आया उफान पर
सोमवार सायं से हो रही मूसलाधार बारिश से मंगलवार को रकसिया नाला भी उफान पर आ गया। नाले के उफान पर आने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक कोई नुकसान होने की सूचना नहीं थी।
बारिश की वजह से बैराज के फाटक खोले
मंगलवार की देर सायं से रात तक हुई मूसलाधार बारिश से गौला का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी इतना हो गया कि बैराज के फाटक खोल दिये गये। सिंचाई विभाग, प्रशासन और पुलिस लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाये हुये हैं।
कालाढूंगी, चोरगलिया और पहाड़ी मार्ग बंद
मूसलाधार बारिश से कालाढूंगी-रामनगर रोड पर स्थित सभी नाले उफान पर आ गये। इसी तरह चोरगलिया रोड का नाला भी फिर उफान पर आ गया। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने दोनों सड़कों पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है। जिसके चलते दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इधर पहाड़ों पर भूस्खलन और मलबा आने की संभावना को देखते हुए मैदानी इलाकों से पहाड़ी मार्गों की ओर जाने वाले यातायात को भी रोक दिया गया है। एसएसपी के निर्देश पर सभी सड़कों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
VIDEO : नदी के तेज बहाव में फंस गई बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार...किया जा रहा है रेस्क्यू
बिजनौर। मॉनसून के चलते देश के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। कई राज्यों में बारिश ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह नदी अपने पूरे उफान पर है। बिजनौर में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने से लोगों के घर डूब गए हैं। इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस इस नदी के तेज बहाव में फंस गई।
बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी के तेज बहाव के बीच फंसी नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही बस। #Bijnor #AmritVicharNews #AmritVichar pic.twitter.com/NBUaQ1YhkI
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 22, 2023
नदी में बस फंसने के बाद यात्रियों चीख-पुकार मच गई। हालांकि पत्थर आ जाने से बस नदी में गिरने से बच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों और बस को बाहर निकाला गया। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।
बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी के तेज बहाव के बीच फंसी नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही बस। बस में मौजूद यात्रियों को जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा बाहर।#Bijnor #AmritVicharNews #AmritVichar pic.twitter.com/64KIISEbOF
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 22, 2023
मंडावली क्षेत्र में भागूवाला के पास कोटा वाली नदी का पुल खराब होने के चलते भारी वाहनों को रपटे से निकाला जा रहा है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे रूपईडीहा डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार जा रही थी। चालक बस ने निकालने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वह रपटे के बीच में पहुंचा तो तेज बहाव के चलते बस पानी की चपेट में आ गई। बस नदी में खिसकने लगी। इससे बस सवार लोगों में अंदर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
पहले यात्रियों को क्रेन पर बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। कई घंटों की मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला जा सका। बस परिचालक प्रदीप यादव का कहना है कि अन्य गाड़ियां भी इस रास्ते से निकल रही थीं जिसको देखकर हमने भी बस निकालने का फैसला लिया था। लेकिन नदी में तेज पानी आने से बस फंस गई थी।
Rescue operation going on #Bijnor https://t.co/lNOUEXABq0 pic.twitter.com/QliouN2nP8
— Akashdeep Singh (@akashgill78) July 22, 2023
रोडवेज और पुलिस में हुई नोकझोंक
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब दरोगा लापरवाही को लेकर चालक, परिचालक को खरी खोटी सुनाने लगे तो रोडवेज के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया जिसको लेकर पुलिस और रोडवेज के बीच नोकझोंक हो गई। रोडवेज कर्मचारियों का आरोप था कि खतरे की संभावना को लेकर पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड क्यों नहीं लगाए थे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : किसानों की समस्याएं नहीं हो रही कम, खो बैराज से रामगंगा नदी में छोड़ा गया 9,000 क्यूसेक पानी
रामनगर: मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में मचाई तबाही, कई इलाके हुए जलमग्न
रामनगर, अमृत विचार। शुक्रवार की देर रात से लगातार हुई बारिश ने रामनगर के आसपास स्थित कई ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई है तथा कई इलाके इस बारिश के कारण जलमग्न हो गए तो कई जगह किसानों की धान की फसल भी पूरी तरह चौपट हो गई है।
लगातार बारिश के चलते पीरुमदारा पुलिस चौकी में भी जलभराव के चलते पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नेशनल हाईवे 309 मुख्य सड़क पर भी जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पीरुमदारा क्षेत्र में कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने के चलते हैं दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। इसी क्षेत्र में उदयपुरी बंदोबस्ती इलाके में कई घरों में पानी घुसने के चलते घरों में रखा सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है तो वहीं कई जानवर भी उनके पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने संबंध में अधिकारियों से बरसात में होने वाली इस प्रकार की परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में जलभराव की सूचना मिलने के साथ ही नुकसान की जानकारी मिली है. इस संबंध में एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में नुकसान की सूचना मिली है वहां का आकलन कराया जा रहा है तथा नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।
मुरादाबाद : पहाड़ों में हो रही बारिश से उफान पर रामगंगा, 188.27 मीटर जलस्तर
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से जहां हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर गुरुवार से अधिक शुक्रवार को रहा। वहीं मुरादाबाद में रामगंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। रामगंगा नदी कटघर रेलवे पुल जलस्तर 188.27 मीटर रहा। जो चेतावनी स्तर 190.60 मीटर से सिर्फ 2.33 मीटर नीचे है। इसको देखते हुए बाढ़ कंट्रोल रूम से रामगंगा और गागन नदी के जलस्तर पर निगरानी बढ़ाते हुए राहत व बचाव के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।
गुरुवार को हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 291 मीटर रहा। जो शुक्रवार को बढ़कर 291.15 मीटर होने से जलस्तर बढ़ते क्रम में नापा गया। यहां अपस्ट्रीम में 43047 और डाउनस्ट्रीम में 33396 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं रामगंगा नदी कालागढ़ में 400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हालांकि यहां की बजाय कटघर रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर चढ़ते क्रम में रहा। बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, उसके प्रभाव को कम करने और सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के द्वितीय तल पर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय में बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है।
आपदा प्रबंध कार्यालय में सक्रिय कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर प्रशासन ने जारी किया है। इसके प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रबुद्ध सिंह हैं। इसमें 15 जुलाई तक रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है उसमें चकबंदी विभाग के लेखपाल विकास का मोबाइल नंबर 6395106060 है। यह एक से 15 जुलाई तक सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे तक तैनात रहेंगे। जबकि इनके साथ कृषि विभाग के आकाश कुमार का मोबाइल नंबर 8191068955 है। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे चकबंदी लेखपाल रामकुमार की तैनाती रहेगी। उनका मोबाइल नंबर 9917035184 है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह का कहना है कि प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम के पर्यवेक्षण में बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय है। जो भी सूचना मिलेगी उसे शिकायत रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा। नदियों के गेज की सूचना दूरभाष पर प्राप्त कर दैनिक गेज रजिस्टर पर अंकित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर 0591-2412728 और मोबाइल नंबर 9454416867 व टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना का आदान प्रदान किया जा सकता है। जिला आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्रा इसमें सहयोग करेंगे।
जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि जिले में 34 बाढ़ चौकियां और 22 बाढ़ शरणालय प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए हैं। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय है। सदर तहसील में 0591-2971370, कांठ में 0591-2974411, बिलारी में 0591-270011 और ठाकुरद्वारा में 0591-2241231 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : ब्लैक स्पॉट पर बचाव नहीं, हाईवे पर डेढ़ किमी के बीच में चार अवैध कट
मनीला। फिलीपींस में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हैं। सबसे बुरा असर एक दक्षिणी प्रांत पर पड़ा है, जहां लगभग 60 ग्रामीणों के लापता होने और बाढ़ के पानी, कीचड़, चट्टानों और पेड़ों के नीचे दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
A TikTok shows the devastation in #Mindanao from #Nalgae (#PaengPH). The storm’s center is well away from there but impact extends very far. Most of the #Philippines is affected by this not just #Luzon.
⚠️Graphic; Viewer Discretion is Advised #tropicswx
pic.twitter.com/RuR15JgY2f
— Vortix (@VortixWx) October 28, 2022
पूर्व गुरिल्ला अलाववादियों द्वारा शासित पांच मुस्लिम प्रांतों के स्वायत्त क्षेत्र के गृह मंत्री नजीब सिनारिंबो ने कहा कि बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार तड़के तक मैग्विनडानाओ प्रांत के तीन कस्बों में कम से कम 42 लोग बाढ़ के पानी में बह गए। सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने कहा कि शनिवार तड़के पूर्वी प्रांत केमरीन सुर से टकराए ‘नलगे’ नामक तूफान से पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। सिनारिंबो ने बताया कि मैग्विनडानाओ प्रांत के दातु ओडिन सिनसुअट कस्बे के कुसियोंग गांव में 60 से अधिक लोग लापता हुए हैं।
दक्षिण कोरिया में 4.1 तीव्रता का भूकंप
इधर, दक्षिण कोरिया के मध्य में स्थित एक कृषि प्रधान काउंटी में शनिवार सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने कहा कि गोएसन काउंटी में शनिवार को आया भूकंप इस साल देश में आए 38 भूकंपों में सबसे शक्तिशाली था। सुरक्षा मंत्रालय के आपदा मुख्यालय के अधिकारी ली जे-योंग ने बताया कि आपातकालीन अधिकारियों को मध्य-उत्तर चुंगचेओंग प्रांत और उसके आसपास के इलाकों के निवासियों की तरफ से 50 से अधिक कॉल मिले, जिन्होंने जमीन हिलने की बात कही। उन्होंने हालांकि कहा कि आपातकालीन कर्मचारियों को फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बिजली और दूरसंचार प्रणालियों की सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। हालांकि, फिलहाल इन सेवाओं में समस्या की कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें : चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के यांगपू जिले में सामूहिक कोविड जांच के आदेश, लॉकडाउन लागू
बरेली: मूसलाधार बारिश से दोगुने हुए सब्जियों के रेट, ग्राहकों के चेहरे पर छाई मायूसी
बरेली, अमृत विचार। चार दिन से मूसलाधार बारिश की वजह से फसलें बर्बाद होने लगी और त्योहारी सीजन होने पर शहर में सब्जियों के दाम बढ़ गए। एक हफ्ते में टमाटर, तोरई, आलू, ग्वार, फल और हरी सब्जियों के दाम बढ़ें हुए नजर आए।
ये भी पढ़ें- बरेली: हनुमान मंदिर धन पत्र में चोरी करता पकड़ा गया युवक, हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद हो गई इसलिए सब्जीयों की आवक बढ़ गई। वहीं, डेलापीर मंडी और नगर निगम मंडी के दुकानदारों ने बताया 4 दिन से सब्जी के दाम में तेजी आ गई है और त्योहारी सीजन के चलते दाम पर बढ़ोतरी है। शामत गंज मंडी व मीरा की पेट मंडी के दुकानदारों ने बताया कि चार दिन की बारिश में दोगुना भाव हो गया है। कुछ सब्जियों के दाम अधिक बड़े हैं, जिस वजह से सब्जी को महंगा बेचना पड़ रहा है।
सब्जी की रेट लिस्ट
आलू 30 से ₹40 किलो
प्याज 30 से ₹40 किलो
टमाटर 40 से लेकर ₹60 किलो
भिंडी 40 से लेकर ₹60 किलो
तुरई 60 से लेकर ₹80 किलो
शिमला मिर्च ₹80 से लेकर ₹120 किलो
हरी पालक ₹40 किलो
हरी प्याज ₹80 किलो से लेकर ₹120 किलो
सेब ₹100 से लेकर ₹120 किलो
बैगन ₹30 से ₹60 किलो
अरबी ₹40 से ₹50 किलो
ये भी पढ़ें- बरेली: बारिश अपने पीछे छोड़ गई तबाही का मंजर, धान की फसल बर्बाद, खून के आंसू रो रहा किसान
बिजनौर : नदी किनारे बरातियों को गुजारनी पड़ी रात, नई नवेली दुल्हन भी नहीं पहुंच सकी ससुराल
बढ़ापुर (बिजनौर),अमृत विचार। बीते कई दिनों से मैदानी व पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के पानी से नदियां उफना गई हैं। इस वजह से रविवार को ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन को ससुराल के बजाय पति के रिश्तेदार के घर रुकवाया गया। गांव चक उदयचंद वापस आ रही बरात में बारातियों को पूरी रात नदी किनारे गुजारनी पड़ी।
नगर बढ़ापुर के पूर्व दिशा में एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाना क्षेत्र का गांव चक उदयचंद छांयली व सरदारपुर चारों ओर से नदियों से घिरा हुआ है। गांव के पास से बहने वाली पहाड़ा व सीपिया नदियों पर पुल न होने के कारण नदी में पानी अधिक आ जाने के कारण हजारों की आबादी वाले गांवों का संपर्क नगर से पूरी तरह टूट जाता है। बताया जा रहा है रविवार को ग्राम चक उदयचंद निवासी अशरफ के पुत्र विशाल की बरात थाना शेरकोट के गांव महमदाबाद गई थी। जब बरात गांव से रवाना हुई थी, उस समय पहाड़ा नदी में पानी कम होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रालियों से बरातियों को नदी पार कराकर लाया गया था, जहां से बस से बराती दुल्हन के घर बरात लेकर चले गए थे।
बताया जाता है कि जब देर सांय बराती दुल्हन को लेकर गांव लौट रहे थे, उस समय गांव के दोनों ओर बहने वाली पहाड़ा व सीपिया नदियां पूरे उफान पर आ गईं। पहाड़ा नदी की ओर से जब घंटों इंतजार के बाद भी पानी कम नहीं हुआ, तब करीब 15 किलोमीटर बरात की बस को ग्राम काशीवाला की ओर से घुमाकर सीपिया नदी पर लाया गया तो नदी के किनारे पर बस फंस गई जिससे बरातियों में चीख-पुकार मच गई।
बराती ने इसकी सूचना उपजिला अधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार को फोन पर दी जिसके बाद बढ़ापुर पुलिस के उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा सिपाही मोनू यादव,प्रदीप कुमार, आरिफ आदि की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर से बस को नदी से बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में पूरी रात सैकड़ों बरातियों को नदी के किनारे पर बारिश में भींगते ही गुजारनी पड़ी। सुबह होने पर जब नदी में पानी कम हुआ तब बराती अपने गांव लौट सके, जबकि बिन मौसम हो रही भारी बारिश के कारण नदियों में उफान की वज़ह से दुल्हा दुल्हन को रात बढ़ापुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां गुजारनी पड़ी।
ये भी पढ़ें : बिजनौर: घर से फरार प्रेमी युगल के जंगल में मिले शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बरेली: लगातार बारिश से किसान परेशान, पहले सूखे ने रुलाया, अब बेमौसम बरसात की मार
बरेली, अमृत विचार। जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से किसानों का दर्द छलक पड़ा। किसानों ने कहा जब उन्हें बारिश की जरूर थी तब बारिश नहीं हुई और अब जब फसल पक कर तैयार है और काटने को है तो बारिश हो रही है। किसानों का खड़ा फसल जलमग्न हो गया है। उनकी पूरी फसल खराब हो गई है। धान की रोपाई के समय बारिश न होने पर किसानों ने भारी कीमत चुका कर सिंचाई की थी। साथ ही फसल तैयार होते समय भी किसानों ने ट्यूबल और अन्य संसाधनों से ही खेत की सिंचाई की थी। अब जब  फसल किसी तरह तैयार हुआ तो मूसलाधार बारिश की वजह से किसानों का फसल नष्ट हो गया है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: बारावफात के मौके पर तिरंगे के ऊपर लगाया धार्मिक झंडा, वीडियो वायरल
कर्ज लेकर की थी खेती
सूखे के समय में किसानों ने साहूकारों से कर्ज़ लेकर व  घर की महिलाओं और बच्चों के कीमती जेवरात गिरवी रखकर फसल तैयार किया था, लेकिन भारी बारिश के चलते किसानों के हाथ एक भी अन्न नहीं लग सका। किसान कैसे सालभर के खाने के लिए अन्न इकट्ठा करेगा, बच्चों के पढ़ाई के लिए फीस और अगले फसल के लिए लागत की व्यस्था करेगा ये सब किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हाे गई है।
बरेली: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल को हुआ नुकसान, किसान परेशान pic.twitter.com/iZFEfO8nsb
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 9, 2022
किसान प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से किसान परेशान हो गया है, जिस समय बारिश की जरूरत थी तो बारिश नही हुआ, उस समय अपनी जमा पूंजी लगाकर औऱ कर्ज लेकर दस- बारह हजार रूपए खर्च कर पानी लगाकर फसल तैयार किया। जब फसल तैयार हो गई तो बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। सारी फसल गिर गई और जमने लगी है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: कक्षा 8 तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर तक अवकाश, लगातार हो रही बारिश की संभावना के चलते फैसला
बरेली, अमृत विचार। मानसून की विदाई के बाद भी अक्टूबर में कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 9 अक्टूबर 2022 को यूपी, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, चार दिन से लगातार हो रही बारिश से बरेली में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोगों का जहां घर से निकलना अब मुश्किल हो रहा हैं वहीं बेसिक स्कूलों में पानी भर गया हैं। इसके साथ ही खेतों के हालात तो और भी खराब हैं। यहां खड़ी फसल पानी के कारण चौपट हो गई हैं। खेतों में पानी भरा हुआ हैं।
स्मार्ट सिटी के स्मार्ट निर्माण की पोल खुल गई
शहर की तमाम जगहों पर जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी है। मूसलाधार बारिश से कई पॉश कॉलोनियों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। इसके अलावा तमाम मोहल्लों में नालियां उफना रही हैं और सड़कों के साथ ही गलियों में जलभराव हो गया है। पुराना शहर, सैटेलाइट सुभाषनगर, रामपुर गार्डन, राजेन्द्र नगर, सिटी स्टेशन, मलूकपुर, बिहारीपुर, समेत कई जगहों पर जमभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को टूटी सड़कों से गुजरने में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने जिले में 13 अक्टूबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश में बरेली स्मार्ट सिटी के स्मार्ट निर्माण की पोल खुल गई है यहां चौपुला पुल से किला की ओर जाने वाली सड़क धंस गई।
बड़ा हादसा होते होते टल गया
वहीं, बारिश की वजह से बड़ा हादसा होते होते टल गया। सिरौली थाना क्षत्र के बसरेर गांव में भारी बारिश की वजह से दीवार गिर गई। गनीमत रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ मौके पर कोई मौजूद नहीं था।
बरेली में अक्षर विहार तालाब का पानी सड़क में आ गया है। संजय नगर के क्षेत्र वासियों का कहना है कि इस जगह पर कभी जलभराव नहीं हुआ, लेकिन इस बार हुआ है। नगर निगम के द्वारा जो पाइप डाला है। उससे कई मोहल्लों का पानी संजय नगर में आ रहा है। हजियापुर, शाहदाना कॉलोनी, डीडीपुरम्, एकता नगर, माधोबाडी का पानी आ रहा है। इस पाइप को लेकर क्षेत्र के सभासदों व क्षेत्र की जनता ने विरोध भी किया था, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों व मेयर ने एक भी बात नहीं सुनी और पाइप डलवा दिया। जिस करण आज यह जलभराव की समस्या हो रही है।
जर्जर सड़कों में बने गड्ढे पानी से भर गए
पिछले चार दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने शनिवार को मूसलाधार रूप ले लिया। मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर तबका हो रहा है। जो रोज मजदूरी कर किसी तरह अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बारिश ने यातायात व्यवस्था को और प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक लोगों को आने-जाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरी हालत दो पहिया व पैदल चलने वाले को हो रही है। जर्जर सड़कों में बने गड्ढे पानी से भर गये हैं। इसके कारण कहां गड्ढे हैं यह पता नहीं लग पा रहा वाहन चालकों को हादसे का डर सता रहा है। बरसात से जलजमाव वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों और गरीबों का जीवन नरकीय हो गया है। पशुओं के लिए भी चारे के लाले पड़ गए हैं।
बरेली: डेलापीर बिजलीघर में पानी भरा#UttarPradesh #Bareilly @UPPCLLKO @mvvnlbareilly @aksharmaBharat @BlyInformation @dmbareilly @CommissionerBa1 @CdoBareilly @bareilly_nn pic.twitter.com/M7HPIzUgYu
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 9, 2022
गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा
बरेली सिटी स्टेशन रोड पूरी तरह पानी में डूब गई व मणिनाथ, भूड़, हजियापुर, दुर्गा नगर, संजयनगर, सुभाषनगर पुलिया की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। ऐसे में जाम पड़े नाले और नालियों की सफाई की पोल खुल गई। शहर के ज्यादातर रोड डैंजर जोन में तब्दील हो गए हैं। शहर में जगह-जगह खुदाई के बाद मिट्टी डाल दी गई थी। जो मूसलाधार बारिश में बह गई है और गड्ढों में पानी भर गया है।
ये भी पढ़ें : दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश नॉनस्‍टॉप, 17 राज्‍यों में मौसम‍ विभाग का अलर्ट