श्रेयस अय्यर - Amrit Vichar

ICC Awards : श्रेयस अय्यर बने आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी, कहा-मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं
दुबई। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कलात्मक बल्लेबाज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को मार्च महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 243 रन बनाए थे। उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़ा।

अय्यर ने आईसीसी विज्ञप्ति में कहा, मार्च महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान अविश्वसनीय रूप से विशेष है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। एक ऐसा क्षण जिसे मैं हमेशा अपनी यादों में संजो कर रखूंगा। उन्होंने कहा, प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भारत की जीत में योगदान दे। मैं अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का उनके अटूट समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। प्रशंसकों को भी दिल से धन्यवाद। आपकी ऊर्जा और प्रोत्साहन हमें हर कदम पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। यह लगातार दूसरा महीना है जबकि किसी भारतीय खिलाड़ी ने यह पुरस्कार हासिल किया।

इससे पहले शुभमन गिल ने फरवरी महीने के लिए यह पुरस्कार जीता था। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करके पारी को संवारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई जिससे भारत इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतने में सफल रहा था।

ये भी पढ़ें : IPL 2025 : रवि बिश्नोई ने किया ऋषभ पंत का बचाव, कहा-कप्तान के दिमाग में कुछ खास योजना थी

ICC Awards : श्रेयस अय्यर मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में शामिल
दुबई। चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और जैकब डफी के साथ मार्च महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट के पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के सूत्रधारों में रहे अय्यर ने पांच मैचों में दो अर्धशतकों के साथ 243 रन बनाये थे।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा,दाहिने हाथ के बल्लेबाज ने मार्च ने तीन वनडे में 57.33 की औसत से 172 रन बनाये और टूर्नामेंट में भारत के लिये सर्वाधिक रन भी बनाये ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ भारत के अपराजेय अभियान में अय्यर का योगदान अहम रहा । उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के मैच में 79 रन बनाये और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 रन की पारी खेली । इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 48 रन भी बनाये।

विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने और साझेदारियां बनाने की उसकी क्षमता भारत के लिये महत्वपूर्ण साबित हुई । रविंद्र ने चार मैचों में दो शतक समेत 263 रन बनाये और तीन विकेट भी लिये । वहीं दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज डफी ने मार्च में 6 . 17 की इकॉनामी रेट से 13 विकेट चटकाये । आईसीसी मार्च महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिये अमेरिका की चेतना प्रसाद, आस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वोल दौड़ में हैं।

ये भी पढे़ं : IPL 2025 : MI के कोच Mahela Jayawardene बोले-सहज नजर आ रहे हैं जसप्रीत बुमराह

IPL 2025 : केन विलियमसन बोले-श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया, यह एक उच्च स्तर की पारी थी
अहमदाबाद। न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन का मानना ​​है कि भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है तथा शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने जैसी चुनौतियों से बड़ी अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है। अय्यर ने मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 97 रन की मैच विजेता पारी खेली।

विलियमसन ने जिओ स्टार से कहा, श्रेयस अय्यर की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया है। एक समय उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों से निशाना बनाया जाता था लेकिन उन्होंने बड़ी अच्छी तरह से इससे सामंजस्य से बिठाया। उन्होंने अपने आगे के पांव पर वजन डालकर शॉर्ट पिच गेंदों का बड़ी खूबसूरती से सामना किया। उन्होंने कहा, उसकी सबसे बड़ी विशेषता आगे के पांव में तेजी से वजन को स्थानांतरित करने की क्षमता है जिससे उन गेंदबाजों के लिए मुश्किल बढ़ जाती है जो उन्हें कभी शॉर्ट और फिर फुल लेंथ गेंद करते हैं। वह मैदान के हर छोर पर शॉट लगाने में सक्षम है जिससे वह बेहद मजबूत बल्लेबाज बन जाता है।

विलियमसन ने अय्यर की गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई नाबाद 97 रन की पारी को बेजोड़ करार दिया। उन्होंने कहा, यह एक उच्च स्तर की पारी थी। वह पहली गेंद से ही हावी हो गए थे। उन्होंने गेंद को उसी जगह पर खेला जहां वह वास्तव में उसे हिट करना चाहते थे।

ये भी पढे़ं : GT vs PBKS : श्रेयस अय्यर ने कहा था, मेरे शतक की चिंता मत करो, बड़े शॉट खेलो...शशांक सिंह ने खुद बताई सच्चाई

GT vs PBKS : श्रेयस अय्यर ने कहा था, मेरे शतक की चिंता मत करो, बड़े शॉट खेलो...शशांक सिंह ने खुद बताई सच्चाई
अहमदाबाद। शशांक सिंह की गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी के कारण श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पहले शतक से चूक गए लेकिन इस बल्लेबाज ने बाद में खुलासा किया कि पंजाब किंग्स के कप्तान ने ही उन्हें उनके शतक की परवाह के बिना बड़े शॉट खेलने की हिदायत दी थी। जब पंजाब की पारी का 20वां ओवर शुरू हुआ तब श्रेयस अय्यर 97 रन बनाकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे।

शशांक ने मोहम्मद सिराज के इस ओवर में पांच चौके लगाए जिससे अय्यर को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। नाबाद 44 रन की पारी खेलने वाले शशांक ने कहा कि अय्यर ने उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने के लिए नहीं कहा था। पंजाब किंग्स की 11 रन से जीत के बाद शशांक ने संवाददाताओं से कहा,  ईमानदारी से कहूं तो मैंने स्कोरबोर्ड नहीं देखा। लेकिन पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद मैंने स्कोरबोर्ड देखा और श्रेयस 97 रन पर थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ नहीं कहा। वह मेरे पास आए और मुझसे कहा, शशांक मेरे शतक की चिंता मत करो। निश्चित तौर पर मैं उनसे कहने जा रहा था कि क्या मुझे एक रन लेकर स्ट्राइक उन्हें देनी चाहिए।

शशांक ने कहा, यह कहने के लिए बहुत बड़ा दिल और साहस चाहिए क्योंकि टी20 में खासकर आईपीएल में शतक आसानी से नहीं बनते। शशांक ने कहा कि अय्यर का संदेश स्पष्ट था कि गेंदबाज पर आक्रमण करते रहो। उन्होंने कहा, श्रेयस ने मुझसे कहा शशांक जाओ और हर गेंद पर चौका या छक्का लगाने की कोशिश करो। इससे मुझे और भी अधिक आत्मविश्वास मिला। हम सभी जानते हैं कि आखिर में यह टीम गेम है लेकिन फिर भी उन परिस्थितियों में इतना निस्वार्थ होना मुश्किल है। लेकिन श्रेयस उनमें से एक है। मैं उन्हें पिछले 10-15 वर्षों से जानता हूं। वह बिल्कुल भी नहीं बदला है।

ये भी पढे़ं : IPL 2025: पंजाब को मिली पहली जीत, गुजरात को 11 रनों से हराया, श्रेयस अय्यर रहे 'मैन ऑफ द मैच'

मेरे बारे में धारणायें बनाई गई, टाइपकास्ट किया गया लेकिन मुझे अपनी ताकत पता थी : श्रेयस अय्यर
नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर को तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा। फिर उन्हें टाइपकास्ट किया गया और विश्व कप नायक बनने के कुछ महीनों के भीतर ही उनका अनुबंध रद्द कर दिया गया। लेकिन, श्रेयस अय्यर इन सबके बावजूद अडिग रहे और अपनी ईमानदारी और सुलझे हुए दिमाग पर भरोसा करके आगे बढ़ें । इसका फल भी उन्हें मीठा ही मिला। पिछले कुछ समय में वह चौथे नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने और कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले चैंपियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत के बाद उन्हें 'मौन नायक’ करार दिया।

शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी को लेकर पूछे जाने पर श्रेयस ने इंटरव्यू में कहा, शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया। लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत, क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था। पिछले आठ वनडे में उन्होंने चौथे नंबर पर 53 की औसत से रन बनाये हैं। उन्होंने कहा, खेल बदलता रहता है लिहाजा खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है । मुझे खुशी है कि मैं सकारात्मक सोच के साथ खेल सका और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनकी कमर में चोट लगी और फिर उन्हें केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा चूंकि उस समय वह अपनी तत्कालीन आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अभ्यास कर रहे थे जबकि उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलना था।

श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल जीता और फिर उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की। इस आईपीएल सत्र से पंजाब किंग्स की कप्तानी करने जा रहे श्रेयस ने कहा, मैंने अपनी प्रक्रिया सरल रखी। ज्यादा सोचा नहीं और ईमानदारी से काम करता रहा। मुझे भरोसा था कि मेरी ईमानदारी और प्रदर्शन फिर मुझे मौका दिलायेगा। उन्होंने कहा, इस दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैंने अपने कौशल पर और मेहनत की। मैं नतीजे से खुश हूं क्योंकि इसके पीछे काफी मेहनत की गई है।

कोच प्रवीण आम्रे सर से लेकर ट्रेनर सागर तक सभी ने मेहनत की। इन दोनों ने मुझे वह ताकत पैदा करने में मदद की जो अब मेरी बल्लेबाजी में दिखती है। श्रेयस ने यह भी कहा कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी में सहज महसूस करते हैं । चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्होंने भारत के लिये पांच मैचों में सर्वाधिक 243 रन बनाये। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं चौथे नंबर पर सबसे सहज हूं। विश्व कप 2023 हो या चैम्पियंस ट्रॉफी, मैने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का पूरा मजा लिया है।

ये भी पढ़ें : IPL 2025 : चोट से उबरने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ जुड़े कप्तान संजू सैमसन, देखें VIDEO

श्रेयस अय्यर ने नेट गेंदबाज जसकिरण को उपहार में दिए जूते, बोले-मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है
दुबई। आईसीसी क्रिकेट अकादमी पर नेट गेंदबाज जसकिरण सिंह के लिए यह खास पल था जब भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी अभ्यास सत्र के दौरान एक जोड़ी जूते भेंट किए। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और क्रिकेट के शौकीन जसकिरण लांगआफ पर फील्डिंग कर रहे थे जब अय्यर ने उनके पास जाकर कहा, पाजी क्या हाल चाल, सब बढ़िया।

जसकिरण ने कहा, श्रेयस भाई मेरे पास आये और पूछा कि तुम्हारे जूते का साइज क्या है। मैंने कहा कि दस तो उन्होंने कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिये कुछ है और उन्होंने मुझे ये जूते दिये। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। जसकिरण ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास के दौरान गेंदबाजी की। भारतीय टीम के नेट अभ्यास के लिये नहीं चुने जाने पर वह निराश था क्योंकि भारतीय टीम के अभ्यास के लिये कई आफ स्पिनर पहले ही से थे। उसकी निराशा हालांकि प्रसन्नता में बदल गई जब श्रेयस ने उसे उदास जानकर उसे यह तोहफा दिया।

जसकिरण ने कहा,मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी नेट गेंदबाजी टीम का हिस्सा हूं। आज मेरे जीवन का खास पल था जब श्रेयस अय्यर ने मुझे यह जूते दिये। मैंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिये फील्डिंग की लेकिन गेंदबाजी का मौका मिलने का इंतजार कर रहा था। मैंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को गेंदबाजी की जो बहुत अच्छा अनुभव रहा। श्रेयस ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जसकिरण ने कहा कि वह ऋषभ पंत को गेंदबाजी करना चाहते हैं जो खब्बू बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, टीम इंडिया का हर बल्लेबाज खास है लेकिन मुझे ऋषभ पंत पसंद है क्योंकि वह बायें हाथ का बल्लेबाज है और उसे गेंदबाजी करना रोचक होगा।

ये भी पढे़ं : भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे बोले-ऋषभ पंत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी मैच बाहर से देखना काफी कठिन

IND vs PAK : श्रेयस अय्यर बोले- पाकिस्तान पर जीत मधुर क्योंकि बाहरी दबाव बहुत होता है
दुबई। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को पाकिस्तान पर छह विकेट से मिली जीत को ‘मधुर’ बताया क्योंकि यह एक प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ मिली और इसे लेकर काफी ‘बाहरी दबाव’ था। भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह भी पक्की कर ली। श्रेयस ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद में 56 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्रेयस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैंने पाकिस्तान में उतने मैच नहीं खेले तो मुझे नहीं पता कि कैसा लगता । लेकिन यह तटस्थ स्थान है और दोनों टीमों के लिये चुनौतीपूर्ण था। पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी जीत मधुर होती है क्योंकि मैच हमेशा प्रतिस्पर्धी होते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह बड़ी चुनौती है क्योंकि काफी बाहरी दबाव भी होता है। यह पाकिस्तान के खिलाफ मेरा तीसरा मैच था। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि बाहरी दबाव से उनका क्या आशय था।

उन्होंने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक जड़ने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, मुझे कभी नहीं लगा कि विराट रनों के लिये जूझ रहा है । वह हमेशा रनों के लिये भूखा रहता है। मुझे याद है कि कल अभ्यास के लिये वह हमसे एक घंटा पहले आ गया था और कुछ गेंद खेली जिसमें वह हमेशा की तरह जबर्दस्त फॉर्म में लग रहा था ।’’ श्रेयस ने इन आशंकाओं को भी खारिज किया कि कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिटनेस समस्या है चूंकि दोनों पाकिस्तानी पारी के दौरान कुछ देर के लिये बाहर गए थे । उन्होंने कहा, जहां तक मुझे पता है , दोनों ठीक हैं । फिटनेस को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं है ।’

ये भी पढे़ं : IND vs PAK : भारत की शानदार जीत, कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली विराट पारी

ICC Champions Trophy : विराट कोहली की एक झलक, श्रेयस अय्यर के आटोग्राफ...भारतीय क्रिकेटरों के लिए दीवानगी दुबई में भी
दुबई। रहमान जैद मस्कट से हैं और फातिमा ओमान से। भारत के सुपरस्टार क्रिकेटरों विराट कोहली, श्रेयस अय्यर समेत अन्य की एक झलक पाने के लिए उन्होंने घंटों इंतजार किया और आखिर उनका सपना सच हो गया। इन देशों के क्रिकेटप्रेमियों को भारतीय खिलाड़ियों को इतने करीब से देखने का मौका कम ही मिलता है लेकिन जब मिला तो जिंदगी भर के लिये उनकी यादों में चस्पा हो गया। भारत से कई प्रशंसक यहां आये हैं लेकिन आईसीसी क्रिकेट अकादमी पर जमा 200 से अधिक प्रशंसकों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, ओमान, ब्रिटेन और अमेरिकी नागरिक भी थे।

बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच से पूर्व भारतीय टीम सोमवार की शाम यहां तीन घंटे अभ्यास सत्र के लिए आई। इन प्रशंसकों ने खिलाड़ियों की तस्वीरें ली और वीडियो बनाए। खिलाड़ियों से महज पांच मीटर की दूरी पर खड़े इन प्रशंसकों और इनके प्रिय खिलाड़ियों के बीच चंद सुरक्षाकर्मी और बैरीकेड ही था। जैद ने कहा, हम ओमान से यहां आये हैं । हम भारत के कुछ मैच देखेंगे। हमें खुशी है कि इतने करीब से क्रिकेटरों को देखने का मौका मिल रहा है। उन्होंने अभ्यास सत्र पूरा होने के बाद भी तस्वीरें लेने की कोशिश की।

क्रिकेटरों ने टीम बस में जाने से पहले आटोग्राफ दिए जिससे इनका दिन बन गया। सत्रह वर्ष की फातिमा को श्रेयस अय्यर का आटोग्राफ टीशर्ट पर मिला। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं। आईसीसी को इस मौके के लिए धन्यवाद देती हूं जिसकी वजह से भारतीय क्रिकेटरों को इतने करीब से देख सकी। मुझे टीशर्ट पर आटोग्राफ भी मिला। उन्होंने कहा,यह सपने जैसा था। मैंने विराट को देखा। वह आये और मुझे आटोग्राफ भी दिए। वह बहुत अच्छे और शानदार हैं। मैं शमी का आटोग्राफ नहीं ले सकी। सबसे ज्यादा तालियां विराट के लिये बजी जो प्रशंसकों के चहेते हर जगह हैं।

ये भी पढे़ं : ICC Champions Trophy : शिखर धवन बोले-चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खलेगी जसप्रीत बुमराह की कमी, वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

ICC Champions Trophy : भारतीय मध्यक्रम का शांतचित्त योद्धा हैं श्रेयस अय्यर, भारत को अलग-अलग तरह की चुनौतियों से होगा निपटना
बेंगलुरु। श्रेयस अय्यर भले ही स्टीव स्मिथ की तरह क्रीज पर अपनी सक्रियता के कारण कुछ अवसरों पर बेचैन नजर आते हों लेकिन परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने के कारण वह भारतीय मध्यक्रम के एक ऐसे शांतचित्त योद्धा हैं जो धैर्य और आक्रमण की सुंदर मिसाल पेश करते हैं। अय्यर जरूरत पड़ने पर गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने में सक्षम हैं तो वह परिस्थितियों के अनुसार पारी संवारना भी जानते हैं जिससे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के कारण वह शीर्ष क्रम और निचले मध्यक्रम के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बन जाते हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी भूमिका बहुत अहम होगी।

भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अलग-अलग तरह की चुनौतियों से निपटना होगा। जैसे कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाजी की तथा पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी। इनसे निपटने के लिए भारत के पास चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर के रूप में एक अदद बल्लेबाज है। अय्यर को बीच के ओवरों में स्पिनरों का सामना करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते समय उनका सामना बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर और ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ उनके सामने बाएं हाथ के स्पिनर महमूदुल्लाह की चुनौती होगी। श्रेयस का बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ 29 पारियों में 144 के शानदार औसत से 432 रन बनाए हैं और उनका नियंत्रण प्रतिशत 88.4 है।

बाएं हाथ के स्पिनर उन्हें केवल तीन बार ही आउट कर पाए हैं। जहां तक ऑफ स्पिनर का सवाल है तो श्रेयस ने 25 पारियों में 290 रन बनाए हैं तथा उनका औसत 72.5 है। ऑफ स्पिनर के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 118 जबकि बाएं हाथ के स्पिनर के सामने 97 है। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ सर्वाधिक रन 21 से 30 ओवर के बीच बनाए हैं। इस भारतीय बल्लेबाज ने इन ओवर में 90.8 की औसत से 363 रन बनाए हैं। श्रेयस पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के खिलाफ ज्यादा नहीं खेले हैं। भारत के इस बल्लेबाज ने कुल मिलाकर वनडे में तेज गेंदबाजों के खिलाफ 40 के औसत और 101.7 के स्ट्राइक-रेट से 1531 रन बनाए हैं।

ये भी पढे़ं : Champions Trophy 2025 : भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, 9 भाषा में होगी मैचों की कमेंट्री...चैंपियंस ट्रॉफी में आठ देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

IPL की तैयारी में जुटे Suryansh Shedge, बोले-श्रेयस अय्यर भाई की मौजूदगी से चीजें आसान हो जाएंगी
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा चुने गए मुंबई के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे अपने पहले आईपीएल सत्र की तैयारी में जुटे हैं और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ अपनी भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। बाईस साल के शेडगे पहले ही घरेलू क्रिकेट में सूत्रधार की काबिलियत ​​दिखा चुके हैं, उन्होंने अय्यर की कप्तानी में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

शेडगे ने फाइनल सिर्फ 15 गेंद में नाबाद 36 रन बनाने के साथ गेंदबाजी (32 रन देकर एक विकेट) में भी योगदान दिया जिससे वह मध्य प्रदेश पर पांच विकेट की जीत में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। इस सत्र में मुंबई के लिए सीनियर पदार्पण करने शेडगे का मानना ​​है कि अय्यर की मौजूदगी से उन्हें पंजाब किंग्स में खिलाड़ियों से जल्दी सांमजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अगर आप पिछले कुछ साल में पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड को देखें तो वे हमेशा नयी प्रतिभाओं में निवेश करते हैं और घरेलू सर्किट पर बारीकी से नजर रखते हैं।’’

शेडगे ने कहा, ‘‘मैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर सच में काफी उत्साहित हूं। श्रेयस भैया के कप्तान होने से यह आसान होगा क्योंकि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। ’’ वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में काम करने को लेकर खास तौर पर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रिकी पोंटिंग महान खिलाड़ी हैं। संन्यास के बाद वह लगातार क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC को झटका, CEO ज्योफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा...जानिए वजह

Ranji Trophy: रोहित-जायसवाल और अय्यर मुंबई टीम से बाहर, नहीं खेलेंगे अगला रणजी मैच...ये वजह आई सामने
मुंबई। गत चैंपियन मुंबई को मेघालय के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी। इन तीनों ने एलीट ग्रुप ए के छठे दौर में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था, जिसमें मुंबई को पांच विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा। उस मैच में ये तीनों नहीं चल सके जबकि शार्दुल ठाकुर ने 51 और 119 रन की पारियां खेली।

मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब मेघालय को बड़े अंतर से हराने के अलावा बाकी मैचों में भी अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी। रोहित, जायसवाल और अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ छह, नौ और 12 फरवरी को होने वाले भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं। इसके बाद चैम्पियंस ट्रॉफी होगी। मुंबई क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने तीनों के अगला मैच नहीं खेलने की पुष्टि की।

वनडे सीरीज की तैयारी के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया है। ऐसे में वो तैयारी के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने तीनों खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की पुष्टि की। सूत्र ने कहा, ये तीनों ही भारतीय टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है और 2-0 से आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ICC ने साल 2024 का टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना, बोले-मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं

Ranji Trophy 2024 : शीर्ष 60 खिलाड़ियों के बिना होगा आधा सत्र, श्रेयस अय्यर-ईशान किशन पर नजरें
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी का 90वां सत्र शुक्रवार से शुरू होगा तो सैकड़ों खिलाड़ी अपने अपने लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरेंगे। जहां श्रेयस अय्यर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को ढर्रे पर लाना चाहेंगे तो ईशान किशन की नजरें अपने बारे में लोगों की धारणा बदलने पर लगी होंगी।

आईपीएल के दोनों सितारों को नसीहत देकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सख्त संदेश दिया था कि आईपीएल नीलामी में हाथोंहाथ बिकने वालों को भी देश के क्रिकेट की नींव रणजी ट्रॉफी को सम्मान देना होगा। अय्यर ने भारतीय टीम का हिस्सा बनने से पहले 2015 . 16 रणजी सत्र में 1321 रन बनाये थे। वनडे प्रारूप की घटती प्रासंगिकता के बीच अय्यर कैरियर के ऐसे दोराहे पर खड़े हैं जहां चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर से हटते देर नहीं लगेगी।

वहीं ईशान ने झारखंड की कप्तानी स्वीकार करके चयनकर्ताओं को संकेत दे दिये हैं। रणजी ट्रॉफी में देश के शीर्ष 17-18 खिलाड़ी नजर नहीं आयेंगे जो 16 अक्टूबर से सात जनवरी के बीच आठ टेस्ट मैच खेलेंगे। वहीं अगले 18 एक ही दौर में खेल सकेंगे जिसके बाद वे आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम का हिस्सा होंगे। वहीं अगले 15 दक्षिण अफ्रीका में चार मैचों की टी20 श्रृंखला के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बाद के 15 मस्कट में इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट खेलेंगे। भारतीय टेस्ट टीम का फलसफा पिछले कुछ साल में काफी बदला है और अब बात सिर्फ रनों या विकेटों की नहीं है।

एक पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा, अगर रन या विकेट ही मानदंड होते तो मिलिंद कुमार या जलज सक्सेना भारत के लिये खेल चुके होते। अगर कोई बल्लेबाज एक सत्र में 500 रन ही बनाता है लेकिन उसमें हरी भरी पिच पर बनाया शतक और 60 रन टर्निंग पिच पर है तो उसका नाम भारत ए टीम के लिये चयनकर्ताओं की सूची में जरूर होगा। उन्होंने कहा, इसी तरह अगर एक तेज गेंदबाज बल्लेबाजों की मददगार पिच पर विकेट ले रहा है तो वह ध्यान खींचेगा ही। यह हालात के अनुरूप ढलने और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की बात है। टीमों की बात करें तो मुंबई पर नजरें होंगी जिसके पास अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी साव, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी हैं।

सरफराज खान भारतीय टीम के साथ होने के कारण नहीं खेलेंगे तो उनके छोटे भाई मुशीर चोटिल हैं। मध्यप्रदेश को आफ स्पिन हरफनमौला सारांश जैन की कमी पहले दौर में खल सकती है जो आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारत ए टीम का हिस्सा हो सकते हैं। कर्नाटक की नजरें विदवत कावेरप्पा और विशाख विजयकुमार पर रहेंगी जबकि मुकेश कुमार बंगाल के लिये एक मैच खेल सकते हैं जिसके बाद उन्हें भारत ए के साथ दौरे पर जाना है। चेतेश्वर पुजारा से रनों का अंबार लगाने की उम्मीद होगी जबकि एक समय भारतीय टीम में उनके साथी रहे खिलाड़ियों को बखूबी पता है कि आस्ट्रेलिया में उनकी कमी खलेगी।

ये भी पढ़ें : PAK vs ENG : इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा रिकॉर्ड तिहरा शतक