CM Bhajan Lal Sharma - Amrit Vichar

महाकुंभ में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक, पुजारियों को मिली बड़ी सौगात
महाकुंभ नगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में यहां शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद किसी राज्य सरकार की मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक है। इस बैठक से पूर्व भजन लाल शर्मा ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में देवस्थान विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। इनमें मंदिरों की राग-भोग की राशि दोगुनी की गई और साथ ही अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रतिमाह किया जाना शामिल है।

इसके अलावा, मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान में और इस राज्य से बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर विश्वास है। दिल्ली की जनता ने भरोसा किया कि उनका विकास केवल ‘डबल इंजन’ की सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की सरकार बनाई।"

महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, "महाकुंभ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों और संतों की धरोहर है, जिसका आयोजन खगोलीय गणनाओं के आधार पर किया जाता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना केवल भारत में ही संभव है।"

भजनलाल शर्मा ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं, यह भारत की आस्था और आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है।" इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्रियों दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्री और सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा में भीषण सड़क हादसा: आपस में भिड़ीं चार गाड़ियां, घर में घुसा डंपर, चालक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

प्रयागराज: राजस्थान के नए सीएम का संगमनगरी से है गहरा नाता, डिप्टी सीएम के लिए किया था चुनाव प्रचार
प्रयागराज। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का संगम नगरी से गहरा नाता है। वह प्रयागराज कई बार आ चुके हैं। संघ में पकड़ रखने वाले नए सीएम पार्टी में काफी संघर्षशील नेता कहे जाते है। 2022 में विधान सभा चुनाव में सक्रिय रहते हुए कौशांबी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव प्रचार में भी पहुंचे थे। यहां कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर रुककर प्रवास भी किया है।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के व्यक्तित्व के बारे में नैनी के भाजपा नेता सुबोध सिंह में बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बड़े सरल स्वभाव के नेता है। उनकी संघ में अच्छी पकड़ होने के कारण संगठन में काफी चहेते हैं। वह कार्यकर्ताओं के काफी करीब रहकर उनके सुख दुख को समझते हैं। यही वजह है कि चुनाव के दौरान उनकी जिम्मेदारिया और भूमिका अहम रहती है।

उन्होंने बताया कि उनका संगमनगरी से गहरा नाता है। वह जब भी प्रयागराज आते हैं तो यहां के कार्यकर्ताओ से मिलकर उनके सुख दुख को बांटने का काम करते है। कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर वो ठहर भी चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार महीने पहले वह प्रयागराज में पत्नी व बेटे के साथ संगम स्नान करने आये थे।

उस दौरान बड़े हनुमान जी का दर्शन-पूजन भी किया था। 20 अगस्त 2023 को वह रेलवे की यात्री सुविधा समिति में सदस्य होने के नाते एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी।

मंत्री चमद्रशेखर के साथ पहुंचे थे नैनी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, अतुल सेठ महराज की नैनी में हुई एक कथा में शामिल हुए थे। उस दौरान वह संगठन मंत्री चंद्रशेखर के साथ पहुंचे थे। प्रयागराज में प्रवास के समय दरभंगा कालोनी निवासी भाजपा नेता सुबोध सिंह के घर रुके थे। सुबोध सिंह ने बताया कि 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय रहे। वह प्रयागराज व कौशांबी में सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार किया था।

डिप्टी सीएम केशव के हैं बेहद करीबी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी है। इस वजह से उनके नाम की घोषणा होते ही यहां के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान में भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय: नहीं हुआ छात्रों का समाधान अब भूख हड़ताल की चेतावनी, परीक्षा छूटने से हैं परेशान