Grand Ram Temple - Amrit Vichar

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उत्सव, 101 वैदिक मंत्रोच्चारण से संपन्न होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, यहां जानें पूरा शेड्यूल
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में पांच जून को एक और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पांच जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच राम दरबार समेत सभी आठ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।

गंगा दशहरा पर प्राण प्रतिष्ठा का यह भव्य कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वत महंत योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। उन्होने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को काशी के विद्वान पंडित जयप्रकाश की अगुवाई में 101 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे। इससे पहले दो जून को शाम चार बजे मातृ शक्तियां जल कलश यात्रा लेकर निकलेंगी।

यह कलश यात्रा पुराने आरती स्थल से शुरू होगी और श्रृंगरहाट हनुमानगढ़ी दशरथ महल होते हुए राम मंदिर के यज्ञ मंडप पर पहुंचेगी। तीन जून को यज्ञ मंडप पूजन अग्नि स्थापना का अनुष्ठान शुरु होगा जबकि चार जून को विभिन्न अधिवास पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विभिन्न परंपराओं के संत धर्म आचार्यों के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में संपन्न हुयी थी।

ये भी पढ़े : पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, रामलला और बजरंग बली के किए दर्शन

2024 में अपने साथ सुख और समृद्धि भी लेकर आ रहे श्रीराम, भव्य राम मंदिर के साथ अयोध्यावासियों को मिलेंगी ये सौगातें!
लखनऊ। दुनियाभर के सनातनियों को 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार है। जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम 500 साल की प्रतीक्षा, परीक्षा और अगणित बलिदानों के पश्चात अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसके साथ ही त्रैल्योक्य न्यारी अयोध्या नगरी सुख-समृद्धि से भी परिपूर्ण होने जा रही है।

मोदी-योगी सरकार की ओर से अयोध्या में चल रही 30.5 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में से अधिकांश 2024 में पूरी हो जाएंगी। वहीं 6 हजार करोड़ से अधिक के निवेश भी अयोध्या में धरातल पर उतरने को बिल्कुल तैयार हैं।

इनमें ज्यादातर हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवेल-टूरिज्म और हायर एजुकेशन से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इन सभी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के साथ ही 20-30 हजार नये रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

ये बड़ी परियोजनाएं भी ले रहीं मूर्त रूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को 'भूतो न भविष्यति' बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 2024 में जब एक तरफ भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो ये पुण्य वर्ष अयोध्या में कई बड़े निर्माण और बदलावों का भी साल साबित होने जा रहा है।

विकास कार्यों की एक लंबी श्रृंखला है, जिसमें सबसे पहला नाम अयोध्या में बनकर तैयार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का है। यहां से जनवरी 2024 में उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही जनवरी में ही 50 हजार फुट प्रिंट वाले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का नया भव्य भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा मार्च तक सोलर सिटी भी पूरी तरह आकार ले लेगी।

जनवरी : 394 करोड़ से 4 लेन अयोध्या अकबरपुर बसखारी मार्ग, एनएच 27 से रामपथ तक रेलवे समपार, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज, दर्शन नगर के पास रेलवे ओवर ब्रिज, अमानीगंज में मल्टी लेवल पार्किंग, कलेक्ट्रेट के पास स्मार्ट वाहन पार्किंग, पंचकोसी और चौदहकोसी मार्ग पर इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण, परिक्रमा मार्ग पर 25 से ज्यादा पयर्टन स्थलों और कुंडों का विकास, डेकोरेटिव पोल और हेरिटेज लाइटों की स्थापना का कार्य, कौशल्या सदन का निर्माण, मुक्ति वैकुंठ धाम के विकास का कार्य पूरा हो जाएगा।

फरवरी से दिसंबर 2024 तक

फरवरी में अयोध्या के 7 वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति,  सूर्यकुंड के पास आरओबी, 4 लेन धर्म पथ का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मार्च में अयोध्या अकबरपुर मार्ग पर फतेहगंज आरओबी, अयोध्या बिल्हौरघाट 4 लेन सड़क, गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण, नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास, अयोध्या सोलर सिटी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

अप्रैल में अवध बस स्टैंड के पास आश्रय गृह का निर्माण, नाका बाइपास के पास कल्याण भवन का निर्माण, चार ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

जून में अयोध्या सीवरेज योजना का पार्ट वन पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई में 473 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर में डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर को पूरा कर लिया जाएगा। अक्टूबर में 1140 करोड़ से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का विस्तारीकरण पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर-दिसंबर तक अयोध्या में जोनल अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण, अयोध्या नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशाल भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

विश्वनाथ धाम ने बदली काशी की तस्वीर, अयोध्या मंदिर लेकर आएगा समृद्धि

भगवान श्रीराम का नव्य-भव्य धाम नि:संदेह अयोध्या वासियों की सुख-समृद्धि का भी कारक बनेगा। इसका अंदाजा दो वर्ष पहले वाराणसी में उद्घाटित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सफलता से लगाया जा सकता है।

दो साल में ही काशी विश्वनाथ धाम में 13 करोड़ से अधिक दर्शनार्थियों ने मत्था टेका है। इस दौरान मंदिर में 100 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी आस्थावान हिन्दुओं ने चढ़ाया है।

इसके अलावा वाराणसी में पर्यटन उद्योग भी 200 गुना से अधिक बढ़ा है। इसमें रेहड़ी-पटरी, नौका संचालक, हस्तशिल्पी, साड़ी कारोबारी के साथ ही अन्य छोटे व्यवसाइयों से लेकर बड़े होटल समूह और टूर एंड ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं।

जानकारों का प्रबल विश्वास है कि सदियों से उपेक्षित रही अयोध्या नगरी मोदी-योगीराज में भव्य मंदिर के उद्घाटन के साथ ही काशी की तरह ही पर्यटन मानचित्र पर ध्रुव तारे की तरह चमकेगी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: राजस्थान के नए सीएम का संगमनगरी से है गहरा नाता, डिप्टी सीएम के लिए किया था चुनाव प्रचार