Bijnor Incident - Amrit Vichar

बिजनौर: गैर समुदाय के युवक से शादी करने पर हिंदू संगठनों में रोष, थाने में हंगामा
अफजलगढ़ (बिजनौर), अमृत विचार। बहादरपुर द्वारिकेश शुगर मिल निवासी एक युवती के गैर समुदाय के युवक से शादी करने और उसके परिवार की सहमति जताने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने कोतवाली में एक घंटे तक हंगामा किया। साथ ही थाने में सीओ सर्वम सिंह, थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा व अन्य अधिकारी के मौजूद न रहने पर भी रोष जताया। वे अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

शनिवार सुबह 11 बजे कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बहादरपुर स्थित चीनी मिल कर्मचारी की पुत्री द्वारा गैर समुदाय के युवक से शादी करने व परिवार के लोगों की विवाह की सहमति जताने पर रोष जताया। थाने में नारेबाजी कर हंगामा किया।

हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर हिंदू समुदाय की युवती का गैर समुदाय के साथ विवाह नहीं होने देंगें। सभी संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित समाज के लोग द्वारिकेश चीनी मिल के जीएम सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रखेंगे।

इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह, सेवा भारती मात्रा मंडल की जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंशुल आर्य, करणी सेना के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष रसिक चौहान, शिव सेना जिलाध्यक्ष चौधरी संजय राणा, अवधेश शर्मा, भाजपा युवा नेता आशीष चौहान, आदित्य चौहान, अंकित राजपूत, लोकेश भारद्वाज, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अभिषेक पाराशर, शोभित शर्मा, ठाकुर विजेयश सिंह, प्रमोद बजाज, सौरभ रूहेला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: मिड डे मील के डीसी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिजनौर: शौचालय के गड्ढे में गिरकर चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम
जलीलपुर (बिजनौर), अमृत विचार: गांव धींवरपुरा में घर में बने शौचालय के गड्ढे में गिरकर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे दफन कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया गया कि क्षेत्र के गांव धींवरपुरा में जहीरुद्दीन का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के दौरान उनकी चार वर्षीय बेटी माहिरा घर के आंगन में खेल रही थी।

नमाज के बाद जहीरुद्दीन जब अपने घर पहुंचे तो बेटी नहीं दिखाई दी। मां व परिजन उसे तलाश कर रहे थे। काफी तलाश के बाद भी माहिरा का कहीं पता नहीं लगा। बताया कि उनके मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते गड्ढे का स्लैब खुला हुआ था।

देर शाम माहिरा की तलाश करते हुए परिजन शौचालय के गड्ढे के पास पहुंचे तो गड्ढे में कपड़े दिखाई दिए। परिजनों ने बच्ची को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां चिकित्सक ने माहिरा को मृतक घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि परिजनों की नजर से बचकर खेलते समय माहिरा गड्ढे में गिर गई। परिजनों को उसके गड्ढे में गिरने का समय से पता नहीं लग सका। फिलहाल परिजनों ने बच्ची को दफन कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: घर के बाहर खेल रहीं तीन बच्चियों पर कुत्तों ने किया हमला, एक की मौत

बिजनौर: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, खो नदी में नहाने गए चाचा और दो भतीजों की डूबकर मौत...गांव में शोक की लहर
स्योहारा( बिजनौर), अमृत विचार। ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब खो नदी में नहाने गए चाचा व दो भजीजों की डूबकर मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि दो भतीजों को बचाने की कोशिश में चाचा भी पानी में समा गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन के शव खो नदी से बरामद किए हैं ।

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव जोतहिम्मा मुकरपुरी में थाना क्षेत्र के ही मधेपुरा गांव के रहने वाले जरीफुल के पुत्र 20 वर्षीय अयान और 25 वर्षीय सोनू अपने ताऊ के यहां ईद पर घर आए थे। सोमवार दोपहर अयान और सोनू अपने चाचा 30 वर्षीय आसिफ पुत्र इमामुद्दीन के साथ खो नदी में नहाने के लिए चले गए। अयान और सोनू जब नदी में नहा रहे थे तो पानी के तेज बहाव के चलते दोनों डूबने लगे।

इस पर मौके पर मौजूद चाचा आसिफ उनको बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह भतीजों को पानी से बाहर निकालने में सफल नहीं हो सका और खुद भी नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गया।

गांव के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव खो नदी से निकाले। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने तीनों युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: ट्रेन के पहियों से उठी चिंगारी और धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिजनौर: अधेड़ ने छह वर्षीय बालक से किया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज
नगीना/बढ़ापुर, अमृत विचार। 55 वर्षीय व्यक्ति ने छह साल के बालक के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को फरार बता रही है।

थाना नगीना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का 6 वर्षीय बेटा बच्चों के साथ खेल रहा था। बताया जाता है कि बालक खेलते-खेलते पड़ोसी के घर में चला गया। आरोपी ने बालक के अकेले होने पर उसके साथ कुकर्म किया। बालक के शोर मचाने पर बालक के परिजनों व अन्य लोगों को देख आरोपी घर से फरार हो गया।

पीड़ित बालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने घटना के नामजद आरोपी नरेन्द्र कुमार के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़ित बालक का सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: शाहनवाज हत्याकांड के दोषी सुमित को आजीवन कारावास, कोर्ट ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

बिजनौर: पति के साथ दरिंदगी की पत्नी ने पार की सारी हदें, बांधे हाथ पैर फिर शरीर को सिगरेट से दागा
स्योहारा (बिजनौर), अमृत विचार: महिला ने पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करते हुए पहले दूध में नशा देकर पति के हाथ-पैर बांध दिए और पीटने के बाद सिगरेट से उसके शरीर को दागा। इतना ही नहीं आरोपी पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पत्नी के अत्याचारों से परेशान पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम चक महदूद सानी निवासी मन्नान जैदी पुत्र उसमान जैदी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 नवम्बर 2023 को प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम शफियाबाद थाना स्योहारा निवासी स्व. खुर्शीद अहमद की पुत्री से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगा।

शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। वह शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है। ऐसा करने से मना किया तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगी और उसे जान से मारने की कोशिश में लग गई। आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की रात को पत्नी ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बदहवास हो गया तो उसने हाथ-पैर बांधकर उसे जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। जलती सिगरेट से उसके शरीर को कई जगहों पर दागा। इतना ही नहीं चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास किया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

युवक का कहना है कि पत्नी उसे कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पत्नी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कर्रवाई की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस हरकत में आई और तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर  कानूनी कार्रवाई की जा रही है-धर्म सिंह मार्छाल, एसपी पूर्वी।

ये भी पढ़ें- बिजनौर में कंप्यूटर सेंटर पर छात्र ने शिक्षिका को मारी गोली, हालत गंभीर...जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर: तेंदुए के हमले में नौ साल की बच्ची की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर। बिजनौर जिले में तेंदुए के हमले में सोमवार को नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। प्रभागीय वन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर नहटौर थाना क्षेत्र के बढियोवाला गांव में नौ साल की बच्ची नैना अपने पिता महेन्द्र से मिलने खेत जा रही थी, तभी नदी के पास घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।

प्रभागीय वन अधिकारी सिंह ने बताया कि नैना को गम्भीर हालत में धामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नैना का पिता महेन्द्र झारखंड निवासी है जो यहां अरविंद चौहान नामक व्यक्ति के गन्ने के खेत में मजदूरी करने आया था।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: कोल्हू संचालक को ठगने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर: राजकीय आईटीआई के पास छात्र की गोली मारकर हत्या
बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास बुधवार रात 9:30 युवकों के दो गुट भिड़ गए। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी। मृतक की पहचान चक्कर रोड क्षेत्र निवासी आशु अहलावत के रूप में हुई है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नगीना मार्ग स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास युवकों के दो गुटों के बीच खींचतान हो रही थी। चक्कर रोड क्षेत्र में सैंट मैरी स्कूल के पास रहने वाले जितेंद्र के पुत्र आशु से एक गुट के आलोक व बबले खींचतान व मारपीट कर रहे थे। आशु के एक साथी ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कराया। इस दौरान दो बाइकों पर सवार छह युवक दरांती व तमंचे लेकर आए। इसके बाद उन्होंने मारपीट की और तमंचों से दो-तीन राउंड फायरिंग कर दी।

आरोपियों ने आशु की कनपटी से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। इस बीच गांव सालवाबाद भरेरा के रहने वाले हैप्पी के सिर पर हमलावरों ने दरांती से हमला कर दिया। जिससे वह घायल कर दिया गया। इसके हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आशु को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हमलावर में से कुछ युवक गांव आदमपुर के बताए जा रहे हैं।

गोली लगने से घायल युवक को अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है- संजीव कुमार  वाजपेयी, एसपी सिटी।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत