Sambhal in Hindi News - Amrit Vichar

Sambhal News : जामा मस्जिद पर रेलिंग लगाने व मारपीट में कोर्ट में पेश हुए जफर अली
संभल, अमृत विचार। संभल हिंसा मामले में गिरफ्तारी के बाद मुरादाबाद जिला कारागार में निऱद्ध जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली को मंगलवार को जामा मस्जिद में बिना अनुमति रेलिंग लगाने व एक व्यक्ति के साथ मारपीट के पुराने मुकदमों को लेकर संभल की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

संभल में जामा मस्जिद में सर्वे की कार्रवाई के दौरान 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली को 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से जफर अली मुरादाबाद की जिला कारागार में बंद हैं। मंगलवार को जफर अली को सिविल जज संभल की अदालत में दो पुराने मुकदमों को लेकर पेशी पर लाया गया। संभल में जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर पुरातत्व विभाग की बिना अनुमति के रेलिंग लगाने के मामले में भी जामा मस्जिद सदर ज़फर अली के खिलाफ 6 साल पहले 2018 में पुरातत्व विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में पुलिस ने मस्जिद कमेटी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

चार्जशीट में पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए मस्जिद कमेटी के लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने की बात कही थी। अब संभल हिंसा मामले में जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली की गिरफ्तारी हुई तो इस पुराने मामले में भी अदालत की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं दूसरा मामला जफर अली के खिलाफ 3 अप्रैल 2020 को मौलाना मुईन अशरफ ने दर्ज कराया था। जफर अली पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। यह दोनों मामले सिविल जज संभल के न्यायालय में विचाराधीन हैं इसलिए जफर अली को मंगलवार को इन दोनों मुकदमों में अदालत के सामने पेश किया गया।

ये भी पढ़ें : Sambhal : दोनों बसें भिड़ीं तो मदद को चीखे-चिल्लाए यात्री, ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा....पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बचे

Sambhal : दोनों बसें भिड़ीं तो मदद को चीखे-चिल्लाए यात्री, ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा....पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बचे
संभल,अमृत विचार। दिल्ली से चंदौसी के लिए चली रोडवेज बस यूपी 14-एफटी 8067 यात्रियों से भरी थी। वहीं बदायूं से दिल्ली जा रही डबल डेकर प्राइवेट बस में भी यात्रियों की संख्या ठीकठाक थी। जैसे ही बसें गांव सिंहपुरसानी के पास पहुंचीं तो आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। तेज धमाके की आवाज हुई तो आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने कामकाज छोड़कर मौके की तरफ दौड़ लगा दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने नजारा देखा तो कलेजा कांप गया। क्योंकि दोनों बसों का अगला हिस्सा लगभग खत्म हो चुका था और बसों में फंसे यात्री खून से लथपथ चीख रहे थे।

लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना देने के साथ ही घायल यात्रियों को बसों से बाहर निकालना शुरू किया। कई यात्री बसों में फंस गए तो खिड़कियों के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। इस बीच हादसे की सूचना क्षेत्र में फैल चुकी थी। आसपास गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। वहीं मार्ग से गुजरने वाले लोग भी मौके पर रुक कर मदद में जुटे नजर आए।

चश्मदीद यात्री बोला, ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा
संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव देहली निवासी सतपाल गौतम ने बताया कि वह रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली से लौट रहा था। रोडवेज बस को चालक अपनी साइड में चला रहा था। रोडवेज बस की स्पीड 40 से 50 रही होगी। सतपाल गौतम का कहना रहा कि प्राइवेट बस का चालक बस को तेज रफ्तार दौड़ा रहा था। चालक ने आगे चल रहे डायल 112 पुलिस के वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

डायल 112 वाहन में सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे
नखासा थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी चालक रोहित ने बताया कि वह 1438 डायल 112 वाहन लेकर गांव सिंहपुरसानी से देहपा की ओर जा रहे थे। वाहन के पीछे डीसीएम और डीसीएम के पीछे डबल डेकर प्राइवेट बस आ रही थी। ओवरटेक करते हुए डीसीएम तो डायल 112 वाहन से आगे निकल गई। तभी चालक प्राइवेट बस से डायल 112 वाहन को ओवरटेक करने लगा। इससे पहले प्राइवेट बस डायल 112 से आगे निकलती, सामने से आई रोडवेज बस से जाकर भिड़ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में डायल 112 वाहन के चालक रोहित, एसआई विजेंद्र सिंह, कांस्टेबल विशेष भाटी बाल बाल बच गए।

जिला अस्पताल में घायलों की चीख पुकार के बीच स्वास्थ्य कर्मियों के फूले हाथ पांव
गांव सिंहपुरसानी के पास रविवार को दोपहर में रोडवेज बस और प्राइवेट बस की टक्कर के बाद रविवार को जिला अस्पताल में दोपहर करीब तीन बजे घायलों को एंबुलेंस 108 से पहुंचाना शुरू हुआ। आलम यह रहा कि घायलों का इमरजेंसी में दायीं तरफ बने कक्ष, कक्ष के बाहर स्ट्रेचर पर, डॉक्टर के कक्ष के बाहर स्ट्रेचर और बेंचे पर, ओटी कक्ष की तरफ बेंच एवं स्ट्रेचर पर उपचार शुरू किया गया। चूंकि कई मरीजों के सिर और पैर में गंभीर चोटें थीं, तो उनकी चीखें नहीं रुक रही थीं। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ.रामलाल यादव के साथ ही सीएचसी संभल में तैनात डॉ.नीरज शर्मा और कई स्वास्थ्य कर्मी घायलों के उपचार में जुटे।

कई स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ समेत प्राइवेट डॉक्टरों को बुलाया
बड़ा हादसा होने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली का माहौल रहा। सीएमओ डॉ.तरुण पाठक भी जिला अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी लेकर निर्देश दिए। इस बीच बड़े हादसे को लेकर न सिर्फ सीएचसी संभल के अलावा सीएचसी नरौली, सीएचसी असमोली के स्टाफ को भी बुला लिया गया बल्कि प्राइवेट डॉक्टरों का भी सहयोग लिया गया। नीमा से जुड़े डॉ.नीरज चंचल, डॉ.फैसल, डॉ.शाहवेज, डॉ.मोहम्मद हस्सान, डॉ.प्रदीप त्यागी, डॉ.बदरूल भी जिला अस्पताल पहुंचे। प्राइवेट डॉक्टरों ने घायलों का उपचार करने में सहयोग किया। चूंकि हादसा असमोली सर्किल में हुआ इसलिए सीओ असमोली कुलदीप सिंह सूचना मिलते ही पहले गांव सिंहपुरसानी के पास घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर थाना कैला देवी, ऐंचौड़ा कम्बोह, कोतवाली संभल आदि की डायल 112 पुलिस को बुला लिया गया। 108 एंबुलेंस की 10 गाड़ी मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार से लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। इस बीच सीओ कुलदीप सिंह जिला अस्पताल आ गए और घायलों के उपचार के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद एसडीएम डॉ.वंदना मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंचीं और हादसे को लेकर जानकारी हासिल की।

प्राइवेट बस में सवार दिल्ली जाने वाले घायलों के नाम
मोहम्मद उमर पुत्र रफीक निवासी कबूलपुरा जिला बदायूं ,तौसीफ पुत्र आरिफ निवासी मोहल्ला सोथा बदायूं, रेशमा पत्नी शमशुद्दीन निवासी बदायूं, अरकान पुत्र अशरफ निवासी कबूलपुर, जिला बदायूं, शाह नबी पत्नी चमन निवासी बदायूं, सनाय 8 माह पुत्र चमन निवासी बदायूं, इनाया 8 वर्ष पुत्री चमन निवासी बदायूं, गुड्डु पुत्र रहीश निवासी बदायूं, निगार पुत्री अलीहसन निवासी दिल्ली, अफजल पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी बिनावर जिला बदायूं, प्रमोद पुत्र रामपाल निवासी बदायूं।अज्ञात चालक,अफसर पुत्र छोटन निवासी नंदेरी इस्लामनगर बदायूं।

रोडवेड बस में सवार दिल्ली से आने वाले घायलों के नाम
निशांत शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बहजोई, विध्यांश पुत्र निशांत शर्मा उम्र 12 वर्ष निवासी बहजोई,शारदा देवी पत्नी रजनीश शर्मा निवासी भमौरी जिला बदायूं, सूफियान पुत्र फरमान निवासी सरायतरीन मोहल्ला तकिया, प्रमोद पुत्र रामपाल निवासी बदायूं, राजकुमार पुत्र होराम सिंह निवासी भारतल थाना नखासा,नक्श पुत्र राजकुमार उम्र 3 वर्ष निवासी भारतल, थाना नखासा,नंदनी पुत्री राजकुमार 13 वर्ष, निवासी भारतल, थाना नखासा, सरोज पत्नी राजकुमार निवासी भारतल, थाना नखासा, अशफाक पुत्र शमशेर निवासी पंसुखा, थाना ऐचोड़ा कंबोह, आमना पत्नी शमशेर निवासी पंसुखा,अयान ढ़ाई वर्ष पुत्र अशफाक निवासी पंसुखा, रिहान 13 वर्ष पुत्र अशफाक निवासी पंसुखा, नीरज निवासी खरस्पा थाना कैलादेवी, जगत सिंह पुत्र रामसिंह निवासी सहावर जिला बदायूं, चालक जावेद पुत्र जहीर निवासी भमौडा हापुड़, जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी चंदौसी। इनके अलावा जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी चंदौसी, अफसर पुत्र छोटन निवासी नंदेरी इस्लामनगर बदायूं को जिला अस्पताल से रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें : संभल: रोडवेज और निजी बस में जोरदार टक्कर, 49 यात्री घायल, शीशे तोड़कर निकाला बाहर

Sambhal : श्री बालाजी मंदिर में हुआ हवन, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा...गूंजे भजन
संभल, अमृत विचार। संभल जिले में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। संभल नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित श्री बालाजी मंदिर में हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भजनों के गूंजते रहने से माहौल भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

हनुमान जयंती के मौके पर मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित श्री बालाजी मंदिर में शनिवार को सुबह हवन का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देते हुए कल्याण की कामना की। जिसके बाद श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा शुरू हुआ। शोभायात्रा हल्लू सराय तिराहा, सरथल चौकी तिराहा, शंकर कॉलेज चौराहा, यशोदा चौराहा, बरेली सराय होते हुए वापस मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे पर गूंज रहे भजनों पर नृत्य करते हुए पुरुष और महिला श्रद्धालु चल रहे थे। भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

वहीं कई किशोर हाथों में भगवा ध्वज लेकर चले। शोभायात्रा में पीछे की तरफ श्री बालाजी महाराज का दरबार रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के दरबार के दर्शन किए। शोभायात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। कई उपनिरीक्षकों के साथ ही कांस्टेबिलों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।

ये भी पढ़ें : महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया पहुंची वृन्दावन, बोलीं -हिन्दू सनातनी युवा को जागृत करने के लिए शुरू होगी पदयात्रा

संभल हिंसा : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से SIT की पूछताछ खत्म, बोले-जांच में करते रहेंगे सहयोग
संभल। संभल हिंसा के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मंगलवार को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से ढाई घंटे तक पूछताछ की। SIT की पूछताछ खत्म होने के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि जांच में सहयोग करते रहेंगे।

24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस मुकदमे में सांसद बर्क की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।  हिंसा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने 26 मार्च को सांसद जियाउर्रहमान बर्क को पूछताछ में शामिल होने का नोटिस थमाया था। संसद को 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए थाने पर पहुंचने को कहा गया था। मंगलवार 11:30 बजे के लगभग सांसद जियाउर्रहमान बर्क नखासा थाना पर पहुंचे, जहां लगभग 12:00 बजे से जांच टीम ने संसद से पूछताछ शुरू की। पूछताछ का यह सिलसिला दोपहर 2:30 बजे समाप्त हुआ।

थाना नखासा से बाहर निकलते समय सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ ने बताया कि कानून का सम्मान करते हुए वह पूछताछ में शामिल हुए और जो सवाल उनसे किए गए उनका जवाब दिया।

ये भी पढ़ें ; Sambhal News : अब जामा मस्जिद नहीं, जुमा मस्जिद कहलाएगा विवादित स्थल, ASI ने भेजा नया साइनबोर्ड

Sambhal News : अब जामा मस्जिद नहीं, जुमा मस्जिद कहलाएगा विवादित स्थल, ASI ने भेजा नया साइनबोर्ड
संभल। संभल की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का विषय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भेजा गया एक नया साइन बोर्ड है, जिसमें मस्जिद का नाम ‘जुमा मस्जिद’ लिखा गया है। उम्मीद है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ है।

एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने कहा, मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसे हटाकर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के अनुसार बनाया गया है। शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला बोर्ड लगा हुआ है।

एएसआई ने अभी तक इस बारे में कोई समयसीमा नहीं बताई कि बोर्ड कब तक लगाया जाएगा। पिछले साल 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में गोलीबारी के कारण चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें : Sambhal : पूछताछ के लिए सांसद जियाउर्रहमान बर्क को कोतवाली बुलाया, संभल हिंसा मामले में हैं आरोपी

Sambhal : पूछताछ के लिए सांसद जियाउर्रहमान बर्क को कोतवाली बुलाया, संभल हिंसा मामले में हैं आरोपी
संभल, अमृत विचार। संभल हिंसा मामले में नामजद आरोपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क को पुलिस ने पूछताछ के लिए संभल कोतवाली में तलब किया था। मंगलवार सुबह सांसद जियाउर्रहमान बर्क थाना नखासा पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम बर्क से थाना नकाशा पर ही पूछताछ करेगी या वह कुछ देर में कोतवाली आएंगे यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। संभल हिंसा मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने जो मुकदमें दर्ज कराये थे उनमें सरथल पुलिस चौकी प्रभारी दीपक राठी की और से दर्ज कराये गये मुकदमें में सांसद जियाउर्रहमान बर्क व विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को भी नामजद किया गया था। सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर आरोप था कि उन्होंने 22 नवंबर को जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बाहर भीड़ को इकटठा कर भड़काऊ बयानबाजी की थी जिसकी वजह से हिंसा भड़की।

इस एफआईआर के साथ ही अब 23 नवंबर की रात सांसद बर्क की जामा मस्जिद सदर जफर अली के साथ फोन पर बातचीत में किसी भी हालत में सर्वे न होने देने और भीड़ इकटठा कर लिये जाने जैसी भड़काऊ बातें कहने का तथ्य पुलिस द्वारा अदालत के सामने रखा गया है। संभल हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम 24 मार्च को दिल्ली गई थी और 26 मार्च को तड़के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को उनके आवास पर पूछताछ के लिए नोटिस थमाया था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया था कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क को एसआईटी ने 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए कोतवाली संभल पहुंचने का नोटिस दिया था।

ये भी पढे़ं : संभल: 13 राज्यों में फैला था नेटवर्क...आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा करने वाले 4 गिरफ्तार

संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इनकार
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से मंगलवार को इनकार कर दिया, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुगलकालीन जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया गया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को जामा मस्जिद की पुताई का काम एक सप्ताह में पूरा करने का 12 मार्च को निर्देश दिया था।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना एवं न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा, हम मौजूदा याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं। इसे खारिज किया जाता है। याचिकाकर्ता सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से पेश हुए वकील बरुण सिन्हा ने उच्च न्यायालय के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि एएसआई को मस्जिद की दीवार की रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया जाना गलत है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल ने एएसआई को मस्जिद की बाहरी दीवारों की पुताई कराने और वहां लाइट लगाने का निर्देश दिया था। इससे पहले, मुगलकालीन मस्जिद का अदालत के आदेश पर पिछले साल सर्वेक्षण किया गया था और इसके कारण संभल में हिंसा भड़क गई थी।

ये भी पढ़ें : Sambhal News : दिल्ली से संभल पहुंची प्रेमिका, परिजनों ने घर में घुसने से रोका तो धारदार हथियार से शरीर पर बनाए घाव

Eid al-Fitr 2025 : संभल ईदगाह में नमाज अदा कर दी मुबारकबाद, नमाजियों पर बरसाए गए फूल...सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संभल, अमृत विचार। संभल जिले में ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करके मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। संभल ईदगाह में नमाज अदा करने वाले लोगों पर फूल बरसाए गए। कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। जामा मस्जिद के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात है।

संभल में आदमपुर मार्ग पर स्थित ईदगाह पर मौलाना जहीरुल इस्लाम ने ईद की नमाज अदा कराई। लोगों ने नमाज अदा करते हुए दुआ की। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने वाले लोगों पर सपा नेता फिरोज खां और सईद अख्तर इसराईली आदि ने फूल बरसाए। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी उत्तरी श्रीश चंद्र, एसडीएम डॉ.वंदना मिश्रा, सीओ अनुज कुमार चौधरी समेत तमाम अधिकारी और भारी पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद रहे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर आना जाना भी शुरू किया। संभल के अलावा सरायतरीन, सिरसी, असमोली, ओबरी, बहजोई, गुन्नौर, रजपुरा और जुनावई क्षेत्र में भी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

ये भी पढे़ं : Eid al-Fitr 2025 : मुरादाबाद में अल्लाह की बारगाह में झुके लाखों सिर, मांगी तरक्की और अमन चैन की दुआ

Sambhal : धन वर्षा के लिए कुंवारी लड़कियां और उलटे पैदा हुए लड़के तलाशता था तांत्रिक गिरोह
संभल,अमृत विचार। जब तांत्रिक ठग गिरोह आर्थिक तंगी के बीच जीवन यापन कर रहे परिवारों को टार्गेट कर घर में धन वर्षा का लालच देते थे तो तमाम लोग अपनी जवान बेटियों को गिरोह के हवाले करने के लिए तैयार हो जाते थे। हालांकि गिरोह केवल उन लड़कियों को तंत्र विद्या के लिए चुनता था जो कुंवारी हों । इसी तरह उल्टा पैदा होने वाले लड़के गिरोह का शिकार बनते थे।

संभल पुलिस का कहना है कि गृह दुर्लभ चीजों पर तंत्र विद्या करने का दावा करता था। उसमें दुर्लभ कछुए, दो मुंह वाले सांप, उल्टे पैदा होने वाले लड़के। ऐसी लड़कियों पर तांत्रिक क्रिया करने से सबसे ज्यादा धन वर्षा होने का दावा किया जाता था जिनकी लंबाई 5 फिट 6 इंच या उससे ज्यादा हो, वह पूरी तरह से कुंवारी हो । लड़की के शरीर पर कटे जले व अन्य किसी तरह का निशान न हो । उसने कभी टैटू भी नहीं गुदवाया हो। उसका कोई ऑपरेशन न हुआ हो और उसे कभी किसी जानवर ने भी न काटा हो।

इन शर्तों को पूरा करने वाली लड़कियों से फॉर्म भरवाता था। जिसमें नाम,पता उम्र,गोत्र, लंबाई, वजन, मासिक धर्म की तिथि के साथ ही प्राइवेट पार्ट के पास कोई तिल जैसी जानकारी भी दर्ज करनी होती थी। कोई इन बातों को समझकर इनका खेल न खराब कर दे लिहाजा इस्तेमाल लड़कियों के लिए कोड वर्ड इस्तेमाल किये जाते थे। टमाटर, टीटी, आर्टिकल या समान जैसे कोडवर्ड गिरोह इस्तेमाल करता था। गैंग मेंबर्स को आर्टिकल पक्ष, मीडिया, कारीगर पक्ष और एस्क्रो कहा जाता था। आज तक दर्जनों लड़कियां इन कोड वर्ड और इस फॉर्म को भर कर गिरोह का शिकार बन चुकी हैं। हालांकि आज तक मुंह खोलने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।

पैसों के लालच में गिरोह के हवाले कर दी बेटियां
आर्थिक तंगी के बीच जिंदगी बसर कर रहे परिवार को जब नोटों की बारिश का लालच दिया गया तो उसने बिना कुछ सोच अपनी बेटियों को गिरोह के हवाले कर दिया। बेटियों का शारीरिक शोषण हुआ तो ठगी का एहसास होने के बाद भी परिवार अपना मुंह नहीं खोल पाए।संभल पुलिस की गिरफ्त में जो गैंग आया वह इतने शातिर तरीके से काम कर रहा था कि पिछले 8 सालों से देश के कई राज्यों में चल रहे इस गोरखधंधे से पुलिस और अन्य एजेंसियां पूरी तरह अंजान थीं। इसकी बड़ी वजह यह कि पैसों के लालच में लोग इतने अंधे हो जाते थे कि लोग खुद अपने बेटे बेटियों को इन दरिंदो के पास भेज रहे थे।

तीन गुरु करते थे दुष्कर्म
संभल जनपद के धरारी थाना पुलिस ने तांत्रिक गिरोह के जिन 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है 3 गुरु भी शामिल हैं जो तंत्र मंत्र के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण करते थे। इन गुरुओं के लिए लड़के लड़कियों की व्यवस्था करने का काम होता था । यह लोग कहते थे कि एक विशेष दिन में विशेष तरीके से आर्टिकल जिसमें दुर्लभ किस्म के जीव जंतु जैसे 20 नाखून वाला कछुआ, दो मुंह का सांप, विशेष प्रजाति का उल्लू, पुराने सिक्के और नव युवतियां और नव युवक को बुलाकर पूजा करने पर उनके ऊपर धन वर्षा यानि नोटो की बारिश होगी। लेकिन यह इसके नाम पर नव युवक और युवतियों का यौन शोषण करते थे। जो इन सब चीजों को व्यवस्था करता था गिरोह के उन सदस्यों को ये मीडिया कहते थे। मीडिया की नजर राजपाल पर भी इसलिए पड़ी क्योंकि राजपाल भी उल्टे पैर की तरफ से जन्मा था।

आगरा में था गिरोह का आश्रम
संभल पुलिस ने आगरा के एक घर पर छापा मारा तो वह आश्रम सामने आया जहां तंत्र विद्या का खेल होता था। यह लोग इस जगह को आश्रम बताते थे और जहां पर एक कमरे को पैसों से भरा दिखाते थे। जबकि असलियत में ऐसा कुछ नहीं था।

कई प्रदेशों में सक्रिय था गिरोह
पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग दिल्ली, आगरा एटा राजस्थान से भी लोगों को अपने जाल में फंसा कर लूट चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में अभी भी कई ओर खुलासे हो सकते हैं। पुलिस को इनके फोन से कई ऑडियो और वीडियो मिले है जो बेहद आपत्तिजनक है। पुलिस अब कुछ विक्टिम्स की तलाश कर रही है जिससे इनके खिलाफ केस और ज्यादा मजबूती से रख सके।

पुलिस टीम के लिए 25 हजार का इनाम घोषित
संभल, अमृत विचार : गिरोह का खुलासा करने वाली धनारी पुलिस के लिए इनाम घोषित किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने घोषणा करते हुए कहा कि गिरोह का खुलासा करने वाली धनारी पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

गिरोह के यह लोग पुलिस पकड़ में

1-रिंकू पुत्र हरिओम निवासी लहरा नगला श्याम थाना जुनावई
2-अजय सिंह पुत्र जमना सिंह निवासी चमरपुरा थाना रजपुरा
3-दुर्जन पुत्र बलवंत सिंह निवासी मोहम्मद करम धरम नरौरा थाना नरौरा बुलंदशहर
4-संतोष पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला मदिहा थाना कोतवाली देहात एटा
5-राघवेंद्र पुत्र देवी दयाल भास्कर निवासी अमर विहार कालोनी थाना ट्रांस यमना आगरा
6-रघुवीर पुत्र बाबूराम निवासी श्याम विहार कालोनी थाना ट्रांस यमुना आगरा
7-आकाश पुत्र शीलेंद्र निवासी गढ़ी कल्याण थाना नारकी जिला फिरोजाबाद
8-कप्तान सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी विघापुरम थाना ट्रांस यमुना आगरा
9-संजय चौहान पुत्र एलएल चौहान निवासी न्यू आगरा थाना न्यू आगरा
10-डीएन त्रिपाठी पुत्र रामललित निवासी शास्त्री पुरम थाना सिकंदरा जिला आगरा
11-जयप्रकाश भारद्वाज पुत्र पूरनन्द निवासी सेक्टर 07 बधूला थाना जगदीशपुरा जिला आगरा
12-सोनू उर्फ अन्ना पुत्र बलराम निवासी भरतना थाना भरतना जिला इटावा हाल फिरोजाबाद
13-लाल सिंह पुत्र रामवीर निवासी ग्राम धौर्रा थाना अहमदपुर जिला आगरा
14-पप्पू पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना फतेहाबाद जिला आगरा

ये भी पढ़ें ; संभल : नोटों की बारिश का झांसा देकर युवक युवतियों का करते थे यौन शोषण, 14 गिरफ्तार

संभल में जुमा अलविदा पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, अधिकारियों ने निकाला पैदल मार्च...ड्रोन से भी निगरानी कराई गई
संभल, अमृत विचार। संभल में जुमा अलविदा पर नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जामा मस्जिद सहित दूसरी मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं शुक्रवार को सुबह पुलिस अधिकारियों ने पुलिस एवं आरआरएफ जवानों के साथ पैदल मार्च भी निकाला। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई गई।

डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने संभल में जुमा अलविदा की नमाज को लेकर क्षेत्र को 16 सेक्टर में विभाजित करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। जामा मस्जिद सहित दूसरी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के साथ ही निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।

एएसपी उत्तरी श्रीश चंद की अगुवाई में पुलिस और आरआरएफ के जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। सीओ अनुज कुमार चौधरी भी रहे। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई गई। वहीं आला अधिकारी हालात पर निगाह बनाए हुए अधीनस्थों से जानकारी हासिल करते रहे।

ये भी पढे़ं : संभल : मां से लिपटकर रोये तीनों बच्चे, नहीं पसीजा दिल...छोड़कर चली गई प्रेमी संग

Sambhal News : बरेली सेंट्रल जेल में रची गई थी भाजपा नेता की हत्या की साजिश
बहजोई,अमृत विचार। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 19 दिसंबर 2024 को बरेली की सेंट्रल जेल में ब्लॉक प्रमुख रवि यादव के पिता महेश यादव ने धर्मवीर उर्फ धम्मा से मुलाकात की थी। धम्मा वहां हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जहां पर रवि ने धर्मवीर उर्फ धम्मा के साथ मिलकर भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या की साजिश रची थी। महेश यादव ने सजा में जेल से बाहर निकालने की जिम्मेदारी ली। जेल से बाहर आने के बाद धर्मवीर ने भाजपा नेता के करीबी उनके ही गांव के बाबूराम फौजी से संपर्क किया और उनके जरिए गुलफाम सिंह से नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद 10 मार्च को गुलफाम सिंह के घर पर जाकर इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या कर दी।

बिलारी से लाया गया था केमिकल का इंजेक्शन
बहजोई। एसपी ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के बिलारी के एक मेडिकल स्टोर से ऐसा केमिकल का इंजेक्शन लाया गया था जिसके लगने के 5 मिनट बाद ही भाजपा नेता की मौत हो जाती। लेकिन कम डोज लगने के कारण वह 50 मिनट तक जीवित रहे। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। रामनिवास उर्फ नारद ने यह इंजेक्शन उपलब्ध कराया था। यह इंजेक्शन नेमपाल लेकर आया था। नारद इस तरीके की औषधि रखता था। उसे पहले से ही जानकारी थी।

ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई भाजपा नेता की हत्या
एसपी ने बताया कि भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख रवि यादव के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदता चल रही थी। गुलफाम सिंह यादव कुछ ही दिनों में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में लगे थे। अगर उनकी हत्या नहीं होती तो वह ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुके होते। ब्लॉक प्रमुख रवि यादव को इसी बात का डर था कि उसकी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी छिन जाएगी। इसको लेकर रवि यादव तथा उसके पिता महेश यादव ने गुलफाम सिंह की हत्या कराने का फैसला लिया। धम्मा गैंग को 5 लाख की सुपारी देकर भाजपा नेता की हत्या कर दी।

ये भी पढे़ं : संभल : भाजपा नेता की हत्या में ब्लाक प्रमुख व कासगंज के चेयरमैन पति सहित 6 गिरफ्तार

संभल हिंसा : घर पर नहीं मिले सांसद जियाउर्रहमान बर्क, पूछताछ का नोटिस थमाने पुलिस टीम दिल्ली रवाना
संभल (उप्र)। संभल हिंसा के मामले में पुलिस ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क से भी पूछताछ की कवायद शुरु कर दी है। पूछताछ का नोटिस लेकर पुलिस टीम संभल में सांसद के आवास पर पहुंची। घर पर सांसद या उनके परिवार का कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला तो पुलिस टीम दिल्ली रवाना हो गई है।

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सांसद जियाउर्रहमान पर आरोप है कि 19 नवंबर के सर्वे के बाद 22 नवंबर 2024 को जुमे की नमाज के बाद सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद के बाहर  भीड़ एकत्रित कर भड़काऊ बयानबाजी की थी। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर राजनीतिक लाभ लेने के लिए भीड़ को उग्र किया गया था। सांसद जियाउर्रहमान बर्क की गिरफ्तारी पर  इलाहबाद उच्च न्यायालय ने  रोक लगा दी थी। हालांकि उन्हें पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश अदालत ने दिये थे। अब हिंसा मामले की जांच आगे बढ़ी तो एसआईटी ने  सांसद जियाउर्रहमान बर्क से पूछताछ की तैयारी की है।

मंगलवार दोपहर को एसआईटी से जुड़े पुलिस कर्मी पूछताछ का नोटिस लेकर सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी वहां बुला लिया गया था। पुलिस ने सांसद के घर का दरवाजा खटखटाया तो आस-पड़ोस के लोग भी वहां आ गये। इन लोगों ने बताया कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क दिल्ली चले गये हैं और उनके परिवार का भी कोई सदस्य घर में नहीं है। इसके बाद टीम वहां से वापस लौट आई। इसके बाद देर शाम पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई है। दिल्ली में सांसद के घर पर उन्हें पूछताछ का नोटिस रिसीव कराने की तैयारी पुलिस ने की है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोइ्र ने बताया कि एसआईटी अदालत की गाइडलाइन का पालन करते हुए सांसद से पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस देगी।

ये भी पढ़ें: संभल : जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की जमानत याचिका खारिज, अब 27 मार्च को होगी सुनवाई