Bijnor in Hindi News - Amrit Vichar

बिजनौर : नहर में डूबे दो युवकों के शव 12 घंटे बाद बरामद, शादी से लौटते समय हुआ था हादसा
बिजनौर, (अमृत विचार)। शादी समारोह से लौटते वक्त नहर में नहाते समय डूबे दो युवकों के शव 12 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिए गए हैं। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार शाम बिजनौर के झालू क्षेत्र स्थित नहर में हुआ, जहां पांच दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए रुके थे। नहाने के दौरान धामपुर निवासी आदिल और जीशान नहर के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ मौजूद अन्य युवकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर को बंद कराकर गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मशक्कत के बाद आदिल का शव घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर एक रपटे के नीचे से बरामद हुआ। वहीं, जीशान की तलाश पूरी रात जारी रही और शुक्रवार सुबह सात बजे उसका शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर नवादा गांव के पास नहर के कुंड में मिला।

हल्दौर थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। क्षेत्र में भी घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं...बारात से लौटते वक्त नहर में नहाने उतरे दो युवक डूबे

बिजनौर : विवाद की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दो दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
बिजनौर, अमृत विचार। चांदपुर थाना क्षेत्र की पांडव नगर पुलिस चौकी के गांव सुजातपुर खादर में विवाद को निपटाने पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। जिसमें दो दरोगा व चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स गांव पहुंची, जहां हमलावर पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इसी गांव के हर्षवर्धन पुत्र दुष्यंत चौहान व सुभाष की पुत्री में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बालिग मानते हुए लड़की को लड़के पक्ष की सुपुर्दगी में दे दिया था। इसी के बाद लड़की के पिता सुभाष पक्ष ने बीती रात लड़के पक्ष पर हमले की योजना बनाई, जिसकी जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची थी। लड़की पक्ष के 30-35 लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस हमले में लड़के पक्ष के घरों में भी तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स गांव पहुंची। जहां,कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ है। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पुलिस फोर्स गांव में तैनात है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : खेत में काम कर रहे किसान पर गुलदार ने किया हमला, ग्रामीणों में डर का माहौल

बिजनौर : खेत में काम कर रहे किसान पर गुलदार ने किया हमला, ग्रामीणों में डर का माहौल
स्योहारा,अमृत विचार। गुलदार के हमले लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मीरापुर में खेत पर काम कर रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ग्राम मीरापुर निवासी सुनील कुमार (32 वर्ष), पुत्र बलराम सिंह, सुबह खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। सुनील के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और शोर मचाया, जिससे गुलदार खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। वहीं, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है। ताकि गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

ग्रामीणों में डर का माहौल
घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है। लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरे तुरंत लगाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और खेतों में अकेले काम करने से बचें, साथ ही किसी भी गतिविधि की तुरंत जानकारी विभाग को दें।

ये भी पढ़ें : बिजनौर में गुलदार का आतंक, पांच किसानों को किया घायल

बिजनौर : खेत में मिले गुलदार के चार शावक, गांव में दहशत का माहौल
बिजनौर। मंडावर क्षेत्र के गांव खानपुर माधो उर्फ़ तिमारपुर में खेत में गुलदार के चार शावक मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को देकर शावक की मां को पकड़ने की मांग की है।

सोमवार की सुबह राजू अपने खेत में गेहूं काटने गया था। गुलदार के बच्चों को देखकर वन विभाग अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया तो वन विभाग के दरोगा ने खेत पर जाकर देखा तो गुलदार के शावक होने की पुष्टि हुई। चारों शावकों को खेत में ही रखवा दिया है। क्षेत्र के गांव खानपुर माधो में गन्ने के खेत में गुलदार के चार नवजात शावक मिलने से हड़कंप मच गया।

किसानों ने वन विभाग से शावक की मां को पकड़ने की मांग की है। जानकारी मिलने पर गांववासी मौके पर इकट्ठा हो गए। गांववासियों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व दो बाइक सवार दो लोगों पर भी हमला किया था। खेत में शावकों के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि शावकों के आसपास गुलदार के माता-पिता मौजूद हो सकते हैं, जो बच्चों और पशुओं के लिए खतरा बन सकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढे़ं : Bijnor : एसपी अभिषेक झा का बड़ा एक्शन, नजीबाबाद नवागत थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Bijnor : एसपी अभिषेक झा का बड़ा एक्शन, नजीबाबाद नवागत थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बिजनौर। एसपी अभिषेक झा ने नजीबाबाद नवागत थाना प्रभारी रविंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। नूरपुर में एक युवक की वीडियो तमंचे के साथ वायरल हुई थी, जिसमें नूरपुर तैनाती के दौरान रविंद्र कुमार ने अपराधी को संरक्षण दिया था और थाने से छोड़ दिया था। थाने से अभिषेक झा ने सोमवार को रविन्द्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि चार और थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। इस से पुर्व भी तीन दिन पहले भी 10 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अभिषेक झा कर रहे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

जिले के कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस कप्तान अभिषेक झा ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिषेक झा ने थाना नजीबाबाद के नवागत रविंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा है। जबकि नहटौर थाना प्रभारी धीरज सोलंकी को नजीबाबाद, धीरज कुमार प्रभारी यूपी 12 को नहटौर, उ.नि. योगेश कुमार को स्वाट टीम,उ.नि. अवनीत मान स्वाट टीम से प्रभारी यूपी 12 में भेजा गया।

कप्तान अभिषेक झा ने दस थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किए बदलाव
पुलिस कप्तान अभिषेक झा ने शुक्रवार की रात 10 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मृदुल को मंडावर से बढ़ापुर, राकेश कुमार को किरतपुर से प्रभारी विषेश जांच प्रकोष्ठ, राजकुमार सरोज को प्रभारी विषेश जांच प्रकोष्ठ से मंडावर, जय भगवान सिंह को नजीबाबाद से नूरपुर, रविन्द्र कुमार को नूरपुर से नजीबाबाद, सुनील कुमार बढ़ापुर से नांगल, शैलेन्द्रपाल सिंह चौहान को हल्दौर से शिवाला कला, उ. निरी. सजय कुमार को नांगल से चांदपुर, उ. निरी. रविनदर कुमार को शिवाला कला से किरतपुर, उ०नि० पुष्कर सिंह मेहरा चांदपुर से हल्दौर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

-शारिक ज़ैदी

ये भी पढ़ें : बिजनौर : गेहूं काटते समय खेत में लगी आग, बुझाने के प्रयास में जिंदा जल गया किसान

बिजनौर : गेहूं काटते समय खेत में लगी आग, बुझाने के प्रयास में जिंदा जल गया किसान
मंडावर (बिजनौर)। बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हो गेहूं की खेत में अचानक लगी आग को बुझाने के प्रयास में किसान की बुरी तरह से झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजनौर थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मुंहंडिया धर्मशी में किसान किशना ( 80 वर्ष) रविवार को अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। उसी दौरान खेत में अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि तेज़ गर्मी और सूखी फसल के चलते आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। किशना ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। खेत से धुआं उठता देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर मंडावर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन व ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : टेलर की दुकान पर काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती...हालत गंभीर

बिजनौर : टेलर की दुकान पर काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती...हालत गंभीर
मंडावर/बिजनौर। गुरुवार की सुबह गांव खीरनी में टेलर की दुकान पर काम कर रहे जीशान के पर युवक ने कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। जीशान के शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीणों ने पीड़ित को बचाया। आरोपी टीकम भीड़ को देख व जीशान को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बालावाली चौकी अंतर्गत गांव खिरनी में सुरेंद्र पुत्र भगवत की कपड़े सिलाई की दुकान है। दुकान पर गांव का जीशान पुत्र सुक्के उम्र 20 वर्ष काम करता है। गुरुवार की सुबह समय लगभग दस बजे करीब टीकम पुत्र सोमपाल टेलर की दुकान पर कपड़े लेने गया था। टीकम की जीशान से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। आरोपी टीकम ने जीशान पर कैंची से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने अवगत कराया की टीकम पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढे़ं : बिजनौर : पुलिस ने फरार दो महिला आरोपियों के घर चस्पा किए नोटिस, गांव में ढोल के साथ कराई मुनादी, जानिए पूरा मामला

बिजनौर : बजरंग दल कार्यकर्ता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव
बिजनौर। किरतपुर में बजरंग दल के गो सेवा जिला संयोजक सत्येंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मोंटी का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला। युवक की हत्या से गांव में तनाव पैदा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है।  पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ और एसपी सिटी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक ग्रामीण दूध देने आया और आवाज देने पर कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मोंटी के पिता बलराम सिंह उर्फ बल्ले पहलवान और सौतेली मां मधुबाला बेहोश पाए गए। दोनों को बिजनौर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी संजीव वाजपेई के अनुसार, पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : मातम में बदली ईद की खुशियां, दिल्ली से घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में माैत

बिजनौर : मातम में बदली ईद की खुशियां, दिल्ली से घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में माैत
बिजनौर। नगीना क्षेत्र के दो युवक दिल्ली से ईद मनाने के लिए लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा सोमवार सुबह खतौली के पास हुआ, जब उनकी बुलेट बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। परिवार में ईद का जश्न मातम में बदल गया। युवकों की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक युवकों की पहचान मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी 20 वर्षीय शहजी अनवर और मोहल्ला लाल सराय निवासी 22 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। शाज़ी दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, जबकि सलीम प्लंबर का काम करता था। दोनों युवक रविवार रात नगीना के लिए निकले थे, लेकिन सुबह ही यह हादसा हो गया।

इस दुखद घटना के बाद उनके घरों में कोहराम मच गया। परिजनों और पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवक अविवाहित थे और अपने परिवार की उम्मीदों का सहारा थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें ; अमरोहा : सड़क किनारे मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

बिजनौर : रेलवे ट्रैक पर घूम रहे आवारा पशुओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, प्रशासन की लापरवाही उजागर!
बिजनौर। थाना धामपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर घूम रहे आवारा पशुओं ट्रेन की चपेट में आ गए। धामपुर चौकी के अंतर्गत रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार में गुजर रही ट्रेन से टकराकर तीन पशुओं की मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर अक्सर आवारा पशु घूमते रहते हैं, लेकिन प्रशासन और रेलवे विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

धामपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं का खुलेआम घूमना एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा बढ़ाने, आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकालना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

ये भी पढे़ं : बिजनौर : शराब प्रेमियों की बल्ले-बल्ले! आधे दाम में बिकी अंग्रेजी शराब, दुकानों पर उमड़ी भीड़

बिजनौर : आग लगने से दो घर जलकर राख, एक भैंस की मौत...70 हजार रुपये भी स्वाहा
बिजनौर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सद्दोबेर बैरखा में कूड़े के ढेर में लगी आग की चिंगारी तेज हवा के साथ उड़कर दो घरों में जा गिरी, जिससे वहां आग भड़क उठी। इस हादसे में एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा, दोनों परिवारों के करीब 70 हजार रुपये नकद और घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

गांव में अफरा-तफरी, नमाज के लिए गए थे घरवाले
आग लगने के समय अब्दुल सत्तार और इमरान के परिवार के लोग नमाज अदा करने गए हुए थे। अचानक आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बंधे मवेशी आग की चपेट में आ गए। लपटें इतनी भयानक थीं कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

लाखों का नुकसान, नकदी भी जलकर राख
अब्दुल सत्तार ने बताया कि उनके घर में रखे 50,000 नकद आग की चपेट में आ गए। उनकी एक भैंस पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी गम्भीर रूप से झुलस गई। इमरान के घर में रखा अनाज, आटा, चावल, कपड़े और 20,000 नकद भी राख में तब्दील हो गए। आग लगने की वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने की मदद, दमकल विभाग की टीम पहुंची
आग लगने की खबर सुनते ही गांव वाले बाल्टी और पानी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची, तब तक घरों का काफी नुकसान हो चुका था।इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में दो दोस्तों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

बिजनौर : शांतिपूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
बिजनौर। जनपद में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज केवल मस्जिद परिसर में ही अदा की गई, सड़कों पर कहीं भी नमाज नहीं पढ़ी गई। दोपहर पौने एक बजे से शुरू हुई नमाज का सिलसिला ढाई बजे तक चला। विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शहर की चाहशीरी जुमा मस्जिद में एसपी सिटी संजीव वाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदय प्रताप भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जिले की अन्य तहसीलों -नगीना, धामपुर, चांदपुर और नजीबाबाद में भी नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगीना में एएसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह और धामपुर में एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल ने मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि सभी नमाज स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि किसी भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। एसपी अभिषेक झा और एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने ड्रोन निगरानी कराई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जुमे की नमाज, मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ...पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट