Retired Airforce Officer - Amrit Vichar

Kanpur: फर्जी दस्तावेज बना लेफ्टिनेंट कर्नल संग रहती मिली महिला मित्र, रिटायर्ड एयरफोर्स महिला अधिकारी ने दर्ज कराई FIR
कानपुर, अमृत विचार। बच्चों की पढ़ाई के कारण लखनऊ में रहने वाली एयरफोर्स से रिटायर्ड महिला अधिकारी बिना बताए लेफ्टिनेंट कर्नल पति से मिलने कैंट स्थित आवास पर पहुंची तो वहां पति की महिला मित्र मिली।

जानकारी करने पर पता चला कि महिला मित्र रिटायर्ड महिला अधिकारी के फर्जी दस्तावेज के तैयार कर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने के साथ इलाज व अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रही थी।

घर में काम करने वाली युवती व पड़ोसियों ने जानकारी की तो पता चला की पति ने महिला संग गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रिटायर्ड महिला अधिकारी कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी राखी अग्रवाल ने बताया कि वह एयरफोर्स से अधिकारी के पद से रिटायर्ड है। उनका विवाह वर्ष 2001 में दिल्ली के पश्चिम विहार के रहने वाले सेना के आफिसर अविनाश गुप्ता से हुआ था। दोनों के एक बेटा व बेटी है।

उनके पति वर्तमान में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर है। अविनाश की पोस्टिंग शहर में स्टेशन मुख्यालय में अतिरिक्त अधिकारी के पद पर है। राखी के मुताबिक वह दोनों बच्चों की पढ़ाई के कारण उनके साथ लखनऊ में रहती है।

आरोप लगाया कि बीती सात मई 2023 को वह बिना बताये पति के सरकारी आवास पर पहुंची तो उन्हें पति की महिला मित्र दिल्ली के द्वारिका निवासी तनूजा भल्ला मिली।

जानकारी करने पर पता चला कि तनूजा भल्ला ने उनके नाम पर अपनी फोटो लगाकर फर्जी सरकारी दस्तावेज बनवाए। साथ ही उन दस्तावेज के सहारे वह सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में रहती है।

इसके साथ ही तनूजा ने पति को फंसा कर हमारे संयुक्त खाते से रुपये निकाल कर गुड़गांव में एक फ्लैट खरीदा। साथ ही वह इलाज व सेना की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का भी लाभ भी उठा रही है। उन्हें आशंका है कि पति ने उस महिला से शादी भी कर ली है।

आरोप है कि विरोध करने पर अविनाश व तनूजा ने उन्हें धमकाया। इसके साथ ही आरोपी उन्हें मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। जिसके बाद उन्होंने कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

थाना प्रभारी ब्रज मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- Kanpur: सराहनीय: आरपीएफ ने हीरे की अंगूठी खोजकर NRI को सौंपी; तेजस राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान बाथरूम में गिर गई थी...

UP: पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी ने मांगी इच्छामृत्यु, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राष्ट्रपति, PMO को किया टैग
कानपुर, अमृत विचार। कलक्टरगंज पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध होकर रिटायर एयरफोर्स कर्मी ने एक्स पर इच्छा मृत्यु की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कलक्टरगंज पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। साथ ही बीते गुरुवार रात पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार ही कार्रवाई की गई है।

कलक्टरगंज दालमंडी निवासी 62 वर्षीय श्याम सुंदर जायसवाल एयरफोर्स से रिटायर हैं। बताया कि उन्होंने कारगिल का युद्ध भी लड़ा है। रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी ने बताया कि घर के सामने एक दुकान पर कब्जे को लेकर उनका दूसरे पक्ष से विवाद था। हालांकि कोर्ट ने फैसला दूसरे पक्ष में सुनाया और बीते वर्ष कब्जा देने का आदेश दे दिया। लेकिन इस दौरान दूसरे पक्ष के दावेदार की मौत हो गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीते दो जनवरी को कलक्टरगंज पुलिस कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची और मृत व्यक्ति के पक्ष को दुकान पर कब्जा दिलाने लगी। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। पुलिस की छीना झपटी से अधिवक्ता बेटी का कोट भी फट गया था। बताया कि बीते गुरुवार देर रात पुलिस आई और मारपीट कर थाने ले गई। थाना प्रभारी से पूछा तो बताया कि डीसीपी का आदेश है।

श्याम सुंदर जायसवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी ने पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध होकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राष्ट्रपति भवन, पीएमओ, सीएम कार्यायल, यूपी पुलिस व डीएम समेत अन्य अधिकारियों को को टैग करते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की है।

शनिवार को पोस्ट जमकर वायरल हुई। कलक्टरगंज थाना प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति कल, स्नान के लिए घाट तैयार, मंदिरों में होंगे खास आयोजन, खिचड़ी भोज की भी तैयारी