Tourist - Amrit Vichar

Varanasi Crime News : काशी में सुरक्षाकर्मी बने हैवान! नमो घाट पर पर्यटकों को जमकर पीटा, एक की मौत, दो अन्य घायल, चार गिरफ्तार
वाराणसी। धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में घूमने आए एक पर्यटक की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र से आए पांच युवक रविवार सुबह नमो घाट घूमने पहुंचे थे। गेट नंबर दो के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया।

किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। गार्डों और बाउंसरों की पिटाई से तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि नमो घाट पर सुबह पांच युवक घूमने आए थे। गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग थी।

वहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के साथ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में चिंटू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी गार्डों को भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार गार्ड थे और सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके नाम सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Uttrakhand: वीकेंड पर ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू, कैंचीधाम-भवाली-भीमताल के लिए विशेष व्यवस्था
हल्द्वानी, अमृत विचार। वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था दो दिनों तक सुबह से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान यात्रा रूट पर सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक बॉर्डर पर रोका जाएगा। जनपद के अंदर से आने वाले भारी वाहनों को नंबर-1 बैंड, भीमताल एचएमटी क्षेत्र, पुलिस चौकी सलड़ी, अमृतपुर मोड़ और मैगी प्वाइंट क्षेत्र में पार्क कराया जाएगा। वहीं मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार और खेड़ा चौकी के पास रोका जाएगा।

बरेली रोड से आने वाले पर्यटक व मालवाहक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से गंतव्य को जाएंगे। रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहन पंतनगर, लालकुआं और तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गौलापार रोड से भेजे जाएंगे। रामनगर, बाजपुर और कालाढूंगी से आने वाले वाहन कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से मंगोली मार्ग होते हुए जाएंगे।

रविवार को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास से डायवर्ट कर मंगोली-कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

कैंचीधाम, भवाली और भीमताल के लिए विशेष व्यवस्था
वीकेंड पर कैंचीधाम, भवाली और भीमताल में यातायात दबाव कम करने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। कैंचीधाम आने वाले पर्यटक वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जाएगा। वहीं नैनीताल से आने वाले वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और वहां से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस ने यात्रियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

UP: कॉर्बेट पार्क में मोबाइल फोन पर लगेगा प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कवायद की तेज
रामनगर, अमृत विचार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सभी पर्यटन जोनों में अब सफारी के दौरान पर्यटकों को मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। अब पार्क के भीतर किसी भी पर्यटक, वन कर्मी, नेचर गाइड या जिप्सी चालक को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद लिया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि टाइगर रिजर्व के कोर हैबिटेट और पर्यटन क्षेत्रों में सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और प्राकृतिक वातावरण में किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप रोका जा सके। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने इसकी पुष्टि की है। वहीं उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सफारी के दौरान स्मार्टफोन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हालांकि पर्यटक प्रोफेशनल कैमरे, जैसे डीएसएलआर कैमरा अपने साथ ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्क प्रशासन कोर्ट के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए आवश्यक गाइडलाइन तैयार की जा रही हैं। जल्द ही सफारी के दौरान मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे और पर्यटकों को प्रवेश द्वार पर ही फोन जमा करना होगा।

पर्यटकों के साथ ही स्टाफ भी नहीं रख सकेगा मोबाइल
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत देश-विदेश से आने वाले पर्यटक, पंजीकृत टूर गाइड, जिप्सी एवं सफारी वाहन चालक, नेचरलिस्ट, कोर ज़ोन में कार्यरत होटल एवं लॉज संचालक तथा पार्क के भीतर प्रवेश करने वाला कोई भी स्टाफ मोबाइल फोन अपने पास नहीं रख सकेगा। नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढिकाला, सर्पदुली, गैरल, सुल्तान, बिजरानी, झिरना, गर्जिया, सोनानदी, दुर्गा देवी, पाखरो, मुंडिया पानी, तराई पश्चिमी का फाटो जोन सहित रामनगर वन प्रभाग के सितावनी, पवलगढ़ और कॉर्बेट हेरिटेज सफारी जोन शामिल हैं, जहां डे सफारी और नाइट स्टे की सुविधा उपलब्ध है।

World Wildlife Conservation Day Special: यूपी की जंगल सफारी नंबर-1 बनने की राह पर! गैंडा-बाघ के साथ कमाई भी, जयवीर सिंह का मेगा प्लान
लखनऊ, अमृत विचार : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वन, सिंचाई सहित अन्य विभागों से समन्वय कर पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। हमारा प्रयास वन्य जीव संरक्षण को सुदृढ़ करते हुए स्थानीय समुदाय को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ना है।

पर्यटन मंत्री ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि प्रदेश में गैंडा, बाघ, बारहसिंघा, घड़ियाल जैसे दुर्लभ वन्यजीव न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि उनके लिए वातावरण भी विकसित किया गया है। दुधवा, पीलीभीत, कतर्नियाघाट, अमानगढ़ और सोहगीबरवा जैसे वन क्षेत्र पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि तराई, ब्रजभूमि, गंगा नदी का क्षेत्र, बुंदेलखंड और विंध्य वनक्षेत्र हर इलाके में जैव विविधता के संरक्षण और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया गया है।

तीन वर्षों में 161 करोड़ रुपए खर्च

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इको-टूरिज्म विकास बोर्ड ने पिछले तीन वर्षों में 161 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च कर विभिन्न प्राकृतिक स्थलों पर पर्यटन सुविधाएं विकसित की हैं। इनमें मार्ग सुधार, कैफेटेरिया, इको-फ्रेंडली विश्राम स्थलों, गजिबो, नेचर ट्रेल, बर्ड वॉचिंग स्थान और बच्चों के लिए खेलने के क्षेत्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पिछले तीन वर्षों में निरंतर बढ़ता निवेश राज्य की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करता है।

विकसित यूपी @2047'' की ओर बढ़े कदम

पर्यटन मंत्री ने बताया कि हाल ही में संपन्न ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ कार्यशाला में ईको-टूरिज्म को राज्य की भविष्य रणनीति का अहम आधार माना गया है। वेटलैंड्स और वाइल्ड लाइफ जोन में हरित नेटवर्क विकसित किया गया है। उत्तर प्रदेश को प्रकृति-आधारित पर्यटन का नया प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इको टूरिज्म को गुणवत्तापूर्ण और समृद्ध अनुभव बनाने के लिए दुधवा, पीलीभीत और कतर्नियाघाट क्षेत्रों में नेचर गाइड्स को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही, स्थानीय निवासियों को होम स्टे विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वाराणसी: गंगा का घटा जलस्तर, काशी के घाटों पर लगा मिट्टी का ढेर, जानिए क्या बोले पर्यटक
वाराणसी। वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी का जलस्तर घटने के बाद काशी के दर्जनों ऐतिहासिक घाटों पर मिट्टी का ढेर जमा हो गया है। इससे पर्यटकों, मल्लाहों और घाटों पर रोजगार करने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जमा मिट्टी के कारण पर्यटक घाटों पर घूमने का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।

तमिलनाडु से आए पर्यटक शिवा कोटी ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से काशी के गंगा घाटों पर घूमने आ रहे हैं, लेकिन घाटों पर जमा मिट्टी के कारण एक घाट से दूसरे घाट तक जाना जोखिम भरा है, क्योंकि फिसलने या धंसने का डर बना रहता है।भोपाल से आए पर्यटक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अस्सी, राणा महल, शिवाला, मणिकर्णिका समेत कई घाटों पर सिल्ट जमा है, जिससे घूमना मुश्किल हो गया है।

मल्लाह सोनू ने बताया कि मिट्टी जमा होने के कारण नाव में सवारियों को बैठाने में परेशानी हो रही है। इस वजह से आधे से अधिक पर्यटक घाटों तक पहुंचे बिना ही लौट जा रहे हैं। नगर निगम के अनुसार, सिल्ट हटाने का कार्य निरंतर जारी है। मणिकर्णिका गली, कोनिया, शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट समेत कई स्थानों पर जमा मिट्टी को हटाया जा रहा है। स्वास्थ्य निरीक्षक भी मौके पर निगरानी कर रहे हैं।

सिक्किम में बचाव अभियान फिर शुरू, 17 और लोगों को किया गया रेस्क्यू, चाटेन में 47 पर्यटक अब भी फंसे
गंगटोक। उत्तरी सिक्किम के चाटेन में भूस्खलन की वजह से फंसे 64 पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए शुक्रवार की सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया और 17 लोगों को बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से पाकयोंग लाया गया।

यहां एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एक हेलीकॉप्टर ने दिन का पहला बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें 17 व्यक्तियों को चाटेन से ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे, पाकयोंग तक पहुंचाया गया।’’ उन्होंने बताया कि चाटेन में अब भी करीब 47 लोग फंसे हुए हैं और उन सभी को जल्द से जल्द हेलीकॉप्टरों की मदद से निकाल लिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बचाए गए लोगों को हवाई अड्डे से गंगटोक तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की है, जहां से वे अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक टीम भी हवाई अड्डे पर मौजूद थी, जिसने वहां से लाए गए लोगों की प्राथमिक चिकित्सा जांच की।

चाटेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के प्रयास शुक्रवार को फिर से शुरू हो गए, जिसके लिए पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से तीन हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह की शुरूआत में चाटेन भूस्खलन की चपेट में आ गया था जहां से बृहस्पतिवार को अधिकतर पर्यटकों समेत फंसे हुए कुल 63 लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से निकाला गया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया था। चाटेन में एक जून की शाम एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि छह सैनिक लापता हो गए और कई अन्य घायल हो गए थे। लापता सैनिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

हमारी शांति भंग करने वाले हर व्यक्ति पर प्रतिबंध लगना चाहिए, पहलगाम हमले पर बोले सुनील शेट्टी
मुंबई। अभिनेता सुनील शेट्टी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहा कि कला और क्रिकेट ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ संभव नहीं है जो ‘‘हमारी शांति भंग करने और निर्दोष लोगों को मारने की कोशिश करता है।’’

शेट्टी ने कहा कि देश के जिम्मेदार नागरिकों के रूप में, एकजुट रहना और किसी को भी हमले के बाद नफरत फैलाने नहीं देना महत्वपूर्ण है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में अधिकतर पर्यटक थे। इ

स हमले के बाद, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। फिल्म पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी। पिछले हफ्ते, सरकारी सूत्रों ने कहा कि फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

शेट्टी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘हमारी शांति भंग करने और निर्दोष लोगों को मारने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। हर चीज पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्रिकेट, फिल्में, हर चीज पर। पहले जो गलत हुआ है उसे ठीक करें और फिर सब कुछ सही हो जाएगा... हम ऐसी जगह से आते हैं जहां हम धर्म, कर्म और सेवा की बात करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने सेना को निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी है और मुझे लगता है कि वर्दीधारी लोग वही करेंगे, जो उन्हें करना है। हम एक हैं, हम एकजुट हैं और किसी को भी नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देते हैं। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें बस इतना ही करना है।’’ शेट्टी फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘केसरिया वीर’ का प्रचार कर रहे हैं। यह फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय भी हैं।

अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहा था जिपलाइन ऑपरेटर... अहमदाबाद के पर्यटक के वीडियो में रिकॉर्ड हुई पहलगाम आतंकी हमले की घटना
अहमदाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ‘जिप लाइन राइड’ का आनंद ले रहे अहमदाबाद के एक पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें आतंकवादियों के हमले के दौरान लोग भागते और गिरते नजर आ रहे हैं। ‘जिप लाइन राइड’ में एक ढलान पर दो बिंदुओं के बीच तार बंधा होता है जिसकी मदद से लोग गुरुत्वाकर्षण के जरिए नीचे की ओर जाते हैं।

पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। पर्यटक ऋषि भट्ट ने ‘राइड’ के दौरान 53 सेकंड का यह वीडियो एक ‘सेल्फी स्टिक’ से शूट किया। वीडियो में भट्ट ‘राइड’ का आनंद लेते नजर आ रहे हैं लेकिन उसी दौरान जमीन पर मौजूद लोग आतंकवादी हमले के कारण अपनी जान बचाने के भागते और गिरते नजर आ रहे हैं।

अहमदाबाद निवासी भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बैसरन घाटी गए थे और उन्होंने ‘जिप लाइन राइड’ का आनंद लेने का फैसला किया। भट्ट ‘इवेंट मैनेजमेंट’ का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब मेरा बेटा और पत्नी सुरक्षित नीचे पहुंच गए और मैंने ‘जिप लाइन राइड’ शुरू की तभी पहली गोली चली। जैसे ही मैं नीचे उतरा, मैंने देखा कि किसी से उसका धर्म पूछा कर उसे गोली मार दी गई।’’

भट्ट ने बताया कि उन्होंने खुद को ‘जिप लाइन’ से अलग किया। फिर वह जिपलाइन से कूदने के बाद अपने परिवार के साथ भागकर एक स्थान पर छिप गए जहां तीन से चार अन्य लोग पहले से छिपे हुए थे। उन्होंने बताया कि लगभग आठ से 10 मिनट बाद जब चलाई जा रही गोलियां कम हो गईं तो वे भागे और बचकर निकलने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘दो आतंकवादी जमीन पर खड़े होकर लोगों से उनके धर्म के बारे में पूछ रहे थे और उन्हें गोली मार रहे थे। बाकी (आतंकवादी) झाड़ियों में छिपकर गोलीबारी कर रहे थे। जिस तरह से गोलियां चल रही थीं, उससे लगता है कि चार से पांच आतंकवादी थे। दो लोग जमीन पर (सामने नजर आ रहे) थे, लेकिन हमें नहीं पता कि झाड़ियों से कितने लोग गोलियां चला रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि ‘जिप लाइन’ संचालक ने उनसे पहले नौ लोगों को ‘राइड’ के लिए भेजा था। भट्ट ने कहा, ‘‘जब मैंने ‘राइड’ पर जाने से ठीक पहले सेल्फी स्टिक तैयार की तो उसने (संचालक ने) तीन बार ‘अल्लाह हू अकबर’ कहा। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। वह ये शब्द बोलते हुए नीचे देखता रहा। जब हमने अगले दिन वीडियो देखा तो मुझे एहसास हुआ कि ‘अल्लाह हू अकबर’ कहने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि उस इलाके में भारतीय सेना की मौजूदगी नहीं थी और यह जगह स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में थी। उन्होंने कहा, ‘‘घटना के 20 मिनट के भीतर सेना ने सभी पर्यटकों को सुरक्षा दी और उन्हें पार्किंग स्थल तक ले आई।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15-20 दिन के भीतर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें:-Pahalgam attack: 'खुद ही लोगों को मरवाते हैं और...', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने पहलगाम हमले पर दिया बेहद घटिया बयान

Pahalgam Attack: बयान बदलवाने से सच नहीं बदलता...पहलगाम हमले को लेकर अखिलेश यादव ने पूछे ये चार सवाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को सवाल किया कि ‘जश्नजीवी भाजपाई’ को सुरक्षा मिलती है लेकिन पर्यटकों को सुरक्षा क्यों नहीं मिली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

सपा प्रमुख यादव ने मंगलवार को “एक्स” एक लंबे पोस्ट में कहा “पूछता है पहलगाम का पर्यटक.... ख़तरों के बीच मेरी रक्षा करनेवाला कोई वहाँ क्यों नहीं था?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कुछ ऐसे लोगों को सरकार की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा घेरा क्यों दिया जाता है जो बाद में ठग साबित होते हैं? उन्होंने कहा ‘‘कोई भी कुछ बनकर सुरक्षा कैसे पा सकता है, क्या पहले कोई जाँच-पड़ताल नहीं होती है?”

अखिलेश यादव ने कहा “जब ’जश्नजीवी भाजपाई’ यहाँ विवादित निजी कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो लगभग 250 वीवीआईपी के लिए हज़ारों सुरक्षाकर्मियों के कई घेरे बना दिये जाते हैं, वह भी उनके निजी कार्यक्रम में, जिनका काम किसी और के शब्दों को स्वर देना है। जिनका स्वयं कोई अस्तित्व नहीं है, जो अदालत तक की अवमानना करते हैं, ऐसे लोगों को सुरक्षा किस आधार पर मिलती है और पर्यटकों को सुरक्षा क्यों नहीं मिली?” सपा प्रमुख यादव ने कहा “यह अति गंभीर प्रश्न हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन पर दबाव डालकर उनके बयान भले ही बदलवा दिये जाएं, लेकिन भाजपाई याद रखें कि ‘बयान बदलवाने से सच नहीं बदल जाता है’।”

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1917069807360377268

यह भी पढ़ें:-Pahalgam attack: 'खुद ही लोगों को मरवाते हैं और...', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने पहलगाम हमले पर दिया बेहद घटिया बयान

Pahalgam Attack: विधानसभा में भावुक हुए उमर अब्दुल्ला, कहा- पर्यटकों के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे...
जम्मू। जम्मू कश्मीर विधानसभा ने पहलगाम में पिछले सप्ताह हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव आम-सहमति से पारित किया और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने तथा प्रगति में बाधा डालने के नापाक इरादों को हराने के लिए दृढ़ता से लड़ने का संकल्प लिया। पहलगाम हमलों में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने यह प्रस्ताव पेश किया था जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

सत्र की शुरुआत पिछले सप्ताह इस त्रासदी में मारे गए लोगों को कुछ पल का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘जम्मू कश्मीर विधानसभा अपने सभी नागरिकों के लिए शांति, विकास और समावेशी समृद्धि का माहौल बनाने और राष्ट्र तथा जम्मू कश्मीर के सांप्रदायिक सद्भाव व प्रगति को बाधित करने की कोशिश करने वालों के नापाक इरादों को दृढ़ता से हराने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।’’

सदन में चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और स्वीकार किया कि वह पर्यटकों के लिए सुरक्षित वापसी मुहैया कराने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस मौके पर केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर जोर नहीं देने की भी बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र शासित प्रदेश की चुनी हुई सरकार की नहीं है। लेकिन मैं इस मौके का इस्तेमाल पूर्ण राज्य का दर्जा मांगने के लिए नहीं करूंगा। मैं अभी पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कैसे कर सकता हूं? मैं सस्ती राजनीति में विश्वास नहीं करता। क्या मुझे 26 लोगों के मारे जाने की परवाह नहीं करनी चाहिए और इस समय केंद्र के पास जाकर पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करनी चाहिए?’’ अब्दुल्ला ने भयावह हमले का असर पूरे देश पर होने का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक...अरुणाचल से गुजरात तक और जम्मू कश्मीर से केरल तक पूरा देश इस हमले से प्रभावित हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता था कि इस तरह के हमले अतीत की बात हो गए हैं। दुर्भाग्य से, इस (पहलगाम) हमले ने ऐसी स्थिति को फिर से पैदा कर दिया है जिसे हम पीछे छोड़ देने की उम्मीद कर रहे थे। हम कभी नहीं जानते कि ऐसा कोई और हमला कब हो सकता है। मेरे पास उन परिवारों से माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’’

मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि इस अमानवीय और भयावह हमले के बाद भी कश्मीर से उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है। उन्होंने कहा, ‘‘कई सालों में पहली बार मैंने ऐसे विरोध प्रदर्शन देखे जो वाकई एकजुटता के साथ हुए। किसी राजनीतिक पार्टी या नेता ने उन्हें एकजुट नहीं किया, और किसी बैनर या मोमबत्ती मार्च की योजना नहीं बनाई गई। आक्रोश और दुख स्वतःस्फूर्त था, जो सीधे लोगों के दिलों से निकल रहा था। हर मस्जिद में मौन रखा गया।" उन्होंने कहा कि इस बदलाव को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और मजबूती प्रदान की जानी चाहिए।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हमें इस एकता, करुणा और जुझारूपन की भावना को मजबूत करना चाहिए और संजोना चाहिए जो लोगों के बीच से ही उभरी है।’’ इससे पहले विधानसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा, ‘‘यह सदन 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर किए गए बर्बर और अमानवीय हमले पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त करता है।’’

उन्होंने कहा कि यह सदन इस जघन्य, कायरतापूर्ण कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की जान चली गई। प्रस्ताव का हवाला देते हुए चौधरी ने कहा, ‘‘आतंक के ऐसे कृत्य कश्मीरियत के मूल्यों, हमारे संविधान में निहित मूल्यों और एकता, शांति तथा सद्भाव की भावना पर सीधा हमला हैं, जो लंबे समय से जम्मू कश्मीर और हमारे राष्ट्र की विशेषता रही है।’’ दस्तावेज में कहा गया है कि यह सदन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है।

इसमें कहा गया, ‘‘हम उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्हें अपूरणीय क्षति हुई है और उनके दुख को साझा करने तथा उनकी जरूरत की घड़ी में उनका समर्थन करने के अपने सामूहिक संकल्प की पुष्टि करते हैं।’’ इसमें खच्चर संचालक सैयद आदिल हुसैन शाह के मारे जाने का भी उल्लेख किया गया जिसने पर्यटकों को आतंकवादी हमले से बचाने की कोशिश करते हुए अपनी जान दे दी।

प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘उनका साहस और निस्वार्थ सेवा कश्मीर की सच्ची भावना को दर्शाते हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेंगे।’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह सदन हमले के बाद कश्मीर और जम्मू के लोगों द्वारा दिखाई गई असाधारण एकता, करुणा और दृढ़ता की सराहना करता है।’’

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘शहरों और गांवों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और पर्यटकों के प्रति नैतिक और भौतिक समर्थन की सहज अभिव्यक्ति, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून के शासन के प्रति लोगों की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।’’ इसमें त्रासदी के एक दिन बाद सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक के बाद केंद्र द्वारा घोषित राजनयिक उपायों के प्रति विधानसभा के समर्थन का भी उल्लेख किया गया।

इसमें कहा गया, ‘‘यह सदन इस हमले के पीड़ितों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने के पीछे की भयावह साजिश के प्रति सजग है। यह समाज के सभी वर्गों और विशेष रूप से मीडिया से अपील करता है कि वे गैर-जिम्मेदाराना तरीके से भावनाओं को भड़काकर इस भयावह साजिश का शिकार न बनें।’’

उसने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वहां रहने वाले या वहां यात्रा करने वाले कश्मीर के छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और भलाई सुनिश्चित करने और उनके उत्पीड़न, भेदभाव या धमकी को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की अपील की। ​​

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘यह सदन देश भर के सभी राजनीतिक दलों, धार्मिक और सामुदायिक नेताओं, युवा संगठनों, नागरिक संस्थाओं और मीडिया घरानों से शांति बनाए रखने, हिंसा और विभाजनकारी बयानबाजी को अस्वीकार करने एवं शांति, एकता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान करता है।’’

यह भी पढ़ें:-Pahalgam attack: 'खुद ही लोगों को मरवाते हैं और...', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने पहलगाम हमले पर दिया बेहद घटिया बयान

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने की गोलीबारी, 5 पर्यटक घायल, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बैसरन पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पर्यटक रिसॉर्ट में हमला कर दिया हैं। हमले में 5 पर्यटक घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायल पर्यटकों को पहलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने आज यहां यह जानकारी दी। इसमें चार गैर कश्मीरी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। यह गोलीबारी पहलगाम की बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई है। यह हमला बैसरन पहलगाम के घास के मैदान में हुआ, जो मोटर वाहन योग्य ट्रैक नहीं है। इलाके में आतंकवादियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

आतंकियों के इस कायराना हमले पर भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "पाकिस्तानी आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला किया है। कायर पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और हमारे अर्ध सैनिक बलों के जांबाज वीरों का सामना नहीं कर सकते। इन कायर आतंकवादियों ने कश्मीर घूमने आए निहत्थे निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया है। कुछ पर्यटकों को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। सारे क्षेत्र की घेराबंदी सेना और पुलिस ने कर दी है। जो आतंकवादी इस हमले के गुनहगार हैं जो-जो इनके मददगार हैं उनको सजा दी जाएगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने पहलगाम में गोलीबारी की घटना पर कहा, "यह निंदनीय है, खासकर पर्यटकों पर हमला होना बहुत निंदनीय है। एक तरफ भाजपा कहती है कि माहौल बिल्कुल ठीक है, हमने आतंकवादियों को भी खत्म कर दिया है, सब कुछ ठीक है। मुझे लगता है कि इसे अहंकार का मुद्दा बनाने के बजाय भाजपा को खामियां बतानी चाहिए। अगर भाजपा दावा करती है कि सब कुछ ठीक है तो उन्हें हकीकत पर बात करनी चाहिए, अगर स्थिति ठीक है तो यह सब क्यों हो रहा है? भाजपा और भारत सरकार को देश के लोगों को यह बताना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। हम इस घटना की निंदा करते हैं।"

लखीमपुर खीरी: किशनपुर में रास्ते पर सैलानियों को टहलते मिले वनराज
पलियाकलां, अमृत विचार। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंचुरी में इस पर्यटन सत्र सैलानियों द्वारा अक्सर बाघ देखे जाने से पर्यटकों के साथ ही डीटीआर प्रशासन भी बेहद प्रसन्न है। मंगलवार को सैलानियों को किशनपुर में रास्ते पर एक बाघ आराम से टहलते हुए जाते देखा गया। पर्यटकों ने उसकी फोटो मोबाइल में कैद की और वीडियो भी बनाया।

बाघों सहित अन्य दुर्लभ वन्य जंतुओं के लिए समूचे विश्व में प्रसिद्ध दुधवा टाइगर रिजर्व अब उन गिने-चुने राष्ट्रीय पार्कों में गिना जाने लगा है, जिसको देखने के लिए देशी-विदेशी सभी पर्यटक लालायित रहते हैं। मंगलवार को किशनपुर सेंचुरी के झादी ताल जाने वाले मार्ग से गुजर रहे कुछ सैलानियों को सामने से जब बाघ आता दिखाई दिया, तो वे खुशी से झूम उठे। इधर कानपुर, बरेली, लखनऊ व सीतापुर से आने वाले कई सैलानियों ने बताया कि वे इससे पहले भी कई बार दुधवा आए थे, लेकिन उन्हें बाघ दिखाई नहीं दिया था अब यहां बहुत आसानी से बाघों की साइटिंग हो रही है। एक नहीं कई- कई बाघों को भी एक साथ देखा जा रहा है। इससे लगता है कि इधर यहां बाघों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जितनी आसानी से दुधवा और किशनपुर सेंचुरी में बाघ दिख रहे हैं। उससे अधिक परिश्रम तो किसी जू में जाकर बाघ देखने के लिए करना पड़ता है। उधर पर्यटकों को लगातार जंगल में बाघ दिखाई देने से पार्क अधिकारी भी काफी खुश हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ रंगा राजू टी ने कहा है कि बाघ सहित अन्य वन्य जीव-जंतु लगातार दिखाई देने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी में चोरों का आतंक जारी, सर्राफा व्यापारी समेत तीन घरों में आठ लाख की चोरी