बुलडोजर - Amrit Vichar

गुरुग्राम हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
सितारगंज, अमृत विचार। गुरुग्राम में पूजा विश्वास नामक महिला की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला सुबह गौरीखेड़ा गांव पहुंचा, जहां जेसीबी की मदद से मुश्ताक के मकान को ढहा दिया गया। इस दौरान गांव के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता अली अहमद ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाया था, जो ग्राम थारू गौरीखेड़ा निवासी मथुरा सिंह के नाम दर्ज है। मथुरा सिंह के पिता की मृत्यु के बाद यह भूमि उनके नाम पर चढ़ाई गई थी। इस मामले में पूर्व में अली अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी और आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

Moradabad : वक्फ संपत्तियों का नए सिरे से होगा भौतिक सत्यापन, बुलडोजर से गिराया जाएगा अवैध निर्माण...माफिया में मची खलबली
मुरादाबाद, अमृत विचार । जनपद में वक्फ संपत्तियों पर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के साथ गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने जिलाधिकारी को वक्फ संपत्तियों का नये सिरे भौतिक सत्यापन कराने के लिए कहा है। सत्यापन के बाद भूमाफिया के कब्जे से वक्फ संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण पर सरकार बुलडोजर चला कर कब्जा मुक्त कराएगी। वक्फ संपत्तियों के सत्यापन के दौरान जिले में सक्रिय शिया और सुन्नी बोर्ड कार्डधारियों के पास मौजूद दस्तावेजों से मिलान कराएगा। सत्यापन के आदेश से माफिया में खलबली मची हुई है।

सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से जिले में मौजूद 2854 वक्फ संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश मिले हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में वक्फ संपत्तियों का तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के स्तर से सत्यापन कराया जाएगा। ऐसी संपत्तियों के सत्यापन में शिया और सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष के पास भूमि के दस्तावेज से भूमि का मिलान किया जाएगा। इसके साथ सत्यापन का विरोध करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

ऐसी संपत्ति पर हुए अवैध निर्माण पर सरकार का बुलडोजर चलेगा। सरकार ने वक्फ संपत्तियों पर स्कूल, अस्पताल के साथ गरीबों के लिए आवास बनाने का फैसला लिया है। इस कानून को लेकर सरकार सख्त है। सत्यापन के बाद वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ी कार्रवाई से निपटना होगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने डीएम को वक्फ संपत्ति की सूची भेजी है, सत्यापन के बाद मुख्यमंत्री को वक्फ संपत्ति की सूची भेजी जाएगी।

वक्फ संपत्तियों के फिर से सत्यापन का कोई आदेश नहीं आया है। यदि आदेश आता है तो देखेंगे। नए बिल के अनुसार जो निर्देश मिलेंगे उनका पालन कराया जाएगा। -अनुज सिंह, जिलाधिकारी।

ये भी पढे़ं : Moradabad : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर...हिमगिरी एक्सप्रेस का रुड़की में होगा ठहराव

पॉश कालोनी हीरा नगर में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
हल्द्वानी, अमृत विचार : शहर की पॉश कॉलोनी हीरानगर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं होगी। सड़क पर किए अतिक्रमण पर सरकारी बुलडोजर चलेगा। तीन महकमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही हीरा नगर में सड़कों पर अवैध कब्जे चिन्हित किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, हीरा नगर में सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली थीं। जिस पर आला अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कराई तो पता चला कि सड़कों पर अवैध कब्जे किए गए हैं।

इसके बाद राजस्व, नगर निगम और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने हीरा नगर में एक-एक घर के बाहर सड़क की पैमाइश की। नापजोख में सामने आया कि दस्तावेजों के अनुसार सड़कें 60 फिट चौड़ी हैं लेकिन सफेदपोशों व रसूखदारों ने सड़क पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया। किसी ने घर की बगिया बना दी तो किसी ने पार्किंग बना ली। किसी ने घर की बाउंड्री बनाकर सड़क तक आंगन बना लिया। इस वजह से सड़कें कहीं-कहीं 30 फिट ही रह गईं। गुरुवार को सड़कों पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया है टीम ने 16 अतिक्रमण चिन्हित किए। अब तक कुल 31 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, इसको ध्वस्त किया जाएगा। संभावना है कि होली के बाद अतिक्रमण ध्वस्त किया जा सकता है।

मुरादाबाद : अवैध निर्माण को तीन दिन में गिरा दें, नहीं तो बुलडोजर चलेगा
मुरादाबाद, अमृत विचार। फल सब्जी मंडी समिति में आढ़त के नाम पक्का निर्माण कर लिंटर डालने की सूचना पर मंडी की सभापति सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव सोमवार को मंडी समिति पहुंची। इससे दुकानदारों व आढ़तियों में हलचल मच गई। उन्होंने मंडी सचिव के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। जिन दुकानों पर पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था उन्हें तीन दिन के अंदर तोड़ने की चेतावनी दी। कहा कि इसके बाद मंडी प्रशासन इसे हटवाएगा।

1980 में लाइनपार में बनी नवीन फल सब्जी मंडी की सड़कों और आढ़तियों का स्वरूप बदलता जा रहा है। मंडी की दुकानों में आधे हिस्से में लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं, इतना ही नहीं मंडी की दुकानें गाड़ियों के गैराज और कार्यालय का काम कर रही हैं। इसकी शिकायत पर मंडी की सभापति किंशुक श्रीवास्तव ने सचिव महादेवी के साथ मंडी का भ्रमण किया। उन्हें मंडी समिति में दोनों यूनियन के पदाधिकारी मिले।

मंडी की सभापति ने यूनियन के पदाधिकारियों व आढ़तियों से कहा कि नए स्ट्रक्चर के रूप में मंडी का निर्माण किया जाना है। जिन लोगों के भी पक्के निर्माण हैं वह उसे खुद तोड़ लें इसके लिए उन आढ़तियों को नोटिस भी दिए गए हैं। नोटिस में दिए गए तीन दिन के समय के अंदर पक्के निर्माण और लिंटर को गिरा लें अन्यथा तीन दिन बाद मंडी प्रशासन द्वारा बुलडोजर से पक्का अतिक्रमण गिरा दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : एंटी करप्शन टीम ने संविदा विद्युत कर्मी को 30 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

गजराज पहुंचे बुलडोजर लेकर बनभूलपुरा, बनाना चाहते हैं अतिक्रमण मुक्त हल्द्वानी
अमृत विचार, हल्द्वानी। नगर निगम ने पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। आज हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट खुद जेसीबी लेकर लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा में पहुंचे। मौके पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह भी पहुंची। साथ ही पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद रही। मेयर गजराज बिष्ट का कहना है कि अतिक्रमण हल्द्वानी नगर निगम में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे हल्द्वानी शहर में हो या फिर बनभूलपुरा।

मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है की लाइन नंबर 8 में आज मैं खुद गया। वहां पूरा अतिक्रमण किया गया था। नालियों के ऊपर दुकानें बनाई गई हैं। जिसे आज नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। मेयर गजराज का आगे कहना है कि मैं अतिक्रमण मुक्त हल्द्वानी बनाना चाहता हूं। मैं बेहतर हल्द्वानी बनाना चाहता हूं। मैं अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

Sambhal News : दिन निकलते ही चला बुलडोजर, प्रशासन ने सती मंदिर की भूमि को कराया कब्जा मुक्त
संभल। जनपद संभल में तीर्थ मंदिरों को कब्जा मुक्त करने की प्रशासन की मुहिम के तहत मंगलवार को एक और मंदिर की भूमि को भू-माफिया से मुक्त कराया गया है। संभल के नई सराय में कभी सती मंदिर हुआ करता था। लेकिन, जब हिंदू समुदाय के लोग इस इलाके से पलायन कर गए तब न सिर्फ मंदिर का अस्तित्व मिट गया बल्कि अब इस मंदिर की भूमि पर भी भूमि माफियाओं ने कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी।

प्रशासन को जानकारी मिली तो एसडीएम वंदना मिश्रा राजस्व विभाग की टीम के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई। नापतोल के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा है कि जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया उन्हें भू-माफिया के रूप में चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें : संभल में भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा निर्माणाधीन, सीएम योगी कर सकते हैं अनावरण

संभल : एसडीएम की दुकानदारों को दो टूक, कहा-खुद अतिक्रमण तोड़ लें नहीं तो बुलडोजर चलेगा
संभल, अमृत विचार। संभल में कोतवाली के सामने मस्जिद के गेट पर बने प्राचीन अकर्म मोचन कूप से सटी एक दुकान को बुलडोजर से तोड़ने के बाद अब प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर मस्जिद से सटी सभी दुकानों को अतिक्रमण मानकर तोड़़ने का फैसला लिया है। एसडीएम ने दुकानदारों को दो टूक कहा कि खुद अतिक्रमण तोड़ लें नहीं तो बुलडोजर चलेगा।

संभल के 68 तीर्थ व 19 प्राचीन कूप को खोजने में जुटे जिला प्रशासन को पता चला कि कोतवाली के सामने मस्जिद के गेट पर 19 कूपों में से एक अकर्म मोचन कूप था जिसे पाट दिया गया है। हालात देखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया खुद मौके पर पहुंचे थे। जब पटा कूप नजर आया तो डीएम के आदेश पर उसकी खोदाई का काम शुरू कराया गया था।

शनिवार शाम को ही कूप से सटी एक दुकान को अतिक्रमण मानते हुए बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया था। रविवार को प्रशासन ने मस्जिद की जमीन की नापजोख कराई तो पता चला कि सड़़क किनारे मस्जिद से सटाकर बनाई गई दुकानें अवैध हैं और सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। इसके बाद प्रशासन ने यहां बनी 12 दुकानों के मालिकों से बातचीत शुरु की। एसडीएम वंदना मिश्रा कोतवाली पहुंचीं और इन दुकानदारों को बुलाकर दुकानों के दस्तावेज दिखाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि काफी समय पहले से इन दुकानदारों से कहा जा रहा है कि वह अपनी दुकानों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिखायें। पालिका व प्रशासन ने इसे लेकर नोटिस भी दिये लेकिन किसी के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं है जिससे यह माना जाये कि वह दुकान का स्वामी है।

इसके अलावा स्वामित्व को लेकर कोई दूसरा भी अपना दस्तावेज नहीं दिखा पाया। साफ है कि यह सड़क पर किया गया अतिक्रमण है जिसे हटाने की कवायद की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जो दुकानें अतिक्रमण के रूप में काफी पहले चिह्नित की जा चुकी हैं उनमें कारोबार करने वाले दुकानदारों को बुलाकर अंतिम चेतावनी दी गई है कि वह खुद अतिक्रमण हटा लें नहीं तो पालिका और प्रशासन कार्रवाई करेगा। एसडीएम ने बताया कि 12 में से 11 दुकानदारों ने बताया है कि उनकी दुकान की मालिक मस्जिद कमेटी है और वह मस्जिद को ही किराया देते आये हैं।

ये भी पढे़ं : संभल: न्यूड वीडियो का डर दिखाकर युवक से ठग लिए 92,500 रुपये

हल्द्वानी: ट्रंचिंग ग्राउंड में नमकीन के पैकेटों पर चला बुलडोजर
हल्द्वानी, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भारी मात्रा में नमकीन (पफ) के पैकेटों को पकड़ा है। इन्हें एक वाहन में बेचने के लिए भेजा जा रहा था। विभाग ने इन्हें कब्जे में लेकर इनके ऊपर बुलडोजर चलवा दिया है।

शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र के नेतृत्व में लामाचौड़ में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान काशीपुर से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन को रोका। इसमें नमकीन (पफ) के पैकेट लदे हुये थे। जब जांच की तो पैकेटों पर कुल वजन, पैकिंग तिथि, अवसान तिथि, बैच नंबर आदि कुछ भी नहीं छपा था।

इस तरह की पूरी 60 पेटी थीं। इन्हें कब्जे में लेकर तुरंत ही रामपुर रोड स्थित कार्यालय पहुंचाया गया। निर्माता कंपनी यश फूड इंडस्ट्रीज के स्वामी का खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 23, 26, 27 और 52 के अंतर्गत चालान भी काटा गया। नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिये भेज दिये।

बाद में पूरे माल को लेकर विभाग की टीम ट्रंचिंग्र गाउंड पहुंची। यहां पूरे सामान के ऊपर बुलडोजर चला दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में दौरा कर रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी

देहरादून: रायपुर गोलीकांड को लेकर लोगों में फूटा आक्रोश, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग
देहरादून, अमृत विचार। देहरादून के रायपुर डोभाल चौक पर हुए गोलीकांड को लेकर लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे है। वहीं रिस्पना छह नंबर पर पुलिया चौक पर लोगों ने जाम लगा दिया है। आपको बता दें कि रायपुर के डोभाल चौक में रविवार रात गिरवी रखी कार को वापस लेने गए तीन लोगों को रिहायशी इलाके में बदमाशों ने गोली मार दी।

इसमें एक व्यक्ति गोली लगने के बाद भागा और कुछ दूरी पर नाले में जा गिरा जहां सुबह उसकी लाश मिली। जबकि दो घायलों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो पेशेवर बदमाश बीच शहर से होते हुए आशारोड़ी बैरियर तोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, शव मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने आरोपियों के घर पर पथराव भी किया। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया, डोभाल चौक के पास गढ़वाली कॉलोनी में रहने वाला देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू भारद्वाज ब्याज का काम करता है। वह लोगों की चल और अचल संपत्तियों को गिरवी रख ब्याज पर पैसे देता है। नेहरू ग्राम निवासी दीपक बडोला ने 15 जून को अपनी कार पुरानी कार का कारोबार करने वाले सागर यादव को बेचने के लिए दी थी। लेकिन, अगले दिन रविवार को दीपक बडोला को पता चला कि सागर ने कार बेचने के बजाय उसे सोनू भारद्वाज के पास साढ़े तीन लाख रुपये में गिरवी रख दी।

दीपक बडोला ने सागर यादव से अपनी कार मांगी तो उसने गालियां देकर बडोला को भगा दिया। इस पर बडोला ने सोनू भारद्वाज से कार वापस मांगी। वहां भी बडोला के साथ यही सलूक हुआ। इसके बाद बडोला रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे दो दोस्तों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी को लेकर सोनू भारद्वाज के घर पहुंच गए। सोनू भारद्वाज के घर पर पहले से ही उसका भाई मोनू भारद्वाज, पेशेवर बदमाश रामबीर, मनीष, अंकुश और योगेश आदि शराब पी रहे थे। जैसे ही दीपक बडोला और उनके साथी गेट पर पहुंचे इन सभी ने उन पर गोलियां चला ली।

एक गोली दीपक बडोला के गले में और दूसरी पेट में लगी। बाकी दोनों को पेट में गोली लगी थी। दीपक बडोला घायल हालत में ही वहां से भाग गया, जबकि क्षेत्री और नेगी सोनू भारद्वाज के गेट पर ही गिर गए। क्षेत्री के परिजन उन्हें कैलाश अस्पताल ले गए और पुलिस ने नेगी को दून अस्पताल में भर्ती करा दिया। बाद में दोनों को इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर परिजन और पुलिस सुबह तक दीपक की तलाश करते रहे। इसके बाद सोमवार सुबह छह बजे बडोला का शव डोभाल चौक के पास करीब 10 फीट गहरे नाले से बरामद हुआ। रात में इस घटना को अंजाम देने के बाद रामबीर और मनीष कार लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो आशारोड़ी बैरियर तोड़ते हुए पास ही में कार खड़ी कर जंगल रास्ते भाग निकले।एसएसपी अजय सिंह ने बताया, मामले में सोनू भारद्वाज, मोनू भारद्वाज निवासी गढ़वाली कॉलोनी और सागर यादव निवासी नेहरू ग्राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामबीर के खिलाफ पहले भी हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह रायपुर में ही 2020 में हुई एक हत्या के मामले में पैरोल पर जेल से बाहर चल रहा है।

हल्द्वानी: बागजाला में चला बुलडोजर, वन विभाग की भूमि पर है अवैध कब्जा
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के गौलापार स्थित बागजाला में वन विभाग की भूमि पर बने अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई हो ही गई और खराब मौसम के बावजूद बुलडोजर ने रुकने का नाम नहीं लिया।

वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है और अब तक आठ अवैध निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। भूमाफियाओं ने यहां भी स्टॉम्प पेपर पर लोगों को औने-पौने दामों में वन विभाग की जमीन बेची है और काफी लंबे समय से यह धंधा चलते आ रहा है। आज हुई कार्रवाई में दौरान एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा ने बताया कि वन भूमि में अवैध मकान बने हुए थे जिसको खाली करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया। विभाग ने करीब 125 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

काशीपुर: छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
काशीपुर, अमृत विचार। छात्रा पर जानलेवा हमले के आरोपी के घर पर प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान टीम ने मकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को ढहा दिया। इस कार्यवाही से प्रशासन व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अपने इरादे को जता दिया है। जिससे आरोपी कोई भी गलत कदम उठाने से पहले सोचने को मजबूर हो जाए।

बता दें कि तीन दिन पूर्व मोहल्ला खालसा निवासी फरदीन ने कोचिंग सेंटर जा रही बीएससी की छात्रा पर एकतरफा प्यार में पड़कर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे छात्रा के सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई थी। छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने आरोपी फरदीन सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आठ घंटे में ढेला के पुल के पास से उसके दोस्त रउफ के साथ गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरे दिन पुलिस ने उसके भाई आकिब को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

घटना के तीसरे दिन गुरुवार को तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस व नगर निगम की टीम मोहल्ला खालसा में फरदीन के घर पहुंची। जहां उसके मकान की नापजोख कर सड़क पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया। इस दौरान मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मौके सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, एसएसआई प्रदीप जोशी, एसआई सुनील सुतेड़ी समेत पुलिस कर्मी व नगर निगम की टीम मौजूद रही।

हल्द्वानी: रकसिया नाले किनारे बने तीन मकानों पर चलेगा बुलडोजर
हल्द्वानी, अमृत विचार। अब नाले, गाढ़-गधेरों के किनारे  अवैध ढंग से मकान बनाने वालों की खैर नहीं होगी। जिला विकास प्राधिकरण ने रकसिया नाले किनारे बने तीन मकानों को ध्वस्त करने के आदेश पारित किए हैं। इन भवन स्वामियों को 15 दिनों की मोहलत दी गई है, इसके बाद इन पर प्राधिकरण का बुलडोजर गरजेगा।

जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि पीलीकोठी रोड पर रकसिया नाले किनारे दो मंजिला तीन भवन बनाए गए थे। इनमें लगभग 6 परिवार रहते हैं। जांच में पता चला कि ये भवन अवैध ढंग से नाले किनारे की भूमि पर बनाए गए हैं। नियमानुसार नाले से 5 मीटर की दूरी पर भवन बनाने चाहिए।

यह मामला प्राधिकरण की अदालत में चल रहा था। इस मामले में चम्पा लटवाल, पत्नी नंदन सिंह लटवाल, उनके पुत्र नवीन व देवेंद्र सिंह लटवाल, पार्वती देवी पत्नी रामऔतार, अरविंद गंगवार पुत्र डोरीलाल, प्रेम चौहान पुत्र विजय शंकर चौहान, छोटे लाल पुत्र श्याम लाल, लल्लन शर्मा पुत्र नरसिंह शर्मा ने भवन नहीं तोड़े जाने की अपील की थी।

इधर, मंगलवार को प्राधिकरण संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने इन भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित कर दिए हैं। सभी को 15 दिनों की मोहलत दी गई है। इस अवधि बाद यदि स्वयं मकान खाली कर ध्वस्त नहीं करते हैं तो प्राधिकरण का बुलडोजर इन अवैध निर्माण को ध्वस्त कर देगा।

मानसून सीजन में रकसिया व कलसिया ने मचाई थी तबाही
हल्द्वानी : पिछले वर्ष मानसून सीजन में हुई मूसलाधार बारिश ने रकसिया व कलसिया नाले ने तबाही मचाई थी। नालों में और नालों किनारे बने मकानों में पानी, मलबा व बोल्डर घुसने से कई मकान पूरी व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब जांच में पता चला था कि भूमाफियाओं ने 10-10 रुपये के स्टांप पर लाखों रुपये यह जमीन बेच दी थी। हालांकि तब प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, बाद में जब नालों ने तबाही मचाई तब अधिकारियों की नींद टूटी थी। साथ ही नदी, नालों किनारे मकान नहीं बनाने के निर्देश दिए गए थे।