ran away to save life - Amrit Vichar

बरेली: बिजली विभाग की टीम को पड़ गए लेने के देने, जानिए क्यों की लोगों ने कुटाई...
बरेली, अमृत विचार। डीडीपुरम में अचानक घर में घुसकर चेकिंग करना बिजली विभाग टीम को भारी पड़ गया। लोगों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा और सीढ़ी भी तोड़ दी। मौके से किसी तरह जान बचाकर भागे कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को भी घटना की जानकारी नहीं दी।

डीडीपुरम सबस्टेशन का स्टाफ इलाके के एक घर में अचानक चेकिंग के लिए घुस गया। इस पर परिवार के लोगों ने घर में ही एक कर्मचारी को पकड़कर जमकर पीटा। बाद में बाकी कर्मचारियों को भी दौड़ा दिया। टीम जो सीढ़ी ले गई थी, उसे भी तोड़ डाला। जैसे-तैसे कर्मचारी जान छुड़ाकर भागे। सूचना मिलने के बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे लेकिन इसके बाद मामला दबा दिया गया। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना नहीं मिली है। अगर कोई मामला है तो मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, शाहदाना क्षेत्र में भी बकाया बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ लोगों की झड़प हुई। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

शटडाउन ने बढ़ाई लोगों की तकलीफ
बुधवार को शटडाउन रहने की वजह से कई जगह लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि बुधवार को महानगर सब स्टेशन के परवाना नगर, शहीद भगत सिंह, वनखंडी नाथ, आशुतोष सिटी पर जर्जर तार बदलने का काम किया गया। लिहाजा सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का शटडाउन रहेगा। 11 केवी फीडर आईवीआरआई पर ट्रांसफार्मर पर काम होगा। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा।

हल्द्वानी: घर घुसे लुटेरे से भिड़ी महिला, लुटेरा जान बचाकर भागा
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली कर्मी बनकर घर घुसे लुटेरे को हिमाकत भारी पड़ गई। घर में मौजूद महिला ने मुंहतोड़ जवाब दिया तो लुटेरा भाग खड़ा हुआ और जान बचाकर भागता लुटेरा वहीं लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। मुखानी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जगदंबिका विहार कालोनी मुखानी निवासी नीरज पांडे ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को वह घर से बाहर थे। घर में उनकी पत्नी व एक और महिला थी। इस बीच एक संदिग्ध घर में बिजली कर्मी बनकर घुसा। आरोपी ने सिर को टोपी और चेहरे को मफलर से ढक रखा था।

करीब पांच घंटे तक वह घर में काम करता रहा। शाम होते ही उसने घर में लूटपाट का प्रयास शुरू कर दिया। विनय की पत्नी ने बहादुरी दिखाई तो लुटेरा उनका मोबाइल लेकर छत से कूदकर भाग गया। लुटेरे को छत से कूद कर भागता देख वहां से गुजर रहीं महिलाएं और बच्चे भी डरकर भागने लगे।

ये पूरी घटना एकता कालोनी के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा।