Vigilance Team - Amrit Vichar

Bareilly: खनन विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार।  खनन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कलेक्ट्रेट परिसर में खनन कार्यालय से एंटीकरप्शन टीम ने बाबू मेहबूब अली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सीज किए गए ट्रैक्टर की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर आरोपी बाबू ने एक किसान से ₹10,000 की रिश्वत की मांगी थी।

किसान ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। निर्धारित योजना के तहत जैसे ही बाबू मेहबूब अली ने किसान से रिश्वत की रकम ली, एंटीकरप्शन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

इस पूरे मामले में खनन इंस्पेक्टर मनीष कुमार की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर उनकी संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है। फिलहाल एंटीकरप्शन टीम आरोपी से कोतबाली मे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से खनन विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।

Moradabad: विजिलेंस टीम पर वसूली का आरोप, हंगामे पर लौटी टीम
कुंदरकी, अमृत विचार। बुधवार को थाना क्षेत्र के भैंसोड़ गांव में उस वक्त तनाव भरा माहौल बन गया, जब बिजली विभाग की विजिलेंस टीम गांव में चेकिंग के बहाने पहुंची। ग्रामीणों ने टीम पर अवैध वसूली और साठगांठ के गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि टीम बिना विभागीय अधिकारियों के साथ आ रही है।

कहा कि विजिलेंस टीम बिना किसी आधिकारिक सूचना के गांव में घूम-घूमकर लोगों को कार्यालय बुलाने का दबाव बना रही थी। एक ग्रामीण ने बताया ये लोग बिजली मीटर चेक करने के नाम पर पैसे मांग रहे थे, जबकि विभाग का कोई बड़ा अधिकारी उनके साथ नहीं था। हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो तेजी से फैलते ही मामला गरमा गया। विजिलेंस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध के आगे पीछे हटना पड़ा और खाली हाथ लौट गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

कहीं नहीं पकड़ी गई बिजली चोरी
ग्राम निवासी एक महिला ने वर्दी पहने एक व्यक्ति पर उसके द्वारा पूर्व में रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि तीन चार घरों में टीम जांच करने पहुंची थी लेकिन कहीं पर भी कोई विद्युत चोरी नहीं पकड़ में आई। आरोप है कि इन लोगों में एक ड्राइवर है जिसके जरिए यह सारी अवैध वसूली की जाती है। एसडीओ कुंदरकी अनिल ने बताया किविद्युत विभाग के किसी भी अधिकारी को आने वाली टीम के द्वारा सूचित नहीं किया गया था। कौन थे उन्हें इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है।

लखनऊ स्मारक घोटाला : 1400 करोड़ के घोटले की जांच तेज, 57 अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, कमिश्नर ने तलब किए दस्तावेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और चर्चित 1400 करोड़ रुपये के स्मारक घोटाले की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। वर्ष 2014 में दर्ज कराई गई विजिलेंस की एफआईआर के आधार पर अब मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। इस घोटाले में लखनऊ और नोएडा में बनाए गए भव्य स्मारकों के निर्माण के दौरान भारी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घोटाला 2007 से 2011 के बीच हुआ था। उस समय स्मारकों के निर्माण में पत्थरों की खरीद और आपूर्ति को लेकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि पत्थर बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दरों पर खरीदे गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा। इस मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के कई तत्कालीन अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अधीक्षण अभियंता, चीफ इंजीनियर समेत कुल 57 अधिकारी इस मामले में फंस सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कदम भी उठाए जाने की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक़ मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने संबंधित विभागों से इस अवधि से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड तलब कर लिए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय की जाएगी।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जांच की रफ्तार बढ़ने से आने वाले दिनों में इस बहुचर्चित स्मारक घोटाले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच तेज होने के साथ ही संबंधित विभागों में हलचल भी बढ़ गई है और बड़े स्तर पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

UP: रिश्वत लेते मत्स्य निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, मछुआरा समिति पंजीकरण के नाम पर मांग रहा था 1 लाख
शाहजहांपुर, अमृत विचार। विजिलेंस टीम ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि वह मछुआरा समिति के पंजीकरण की प्रक्रिया में मदद के नाम पर एक लाख रुपये की अवैध मांग कर रहा था। बड़ी रकम की मांग से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे विजिलेंस कार्यालय में की, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।रोशनपुर, ददरौल निवासी मुकेश कश्यप ने मछुआरा समिति के पंजीकरण के लिए मत्स्य विभाग का दरवाजा खटखटाया था।

उनकी बात निरीक्षक संजीव कुमार से हुई, जिन पर आरोप है कि उन्होंने प्रक्रियागत मदद के बदले भारी रकम की मांग रखी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद अधिकारी रकम कम करने को तैयार नहीं हुआ और अंत में 80 हजार रुपये पर बात तय हुई। मुकेश कश्यप, जो निषाद पार्टी से भी जुड़े हैं, ने इसकी शिकायत विजिलेंस को भेजी। शिकायत की जांच के बाद बुधवार को टीम शाहजहांपुर पहुंची और एसपी ऑफिस के पास स्थित एक होटल के बाहर टीम ने घेराबंदी की। तय समय पर दोनों पक्ष होटल के बाहर मिले।

पीड़ित ने 20 हजार रुपये की पहली किश्त निरीक्षक को सौंपी। बताया गया कि निरीक्षक ने रकम हाथ में लेने की बजाय सीधे पैंट की जेब में रखने को कहा। जैसे ही उसने नोट जेब में डाले, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ लेकर बरेली की ओर रवाना हुई और रास्ते में तिलहर थाने में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई बरेली विजिलेंस टीम द्वारा की गई है। निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा गया है और आगामी सभी विधिक कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

पीलीभीत: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को विजिलेंस टीम ने पकड़ा, मची रही खलबली
बीसलपुर, अमृत विचार: बरेली से आई विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय परिसर से एक लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम लेखपाल को पकड़कर अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से तहसील कर्मचारियों में खलबली मची रही।

बीसलपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल संजीव कुमार गंगवार के पास ग्राम महादेवा का क्षेत्र है। इसके अतिरिक्त उसके पास ग्राम नवदिया सितारगंज का भी अस्थायी चार्ज है। ग्राम महादेवा निवासी सरताज ने तहसील कार्यालय में अपने गांव के लेखपाल संजीव कुमार गंगवार को कृषि भूमि का कुरा बंटवारा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कई दिन बीतने के बाद भी लेखपाल ने कृषि भूमि का कुरा बंटवारा नहीं किय। जब कई चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हुआ तो सरताज परेशान हो गए। लेखपाल इस काम के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। उसने लेखपाल को अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।

परेशान होकर ग्रामीण ने बरेली विजिलेंस कार्यालय से संपर्क कर कॉल रिकॉर्डिंग में लेखपाल के द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की बात सुनाई। इसके बाद विजिलेंस की टीम कार्रवाई को तैयार हुई। पूरी प्लानिंग तय की गई। उसी आधार पर शुक्रवार को सरताज तहसील कार्यालय के पिछले हिस्से में पहुंचे और लेखपाल द्वारा मांगी गई धनराशि उसे देने के लिए बुलाया। जैसे ही ग्रामीण ने 10 हजार रुपये रिश्वत निकाल कर लेखपाल संजीव कुमार गंगवार को दी। वैसे ही पहले से मुस्तैद विजिलेंस टीम ने पकड़ लिया। अपने साथ गाड़ी में बैठाकर बीसलपुर कोतवाली पहुंचे। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही और फिर टीम आरोपी को बरेली ले गई। विजिलेंस टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

Bareilly : सरकारी टयूबवेल से बिजली चोरी, कर डाली पूरी कॉलोनी रोशन
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज क्षेत्र में नई बसाई जा रही कॉलोनी में सरकारी ट्यूबवेल से बिजली चोरी करके घरों को रोशन किया जा रहा था। विजिलेंस टीम ने बुधवार सुबह छापा मारकर 6 घरों में 26 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। नई कॉलोनी में बिजली लाइन नहीं होने के बाद लोगों ने सरकारी टयूबवेल से अवैध केबल डालकर बिजली चोरी शुरू कर दी।

मीरगंज के अलौकिक वाटिका, पिपरा बाईपास नगरिया सादात के पास नई कॉलोनी का निर्माण कराया गया है। इसमें अभी करीब एक दर्जन घर बने हुए हैं। विजिलेंस टीम ने बुधवार की सुबह वहां पर चेकिंग की। इस दौरान अधिकांश मकानों पर बिना मीटर के बिजली जलते हुए मिली। टीम को बिजली चोरी का संदेह हुआ तो जांच करने पर पता चला कि सरकारी टयूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर से अवैध लाइन बनाकर कृष्णपाल के मकान पर 6 किलोवाट की बिजली चोरी हो रही थी। अमित कुमार के मकान पर 5 किलोवाट, वासुदेव के मकान पर पांच, राजवीर सिंह के मकान पर 5 किलोवाट, प्रेमशंकर के मकान पर 3 किलोवाट, राम भरोसे के मकान पर दो किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। अभियान के दौरान प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, अवर अभियंता सुजीत कुमार, कांस्टेबल उत्तरा कुमारी, अमित, विपिन कुमार, अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

क्षेत्रीय कर्मचारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल
पूछताछ में सामने आया है कि नई कॉलोनी का निर्माण होने के बाद लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने नई कॉलोनी में बिजली लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए स्टीमेट बनाने को कहा। इसके बाद लोगों ने क्षेत्रीय कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी टयूबवेल के ट्रांसफार्मर पर केबल डालने के बाद उसमें जगह-जगह पर कट लगाकर बिना मीटर के ही बिजली जलाना शुरू कर दी। अधिकारी अब कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की बात कह रहे हैं। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मीरगंज में विजिलेंस टीम ने 6 घरों में 26 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है। चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रिपोर्ट बिजली अधिकारियों को भेजी गई है।

Bareilly: जगतपुर और ठिरिया में पकड़े गए 15 बिजली चोर, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम मार्निंग रेड करके बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में अलग अलग टीमों ने गुरुवार की सुबह छापामार कार्रवाई की। इसमें 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

लगातार अभियान के बाद भी शहर से लेकर देहात तक बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एचआर और विजिलेंस टीम ने गुरुवार की सुबह जगतपुर में मार्निंग रेड की। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 92 बिजली कनेक्शन चेक किए गए। इसमें से 9 जगह टीम को बिजली चोरी होते हुए मिली। टीम ने चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के मकान की वीडियोग्राफी करके उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसके अलावा विजिलेंस की ग्रामीण टीम ने ठिरिया में मार्निंग रेड की। टीम ने वहां पर बिजली चोरी करने में 6 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि लाइन लॉस कम करने के लिए उनकी टीमें हर रोज मार्निंग रेड करके बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।

शाहजहांपुर में बकाया बिल जमा न करने पर 65 कनेक्शन काटे, छोटे बकायेदारों को दी चेतावनी
कलान, अमृत विचार: बकाया बिजली बिल वसूली अभियान में निकली विजिलेंस टीम ने दूसरे दिन भी विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़े बकाएदारों के 65 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। छोटे बकाएदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप की स्थिति रही।

नगर में विद्युत विभाग के रीजनल विद्युत अभियंता गौरव शर्मा, अवर अभियंता राम सुरेश और विजिलेंस टीम के प्रभारी रामनरेश यादव के साथ विद्युत कनेक्शन कांबिंग के अभियान के तहत दुर्गा नगर, धूमनाथ नगर, सूर्य नगर आदि में टीम ने मीटर रीडिंग से बिल निकाल कर देखा

तो बकाया अदा नहीं करने वाले उपभोक्ता वीरेश पाल, ममता पत्नी राकेश दीक्षित, संगीता देवी, जतिन गुप्ता, रुखसाना बेगम पत्नी भूरे मियां, अरविंद, विनोद गुप्ता, राजकुमार समेत करीब 65 लोगों के कनेक्शन काटे। इस कार्रवाई में एक लाख से पचास हजार तक के विद्युत बिल बकायेदार शामिल थे। वहीं छोटे बकायदारों को बकाया बिल जमा करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जलालाबाद में बाईपास बनाने का आदेश जारी, जाम से मिलेगी राहत

Lucknow News: विजिलेंस टीम को व्यापारियों ने घेरा, गाड़ी छोड़कर हुए फरार, जानें पूरा मामला
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के वजीरगंज स्थित पांडेयगंज में मंगलवार शाम को दुकान पर पहुंची बिजली विभाग की विजिलेंस टीम का व्यापारियों ने विरोध कर घेर लिया। यह देख टीम गाड़ी छोड़कर भाग निकली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरु की।

इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर, दो दीवान समेत अन्य लोग गाड़ी से पांडेयगंज स्थित आढ़त पर पहुंचे। लोड ज्यादा होने की बात कहकर जांच करने लगे। फर्जी विजिलेंस टीम होने के शक में व्यापारियों ने विरोध करते हुए सभी को घेर लिया। मौका देख विजिलेंस टीम गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गई।

वजीरगंज पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और संबंधित लोगों को कोतवाली पर बुलाया। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि टीम फर्जी नहीं है। विजिलेंस इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया बुधवार को पूरी टीम के साथ छापा डालना था। अब बिना टीम के यह लोग क्यों गए इसकी जानकारी नहीं है? इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ संबंधित अधिकारी को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को मां ने ठुकराया, पुलिस चौकी के निकट फेंका, पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

मेरठ में रिटायर्ड दरोगा के ठिकानों पर विजिलेंस टीम का छापा, पकड़ी गई 16 करोड़ की संपत्ति
लखनऊ, अमृत विचार। भ्रष्टाचार के एक मामले में उप्र. सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ में टीम ने रिटायर्ड पुलिस दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो आवास और एक स्कूल पर बुधवार को छापा मारा। 22 अधिकारियों की टीम ने करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बेनामे, स्कूल के अभिलेख और तमाम अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सेनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर शासन के आदेश पर वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी। बुधवार को विजिलेंस की 22 अधिकारियों की टीम ने महेंद्र सिंह के मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पेलेस कॉलोनी में मकान नंबर ए-63 ओर ए-03 पर दबिश दी।

दोनों आवासों की कीमत करीब तीन करोड़ और स्कूल समेत बाकी सामान की कीमत 11.50 करोड़ मानी गई है। घर से 10 बैंक खातों की पासबुक मिली है। लॉकर की जानकारी भी मिली है। 30 भूमि बेनामों के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेज, लैपटॉप और रजिस्ट्री के कागजात टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी को नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी का वाशिंगटन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत, अब व्हाइट हाउस में ट्रंप से होगी बात

शाहजहांपुर: रेलवे के तत्काल टिकट में खेल ! विजिलेंस का पड़ा छापा तो भागे दलाल...
शाहजहांपुर, अमृत विचार। रेलवे बड़ौदा हाउस नई दिल्ली की विजिलेंस टीम ने स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर छापा मारा। इस दौरान तत्काल टिकट में गड़बड़ी मिली। काउंटर पर खड़े दलाल भाग गए। एक जीआरपी के दरोगा की संलिप्तता मिली। विजिलेंस टीम ने दरोगा और बाबू से काफी देर तक की पूछताछ। छापे से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम ने पूरे दिन लिखापढ़ी कर शाम को दिल्ली चली गई।

रेलवे बड़ौदा हाउस नई दिल्ली के विजिलेंस के दो कर्मचारी मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेऔर रिजर्वेशन काउंटर पर खड़े हो गए। तत्काल टिकट का रिजर्वेशन चालू हुआ तो उन्हें कुछ गड़बड़ी मालूम हुई। दोनों कर्मचारी प्लेटफार्म एक से होते हुए रिजर्वेशन काउंटर पर घुस गए। दोनों कर्मचारियों ने तत्काल टिकट के काउंटर को चेक किया। निरीक्षण में मिला कि शाहजहांपुर से मुंबई के लिए डाउन व अप लाइन के आठ तत्काल टिकट थे। उन्होंने देखा कि तत्काल टिकट का रिजर्वेशन हो गया था लेकिन कैश जमा नहीं हुआ था। बताते है कि लाल फार्म की जगह सफेद फार्म मिला। इधर छापे मारी को लेकर काउंटर पर लगे दलाल भाग खड़े हुए। जीआरपी के एक दारोगा की भूमिका भी संदिग्ध मिली। विजिलेंस टीम ने दरोगा और जिस काउंटर में गड़बड़ी मिली, उसके कर्मचारी से पूछताछ की। बताते है कि सफेद वाला फार्म पहले भरवाकर दलालों से ले लेते है और बाद में लाल फार्म भरकर रुपये लेते है। दलालों से एक टिकट पर कमीशन लेते है। इस दौरान आरपीएफ फोर्स भी पहुंच गया।

रिजर्वेशन बाबू से घंटों की पूछताछ
विजिलेंस टीम ने रिजर्वेशन बाबू और अन्य लोगों से काफी देर तक कार्यालय में बैठकर पूछताछ की ओर लिखा पढ़ी। लिखापढ़ी करने के बाद शाम को विजिलेंस टीम ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। विजिलेंस टीम के छापे से अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रिजर्वेशन टिकट घर में छापे को लेकर अभी विजिलेंस टीम की जांच चल रही है। जांच की डिटेल रिपोर्ट बनेगी, उसके आधार पर अनुशासनात्मक एक्शन लिया जाएगा।

बिहार में शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर से मिला इतना कैश, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, विजिलेंस टीम भी रह गई हैरान
बिहार। बिहार के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के एक अफसर के घर पर विजिलेंस विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के घर पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पटना से आई विजिलेंस टीम सुबह से उनसे पूछताछ कर रही है और अब तक कई घंटे की छानबीन के बाद भारी नकदी जब्त की गई है। विजिलेंस टीम को नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी है।

जानकारी के मुताबिक पटना की विजिलेंस टीम ने बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार कॉलोनी में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी को भी घर में प्रवेश करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। विजिलेंस अधिकारी इस मामले में फिलहाल चुप हैं और कोई बयान नहीं दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। उनके खिलाफ अवैध संपत्ति और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों की भी शिकायतें की गई थीं। इसी सिलसिले में विजिलेंस टीम ने यह छापेमारी की है और डीईओ के अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की है।

बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर छापा

भारी मात्रा में कैश बरामद होने की सूचना, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

छापेमारी में नोटों की इतनी गड्डियां मिली हैं कि नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई#Bihar | #BiharEducationDepartment | #cash | #Bettiah pic.twitter.com/ESv76EnLF3

— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 23, 2025

ये भी पढे़ं : Deewaar: फिल्म दीवार के पूरे हुए 50 साल, जावेद अख्तर और सलीम खान ने पुरानी यादों को किया ताजा