Ramjilal Suman - Amrit Vichar

कासगंज: रामजी लाल के आने की आहट पर क्षत्रिय समाज अलर्ट...जगह-जगह लाठी डंडे लेकर रहा तैनात
कासगंज, अमृत विचार। राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। उनके कासगंज आगमन की आहट के बाद क्षत्रिय समाज के लोग मंगलवार की सुबह से सक्रिए हो गए। जगह जगह सड़कों पर हाथों में लाठी डंडा और काले झंडे लेकर दिखाई दिए। क्षत्रिय समाज के लोगों ने सोमवार की रात से सोशल मीडिया पर एक दूसरे से संपर्क कर रणनीति तैयार कर ली थी। इसी रणनीति के तहत आगरा कासगंज का प्रशासन अलर्ट हो गया। सांसद रामजीलाल सुमन को आगरा स्थित आवास पर ही नजरबंद कर लिया।

दरअसल पटियाली के देउरईया गांव में तीन मई को चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे। महिलाओं, पुरुषों के साथ मारपीट कर घरों में जमकर तोड़ फोड़ की गई। इस पूरे मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया। मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव में भेजकर पीड़ितों से मुलाकात कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जिसमें सपा सांसद रामजीलाल सुमन का भी था। उनके आने की आहट को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर पोस्टकर सांसद से बदला लेने का मन बना लिया।

मंगलवार की सुबह होते ही पटियाली में जगह-जगह क्षत्रिय समाज के लोग जमा हो गए। जगह जगह सड़कों पर हाथों में लाठी डंडा और काले झंडा लेकर सड़कों मोर्चा संभाला। क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना था कि अगर रामजी लाल आएंगे तो राणा सांगा के अपमान का बदला लिया जाएगा। इस दौरान राजू  चौहान, हिमांशु चौहान, अवधेश,रोहित सोलंकी, अमित सोलंकी आदि कई मौजूद रहे।

लखनऊ: सपा सांसद रामजी के खिलाफ सड़क पर उतरा क्षत्रिय संगठन, 1090 चौराहे किया प्रदर्शन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के राजपूत राजा राणा सांगा को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के विरोध में मंगलवार को यहां कई क्षत्रिय संगठनों ने प्रदर्शन किया। करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समेत 36 क्षत्रिय संगठनों ने 1090 चौराहे पर एकत्र होकर सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और अवरोधक भी लगाए गए थे। 'राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' लिखी तख्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की बसों पर चढ़ गए और झंडे लेकर 'जय भवानी' और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाने लगे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि सपा के राज्यसभा सदस्य को माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को वाहनों में भर कर इको गार्डन पहुंचा दिया, जबकि अन्य वापस लौट गए। प्रदर्शन के दौरान पूरे लोहिया पथ पर यातायात बाधित होने से जाम लग गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और यातायात सामान्य हो रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को कुछ भी होता है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक "छिपी हुई भूमिगत ताकत" को बढ़ावा दे रहे हैं जो लोगों को अपमानित कर रही है और विपक्षी आवाजों को निशाना बना रही है।

यह भी पढ़ें:- तीन को उम्रकैद : चरपाई पर सो रहे दम्पति की गला रेत कर की थी हत्या, दोष सिद्ध होने पर अदालत ने सुनाया फैसला

इटावा में रामगोपाल यादव बोले- करणी सेना तो संगठित अपराधियों का गिरोह...RSS मुख्यालय जाए बिना कैसे रह सकते हैं प्रधानमंत्री
इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि करणी सेना संगठित अपराधियों का गिरोह है और उन्होंने आगरा में रामीजी लाल सुमन के आवास पर आक्रमण किया। उन्होंने कहा गुजरात में करणी सेना पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन वहां इसने कोई विरोध नहीं किया।

जबकि आगरा में सपा सांसद के आवास पर प्रदर्शन किया। उस दिन मुख्यमंत्री भी आगरा में थे इसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही रही। सपा ने इस मुद्दे को संसद में उठाया है और शांतिपूर्ण तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा। यहां एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनाैपचारिक बातचीत में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में जाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनकी मातृ संस्था है वहां जाए बिना कैसे रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में जिले व अन्य स्थान का नाम बदले जाने के मामले में प्रोफेसर यादव ने कहा कि सरकार विकास का कोई कार्य नहीं कर रही है और मूलभूत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकने के लिए इस तरह के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन-चार माह में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है लेकिन अभी इस और किसी का ध्यान नहीं है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तानाशाह जैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ऐसी भाषा आमतौर पर तानाशाह बोलते हैं ।लोकतंत्र में तो जनता मालिक होती है।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अमित शाह के उसे बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा 20 साल तक सत्ता में रहने वाली है, इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव नेकहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और इस तरह की भाषा का प्रयोग  तानाशाही में होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने समय तक सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस को जाना पड़ा अभी तो भाजपा कांग्रेस जितने समय भी सत्ता में नहीं रही है और ना रह पाएगी।

ये भी पढ़ें- पांच बच्चों की मां का भांजे पर आया दिल...प्रेमी के साथ हो गई फरार, चित्रकूट में पीड़ित पति बोला- पुलिस भी नहीं सुन रही

महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान... राणा सांगा पर छिड़ा संग्राम, सपा प्रमुख के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, फूंका पुतला
लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा वाले विवादित बयान पर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को लखनऊ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक विशाल धरना प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि बीते बुधवार 26 मार्च को करणी सेना के समर्थकों ने सपा नेता रामजीलाल सुमन के घर पर जमकर तोड़फोड़ की थी। वहीं अब इसके 2 दिन बाद राजधानी लखनऊ में राणा सांगा के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

राजधानी में इस मुद्दे को लेकर आज राज्यसभा में भी जमकर हंगामा किया गया। जिसके बाद से अब लखनऊ में भी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ तमाम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सपा अध्यक्ष का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई।

हजरतगंज में हुआ विशाल विरोध प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समाजवापी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। ABVP ने भाजपा मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस पर सख्त एक्शन ले और सांसद रामजीलाल सुमन राणा सांगा मुद्दे को लेकर माफी मांगें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस दिन समाज के बीच में सपा के सांसद रामजीलाल सुमन मिल जाएंगे उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा। जब हमारे पूर्वजों के बारे में गलत बोलेंगे तो खून खौलेगा। खून खौलेगा तो कुछ भी कर सकते हैं। अगर सांसद माफी नहीं मांगेंगे तो आगे बहुत लड़ाई है। उनके घर पर जो तोड़फोड़ हुआ वह सही है जब तक माफी नहीं मांगेंगे यह प्रदर्शन चलता रहेगा। अगर महापुरुष को जानते नहीं है उसके बारे में पढ़ा नहीं है तो बयान देने का भी कोई अधिकार नहीं है। गरिमा के पद पर बैठकर ऐसी टिप्पणी करना शर्मनाक है। सपा सांसद तत्काल माफी मांगें और उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।

यह भी पढ़ेः रामजीलाल सुमन के आवास हुए हमले के विरोध में पल्लवी पटेल ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

सपा सासंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, कहा- सुमन ने तो बस इतिहास का एक पन्ना पलटा है
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के सदन में गद्दार वाली टिप्पणी पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका बचाव करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा के लोग इतिहास के पन्ने पलट कर औरंगजेब की बहस छेड़ना चाहते हैं, तो सुमन ने भी तो तारीख का एक पन्ना ही पलटा है। सपा सांसद सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में राणा सांगा को 'गद्दार' करार देते हुए कहा था कि हिंदू लोग सांगा की औलाद हैं। उनके इस बयान को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया है।

इतिहास के पन्ने सभी लोग पलट रहे हैं...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवाद के प्रणेता डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर रविवार को यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सुमन की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, "इतिहास के पन्ने सभी लोग पलट रहे हैं। भाजपा वालों से पूछिए कि वे इतिहास का कौन सा पन्ना पलट रहे हैं? वह किस बात पर बहस कर रहे हैं? वे औरंगजेब पर बहस छेड़ना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "अगर रामजीलाल सुमन जी ने इतिहास का कोई पन्ना पलट दिया है, जिस पन्ने पर अगर इस तरह के भाव लिखे होंगे। आज से 200 साल पहले हमने तो इतिहास नहीं लिखा।"

जानिए क्या बोले थे सपा सांसद

गौरतलब है कि सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने हाल ही में सदन को संबोधित करते हुए कहा था, "हिंदुस्तान का मुसलमान तो बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है। सूफी संतों की परंपरा को अपना आदर्श मानता है। लेकिन, मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को कौन लाया था? बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। तो अगर मुसलमान बाबर की औलाद है, तो तुम (हिंदू समाज) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। हम बाबर की तो आलोचना करते हैं। राणा सांगा की नहीं करते हैं।"

इतिहास के पन्ने ना पलटे भाजपा- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा से समाजवादी पार्टी का निवेदन है कि इतिहास के पन्ने ना पलटे, क्योंकि अगर ऐसा होगा तो लोग यह भी याद करेंगे कि छत्रपति शिवाजी का जब तिलक होना था तो किसी ने हाथ से उनका तिलक नहीं किया था। सुनने में आ रहा है कि बायें पैर के अंगूठे से उनका तिलक किया गया था तो क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बात की आज निंदा करेगी?"

क्या भाजपा माफी मांगेगी?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "गैलीलियो ने कहा था की धरती घूम रही है और किसी का चक्कर लगा रही है। उस वक्त उसे सजा दे दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके 400 साल बाद इटली के उस चर्च ने इस बात को लेकर माफी मांगी थी। अगर भाजपा छत्रपति शिवाजी महाराज को मानती है तो जिस तरह चर्च ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी, क्या छत्रपति शिवाजी महाराज का बाएं पैर के अंगूठे से तिलक किये जाने के लिए वह माफी मांगेगी?"

रास चुनाव: सपा के रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन ने दाखिल किया नामांकन पत्र, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद
लखनऊसमाजवादी पार्टी (सपा) से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आलोक रंजन ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

मंगलवार दोपहर को विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे के समक्ष सपा के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव समेत अन्‍य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को  बताया कि पार्टी ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों ने मंगलवार को 12 बजे नामांकन दाखिल किये।

रामजीलाल सुमन पूर्व सांसद हैं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में माने जाते हैं। जया बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं और पार्टी वर्ष 2004 से ही उन्हे राज्यसभा भेजती रही है। पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन सपा के पिछले कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव थे और अधिकारी वर्ग में उनकी खासी पकड़ मानी जाती है।

चौधरी ने एक सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जाने से राज्यसभा चुनाव के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के पास इतना संख्या बल है कि वह अपने तीनों उम्मीदवारों को जिता सकती है।

राज्यसभा चुनाव के लिए ये उम्मीदवार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की कसौटी पर कितना खरे उतरते हैं, यह पूछे जाने पर विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि रामजीलाल सुमन पीडीए का हिस्सा हैं, जबकि जया बच्चन जी महिला हैं और देश के एक विख्यात परिवार से आती हैं और मैं समझता हूं कि इसमें पूरा पीडीए है।

सपा के वर्तमान में राज्यसभा में तीन सदस्य राम गोपाल यादव, जावेद अली खान और जया बच्चन हैं। सपा के पास 108 विधायक हैं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास दो विधायक हैं।

राज्यसभा में एक उम्मीदवार की सीट सुरक्षित करने के लिए 37 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता होगी और इस तरह सपा तीन सदस्यों को राज्यसभा में भेज सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें;-रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार

रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि यह सभी उम्मीदवार आज 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

रामजीलाल सुमन पूर्व सांसद हैं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में शुमार किए जाते हैं। जया बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। पार्टी वर्ष 2004 से ही उन्हें राज्यसभा भेजती रही है। पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव थे और अधिकारी वर्ग में उनकी खासी पकड़ मानी जाती है।

चौधरी ने एक सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जाने से राज्यसभा चुनाव के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के पास इतना संख्याबल है कि वह अपने तीनों उम्मीदवारों को जिता सकती है। सपा के वर्तमान में राज्यसभा में तीन सदस्य राम गोपाल यादव, जावेद अली खान और जया बच्चन हैं।

समाजवादी पार्टी के पास 108 विधायक हैं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास दो विधायक हैं। एक उम्मीदवार को राज्यसभा में सीट सुरक्षित करने के लिए 37 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता होगी और इस तरह सपा तीन सदस्यों को राज्यसभा में भेज सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें;-रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार