बैग भरकर - Amrit Vichar

बनभूलपुरा दंगा - रडार पर हैदराबाद से हल्द्वानी पहुंचा सलमान, बैग भरकर बांटा रुपया, देखें यह वीडियो जो हो रहा वायरल
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में दंगा भड़कते ही हैदराबाद में बैठा सलमान खान हल्द्वानी के लिए निकल पड़ा। सोशल मीडिया पर मिशन हल्द्वानी के नाम से डाला वीडियो देखते ही पुलिस ने उसे रोका। वो रुक भी गया, लेकिन हालत सुधरते ही वो नोटों से भरा बैग लेकर हल्द्वानी पहुंच गया। बनभूलपुरा में नोटों की गड्डियां बांटने का वीडियो वायरल हो गया। नोटों से भरा बैग और इंस्टाग्राम पर डाले भड़काऊ वीडियो अब पुलिस की नजर में हैं। पुलिस ने सलमान से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ कांग्रेस के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। 8 फरवरी को दंगे की खबर फैली तो सलमान ने मिशन हल्द्वानी लिखकर अपने एकाउंट पर वीडियो डाला और हल्द्वानी के निकल पड़ा। माहौल न बिगड़े तो पुलिस ने उसे हल्द्वानी नहीं आने दिया, लेकिन जैसे ही हालात सामान्य हुए तो सलमान साथियों के साथ नोटों से भरा बैग लेकर हल्द्वानी पहुंच गया। बनभूलपुरा में उसने नोटों की गड्डियां बांटी और वीडियो बनाकर अपने एकाउंट डाला। सलमान चार दिन तक बनभूलपुरा की गलियों में घूमता, लोगों से हमदर्दी दिखाता और उन्हें भड़काता रहा।

खबर लगी तो पुलिस ने सलमान से पूछताछ शुरू कर दी। सबसे पहला सवाल यही था कि उसके पास इतना कैश कहां से आया। इतना ही नहीं सलमान ने दंगे के दरम्यान और दंगे के बाद अपने एकाउंट पर ऐसे कई वीडियो डाले, जिससे माहौल खराब हो। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटे गई नगदी के सोर्स और सलमान द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियों की जांच कराई जा रही है।

प्रशासन की कार्रवाई 'एक्शन', दंगाइयों के उत्पात 'री-एक्शन'
दंगे से दिन सलमान हल्द्वानी तो नहीं आ पाया, लेकिन घटना से जुड़े एकतरफा वीडियो उस तक पहुंचाए गए। ऐसा ही एक वीडियो उसने अपने एकाउंट पर डाला। जिसका टाइटल उसने एक्शन का री-एक्शन रखा। वीडियो में एक तरफ जेसीबी से अवैध मदरसे को ढहाते और दूसरी ओर दंगाइयों द्वारा फूंके गए सरकारी वाहनों को दिखाया गया। मदरसे के ऊपर उसने एक्शन लिखा और दंगाइयों की हरकत को री-एक्शन करार दिया। साथ ही ये भी संदेश देने की कोशिश की कि प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों ने जो भी किया ठीक किया।

हवाई जहाज से कैसे आया बैग भरकर कैश, हल्द्वानी कनेक्शन
सलमान अपने साथियों के साथ हवाई जहाज पर सवार होकर हैदराबाद से निकला। जाहिर है हवाई जहाज में इतना कैश ले जाना संभव नहीं है। बावजूद इसके अगर वो हवाई जहाज से ही इतना कैश लेकर आया तो फिर हवाई अड्डे पर पकड़ा क्यों नहीं गया। अगर इन दोनों ही संभावनाओं को खारिज कर दिया जाए तो सवाल यह है कि क्या सलमान का कोई मददगार हल्द्वानी में भी है, जिसने बेहद कम समय में इतनी बड़ी मात्रा में सलमान को कैश मुहैया कराया। पुलिस सलमान से हल्द्वानी कैश कनेक्शन की जांच भी कर रही है।

हम अल्लाह से डरते हैं, कानून से नहीं
कुछ समय पहले पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर सलमान अजहरी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर भी सलमान खान ने खूब जहर उगला था। उसने यह भी कि कहा कि वह सिर्फ अल्लाह से डरता है, कानून से नहीं। बनभूलपुरा के हालात पर भी सलमान ने सिर्फ एकतरफा वीडियो अपने एकाउंट पर अपलोड किए। हालांकि जब सलमान पुलिस की रडार पर आया तो उसके सुर बदल गए। हल्द्वानी से लौटते वक्त उसने फिर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वो बनभूलपुरा के हालात को बेहतर बताते हुए पुलिस की तारीफ कर रहा है।