रडार - Amrit Vichar

अल्मोड़ा की छात्रा लापता, रडार पर होटल कर्मी
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में पढ़ने वाली अल्मोड़ा की छात्रा लापता हो गई। पिछले 11 दिनों से उसका कुछ पता नहीं है। परिजनों ने हल्द्वानी के होटल कर्मी पर उसे भगा ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी 17 वर्षीय छात्रा 28 अगस्त को लापता हो गई। पुलिस को दी तहरीर में देवलचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी भतीजी 28 अगस्त की सुबह अल्मोड़ा से हल्द्वानी पढ़ने की बात कहकर आई थी। हल्द्वानी आने के बाद वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। आरोप है कि देवलचौड़ इलाके में ही संचालित एक होटल का कर्मचारी उनकी भतीजी को बहला-फुसलाकर ले गया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि किशोरी को ट्रेस किया जा रहा है।

हल्द्वानी: UP के ज्वैलर्स का पीछा कर रही पुलिस...मिली Tip के बाद अब Trap के लिए स्पेशल टीम का गठन
हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई ज्वैलर्स हल्द्वानी पुलिस के रडार पर हैं। ये वो ज्वैलर्स हैं जो हल्द्वानी से चोरी सोने, चांदी और हीरे के जेवर चोरों से औने-पौने दाम में खरीदते हैं। पुलिस की एक स्पेशल टीम ने इनके लिए जाल बिछा दिया है। टीम रवाना हो चुकी है और संभल, रामपुर और मुरादाबाद के कुछ ज्वैलर्स निशाने पर हैं। पुलिस पूरी कार्रवाई हाल में पकड़े गए कुछ चोरों की निशानदेही पर कर रही है।

पिछले एक साल में ऐसी तमाम चोरियां हुई हैं, जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं जिन चोर की घटनाओं का खुलासा हुआ उनमें शत-प्रतिशत रिकवरी नहीं हो सकी। इस रिकवरी में नगदी के साथ सोने-चांदी और हीरे के जेवर भी थे। ऐसा ही एक मामला पूर्व लिपिक के घर चोरी का था।

इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से चोरी हुआ माल बरामद तो हुआ, लेकिन सिर्फ आधा ही। ऐसे और भी कई मामले हैं। ताजा मामले में चोरों से पूछताछ के बाद सामने आया कि वह चोरी का माल उत्तर प्रदेश के संभल, रामपुर, बदायूं और मुरादाबाद में ज्वैलर्स को बेच देते थे।

उक्त ज्वैलर्स को पता होता है कि माल चोरी का है, इसी वजह से वह सोने-चांदी के जेवर औने-पौने दाम में खरीद लेते हैं। पुलिस यह मान कर चल रही है कि चोरी की टीम का ये ज्वैलर्स भी हिस्सा हैं। इसके लिए एक विशेष टीम उत्तर प्रदेश में जांच पड़ताल कर रही है।

देहरादून: आठ डॉप्लर रडार, 195 सेंसर सहित एंबुलेंस और जेसीबी में लगाए जाएंगे जीपीएस
देहरादून, अमृत विचार। मौसम के पूर्वानुमान के लिए प्रदेश में आठ डॉप्लर रडार, 195 सेंसर लगाए जाने हैं साथ ही एंबुलेंस और जेसीबी जीपीएस से लैस होंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में 441 सेंसर व तीन डॉप्लर रडार पूर्वानुमान बताते हैं। अब 195 सेंसर व आठ डॉप्लर रडार लगाने की योजना है। नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट (एनएचपी) के सात, डिफेंस जियोइंफोर्मेटिक्स रिसर्च इस्टेब्लिशमेंट (डीजीआरई) के 74 और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के 136 सेंसर लगेंगे।

यूएसडीएमए आठ डॉप्लर रडार लगाने की योजना पर भी काम कर रहा है। इससे खराब मौसम, बाढ़, हिमस्खलन की पहले से जानकारी मिल जाएगी, जिससे न्यूनतम जनहानि होगी। इसी प्रकार प्रदेश में 19 बांध और 18 बैराज हैं। इनमें से छह में बाढ़ चेतावनी की व्यवस्था की गई है।

वहीं, मानसून सीजन में आपदा बचाव में लगने वाले एंबुलेंस, जेसीबी को ट्रैक करने के लिए इस बार जीपीएस से लैस किया जा रहा है। लोनिवि सभी जेसीबी में जीपीएस लगाएगा, जबकि स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस में लगाएगा। इसकी जानकारी परिवहन विभाग से साझा करेगा ताकि उसी हिसाब से ट्रैकिंग हो सके। वहीं ग्राम प्रधानों के साथ वॉट्सएप ग्रुपकॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल के तहत जनसामान्य तक चेतावनी का प्रसारण किया जाएगा।

हल्द्वानी की गलियों में मनी ट्रेल, ईडी की रडार पर कुछ और गुर्गे
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमेरिका में हल्द्वानी के ड्रग माफिया बनमीत की गिरफ्तारी और परविंदर सिंह नरूला के ईडी की रडार पर आने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। अभी तक परविंदर से सिर्फ 130 करोड़ रुपये के बिटकॉइन बरामद हुए हैं। खबर है कि अमेरिका से हुए इस मनी ट्रेल के खेल में सिर्फ बनमीत और परविंदर ही शामिल नहीं हैं, बल्कि हल्द्वानी शहर की कई गलियों तक इसके तार जुड़े हैं।

गुरुतेग बहादुर गली तिकोनिया निवसी बनमीत सिंह नरुला को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2023 में लंदन पुलिस ने उसे अमेरिका पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बनमीत डार्कवेब के जरिये अमेरिका समेत 8 देशों और करीब 50 राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी करता था।

अमेरिकी अदालत ने उसे पांच साल की सजा सुनाई। इस धंधे से उसने 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए। जिसके बाद भारतीय जांच एजेंसियों को ये पैसा भारत तक पहुंचने की खबर मिली। प्रवर्तन निदेशालय को जांच में लगाया गया। 26 अप्रैल को ईडी की टीम हल्द्वानी पहुंच गई। 24 घंटे तलाशी और पूछताछ के बाद बनमीत के भाई परविंदर को हिरासत में ले लिया गया। उसी की निशानदेही पर घर से 268 बिटकॉइन बरामद हुए, जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत 130 करोड़ रुपये है।
सूत्रों की मानें तो इस मामले में परविरंदर से ईडी समेत अन्य जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है।

सामने आया है कि बनमीत ने अमेरिका में ड्रग बेच कर कमाया काला धन सिर्फ भाई तक नहीं पहुंचाया, बल्कि हल्द्वनी में ऐसे कई लोग हैं, जो बनमीत के धंधे में बराबर के भागीदार थे। इसकी वजह यह है कि परविंदर यहां बैठ कर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी ग्रुप सिंह डीटीओ यानी ड्रग ट्रैफिकिंग ऑर्गनाइजेशन चला रहा था। जिसमें हल्द्वानी के कई लोगों के जुड़े होने का शक है। ईडी की रडार पर हल्द्वानी की कुछ और गलियां हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही ईडी एक और एक्शन ले सकती है।

हल्द्वानी: DIG ने तलब की पेशेवर अपराधियों की रिपोर्ट, रडार पर रिश्तेदार
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलों के एसएसपी से पेशेवर अपराधियों की तलब ली है। साथ ही कहा है कि इन जेल में बंद और जेल से बाहर अपराधियों की निगरानी के साथ इनके रिश्तेदारों और करीबियों की निगरानी की जाए।

बताया जा रहा है कि सिर्फ नैनीताल जिले में 52 लोगों की एक सूची तैयार की गई है। इनमें जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के आरोपी हैं। पुलिस ने इनकी जानकारी जुटाकर इनके परिवार और रिश्तेदारों की कुंडली भी तैयार की है। इन पर लगातार नजर रखते हुए संदिग्धता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि जिलाबदर हुए अपराधियों की लोकेशन पर भी पुलिस ने नजर पैनी कर दी है। मोबाइल ट्रेसिंग से लेकर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

हारिश की गिरफ्तारी के बाद हल्द्वानी की दिल्ली से मॉनिटरिंग
बनभूलपुरा हिंसा के बाद से सुरक्षा एजेंसियों सीधे दिल्ली और देहरादून से हल्द्वानी की मॉनीटरिंग कर रही है। बता दें कि बीती 8 फरवरी को हुई हिंसा ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। इसके बाद तीन दिन पहले असम में गिरफ्तार हुए भारत में आईएसआईएस प्रमुख हारिश फारुखी की गिरफ्तारी के बाद बाद सामने आई बम ट्रायल की बात ने और भी सनसनी फैला दी।

आपराधिक गतिविधियों में शामिल हर व्यक्ति की मॉनटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भौतिक और सोशल मीडिया सेल से निगरानी को बढ़ा दिया गया है। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीएन मीणा, एसएसपी नैनीताल

हल्द्वानी: रडार पर आया मास्टर माइंड परिवार का निर्माणाधीन रिसॉर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। जांच में जुटी पुलिस को मास्टर माइंड परिवार की एक और संपत्ति का पता चला है। ये एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट है और पुलिस पता कर रही है कि यह संपत्ति किसके नाम पर है। अगर यह संपत्ति मलिक के बेटे अब्दुल मोईद के नाम पर हुई तो इसे कुर्क कर लिया जाएगा।

पुलिस पहले ही अब्दुल मलिक के लाइन नंबर 8 आजादनगर बनभूलपुरा स्थित अब्दुला बिल्डिंग की कुर्की कर चुकी है। न्यायालय ने मलिक के साथ ही अब्दुल मोईद की संपत्ति भी कुर्क करने के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को मोईद की संपत्ति की जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि अब्दुल मोईद के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी हुआ है और वह अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। ऐसे में पुलिस ने मोईद के नाम पर जुड़ी संपत्ति की खोज तेज कर दी है। पुलिस को पता लगा है कि नैनीताल शहर में मलिक परिवार का एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट है, लेकिन यह रिसॉर्ट किसके नाम पर है, यह पुष्ट नहीं है।

पुलिस का कहना है कि अगर यह प्रॉपर्टी मोईद के नाम पर हुई तो इसे भी कुर्क किया जाएगा। वहीं एससएपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि कुछ संपत्तियों की जानकारी मिली है। इस मामले में विस्तृत छानबीन की जा रही है। जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

बनभूलपुरा दंगा - रडार पर हैदराबाद से हल्द्वानी पहुंचा सलमान, बैग भरकर बांटा रुपया, देखें यह वीडियो जो हो रहा वायरल
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में दंगा भड़कते ही हैदराबाद में बैठा सलमान खान हल्द्वानी के लिए निकल पड़ा। सोशल मीडिया पर मिशन हल्द्वानी के नाम से डाला वीडियो देखते ही पुलिस ने उसे रोका। वो रुक भी गया, लेकिन हालत सुधरते ही वो नोटों से भरा बैग लेकर हल्द्वानी पहुंच गया। बनभूलपुरा में नोटों की गड्डियां बांटने का वीडियो वायरल हो गया। नोटों से भरा बैग और इंस्टाग्राम पर डाले भड़काऊ वीडियो अब पुलिस की नजर में हैं। पुलिस ने सलमान से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ कांग्रेस के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। 8 फरवरी को दंगे की खबर फैली तो सलमान ने मिशन हल्द्वानी लिखकर अपने एकाउंट पर वीडियो डाला और हल्द्वानी के निकल पड़ा। माहौल न बिगड़े तो पुलिस ने उसे हल्द्वानी नहीं आने दिया, लेकिन जैसे ही हालात सामान्य हुए तो सलमान साथियों के साथ नोटों से भरा बैग लेकर हल्द्वानी पहुंच गया। बनभूलपुरा में उसने नोटों की गड्डियां बांटी और वीडियो बनाकर अपने एकाउंट डाला। सलमान चार दिन तक बनभूलपुरा की गलियों में घूमता, लोगों से हमदर्दी दिखाता और उन्हें भड़काता रहा।

खबर लगी तो पुलिस ने सलमान से पूछताछ शुरू कर दी। सबसे पहला सवाल यही था कि उसके पास इतना कैश कहां से आया। इतना ही नहीं सलमान ने दंगे के दरम्यान और दंगे के बाद अपने एकाउंट पर ऐसे कई वीडियो डाले, जिससे माहौल खराब हो। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटे गई नगदी के सोर्स और सलमान द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियों की जांच कराई जा रही है।

प्रशासन की कार्रवाई 'एक्शन', दंगाइयों के उत्पात 'री-एक्शन'
दंगे से दिन सलमान हल्द्वानी तो नहीं आ पाया, लेकिन घटना से जुड़े एकतरफा वीडियो उस तक पहुंचाए गए। ऐसा ही एक वीडियो उसने अपने एकाउंट पर डाला। जिसका टाइटल उसने एक्शन का री-एक्शन रखा। वीडियो में एक तरफ जेसीबी से अवैध मदरसे को ढहाते और दूसरी ओर दंगाइयों द्वारा फूंके गए सरकारी वाहनों को दिखाया गया। मदरसे के ऊपर उसने एक्शन लिखा और दंगाइयों की हरकत को री-एक्शन करार दिया। साथ ही ये भी संदेश देने की कोशिश की कि प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों ने जो भी किया ठीक किया।

हवाई जहाज से कैसे आया बैग भरकर कैश, हल्द्वानी कनेक्शन
सलमान अपने साथियों के साथ हवाई जहाज पर सवार होकर हैदराबाद से निकला। जाहिर है हवाई जहाज में इतना कैश ले जाना संभव नहीं है। बावजूद इसके अगर वो हवाई जहाज से ही इतना कैश लेकर आया तो फिर हवाई अड्डे पर पकड़ा क्यों नहीं गया। अगर इन दोनों ही संभावनाओं को खारिज कर दिया जाए तो सवाल यह है कि क्या सलमान का कोई मददगार हल्द्वानी में भी है, जिसने बेहद कम समय में इतनी बड़ी मात्रा में सलमान को कैश मुहैया कराया। पुलिस सलमान से हल्द्वानी कैश कनेक्शन की जांच भी कर रही है।

हम अल्लाह से डरते हैं, कानून से नहीं
कुछ समय पहले पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर सलमान अजहरी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर भी सलमान खान ने खूब जहर उगला था। उसने यह भी कि कहा कि वह सिर्फ अल्लाह से डरता है, कानून से नहीं। बनभूलपुरा के हालात पर भी सलमान ने सिर्फ एकतरफा वीडियो अपने एकाउंट पर अपलोड किए। हालांकि जब सलमान पुलिस की रडार पर आया तो उसके सुर बदल गए। हल्द्वानी से लौटते वक्त उसने फिर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वो बनभूलपुरा के हालात को बेहतर बताते हुए पुलिस की तारीफ कर रहा है।

हल्द्वानी: सूदखोरों की वजह से गई जान, अब पुलिस की रडार पर
हल्द्वानी, अमृत विचार। सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिए है। ऐसे सूदखोर जो बिना पंजीकरण लोगों को मोटे ब्याज पर रकम बांट रहे हैं और अदायगी न कर पाने पर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने ऐसे सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पिछले कुछ माह में ऐसे तीन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सूदखोरों से तंग लोगों को आत्महत्या करनी पड़ी। ऐसे ही एक मामला 31 दिसंबर 2023 को सामने आया था। बनभूलपुरा में रहने वाले एक युवा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इससे पहले टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक मामला सामने आया था और इस मामले में युवक ने जहर खा लिया था।

हालांकि इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी। ऐसे एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जिले में बिना पंजीकरण मनमानी दरों पर ऋण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही खुफिया विभाग को भी ऐसे लोगों की सूची बनाने को कहा गया है।

हल्द्वानी: विजिलेंस के रडार पर हल्द्वानी का बड़ा अफसर, 12 में से एक है ये
हल्द्वानी, अमृत विचार। विजिलेंस दो जिलों के जिन 12 अधिकारियों की जांच कर रही है, उस लिस्ट में हल्द्वानी के एक बड़े अफसर का नाम भी है। इस अफसर ने अपने और अपने करीबियों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति जुटाई है, जिसमें कई स्थानों पर जमीनें भी शामिल हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच चल रही हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही मामले में कई मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।

बता दें कि करीब सात माह पहले भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की गोपनीय जांच विजिलेंस ने शुरू की थी और इस जांच में भ्रष्टाचार के सुबूत भी मिले। जिसके बाद खुली जांच शुरू की गई। जो अधिकारी विजिलेंस की राडार पर उनमें से आठ ऊधमसिंहनगर और चार नैनीताल जिले के हैं।

नैनीताल में जिन अधिकारियों की जांच चल रही है, वर्तमान में उनमें से एक हल्द्वानी शहर में बड़े पद पर आसीन है। ये अधिकारी पहले भी सुर्खियों में रह चुका है और दावा करता रहा है कि उसे किसी जांच से फर्क नहीं पड़ता। इस अधिकारी की हल्द्वानी शहर के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी काफी जमीनें हैं। जबकि नैनीताल जिले के बाकी बचे अन्य तीन अधिकारी भी मालदार विभागों में जमें हैं।

हल्द्वानी: विजिलेंस की रडार पर दर्जनभर अफसर, जमा की है अकूत संपत्ति
हल्द्वानी, अमृत विचार। भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ लगातार जारी विजिलेंस की कार्रवाई की कार्रवाई एक कदम और आगे बढ़ गई है। करीब सात माह पहले विजिलेंस को शिकायत मिली था कि नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऐसे कई अधिकारी हैं, जिन्होंने रिश्वत की रकम से अकूत संपत्ति जुटा ली है। गोपनीय जांच में इसके सुबूत मिलने के बाद अब विजिलेंस ने करीब दर्जनभर अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच शुरू कर दी है।

जानकारी की मुताबिक विजिलेंस को अलग-अलग विभागों के 12 अधिकारियों के खिलाफ करीब सात माह पहले शिकायत मिली थी। आरोप था कि इन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के बूते आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। जिसके बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू की तो पाया कि शिकायत सही है।

जिसके बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच की रिपोर्ट शासन को भेजी। शासन में बनी कमेटी ने रिपोर्ट का ऑडिट किया और खुली जांच के आदेश दिए हैं। कुमाऊं वजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में करीब 12 अधिकारी हैं। सूत्रों का कहना है कि खुली जांच के शिकंजे में सबसे ज्यादा आठ अधिकारी ऊधमसिंहनगर और चार अधिकारी नैनीताल जिले से हैं।

खुली जांच के लिए बैंक, बीमा, राजस्व आदि विभागों से अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य विवरण मांगा गया है। खुली जांच की रिपोर्ट दोबारा शासन को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के ऑडिट के बाद ही विजिलेंस डायरेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी यह तह करेगी कि मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए या नहीं।

हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की रडार पर नौ संदिग्ध छात्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते शुक्रवार को हुए रैगिंग प्रकरण में कॉलेज प्रबंधन एक्शन मोड में आ गया है। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 10 सीनियर छात्रों पर कार्रवाई के बाद अब 9 और संदिग्ध छात्र प्रबंधन की रडार पर हैं। इन छात्रों की पहचान के लिए हॉस्टल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

चार नवंबर को मेडिकल कॉलेज के छात्र हॉस्टल में एमबीबीएस के 4 जूनियर छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया था। इस पर प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने तत्काल अनुशासन समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक में मामला एंटी रैगिंग कमेटी में भेजने की सहमति के बाद पांच नवंबर को कमेटी की बैठक हुई। जिसमें विचार-विमर्श के बाद आरोपी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 10 सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना, 6 माह के लिए हॉस्टल से निष्कासित, एक सप्ताह के लिए क्लास से सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई थी।

सोमवार को प्राचार्य डॉ. जोशी ने कार्रवाई के आदेश जारी करते हुए बताया कि मामले की रिपोर्ट नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी), चिकित्सा शिक्षा निदेशक और वाइस चांसलर (वीसी) को भेजी जायेगी। प्राचार्य ने बताया कि मामले में शामिल 9 संदिग्ध छात्रों की पहचान के लिए हॉस्टल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पहचान होते ही इन छात्रों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। कहा कि रैगिंग रोकने के लिए ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शपथ पत्र और क्लीन चिट से मिलेगा एडमिट कार्ड
मेडिकल कॉलेज में नवंबर में एमबीबीएस कर रहे छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है। ऐसे में रैगिंग प्रकरण में शामिल 10 सीनियर छात्रों का परीक्षा में बैठना मुश्किल है। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए माता-पिता का एफिडेविट (शपथ पत्र) देने और वार्डन की क्लीन चिट मिलने के बाद ही एडमिट कार्ड दिया जायेगा।

रैगिंग में शामिल छात्रों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पहचान होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। रैगिंग रोकने के लिए ठोस कदम उठाये जा रहे हैं।
- डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी

हल्द्वानी: पुलिस की रडार पर सेवानिवृत्त एसडीएम की नौकरानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जजफार्म में सेवानिवृत्त एसडीएम एसपीएस रावत के घर बीती 30 अगस्त को हुई चोरी का सुराग अभी तक नहीं लगा है। मामले के खुलासे में लगीं तीन-तीन टीमों की रडार पर एसडीएम की दो नौकरानी हैं, लेकिन पूछताछ में अभी तक पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसके अलावा इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा सुराग नहीं लगा, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके।

88 वर्षीय सेवानिवृत्त एसपीएस रावत यहां पत्नी सुशीला के साथ रहते हैं। घर में एक नौकरानी नर्मदा है और यहां काम करने के लिए नौकरानी की बहन भी आती है। जबकि बेटा और बहू ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। घर में किसी का आना-जाना नहीं है और जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यही लगता है कि चोरी के पीछे एसडीएम को करीब के जानने वाले का हाथ हैं।

कोई ऐसा जिसे पता हो कि उनका सोना-चांदी और रुपया कहां रखा है। कारण कि घटना की रात जिस कमरे में एसडीएम पत्नी के साथ सोए थे, उसी कमरे के एक बक्से में करीब 7 तोला सोने के जेवर और 40 हजार कैश रखा था। चोरों ने इस बक्से के अलावा घर के किसी सामान को न तो हाथ लगाया और न ही न ही घर के अन्य कमरों को खंगाला।

इस मामले में मुखानी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है, लेकिन चोरों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। दो टीमें थाने की अनावरण के लिए काम कर रही हैं, जबकि एसओजी भी अपने स्तर से पड़ताल में जुटी है। नौकरानी नर्मदा पर शक इसलिए भी है कि घटना की रात चोरों ने घर में पले कुत्ते को बुरी तरह पीटा था और कुत्ता लगातार भौंक रहा था, लेकिन आवाज सुनने के बावजूद नर्मदा अपने कमरे से बाहर नहीं आई। शक नर्मदा की बहन सावित्री पर भी है, क्योंकि बाहरी लोगों में सिर्फ सावित्री ही एक ऐसा नाम है, जिसका घर में आना जाना है। इसके अलावा नर्मदा का पति, जो बरेली रोड स्थित एक दुकान में काम करता है।

चर्चा भी हो सकती है चोरी की वजह

चोरी में करीबी शामिल है इतना तो साफ है, लेकिन सीधे तौर पर करीबी शामिल है यह कहना मुश्किल है। दरअसल, कई मामलों में ऐसा भी देखा गया कि चर्चा चोरी की वजह बन जाती है। मसलन, एसडीएम को करीब जानने वाले चुनिंदा लोग हैं। संभावना है कि इन्हीं में से किसी एसडीएम के रहन-सहन का जिक्र अपने किसी करीबी से किया हो या फिर करीबी ने बाताों-बातों में एसडीएम के रहन-सहन की बातें उगलवा ली हों और फिर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी के मामले में तहरीर न मिल पाने की वजह से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बावजूद इसके पुलिस जांच में जुटी है। मुखानी थाने से टीम काम कर रही है। इसके अलावा एसओजी भी खुलासे के प्रयास कर रही है। जल्द ही मामले का अनावरण कर दिया जाएगा।
-रमेश बोरा, थानाध्यक्ष मुखानी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नाबालिगों के साथ मिलकर की थी तीन लोगों से लूट