तिथि - Amrit Vichar

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला दर्ज को लेकर कोर्ट ने दी 19 अक्तूबर की तिथि
देहरादून, अमृत विचार। कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इसके लिए कोर्ट ने 19 अक्तूबर की तिथि नियत की है। कोर्ट को मामले में मंत्री परिषद के फैसले का इंतजार है। गौरतलब है कि अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।

नेगी ने इस संबंध में कोर्ट को (सीआरपीसी 156(3) के तहत) प्रार्थनापत्र देकर विजिलेंस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर स्पेशल विजिलेंस जज मनीष मिश्रा की कोर्ट ने विजिलेंस से आख्या मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। विजिलेंस ने अपनी आख्या के साथ एक पत्र भी कोर्ट में प्रस्तुत किया। आठ जुलाई 2024 का यह पत्र कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से विजिलेंस को भेजा गया है। इस पत्र में सचिव मंत्री परिषद (गोपन विभाग) को शिकायत का अपने स्तर से परीक्षण कर यथोचित कार्रवाई करने को कहा गया है।

कोर्ट में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुसार मंत्री परिषद कार्यपालिका की निर्णय लेने के लिए सर्वोच्च संस्था है। इस पत्र से साफ होता है कि यह मामला पहले ही मंत्री परिषद को भेजा जा चुका है। कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के नियमानुसार ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश से पहले कैबिनेट के फैसले का तीन महीने तक इंतजार किया जाता है। पत्र सात जुलाई को भेजा गया था। इसके अनुसार तीन महीने का समय आठ अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। लिहाजा इसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। लिहाजा कोर्ट ने इस मामले में अब 19 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

बरेली: परीक्षा फार्म भरने में हुई परेशानी तो तिथि पड़ी बढ़ानी
बरेली, अमृत विचार : एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक विषम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने में दिक्कत आ रही है। दिवाली की छुट्टी के बाद से लगातार छात्र रुहेलखंड विश्वविद्यालय और कॉलेजों में चक्कर लगा रहे थे, क्योंकि उन्हें फार्म भरने में परेशानी हो रही थी। सोमवार को भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी जब विश्वविद्यालय पहुंचे तो फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 25 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 6 नवंबर से ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इसके अलावा स्नातक और परास्नातक के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के फार्म भी 8 नवंबर से भरे जा रहे हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई थी। परीक्षा फार्म भरने के दौरान छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत विषय परिवर्तन की आई। इसके अलावा एबीसी की डुप्लीकेट आईडी बनने से भी हुई।

दिवाली की छुट्टी की वजह से विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद रहे और जब खुले तो छात्र परेशान होकर चक्कर लगाने लगे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो काफी संख्या में छात्र फार्म भरने को रह गए।

सोमवार को भी जब छात्र परेशान होकर पहुंचे तो विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाई। कई छात्रों ने बरेली कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों पर जबरन विषय देने की भी शिकायत परीक्षा नियंत्रक से की। वहीं बरेली कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र फार्म संशोधन के लिए पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक नई शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीएससी गृह विज्ञान प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के संस्थागत और बैक परीक्षा के फार्म अब 25 जनवरी तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।

विद्यार्थियों को 26 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर कॉलेज में फार्म जमा करना होगा। महाविद्यालयों को 28 तक ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे। वहीं बीलिब, एमलिब, बीकॉम वित्त एवं वित्तीय सेवा, बीसीए पुराना पाठ्यक्रम, पीजीडीसीए और एमएसडब्ल्यू के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के फार्म भी 25 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।

बीएससी और एमएससी कृषि के भी फार्म भरने की तिथि बढ़ी: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी कृषि व ऑनर्स के परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक बीएससी कृषि व ऑनर्स द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम और अष्टम सेमेस्टर और एमएससी कृषि द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर-2023 के संस्थागत, भूतपूर्व और बैक परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी। अब इसे बढ़ाकर 25 नवंबर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - बरेली चौबारी मेला: 16.50 लाख में दिया ठेका, 13 मेला प्रबंधक नियुक्त

उत्तराखंड में 31 को मनेगा रक्षाबंधन, पर्व निर्णय सभा ने प्रेसवार्ता कर तिथि को लेकर संशय किया दूर
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पिछले कई सालों से त्यौहारों की तिथियों को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो रही है। कई त्यौहार दो दिन मनाए जा रहे हैं। लोग अपने-अपने हिसाब से इन्हें मना रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन की तिथि को लेकर भी लोगों में संशय बना है कि त्यौहार 30 को है या 31 को।

मंगलवार को महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय में पर्व निर्णय सभा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार उत्तराखंड में 31 अगस्त को मनाया जाएगा। विद्वानों ने बताया कि 30 अगस्त को सायंकाल भद्रा समाप्ति के बाद श्रावणी उपाक्रम का विधान रक्षासूत्र, यज्ञोपीत की प्रतिष्ठा करना पूर्णतया शास्त्र सम्मत है।

मगर उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में रात्रि में रक्षाबंधन, यज्ञोपवीत  धारण करने की परंपरा न होने के कारण रक्षाबंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, देहरादून, गढ़वाल आदि के कई विद्वानों से इस सभा का व्यक्तिगत संवाद भी हुआ है। उनके अनुसार भी यह तिथि निर्धारित की गई है। प्रेस वार्ता में संरक्षक डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट, सचिव डॉ. नवीन चंद्र जोशी आदि थे।

देहरादून: इस बार अप्रैल में शुरू होगी चारधाम यात्रा, पंचांग गणना के बाद तय होगी तिथि
देहरादून, अमृत विचार। इस बार चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू हो जाएगी। 26 जनवरी को बदरीनाथ और 18 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी तय। वहीं अप्रैल में अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार 26 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राजदरबार में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी।

वहीं, 18 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया को खुलते है। इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है। गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से दोनों मंदिरों के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया जाएगा।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में सुबह दस बजे से आयोजित धार्मिक समारोह में राजपरिवार सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना के बाद विधिविधान से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व मुहुर्त का अवलोकन करेंगे।

परंपरानुसार महाराजा मनुजयेंद्र शाह कपाट खुलने की तिथि घोषित करेंगे। इसी दिन बदरी विशाल के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाले तेल पिरोने व गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय होगी। बसंत पंचमी को डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, योग बदरी पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर जोशीमठ से पूजा अर्चना के पश्चात गाडू घड़ा को नरेंद्रनगर राज दरबार के सुपुर्द किया जाएगा। बाद में गाडू घड़ा यात्रा तीर्थ नगरी ऋषिकेश होते हुए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होती है। जल्द ही गंगोत्री मंदिर समिति व यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी।

अयोध्या: फरमान जारी पर कैसे पूरे होंगे बाबुल के अरमान, अभी तक नहीं तय हुई सामूहिक विवाह की तिथि
रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ह्यसामूहिक विवाह पखवाड़ाह्ण मनाने का फरमान जारी कर चुकी है, लेकिन रुदौली हो या मवई दोनों ही ब्लॉक में समाज कल्याण विभाग अब तक सामूहिक विवाह की तिथि नहीं निर्धारित कर पाया है। ऐसे में तमाम गरीब तबके के बेटियों को योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।

सामूहिक विवाह के अंतर्गत कुल 51 हजार रुपये प्रति विवाह खर्च किया जाता है। इसमें 35 हजार हजार रुपये कन्या के खाते में एवं 10 हजार रुपये की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध कराई जाती है। छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक इस बार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नवंबर माह में 25, 26, 28 एवं 29 को हैं। इसके बाद दिसंबर माह में 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 एवं 14 को होंगे। इसी के अनुसार समाज कल्याण विभाग को अपने यहां सामूहिक विवाह पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश हैं। बावजूद अब तक विभाग कोई तारीख नियत नहीं कर सका है।

पात्रता का चयन क्रास चेकिंग के बाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से लाभ लेने के लिए पात्रता की जांच डबल स्तर पर होगी। आवेदन फार्म आने के बाद पहले संबंधित पंचायत सचिव पात्रता की जांच करके अपनी आख्या बीडीओ को सौंपेंगे। इसके बाद बीडीओ की ओर गठित एडीओ स्तर पर क्रास जांच कराई जाएगी। दोनों जांचों में पात्र पाए जाने पर इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

बोले जिम्मेदार

25 नवंबर को श्रम विभाग का सामूहिक विवाह कार्यक्रम लग चुका है। जिसमें रजिस्टर्ड मजदूरों के ही बेटियों का विवाह होगा। लेकिन अभी ब्लॉक स्तरीय सामूहिक विवाह योजना के लगने वाले कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हो पाई है। आवेदन ग्राम पंचायतों से मांगा जा रहा है।

रबीश मिश्र, एडीओ समाज कल्याण, रुदौली

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: रामलीला मैदान के साथ शुरू होगा हल्द्वानी की सड़कों का सौंदर्यकरण, डिजाइन तैयार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना : आज हो सकती है मुफ्त राशन वितरण तिथि की घोषणा
अमृत विचार, अयोध्या। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्तर्गत राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण की तारीख का एलान मंगलवार तक हो सकता है। पिछले दिनों योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण की तारीख का एलान किया गया था।

लेकिन प्रदेश के कई जनपदों में बाढ़ और अत्यधिक वर्षा से हुए जलभराव के कारण राशन वितरण होना संभव नहीं हो पा रहा था। इसलिए अब नई तारीखों पर मुफ्त गेहूं व चावल का वितरण किया जायेगा। जनपद में अंत्योदय के 62989 तथा पात्र गृहस्थी के कुल 3,68,815 राशन कार्ड धारक हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी अंत्योदय धारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल कुल 35 किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जाना है। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट की दर से 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल निशुल्क वितरण किया जाता है।

पिछले दिनों निशुल्क खाद्यान्न वितरण के लिए 16 से 20 अक्टूबर तक अगस्त माह का राशन वितरित किया जाना था। लेकिन कुछ जनपदों में बाढ़ व अत्यधिक वर्षा के कारण राशन नहीं बंट पाया था। इसके बाद तारीखें निरस्त कर दी गयी थीं। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सुमित कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अगस्त माह के निशुल्क राशन वितरण की तिथि की घोषणा मंगलवार को हो सकती है।

2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल का होगा निशुल्क वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण की तारीख का एलान मंगलवार तक हो सकती है। पिछले दिनों योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण की तारीख का एलान किया गया था।

लेकिन प्रदेश के कई जनपदों में बाढ़ और अत्यधिक वर्षा से हुए जलभराव के कारण राशन वितरण होना संभव नहीं हो पा रहा था। इसलिए अब नई तारीखों पर मुफ्त गेहूं व चावल का वितरण किया जायेगा। जनपद में अंत्योदय के 62989 तथा पात्र गृहस्थी के कुल 3,68,815 राशन कार्ड धारक हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी अंत्योदय धारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल कुल 35 किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जाना है। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट की दर से 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल निशुल्क वितरण किया जाता है।

पिछले दिनों निशुल्क खाद्यान्न वितरण के लिए 16 से 20 अक्टूबर तक अगस्त माह का राशन वितरित किया जाना था। लेकिन कुछ जनपदों में बाढ़ व अत्यधिक वर्षा के कारण राशन नहीं बंट पाया था। इसके बाद तारीखें निरस्त कर दी गयी थीं। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सुमित कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अगस्त माह के निशुल्क राशन वितरण की तिथि की घोषणा आज हो सकती है।

गेहूं व चावल का सशुल्क वितरण जारी

सहकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं व चावल का सशुल्क वितरण जनपद में किया जा रहा है। गेहूं 2 रुपये किलो और चावल 3 रुपये किलो है। समस्त अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल इस योजना में भी दिया जाता है।

जबकि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल वितरण किया जाता है। बताया गया कि अगस्त का माह का सशुल्क चावल गेहूं का वितरण 6 से 12 अक्टूबर तक ही होना था। लेकिन बारिश व बाढ़ के चलते कई जिलों में राशन वितरण नहीं हो सका । इसलिए अब यह तिथि 16 व 17 अक्टूबर को भी सशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है जो सोमवार तक किया गया।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: फ्री राशन वितरण की बढ़ी डेट, जानें कब तक मिलेगा गेहूं, चावल और तेल

कब है करवाचौथ का त्योहार 13 या 14 अक्टूबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष करवाचौथ का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी करवाचौथ को लेकर भ्रम है। इस बार शुक्र के अस्त होने और चतुर्थी तिथि को लेकर करवाचौथ व्रत की तारीख में मतभेद है। कुछ ज्योतिषाचार्य करवाचौथ को 13 तो कुछ 14 अक्टूबर को मनाने की बात कह रहे हैं।

करवाचौथ 13 या 14 अक्टूबर को?
हिंदू धर्म में कोई भी व्रत-त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही निर्धारित की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष करवाचौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 01 : 59 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 14 अक्टूबर को रात 03 : 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस वजह से इस साल करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को ही मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ पर पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 04 : 08 मिनट से लेकर 05 :50 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त अमृतकाल है। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं करवाचौथ की पूजा दिन के अभिजीत मुहूर्तकाल में भी की जा सकती है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार, कोई भी शुभ कार्य या पूजा उस दिन के अभिजीत मुहूर्त में किया जा सकता है।

चतुर्थी तिथि आरंभ– 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 : 59 मिनट पर
चतुर्थी तिथि का समापन– 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 : 08 मिनट पर
अमृतकाल मुहूर्त– शाम 04:08 मिनट से शाम 05 : 50 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11 : 21 मिनट से दोपहर 12 : 07 मिनट तक
करवाचौथ पर चंद्रोदय का समय : शाम 08:09 मिनट पर

करवाचौथ पर चांद निकलने का समय

शहर           समय
दिल्ली   8:09 मिनट पर
नोएडा   8:08 मिनट पर
मुंबई    8:48 मिनट पर
जयपुर   8:18 मिनट पर
देहरादून  8:02 मिनट पर
लखनऊ  7:59 मिनट पर
शिमला    8:03 मिनट पर
गांधीनगर  8:51 मिनट पर
इंदौर   8:27 मिनट पर
भोपाल   8:21 मिनट पर
अहमदाबाद  8:41 मिनट पर
कोलकाता    7:37 मिनट पर
पटना     7:44 मिनट पर
प्रयागराज   7:57 मिनट पर
कानपुर   8:02 मिनट पर
चंडीगढ़   8:06 मिनट पर
लुधियाना   8:10 मिनट पर
जम्मू   8:08 मिनट पर
बंगलूरू 8:40 मिनट पर
गुरुग्राम   8:21 मिनट पर
असम   7:11 मिनट पर

बदरीनाथ: आज जारी होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथी
बदरीनाथ, अमृत विचार। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि बुधवार यानी विजयदशमी पर्व पर घोषित हो जाएगी। इसके साथ ही अगले साल यात्रा के दौरान भंडार सेवा के लिए हक हकूकधारियों को पगड़ी भी भेंट की जाएगी।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर उद्धव और कुबेर के पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर प्रस्थान और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के नृसिंह मंदिर जोशीमठ जाने का कार्यक्रम निर्धारित होगा। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

इस यात्रा के लिए हरिद्वार में राही होटल, रेलवे स्टेशन, चमोली में पाखी, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गोविंदघाट, जोशीमठ, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग, फाटा, गौरीकुंड, जानकी चट्टी, हिना, गंगोत्री, यमुनोत्री, दोबाटा में पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं।

मेरठ: यूपी बोर्ड में आवेदन की तिथि बढ़ी, डीआईओएस कार्यालय में 10 अक्तूबर तक भेजें प्रपत्र
मेरठ, अमृत विचार। यूपी बोर्ड में कक्षा नौ व 11 के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण आवेदन पत्रों को परिषद वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने की तिथियों में संशोधन करते हुए वृद्धि कर दी गई है। पहले तिथि 25 अगस्त थी, लेकिन अब 10 सितंबर 2022 नवीन तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरण नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय फोटो आदि सभी की जांच कने की तिथि 11 सितंबर से 15 सितंबर तक की गई है। इसके अलावा डीआईओएस कार्यालय में नामावली व कोषपत्र की एक प्रति भेजे जाने का समय 10 अक्तूबर तक निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें –आयकर विभाग ने कोलकाता की कंपनी के 250 करोड़ रुपये के ‘काले’ धन का किया खुलासा

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश की तिथि, स्नातक में 18, परास्नातक में 30 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे छात्र
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के नए शैक्षणिक सत्र में आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। स्नातक में प्रवेश के लिए अब 18 अगस्त और परास्नातक में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त तक किया जा सकता है। स्नातक के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त से चार सितम्बर तक होगी। प्रवेश आवेदन की तिथि पूर्व में कई बार विस्तारित की जा चुकी है।

सीबीएसई और आइएससी 12 वीं का परिणाम देर से जारी होने की वजह से आवेदन की तिथियां बढ़ाई गईं। ताकि कोई भी छात्र आवेदन करने से वंचित न रह जाए। कुलपति ने बताया कि अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन पेज में जाकर प्रवेश सम्बन्धित सभी सूचनाएं पढ़ सकते हैं। अभ्यर्थी मोबाइल के माध्यम से भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर या लखनऊ विश्वविद्यालय का एप डाउनलोड करके भी भर सकते हैं ।

इन बातों का रखें ध्यान

1.फार्म भरने के पूर्व निर्देश अवश्य पढ़ लें।

2.अभ्यर्थी फोटो की स्कैन कापी 50 केवी के अंदर हो।

3.साइन की स्कैन कापी 50 केवी के अंदर हो

4. आरक्षण के लाभ के लिए प्रमाणपत्र जरूरी है।

एमबीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 20 से

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होकर 27 अगस्त तक होगी। 20 को रिसर्च मेथड फॉर बिजनेस, 22 को फाइनेशियल मैनेजमेंट, 23 को मार्केटिंग मैनेजमेंट, 25 को ऑपरेशन मैनेजमेंट, 26 को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एवं 27 को इन्फॉरमेंशन सिस्टम मैनेजमेंट की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे की पाली में होगी।

एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 22 अगस्त से 29 अगस्त, एमएससी फूड प्रोसेसिंग एण्ड फूड टेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर की 22 अगस्त से दो सितम्बर, एमए पॉलिटिक्ल साइंस चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 16 से 24 अगस्त, ओल्ड कोर्स की 16 से 26 अगस्त परीक्षा होगी।

यह भी पढ़े:-लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय की नैक टीम को राज्यपाल ने किया सम्मानित, कही यह बात

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर आवासीय परिसर व संघटक महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक विस्तारित की है। पूर्व में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की 31 मई थी।

कुलपति ने बोर्ड व विश्वविद्यालयों के परीक्षा परिणामों में विलम्ब होने के कारण छात्रहित में समस्त पाठ्यक्रमों की प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक विस्तारित कर दी है। वही परिसर के व्यवसायिक वोकेशनल पाठ्यक्रमों में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फैशन डिजाइनिंग गारमेंट टेक्नोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट विषय संचालित है।

इन विषयों में वर्तमान पाठ्यक्रम की मांग को देखते हुए अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर सकते है। अविवि आवासीय परिसर के प्रवेश समन्वयक प्रो एसएस मिश्र ने बताया कि परिसर, संघटक व सम्बद्ध महाविद्यालयों के एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय, एमएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसकी तिथि भी तीस जून तक बढ़ाई गई है।

पढ़ें-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बीए, बीएससी व बीकाम द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।

महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि 16 जून है। वहीं महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फार्म को जमा, संशोघित करने व सत्यापित करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह ने निर्देश क्रम में परीक्षा फार्म भरने की तिथि विस्तारित की गई है।

विषय से संबन्धित छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फार्म दो प्रतियों में हस्ताक्षर करने के उपरान्त निर्धारित समय सीमा में एक प्रति महाविद्यालय में जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में 3 जुलाई तक के लिए ग्रीष्मावकाश घोषित