Safe House - Amrit Vichar

पीलीभीत: गुरमीत के खर्च हुए पांच लाख, मिला..11 दिन सेफ हाउस की कैद और बेड़ियां...
माधोटांडा/ पीलीभीत, अमृत विचार। विदेश में नौकरी करने और वहां बसकर डॉलर कमाने की चाह में तमाम लोग अपनी जगह-जमीन बेच रहे  हैं। अमेरिका से लौटे इन युवाओं ने कभी भी सोचा नहीं था कि उन्हें इस कदर बेड़ियों और हथकड़ियों में बांधकर वापस भेजा जाएगा। अभी तक पीलीभीत करीब पांच लोग अमेरिका से  डिपोर्ट किए जा चुके हैं। इनमें  तीन लोग आ चुके हैं। माधोटांडा और गजरौला की महिला भी डिपोर्ट कर दिए गए हैं। यह लोग डंकी रूट के जरिये अमेरिका पहुंचे थे। रविवार रात डिपोर्ट किया गया माधोटांडा का गुरमीत सोमवार रात घर पहुंच गया।

पुलिस उन्हें लेकर अमृतसर से वापस आ आई और परिजन के सुपुर्द कर दिया। इसको लेकर खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है। उनके आने के बाद  पूछताछ की गई तो पता चला कि पांच लाख के खर्च के बाद 11 दिन की कैद और बेड़ियां ही मिली। फिर वापस अपने घर आ गए तो परिजन ने राहत महसूस की है। बता दें कि अमेरिका से डंकी रुट से पकड़े गए लोगों में एक बार फिर पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र केसरपुर गांव का रहने वाला गुरमीत सिंह पकड़ा गया है। जोकि डंकी रुट से अमेरिका पहुंचा था। वहां उसे दस्तावेज न होने के कारण अमेरिका सेना ने हिरासत में ले लिया था। सोमवार को अमृतसर में डिपोर्ट किया गया। जिससे लेने के लिए उसका परिवार पुलिस के साथ पहुंचा। गुरमीत सिंह के भाई सुखविंदर सिंह से हुई बातचीत में पता चला कि उसने तीन माह पहले खुद ही बीजा अप्लाई किया था। शुरुआत में 10 से 15 हजार रुपये खर्च किए थे। इसके बाद वहां पहुंचने के लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन वह पकड़ गया। अमेरिका में वर्ष 2012 से उसके बड़े भाई बूटा सिंह रह रहे हैं। इसलिए वह भी नौकरी करने के लिए गया था।  गांव में माता-पिता और सुखविंदर और गुरमीत रह रहे थे। उसके वापस आने के बाद परिजन ने राहत महसूस की।  इधर, डिपोर्ट की गई कोतवाली सदर क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी श्वेता ढिल्लो और उनके दस वर्षीय बेटे के पहुंचने पर सोमवार को पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार उन्होंने स्वयं बीजा और पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। हालांकि महिला ने किसी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया।

चार फरवरी को धरा..15 को किया डिपोर्ट
डंकी रूट से अमेरिका में घुसने की कोशिश में धरा गया गुरमीत अब अपने घर वापस आ चुका है। उसने कुछ अधिक तो नहीं बताया मगर ये बताया कि उसका बीजा जर्मनी तक का था। मगर उसे तो अमेरिका पहुंचना था। उस पर वह डंकी रूट पर चल दिया। चार फरवरी को वह सेना के हत्थे चढ़ा और 11 दिन तक सेफ हाउस में था। उसके बाद 15 फरवरी को डिपोर्ट किया गया और अब सोमवार को आ गया है। हालांकि वह अधिक जानकारी देने से बचता रहा।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दस माह पहले हुई थी शादी...जहर देकर हत्या का आरोप

हल्द्वानी: मास्टर माइंड के नक्शे कदम पर वांटेड बेटा, मुस्लिम इलाकों में बनाया सेफ हाउस
सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की, लेकिन शहर छोड़कर फरार हो चुका मास्टर माइंड अब्दुल मलिक और उसका वांटेड बेटा पुलिस के हत्थे सबसे आखिर में चढ़े। वजह ये कि पहले अब्दुल मलिक और फिर बाप के ही नक्शे कदम पर चलते हुए वांटेड बेटे अब्दुल मोईद ने भी तंग गलियों वाले मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अपना सेफ हाउस बनाया। इसके लिए दोनों बाप बेटों ने अपने रसूख, रसूखदार दोस्तों और कारोबारी रिश्तों को भुनाया।

8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद से ही दोनों बाप-बेटे फरार थे, लेकिन दोनों साथ नहीं भागे। वो जानते थे कि अगर साथ भागे तो साथ पकड़े भी जाएंगे। हुआ भी वही जो मास्टर माइंड मलिक और वांटेड बेटे ने सोचा था। हल्द्वानी से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में दोनों अलग-अलग सफर करते रहे और फिर लौट कर दिल्ली आ गए। मलिक को पुलिस ने बीती 23 फरवरी को गिरफ्तार किया।

सूत्रों की मानें तो मलिक के दिल्ली में व्यापक संबंध हैं। इन संबंधों में रसूखदार और व्यापारिक रिश्तों वाले लोग हैं। इन्हीं संबंधों के बूते दोनों दिल्ली में फरारी के आठ से 10 दिन काटे। सूत्र अगर सही हैं तो इन लोगों ने दिल्ली के बल्लीमारान, सीलमपुर, ओखला, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, मटिया महल, बाबरपुर, किराड़ी, त्रिलोकपुरी और सीमापुरी में सबसे अधिक वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन से ज्यादा ये कहीं नहीं रुके।

मलिक की गिरफ्तारी के बाद मोईद ने भी इन्हीं इलाकों में अपने सेफ हाउस बनाया। बताया जाता है कि ये सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं, जहां पुलिस थाने और चौकियां तो हैं, लेकिन पुलिस की इलाकों के भीतर तक पहुंच नहीं है। यही वजह है कि मलिक हिंसा के 18वें और मोईद को 21वें दिन गिरफ्तार किया जा सका। दोनों को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से ही गिरफ्तार किया गया और वो भी लंबी रेकी के बाद।

मलिक और शोएब पर दर्ज है गंभीर धाराओं में मुकदमा
दोनों बाप-बेटे बनभूलपुरा थाने की ओर से दर्ज मामले में आरोपी हैं। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा में अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के ​खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 395, 323, 332, 341, 342, 353, 427 और 436 में मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ मलिक व मोईद पर उत्तराखंड लोक संप​त्ति अ​धिकार अ​धिनियम, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) में मुकदमा दर्ज है।

सर्विलांस नहीं, काम आया एसएसपी का इंटेलीजेंस
बनभूलपुरा में नजूल की भूमि से जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई तो पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालत यह हुई तो रात के अंधेरे में जान बचाना मुश्किल हो गया और भागने के लिए गलियां तलाशनी मुश्किल हो गईं। बनभूलपुरा जैसे ही तंग मुस्लिम इलाकों में बाप-बेटों ने शरण ली थी। इन इलाकों में पुलिस के पहुंचने से पहले ही खबर पहुंच जाती थी। दोनों के मोबाइल घटना के दिन से बंद थे और ऐसे में सर्विलांस भी काम नहीं आ रहा था। तब एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने अपने विभागीय और निजी संबंधों का इस्तेमाल किया। बावजूद इसके उन्हें सिर्फ मलिक और मोईद की मौजूदगी की खबर मिली। हालांकि टीम दोनों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

न मोबाइल इस्तेमाल किया, न एटीएम और न ही अपनी कार
फरारी के दौरान मोईद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सारे एहतियाद बरते, लेकिन फिर भी फंस गया। पुलिस की कहना है कि फरारी से पहले मोईद ने जिस कार का इस्तेमाल किया, वो उसकी नहीं थी। फरारी से पहले ही उसने न सिर्फ मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद किया, बल्कि पुलिस को लोकेशन न मिले तो उसने एटीएम कार्ड का भी उपयोग नहीं किया। उसने सिर्फ कैश खर्च किया और अगर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किया तो अपने करीबियों के फोन से। फरारी के दौरान वह पुलिस से छिपा जरूर रहा, लेकिन उसकी अय्याशी में कोई फर्क नहीं पड़ा।